Blog

  • सरकारी बैंक पर 564 करोड़ का जुर्माना, जानिए क्या है पूरा मामला

    नई दिल्ली- टैक्स की चोरी करने पर आयकर विभाग किसी को नहीं बख्शता फिर चाहे वह आम करदाता हो या कोई व्यापारी। हालांकि, इससे जुड़ी ज्यादातर कार्रवाई व्यापारी, कंपनी और आम टैक्सपेयर्स के खिलाफ सुनने को मिलती है लेकिन सरकारी संस्थाओं के खिलाफ भी आईटी डिपार्टमेंट एक्शन लेने से नहीं चूकता है। आयकर विभाग ने एक सरकारी बैंक के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने बैंक ऑफ इंडिया पर 564.44 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। पब्लिक सेक्टर बैंक ने गुरुवार को कहा कि वह इस आदेश के खिलाफ आयकर आयुक्त, राष्ट्रीय फेसलेस अपील केंद्र के समक्ष अपील दायर करने की प्रक्रिया में है। 

    इसमें कहा गया कि बैंक का मानना है कि उसके पास इस मामले में अपनी स्थिति को उचित रूप से साबित करने के लिए पर्याप्त तथ्यात्मक और कानूनी आधार हैं। बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, “उसे आयकर विभाग, आकलन इकाई से एसेसमेंट ईयर 2018-19 से संबंधित आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 270A के तहत आदेश प्राप्त हुआ है, जिसमें विभिन्न नियमों के उल्लंघनों पर 564.44 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है.” बैंक ने कहा, “इसलिए उम्मीद है कि पूरी जुर्माना मांग कम हो जाएगी। ऐसे में बैंक की वित्तीय, संचालन या अन्य गतिविधियों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।”

  • जालंधरः 6 जून तक धारा 144 लागू, पुलिस कमिश्नर ने जारी किए आदेश

    जालंधर, ENS: चुनावों को लेकर शहर में तैयारियों तेज हो गई है। इसी के चलते पुलिस कमिश्नर द्वारा एक आदेश जारी किए गए हैं, जिसमें उन्होंने बताया कि 10 जून तक हथियार रखने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है। वहीं पूरे शहर में धारा 144 के तहत लागू कर दी गई है। जालंधर की सीमा में किसी भी प्रकार के लाइसैंसी हथियार के प्रयोग पर प्रतिबंध है। जालंधर सिटी पुलिस के कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने कहा- शहर में किसी प्रकार के शरारती तत्व को चुनाव के दौरान माहौल खराब नहीं करने दिया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार शहर में जीतने भी वेपन धारक है, सभी को आदेश दिए गए हैं कि वह अपने हथियार एरिया थाना या फिर किसी हथियारों के डीलर को जमा करवाएं।

    ऐसा न करने पर सख्त कार्रवाई के आदेश हैं। साथ ही जमा करवाने के बाद उसकी रसीद अपने पास जरूर रखें। जिससे चेकिंग के दौरान कोई दिक्कत न आए। पुलिस के साथ साथ शहर में सेना के जवान, अर्धसैनिक बल, पुलिस अधिकारियों सहित अन्य फोर्स तैनात की गई है। साथ ही सीपी ने आदेश दिए हैं कि बैंक सुरक्षा गार्ड, सुरक्षा गार्ड, खिलाड़ी (जो राष्ट्रीय राइफल एसोसिएशन के सदस्य है और भाग ले रहे हों) को अपना लाईसैंल जमा करवाने से छूट दी गई है। इसके अलावा जिन व्यक्तियों को व्यक्तिगत सुरक्षा कारणों से सक्षम प्राधिकारी द्वारा हथियार जमा करने से छूट दी गई है।

  • बड़ी खबरः यूजर्स को बड़ा झटका, News फीचर को समाप्त कर सकती है Facebook

    नइ दिल्ली-विश्व की जानी-मानी कंपनी मेटा अब फेसबुक से एक अहम फीचर को खत्म करने जा रही है। मेटा अप्रैल की शुरुआत में अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के उपयोगकर्ताओं के लिए ‘फेसबुक न्यूज’ फीचर को समाप्त करने की योजना बनाई है और कंपनी का विचार समाचारों और राजनीति पर कम जोर देने का है। इससे करोड़ों उपयोकर्ताओं को झटका लग सकता है। ‘फेसबुक न्यूज’ टैब की शुरुआत 2019 में की गई थी और इसमें राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय समाचार संस्थानों के साथ छोटे और स्थानीय प्रकाशनों की खबरों को जारी किया जाता है। मेटा का कहना है कि उपयोगकर्ता अभी भी समाचार लेखों के लिंक देख पाएंगे, और समाचार संस्थान अन्य आम लोगों या संस्थाओं की तरह अब भी अपनी खबरें पोस्ट कर पाएंगे और वेबसाइट का प्रचार कर सकेंगे।

    मेटा प्रवक्ता डेनी लीवर ने कहा, ‘‘यह घोषणा राजनीतिक विषयवस्तु को संभालने की दिशा में हमारे सालों के कामकाज का विस्तार है। यह इस पर आधारित है कि लोग हमसे क्या चाहते हैं।’’ मेटा ने यह भी कहा कि ‘न्यूज’ टैब उसके ‘फैक्ट चेक’ नेटवर्क और गलत सूचनाओं की समीक्षा करने के तौर-तरीकों को प्रभावित नहीं करेगा। हालांकि, कंपनी के लिए दुष्प्रचार अब भी चुनौतीपूर्ण बना हुआ है जबकि अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया जारी है। मेटा ने अपने मंच पर दुष्प्रचार वाले तरीकों से निपटने को लेकर पिछले कुछ सालों में हुई आलोचना के बाद खबरों और राजनीतिक सामग्री पर जोर नहीं देने का फैसला किया है।

  • चुनावों से पहले कांग्रेस की बढ़ीं मुश्किलेंः IT डिपार्टमेंट ने भेजा 1700 करोड़ रुपये की वसूली का नोटिस

    नई दिल्लीः आयकर विभाग ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को 1700 करोड़ रुपये का डिमांड नोटिस जारी किया है। डिमांड नोटिस assessment years 2017-18 से 2020-21 के लिए है। इसमें जुर्माना और ब्याज शामिल है। ये खबर सूत्रों के हवाले से अभी अभी आई है। इससे पहले भी कांग्रेस पार्टी के बैंक अकाउंट फ्रीज किए जा चुके हैं। जिसके खिलाफ पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कई दिन तक आंदोलन किए, लेकिन उसपर कोई कार्यवाही नहीं की गई है। कांग्रेस के बैंक अकाउंट फ्रीज होने पर विपक्ष की ओर से कहा गया कि कांग्रेस पार्टी हर साल आयकर का भुगतान करने में विफल रही है। आयकर विभाग ने अपना कर्तव्य निभाया है।

    नियमों का पालन न करके, कांग्रेस नेता लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे थे। अगर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया बताते तो समस्या पैदा नहीं होती। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा था कि सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के अकाउंट्स को ब्लॉक करके बीजेपी ने भारतीय लोकतंत्र को बहुत नुकसान पहुंचाया है। राहुल गांधी ने दावा किया था कि कांग्रेस के सभी बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं, पार्टी कोई प्रचार कार्य नहीं कर सकती, पार्टी कार्यकर्ताओं का समर्थन नहीं कर सकती और पार्टी उम्मीदवारों का समर्थन नहीं कर सकती। यह चुनाव प्रचार से 2 महीने पहले किया गया है। सभी संस्थाएं चुप हैं और चुनाव आयोग ने भी कुछ नहीं कहा है।

    पार्टी पहले ही आईटी केस लड़ते हुए एक महीना बर्बाद कर चुकी है और उसकी चुनाव लड़ने की क्षमता को नुकसान पहुंचा है। “यह कांग्रेस पार्टी के बैंक खातों को फ्रीज नहीं किया जा रहा है; यह भारतीय लोकतंत्र को फ्रीज किया जा रहा है। सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के रूप में, हम कोई कार्रवाई करने में असमर्थ हैं – हम विज्ञापन बुक नहीं कर सकते हैं या अपने नेताओं को कहीं भी नहीं भेज सकते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि देश में चुनाव आयोग है लेकिन उसने कुछ कहा तक नहीं। इस देश में ऐसी संस्थाएं हैं जिनसे लोकतांत्रिक ढांचे की रक्षा करने की अपेक्षा की जाती है। लेकिन वह कुछ नहीं करते। इससे पहले 8 मार्च को, आईटीएटी ने कांग्रेस पार्टी द्वारा दायर याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें आयकर विभाग द्वारा उनके बैंक खातों की वसूली और फ्रीजिंग की कार्यवाही पर रोक लगाने की मांग की गई थी।

  • पंजाबः चुनावों से पहले महंगाई की मार, Toll Plaza के दामों में बढ़ौतरी

    लुधियानाः पंजाब में आम जनता पर चुनावों से पहले एक बार फिर से महंगाई की मार पड़ने वाली है। दरअसल, सबसे महंगे टोल प्लाजा के रेटों में एक बार फिर से बढ़ौतरी होने जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे स्थित लाडोवाल  टोल प्लाजा पर 31 मार्च की रात 12:00 के बाद टोल के रेट में बढ़ोतरी की जा रही है, जिसके तहत हर  वाहन  से 5 से और 10 रुपए तक का ज्यादा टोल वसूला जाएगा।  इसका असर लुधियाना और जालंधर या उससे आगे यात्रा करने वाले लोगों पर पड़ेगा।

  • पंजाब : लुटेरों ने कार सवार महिला को बनाया निशाना, वीडियो वायरल

    फिरोजपुर : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिला से लूट का मामला सामने आया है। जिसमें एक बुजुर्ग महिला कार में बैठने की कोशिश करती है तभी सामने से एक्टिवा सवार 2 लुटेरे आते हैं और चेन खींचकर फरार हो जाते है। इस दौरान महिला जमीन पर गिर जाती है और बेहोश हो जाती है।

    जिसके बाद कार में सवार एक अन्य महिला बाहर निकलती है और अपनी मां उठाती हुई नजर आ रही है। लुटेरे लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद वहां से भाग जाते हैं, पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। इस घटना की रिपोर्ट फिरोजपुर के संत लाल रोड की बताई जा रही है।

    इस बारे में जब हमने पुलिस से बात की तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस लूट के संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है, अगर कोई शिकायत मिलती है और शिकायतकर्ता सामने आता है तो उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाबः भाजपा जल्द 6 से 7 उम्मीदवारों की सूची कर सकती है जारी 

    चंडीगढ़़ः लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब भाजपा की पहली सूची जल्द आएगी। चंडीगढ़ कार्यालय में कोर कमेटी की बैठक के बाद पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने यह जानकारी दी। जाखड़ ने बताया कि जल्द ही भाजपा की ओर से 6 से 7 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जाएगी। इन प्रत्याशियों को लेकर पार्टी हाईकमान ने लगभग नाम फाइनल कर लिए हैं।

    प्रभारी रूपाणी ने संकेत दिए हैं कि हाल ही में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के जिन सांसद और विधायकों ने भाजपा का दामन थामा है, उनका पार्टी में कद बढ़ाया जाएगा। यानी इन नेताओं को लोकसभा चुनाव में भाजपा अपना प्रत्याशी बनाएगी। कमेटी की बैठक के बाद जाखड़ ने चुनाव आयोग से आप के दो विधायकों द्वारा 25 करोड़ की पेशकश के आरोपों की जांच करने की मांग की।

  • पंजाबः विपक्ष कोे बड़ा झटका, 2 बार विधायक रहे गोल्डी और पूर्व जेल मंत्री कांग्रेस में हुए शामिल 

    चंडीगढ़ः पंजाब कांग्रेस में 2 बार विधायक रहे और पूर्व जेल मंत्री की घर वापसी हुई है। इनमें गढ़ शंकर विधानसभा क्षेत्र से 2 बार कांग्रेस के विधायक रहे लव कुमार गोल्डी और पंजाब के पूर्व जेल मंत्री और लुधियाना के नेता मलकीत सिंह बीरमी शामिल है। दोनों चंडीगढ़ स्थित कांग्रेस कार्यालय में पार्टी में शामिल हुए। इस मौके पर पार्टी के पंजाब प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रधान अमरिदंर सिंह राजा वड़िंग और सांसद मनीष तिवारी समेत कई सीनियर नेता मौजूद थे। इस मौके पत्रकारों ने जब मनीष तिवारी से पूछा कि भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ से जब सवाल किया गया था क्या मनीष तिवारी बीजेपी ज्वाइन करेंगे। तो उनका जवाब था कि आने वाले समय कुछ भी हो सकता है।

    इस पर मनीष तिवारी ने कहा वह सुनील जाखड़ तो नहीं है। वहीं, उनका हलका बदलने संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि वह बेबुनियाद बातों पर विश्वास नहीं करते है। हम सिरोपे पहनाने वालों में हैं, पहनने वालों में नहीं। कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग ने बताया कि 2014 में मलकीत सिंह बीरमी ने पार्टी छोड़ दी थी। इसके बाद वह छह महीने अकाली दल में रहे हैं। इसके बाद उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। साथ ही बिना किसी ओहदे से काम करते रहे। उन्होंने कहा कि, आजकल लोग सत्ताधारी दल की तरफ से जा रहे हैं।

    उन्होंने बताया कि लव कुमार गोल्डी कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ पार्टी छोड़ गए थे। हालांकि उन्होंने कोई चुनाव नहीं लड़ा था। वहीं, लगातार मनीष तिवारी के संपर्क में थे। वहीं, पार्टी प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि पंजाब में अंतिम चरण में चुनाव है। ऐसे में जल्दी ही उम्मीदवारों फाइनल होंगे। स्क्रीनिंग कमेटी की जल्दी मीटिंग होगी। उन्होंने कहा कि हमारे सीटिंग एमपी को उस जगह से टिकट दी जाती है, जहां से वह जीते होते हैं। हालांकि आखिरी फैसला पार्टी हाईकमान द्वारा लिया जाता है।

  • पंजाब : परिवार से गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा ने मांगी 10 लाख की फिरौती, चलाई गोलियां, देखें CCTV

    तरनतारन : जिले के गांव संगतपुरा निवासी एक परिवार से विदेश में बैठे गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा द्वारा बार-बार फोन कर परिवार से 10 लाख की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। फिरौती ना मिलने के बाद गैंगस्टर ने दुकान पर बैठें परिवार के सदस्यों पर गोलियां चला दी। इस घटना में एक व्यक्ति की बाजू में गोली लगी है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पीड़ित परिवार ने बताया कि 9 मार्च को दी शिकायत के बाद पुलिस द्वारा उन्हें गनमैन मुहैय्या करवाया गया था। वहीं घटना के दौरान गनमैन ने जवाबी फायरिंग की, जिसके बाद हमलावार मौके से फरार हो गए। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    संगतपुर निवासी अजीत सिंह के बेटे गुरदेव सिंह उर्फ ​​मिट्ठू ने जिले के एसएसपी को दी शिकायत में बताया कि वह खेती करते हैं और कस्बा चोला साहिब में रोहब कलेक्शन नाम से दुकान भी चलाते हैं और उनके गुजरात में रेस्तरां भी है। जिन्हें उनके भाई लखविंदर सिंह उर्फ ​​लाखा द्वारा प्रबंधित किया जाता है। गुरदेव सिंह ने शिकायत में कहा कि 9 मार्च को दोपहर करीब साढ़े 3 बजे जब वह अपने गांव की मोटर पर मौजूद था, तो उसके मोबाइल नंबर पर एक विदेशी नंबर से व्हाट्सएप के जरिए कॉल आई। इसे उठाने पर संबंधित व्यक्ति ने अपना नाम लखबीर सिंह उर्फ ​​लंडा बताते हुए 10 लाख रुपये की फिरौती मांगनी शुरू कर दी। जिसके बाद उसने फोन काट दिया। इस बीच, लखबीर सिंह लंडा ने गुरदेव सिंह और उनके भाई लखविंदर सिंह को व्हाट्सएप के जरिए वॉयस मैसेज भेजा। इसी बीच लखबीर सिंह ने उसका फोन काटते हुए उसे धमकाना शुरू कर दिया और कहा कि अगर पुलिस के पास जाओगे तो तुम्हारे परिवार को जान से मार देंगे।

    गुरदेव सिंह ने लांडा से बहुत मिन्नतें कीं, कि उनके पास देने के लिए पैसे नहीं हैं। लेकिन लंडा बार-बार परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। लखबीर सिंह लंडा की ओर से धमकी भरे संदेश में यह भी कहा गया कि तुम और तुम्हारा भांजा को बचा लो, नहीं तो इसका बुरा अंजाम होगा। आखिरी फोन कॉल के दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें दस खोखे चाहिए। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिले के एसपी जांच अजय राज सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए गुरदेव सिंह उर्फ मिट्ठू के बयानों के अधार पर गैंगस्टर लखबीर सिंह उर्फ ​​लंडा पुत्र निरंजन सिंह पर मामला दर्ज कर लिया है।

  • Amity University के पास छात्रों में हुई झड़प, गाड़ियों के तोड़े शीशे, देखें वीडियो

    नोएडाः एमिटी यूनिवर्सिटीमें फिर गोलियां चलने की सूचना मिली है। खबरों की मानें तो दबंगों ने 2 छात्रों के साथ मारपीट की उनकी गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए। नोएडा में एमिटी यूनिवर्सिटी के पास छात्रों के बीच मारपीट की घटना में आई रिपोर्ट्स ने समाज को गहरे चिंताओं में डाल दिया है। यह घटना एक वाहनिक घटना के तौर पर शुरू हुई, जिसमें कार सवार दो युवकों के साथ अन्य युवकों द्वारा मारपीट की गई। इस मारपीट के दौरान कार में तोड़फोड़ की गई और कार के शीशे भी तोड़े गए। विवाद के बाद, मारपीट करने वाले युवकों के द्वारा दो राउंड फायरिंग करने का आरोप भी लगाया गया।

    पीड़ित छात्रों ने थाना सेक्टर 126 पुलिस को मारपीट की शिकायत दर्ज की। हालांकि, इसके बाद भी सेक्टर 126 चौकी के इंचार्ज पर पीड़ित छात्रों को धमकाने का आरोप उठाया गया। इसके अलावा, हुड़दंग व मारपीट करने वाले छात्रों को चौकी इंचार्ज द्वारा बचाने का भी आरोप है। शिकायती पत्र से फायरिंग की बात हटवाने का चौकी इंचार्ज पर भी आरोप लगाया गया है। इस घटना में दबंग युवकों ने कार पर ईंट भी फेकी गई, जिससे घटना का स्थायी और भयानक चरित्र सामने आता है।

    समाज में इस तरह के हिंसात्मक आचरण की बढ़ती हो रही घटनाओं ने सुरक्षा तंत्र की जटिलताओं को भी उजागर किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने घटना के सम्बंध में गहराई से जांच की शुरुआत की है और आरोपी युवकों को गिरफ्तार करने के लिए कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया है। इस घटना के माध्यम से समाज को आतंकित करने वाले अत्याचारिक आचरण के प्रति सख्ती से निपटा जाना चाहिए ताकि सामाजिक अनुशासन और न्याय की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।