Blog

  • मंदिर में युवक के नमाज पढ़ने पर हुआ बवाल, हिंदू संगठनों में रोष

    मंदिर में युवक के नमाज पढ़ने पर हुआ बवाल, हिंदू संगठनों में रोष

    हापुड़ः उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक अराजक युवक ने माहौल खराब करने की कोशिश की है। युवक ने हापुड़ के कोतवाली इलाके में आने वाले चंडी मंदिर में नमाज पढ़ी। नमाज पढ़ते हुए युवक का वीडियो मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह करीब 4 बजकर 42 मिनट पर युवक मंदिर में नमाज पढ़ रहा था। जबकि मंदिर के पुजारी पूजा-पाठ में लगे हुए थे। वहां से गुजर रहे श्रद्धालुओं ने अराजक युवक को मंदिर के अंदर नमाज पढ़ते हुए देखा तो उन्होंने इसका विरोध किया, जिसके बाद युवक वहां से चला गया। घटना के बाद से इलाके में तनाव है। हिंदू संगठनों ने आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है।

    पुलिस ने कब्जे में लिया सीसीटीवी फुटेज

    बता दें कि मंदिर के अंदर युवक के नमाज पढ़ने से स्थानीय लोग नाराज हैं। वे इसका विरोध कर रहे हैं। नारेबाजी भी की गई है। उन्होंने 24 घंटे के अंदर आरोपी पर कार्रवाई करने की मांग की है। हालांकि, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मंदिर में लगे सीसीटीवी की डीवीआर को अपने कब्जे में ले लिया है।

    मंदिर में युवक ने पढ़ी नमाज

    एएसपी मुकेश मिश्रा ने बताया कि पुलिस को खबर मिली है कि मंदिर में नमाज पढ़ी गई है। इसकी जांच की जा रही है। आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। सीसीटीवी की मदद से उसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

    हिंदू संगठनों ने जताई नाराजगी

    हिंदू संगठन के एक कार्यकर्ता ने कहा कि हमने प्रशासन को 24 घंटे समय दिया है। अगले 24 घंटे के अंदर आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो। वरना फिर उनकी जिम्मेदारी होगी। पूरे शहर में दुकानों को बंद कराया जाएगा। माहौल खराब करने वाले के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाए।

  • विरासत अपार्टमेंट में लगी भीषण आग

    विरासत अपार्टमेंट में लगी भीषण आग

    रायपुरः छ्त्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शुक्रवार को एक बार फिर आगजनी की घटना हुई है। जानकारी के अनुसार अवंती विहार विजय नगर चौक स्थित विरासत अपार्टमेंट में आग लगी है। मौके पर आग बुझाने फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। आग फैलता हुआ देख पूरे अपार्टमेंट को खाली करा दिया गया है। बता दें आग अपार्टमेंट के पांचवे माले में स्थित फ्लैट में लगी है। ये पूरा मामला खामहरडीह थाना इलाके का है। वहीं पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद है और आग को बुझाने की कोशिश कर रही है

  • पंजाबः हमलावारों ने युवक पर तेजधार हथियार से किया हमला, देखें दिल दहलाने वाला वीडियो

    पंजाबः हमलावारों ने युवक पर तेजधार हथियार से किया हमला, देखें दिल दहलाने वाला वीडियो

    गुरदासपुर: दीनानगर में पुरानी रंजिश के चलते गांव दबुर्जी में 6 लोगों ने एक युवक की जमकर पिटाई की और हथियारों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद दीनानगर पुलिस के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 6 लोगों को गिरफ्तार कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं पीड़ित और उसके परिजनों द्वारा न्याय की मांग की जा रही है।दीनानगर के गांव कोठे इलाही बख्श निवासी युवक ने बताया कि कल वह अपने दोस्तों के साथ पार्टी से लौट रहा था तभी अचानक पास के गांव के कुछ युवकों ने उस पर हथियारों से हमला कर दिया और उसके दोस्त वहां से भाग गए।

    लेकिन हमलावर युवकों ने उसे बुरी तरह पीटा और उसका वीडियो बना लिया जो बाद में वायरल हो गया। उसने कहा कि वह गुजरात में ड्राइवर का काम करता है और एक महीने की छुट्टी पर अपने गांव आया था कोई व्यक्तिगत रंजिश नहीं थी। लेकिन उसके दोस्तों की हमलावरों से रंजिश थी, लेकिन उक्त युवकों ने उसे ही निशाना बनाया। दीनानगर पुलिस ने उनके बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जिसमें से 5 आरोपियों और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • मेन रोड़ से शिव मंदिर चैक चिंतपूर्णी रोड़ 11 से 19 जून तक रहेगा बंद

    मेन रोड़ से शिव मंदिर चैक चिंतपूर्णी रोड़ 11 से 19 जून तक रहेगा बंद

    मेन रोड़ से शिव मंदिर चैक चिंतपूर्णी रोड़ 11 से 19 जून तक रहेगा बंद

    ऊना/सुशील पंडित :जिला दंडाधिकारी ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने आदेश जारी करते हुए बताया कि मेन रोड़ से शिव मंदिर चैक चिंतपूर्णी रोड़ 11 जून की मध्य रात्रि से लेकर 19 जून की मध्य रात्रि तक बंद रहेगा। महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि यह आदेश मेनहाॅल चैम्बर और सीवर पाईप लाईन के निर्माण कार्य को सुचारू रूप से करने के दृष्टिगत जारी किए गए हैं।
  • पंजाबः गोइंदवाल थर्मल प्लांट खरीदने की तैयारी में सरकार, मिलेगी सस्ती बिजली, सीएम मान ने किया ऐलान, देखें वीडियो

    पंजाबः गोइंदवाल थर्मल प्लांट खरीदने की तैयारी में सरकार, मिलेगी सस्ती बिजली, सीएम मान ने किया ऐलान, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार अब गोइंदवाल थर्मल प्लांट खरीदने की तैयारी में है। इस संबंध में सीएम पंजाब भगवंत मान ने घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि पंजाब सरकार थर्मल प्लांट खरीद प्रक्रिया में हिस्सा लेगी। उन्होंने पंजाब सरकार के पास फिलहाल 45 दिन का कोयला उपलब्ध होने की बात कही। सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के पास मौजूद कोयले को गोइंदवाल थर्मल प्लांट में इस्तेमाल किया जाएगा। इससे बिजली सस्ती होने की बात कही। मान ने कहा कि कुछ सरकारें सरकारी संपत्ति बेचती हैं लेकिन आप सरकार द्वारा प्राइवेट खरीद की जा रही है।

    वहीं, इससे पहले सीएम पंजाब भगवंत मान ने स्वयं पंजाब में धान के सीजन के दौरान एक हजार मेगावाट बिजली की जरूरत जता चुके हैं। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में बारिश कम होने की संभावना जताई गई है। इस कारण धान के सीजन में बिजली संकट गहरा सकता है और अतिरिक्त बिजली की जरूरत पड़ेगी। वहीं अब सीएम मान द्वारा राज्य सरकार के पास केवल 45 दिन का कोयला शेष होने की बात कही गई है। जबकि आगामी दिनों में गर्मी का प्रकोप भी अधिक बढ़ने वाला है।

    सीएम भगवंत मान ने बीते दिनों बिजली संकट से बचाव के लिए केंद्रीय मंत्री आरके सिंह को पत्र भी लिखा है। इसमें उन्होंने पंजाब में 15 जून से 15 अक्टूबर तक 1 हजार मेगावॉट बिजली की जरूरत बताई है। यदि पंजाब में कम बारिश हुई तो बिजली की कमी से धान की फसल प्रभावित हो सकती है। हालांकि केंद्र सरकार की द्वारा इस संबंध में फिलहाल तक पंजाब सरकार को कोई जवाब नहीं दिया है। नतीजतन राज्य सरकार के समक्ष फसल के लिए बिजली संकट जस का तस बना है।

  • राजकीय महाविद्यालय ऊना में 16 को लगेगा उन्नति रोजगार मेला

    राजकीय महाविद्यालय ऊना में 16 को लगेगा उन्नति रोजगार मेला

    राजकीय महाविद्यालय ऊना में 16 को लगेगा उन्नति रोजगार मेला

    ऊना/सुशील पंडित :राजकीय महाविद्यालय, ऊना के करियर काउन्सलिंग एंड ट्रेनिंग प्लेसमेंट सेल द्वारा 16 जून को महाविद्यालय ऊना परिसर में रोजगार मेला उन्नति 2023 का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य दर्शन धीमान ने बताया की विद्यार्थियों के भविष्य को उज्ज्वल व् रोजगार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महाविद्यालय परिसर में 15-20 कम्पनीज़ आएंगी। उन्होंने बताया इस रोजगार मेले में  आदित्य बिरला ग्रुप, बायजूस, आईआईएफएल ग्राजिआनो, डीसीएम श्रीराम, ईक्लर्कस, एक्ट आउटलाइन, आईआरओएन, वर्धमान, एवन साइकिल, सेंचुरी प्लाई, टेलीपेरफोर्मन्स, प्लेनेट स्पार्क्स, टालब्रोस जैसी कम्पनी आएंगी जिनके द्वारा लगभग 500 से ज्यादा युवाओं को रोजगार मुहैया करवाएंगे।
    उन्होंने बताया जो भी इच्छुक अभ्यर्थीजो रोजगार मेले में भाग लेना चाहता है वह गूगल फॉर्म के द्वारा अपना पंजीकरण करवा सकता है जिसका लिंक गवर्मेंट पीजी काॅलेज की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त  अभ्यर्थी स्पॉट रजिस्ट्रेशन भी करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस रोजगार मेले में भाग लेने के लिए हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय और आस-पास के महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को भी आंमत्रित किया गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार का अबसर प्रदान किया जा सके। महाविद्यालय प्राचार्य ने सभी विद्यार्थियों से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक विद्यार्थी इस रोजगार मेले का लाभ उठायें।
  • जालंधरः दिन-दहाड़े भीड़-भाड़ वाले इलाके में सोना लूट कर लुटेरे फरार, देखें Live

    जालंधरः दिन-दहाड़े भीड़-भाड़ वाले इलाके में सोना लूट कर लुटेरे फरार, देखें Live

    जालंधर, वरुण/हर्षः महानगर के अधिक व्यस्त इलाके सराफा बाजार में स्थित हनुमान चौक में बड़ी वारदात का मामला सामने आया है। आज दिन-दहाड़े लुटेरे बंगाली की आंखों में स्प्रे डालकर सोना लूटकर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित सागर निवासी पगड़ी बाजार ने बताया कि वह होल मार्ग करवाने के लिए जा रहा था। इसी दौरान रास्ते मेंं दो लुटेरे आए और उसकी आंखों में स्प्रे डालकर सोना लूटकर फरार हो गए। वहीं वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे मेें कैद हो गई।

    सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि 2 युवक पीछे से आए और सागर से सोना लूटकर फरार हो गए। घटना की सूूचना पुलिस को दे दी गई है। मामले की जानकारी देते हुए स्थानीय लोग का कहना है कि उक्त लुटेरे पीड़ित को कुछ दूरी पर लेकर गए और उसकी आंखों में स्प्रे डालकर उससे 5.5 तोले सोना लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच में जुट गए है। बताया जा रहा है कि उक्त पीड़ित आंनद दुकान पर काम करता है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • पंजाबः सड़क हादसों को रोकने के लिए मान सरकार का बड़ा ऐलान

    पंजाबः सड़क हादसों को रोकने के लिए मान सरकार का बड़ा ऐलान

    संगरूरः स्थानीय पुलिस ट्रेनिंग सेंटर लड्डा कोठी में जेल वार्डनों के पासआउट होने पर पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। परेड में शामिल हुए सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब की सड़कों पर होने वाले सड़क हादसों को रोकने व इन हादसों से निपटने के लिए जल्द ही सड़क सुरक्षा फोर्स तैनात की जाएगी। यह पुलिस फोर्स पूरी तरह से अलग तौर पर काम करेगी। सड़क हादसों में हर दिन औरसतन एक दर्जन से अधिक व्यक्ति काल का ग्रास बनते हैं, जिनकी वार्षिक संख्या करीब पांच हजार से अधिक पहुंच जाती है।

    मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यहां पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में नवनियुक्त जवानों की पासिंग आउट परेड के दौरान संबोधन करते हुए एलान किया कि अब पंजाब सरकार अलग तौर पर सड़क सुरक्षा फोर्स का गठन करने जा रही है, जिनका कार्य केवल सड़कों पर सुरक्षा प्रदान करना होगी। सड़क हादसा होने पर वाहनों को सड़कों से हटाने से लेकर सड़कों पर तैनाती इस फोर्स को नई गाड़ियां, क्रेन सहित जरूरत ही हर चीज प्रदान की जाएगी। इनकी वर्दी से लेकर गाड़ियों का रंग भी अलग होगा। इस फोर्स का काम केवल सड़कों पर ट्रैफिक रूल सख्ती से लागू करने, ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करना, सड़क हादसों से निपटना होगा। इस एसएस फोर्स के तैनात होने के बाद थानों पर ड्यूटी देने वाली पुलिस नफरी पर काम का बोझ कम होगा।

  • पंजाबी गायक अमृत मान के पिता पर लगे गंभीर आरोप, NCSC कमिशन ने सरकार को जारी किया नोटिस, देखें वीडियो

    पंजाबी गायक अमृत मान के पिता पर लगे गंभीर आरोप, NCSC कमिशन ने सरकार को जारी किया नोटिस, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाबी गायक अमृत मान के पिता सरबजीत सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। फर्जी अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र बनाकर पंजाब शिक्षा विभाग में सरकारी नौकरी प्राप्त करने और 34 साल से अधिक की सेवा का आनंद लेने के मामले में सरबजीत की समाचार रिपोर्ट का कड़ा नोटिस लेते हुए, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग NCSC ने चेयरमैन विजय सांपला के आदेश पर पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर पंद्रह दिनों के भीतर कार्रवाई की रिपोर्ट पेश करने को कहा है। एनसीएससी सरकारी नौकरी पाने के लिए फर्जी अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र बनाने वाले सरबजीत सिंह के बारे में मीडिया में प्रसारित खबर से जानकारी मिली। सोशल मीडिया द्वारा जारी हुई खबर के मुताबिक, सरबजीत सिंह मशहूर पंजाबी गायक अमृत मान के पिता हैं। जिसके बाद NCSC ने चेयरमैन विजय सांपला ने आज पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर उनसे इस मामले में रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा है।

    इस दौरान आयोग ने प्रमुख सचिव (स्कूल शिक्षा विभाग) और प्रधान सचिव (सामाजिक, न्याय और अधिकारिता और अल्पसंख्यक विभाग) को मामले की जांच करने और की गई कार्रवाई के बारे में तथ्यों के आधार पर रिपोर्ट 21 जून तक ई-मेल के जरिये जा डाक के जरिये सौंपने के लिए कहा गया है। चेयरमैन सांपला ने अधिकारियों को सूचेत करते हुए कहा कि अगर कार्रवाई की रिपोर्ट निर्धारित समय पर नहीं प्राप्त होती तो कमिशन भारती संविधान की धारा 338 के तहत प्राप्त सिविल कोर्ट की शक्तियों का इस्तेमाल किया जा सकता है और कमिशन निजी तौर पर दिल्ली में हाजिर होने के लिए समन जारी कर सकता है।

  • पंजाबः घर में बैंक मैनेजर का लटकता मिला शव

    पंजाबः घर में बैंक मैनेजर का लटकता मिला शव

    लुधियानाः अमरपुरा इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। जहां आज सुबह घर के अंदर एक कैनरा बैंक के मैनेजर का लटकता हुआ शव मिला। इस घटना के दौरान इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। बैंक मैनेजर की पहचान 52 वर्षी विनोद कुमार के रूप में हुई है। बैंक मैनेजर ने महिलाओं के अंडर गारमेंट्स पहने हुए थे और उसके दोनों हाथ प्लास्टिक की रस्सी से बंधे हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही थाना 2 की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

    चीमा चौक स्थित केनरा बैंक के सीनियर मैनेजर आदित्यनाथ ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि विनोद कुमार पिछले कुछ वर्षों से उनके बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने कहा कि विनोद के आकस्मिक निधन से बैंक के सभी अधिकारी व कर्मचारी सदमे में हैं क्योंकि वह वीरवार शाम तक पूरी तरह से ठीक थे। विनोद के परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं, जो फिरोजपुर में रहते हैं। विनोद पिछले कुछ महीनों से लुधियाना के अमरपुरा इलाके में किराए के कमरे में रह रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।