Blog

  • बेटे को School छोड़कर लौट रहे व्यक्ति पर हमलावर ने चलाई गोलियां

    बेटे को School छोड़कर लौट रहे व्यक्ति पर हमलावर ने चलाई गोलियां

    पटनाः पटना के मालसलामी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति पर घात लगाकर फायरिंग की गई। हमलावरों ने 3 राउंड फायरिंग की है, जिसमें 2 गोली व्यक्ति को लगी। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा हैकि पीड़ित आज सुबह बेटे को स्कूल छोड़कर घर लौट रहा था, इस दौरान हमलावार ने रेकी करते हुए फायरिंग कर दी।

    मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से 1 खोल बरामद किया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। फायरिंग का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें बाईपास थाना क्षेत्र के मरचा के रहने वाले साहिल कुमार (30) बुलेट से जाते दिख रहे हैं। थोड़ी देर बाद उनके पीछे से बाइक सवार 3 अपराधी आते हैं।

    एक गाड़ी से उतरता है और पिस्टल लहराते हुए साहिल की बुलेट के पीछे दौड़ता है। दौड़ते-दौड़ते वो फायरिंग भी करता रहता है। जब तक साहिल बुलेट से नहीं गिरता वो गोली चलाते रहता है। मामला मालसलामी थाना क्षेत्र का है। वारदात के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। मालसलामी थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि ‘जांच में पता चला कि 3 अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी है। बच्चे को स्कूल छोड़ने आए थे। लौटते समय बाइक सवार लोगों ने पीछे से गोली मारी है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’

     

  • Punjab News: युवक पर तलवारों से हमला करने वाले 5 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, देखें वीडियो

    Punjab News: युवक पर तलवारों से हमला करने वाले 5 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले में गुंडा तत्वों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। पुलिस विभिन्न अभियान चलाकर और शहर में नाकाबंदी करके शरारती तत्वों को काबू करती है। इन प्रयासों के चलते पुलिस को तब सफलता हाथ लगी जब बठिंडा पुलिस ने 2 फरवरी को 100 फीट रोड पर एक युवक पर तेजधार हथियारों से हमला करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया।

    एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस दौरान जानकारी देते हुए बताया कि 2 फरवरी की रात को बठिंडा के 100 फीट रोड पर 5-6 लोगों ने जसदीप सिंह पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया और उसकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ भी की। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ दौरान आरोपियों ने बताया कि 2 फरवरी को ही गुनियाना मंडी में जसदीप सिंह के साथ उनका झगड़ा हुआ था और झगड़े के दौरान आरोपी का साथी घायल हो गया था। इसी बात का बदला लेने की नीयत से 5-6 लोगों ने तलवार लेकर युवक जसदीप सिंह पर हमला कर दिया।

    पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पहले भी अलग-अलग थानों में झगड़े के मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में पहले भी कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया था और आज उनके बाकी साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। कुल 5 गिरफ्तारियां हुई हैं। इन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा और दोबारा पुलिस रिमांड हासिल कर मामले की आगामी जांच की जाएगी।

  • Punjab News: कांग्रेस पार्षद पर मामला दर्ज, दिग्गज नेता का आया बयान

    Punjab News: कांग्रेस पार्षद पर मामला दर्ज, दिग्गज नेता का आया बयान

    लुधियानाः जिले में कांग्रेस पार्षद पर धोखाधड़ी का मामला पुलिस ने दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार जगराओं के मुल्लापुर में आप पार्टी छोड़कर हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए वार्ड नंबर 9 के पार्षद अमनदीप सिंह पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। थाना दाखा में कांग्रेस नेता के खिलाफ दर्ज एफआईआर के अनुसार एक व्यक्ति से विदेश भेजने के नाम पर 11 लाख रुपए लिए, लेकिन न तो उसे विदेश भेजा और न ही पैसे वापस किए। मिली जानकारी के अनुसार डीएसपी वरिंदर सिंह खोसा ने 2 दिन पहले ही अमनदीप को जांच के लिए बुलाया था, जहां उन्होंने खुद को निर्दोष बताया।

    गौर हो कि 2 सप्ताह पहले ही पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग, मुल्लापुर के इंचार्ज कैप्टन संदीप संधू और पूर्व विधायक संजय तलवार की मौजूदगी में लुधियाना में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान अमनदीप ने आम आदमी पार्टी छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा था। इसके ठीक अगले दिन ही उनके खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस को सौंपी गई। 13 सदस्यीय मुल्लापुर नगर परिषद में पहले कांग्रेस के 7 पार्षद थे। अमनदीप के कांग्रेस में शामिल होने और वार्ड नंबर 5 की बागी पार्षद तरसेम कौर मान के वापस लौटने से कांग्रेस के पार्षदों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है। जिससे प्रधानगी पर उनका कब्जा लगभग तय माना जा रहा था।

    कैप्टन संदीप संधू ने बताया कि अमन कुमार के खिलाफ 2013 में की गई थी, जिसकी दो बार जांच हो चुकी है और दोनों बार शिकायत फाईल हुई है। उन्होंने कहा कि एसएसपी देहात नवनीत सिंह बैंस भी मिलकर आए है, परंतु एसएसपी ने मामले के बारे में कोई भी जानकारी ना होने की बात कही। हमें सैशन कोर्ट व हाईकोर्ट पर पूरा भरोसा है और वो अकेले नही, बल्कि कांग्रेस का हर वर्कर अमन कुमार के साथ है। झूठे मामले में अमन पर आंच नही आने दी जाएगी। उन्होंने मामले को हाईकोर्ट में ले जाने की बात करते हुए कहा कि इस मामले में आगे की रणनीति कांग्रेस पार्टी तय करेगी।

    कांग्रेस में आए अमन मुल्लापुर चाहे पहली बार पार्षद बने है, परंतु पार्टी छोडने के लिए उन्हें सीनियर वाइस प्रधान के पद पर बिठाए जाने की चर्चा शुरू हो गई थी, परंतु शुक्रवार को उनके खिलाफ मामला दर्ज हो गया। कैप्टन संदीप संधू ने बताया कि अमन कुमार के खिलाफ जो शिकायत है, वो वर्ष 2013 की है, जिसकी दो बार जांच हो चुकी है और दोनों बार वो शिकायत फाईल हुई है। उन्होंने कहा कि एसएसपी देहात नवनीत सिंह बैंस भी मिले थे, परंतु एसएसपी ने मामले के बारे में कोई भी जानकारी ना होने की बात कही। उन्होंने कहा कि हमें सेशन कोर्ट व हाईकोर्ट पर पूरा भरोसा है। झूठे मामले में अमन पर आंच नही आने दी जाएगी।

  • Jalandhar News: 27 सालों बाद सत्ता में वापसी करेंगी BJP, मनोरंजन कालिया का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 27 सालों बाद सत्ता में वापसी करेंगी BJP, मनोरंजन कालिया का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: दिल्ली में विधानसभा के चुनावी नतीजों में बड़ा उल्टफेर देखने को मिला। 27 साल बाद भाजपा दिल्ली में वापसी करने जा रही है। इस बार अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोसिया, अवध ओझा, दुर्गेश पाठक सहित कई दिग्गज नेताओं को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन सीएम आतिशी ने कालकाजी सीट से जीत हासिल की है। वहीं दिल्ली चुनावों को लेकर भाजपा नेता मनोरंजन कालिया ने कहा कि दिल्ली दिल है हिंदोस्तान का।

    ऐसे में दिल्ली के लोगों ने दिल जीतकर 27 साल बाद भाजपा का मुख्यमंत्री बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि आप पार्टी के नेताओं को 10 साल बाद नकार दिया है और अब बिल्ली थैलियों बाहर आ गई है। आप पार्टी के चुनावी वादों को लेकर कालिया ने कहा कि अब लोगों को केजरीवाल, मनीष सिसोदिया सहित दिग्गज नेताओं के वादों पर विश्वास नहीं रहा, यही कारण है कि दिल्ली के लोगों ने इस बार जारी नतीजों में आप पार्टी को नकार दिया है। दिल्ली चुनाव के नतीजों पर पंजाब का असर देखने को मिलेगा। पंजाब में 2027 में होने वाले चुनावों में लोग नकारेंगे।

    कालिया ने कहा कि पंजाब में आप पार्टी दिल्ली मॉडल को लेकर सत्ता में आई थी और अब चुनावी नतीजों में दिल्ली मॉडल को लोगों ने फेल साबित कर दिया। पंजाब में नशे को मुक्त करने वादा किया गया था और लोगों को नौकरियां देने का वादा किया था, जोकि अभी तक पूरा नहीं हुआ। 2027 चुनावों में भी भाजपा पंजाब में आप पार्टी से लोगों को निजात दिलाएगी। वहीं भाजपा के गठबंधबन पर चुनाव लड़ने को लेकर कालिया ने कहा कि यह हाईकमान का फैसला है और आने वाले समय में हाईकमान पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों में गठबंधन को लेकर फैसला करेंगी। कालिया ने कहा कि पंजाब में आप पार्टी ने सत्ता में आने से पहले महिलाओं के खाते में एक हजार रुपए डालने का वादा किया था, लेकिन वह अब तक पूरा नहीं किया।

  • Lotus Spa Center में चल रहे देह व्यापार का हुआ भंडाफोड़, 6 युवतियों को किया Rescue, देखें वीडियो

    Lotus Spa Center में चल रहे देह व्यापार का हुआ भंडाफोड़, 6 युवतियों को किया Rescue, देखें वीडियो

    पंचकूलाः जिले को क्राइम मुक्त करने के लिए पुलिस लगातार प्रयास करती रहती है। ताजा मामले में पुलिस ने सेक्टर-2 के लोटस स्पा में डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा के दिशा निर्देश पर एसीपी हैडक्वाटर विक्रम नेहरा की अध्यक्षता में छापेमारी कर अवैध रूप से चल देह व्यापार का भंडाफोड़ा और मौके से 6 युवतियों को रेस्क्यू कर छुड़वाया गया।

    जानकारी देते हुए एसीपी हैडक्वाटर विक्रम नेहरा ने बताया कि की डिटेक्टिव स्टाफ की टीम और सेक्टर-2 चौंकी की पुलिस द्वारा ज्वाइंट ऑपरेशन चलाकर 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया और मौके से आपत्तिजनक चीजे व नकदी भी बरामद की गई। एसीपी हेडक्वार्टर विक्रम नेहरा ने बताया कि लंबे समय से इस स्पा की शिकायत आ रही थी।

    पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली थी कि सेक्टर 2 में लोटस स्पा के नाम से मसाज सेंटर चलाया जा रहा था और वहां पर स्पा सेंटर के नाम पर अवैध रूप से देह व्यापार का काम किया जा रहा था। जिस पर पुलिस ने जाल बिछाते हुए अपना डमी कस्टमर बनाकर वहां भेजा। जानकारी पुख्ता होने पर पुलिस टीम बनाकर डिटेक्टिव स्टाफ और सेक्टर-2 चौंकी पुलिस के साथ छापेमारी की गई और वहां से 6 लड़कियों को रेस्क्यू किया गया और इसके साथ ही मसाज सेंटर के संचालक वरिंदर कुमार को गिरफ्तार किया है।

    उनके साथ ही 3 ग्राहकों को भी गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के कोई भी स्पा सेंटर अगर इस प्रकार की गतिविधि में पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

  • दिल्ली चुनावी जंग में CM ने खेली आतिशी पारी, AAP के दुर्गेश पाठक हारे

    दिल्ली चुनावी जंग में CM ने खेली आतिशी पारी, AAP के दुर्गेश पाठक हारे

    नई दिल्लीः दिल्ली विधानसभा चुनाव में जारी नतीजों में बड़ा उल्टफेर देखने को मिल रहा है। एक और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया अपनी सीट नहीं बचा पाए तो दूसरी ओर सीएम आतिशी ने जीत हासिल कर ली है। वहीं दुर्गेश पाठक को भी हार का सामना करना पड़ा है। आम आदमी पार्टी जीती तो मैं मुख्यमंत्री बनूंगा, भले ही अरविंद केजरीवाल ने यह कहते हुए ही चुनाव प्रचार किया, लेकिन यह भी सच है कि मौजूदा मुख्यमंत्री तो आतिशी ही हैं।

    उनका कद बीते कुछ सालों में तेजी से बढ़ा है, लेकिन इस बार वह कालकाजी सीट पर कांटे टक्कर में आतिशी ने जीत हासिल कर ली है। आतिशीने रमेश बिधूड़ी को कांटे की टक्कर में मात दी है। आतिशी ने कांटे की टक्कर में 1000 वोटों से जीत हासिल की। कालकाजी में आतिशी लंबे समय से राजनीति कर रही हैं। यह सीट पंजाबी बहुल मानी जाती है और वह पंजाबी मूल की ही हैं। हालांकि उन्होंने यहां से 2020 में ही पहली बार जीत हासिल की थी, जिसके बाद 2025 में दोबारा जीत हासिल की है।

  • चुनावी जंग हारे मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल

    चुनावी जंग हारे मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल

    नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित किए जा रहे हैं। आप पार्टी के अरविंद केजरीवाल, सीएम आतिशी और मनीष सिसोदिया की सीटों में काफी देर से पेच फंसा हुआ है। इस चुनाव आम आदमी पार्टी ने न सिर्फ दिल्ली की सत्ता गंवाई है, बल्की उसके दिग्गजों को भी हार का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व उप-मुख्यमंत्री और अरविंद केजरीवाल के करीबी मनीष सिसोदिया को जंगपुरा विधानसभा सीट से हार का सामना करना पड़ा है। बीजेपी के उम्मीदवार तरविंदर सिंह मारवाह ने उन्हें हराया है।

    वहीं मनीष सिसोदिया की हार के कुछ देर बाद ही पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की सीट के नतीजे सामने आए, जिसमें अरविंद केजरीवाल को हार का सामना करना पड़ा। नई दिल्ली की सीट से भाजपा नेता प्रवेश शर्मा ने अरविंद केजरीवाल को मात दी है। अरविंद केजरीवाल कुल 1200 वोटों से बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा से ये चुनाव हार गए। बताया जा रहा है कि प्रवेश शर्मा जीत के बाद केंद्रिय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने के लिए पहुंच गए है।

    10 साल से सत्ता में काबिज आम आदमी पार्टी एक करारी हार की ओर बढ़ रही है। सिसोदिया पटपड़गंज सीट से 2 बार विधायक रहे। 2020 में उन्हें काफी कम वोटों से जीत मिली थी। इस बार पार्टी ने उन्हें जंगपुरा से टिकट दिया। अब उन्हें यहां भी हार मिली है। विधानसभा चुनाव में मिली हार पर मनीष सिसोदिया ने कहा कि जंगपुरा विधानसभा का चुनाव हम सभी कार्यकर्ताओं ने मिल कर लड़ा।

    600 वोट से हम पीछे रह गए। जो उम्मीदवार जीतें हैं, मैं उन्हें बधाई देता हूं। वहीं इस चुनावी नतीजों को लेकर आप पार्टी के सासंद संजय सिंह और राघव चड्ढा अरविंद केजरीवाल के आवास पहुंचे। वहीं आम आदमी पार्टी के और भी कई बड़े नेता पीछे चल रहे हैं। इसी के साथ पटपड़गंज सीट से आप उम्मीदवार अवध ओझा ने अपनी हार स्वीकार करते हुए कहा, “यह मेरी व्यक्तिगत हार है, मैं लोगों से जुड़ नहीं सका। उन्होंने कहा कि मैं लोगों से मिलूंगा और अगला चुनाव यहीं से लड़ूंगा।”

  • School के Swimming Pool का लेंटर डालते समय हुआ हादसा, 2 की मौत

    School के Swimming Pool का लेंटर डालते समय हुआ हादसा, 2 की मौत

    नोएडाः दिल्ली पब्लिक स्कूल में स्विमिंग पूल पर लेंटर डालने के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया जिसमें 3 मजदूर दीवार के नीचे दब गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची सूरजपुर थाने की पुलिस सभी घायल मजदूरों को लहूलुहान हालत में कैलाश अस्पताल लेकर पहुंची, जहां इलाज के दौरान मजदूर बाबूलाल और लाल दीवान की मौत हो गई। साथ ही तीसरे मजदूर दुर्गा प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया।

    जानकारी मुताबिक, ग्रेटर नोएडा के दिल्ली पब्लिक स्कूल में एक स्विमिंग पुल बना हुआ है। तेज धूप के कारण बच्चों को गर्मी में प्रैक्टिस करने में काफी परेशानी होती थी। इसी के चलते स्कूल प्रशासन ने स्विमिंग पुल के ऊपर छाया करने के लिए लेंटर डालने का काम शुरू करवाया था। ठेकेदार कॉलम खड़े कर लेंटर डालने का काम कर रहा था। इसी दौरान कॉलम के लिए गड्ढा खोदते समय स्कूल की नौ इंच की 7 फीट ऊंची दीवार मजदूरों के ऊपर गिर गई जिसके नीचे 3 मजदूर दब गए।

    इस दौरान स्कूल में चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद लोगों ने आनन-फानन में मजदूरों को मलबे से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान दो मजदूरों की मौत हो गई। वहीं, एक मजदूर गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: कत्ल मामले में परिवार का SSP दफ्तर के बाहर प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab News: कत्ल मामले में परिवार का SSP दफ्तर के बाहर प्रदर्शन, देखें वीडियो

    बटालाः हरनेक सिंह कत्ल मामले में पारिवारक मेंबरों ने एसएसपी दफ्तर के बाहर रोड जाम करके धरना लगाया। मृतक के पारिवारिक मेंबरों का कहना है कि हरनेक सिंह के कातिलों के खिलाफ जब तक पुलिस कत्ल का केस दर्ज नहीं करती उनका धरना जारी रहेगा।

    फतेहगढ़ चूड़िया में 5 फरवरी की शाम 2 गुटों में चली गोली के दौरान हरनेक सिंह को गोली लगी थी। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। इस दौरान 2 गुटों में 2 लोग जख्मी हुए थे। जबकि दूसरे गुट के हरनेक सिंह की मौत हो गई थी। मृतक की पत्नी कुलदीप कौर ने आरोप लगाते कहा कि उसका पति के कातिलों को पुलिस बचा रही है। बल्कि उसके पति पर ही पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर दिया गया। जब तक पुलिस आरोपियों पर सही कार्रवाई नहीं करती उनकी धरना जारी रहेगा।

  • दिल्ली चुनावः BJP में जश्न का माहौल, 27 साल का टूटेगा वनवास, अन्ना हजारे का आया बयान

    दिल्ली चुनावः BJP में जश्न का माहौल, 27 साल का टूटेगा वनवास, अन्ना हजारे का आया बयान

    नई दिल्लीः दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) प्रचंड जीत की ओर आगे बढ़ रही है। जारी नतीजों के अनुसार भाजपा की लीड लगातार बढ़ती जा रही है। चुनाव आयोग के मुताबिक, बीजेपी 46 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं, आम आदमी पार्टी 24 सीटों पर आगे चल रही है। सबसे खराब स्थिति कांग्रेस की है। उसका इस बार भी खाता खुलते नहीं दिखाई दे रहा है। दिल्ली चुनाव के रुझानों में भाजपा की दो तिहाई बहुमत के साथ राष्ट्रीय राजधानी में वापसी के बाद भाजपा कार्यालय के बाहर जश्न का माहौल है।

    पार्टी कार्यकर्ता जमकर आतिशबाजी कर रहे हैं और ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मना रहे हैं। दिल्ली चुनाव नतीजों पर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने कहा, “मैं लंबे समय से कहता रहा हूं कि चुनाव लड़ते समय उम्मीदवार के पास चरित्र होना चाहिए, अच्छे विचार होने चाहिए और छवि पर कोई दाग नहीं होना चाहिए। लेकिन, उन्हें (आप) यह बात समझ में नहीं आई।

    वे शराब और पैसे में उलझ गए, इससे उनकी छवि खराब हुई और इसलिए उन्हें चुनाव में कम वोट मिल रहे हैं। लोगों ने देखा कि वे चरित्र की बात करते हैं लेकिन शराब में लिप्त रहते हैं। राजनीति में आरोप लगते रहते हैं। किसी को यह साबित करना पड़ता है कि वह दोषी नहीं है, सच-सच ही रहेगा। जब बैठक हुई, तो मैंने तय कर लिया कि मैं पार्टी का हिस्सा नहीं रहूंगा और मैं उस दिन से पार्टी से दूर हूं।”