Blog
-

कोटला कलां में दिनदहाड़े हुई चोरी, मामला दर्ज
ऊना/ सुशील पंडित: जिला मुख्यालय के तहत गांव कोटला कलां की रुद्रा कालोनी स्थित एक घर से चोर करीब एक लाख रुपए का सामान लेकर रफूचक्कर हो गए, वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में शतमजीव वशिष्ट पुत्र स्व0 ओम दत्त, निवासी निचला कोटला कलां, वार्ड न0 5, रूद्रा कॉलोनी ने बताया कि वह अध्यापक है तथा यह और इसके बच्चे स्कूल गए हुए थे तथा इसकी पत्नी इसकी माताजी की आँख का ऑपरेशन करवाने के लिए पी0जी0आई0 गई थी I जब यह स्कूल से वापिस आया तो देखा कि घर का सामान अस्त व्यस्त पड़ा हुआ है तथा इसकी पत्नी ने वापिस आकर देखा तो पाया कि सोने के आभूषण, तीन मूर्तियाँ, चाँदी के तीन छल्ले तथा 9,000/- रूपए नगद घर से गायब हैं जो इसकी लगभग 80/90,000/- रूपए की चोरी हुई है I वहीं पुलिस ने इस सम्बन्ध में अज्ञात चोरी के आरोपी के विरुद्ध थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। -

वनगढ लड़ाई झगडे में दोनों पक्षों पर क्रास केस दर्ज,जाति सूचक शब्द कहने का आरोप
ऊना/सुशील पंडित: रमेश चन्द पुत्र गरीब दास, निवासी गाँव भटोली ने पुलिस थाना मैहतपुर में शिकायत पर दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में बताया कि जब यह बनगढ़ में अपने प्लाट में काम कर रहा था तो इसने देखा कि राम किशन पुत्र मुंशी राम तथा उसके बेटे संजू ने पत्थर गिरा कर इसका रास्ता बंद कर दिया है I जब यह पत्थर हटाने लगा तो आरोपितों ने लाठियों से इस पर हमला कर दिया तथा इसे जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया तथा इसे धमकियां भी दी I पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध अनुसूचित जाति एवं जनजाति अधिनियम के तहत थाना मैहतपुर में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं दूसरी ओर राम किशन पुत्र मुंशी राम, निवासी गांव बनगढ़ ने पुलिस थाना मैहतपुर को दी शिकायत में बताया कि गाँव बनगढ़ में इसकी ज़मीन के साथ रमेश चन्द पुत्र गरीब दास, निवासी गाँव भटोली की ज़मीन है I जब यह अपने बेटे संजू के साथ ज़मीन में काम कर रहा था तो रमेश चन्द आया और इस से गाली-गलौच करने लगा I जब इसने बहस करना ठीक नहीं समझा और वहाँ से जाने लगा तो आरोपित रमेश चन्द ने इसका रास्ता रोक कर इसके साथ मारपीट शुरू कर दी I पुलिस ने सन्दर्भ में दोनों पक्षों पर मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। -
दुलैहड़ में शोभा यात्रा
श्री मद भागवत कथा का गुणगान करेंगे आचार्य मदन मोहनऊना/ सुशील पंडित: हरोली क्षेत्र के गांव दुलेहड में श्री राधे कृष्ण की महिमा का गुणगान करते हुए शोभा यात्रा निकाली गई । धार्मिक समागम की कलश यात्रा गोविन्द धाम गौशाला स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर दुलेहड़ से शुरू हुई । यात्रा के दौरान भगवान की महिमा का गुणगान गांव क्षेत्र में किया गया । शोभा यात्रा में भागवताचार्य आचार्य मदन मोहन जी महाराज समेत श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पंडित किशोरी लाल ने बताया कि श्री राधे कृष्ण मंदिर दुलेहड़ में 14 नवंबर से 20 नवंबर तक श्री मद भागवत साप्ताहिक कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा रोजाना समय सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगी। कथा उपरांत लंगर की व्यवस्था होगी । 20 नवंबर को कथा सप्ताह समाप्ति पर विशाल भंडारे का अयोजन भी होगा । -
पंजाबः युवती से दुष्कर्म कर आरोपी ने बनाया वीडियो, मामला दर्ज
लुधियानाः थाना टिब्बा की पुलिस ने मंगेतर के साथ दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़ित युवती का आरोप है कि मंगनी के बाद बातें करने के बहाने उसके मंगेतर ने घर बुला कर दुष्कर्म किया। उसके बाद आरोपी ने दुष्कर्म की वीडियो बना ली और मंगेतर को ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी ने दो बार और पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और बाद में शादी तोड़ दी। जब युवती की परिवार वालों ने शादी दूसरी जगह तय की तो आरोपी ने उसके होने वाले पति को अश्लील वीडियो भेज दी और शादी तुड़वा दी। जिसके बाद पीड़ित युवती ने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। थाना टिब्बा पुलिस ने मोहल्ला पंजाबी बाग निवासी मोहम्मद आसिफ के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने आरोपी की तलाश और पीड़िता की मेडिकल जांच कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पीड़िता की शिकायत के मुताबिक आरोपी के साथ उसकी मंगनी जून 2022 में हुई थी। मंगनी होने के बाद आरोपी उससे बातें करता रहा। एक दिन वह बाजार जा रही थी तो आरोपी उसे बहला फुसला कर ये कहकर अपने घर ले गया कि बातें करेंगे और वह बाद में उसे छोड़ देगा। इसके बाद आरोपी ने घर में उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली। आरोपी ने उसी अश्लील वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल किया और फिर से दो बार अलग अलग दिन दुष्कर्म किया।
इसके बाद आरोपी शादी करने के लिए साफ तौर पर मुकर गया। इसके बाद परिवार वालों ने उसकी शादी कहीं ओर तय कर दी। जहां उसकी शादी होनी थी, आरोपी ने वहां अश्लील वीडियो भेज दी जिससे उसकी शादी टूट गई। जब जाकर उसने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। थाना टिब्बा पुलिस का कहना है कि आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-
पंजाबः सड़क हादसे में पूर्व सरपंच व अकाली नेता की मौ’त
होशियारपुरः गढ़शंकर के गांव हैबोवाल के पूर्व सरपंच और अकाली दल के वरिष्ठ युवा नेता यादविंदर सिंह गांव मानसोवाल में कुछ दिन पहले सड़क हादसे में घायल हो गए थे। दरअसल, 2 बाइको की आमने-सामने टक्कर हो गई थी। इस हादसे में अकाली ने गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वहीं मिली जानकारी के मुताबिक अकाली नेता की मौत हो गई है। इस घटना से इलाके में शोक की लहर छा गई। गौरतलब है कि हादसे के बाद यादविंदर सिंह को नवांशहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें लुधियाना रेफर कर दिया गया था। उनके देहांत पर कई दिग्गज अकाली नेताओं सहित अन्य पार्टी के नेताओं ने दुख प्रगट किया है।

-
पंजाबः तेज रफ्तार स्विफ्ट कार नहर में गिरी, देखें वीडियो
लुधियानाः टिब्बा पुल के पास एक आढ़ती की स्विफ्ट कार नहर में गिरने का मामला सामने आया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गाड़ी की रफ्तार तेज होने के कारण यह हादसा हुआ। गनीमत रही कि नहर में पानी कम था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। जिसके कारण ड्राइवर कार को कंट्रोल नहीं कर पाया और कार नहर में जा गिरी। हादसे के तुरंत बाद कार में सवार करीब 2 से 3 लोगों को बाहर निकाला गया। पूछताछ में सामने आया कि कार आढ़ती राजपाल की है। मिली जानकारी के मुताबिक कार लुधियाना की ओर जा रही थी। अचानक गाड़ी का बैलेंस बिगड़ने के कारण यह हादसा हो गया।
वहीं आस-पास के लोगों ने नहर में गिरी कार को देखकर तुरंत पुलिस को सूचित किया। राहगीरों ने रस्सी की मदद से कार को बाहर निकाला। कार के अंदर पानी जाने की वजह से काफी नुकसान हुआ है। मौके पर पहुंचे दोराहा के एसएचओ विजय कुमार ने कहा कि सूचना मिलते ही घटना स्थल पर मुलाजिम भेज दिए थे। किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। कार में सभी लोग सुरक्षित थे। लोगों की मदद से कार को बाहर निकाल लिया गया। उन्होंने कहाकि नहर में पानी कम होने के चलते बड़ा हादसा होने से टल गया।
-
पंजाबः देश में मनाया जा रहा विश्वकर्मा जी का प्रकट दिवस, देखें वीडियो
मोगाः देश भर में आज शिल्प कार भगवान विश्वकर्मा जी का प्रकट दिवस बड़ी ही धूम धाम से मनाया जा रहा है। शास्त्रों के मुताबिक विश्वकर्माँ जी सृष्टि के पहले शिल्पकार, वास्तुकार और इंजिनियर है। हर साल यह पर्व पूजा कन्या संक्रांति के दिन मनाई जाती है। इस साल यह आज यानि 13 नवंबर 2023 को विश्वकर्मा पूजा मनाई जा रही है। हिंदू पंचांग की मानें तो पूरे 50 साल बाद इस दिन दुर्लभ संयोग बन रहा। जानते हैं आज के दिन का महत्व क्या है। आज के दिन कन्या संक्रांति है। जान लें कि कन्या संक्रांति का समय दोपहर 01:43 बजे से है। ये वो क्षण है जब सूर्य देव कन्या राशि में प्रवेश करने वाले हैं। इस कारण ही आज विश्वकर्मा पूजा होगी।
धार्मिक ग्रंथों को अगर आप पढ़ेंगे तो उसमें उल्लेख मिलेगा कि भगवान विश्वकर्मा ब्रह्म देव के पुत्र हैं। इन्हें सभी देवताओं का शिल्पी भी माना जाता है। मान्यता ये है कि इस सृष्टि की रचना में भगवान विश्वकर्मा ने ब्रह्म देव की मदद की थी। धार्मिक ग्रंथों में इसकी बात का उल्लेख है कि विश्वकर्मा जी ने ही सोने की लंका, द्वारका नगरी, पुष्पक विमान, देवी-देवताओं के अस्त्र-शस्त्र तैयार किए थे। अगर कोई व्यक्ति व्यापार में तरक्की पाना चाहता है तो भगवान विश्वकर्मा की पूजा करना बेहद फलदायी होता है। वो लोग जो मशीन और निर्माण से जुड़े हुए हैं। इस कारण ही आझ देशभर में लोग भगवान विश्वकर्मा की पूजा करते हैं। विशकर्मा दिवस को लेकर आज मोगा में भी अलग-अलग स्थानों पर विश्वकर्मा जी का दिवस मनाया जा रहा है। वहीं मजदूर संग मोगा इकाई की और से भी इस दिन को बड़ी ही श्रद्धा के साथ मनाया और विशकर्मा जी की पूजा की।
-
ਪੰਜਾਬ : ਗੁਰਸਿਮਰਤ ਸਿੰਘ ਮੰਡ ਨੇ ਕਾਰਜਕਾਰੀ ਜਥੇਦਾਰ ਗਿਆਨੀ ਰਘਬੀਰ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਕੀਤੀ ਇਹ ਅਪੀਲ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ
ਲੁਧਿਆਣਾ: ਕਾਂਗ੍ਰੇਸੀ ਨੇਤਾ ਗੁਰਸਿਮਰਤ ਸਿੰਘ ਮੰਡ ਨੇ ਇੱਕ ਵਾਰ ਫਿਰ ਤੋਂ ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ਤੇ ਲਾਈਵ ਹੋਕੇ ਭਾਈ ਬਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਰਾਜੋਵਾਣਾ ਦਾ ਵਿਰੋਧ ਪ੍ਰਗਟ ਕੀਤਾ ਹੈ।
ਆਪਣੇ ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ਅਕਾਊਂਟ ਵਿੱਚ ਵੀਡੀਓ ਸਾਂਝਾ ਕਰਕੇ ਮੰਡ ਨੇ ਸ਼੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਕਾਰਜਕਾਰੀ ਜਥੇਦਾਰ ਗਿਆਨੀ ਰਘਬੀਰ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਬਲਵੰਤ ਦੇ ਹੱਕ ਵਿੱਚ ਨਾ ਨਿਤਰਨ ਦੀ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਮੰਡ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹ ਇਸ ਸੰਬੰਧ ਵਿੱਚ ਜਲਦ ਹੀ ਜਥੇਦਾਰ ਨੂੰ ਮਿਲ ਕੇ ਆਪਣਾ ਮੰਗ ਪੱਤਰ ਵੀ ਸੌਂਪਣਗੇ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਸਪਸ਼ਟ ਕੀਤਾ ਕਿ ਬਾਰ-ਬਾਰ ਭਾਈ ਬਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਰਾਜੋਵਾਣਾ ਦੀ ਭੈਣ ਆਪਣੇ ਭਰਾ ਦੀਆਂ ਜੇਲ ਵਿਚੋਂ ਚਿੱਠੀਆਂ ਲੈ ਕੇ ਆਉਂਦੀ ਹੈ। ਜੇਕਰ ਉਸ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਭਰਾ ਦੀ ਇੰਨੀ ਫਿਕਰ ਸੀ ਤਾਂ ਉਸਨੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਬੇਅੰਤ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਕਿਉਂ ਸ਼ਹੀਦ ਕੀਤਾ।
-
पंजाबः इंसानियत शर्मसार, पिता ने 9 वर्षीय बेटे पर चाकू से किया हमला
लुधियानाः भामियां से बड़ी खबर सामने आई है। जहां पिता ने अपने 9 वर्षीय बेटे पर चाकू से हमला कर दिया। मामले की जानकारी देते हुए घायल बच्चे की मां वीरपाल कौर ने बताया कि पति जस्सो ने रात को बहुत ज्यादा शराब पी हुई थी। घर आकर पति मारपीट करने लगा। मुझे बचाने के लिए बेटा अभिजोत सिंह पिता को रोकने आया। गुस्से में आकर जस्सो ने बेटे के पहले सिर पर हमला किया, फिर बाजू पर चाकू मार दिए। इतना ही नहीं गुस्से में आए जस्सो ने बेटे का स्कूल का बैग तक फाड़ दिया। उसकी सभी किताबों के टुकड़े-टुकड़े कर दिए।
खून से लथपथ बच्चे को पड़ोसियों की मदद से अस्पताल लाया गया। पीड़ित की मां ने आरोप लगाया कि ससुर उसके पति को रोजाना शराव पिलाता है। इसके बाद पति घर आकर जमकर मारपीट करता है। रोजाना की तरह ही बीती रात पति ससुर के घर से शराब पीकर आया और वापस घर आकर पिटना शुरू कर दिया। डॉक्टरों ने बच्चे की बाजू पर टांके लगाए। वीरपाल ने कहा कि पति जस्सो ने बड़े बेटे लवदीप के भी सिर में गिलास मारा। लवदीप ने बताया कि पिता ने पहले रोटी मांगी। जब उन्हें खाना दिया तो शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा। सभी ने जब शराब पीने से रोका तो पिता ने मारपीट शुरू कर दी। लवदीप ने कहा कि उसने मां को बचाने के लिए पिता को धक्का दिया। पिता ने हवा भरने वाला पंप उठा मां के सिर में मार दिया। पिता के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी जा रही है।
-
पंजाबः संदिग्ध परिस्थितियों में मिली व्यक्ति की लाश
फिरोजपुरः गुरुहरसहाय में आज एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। वहीं मामले की जानकारी देते हुए गुरुहरसहाए में तैनात एएसआई आत्मा सिंह ने बताया कि उन्हें गुरु करम सिंह बस्ती से एक व्यक्ति का फोन आया था कि बस्ती में बने चर्च के पीछे एक व्यक्ति गिरा हुआ पड़ा है। जिसके बाद वह तुरंत पुलिस पार्टी के साथ पहुंचे और उन्होंने देखा कि उस व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि व्यक्ति की पहचान रेलवे बस्ती निवासी मोहनलाल पुत्र चंद्रभान के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि इसके बाद उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों को सूचित किया, जो मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मोहनलाल पेंटर का काम करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और परिजनों के बयान पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।