Blog

  • जालंधर: लतीफपुरा में बुलेट सवार युवकों ने की SHO से हाथापाई, देखें वीडियो 

    जालंधर: लतीफपुरा में बुलेट सवार युवकों ने की SHO से हाथापाई, देखें वीडियो 

    जालंधर, वरुण/हर्ष: पंजाब के जालंधर का लतीफपुरा एक बार फिर से सुर्खियों आया है।इस बार लतीफपुरा में घर से बेघर हुए लोगो की सुरक्षा कर रहे पुलिस कर्मियों की वर्दी पर मंचलो ने हाथ डाला और गालियां निकाली।तीनों मनचले युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर थाने ले गई है और उनका बुलेट मोटरसाइकिल भी कब्जे में ले लिया है।

    आपने सुनंदा शर्मा का वह गाना तो सुना होगा घुमन नू ता थार रखी है ते बुलेट ता रखी है पटाखे पौन नू। इस गाने के बारे में इसलिए बता रहे हैं क्योंकि इस गाने के बाद पंजाब में बुलेट मोटरसाइकिल पर घूमने मनचले युवकों को बिगाड़ कर रख दिया है।दरअसल बुलेट मोटरसाईकिल के सेलेंसर से पटाखे मारने पर 3 युवकों को पुलिस और एंटी रैपिड फोर्स सुरक्षाकर्मियों रोका तो मनचले युवकों ने बहस बाजी करते हुए गालियां निकालनी शुरू कर दी। तीनों युवकों को जब पुलिस गाड़ी में बिठा कर थाने ले जाने लगी तो एक युवक ने ड्यूटी कर रहे थाना छह के एसएचओ सुखदेव सिंह जो वर्दी में थे उनको गले से पकड़ लिया। यह देख सभी पुलिस वालो को गुस्सा चढ़ गया और उन्हें थाने ले गए। 

    वह इस मामले को लेकर जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के डीसीपी जगमोहन सिंह ने बताया कि तीनों युवक बुलेट मोटरसाइकिल पर ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं किया और वॉयलेंस कर रहे थे। इस कारण एसएचओ साहिब ने गिरफ्तार किया। जिस आरोपी ने पुलिस वालों की वर्दी पर हाथ डाला है उसका मेडिकल कराकर उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • आज का राशिफल, 19 दिसंबर 2022

    आज का राशिफल, 19 दिसंबर 2022

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आप परिवार में यदि किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह दूर होगी और परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने ऑफिस में अपने बॉस की बातों में हां में हां मिलनी होगी, लेकिन यदि कोई बात गलत हो, तो आपको उसमें हां करने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आज आप अच्छा प्रदर्शन करके लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे, लेकिन बिजनेस में कोई उधारी का सौदा ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए आर्थिक समस्याएं लेकर आएगा। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर रोक लगानी होगी, नहीं तो बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है और आपका किसी महिला मित्र से वाद-विवाद हो सकता है, जो लंबा चल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी लापरवाही के चलते अधिकारियों से आपको डांट खानी पड़ सकती हैं और यदि आपको कुछ जिम्मेदारी सौंपी गई थी, तो वह वापस ले सकते हैं। यदि आपका कोई मित्र आपको किसी निवेश संबंधी योजना के बारे में बताएं, तो आपको निवेश करने से बचना होगा।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कुछ नरम गरम रहने वाला है। आज आपको अधिक जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो आपके लिए खुशखबरी लेकर आ सकती है। यदि आपने पहले कोई निवेश किया था, तो वह आज आपको दोगुना लाभ दे सकता है, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचें, नहीं तो आपके वापस आने की संभावना बहुत कम है। आपको किसी शारीरिक कष्ट को लेकर आज परेशानी बनी रहेगी, जिसे आपको नजरअंदाज नहीं करना है।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याएं लेकर आ सकता है। आप अपने बढ़ते हुए खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे, जिनके लिए आप अपनी माताजी से बातचीत भी कर सकते हैं। ऑफिस में काम का बोझ बढ़ने से आप परेशान हो सकते हैं और जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट होने के कारण भागदौड़ करनी होगी, लेकिन किसी भी परिस्थिति में आप धैर्य बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है और आपसी रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आप अपने कुछ बातों को गोपनीय रखें नहीं तो कोई इसका फायदा उठा सकते हैं।

    सिंह राशिफल। आज आपका दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको पढ़ाई में मन मुताबिक सफलता ना मिलने से आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। आपको आज सतर्क रहना होगा नहीं तो यदि आपने किसी व्यक्ति के ऊपर अति विश्वास किया, तो वह आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। वर्तमान में कार्यरत लोगों को आज इधर उधर बैठकर समय व्यतीत करने से अच्छा है, अपने टारगेट पर ध्यान लगाएं, तभी वह उसे पूरा कर पाएंगे, नहीं तो आपको अपने बॉस से डांट खानी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों को समय रहते पूरा करें।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके लिए सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आपको आज अत्यधिक तले भुने भोजन से कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है, जिससे पेट दर्द, गैस, अपच आदि जैसी समस्याएं आपको परेशान कर सकती है। आज आपको किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। नौकरी कर रहे लोग आज किसी साथी से लड़ाई झगड़े में ना पड़ें, नहीं तो समस्या उत्पन्न हो सकती है और उनकी तरक्की में बाधा आ सकती है। आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है, जिससे मिलकर आपको प्रसन्नता होगी और आप भविष्य के लिए भी कुछ प्लानिंग कर सकते हैं।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको अचानक से धन लाभ मिलने से आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी और आप परिवार के किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करने में समर्थ रहेंगे, लेकिन कार्यक्षेत्र में आपको किसी महिला मित्र से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आपकी चुगली भी लगा सकती है। आपको किसी कार्य के संपन्न होने से आज परिवार में किसी छोटे-मोटे पार्टी का आयोजन कर सकते हैं, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा और व्यापार कर रहे लोग आज निवेश बहुत ही सोच समझ कर करें।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप दिन का कुछ समय छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करने मे भी व्यतीत करेंगे और उन्हें कहीं घुमाने फिराने भी लेकर जा सकते हैं। गृहस्थ जीवन मे यदि लंबे समय से अनबन चल रही थी, तो आप उसे मिल बैठकर समाप्त करेंगे और विद्यार्थियों को बौद्धिक मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। व्यवसाय को लेकर आपको कुछ यात्रा करने का मौका मिलेगा, जिनमें आपको किसी से अपने मन की बात शेयर नहीं करनी है, नहीं तो समस्या हो सकती है।

    धनु राशिफल। आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं, जहां आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। धन का निवेश कर रहे लोगों को लालची व ठगी लोगों का शिकार होने से बचना होगा। लोगों को पहचाने, तभी अपने धन का निवेश करें, नहीं तो समस्या हो सकती हैं। जो लोग नौकरी में कार्यरत है, उन्हें अपने कामों को लेकर सावधान रहना होगा, नहीं तो उनसे कोई गलती हो सकती है।

    मकर राशिफल। आज का दिन छोटे व्यापारियों के लिए उत्तम लेने वाला है। बिजनेस में उम्मीद से ज्यादा धन मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, जो लोग नौकरी की तलाश में दर-दर भटकने रहे हैं, उन्हें कोई शुभ सुचना सुनने को मिलेगी, लेकिन उन्हें अपनी वाणी पर संयम बनाए रखना होगा, नहीं तो उनकी कोई बात परिवार के सदस्यों को बुरी लग सकती है। आप लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा होने से प्रसन्न रहेंगे, जिसका आप लंबे समय से प्रयास कर रहे थे। आपको आज जीवनसाथी की ओर से कोई उपहार मिलेगा।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा और बिजनेस कर रहे लोगों को प्रबल धन लाभ के योग भी बनते दिख रहे हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन उत्तम रहेगा। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो आज आपको वापस मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मदद मिलेगी और आप खुला खर्चा करेंगे। आपको सेहत के मामले में लापरवाही नहीं करनी है। यदि कोई चोट लगी थी, तो वह फिर से उभर सकती है।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। आपको वाहन चलाते समय बहुत ही सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो किसी दुर्घटना होने की पूरी संभावना है। आपको अपने किसी परिजन की ओर से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन दुखी रहेगा। आपको किसी काम को साझेदारी में करना बेहतर रहेगा। आपको आज अपने मन में नकारात्मक विचारों को लाने से बचना होगा, नहीं तो आपके काम बिगड़ते चले जाएंगे। आपको किसी पुरानी बात के लिए वरिष्ठ सदस्यों से माफी मांगनी पड़ सकती है।

  • पंजाब: डेरा ब्यास से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस हुई क्षतिग्रस्त 

    पंजाब: डेरा ब्यास से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस हुई क्षतिग्रस्त 

    गुरदासपुर: डेरा ब्यास से लौट रही संगत की एक बस का संतुलन बिगड़ जाने के कारण सड़क किनारे झाडि़यों में जा गिरी। हादसा मोटरसाइकिल सवार को बचाने के कारण हुआ है, जिसमें 2 लोगों के जख्मी होने की सूचना है। घटना गांव तिब्बर के पास की बताई जा रही है, जहां पर उक्त हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि हादसा गुरदासपुर-काहनूवान रोड पर हुआ है। वहीं हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। उक्त हादसे में अभी तक किसी के जान-माल का कोई नुक्सान नहीं हुआ है, लेकिन हादसे के दौरान सवारियों की सांसे थम सी गई थीं।

  • जालंधरः सेबों की आड़ में करता था नशे की सप्लाई, आरोपी गिरफ्तार

    जालंधरः सेबों की आड़ में करता था नशे की सप्लाई, आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर (हर्ष मेहरा)। थाना मकसूदां की पुलिस ने विधीपुर के पास नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक चालक से 35 किलो चूरा पोस्त बरामद कर उसे गिरफ्तार किया है। डीएसपी सुरिंदर सिंह धोगड़ी ने बताया कि थाना मकसूदां के प्रभारी मंजीत सिंह की टीम के एसआई कुलबीर सिंह पुलिस पार्टी सहित नाकाबंदी के दौरान विधीपुर पर मौजूद थे, उसी दौरान उन्हें ट्रक नंबर जेके 02 सीजे 4281 विधीपुर की तरफ मुड़ने लगा तो वह नाकाबंदी को देखकर उसने ट्रक को वहां से भगाने की कोशिश करने लगा, उसी दौरान पुलिस पार्टी ने उसे रोक कर जब उसका नाम पूछा तो आरोपी ने अपनी पहचान गगनदीप सिंह उर्फ रोमी पुत्र सवरन सिंह गांव फिंदड़ जम्मू के तौर पर बताई।

    पुलिस ने तलाशी के दौरान आरोपी के ट्रक से 17 किलो 500 ग्राम के 2 बोरे चूरा पोस्त के बरामद किए। बता दें कि आरोपी आरोपी जम्मू कश्मीर से सेबों की सप्लाई देने के लिए यहां आया हुआ था, जहां पुलिस ने आरोपी को चूरा पोस्त सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश रिमांड हासिल करेगी, ताकि पता चल सके कि ये सप्लाई कहां से लेकर आया था और ये सप्लाई कहां देने जा रहा था।

  • जालंधरः लड़ाई झगड़ों में वांछित भगौड़ा गिरफ्तार

    जालंधरः लड़ाई झगड़ों में वांछित भगौड़ा गिरफ्तार

    जालंधर (हर्ष मेहरा)। पीओ स्टाफ की पुलिस ने वांछित भगौड़े को गिफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कर्मबीर सिंह उर्फ काका पुत्र बलविंदर सिंह वासी गांव चक्क जिंदा के रूप में हुई है। पीओ स्टाफ के प्रभारी सुरजीत सिंह जोड़ा ने बताया कि थाना 1 में 11 अक्तूबर 2020 को मुकद्दमा नंबर 182 आईपीसी धारा 323, 341, 506, 149 के तहत मुकद्दमा दर्ज किया गया था, जिसमें अदालत ने आरोपी को 21 अगस्त 2022 को भगौड़ा करार कर दिया था, जिसे गुप्त सूचना के आधार पर पीओ स्टाफ की पुलिस ने आरोपी को उसके घर से दबोच लिया।

  • 5 ग्राम हैरोईन सहित एक गिरफ्तार

    5 ग्राम हैरोईन सहित एक गिरफ्तार

    जालंधर (हर्ष मेहरा): थाना पतारा की पुलिस ने एक व्यक्ति को 5 ग्राम हैरोईन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान संजय कुमार उर्फ गांधी पुत्र रामधन वासी पार्क एवन्यु लद्देवाली के रूप में हुई है। थाना प्रभारी अर्शप्रीत कौर ने बताया कि उनकी टीम के एसआई जसपाल सिंह पुलिस पार्टी सहित नाकाबंदी के दौरान नंगल फतेह खां पर मौजूद थे, उसी दौरान एक्टिवा सवार व्यक्ति नाके को देखकर अपनी जेब से लिफाफा निकाल सड़क किनारे फेंक कर पीछे भागने लगा, तभी एएसआई जसपाल सिंह ने अपनी पुलिस पार्टी सहित आरोपी को दबोच लिया और उसके फेंके हुए लिफाफे को चैक किया तो उसमें से 5 ग्राम हैरोईन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज लिया है।

  • 5 ग्राम हैरोईन सहित एक गिरफ्तार

    5 ग्राम हैरोईन सहित एक गिरफ्तार

    जालंधर (हर्ष मेहरा): थाना पतारा की पुलिस ने एक व्यक्ति को 5 ग्राम हैरोईन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान संजय कुमार उर्फ गांधी पुत्र रामधन वासी पार्क एवन्यु लद्देवाली के रूप में हुई है। थाना प्रभारी अर्शप्रीत कौर ने बताया कि उनकी टीम के एसआई जसपाल सिंह पुलिस पार्टी सहित नाकाबंदी के दौरान नंगल फतेह खां पर मौजूद थे, उसी दौरान एक्टिवा सवार व्यक्ति नाके को देखकर अपनी जेब से लिफाफा निकाल सड़क किनारे फेंक कर पीछे भागने लगा, तभी एएसआई जसपाल सिंह ने अपनी पुलिस पार्टी सहित आरोपी को दबोच लिया और उसके फेंके हुए लिफाफे को चैक किया तो उसमें से 5 ग्राम हैरोईन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज लिया है।

  • 210 नशीली गोलियों सहित एक गिरफ्तार

    210 नशीली गोलियों सहित एक गिरफ्तार

    जालंधर (हर्ष मेहरा): थाना मैहतपुर की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 210 नशीली गोलियां बरामद की है। गिरफ्तर व्यक्ति की पहचाना बलवंत सिंह पुत्र पहलवान सिंह वासी गांव बगैला, मैहतपुर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी बलकार सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई भुपिंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित गशत के दौरान इस्माईलपुर पुली पर मौजूद थे, उसी दौरान उन्हें पैदल आता व्यक्ति देखकर घबरा गया और पीछे भागने की कोशिश करने लगा, तभी नाके पर मौजूद एएसआई भुपिंदर सिंह ने पुलिस पार्टी सहित उसे दबोच कर उसकी तलाशी ली तो आरोपी के कब्जे से 210 नशीली गोलियां बरामद की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • पोते की चाहत में बेटों से बहुओं को मरवाया, वजह दिल दहलाने वाली 

    पोते की चाहत में बेटों से बहुओं को मरवाया, वजह दिल दहलाने वाली 

    तिरुपति: आंध्र प्रदेश के नंद्याल जिले से एक दिन दहलाने वाली घटना सामने आई है। दो भाइयों ने अपने पिता के कहने पर अपनी पत्नियों को मार डाला। ऐसा उन्होंने इसलिए किया क्योंकि शादी के चार साल बाद भी उन्हें बच्चा नहीं हुआ और वे अपनी 60 करोड़ रुपए की संपत्ति को लेकर चिंतित थे। उन्हें चिंता थी कि अगर बच्चा नहीं हुआ तो इस संपत्ति का क्या होगा। उन लोगों ने दोबारा शादी करने के लिए इस हत्या को अंजाम दिया। घटना बुधवार रात आंध्र प्रदेश के नंद्याल जिले के ओरवाकल मंडल के नन्नूर गांव में हुई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं को मारने की साजिश मुख्य आरोपी के पिता ने रची थी क्योंकि वह पोते चाहते थे जो 60 करोड़ रुपये की संपत्ति हासिल कर सकें।

    तीन-चार साल तक शादी करने के बाद भी दंपति बच्चे पैदा नहीं कर सके और परिवार ने दोनों महिलाओं को दोषी ठहराया। कथित योजना बहुओं को खत्म करने के बाद भाइयों के लिए नई पत्नियां लाने की थी। पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को मुख्य आरोपीयों गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल में रखवाया। इस बीच पूरे गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पीड़ितों के परिजनों ने आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

  • OYO से रूम बुक कर दोस्त के साथ गई युवती की मौत

    OYO से रूम बुक कर दोस्त के साथ गई युवती की मौत

    करनालः हरियाणा के सोनीपत बहालगढ़ स्थित एक OYO होटल के कमरे में एक युवती की लाश मिली. वह एक युवक के साथ कमरे में रुकी थी. होटल में दी गई युवती की आईडी भी गलत पाई गई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के बागपत जिले की रहने वाली युवती अपने दोस्त अमित के साथ बहालगढ़ स्थित एक ओयो होटल में आई थी. दोनों ने यहां पहचान पत्र भी दिए थे. इसके बाद कमरे में चले गए।

    कुछ देर बाद युवती की हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया. इसके बाद होटल संचालक ने मामले की सूचना बहालगढ़ थाना पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. एक निजी फैक्ट्री में काम करती थी, बेटी की मौत पर परिवार के सदस्यों का कहना है कि वो बागपत में ही एक निजी फैक्ट्री में काम करती थी. उसकी नौकरी की टाइमिंग 8:30 से 5:00 थी. कल पुलिस द्वारा सूचना मिली कि उसकी मौत हो चुकी है।

    इस पूरे प्रकरण को लेकर बहालगढ़ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ऋषिकांत ने बताया युवती एक युवक के साथ OYO Hotel में गई थी। कमरे में ही उसकी मौत हो गई। शरीर पर चोट का कोई भी निशान नहीं मिला है। बयान व रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी कहा कि पोस्टमार्टम होने का बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। युवती के परिजनों के बयान व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।