Blog

  • NCB ने ड्रग्स तस्करी के सिंडिकेट का किया भंडाफोड़, 50 करोड़ का मेफेड्रोन जब्त कर महिला समेत 3 को किया गिरफ्तार

    NCB ने ड्रग्स तस्करी के सिंडिकेट का किया भंडाफोड़, 50 करोड़ का मेफेड्रोन जब्त कर महिला समेत 3 को किया गिरफ्तार

    मुंबईः मुंबई में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) को बड़ी कामयाबी मिली है। एक अधिकारी ने बताया कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर मादक पदार्थ तस्करी के एक रैकेट का भंडाफोड़ किया है। अधिकारी ने बताया कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने तलाशी अभियान में 50 करोड़ रुपये मूल्य के 20 किलोग्राम मेफेड्रोन, एक करोड़ की नकदी और सोने के आभूषण बरामद किए हैं। इसके साथ ही NCB ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

    अधिकारी ने कहा कि एनसीबी की मुंबई जोनल इकाई को डोंगरी क्षेत्र से संचालित एक ड्रग सिंडिकेट के बारे में सूचना मिली थी। बता दें कि ये रैकेट मुंबई के विभिन्न हिस्सों में मेफेड्रोन की तस्करी करता था। एजेंसी ने आरोपी एन खान पर निगरानी रखी। इसके बाद एनसीबी ने डोंगरी में उसके आवास से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया।

    अधिकारी ने कहा कि एनसीबी की टीम ने शुक्रवार को आरोपी खान के आवास के पास जाल बिछाया और उसके सहयोगी अली को पकड़ा है, जिसके पास 3 किलो मेफेड्रोन मिला है। साथ ही खान के घर की तलाशी लेने पर दो किलोग्राम मेफेड्रोन बरामद किया गया है। अधिकारी ने बताया कि मौके पर पूछताछ के दौरान खान ने खुलासा किया कि उसने इलाके की रहने वाली एएफ शेख नामक महिला से मादक पदार्थ खरीदा था। उन्होंने कहा कि उसके ठिकाने की पुष्टि होने पर एनसीबी की एक अन्य टीम ने महिला के घर पर छापा मारा और परिसर में छिपाकर रखे गए 15 किलोग्राम मेफेड्रोन को बरामद किया है।

    अधिकारी ने कहा कि मादक पदार्थों के अलावा महिला के घर से 1.10 करोड़ रुपये से अधिक नकद और 186.6 ग्राम सोने के आभूषण भी बरामद किए गए है। पूछताछ में आरोपी महिला ने स्वीकार किया है कि यह नकदी नशीले पदार्थों की बिक्री से प्राप्त हुई थी। अधिकारी ने कहा कि एजेंसी ने शुक्रवार को अभियान में 50 करोड़ रुपये मूल्य का 20 किलोग्राम मेफेड्रोन जब्त किया है।

    अधिकारी ने कहा कि जांच में पता चला है कि तीनों पिछले सात से 10 सालों से अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में शामिल हैं और आरोपी महिला का कई शहरों में नेटवर्क है और वह बड़ी मात्रा में करोड़ों रुपये के मादक पदार्थ का कारोबार करती है। अधिकारी ने कहा कि महिला ने ड्रग कारोबार और उसके वित्तीय लेनदेन के लिए एक कंपनी भी स्थापित की थी। बता दें कि रैकेट के कुछ सदस्यों के नाम पर नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामले दर्ज हैं और सिंडिकेट के शेष सहयोगियों का पता लगाने के लिए एक जांच शुरू की गई है।

  • जालंधरः NRI महिला आई सामने, आप विधायक पर लगाए कोठी जब्त करने के आरोप, देखें Live

    जालंधरः NRI महिला आई सामने, आप विधायक पर लगाए कोठी जब्त करने के आरोप, देखें Live

    जालंधर, वरुण/हर्षः कनाडा की महिला अमरजीत कौर ने जगराओं विधानसभा सीट से आप पार्टी की विधायक सरबजीत कौर माणूके पर एनआरआई महिला ने कोठी पर कब्जा करने के आरोप लगाए हैं। महिला ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उन्होंने लुधियाना के सीपी मंदीप को शिकायत भी दी थी। जिस दौरान उन्होंने उनकी बात ध्यान से सुनी और उन्हें इंसाफ दिलाने का आश्वासन भी दिया था। लेकिन अभी तक इस मामले को लेकर आप विधायक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। एनआरआई महिला ने आप विधायक पर आरोप लगाए है कि विधायक के कई अधिकारियों के साथ संबंध होने के चलते उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही। उन्होंने कहा कि मैं प्रेस वार्ता के दौरान प्रशासन से मेरी यही मांग है कि मुझे इंसाफ दिलाया जाए और विधायक दोबारा जब्त की गई कोठी को खाली करवाया जाए। 

    बीते दिन अमरजीत कौर ने विधायक माणूके के खिलाफ एसएसपी, मंत्री कुलदीप धालीवाल और विधानसभा स्पीकर कुलतार संधवा को शिकायत भेजी थी। अमरजीत ने कहना है कि वह कई सालों से पंजाब नहीं आई है। इस बात का फायदा उठाकर विधायक माणूके उनके हीरा बाग स्थित गली नंबर 7 में घर पर अवैध रूप से कब्जा कर रही है। उसके घर में रखा सामान भी खुर्दबुर्द कर दिया गया है। महिला का आरोप है कि मामले का पता चलने पर जब उसने विधायक माणूके से बात की तो उसे धमकी देते हुए कहा कि तुम मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती, मुझे किसी का कोई डर नहीं है। सरकार हमारी है और पुलिस हमारी है। अमरजीत ने बताया कि वह बुजुर्ग है उन्हें उनके मकान में दाखिल होने से रोका जा रहा है। धमकियां दी जा रही है कि उसने मकान नहीं छोड़ा तो झूठा मामला दर्ज करवा दिया जाएगा। अमरजीत ने आरोप लगाया कि विधायक माणूके ने माल विभाग की सहमति लेकर उनसे बिना पूछे मकान पर कब्जा कर लिया।

  • जालंधरः इस समुदाय ने की 12 जून को पंजाब बंद की काल, देखें वीडियो

    जालंधरः इस समुदाय ने की 12 जून को पंजाब बंद की काल, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः मोहाली में पक्के मोर्चे पर बैठे एससी समुदाय के समर्थन में कमलेश्वर वाल्मीकि एजुकेशनल ट्रस्ट जिला कपूरथला के अध्यक्ष चरणजीत हंस व आदि धर्म समाज के जिला कपूरथला के प्रचारक साबी लंकेश ने संयुक्त वक्तव्य मेन ने 12 जून को पंजाब बंद की काल दी है। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों में स्वर्ण वर्ग (जनरल वर्ग) के लोगों की ओर से फर्जी एससी प्रमाणपत्र का इस्तेमाल करके नौकरियां हासिल की है। अब उसका पर्दाफाश भी हो गया है। लेकिन इसके बावजूद पंजाब सरकार की ओर से ऐसे सरकारी कर्मचारी व अधिकारियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

    इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए एससी भाईचारे की ओर से पिछले काफी लंबे अर्से से मोहाली में पक्का मोर्चा लगा रखा है। इस मोर्चे के समर्थन में 12 जून दिन सोमवार को पंजाब बंद किया जा रहा है। इन नेताओं ने कहा कि हम इस बंद की काल का पूरा समर्थन करते है और समाज के अन्य वर्गों से इसका समर्थन करने का आह्वान करते है। जिससे ऐसे लोगों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करवाने के लिए आवाज़ बुलंद की जा सके। उन्होंने सरकार से मांग की है कि जो लोग ऐसे फर्जीवाड़े के जरिऐ आरक्षण का नाजायज फायदा ले रहे हैं, उन पर शिकंजा कसा जा सके।

  • बाइक से भी कम कीमत पर मारुति की दमदार कार लॉन्च! 

    बाइक से भी कम कीमत पर मारुति की दमदार कार लॉन्च! 

    नई दिल्ली: देश की नामी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी हमेशा से मिडिल क्लास लोगों का ख्याल रखती आई है। मारुति ने हमेशा मिडिल परिवार की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए गाड़ियां बनाई है। इसी कड़ी में मारुति ने एक बार देश के मध्यमवर्गीय लोगों के लिए किफायती कार Tour H1 लॉन्च की है। बताया जा रहा है कि ये हैचबैक कार मूल रूप से कंपनी की सबसे किफायती मॉडल Alto K10 पर ही बेस्ड है। तो चलिए आपको बताते हैं कि Maruti Tour H1 की क्या खासियत है। मिली जानकारी के अनुसार मारुति ने इस कार को महज 4.80 लाख रुपए की बेस प्राइज पर लॉन्च किया है।

    कंपनी ने इस कार को न सिर्फ पेट्रोल वर्जन में लॉन्च किया है, बल्कि सीएनजी वेरिएंट में भी पेश किया है। Maruti Tour H1 के पेट्रोल वर्जन की गाड़ियों की शुरुआती कीमत 4.80 लाख रुपए है। जबकि सीएनजी वर्जन की शुरुआती कीमत 5.70 लाख रुपए है। वैसे Maruti Tour H1 की कीमत पर गौर करें तो प्रीमियम सेग्मेंट की बाइक से जैसे Benelli, BMW और Kawasaki से बेहद कम है। इस एंट्री लेवल हैचबैक में कंपनी ने मैटेलिक सिल्की सिल्वर, मैटेलिक ग्रेनाइट ग्रे और आर्कटिक व्हाइट में बिना पेंट किए हुए फ्रंट और रियर बंपर दिए हैं। दरअसल, Maruti Tour H1, Alto K10 का टैक्सी वर्जन है, जिसे ख़ास तौर पर व्यवसायिक इस्तेमाल के लिए तैयार किया गया है।

    कंपनी ने इस कार में पेट्रोल K-सीरीज़ 1.0 लीटर की क्षमता का डुअल VVT इंजन इस्तेमाल किया है, जो कि 65 bhp की पावर और 89 Nm का टार्क जेनरेट करता है, जबकि CNG वेरिएंट 55.9 bhp की पावर और 82.1 Nm का टार्क जेनरेट करता है। कंपनी का दावा गया है कि इसका पेट्रोल वेरिएंट 24.60 किमी/लीटर और एस-सीएनजी वेरिएंट 34.46 किमी/किलोग्राम तक का माइलेज देता है। इस कार में कुछ स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स को शामिल किया गया है, जैसे ड्यूल एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) के साथ एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), स्पीड लिमिटिंग सिस्टम और रिवर्स पार्किंग सेंसर्स आदि। कार में प्री-टेंशनर और फोर्स लिमिटर के साथ फ्रंट सीट बेल्ट, आगे और पीछे दोनों यात्रियों के लिए सीट बेल्ट रिमाइंडर और एक इंजन इम्मोबिलाइज़र भी दिया गया है।

  • पंजाबः बीजेपी ने केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई लोक कल्याण योजनाओं से करवाया अवगत, देखें वीडियो

    पंजाबः बीजेपी ने केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई लोक कल्याण योजनाओं से करवाया अवगत, देखें वीडियो

    कोटकपूराः भारतीय जनता पार्टी द्वारा केंद्र सरकार की तरफ से अपने 9 साल के कार्यकाल दौरान चलाई गई लोक कल्याण योजना को देश की जनता से अवगत कराने हेतू विकास तीर्थ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी तहत आज स्थानीय अग्रवाल भवन में जि्ला स्तर की प्रैस वार्ता भाजपा पंजाब महासचिव राज कुमार वेरका, पूर्व राज्य मंत्री मनोरंजन कालिया, पूर्व विधायक अरुण नारंग,भाजपा पंजाब सचिव सुनीता गर्ग द्वारा आयोजित की गई। 

    इस दौरान पूर्व राज्य मंत्री मनोरंजन कालिया ने केंद्र सरकार द्वारा 9 साल मे जन कल्याण के लिए चलाई गई 9 उपलब्धिया बताते हुए कहा कि मोदी सरकार द्वारा पीएम आवास योजना के तहत 4 करोड़ लोंगो के लिए घरों को मंज़ूरी दी गई, पीएम जन धन योजना के तहत 48.9 करोड लोंगो के बैक मे खाते खोले गए, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना तहत 80 करोड से अधिक गरीबों को गेहु उपलब्ध करवाना जैसी योजनाए चलाई जा रही है। 

    पंजाब महासचिव राज कुमार वेरका ने बताया कि मोदी सरकार द्वारा जातीय और धर्म की राजनीति को खत्म कर अच्छी राजनीति की उदाहरण दी है, जिस कारण भारत का डंका अब विदेशों मे भी बज रहा है और बड़ी बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश भारत के साथ व्यापारिक संबंध कायम कर रहे है। उन्होने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा कोरोना काल में भारत के नागरिकों के लिए वैकसीनेशन अभियान चलाया गया और अपने गरीब पड़ोसी देशों में भी यह वैक्सीन भेजी गई।

  • जालंधरः विवाद बढ़ने पर Master Saleem का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधरः विवाद बढ़ने पर Master Saleem का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्षः मशहूर गायक मास्टर सलीम की एक ऑडियो वायरल हो रही है। जिसमें उन्होंने सांसी समुदाय को लेकर गलत टिप्पणी की है। इस विवाद के बाद मास्टर सलीम का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने सांसी समुदाय से माफी मांगी है। इस दौरान मास्टर सलीम ने कहा कि अगर मेरी किसी बात से सांसी समुदाय को ठेस पहुंची है तो वह माफी मांगते है। उन्होंने कहा कि मैं सांसी समुदाय को बहुत प्यार करता हूं। मैं उनका बच्चा हूं। सांसी समुदाय को ठेस पहुंचाने का उनका कोई इरादा नहीं था। बता दे कि सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो वायरल हुई थी।

    जिसमें मास्टर सलीम किसी से बात कर रहा है और कह रहा है कि तू मेरा बेटा है इसलिए लोग तुझे जानते है, समुदाय के खिलाफ टिप्पणी करते हुए सलीम ने कहा कि अगर तू उस समुदाय का बेटा होता तो पता चलता। तू सिर्फ मेरे नाम से जाना जाता है। इस दौरान ऑडियो में मास्टर सलीम गालियां निकाल रहे है। उक्त ऑडियो वायरल होने के बाद सांसी बरादरी समुदाय के लोगों में भारी रोष पाया जा रहा है। जिसके चलते आज सांसी समुदाय थाना 1 में शिकायत देने पहुंचा था। इस दौरान उन्होंने मास्टर सलीम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि अगर मास्टर सलीम ने माफी नहीं मांगी तो वह सलीम के खिलाफ शिकायत के बाद एफआईआर दर्ज करवांगे। इस विवाद के बाद मास्टर सलीम ने माफी मांग ली है।

  • इस होटल पर हुआ आतंकी हमला, 6 नागरिक और 3 जवानों की मौत

    इस होटल पर हुआ आतंकी हमला, 6 नागरिक और 3 जवानों की मौत

    मोगादिशुः सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में बड़ा आतंकी हमला हुआ है। यहां समुद्र के किनारे एक होटल में इस्लामिक अल-शबाब आतंकवादियों ने शुक्रवार की रात हमला कर दिया। करीब छह घंटे तक सुरक्षाबल के जवानों और आतंकियों के बीच फायरिंग चली। इस दौरान छह नागरिक, तीन जवान समेत 9 लोगों की मौत हो गई। जबकि 10 लोग घायल हुए। अलकायदा से जुड़े जिहादी संगठन अल शबाब ने हमले की जिम्मेदारी ली है। सुरक्षा बलों ने होटल को सील कर दिया है।

    शनिवार को पुलिस ने बताया कि अल-कायदा से जुड़े जिहादी 15 से अधिक वर्षों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समर्थित संघीय सरकार के खिलाफ विद्रोह कर रहे हैं। अक्सर होटलों को निशाना बनाते हैं, जो सोमाली संभ्रांत नागरिकों और विदेशी अधिकारियों की मेजबानी करते हैं। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार शाम आतंकियों ने पर्ल बीच होटल पर हमला किया। हमले में कुल 9 लोग मारे गए। इनमें तीन सुरक्षाबल के जवान शामिल हैं। 10 अन्य घायल हो गए। करीब दो बजे तक फायरिंग चली। सभी आतंकी मारे गए। सुरक्षा बल के जवान महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों सहित 84 लोगों को बचाने में कामयाब रहे।

    प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लीडो समुद्र तट पर स्थित होटल में गोलियों और विस्फोटों की आवाज देर रात सुनाई देती रही। प्रत्यक्षदर्शी अब्दिरहीम अली ने बताया कि मैं पर्ल बीच रेस्तरां के पास था जब इमारत के सामने भारी विस्फोट हुआ। मैं भागने में कामयाब रहा लेकिन बाद में भारी गोलाबारी हुई और सुरक्षा बल के जवान मौके पर पहुंचे। यासीन नूर रेस्तरां में थे और उन्होंने बताया कि होटल लोगों से भरा हुआ था, क्योंकि इसे हाल ही में बनाया गया है। उन्होंने कहा कि मैं चिंतित हूं क्योंकि मेरे कई सहयोगी वहां गए थे और उनमें से दो अपने फोन का जवाब नहीं दे रहे हैं।

  • पंजाबः दोहरे कत्लकांड मामले में पुलिस को मिले अहम सुराग, जारी किए पोस्टर, देखें CCTV

    पंजाबः दोहरे कत्लकांड मामले में पुलिस को मिले अहम सुराग, जारी किए पोस्टर, देखें CCTV

    पठानकोट/अनमोलः गत दिवस जिला पठानकोट के गांव मनवाल में दोहरे कत्ल मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई थी और मात्र 24 घण्टों में पुलिस इस उलझी हुई दोहरे कत्ल कांड की पहेली को सुलझा लिया है, इस सबंधी जानकारी देते हुए एसएसपी पठानकोट ने बताया घर के नोकर ने ही इस कत्ल कांड को अंजाम दिया है, उन्होंने बताया कि मृतक ओर आरोपी के बीच तनख्वाह को लेकर विवाद चल रहा था, जिस के चलते आरोपी ने गुस्से में इस घटना को अंजाम दिया लगता है।

    फिलहाल पुलिस द्वारा खून करते समय आरोपी ने जो कपड़े पहने हुए थे वो भी बरामद कर लिए है, उन्होंने बताया कि फिलहाल आरोपी फरार है जिस की सीसी टीवी फुटेज पुलिस द्वारा खंगाली जा रही है और उसे  पकड़ने के लिए टीमें बनाई गई है जो छापेमारी कर रही है। यही नही पुलिस द्वारा आरोपी के पोस्टर भी जारी कर दिए गए है जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।

  • दिल दहलाने वाला हादसाः 15 वर्षीय किशोरी का बेहरमी से कत्ल, हाथों में ठोंकी कील, निकाली आंखें

    दिल दहलाने वाला हादसाः 15 वर्षीय किशोरी का बेहरमी से कत्ल, हाथों में ठोंकी कील, निकाली आंखें

    फिरोजाबादः उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है।टूंडला में एक किशोरी का शव बरामद हुआ है। बताया गया है वो शुक्रवार दोपहर घर से लापता हुई थी। परिजन उसकी रात भर तलाश करते रहे, जब चरी के खेत में लाश पड़ी  देखी तो घरवालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। किशोरी की बेहद ही बर्बरता के साथ हत्या की गई है। उसके हाथों में कील ठोंकी गई और आंखें भी निकाल ली गईं। किशोरी का शव अर्धनग्न हालात में मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

    जानकारी के मुताबिक किशोरी शुक्रवार दोपहर दो बजे के बाद लापता हो गई थी। काफी समय तक घर ना लोटने के बाद किशोरी के परिजनों को चिंता हुई, उन्होने परिजनों ने गांव में पड़ोसियों, उसकी सहेलियों आदि से जानकारी ली, लेकिन उसका कहीं पता नही चला। परिजन रातभर उसकी हर संभव स्थान पर तलाश करते रहे। सुबह के समय एक ग्रामीण शौच के लिए खेत पर गया, तो चरी के खेत में उसका शव पड़ा देख चीखता हुआ गांव पहुंचा। सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। परिजनों के अनुसार किशोरी के मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था। हाथों में कील ठोंकी गईं और उसकी आंखें भी  निकाल ली गईं।

    पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार का कहना है कि किशोरी की गला दबाकर हत्या की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चल सकेगा कि किशोरी के साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं। परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।

  • पंजाबः पूर्व CM चन्नी ने कांग्रेस पर ही कर डाली PHD, रिसर्च में गिनाई पतन वजहें

    पंजाबः पूर्व CM चन्नी ने कांग्रेस पर ही कर डाली PHD, रिसर्च में गिनाई पतन वजहें

    चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने हाल ही में राजनीति विज्ञान में अपनी पीएचडी पूरी की है। पंजाब यूनिवर्सिटी के रिसर्च स्कॉलर रहे चरणजीत सिंह चन्नी को डॉक्टरेट की उपाधि मिल गई है। उन्होंने पीएचडी में जो रिसर्च टॉपिक चुना था, वह काफी दिलचस्प है। चन्नी का ​रिसर्च टॉपिक था, ‘कांग्रेस के पतन की वजहें।’ उन्होंने अपनी थीसिस में यह निष्कर्ष निकाला है कि कांग्रेस का पतन पार्टी में चाटुकारिता की संस्कृति के कारण हुआ है। उन्होंने अपने शोध में कहा है कि कांग्रेस को पतन से बचाने के लिए गांधी परिवार ने लड़ने की कोशिश की, लेकिन कुछ चाटुकारों के कारण पार्टी के निष्ठावान सिपाहियों का मनोबल गिरता जा रहा है। पूर्व सीएम चन्नी ने यह शोध पीयू के ‘सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ सोशल एक्सक्लूजन एंड इंक्लूसिव पॉलिसी’ के तत्वाधान में किया है। इस शोध में प्रो. इमैनुअल नाहर ने उनका मार्गदर्शन किया है।

    पूर्व सीएम चन्नी का यह शोध 2004 के लोकसभा चुनाव से लेकर अब तक हुए चुनावों में कांग्रेस की रणनीति पर आधारित है। इसमें यह भी बताया गया है कि कांग्रेस को कैसे सत्ता से बाहर होना पड़ा। शोध में कांग्रेस की राज्यों में गुटबाजी का भी जिक्र किया गया है और कहा गया है कि हर राज्य में कांग्रेस तीन गुटों में बंटी हुई थी। उदाहरण दते हुए इसमें कहा गया है कि पंजाब में कांग्रेस की सत्ता के दौरान कैप्टन अमरिंदर सिंह, सिद्धू और सुनील जाखड़ के बीच टकराव रहा, जबकि राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच खींचतान रही। कांग्रेस नेता चन्नी ने मध्यप्रदेश में सिंधिया के साथ 18 विधायकों के पलायन और कमलनाथ सरकार के सत्ता से बाहर होने की पटकथा का भी शोध में उल्लेख किया है।

    चरणजीत सिंह चन्नी की थीसिस में छत्तीसगढ़ में सीएम भूपेश बघेल और टीएस सिंह देव में टकराव की स्थिति और कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के गिरने से लेकर जी-23 ग्रुप का जिक्र करते हुए कहा गया है, ‘ये सभी मुद्दे कांग्रेस के पतन में मुख्य कारक रहे हैं। शोध में यूपीए की 2009 में जीत की वजह बताते हुए यह भी कहा गया है कि नरेगा, आरटीआई व अन्य सामाजिक कार्यक्रमों की बदोलत कांग्रेस सत्ता में आई थी। जबकि 2011 में अन्ना आंदोलन और केजरीवाल जैसे लोगों ने कांग्रेस का बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया था। 2जी स्पेक्ट्रम, आदर्श सोसायटी स्कैम जैसे मुद्दों ने भी पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाया। कुछ राज्यों में कांग्रेस ने दूसरी पंक्ति के लोगों को खड़े ही नहीं होने दिया।’

    पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने अपने शोध में निष्कर्ष निकाला है कि सोनिया गांधी का ध्यान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर ही रहा, जबकि राहुल गांधी युवाओं तक ही सिमट गए थे। एनडीए के सत्ता में आने के कारण बताते हुए चन्नी ने कहा कि 2014 में भाजपा का प्रचार आक्रामक था। भाजपा के पास पीएम मोदी जैसा चेहरा था, जबकि तत्कालीन पीएम मनमोहन सिंह उनके जवाबों के सवाल ही नहीं दे पा रहे थे। महंगाई और लालची  भ्रष्ट राजनीति वर्ग के खिलाफ मध्यम वर्ग में गुस्सा था। चन्नी ने अपने सुझाव में कहा है कि कांग्रेस को दोबारा एक्शन में लाने के लिए संगठन को मजबूत करना होगा। रणनीति की दोबारा समीक्षा करनी होगी और पुराने चेहरों को तरजीह देने के बजाए एक करश्माई चेहरा तलाश करना होगा जो जनता को स्वीकृत हो।