Blog

  • 180 की स्पीड में भगायी कार 2 की मौत , Instagram का Live वीडियो आया सामने

    180 की स्पीड में भगायी कार 2 की मौत , Instagram का Live वीडियो आया सामने

    गुजरात:  आणंद के सात दोस्त मुंबई जाने की योजना बना रहे थे। इस दौरान इस कार को चलाने वाले युवक ने सोशल नेटवर्क पर अपने यूजर अकाउंट पर लाइव शुरू कर दिया और 180 की स्पीड से कार चलाने लगा। हाल ही में एक ट्रक को ओवरटेक करते समय कार नियंत्रण से बाहर हो गई और एक पेड़ से टकरा गई। इस घटना से दो युवकों की तत्काल मौत हो गयी।

    अहमदाबाद के जुहापुरा इलाके के 22 साल के आसिफ खान पठान और उनके दोस्त मुस्तफा उर्फ ​​शाहबाज खान पठान, जैनुल जहीर बाई दीवान और हुजर खान राशिद खान पठान, चिराग भाई पटेल, अमन शेख और तमीम खान पठान ने फैसला किया । योजना के मुताबिक ये सातों दोस्त 2 अप्रैल की दोपहर करीब 12:00 बजे ब्रेजा कार में अहमदाबाद से मुंबई के लिए निकले। कार तमीम खान पठान चला रहे थे। इस दौरान उन्होंने इंस्टाग्राम पर लाइव प्रसारण किया।

    ये लोग सुबह करीब 3:30 बजे आणंद से वडोदरा हाईवे पर अदास पाटिया गांव के पास से गुजरे, इसी बीच एक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश में तमीम खान ने अपनी कार से नियंत्रण खो दिया और कार सड़क के किनारे एक पेड़ से टकरा गई। इस घटना में चिराग पटेल और अमन शेख की तुरंत मौत हो गई और आसिफ खान पठान, ज़ैनुल दीवान, तमीम खान, होज़ल खान और राशिद खान पठान घायल हो गए।

    इस घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति की जांच की। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। आसिफ खान पठान की शिकायत के आधार पर कार चालक तमीम खान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

  • पंजाब : खेतों में नाड़ को लगाई आग ने लिया भयानक रूप, गेहूं से भरे ट्रक को लिया चपेट में, देखें वीडियो

    पंजाब : खेतों में नाड़ को लगाई आग ने लिया भयानक रूप, गेहूं से भरे ट्रक को लिया चपेट में, देखें वीडियो

    बटाला : पंजाब सरकार द्वारा हर वर्ष किसानों को नाड़ को आग न लगाने के लिए कैंप लगा कर जागरुक किया जाया है और नाड़ को आग लगाने वाले किसानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी जाती है। इसके बावजूद भी किसानों द्वारा इस काम से गुरेज नहीं किया जाता। ऐसा ही मामला बटाला से सामने आया है।

    किसानों द्वारा खेतों में नाड़ को लगाई आग ने भयानक रूप ले लिया। अचानक हवा का तेज प्रवाह होने के कारण गेहूं से भरे ट्रक को आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि गेहूं और ट्रक पूरी तरह जल गया। घटना की सूचना फायर बिग्रेड को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने कड़ी मुश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया।

    ट्रक ड्राइवर ने जानकारी देते हुए बताया कि किसानों ने खेतों में नाड़ को आग लगाई हुई थी। आग इतनी भीषण थी कि ट्रक में मौजूद 40-45 लाख की गेहूं और ट्रक जलकर राख हो गया। पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि खेतों में नाड़ को आग लगाई हुई थी। जिसके बाद तेज हवा होने के चलते आग ने भयानक रुप ले लिया। उन्होंने बताया कि इस आगजनी में लाखों का नुकसान हुआ है।  

  • पंजाबः CM मान ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा!

    चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार (16 मई) को गुरदासपुर से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार शेरी कलसी के लिए चुनाव प्रचार किया था। इस दौरान उन्होंने पंजाब के किसानों और कृषि के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और कहा पंजाब के किसानों का विकास उनकी पहली प्राथमिकता है।

    मुख्यमंत्री बनने के बाद सीएम मान ने अधिकारियों की एक बैठक बुलाई और बताया कि किसानों को बिना किसी कट के लगातार बिजली सप्लाई दी जाएगी। आगे मान ने बताया कि अक्तूबर तक 70 फीसदी खेतों तक नहरी पानी मुहैया करवा दिया जाएगा। जिसके बाद करीब 6 लाख ट्यूबवेल बेकार हो जाएंगे। सरकार को तब करीब 5000 से 6000 करोड़ रुपए की बचत होगी। उस पैसे से वह अपनी मां-बहनों को हर महीने 1000 रुपये देंगे। 

    उन्होंने बताया कि अब पंजाब में बिजली की कोई कमी नहीं है। अब पंजाब दूसरे राज्यों को बिजली बेचता है। पंजाब में बिजली की समस्या को हल करने के लिए उन्होंने एक निजी थर्मल पावर प्लांट खरीदा और झारखंड में अपनी कोयला खदान को फिर से शुरू किया।

  • पंजाब : इस इलाके में हुई बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत, देखें वीडियो

    पंजाब : इस इलाके में हुई बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत, देखें वीडियो

    बठिंडा : मई महीना शुरू होते ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। 40 डिग्री तापमान के साथ गर्म लू ने भी जोर पकड़ लिया है। मौसम विभाग व सेहत विभाग ने गर्मी के प्रकोप को देखते हुए अलर्ट जारी किया है और लोगों का लू से बुरा हाल हो रहा है।

    तापमान बढ़कर 41-42 डिग्री पर पहुंच गया है। इसी बीच मौसम ने करव ली। पिछले एक सप्ताह से पड़ रही भीषण गर्मी से बठिंडा के लोगों को राहत मिली है। तेज हवाएं और हल्की बारिश के लोगों को थोड़ा सकूल मिला है।

  • जालंधरः Court Complex पेशी में आया आरोपी पुलिस को धक्का देकर हुआ फरार

    जालंधर,ENS : कोर्ट कॉम्प्लेक्स में चोरी के मामले में कोर्ट में आरोपी को पेश कर वापस लौट रहे थे, तो इसी दौरान आरोपी पुलिस को धक्का देकर फरार हो गया। आरोपी की पहचान नवप्रीत सिंह पुत्र सुरजीत सिंह के तौर पर हुई है। थाना आठ चौकी फोकल पाइंट के एएसआई राजपाल की शिकायत पर थाना नबी बारादरी की पुलिस ने आरोपी नवप्रीत सिंह करतारपुर के खिलाफ आईपीसी की धारा 224 के तहत केस दर्ज किया था।

    मिली जानकारी के अनुसार थाना डिवीजन नंबर 8 की चौकी फोकल पाइंट में तैनात एएसआई राजपाल चोरी के मामेल में आरोपी नवप्रीत सिंह को कोर्ट में पेश करने के लिए आए थे। जब वह कोर्ट में आरोपी को पेश कर वापस लौट रहे थे, तो कोर्ट परिसर में बाइक पर बैठते समय वह उन्हें धक्का देकर कोर्ट से फरार हो गया।

  • माता-पिता की लापरवाही के कारण, 3 साल की बच्ची की हुई मौत, जाने मामला   

    माता-पिता की लापरवाही के कारण, 3 साल की बच्ची की हुई मौत, जाने मामला   

    राजस्थान: कोटा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। कार में दम घुटने से 3 साल की बच्ची की हुई मौत ।लड़की अपने माता-पिता के साथ शादी में आई थी लेकिन जब वह कार में बैठी तो किसी कारण से कार लॉक हो गई। जबकि उनके माता-पिता शादी में व्यस्त  हो गए । जब वे वापस लौटे तो लड़की का कार में दम घुट चुका था।

    पुलिस सार्जेंट भरतराज गुर्जर ने बताया कि कार में तीन साल की मासूम बच्ची का दम घुट गया। घटना के समय विज्ञान नगर निवासी प्रदीप नागर, उनकी पत्नी और दो बेटियां खतौली थाना क्षेत्र के जोरावरपुरा गांव में एक शादी में गए थे। इस परिवार ने इस संबंध में किसी भी कार्रवाई से इनकार कर दिया। इस बच्ची का शव उसके परिवार को लौटा दिया गया।

    बच्ची के पिता प्रदीप ने कहा कि मुझे लगा कि मेरी बेटी मेरी पत्नी के पास है, लेकिन मेरी पत्नी ने भी सोचा कि बच्ची मेरे पास है। दो घंटे बाद, शाम करीब 5 बजे, मैंने अपनी पत्नी से अपनी बेटी के बारे में पूछा और खोजना शुरू किया। जैसे ही वे कार के पास पहुंचे, उन्होंने अपनी बेटी को कार में बेहोश देखा। जब उसे इटावा अस्पताल ले जाया गया तो उसकी सांसें थम चुकी थी 

  • पुलिस ने काटे 197 चालान, करीब 50 हजार जुर्माना वसूला

    पुलिस ने काटे 197 चालान, करीब 50 हजार जुर्माना वसूला

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर  वाहनों के 197 चालान काटे गए व जुर्माने के रूप में 49,700/- रूपये वसूल किए गए हैं। वहीं सार्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने पर 02 व्यक्तियों के चालान धुम्रपान निषेध  अधिनियम के अंतर्गत किए गए व जुर्माने के रूप में 200/- रूपये वसूल किए गए। इसी कड़ी में जिला पुलिस द्वारा अवैध खनन अधिनियम के तहत अवैध खनन करने पर 01 वाहन का चालान काटा गया व जुर्माने के रूप में 6200/- रूपये वसूल किए गए हैं।
  • महिला की फेक फेसबुक आईडी बना, कर दिए अश्लील मैसेज, मामला दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना में एक महिला के नाम की फर्जी फेसबुक आईडी बना कर एक युवक ने महिला के रिश्तेदारों व पहचान वाले लोगों को अश्लील मैसेज भेज दिए , जिस पर महिला द्वारा पुलिस को सूचना दी गई,तव युवक पुलिस की पकड़ में आ गया जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिला ऊना के अंतर्गत आते गांव की एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि संदीप कुमार निवासी भदसाली, तह हरोली फेसबुक पर इसकी फेक आई डी बनाकर गांव के लोगों व् इसके रिश्तेदारों  को अश्लील मैसज भेज रहा है । महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 509,504 भा0द0स0 व् SEC 66 C & 66 D OF IT ACT के  तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
  • नाबालिग ने ली दो बहनो की जान, रुमाल से घोंटा गाला 

    नाबालिग ने ली दो बहनो की जान, रुमाल से घोंटा गाला 

    उत्तर प्रदेश: यूपी के बिजनौर में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसमें दो मासूम बहनों की हत्या कर दी गई. हत्या रुमाल से गला घोंटकर की गई थी और हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि मृतक की सौतेली बहन ही निकली। उसने अपना अपराध कबूल कर लिया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हत्या की आरोपी बड़ी बहन को हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि उसके पिता अपने परिवार को लेकर चिंतित थे और इसलिए उन्होंने दो बहनों की हत्या कर दी. हालांकि, गांव वाले कुछ और ही कहानी बताते हैं.

    बताया जा रहा है कि हत्यारोपित बहन ने पहले भी पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की थी. उन्होंने बताया कि दो लोगों ने घर में घुसकर छोटी बहनों का गला घोंट दिया. लेकिन बाद में जब वह सख्त हुए तो उन्होंने सच उगल दिया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. वहीं, दो मासूमों की हत्या से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई.

    हत्या करने वाली लड़की 13 साल की है. वहीं, दो मृत बच्चियों की उम्र 5 और 7 साल थी. पुलिस ने अब शाहदेव की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में हत्यारोपित लड़की ने बताया कि उसके पिता बड़े परिवार होने के कारण परेशान रहते थे. इसलिए उसने दोनों बहनों की हत्या कर दी.

    वहीं, ग्रामीणों का दावा है कि आरोपी लड़की घर में सबसे बड़ी है और उसे घर का सारा काम करना चाहिए. इस कारण वह परेशान रहने लगी। इस समस्या को सुलझाने के लिए उसने दोनों लड़कियों की हत्या कर दी.

  • पंजाब :  DGP अर्पित शुक्ला ने लोकसभा चुनावों को लेकर दी यह हिदायतें, देखें वीडियो

    पंजाब : DGP अर्पित शुक्ला ने लोकसभा चुनावों को लेकर दी यह हिदायतें, देखें वीडियो

    मोगा : एक जून को पंजाब में होने वाले लोकसभा के चुनावों को लेकर पंजाब पुलिस पूरी मुस्तैदी से काम कर रही है। वही ला एंड आर्डर की स्थिति को बरकार रखने के लिए विशेष महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने मोगा में फरीदकोट रेंज के सभी पुलिस के उच्च अधिकारियों से मीटिंग की। इस दौरान वोटिंग करवाने और लॉ एंड आर्डर को मेंटेन रखने पर बातचीत की।

    वही मीडिया के साथ बात करते हुए अर्पित शुक्ला ने बताया की पंजाब पुलिस पंजाब में शांतिपूर्वक चुनाव करवाने के लिए वचनबद्ध है, हमारी ओर से पूरी तैयारी की जा चुकी है। पंजाब में 298 कंपनिया पैरामिल्ट्री फोर्स तैनात की जा रही है। वही 50 के करीब आ चुकी है।

    उन्होंने कहा कि हमारी ओर से असले को जमा करवा लिया गया है। वही उन्होंने कहा की पंजाब पुलिस देश में चौथे नंबर पर है। जिसने चुनावों के मद्देनजर रिकवरी की है। हमारी स्वेदन शील बूथों पर पूरी निगरानी है और हॉट सीट पर भी पूरी नजर है। पंजाब में चुनाव बिलकुल शांति प्रिय ढंग करवाए जायेंगे।