Blog

  • जिला रोजगार कार्यालय ऊना में 27 मई को आयोजित होगा कैंपस इंटरव्यू

    जिला रोजगार कार्यालय ऊना में 27 मई को आयोजित होगा कैंपस इंटरव्यू

    ऊना/सुशील पंडित: मैसर्ज़ एचसीएल टेक्नोलोज़ी द्वारा जिला रोजगार कार्यालय ऊना में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। इस बारे जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने बताया कि एचसीएल टैक्बी कार्यक्रम के तहत कक्षा 12वीं के छात्रों को कुशल बनाया जाएगा जिसके लिए एचसीएल टेक्नोलोज़ी की ओर से टेªनी, आईटी इंजीनियर व एसोसिएटस के पदों को भरा जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण अवधि 6 से 12 महीने की होगी तथा 10 हज़ार रूपये स्टाईपंड प्रतिमाह दिया जाएगा। इसके उपरांत चयनित युवाओं को 1.7 से 2.2 लाख प्रति वर्ष वेतन दिया जाएगा।

    अनीता गौतम ने 12वीं में गणित विषय में 60 प्रतिशत अंकों के साथ वर्ष 2021 व 2022 में उत्तीर्ण हुए अभ्यार्थी 27 मई को प्रातः 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में आयोजित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि अभ्यार्थियों की आॅनलाईन परीक्षा होगी जिसमें गुणात्मक तर्क, निबंध लेखन, सामान्य अंग्रेजी आदि के प्रश्न पूछे जाएंगे।

    उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यार्थी अपने शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साईज़ फोटो सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। साक्षात्कार में आने के लिए किसी प्रकार का कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए 7018257223 नंबर पर सम्पर्क कर सकते हैं।

  • पंजाब: पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. विजय सिंगला गिरफ्तार….

    पंजाब: पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. विजय सिंगला गिरफ्तार….

    चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. विजय सिंगला को अपनी कैबिनेट से हटा दिया है. बताया जा रहा है कि उन पर रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं, जिसके बाद उन्हें मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता दिखाया गया है. पंजाब पुलिस की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर डॉ. विजय सिंगला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. करीब 10 वर्ष पहले विजय सिंगला आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे. इस बार के पंजाब विधानसभा चुनाव में डॉ. विजय सिंगला ने मानसा से प्रसिद्ध गायक और कांग्रेस उम्मीदवार सिद्धू मूसेवाला को 60,000 से अधिक वोटों से हराया था.

    रिपोर्ट्स के मुताबिक विजय सिंगला ने ठेके के आवंटन में कॉन्ट्रैक्टर से 1% कमीशन की मांग रखी थी. उनके खिलाफ पक्के सबूत मिलने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उन्हें अपने मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने का फैसला लिया. अपने मंत्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री मान ने कहा, ‘अरविंद केजरीवाल ने मुझे कहा था कि मैं एक पैसे की रिश्तखोरी, बेईमानी बर्दाश्त नहीं करूं. मैंने उन्हें वचन दिया था ऐसा नहीं होगा. हम आंदोलन से निकले हुए लोग हैं, और वह आंदोलन भ्रष्टाचार के खिलाफ था.’

  • पंजाब के सी.एम. भगवंत मान की बड़ी कार्यवाही, स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को पद से हटाया…

    पंजाब के सी.एम. भगवंत मान की बड़ी कार्यवाही, स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को पद से हटाया…

    चंडीगढ़ः सी.एम. भगवंत मान ने कैबिनेट मंत्री विजय सिंगला पर बड़ी कार्यवाही की है। सी.एम. मान ने एक्शन लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को उनके पद से हटा दिया है। जानकारी अनुसर मंत्री सिंगला पर 1 प्रतिशत कमीशन मांगने के आरोप लगे हैं जिसके चलते उनकी कैबिनेट पद से छुट्टी कर दी गई। गौरतलब है कि स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला ने भी अपना गुनाह कबूल किया है कि उन्होंने रिश्वत मांगी थी। 

    जिक्रयोग्य है कि उन्होंने पहले ही घोषणा कर दी थी कि आप पार्टी का कोई भी अधिकारी रिश्वत लेता पकड़ा गया तो उसे बख्शा नहीं जाएगा जिसके चलते आप सरकार ने स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला पर यह कार्यवाही की है। 

  • मेडिकल जांच में हुआ खुलासाः नवजोत सिद्धू इस बिमारी से है पीड़‍ित….

    मेडिकल जांच में हुआ खुलासाः नवजोत सिद्धू इस बिमारी से है पीड़‍ित….

    पटियाला। 34 साल पुराने रोड रेज के मामले में पटियाला की केंद्रीय जेल में बंद नवजोत सिंह सिद्धू को डॉक्टरों ने अपना भार कम करने की सलाह दी है। बताया जाता है कि जांच में डाक्‍टरोंं ने जांच में पाया है कि सिद्धू के लीवर में इन्फेक्शन है और उनका लीवर इस समय फैटी हो गया है। अभी सिद्धू को व्‍हीट एलर्जी के बारे में स्थिति साफ नहीं हो पाई है। 

    बताया जाता है कि डाक्‍टरों की टीम ने उनका डाइट प्‍लान तैयार कर लिया है और अब कोर्ट उनके डाइअ प्‍लान पर मुहर लगाएगा। बताया जाता है कि डाक्‍टरों ने पाया है कि इसके साथ ही नवजोत सिंह सिद्धू के लंग्स में भी दिक्कत है। मेडिकल माहिरों का कहना है कि उनके लंग्स में ब्लड के क्लॉट्स है जिसकी वह दवा नहीं ले रहे थे। ऐसे में उनको इसकी भी दवा खाने के लिए सलाह दी गई है।

    बताया जाता है कि उनको गेहूं से एलर्जी नहीं है, बल्कि वह अपना भार कम करने के लिए ही गेहूं की रोटी नहीं खा रहे हैं। यही कारण है कि वह जब से जेल में गए हैं, तब से जेल में गेहूं से बनी रोटी खाने की बजाय उनका विकल्प ले रहे, जिसमें वह फल और सब्जियों का सलाद ही खा रहे हैं।

    जानकारी के अनुसार,  सोमवार को राजिंद्रा अस्पताल में हुए टेस्टों के दौरान गेहूं की एलर्जी के संबंध में कोई भी टेस्ट नहीं करवाया गया है। इसके लिए नवजोत सिंह सिद्धू ने खुद कहा है कि वे गेहूं की रोटी जब नहीं खाते हैं तो खुद को कुछ बेहतर महसूस करते हैं। फिलहाल नवजोत सिंह सिद्धू को की डाइट में वेजिटेबल सूप, चुकंदर, जूस के साथ साथ खीरा दिया जा सकता है। अगर वे चाहें तो गेहूं की रोटी के बजाय बाजरे की रोटी खा सकते हैं।

  • हाईवे के किनारे मिला मशहूर सिंगर का शव, 2 हफ्तों से थी लापता…. 

    हाईवे के किनारे मिला मशहूर सिंगर का शव, 2 हफ्तों से थी लापता…. 

    रोहतक : रोहतक जिले से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसे सुनकर आपके होश फाख्ता हो जाएंगे। रोहतक जिले के हाईवे के पास हरियाणवी सिंगर का बुरी हालत में शव बरामद हुआ है। दिल्ली की रहने वाली हरियाणवीं सिंगर संगीता को परिवार वालों ने आखिरी बार इसी महीने की 11 तारीख को देखा था जिसके बाद से संगीता का कोई अता-पता नहीं था। 11 मई के तीन दिन बाद परिजनों ने संगीता के अपहरण का मामला पुलिस स्टेशन में दर्ज कराया था। परिजनों ने संगीता के साथ काम करने वाले दो युवकों पर अपहरण और हत्या का आरोप लगाया था।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक 11 मई को लापता हुई सिंगर संगीता के शव की जानकारी रोहतक के मेहम जिले की पुलिस को लगी। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार सिंगर का शव भैनी भैरो गांव के पास कल शाम को मिला जिसके बाद जांच में पता चला कि गायिका की लगा दबाकर हत्या कर दी गई है। हालांकि शरीर की हालत ऐसी है कि अभी इसकी पहचान हो पाना मुश्किल है।

    वहीं, एसआई विकास के मुताबिक युवती के शव को पोस्टमॉर्टम व पहचान के लिए पीजीआई रोहतक के शव गृह में रखा गया। शव की पहचान संगीता (हरियाणवी गायिका) के रूप में हुई है जो 11 मई को लापता हुई थी। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, गिरफ्तार आरोपी 5 दिन की रिमांड पर है।

    इसके आगे एसआई ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद मामला दिल्ली पुलिस को ट्रांसफर किया जाएगा। प्रथम दृष्टया मौत का कारण गला घोंटना प्रतीत हो रहा है। संगीता के परिजनों ने उसके साथ काम करने वाले रवि व रोहित पर हत्या कर शव को दफनाने का आरोप लगाया है।

  • अस्थियां विसर्जित कर हरिद्वार से लौट रहे एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

    अस्थियां विसर्जित कर हरिद्वार से लौट रहे एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

    जींद। हरियाणा के जींद जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। ये हादसा जींद कैथल मार्ग पर कंडेला गांव के पास हुआ। बताया जा रहा मृतक हरिद्वार से वापिस लौट रहे थे। परिवार के किसी सदस्य की मौत के बाद फूल विसर्जित करके वापिस लौट रहे थे। वापस लौटते समय ट्रक और पिक अप गाड़ी की आमने सामने टक्कर हो गई। सभी मृतक हिसार के नारनौद के बताए जा रहे है। मृतकों के शवों को जींद के सामान्य अस्पताल में लाया गया है। वहीं हादसे में घायल कुछ लोगों को पीजीआई रेफर किया गया है।

    बताया जा रहा है कि हिसार जिले के गांव नारनौंद निवासी प्यारेलाल की मौत होने पर उसके परिवार के 23 लोग हरिद्वार में अस्थियां विसर्जन करने के लिए गए थे। मंगलवार सुबह सभी लोग पिकअप गाड़ी से वापस घर लौट रहे थे। गांव कंडेला लक्ष्य प्लांट के निकट जींद-चंडीगढ नेशनल हाइवे पर जींद की तरफ से जा रहे तेजरफ्तार ट्रक ने पिकअप गाड़ी को टक्कर मार दी, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई।

    वहीं इस हादसे में पिकअप सवार 17 अन्य लोग भी घायल हो गए। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर अस्पाल के शव गृह में रखवाया। वहीं घायलों को इलाज के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं हादसे को अंजाम देकर ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

  • बुरी खबर! जिनके पास हैं ये फोन, उन पर 24 अक्टूबर से नहीं चलेगा WhatsApp

    बुरी खबर! जिनके पास हैं ये फोन, उन पर 24 अक्टूबर से नहीं चलेगा WhatsApp

    नई दिल्ली। WhatsApp वैसे तो ग्राहकों के लिए एक से बढ़ कर एक फीचर्स पेश करके अच्छी खबर देता है. लेकिन इस बार कंपनी लोगों को झटका देने के लिए तैयार है. दरअसल वॉट्सऐप जल्द कुछ पुराने iPhone पर काम करना बंद कर देगा. कंपनी ने एक नए सपोर्ट अपडेट में घोषणा की है. इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप कंपनी ने कहा है कि वह इस साल के आखिर में iOS 10 और iOS 11 डिवाइस के लिए सपोर्ट खत्म कर देगी. WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp ने iOS 10 या iOS 11 पर चलने वाले iPhone यूज़र्स को चेतावनी देना शुरू कर दिया है कि उन्हें 24 अक्टूबर के बाद WhatsApp का इस्तेमाल जारी रखने के लिए अपने iPhone को अपडेट करना होगा।

    चेतावनी वाले मैसेज में लिखा है, ‘वॉट्सऐप 24 अक्टूबर 2022 के बाद आईओएस के इस वर्जन का सपोर्ट करना बंद कर देगा. इसके लिए Setting> Genera पर जाएं, फिर लेटेस्टट iOS वर्जन पाने के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट पर टैप करें।’

    बता दें कि ऐसे बहुत से iPhone नहीं हैं जो अभी भी iOS 10 और iOS 11 पर चल रहे हैं. iPhone लाइनअप में सिर्फ दो डिवाइस हैं – iPhone 5 और iPhone 5c. अगर आप इनमें से किसी एक पुराने iPhone को इस्तेमाल करते  हैं, तो आप 24 अक्टूबर से अपने iPhone पर WhatsApp का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

    जो लोग iPhone 5s या iPhone 6 का इस्तेमाल कर रहे हैं, उनके लिए WhatsApp अभी काम करता रहेगा, और अगर उनके iPhone मेटा-स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप का सपोर्ट करना बंद कर देते हैं, तो उन्हें नोटिफाई कर दिया जाएगा।

    अपने हेल्प सेंटर पेज पर, WhatsApp ने पहले से ही बताया हुआ है कि ऐप का इस्तेमाल करते रहने के लिए iPhone यूज़र्स को iOS 12 या लेटेस्ट सॉफ्टवेयर चलाना होगा. वहीं दूसरी तरफ एंड्रॉयड यूज़र्स को वॉट्सऐप का इस्तेमाल करने के लिए एंड्रॉयड 4.1 या नए अपडेट चाहिए होंगे।

  • टेकओवर के दौरान लॉरी से टकराई बस, 7 लोगों की मौत….

    टेकओवर के दौरान लॉरी से टकराई बस, 7 लोगों की मौत….

    नई दिल्ली। कर्नाटक के हुबली शहर के बाहरी इलाके में एक यात्री बस और एक लॉरी की टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई और 26 घायल हो गए. पुलिस ने घटना की जानकारी दी.

    घायलों को हुबली के KIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. एक्सीडेंट के बाद दोनों वाहनों के चालकों की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक, यात्री बस कोल्हापुर से बेंगलुरु जा रही थी.

    रात के करीब 12:30 से 1 बजे के बीच की बात है. जब बस धारवाड़ की ओर जा रही एक लॉरी से टकरा गई, उस समय बस चालक ट्रैक्टर को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था.

    एक्सीडेंट की सूचना पाकर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम (Post Mortem) के लिए भेज दिया गया है. वहीं, घायलों को पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर ली गई है. आगे की जांच चल रही है.

    बता दें कि पिछले दिनों भी कर्नाटक के धारवाड़ जिले में एक और रोड एक्सीडेंट हुआ था, जिसमें  7 लोगों की मौत हो गई थी. हादसा तब हुआ, जब तेज रफ्तार गाड़ी ने अपना संतुलन खोया और पेड़ से जाकर टकरा गई. सभी लोग एक शादी में शामिल होने के बाद गांव वापस लौट रहे थे. हादसे में 10 लोग भी घायल हुए थे. 

  • आज का राशिफल, 24 मई 2022

    आज का राशिफल, 24 मई 2022

    मेष राशिफल। आज आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखना होगा,तभी मन मुताबिक लाभ कमा पाएंगे अन्यथा किसी बड़े अधिकारी से अनबन आपके लिए नुकसानदायक रहेगी। मित्रों के साथ आज लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। दांपत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आप कुछ समय अकेले में समय व्यतीत करेंगे। व्यवसाय में कुछ नई योजनाओं को आप लागू करेंगे,तो उनका भी आप भविष्य में उठा पाएंगे। यदि आप किसी बैंक संस्था आदि से उधार लेना चाहते हैं,तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। संतान की किसी परीक्षा को लेकर आप भागदौड़ में लगे रहेंगे और अपने कार्यक्षेत्र की ओर ध्यान नहीं लगाएंगे,लेकिन आपको अपने जरूरी कामों की ओर ध्यान देना होगा। यदि आपका कोई सरकारी कार्य लंबे समय से लटका हुआ है,तो उसमें आपको कोई रिश्वत लेनी पड़ सकती है, तभी उसमें फैसला आपके पक्ष मे आ सकता है। कार्यक्षेत्र में भी आपकी कुछ योजनाएं लंबे समय से लटकी हुई थी,तो आपको उनकी सुध बुध लेनी होगी। यदि आपने किसी परिजन से धन उधार लिया,तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं,जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए लाभ के अवसर लेकर आएगा,लेकिन आपको उन्हे पहचानना होगा,तभी आप उनसे लाभ कमा पाएंगे। छोटे व्यापारी कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे,जिससे उनके मन को सुकून मिलेगा। रात्रि का समय आप अपने मित्रों के साथ हास परिहास में व्यतीत करेंगे। व्यवसाय में यदि आपको  अनुभव हो जाएगा,तो आप बड़ी से बड़ी समस्याओं को भी आसानी से हल कर पाएंगे। जो लोग विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं उन्हें कोई सूचना सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट होने के कारण आप परेशान रहेंगे। आप अपनी मीठी वाणी का प्रयोग करके लोगों से काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे।

    कर्क राशिफल। आज आप अपने आपमें ही मस्त नजर आएंगे,लेकिन आपको किसी विरोधी की आलोचना की ओर ध्यान ही नहीं देना है। यदि आप ऐसा करेंगे,तभी कार्यक्षेत्र में लाभ कमा पाएंगे। कार्यक्षेत्रों में कार्यरत लोगों का मनोबल और ऊंचा होगा। उन्हें कुछ जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। घर परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने फिरने का प्लान भी बना सकते हैं,जिसमें आपको पिताजी से सलाह मशवरा करना बेहतर रहेगा। आपका अपना कोई आपको धोखा दे सकता है,इसलिए कहीं पर निवेश सोच विचार कर ही करें।

    सिंह राशिफल। आज आपको किसी अनजान व्यक्ति से लेन-देन करने से बचना होगा,नहीं तो उसमें आपका धन फंस सकता है। कार्यक्षेत्र में कार्यरत लोगों का उत्तरदायित्व बढे़गा व कड़ी मेहनत के बाद ही उपलब्धि मिल पाएगी,इसलिए आपको सावधान रहना होगा। किसी से भी झगड़ा करने से बचने का प्रयास करें। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं,इसलिए आपको किसी की मदद करने के लिए ज्यादा परेशान नहीं होना है। माताजी को कोई स्वास्थ समस्या हो सकती है, जिसे लेकर आप परेशान रहेंगे। 

    कन्या राशिफल। आपका रचनात्मक कार्य में खूब मन लगेगा,लेकिन आपको राजकीय मदद मिलती दिख रही है। आप अपने पारिवारिक जनों के साथ किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर विचार विमर्श कर सकते हैं। यदि घर या बाहर कहीं पर भी कोई वाद-विवाद पनपे तो आपको उसमें दूर रहना बेहतर रहेगा,नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। यदि अपने साझेदारी में किसी व्यापार को चलाया हुआ है,तो वह आपको मन मुताबिक लाभ दे सकता है। कार्यक्षेत्र में भी लोग आपकी मीठी बातों से प्रसन्न रहेंगे,जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं व किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की सोच रहे हैं,तो उसके लिए आप समय निकालने में कामयाब रहेंगे।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। आपको किसी भी विपरीत परिस्थिति में संयम बनाए रखना होगा,तभी आप उससे आसानी से बाहर निकल पाएंगे। आपके मन में कुछ समस्याएं रहेंगी,जिनके कारण आप किसी गलत निर्णय पर पहुंच पाएंगे,लेकिन ऐसे में आपको अपने जरूरी कार्य की ओर ध्यान लगाना होगा। व्यवसाय के लिए आपको पास व दूर की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलकर आप घर गृहस्थी की काफी समस्याओं का हल आसानी से निकाल पाएंगे,लेकिन धन के लेन-देन में आज कुछ समस्या आएगी,इसलिए आपको सावधान रहना होगा।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन कुछ विशेष कर दिखाने की उधेड़बुन में व्यतीत करेंगे। किसी सरकारी संस्था से भी आपको लाभ मिलने के योग बनते दिख रहे हैं,लेकिन आपको निराशाजनक विचारों को अपने मन में आने से रोकना होगा,तभी आप किसी अच्छे कार्यों की ओर अग्रसर हो सकते हैं। संतान द्वारा आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है,जिसके बाद आपका मन परेशान रहेगा,लेकिन माता-पिता के आशीर्वाद से आपको कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक लाभ मिलेंगे। विद्यार्थियों को कमजोर विषयों पर अत्यधिक मेहनत करनी होगी,तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे।

    धनु राशिफल। आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। आपको अपने रोजमर्रा के कामों में बिल्कुल भी कोताही नहीं बरतनी है,नहीं तो बाद में वही कार्य आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। आपको व्यवसाय में आपका रुका हुआ धन प्राप्त होगा,जिसकी आपको उम्मीद भी नहीं थी,जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी और धार्मिक कार्यों में रुचि होने के कारण आप लोगों की मदद भी कर सकते हैं,जिससे आपका मनोबल और बढ़ेगा। आपका कोई अपना यदि आपको कोई व्यवसाय संबंधित सलाह दे,तो आपको उसे सोच विचार कर मानना होगा,नहीं तो वह आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है।

    मकर राशिफल। आज का दिन आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा,जिसके कारण शत्रुओं का मनोबल टूटेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी किसी वरिष्ठ अधिकारी से कुछ अनबन हो सकती है,जो आपकी पदोन्नति में बाधा बन सकते हैं,इसलिए आपको सावधान रहना होगा। अचानक से अक्समात आपके घर अतिथि आगमन हो सकता है,जिससे आपका व्यय अधिक बढेगा,जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं वह अपने साथी को कहीं घुमाने लेकर सकते हैं। आपको पुराने मित्रों से बातचीत करते समय पुराने गिले-शिकवे को नहीं उखाड़ना है,नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके उत्तरदायित्वों में वृद्धि लेकर आएगा। जिम्मेदारियां अधिक होने के कारण आप कुछ परेशान महसूस करेंगे। वाहन व भूमि खरीदने की इच्छा के आज सुंदर योग बनते दिख रहे हैं। आपको कार्यक्षेत्र में किसी के साथ खाली बैठकर समय व्यतीत करने से अच्छा है कि आप अपने रुके हुए कामों की ओर ध्यान लगाएं। आप घर गृहस्थी के उपयोग की कोई वस्तु किसी वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं। जीवनसाथी से चल रही अनबन को आप समाप्त करेंगे या संतान के भविष्य के लिए भी कुछ धन निवेश करने की योजना बनाएंगे।

    मीन राशिफल। आज का दिन आप संतान की समस्याओं को हल करने में व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी को कोई खास उपलब्धि मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा,लेकिन मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है,जिसके कारण आपको खांसी,जुकाम,बुखार आदि जैसी समस्या हो सकती है। आप अपने पिताजी से अपने मन की कुछ इच्छा को जाहिर करेंगे,जिनको वह पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था,तो उसमें भी आपको जीत मिल सकती है। आपका अपना कुछ धन उधार मांग सकता है।

  • कैनेडा का नकली वीजा लगाकर लाखों ठगने वाले दम्पति एजेंट गिरफ्तार

    कैनेडा का नकली वीजा लगाकर लाखों ठगने वाले दम्पति एजेंट गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण)। थाना लोहियां की पुलिस ने कैनेडा का नकली वीजा लगाकर लाखों रुपये ठगने वाले दम्पति ट्रैवल एजेंट को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जसवंत सिंह उर्फ सोढी पुत्र शिंगारा सिंह और उसकी पत्नी कुलदीप कौर वासी कंग कलां के तौर पर बताई जा रही है।

    थाना प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि उक्त आरोपियों ने कैनेडा भेजने के नाम पर नकली वीजा लगाकर 9 लाख 58 हजार रुपए की ठगी मारी थी, जिसकी शिकायत दर्ज होने के बाद 4 मार्च 2022 को दोनो आरोपियों के ऊपर आईपीसी की धारा 406, 420, 120 बी और 13 पंजाब ट्रैवल प्रोफैशनेल एक्ट 2014 के तहत मामला दर्ज हुआ था। जिसमें दोनों आरोपी फरार थे, जिन्हें पुलसि ने गिरफ्तार कर माननीय अदालत में पेश कर दिया।