Blog

  • पंजाबः इस मामले में 3 राइस मिल मालिकों पर केस दर्ज, 2 काबू

    पंजाबः इस मामले में 3 राइस मिल मालिकों पर केस दर्ज, 2 काबू

    चंडीगढ़:  पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जारी अपनी मुहिम के दौरान आज तीन चावल मिल मालिकों के खि़लाफ़ 1.80 करोड़ रुपए के धान की हेराफेरी के दोष अधीन मुकदमा दर्ज करके उनमें से दो मालिकों को गिरफ़्तार कर लिया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि इस सम्बन्ध में मैसर्ज दुर्गा राइस एंड जनरल मिल साहनेवाल, लुधियाना के हिस्सेदार मरहूम गणपत राय और उसके दो पुत्रों दिनेश कुमार और राजेश, जो उपरोक्त मिल के हिस्सेदार भी हैं, के खि़लाफ़ आईपीसी की धारा 409, 420, 120-बी के अंतर्गत एफआईआर नंबर 13 तारीख़ 11-10-2022 को दर्ज की गई है।  उन्होंने बताया कि इस मामले में ब्यूरो ने दिनेश कुमार और राजेश दोनों भाईयों को गिरफ़्तार कर लिया है। इस मामले की अगली जांच जारी है।

  • पंजाबः फरार गैंगस्टर टीनू के मामले में जिम मालिक सहित तीन गिरफ्तार, कार बरामद

    पंजाबः फरार गैंगस्टर टीनू के मामले में जिम मालिक सहित तीन गिरफ्तार, कार बरामद

    चंडीगढ़ः पंजाब गायक सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस की जांच के बीच मानसा पुलिस की गिरफ्त से भागने वाले गैंगस्टर दीपक टीनू मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इन तीन लोगों ने टीनू को भगाने में उसकी मदद की थी। पुलिस ने आरोपियों  से एक ब्लैक स्कोडा कार भी बरामद की है, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर PB11CJ1563 है। इसका इस्तेमाल टीनू को भगाने में किया गया था।

    गिरफ्तार लोगों की पहचान लुधियाना निवासी कुलदीप सिंह उर्फ ​​कोहली, राजवीर सिंह उर्फ ​​कजामा और राजिंदर सिंह उर्फ ​​गोरा के रूप में हुई है। कुलदीप कोहली एक जिम मालिक है। आरोप है कि वह जिम की आड़ में नशे का कारोबार करता है।  पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने कहा कि जांच से पता चला है कि तीनों आरोपी टीनू के करीबी सहयोगी थे। उन्होंने टीनू को पुलिस हिरासत से भागने में मदद की थी, जिसके बाद एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) और विशेष जांच दल पंजाब पुलिस की एसआइटी ने इन्हें लुधियाना से गिरफ्तार किया है। 

    जांच से पता चला है कि 1 अक्टूबर को दीपक टीनू ने कोहली को एक महिला सहयोगी भेजने का निर्देश दिया था, जिसने सीआइए मानसा में अपने सहयोगियों के साथ टीनू को भगाने में मदद की थी। डीजीपी ने कहा कि आरोपी कुलदीप कोहली पिछले दो साल से दीपक टीनू के साथ जुड़ा हुआ था। दोनों कपूरथला जेल में एक साथ बंद थे। उन्होंने कहा कि कोहली को वर्ष 2021 में जमानत पर रिहा किया गया था, जिसके बाद वह टीनू के हरियाणा स्थित अन्य सहयोगियों के साथ सीमा पार से मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल था। इस मामले की आइजीपी पटियाला रेंज एमएस छिना के नेतृत्व में चार सदस्यीय एसआइटी दिन-प्रतिदिन जांच कर रही है और इस अपराध में शामिल सभी दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

  • पंजाबः सरकार ने 38 IAS और PCS अधिकारियों के किए तबादले, देखें लिस्ट

    पंजाबः सरकार ने 38 IAS और PCS अधिकारियों के किए तबादले, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ः पंजाब में मान सरकार द्वारा लगातार अधिकारियों के तबादलें किए जा रहे है। वहीं आज फिर सरकार द्वारा 38 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए। जारी की गई सूचि में 10 आईएएस एवं 28 पीसीएस अधिकारियों की ट्रांसफर की गई है।

    आइएएस अधिकारियों में नीलकंठ एस अवध को सचिव पीडब्ल्यूडी (भवन व सड़क), गुरकीरत कृपाल सिंह को सचिव पर्यटन व सभ्याचार विभाग विभाग का सचिव नियुक्ति किय गया है। आइएएस रितू अग्रवाल को सचिव गृह मामले व न्याय, प्रदीप कुमार अग्रवाल को सचिव स्कूल शिक्षा व अतिरिक्त रूप से डायरेक्टर जनरल स्कूल शिक्षा, अरविंद पाल सिंह संधू को एमडी शुगरफेड, गिरीश दयालन को विशेष सचिव प्रशासनिक सुधार व आम शिकायत, अमित तलवाड़ को विशेष सचिव योजना, परमजीत सिंह को अतिरिक्त सचिव एनआरआई मामले, अजय अरोड़ा को अतिरिक्त सचिव समाजिक न्याय, सशक्तिकरण व अल्पसंख्यक, सोना थिंड को अतिरिक्त सचिव श्रमिक लगाया गया है।

    पीसीएस अधिकारियों में दलजीत कौर को एडीसी (जनरल) होशियारपुर, रजत ओबराय को आवास व शहरी विकास अमृतसर में अतिरिक्त चीफ एडमिस्ट्रेटर, अमित सरीन को एडीसी (जनरल) फाजिल्का, अमित महाजन को एडीसी (जनरल) जालंधर, राजपाल सिंह को एडीसी (जनरल) फरीदकोट लगाया गया है। चरणदीप सिंह को भूमि अधिग्रहण कंट्रोलर, कुलप्रीत सिंह को ज्वाइंट कमिश्नर लुधियाना, राजेश कुमार शर्मा को एसडीएम अजनाला, राम सिंह को एसडीएम मोगा, रनदीप सिंह को निदेशक कोलोनाइजेशन, जगदीप सैगल को सहायक कमिश्नर, स्टेट टैक्स लुधियाना-1, पूनमप्रीत कौर को एसडीएम बंगा तैनात किया गया है। स्वाति टिवाना को एसडीएम लुधियाना (वेस्ट), अनमज्योत कौर को सहायक कमिश्नर (शिकायत) रूपनगर, परमजीत सिंह (थ्री) को एसडीएम तपा, विक्रमजीत सिंह पैंथे को एसडीएम बलाचौर, इंदर पाल को सहायक कमिश्नर (शिकायत) एसएएस नगर, कंवरजीत सिंह को एसडीएम श्री मुक्तिसर साहिब, हरनूर कौर ढिल्लों को एसडीएम मजीठा लगाया गया है।

    अमनप्रीत सिंह को एसडीएम पट्टी, गगनदीप सिंह को एसडीएम गिद्दड़बाहा, अनिल गुप्ता को डिप्टी सेक्रेटरी स्थानीय निकाय, किरनजीत सिंह टिवाणा को सचिव पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड, अमरदीप सिंह थिंड को एसडीएम फगवाड़ा, स्वेता को स्थानीय निकाय में भूमि अधिग्रहण कलेक्टर, गगनदीप सिंह को एसडीएम जीरा, अमनपाल सिंह को एसडीएम फिल्लौर, संजीव कुमार को एसडीएम भुलत्थ लगाया गया है।

  • पंजाब : रेडीमेड दुकान मालिक पर बाइक सवार युवकों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, मौत

    पंजाब : रेडीमेड दुकान मालिक पर बाइक सवार युवकों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, मौत

    तरनतारनः पंजाब में क्राइम की वारदातें लगातार बढ़ रही है। आए दिन राज्य में गोली चलने के मामले सामने आ रहे है। वहीं आज अमृतसर-बठिंडा नैशनल हाईवे 54 पर दीनपुर गांव में ताबड़तोड़ गोली चलने का मामला सामने आया है। दीनपुर गांव में रेडीमेड दुकान मालिक की बाइक सवार 2 युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। हत्या के बाद हमलावर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार गैंगस्टर ने कपड़ा व्यपारी से 20 लाख रुपए की फिरौती की मांग की थी।

    थाना सदर तरनतारन की पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचे और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। एनकांउटर के पत्रकार को मिली जानकारी के अनुसार गुरजंट सिंह उर्फ जंटा पुत्र अजायब सिंह निवासी गांव रसूलपुर कुछ समय पूर्व नेशनल हाईवे-54 के अंतर्गत दीनपुर गांव में रेडीमेड कपड़ों का कारोबार शुरू किया था। मंगलवार शाम जब गुरजंट सिंह दुकान में मौजूद था तो 2 मोटरसाइकिल सवारों ने दुकान में आते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फुटेज मुताबिक दोनों युवक 18 से 22 वर्ष की आयु के बताए जाते है।

    करीब पांच मिनट तक दुकान में मौजूद रहे दोनों हत्यारों ने पहले दुकानदार को कपड़े दिखाने लिए कहा। दुकान पर मौजूद कर्मी द्वारा रैक से निकालकर कपड़े दिखाए गए। काले रंग के कपड़े पहने युवक ने गुरजंट सिंह को इशारा किया कि रैक में पड़े वे कपड़े दिखाए जाए। गुरजंट जब कपड़े लेने गया तो उक्त आरोपी ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुरजंट सिंह के शरीर पर करीब आधा दर्जन गोलियां चलीं। गंभीर हालत में गुरजंट सिंह को सरकारी अस्पताल तरनतारन ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी  इन्वेस्टीगेसन विशाल जीसी ने कहा है कि इस मामले को लेकर पुलिस की ओर से गंभीर जांच शुरू कर दी गई है।

  • जालंधरः पैदल सड़क क्रॉस कर रहे युवक को तेज रफ्तार बस ने कुचला, मौत

    जालंधरः पैदल सड़क क्रॉस कर रहे युवक को तेज रफ्तार बस ने कुचला, मौत

    जालंधर/वरुण: महानगर में आए दिन सड़क हादसों के मामले सामने आ रहे है। वहीं आज ऑर्थोनोवा अस्पताल के बाहर दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां अस्पताल के बाहर सड़क क्रॉस कर रहे युवक को तेज रफ्तार बस अपने साथ घसीटती ले गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। दरअसल, अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक मुक्तसर डिपो की एक बस नकोदर की तरफ जा रही थी। बस की तेज रफ्तार होने के कारण पैदल सड़क क्रॉस कर रहे युवक को चालक घसीटता साथ ले गया। जिससे उसकी मौत हो गई।

  • पंजाबः विजीलेंस ने सीनियर पुलिस कांस्टेबल को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

    पंजाबः विजीलेंस ने सीनियर पुलिस कांस्टेबल को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

    चंडीगढ़ः पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार को मिटाने के उद्देश्य से चल रहे अभियान के दौरान मंगलवार को शहर के सिविल अस्पताल बठिंडा के पुलिस चौकी में तैनात सीनियर कांस्टेबल बिक्रम सिंह को पांच हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि बठिंडा शहर के नछत्तर नगर निवासी कुलविंदर सिंह की शिकायत पर आरोपी बिक्रम सिंह को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस से संपर्क किया और आरोप लगाया कि गांव झुंबा से चिंतपूर्णी तक उनके वाहन में यात्रा कर रहे कुछ यात्रियों के साथ उनका झगड़ा हुआ है। उक्त सिपाही समझौता करने के लिए उससे 5,000 रुपये की मांग कर रहा था।

    शिकायत में तथ्यों और सूचनाओं के सत्यापन के बाद, बठिंडा इकाई की एक विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 5,000 की रिश्वत लेते हुए कांस्टेबल बिक्रम सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में विजिलेंस थाना बठिंडा में आरोपी पुलिस अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

  • पंजाब: विधायक सुखपाल खैहरा ने 148 वैटरनरी इंस्पेक्टरों की भर्ती पर उठाए सवाल 

    पंजाब: विधायक सुखपाल खैहरा ने 148 वैटरनरी इंस्पेक्टरों की भर्ती पर उठाए सवाल 

    चंड़ीगढ़ः कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा लगातार पंजाब में मान सरकार पर निशाने साध रहे है। वहीं अब उन्होंने 148 (पशु निरीक्षकों) वैटरनरी इंस्पेक्टरों की भर्ती को लेकर भगवंत मान सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट किया कि पीपीएससी द्वारा शॉर्टलिस्ट किए गए 418 पशु चिकित्सा अधिकारियों के बारे में प्रारंभिक जानकारी ने एक बार फिर निष्पक्षता पर संदेह जताया है। उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी है। जिसमें कहा है कि निम्नलिखित 80 उम्मीदवार एक परीक्षा केंद्र से हैं? क्या सभी 80 के लिए एक साथ बैठकर परीक्षा पास करना संभव है? ये लगभग 40% पास उम्मीदवार हैं! खैहरा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से जांच की मांग की है।

    बता दें कि पिछले महीने पंजाब सरकार द्वारा 68 पशु निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए थे, जिनमें से 35 पशु चिकित्सा निरीक्षक हरियाणा और राजस्थान के निवासी हैं। पशुपालन, मछली पालन एवं डेयरी विकास मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने 68 पशु निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपा था। पंजाब भवन में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान पशुपालन मंत्री ने बताया कि पशुपालन विभाग में 148 पशु निरीक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, जिसमें से 68 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र दे दिये गये हैं, जबकि कुछ दिन पहले 29 पशु चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिये गये हैं। 

  • पंजाबः यू-ट्यूब से गाने के बैन के बाद सिंगर जेनी जोहल का जवाब- नहीं रुकेगी कलम, नित नवां हुण गाना आऊं…

    पंजाबः यू-ट्यूब से गाने के बैन के बाद सिंगर जेनी जोहल का जवाब- नहीं रुकेगी कलम, नित नवां हुण गाना आऊं…

    चंडीगढ़ः पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में इंसाफ की मांग को लेकर पंजाबी सिंगर जेनी जोहल का हाल में रिलीज हुआ नया गाना लैटर टू सीएम यूट्यूब से हटा दिया गया है। गाने को ब्लॉक करने की वजह कॉपीराइट विवाद बताया जा रहा है। 8 अक्टूबर को रिलीज हुए जेनी के इस गाने ने पंजाब की सियासत में तहलका मचा दिया है।

    इस गाने का टाइटल ‘लेटर टू चीफ मिनिस्टर’ है। इस गाने में जैनी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से सीधा सवाल किया है कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या को चार महीने बीत चुके हैं, बताओ इंसाफ कहां है। वहीं अब सिंगर जेनी जोहल ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा है कि ये कलम अब नहीं रुकेगी, गाने और आएंगे। उन्होंने लिखा है- कलम नहीं रुकेगी, हर दिन एक नया गाना आएगा…

    उन्होंने गाना पसंद करने वालों का भी शुक्रिया अदा किया है। बता दें कि इस गाने को खुद जेनी ने लिखा है और संगीत प्रिंस सग्गू ने दिया है। जेनी के इस गाने को शनिवार 8 अक्टूबर को यूट्यूब पर रिलीज किया था। गाने में गुजरात में मुख्यमंत्री के चुनाव अभियान और सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता न्याय की प्रतीक्षा का जिक्र भी किया हैं। इसी से साथ पंजाब विधानसभा चुनाव में आप की रिकॉर्ड जीत का भी जिक्र है। गाने में सिंगर ने सवाल किया है कि सिद्धू की सुरक्षा कम कर तारीफ लूटने वालों की लिस्ट सार्वजनिक करने वाले अधिकारियों का अभी तक खुलासा क्यों नहीं किया गया।

  • जालंधरः महिला का आरोप, पति ने धोखे से की तीसरी शादी, मनीषा गुलाटी से भी नहीं मिला इंसाफ

    जालंधरः महिला का आरोप, पति ने धोखे से की तीसरी शादी, मनीषा गुलाटी से भी नहीं मिला इंसाफ

    जालंधर/वरुणः महिला ने पति पर धोखे से तीसरी शादी करने के गंभीर आरोप लगाए है। महिला ने प्रेस क्लब में वार्ता दौरान बताया कि उसकी शादी अमृतसर के गांव मीराकोट कलां के जमींदार से हुई है। महिला संदीप कौर ने अपने पति पर धोखे से तीसरी शादी रचाने का आरोप लगाया है। संदीप कौर ने बताया कि उसके पिता का देहांत हो चुका है। दो साल पहले उसकी शादी अमृतसर में रहने वाले जमींदार से हुई थी। शादी के 6 महीने बाद ही उसके पति ने उसका गर्भपात करवा कर घर से निकाल दिया। पति उसे कहता था कि वह गरीब घर से आई है।

    वह उसे दहेज लेकर आने के लिए प्रताड़ित करता था। उसे कार लाने के लिए कहा गया, जिसे पूरा न करने पर उसे घर से बाहर निकाला गया। उसने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी थी। जांच के दौरान बाद में पता चला कि उसके पति ने उसके साथ बिना बताए तीसरी शादी की है। उसने पहले की दो पत्नियों से तलाक भी नहीं लिया है।

    संदीप कौर का कहना था कि इस संबंध में पंजाब राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी की गुहार लगाई गई लेकिन वहां पर भी इंसाफ नहीं मिला। कुछ समय बाद उसके पति ने अदालत में उसके खिलाफ तलाक का केस दायर कर दिया। संदीप कौर ने बताया कि उसे कहीं से भी इसाफ नहीं मिल रहा है। उसने पुलिस प्रशासन से अपील की है कि उसके पति के खिलाफ धोखाधड़ी सहित उचित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया जाए।

  • 13 अक्तूबर को ऊना-हमीरपुर रेलवे लाइन की नींव रखेंगे मोदी, वंदे भारत एक्सप्रेस को करेंगे रवाना

    13 अक्तूबर को ऊना-हमीरपुर रेलवे लाइन की नींव रखेंगे मोदी, वंदे भारत एक्सप्रेस को करेंगे रवाना

    ऊना/सुशील पंडित: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 अक्तूबर को हिमाचल प्रदेश के ऐतिहासिक चंबा चौगान में जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम के दौरे की तैयारियों को लेकर चौगान में एसपीजी ने मोर्चा संभाल लिया है। इस रैली से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 अक्टूबर को सुबह 9:30 बजे पहले ऊना आएंगे। जानकारी सांझा करते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी सुमीत शर्मा ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कही। उन्होंने बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन देश की चौथी और हिमाचल की पहली ट्रेन है।उन्होंने बताया कि 13 अक्टूबर को मोदी जी ऊना रेलवे स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रैन को हरी झंडी देकर रवाना करेंगे।  वहीं ऊना के हरोली में प्रस्तावित बल्क ड्रग फार्मा पार्क और ऊना-हमीरपुर नई रेलवे लाइन का शिलान्यास भी करेंगे। इंदिरा गांधी स्टेडियम ऊना में सार्वजनिक समारोह में शिरकत करेंगे। इसके बाद चंबा रवाना होंगे। चंबा में विभिन्न परियोजनाओं के शिलान्यास-उद्घाटन करेंगे और चौगान में जनसभा को संबोधित करेंगे। नरेंद्र मोदी धौलाधार की पहाड़ियों पर स्थित चंबा चौगान में जनसभा को संबोधित करने वाले पहले प्रधानमंत्री होंगे।  भाजपा के  प्रदेश मीडिया प्रभारी सुमीत शर्मा ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। 
    बल्क ड्रग फार्मा पार्क की रिकॉर्ड 15 दिनों में डीपीआर बनाकर केंद्र से स्वीकृति मिली है। पहले चरण में 300 करोड़ का बजट जारी किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी जी का हिमाचल दौरे का संशोधित संभावित टूर प्रोग्राम जारी कर दिया गया है।सुमीत ने बताया कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के प्रयासों से विशेष रूप से रेल  का लोकार्पण एवम बल्क ड्रग पार्क का शिलान्यास प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर संग सामूहिक प्रयास कारण सम्भव हो पाया है।