Blog

  • पंजाबः आबाद कैम्प में पहुंचे पंजाब के राजपाल, सरपंचों और लोगों की सुनी मुश्किलें, देखें वीडियो 

    पंजाबः आबाद कैम्प में पहुंचे पंजाब के राजपाल, सरपंचों और लोगों की सुनी मुश्किलें, देखें वीडियो 

    गुरदासपुर :  गुरदासपुर के सरहदी क़स्बा डेरा बाबा नानक के गांव धर्मकोट मे लगे आबाद कैम्प में पंजाब के राजपाल बनवारी लाल प्रोहित पहुंचे। इस कैम्प मैं उन्होनें सरपंचों और लोगों की मुश्किलों को सुना और उन्हें हल करने का भी भरोसा दिया। पंजाब के राज्यपाल  बनवाली लाल परोहिल ने डेरा बाबा नानक हलके के गांव धर्म कोट के स्कूल में लोगो की मुस्कले सुनी और इस मौके उन्होंने ने कहा मैने लोगो की मुश्किलें सुनी है और उनको समझने की भी कोशिश की है, नशे के खिलाफ बोलते हुए उन्होंने कहा की पहले से ही नशा रोकने के लिए गावो में कमेटीया बनाई है जो नशे को रोकने का काम कर रही। उन्होंने ने कहा की आने वाली पीढ़ी को बचाने के लिए हमे  सब  के साथ रल  मिल कर  काम करेगे।

    उन्होंने कहा कि पाकिस्तान हमारे साथ मुकाबला तो नही कर सकता पर नशे की लत लगाकर हमारे देश को कमजोर करना चाहता है। हम ऐसा नहीं होने देगे,   इसलिए पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाने की जरूरत है। इस के बाद  उन्हें करतारपुर कोरीडोर का भी दौरा किया और वहां के अदिकारीओ के साथ मीटिंग भी की। 

  • अल्पसंख्यकों के कल्याणार्थ कार्यान्वित योजनाओं का व्यापक प्रचार सुनिश्चित हो: महेन्द्र पाल गुर्जर

    अल्पसंख्यकों के कल्याणार्थ कार्यान्वित योजनाओं का व्यापक प्रचार सुनिश्चित हो: महेन्द्र पाल गुर्जर

    अल्पसंख्यकों के कल्याणार्थ कार्यान्वित योजनाओं का व्यापक प्रचार सुनिश्चित हो: महेन्द्र पाल गुर्जर


    ऊना/ सुशील पंडित :प्रधानमंत्री 15-सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कार्यकारी उपायुक्त महेन्द्र पाल गुर्जर ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि अल्पसंख्यक वर्ग के कल्याणार्थ कार्यान्वित की जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए ताकि इन वर्गों के अधिक से अधिक पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सके।

    महेन्द्र पाल गुर्जर ने बताया कि जिला में गत वित्त वर्ष में अल्पसंख्यक समुदाय से संबंधित 51 आंगनबाड़ी वर्कर तथा 46 आंगनबाड़ी सहायिकाएं एकीकृत बाल विकास योजनाएं में सेवाएं प्रदान कर रही हैं। इस अवधि में 6 साल तक आयुवर्ग के 948 शिशुओं तथा 260 माताओं को लाभान्वित किया गया। इसके अलावा 209 बच्चे प्री-स्कूल शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पोर्टल पर पंजीकृत 45 विद्यार्थियों में से 13 ज़िला ऊना के अल्पसंख्यक समुदाय के शामिल हैं, जिन्हें 230 रूपये प्रतिमाह की दर से छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है। जबकि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना और मुख्यमंत्री स्वाबलंबन योजना के तहत एक-एक पात्र व्यक्ति को लाभान्वित किया गया है। मनरेगा के तहत 1,106 जाब कार्ड बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि चालू वर्ष में 154 छात्र व छात्राओं को कौशल विकास भत्ता और 60 को बेरोजगारी भत्ता तथा 3 औद्योगिक कौशल विकास भत्ते का लाभ प्रदान किया गया है।

     कार्यकारी उपायुक्त ने बताया कि प्रधानमंत्री 15-सूत्रीय कार्यक्रम में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के तहत अल्पसंख्यक वर्ग में मुस्लिम, सिक्ख, बौद्ध, इसाई और पारसी को शामिल किया गया है और ज़िला ऊना में सिक्ख व मुस्लिम वर्ग की जनसंख्या काफी होने के बावजूद इन योजनाओं के लाभार्थियों की संख्या काफी कम है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इन वर्गों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लाभार्थियों को शामिल कर कार्यक्रम के उद्देश्य के सार्थक परिणाम सामने लाए जा सकें। उन्होंने अधिकारियों को अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों के लिए शिक्षा, रोजगार, आवास और अन्य मूलभूत सुविधाएं मुहैय्या करवाने हेतु संचालित योजनाओं के आवेदनों को त्वरित हल करने निर्देश दिये।

    उन्होंने बताया कि जिला में गत वित्त वर्ष में अल्पसंख्यक समुदाय से संबंधित 51 आंगनबाड़ी वर्कर तथा 46 आंगनबाड़ी सहायिकाएं एकीकृत बाल विकास योजनाएं में सेवाएं प्रदान कर रही हैं। इस अवधि में 6 साल तक आयुवर्ग के 948 शिशुओं तथा 260 माताओं को लाभान्वित किया गया। इसके अलावा 209 बच्चे प्री-स्कूल शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पोर्टल पर पंजीकृत 45 विद्यार्थियों में से 13 ज़िला ऊना के अल्पसंख्यक समुदाय के शामिल हैं, जिन्हें 230 रूपये प्रतिमाह की दर से छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है। जबकि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना और मुख्यमंत्री स्वाबलंबन योजना के तहत एक-एक पात्र व्यक्ति को लाभान्वित किया गया है। मनरेगा के तहत 1,106 जाब कार्ड बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि चालू वर्ष में 154 छात्र व छात्राओं को कौशल विकास भत्ता और 60 को बेरोजगारी भत्ता तथा 3 औद्योगिक कौशल विकास भत्ते का लाभ प्रदान किया गया है।
    बैठक में रामपुर स्वां पुल के नज़दीक सिंथैटिक ट्रेक के निर्माण पर विस्तृत चर्चा की गई ताकि युवाओं को नशे की प्रवृति को छोड़कर उनका रुझान खेल गतिविधियों की ओर बढ़ाया जा सके। जबकि खेलों में रूचि रखने वाले व सेना भर्ती के इच्छुक युवाओं को नियमित तैयारी करने के लिए एक उचित मंच उपलब्ध होगा।

    अल्पसंख्यक मेधावी विद्यार्थियों के छात्रवृति का प्रावधान
    उन्होंने बताया कि अल्पसंख्यक समुदाय के 9वीं व 10वीं कक्षा के मेधावी विद्यार्थी जिन्होंने गत वर्ष की परीक्षा में कम से कम 50 प्रतिशत अंक हासिल किये हों तथा परिवार की सालाना आय दो लाख रूपये तक हो, उन विद्यार्थियों को मासिक 230 रूपये छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। जबकि जमा एक व दो के मेधावी विद्यार्थी जिनके गत परीक्षा में 55 प्रतिशत अंक और परिवार की सालाना आय एक लाख तक हो के लिए भी मासिक छात्रवृत्ति प्रदान करने का प्रावधान है।

    आर्थिक क्रियाकलाप शुरू करने के  लिए कम ब्याज दर पर ऋण सुविधा
    महेन्द्र पाल गुर्जर ने बताया कि अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों को आर्थिक क्रियाकलाप शुरू करने के लिए अधिवृद्धित ऋण सहायता योजना चलाई गई है। इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र के लिए वार्षिक आय 98 हज़ार रूपये तथा शहरी क्षेत्र में रहने वाले सालाना आय के व्यक्ति पात्र होंगे। इस योजना के तहत आवेदक दुकान के लिए 5 लाख तथा रोजगार के लिए मशीन एवं गाड़ी खरीद के लिए 20 लाख रूपये तक का ऋण ले सकते हैं। जिसके लिए 10 लाख रूपये तक की ऋण राशि पर 6 प्रतिशत  जबकि इससे अधिक ऋण राशि के लिए 8 प्रतिशत ब्याज दर निर्धारित की है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत अभी तक जिला ऊना से कोई भी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने पात्र अल्पसंख्यक युवाओं से आहवान किया कि वे अपनी आर्थिकी में सुधार लाने के लिए इन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आगे आएं तथा संबन्धित विभाग भी इस दिशा में लोगों को जागरुक करके योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करें। बैठक में एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, पीओ डीआरडीए नवीन कुमार, ज़िला कल्याण अधिकारी अनीता शर्मा, ज़िला कार्यक्रम अधिकारी सतनाम सिंह, प्रबन्धक डीआईसी अखिल शर्मा, ज़िला खेल अधिकारी चन्द्रमोहन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
  • पंजाबः कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर विजिलेंस की दबिश

    पंजाबः कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर विजिलेंस की दबिश

    संगरूरः पंजाब में कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री विजय इंदर सिंगला के घर विजीलेंस ने दबिश दी है। इससे पहले विजीलेंस की टीम में विजय इंदर सिंगला के पटियाला में स्थित घर पर दबिश दी थी। जिसके बाद आज विजीलेंस की टीम संगरूर में उनके घर पर पहुंची है। जहां विजीलेंस की टीम ने 2 घंटे तक जांच की। बताया जा रहा है कि विजीलेंस की टीम ने विजय इंदर सिंगला के घर के अंदर की जगह से साथ-साथ बाहर सड़क का माप भी लिया है। 

  • पंजाबः लूटेरा गैंग के 12 सदस्यों को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार

    पंजाबः लूटेरा गैंग के 12 सदस्यों को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार

    पटियाला : पुलिस ने लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाली गैंग के 12 सदस्यों को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक उक्त गैंग ने अब तक 25 से 30 वारदातों को अंजाम दे चुकी है। पुलिस ने गिरफ्तार किए आरोपियों को कब्जे से 12 बोर की रायफल, 315 बोर की पिस्टल, चोरी की 14 मोटरसाइकिल तेजधार हथियार बरामद किए है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाशदीप सिंह, लवप्रीत सिंह, हरप्रीत सिंह, हरमनजीत मोनू, जसपिंदर सिंह, हैप्पी धीमान, सहजप्रीत सिंह, करणवीर सिंह, गोपाल सिंह, जसविंदर सिंह और गगनदीप सिंह के रूप में हुई है। पिछले 3-4 माह से लूटपाट की घटनाओं को लेकर ये पटियाला में काफी सक्रिय थे। पुलिस पूछताछ में पता चला हैकि आरोपी ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं हैं। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

  • पंजाबः पुलिस द्वारा अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 102 पेटियां अवैध शराब बरामद, देखें वीडियो

    पंजाबः पुलिस द्वारा अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 102 पेटियां अवैध शराब बरामद, देखें वीडियो

    पठानकोट/अनमोल : एसएसपी पठानकोट के निर्देशो पर कार्रवाई करते हुए पठानकोट पुलिस द्वारा अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस द्वारा पठानकोट के सुजानपुर में अवैध शराब के ठिकाने पर छापेमारी की गई, जिसमें पुलिस को 102 पेटियां अवैध शराब बरामद हुई है।

    पुलिस द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक दो शराब तस्कर सुजानपुर में अवैध शराब का कारोबार कर रहे थे। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के ठिकाने पर छापेमारी की गई और 102 पेटी अवैध शराब बरामद की गई। पुलिस द्वारा एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है जबकि दूसरे शराब तस्कर की तलाश जारी है। पुलिस शराब तस्करी के सारे लिंक खंगालने में जुटी हुई हैं जिसके जरिए पठानकोट में शराब तस्करी का कारोबार किया जा रहा है।

  • जालंधरः लाखों की डकैती के मामले 8 गिरफ्तार, 5 फरार, देखें वीडियो

    जालंधरः लाखों की डकैती के मामले 8 गिरफ्तार, 5 फरार, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्षः कस्बा नूरमहल में बीते दिनों घर पर धावा बोलकर 13 आरोपियों ने डकैती की थी। जिसमें लाखों की चोरी हुई थी। आज पुलिस ने लूट की गुत्थी को सुलझाते हुए देहात पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी देहात मुखविंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 5 बाइक, 1.80 हजार रुपए नगदी, 2 पिस्तौल, 4 जिंदा रौंद, सोनू की अंगूठी और लूट के पैसों से खरीदा गया फोन बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शरणजीत सिंह उर्फ सन्नी निवासी गांव रूड़की थाना गोराया, जगजीत सिंह उर्फ जग्गी उर्फ घोड़ा, निवासी गांव कदौंला थाना नूरमहल, कुलदीप सिंह उर्फ दिप्पी निवासी गांव वडाला, जगजीव सिंह उर्फ जग्गा निवासी सलारपुर थाना सदर जमशेर, हर्षप्रीत सिंह उर्फ हनी निवासी कंदौला कलां थाना नूरमहल, जसमीत सिंह निवासी सलारपुर थाना सदर जमशेर, राजदीप सिंह निवासी गांव सुनाड़ा खुर्द थाना जमशेर और जुवराज सिंह उर्फ यूवी निवासी रानीवाल उपलां के रूप में हुई है।

    एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि 29-5-2023 को उन्हें शशी भूषण निवासी पासियां नूरमहल ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह दुकान से दोपहर के समय जब वह खाना खाने के लिए घर गया था। इस दौरान उसकी गली में बिना नंबर के 2 बाइक खड़े थे और उसके घर का दरवाजा अंदर से बंद था। जिस दौरान उसने जब अपने घर का दरवाजा खटखटाया तो घर के अंदर अज्ञात व्यक्तियों में से एक के पास बंदूक दिखाई और बाकी अन्य उसके साथी सामान लूटकर फरार हो गए।

    इस संबंधी थाना नूरमहल की पुलिस ने मुकद्दमा नंबर 43 आईपीसी धारा 454, 342, 392 और आर्म एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अलग-अलग टीमों का गठन कर आरोपियों की तालाश में जुट गई थी। जिसके बाद 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि इनमें से 5 आरोपी फरार है। जिनकी पहचान गगनदीप सिंह निवासी गांव भूरे गिल अजनाला, मनप्रीत मसीह उर्फ मौनू निवासी गांव भूरे गिल अजनाला, आकाशदीप सिंह उर्फ मद्दी निवासी गांव तारागढ़ तलांवा थाना जंडियाला, गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपा निवासी धालीवाल थाना सदर नकोदर और जसविंदर कुमार उर्फ मौनू गिल निवासी नूरमहल के रूप में हुई है। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों का कोर्ट मेंम रिमांड हासिल करेगी ताकि पूछताछ दौरान अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर और खुलासे हो सके।

  • जिला के समस्त उपमंडलों में 8 जून को आयोजित होगी माॅक ड्रिल

    जिला के समस्त उपमंडलों में 8 जून को आयोजित होगी माॅक ड्रिल

    ऊना/सुशील पंडित:  ऊना जिला के सभी उपमंडलों में 8 जून को प्राकृतिक आपदा के दौरान किए जाने वाले राहत व बचाव कार्यों से संबंधित एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए कार्यकारी उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि उपमंडल अंब के अंतर्गत लोअर अंदौरा, उपमंडल बंगाणा के तहत अंदरौली गांव के बाबा गरीब नाथ मंदिर, उपमंडल गगरेट के राजकीय उच्च विद्यालय बने दी हट्टी, हरोली उपमंडल के नागरिक चिकित्सालय हरोली तथा ऊना उपमंडल के इंडियन ऑयल कारपोरेशन पेखूबेला में मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। 
  • कृषि सहकारी सभा प्रबंधक कमेटियों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित 

    कृषि सहकारी सभा प्रबंधक कमेटियों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित 

    ऊना/सुशील पंडित : ऊना जिला सहकारी विकास संघ (ऊनकोफैड) के तत्वावधान में विकास खण्ड अम्ब की कृषि सहकारी सभाओ की प्रबंधक कमेटियों व पदाधिकारियों का सहकारी प्रबंधन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन रिपोह मुचलियां सहकारी सभा के कैम्पस मे किया गया। जिसमें सूरी, पलोह, पोलियां पुरोहिता, रिपोह मुचलियां, घथड़ू झगेड़, संधारी, व घुगराला सहकारी सभाओं ने भाग लिया। ऊनकोफैड के प्रतिनिधि जगमोहन ने इस प्रशिक्षण शिविर के आयोजन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला व सहकारिता विभाग से आए निरीक्षक सहकारी सभाएं विपन व मैडम संगीता तथा गैस्ट प्रवक्ता बालकृष्ण का प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए आभार प्रगट किया। 
    प्रशिक्षण शिविर को प्रवक्ता बालकृष्ण ने सम्बोधित करते हुए सभाओं की प्रबंधक कमेटियों को सभा की कार्यप्रणाली से अवगत करवाते हुए उनके उत्तरदायित्वों का निर्वाह करने बारे क्रमबद्ध ढ़ग सें प्रशिक्षित किया। उन्होंने सभा में पावति व प्राप्त पत्रों की फाईल लगाए। सभा के सदस्य रजिस्टर को अपडेट रखें व नोमीनेशन को भी भरें। सभा की वार्षिक आडिट रिपोर्ट से पूर्व सभा की प्रबंधक कमेटी सारे लेखों को तैयार करवाए। सभा जो सदस्यों को ऋण देती है उसके परनोट को पूर्ण करने के साथ हस्ताक्षर के साथ अगूंठा भी लगवाए व आधार कार्ड भी लें। सभा की प्रबंधक कमेटी को सभा के कारोबार पर पूरी निगरानी रखनी चाहिए व सभा सचिव से हर जानकारी प्राप्त करें। उन्होंने हिमाचल प्रदेश सहकारी अधिनियम व नियमों कें अंतर्गत सभा की प्रस्तावित विधियों व उपविधियों में संशोधनों को अपनाने को सुनिश्चित करने का आग्रह किया। सभा की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता से सभा सदस्यों का विश्वास अर्जित करने से सभा के विस्तार से जनसेवा को अधिक से अधिक करने पर बल दिया। 
    निरीक्षक सहकारी सभाएं मैडम संगीता व विपन कुमार ने इस खण्ड की गतिविधियों की जानकारी के साथ आए हुए सभी प्रबंधक कमेटियों के पदाधिकारियों का इस प्रशिक्षण शिविर में भाग लेकर सफल व सार्थक बनाने के लिए आभार प्रगट किया उन्होंने ऊनकोफैड द्वारा सहकारी सभाओ में सहकारी शिक्षा व प्रशिक्षण के माध्यम सें जागरूकता लाने के प्रयासों के लिए साधुवाद दिया। स्थानीय सभा के प्रधान अश्वनी कुमार ने सभा में इस प्रशिक्षण शिवर के आयोजन के लिए आभार प्रकट किया।
  • ਪੰਜਾਬ : ਸਹੁਰੇ ਪਰਿਵਾਰ ਤੋਂ ਦੁਖੀ ਹੋ ਕੇ ਵਿਆਹੁਤਾ ਨੇ ਪੀਤੀ ਜਹਿਰੀਲੀ ਚੀਜ, ਮੌਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਸਹੁਰੇ ਪਰਿਵਾਰ ਤੋਂ ਦੁਖੀ ਹੋ ਕੇ ਵਿਆਹੁਤਾ ਨੇ ਪੀਤੀ ਜਹਿਰੀਲੀ ਚੀਜ, ਮੌਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ :  ਸੂਬੇ ਅੰਦਰ ਲਗਾਤਾਰ ਦਾਜ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਔਰਤਾਂ ਨਾਲ ਕੁੱਟਮਾਰ ਕਰਨ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਸਾਹਮਣੇ ਆ ਰਹੇ ਹਨ। ਅਜਿਹਾ ਹੀ ਤਾਜਾ ਮਾਮਲਾ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਹਲਕਾ ਗੁਰੂਹਰਸਹਾਏ ਦੇ ਪਿੰਡ ਮਹੰਤਾਂ ਵਾਲਾ ਤੋਂ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਜਿਥੇ ਦੋ ਮਹੀਨੇ ਪਹਿਲਾਂ ਵਿਆਹੀ ਵਿਆਹੁਤਾ ਨਾਲ ਸਹੁਰਾ ਪਰਿਵਾਰ ਵੱਲੋਂ ਲਗਾਤਾਰ ਕੁੱਟਮਾਰ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਸੀ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਦੁਖੀ ਹੋ ਵਿਆਹੁਤਾ ਨੇ ਕੋਈ ਜਹਿਰੀਲੀ ਚੀਜ ਪੀ ਆਪਣੀ ਜੀਵਨ ਲੀਲਾ ਸਮਾਪਤ ਕਰ ਲਈ, ਜਿਸਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਬਰਾਂ ਦੇ ਬਿਆਨਾਂ ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਜਾਂਚ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਹੈ।

    ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਹਲਕਾ ਗੁਰੂਹਰਸਹਾਏ ਦੇ ਪਿੰਡ ਚੱਕ ਮਹੰਤਾਂ ਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਸਹੁਰਾ ਪਰਿਵਾਰ ਵੱਲੋਂ ਦਾਜ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਕੁੱਟਮਾਰ ਕਰਨ ਤੋਂ ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨ ਹੋ ਇੱਕ ਵਿਆਹੁਤਾ ਨੇ ਜਹਿਰੀਲੀ ਚੀਜ ਨਿਘਲ ਆਪਣੀ ਜੀਵਨ ਲੀਲਾ ਸਮਾਪਤ ਕਰ ਲਈ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਦਿੱਤੇ ਬਿਆਨਾਂ ਵਿੱਚ ਲੜਕੀ ਦੇ ਪਿਤਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਲੜਕੀ ਨੇਹਾ ਰਾਣੀ ਉਮਰ ਕਰੀਬ 20 ਸਾਲ ਜਿਸਦਾ ਵਿਆਹ ਰਾਕੇਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਨਾਲ ਦੋ ਮਹੀਨੇ ਪਹਿਲਾਂ ਹੋਇਆ ਸੀ। ਜਿਸ ਨਾਲ ਦਾਜ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਲਗਾਤਾਰ ਸਹੁਰਾ ਪਰਿਵਾਰ ਵੱਲੋਂ ਉਸ ਨਾਲ ਕੁੱਟਮਾਰ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਸੀ। ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਮਿਤੀ 12/03/2023 ਦੀ ਰਾਤ ਵੀ ਉਸ ਨਾਲ ਕੁੱਟਮਾਰ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਹ ਲੜਕੀ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਘਰ ਲੈ ਆਏ ਸਨ ਅਤੇ ਸਵੇਰੇ ਜਦੋਂ ਉਹ ਦੁਕਾਨ ਤੇ ਜਾਣ ਲੱਗਾ ਤਾਂ ਲੜਕੀ ਨੇ ਕਹਿਣ ਲੱਗੀ ਕਿ ਉਹ ਸਹੁਰੇ ਘਰੋਂ ਆਪਣੇ ਕੱਪੜੇ ਅਤੇ ਆਦਿ ਸਮਾਨ ਚੁੱਕ ਲਿਆਵੇ ਅਤੇ ਉਹ ਖੁਦ ਦੁਕਾਨ ਤੇ ਚਲਾ ਗਿਆ ਅਤੇ ਉਸਦੀ ਲੜਕੀ ਨੇਹਾ ਨੇ ਵਾਪਿਸ ਘਰ ਆਕੇ ਕੋਈ ਜਹਿਰੀਲੀ ਚੀਜ ਖਾ ਲਈ, ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਸਨੂੰ ਇਲਾਜ ਲਈ ਗੁਰੂਹਰਸਹਾਏ ਦੇ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਦਾਖਲ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ। ਜਿਥੇ ਡਾਕਟਰਾਂ ਨੇ ਉਸਨੂੰ ਮ੍ਰਿਤਕ ਕਰਾਰ ਦੇ ਦਿੱਤਾ। ਪਰਿਵਾਰ ਵੱਲੋਂ ਇੰਨਸਾਨ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਕਿ ਲੜਕੀ ਦੇ ਸਹੁਰਾ ਪਰਿਵਾਰ ਤੇ ਬਣਦੀ ਕਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ।

    ਦੂਸਰੇ ਪਾਸੇ ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਦੋਂ ਪੁਲਿਸ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਐਸ.ਐਚ.ਓ. ਜਸਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਬਰਾੜ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਮਾਮਲਾ ਹੁਣ ਹੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਧਿਆਨ ਵਿੱਚ ਆਇਆ ਅਤੇ ਉਹ ਮੌਕੇ ਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ ਅਤੇ ਜੋ ਜਾਂਚ ਦੌਰਾਨ ਜੋ ਤੱਥ ਸਾਹਮਣੇ ਆਉਣਗੇ ਉਸਦੇ ਤਹਿਤ ਬਣਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।

  • पंजाबः नेशनल हाईवे स्थित टोल प्लाजा पर किसानों ने अनिश्चितकाल के लिए लगाया धरना

    पंजाबः नेशनल हाईवे स्थित टोल प्लाजा पर किसानों ने अनिश्चितकाल के लिए लगाया धरना

    लुधियाना: हरियाणा के कुरूक्षेत्र में बीते दिन किसानों ने जम्मू-दिल्ली नेशनल हाईवे जाम कर दिया था। दरअसल, सूरजमुखी की खरीद MSP पर करने की मांग को लेकर किसान शाहाबाद-मारकंडा में जीटी रोड पर बैठे थे। जहां पुलिस द्वारा लाठीचार्ज दौरान किसान की मौत हो गई। जिसके चलते आज नेशनल हाईवे स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन चढूनी के कार्यकर्त्ताओं ने अनिश्चितकाल समय के लिए अपना धरना लगाकर हरियाणा सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया।

    भारतीय किसान यूनियन चंडूनी के पंजाब प्रधान दिलबाग सिंह गिल ने जानकारी देते बताया कि हमारी यूनिनयन के राष्ट्रीय प्रधान गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने सूरजमुखी के MSP रेट के विरोध में हरियाणा में धरना लगाया हुआ था, जहां कल हरियाणा सरकार द्वारा किसानों पर लाठिचार्ज किया गया, जिसमें 1 साथी की मौत हो गई। वहीं राष्ट्रीय प्रधान गुरनाम सिंह चढ़ूनी को गिरफ्तार कर लिया गया। आज हमारी यूनियन कब तक लाडोवाल टोल प्लाजा पर अपना धरना लगाकर बैठी रहेगी जबतक चंढ़ूनी को रिहा नहीं किया जाता और टोल प्लाजा पर किसी भी वाहन चालक से एक पैसा भी टोल की वसूली नहीं करने दी जाएगी। 

    बता दें कि बीते दिन प्रदर्शन की अगुआई कर रहे किसान नेता गुरनाम चढ़ूनी ने कहा था कि जब तक हमारी सूरजमुखी को MSP पर खरीदने की मांग पूरी नहीं होती, तब तक नेशनल हाईवे जाम रहेगा। उन्होंने कहा कि इस बारे में मीटिंग भी हुई थी लेकिन सरकार ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई। चढ़ूनी ने कहा कि प्रशासन से बातचीत हो रही है लेकिन सरकार के जवाब देने की वजह से वह भी बेबस हैं। जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने किसानों को बराड़ा चौक पर रोकने के इंतजाम लिए थे। बराड़ा चौक पर दोनों तरफ बैरिकेड लगाए गए थे। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए वहां पर व्रज वाहन को भी तैनात कर रखा था, ताकि आगे बढ़ते किसानों को पानी की बौछार से रोका जा सके। मगर किसानों ने मारकंडा पुल की तरफ से हाईवे जाम कर दिया था। दरअसल, किसानों ने सरकार और प्रशासन को 6 जून को नेशनल हाईवे जाम करने की चेतावनी दी थी। जिसके बाद बीते दिन अल्टीमेटम खत्म होने पर किसानों ने हाईवे जाम कर दिया था।