Blog

  • कपूरथलाः ऑटो में बैठी सवारियों को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, 2 की मौत

    कपूरथलाः ऑटो में बैठी सवारियों को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, 2 की मौत

    कपूरथलाः सुल्तानपुर लोधी रोड पर आरसीएफ के पास बस स्टैंड से बड़ी खबर सामने आई है। जहां पर ऑटो चालक सवारियों को लेकर जा रहा था कि इस दौरान सुल्तानपुर लोधी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक चालक ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई। जबकि 2 अन्य औरतें गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक महिलाओं की पहचान 57 वर्षीय दविंदर कौर पत्नी हरथल सिंह निवासी दशमेश नगर सैदो भुलाणा और 26 वर्षीय रमनदीप कौर बेटी जसपाल सिंह निवासी आरसीएफ के रूप में हुई है। जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं। उनकी पहचान 37 वर्षीय अनुदत्त और 20 वर्षीय पूनम के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए आरसीएफ के लाला लाजपत राय अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन ड्यूटी डॉक्टर ने उनकी हालत चिंताजनक बताई।

    जिसके चलते उसके परिजन उसे जालंधर अस्पताल ले गए। जब पुलिस और राहगीर महिला को इलाज के लिए ले जा रहे थे तो आरोपी ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला। भुल्लथ चौकी के प्रभारी पूर्ण चंद ने बताया कि जैसे ही उन्हें हादसे की सूचना मिली तो वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को लाला लाजपत राय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दो महिलाओं को ड्यूटी डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका उपचार जालंधर के निजी अस्पताल में चल रहा है। 

  • पंजाबः फोकल पॉइंट में खाली प्लाट में नग्न अवस्था में मिला व्यक्ति का शव 

    पंजाबः फोकल पॉइंट में खाली प्लाट में नग्न अवस्था में मिला व्यक्ति का शव 

    लुधियानाः फोकल पॉइंट से बड़ी खबर सामने आई है। जहां खाली प्लाट में नग्न अवस्था में व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। दरअसल आज सुबह सैर करते समय लोगों ने खाली प्लाट में पड़े व्यक्ति का शव देखा। जिसके बाद उन्होंने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। लोगों के मुताबिक शव में कीड़े पड़े थे। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पीसीआर दस्ता पहुंचा। व्यक्ति के शव को देख पीसीआर की टीम ने थाना मोती नगर की पुलिस को घटना की जानकारी दी। थाना मोती नगर के एसएचओ सतवंत सिंह के मुताबिक मेट्रो रोड से उन्हें शव मिला है।

    राहगीर जब खाली प्लाट के नजदीक से निकल रहे थे तो उन्होंने शव देख पुलिस को सूचित किया। शव की पहचान और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रखवाया गया है। परिवार की तालाश के बाद शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। देखने से ऐसे लग रहा कि व्यक्ति करीब 2 या 3 दिन पहले मरा हुआ है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। आस-पास के लोगों से पुलिस ने शव की शिनाख्त करवाने की काफी कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो पाई। प्राथमिक जांच से मामला संदिग्ध लग रहा है।

  • पंजाबः नहर में नहाने गए 2 युवक पानी में बहे, तलाश जारी

    पंजाबः नहर में नहाने गए 2 युवक पानी में बहे, तलाश जारी

    मलोटः शहर के पटेल नगर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां नहर में नहाने गए दो बच्चे नहर में बह गए। नहर में डूबे बच्चों की उम्र 16 से 17 साल बताई जा रही है। इनमें से एक तीन बहनों का इकलौता भाई है। जानकारी के अनुसार मलोट के पटेल नगर के जशन पुत्र राज सिंह, तरूण कुमार पुत्र सरबजीत शम्मी और उदय कुमार पुत्र गोगी झोर गांव के पास करमगढ़ माइनर में नहाने गए थे।

    इनमें से तरूण और उदय तेज बहाव में बह गए। यह घटना देख लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस दौरान कुछ बड़े लड़के उन्हें बचाने के लिए नहर में भी कूद पड़े, लेकिन वे उन्हें बचाने में नाकाम रहे। इस घटना की जानकारी का पता लगते ही परिवार में मातम का माहौल पैदा हो गया। उधर, पुलिस का कहना है कि डूबे बच्चों की तलाश को लेकर प्रबंध किए जा रहे है। 

  • जालंधरः दीनानाथ के कुलचे में कॉकरेच निकलने पर हुआ हंगामा, देखें Live

    जालंधरः दीनानाथ के कुलचे में कॉकरेच निकलने पर हुआ हंगामा, देखें Live

    जालंधर, ENS: डीएवी कॉलेज के पास मशहूर दीनानाथ कुलचे वाले की रेहड़ी पर हंगामा होने का मामला सामने आया है। जहां कुलचे खाने आए व्यक्ति ने आरोप लगाए है कि कुलचे में कॉकरोच निकला है। युवक ने बताया कि कुचले खाने के दौरान पहले उसे लगा कि इलायची है, लेकिन जब उसने ध्यान से देखा तो उसमें मरा हुआ कॉकरोच निकला। इस दौरान जब उसने इस मामले को लेकर कुलचे वाले से बात की तो वह मामले उससे हंगामा करने लगा। युवक का कहना है कि उस पर कुलचे वाले ने मांगने के आरोप लगाए है। बताया जा रहा है कि इस हंगामें में हाथापाई भी हुई है। जबकि दूसरी ओर कुलचे वाले ने आरोप लगाए है कि उसे ब्लैकमेल किया जा रहा है। उसने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को नकारा है। वहीं इस घटना के बाद पीसीआर के मुलाजिम भी मौके पर पहुंच गए है। उन्होंने कहा कि उन्होंने वीडियो देखी है। पुलिस मुलाजिम ने कहा कि अगर उन्हें लिखित में शिकायत मिलती है तो वह कार्रवाई करेंगे। 

  • पंजाबः घर में सो रहे दंपत्ति को सांप ने काटा, हुई मौत

    पंजाबः घर में सो रहे दंपत्ति को सांप ने काटा, हुई मौत

    लुधियानाः जिले के गांव थरीके से बड़ी खबर सामने आई है। जहां सांप के काटने से दंपत्ति की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सुशील पासवान (40) और ललिता देवी (38) के रूप में हुई है। मृतक दंपत्ति गांव थरीके में एक डेयरी में बच्चों के साथ रहते थे। बताया जा रहा है कि देर रात डेयरी में सांप घुस गया। जहां कमरे में सबसे छोटे बेटे के साथ सो रहे पति-पत्नी को सांप ने काट लिया। सांप के डसने के बाद महिला ने शोर मचाया। नजदीक में ही रहते डेयरी मालिक और आस-पास के लोग इकट्‌ठे हो गए। लोगों ने दंपत्ति को अस्पताल पहुंचाया। उपचार दौरान पता चला कि व्यक्ति की मौत मौके पर ही हो गई थी। जबकि महिला ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा। 

    बताया जा रहा है कि दंपत्ति के 4 बच्चे हैं। घटना के समय तीन बच्चे छत्त पर सो रहे थे जबकि एक बच्चा उनके साथ सोया था। घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर एएसआई अवतार सिंह मौके पर पहुंचे और उनकी टीम ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच कर रहे ने एएसआई ने कहा कि मरने वाले बिहार के रहने वाले हैं। दंपति अपने चार बच्चों (10 साल से लेकर ढाई साल तक) के साथ डेयरी में ही रह रहे थे, क्योंकि सुशील पिछले करीब दो साल से यहां डेयरी में काम कर रहा था। एएसआई ने बताया कि चारों बच्चे सुरक्षित हैं और फिलहाल उनकी देखभाल डेयरी मालिक कर रहे हैं। 

  • जालंधरः निगम के कच्चे मुलाजिमों ने सीएम मान का अनोखे तरीके से किया पुतला फूंक प्रदर्शन, देखें वीडियो

    जालंधरः निगम के कच्चे मुलाजिमों ने सीएम मान का अनोखे तरीके से किया पुतला फूंक प्रदर्शन, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नगम निगम के कच्चे मुलाजिमों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आज निगम के कच्चे मुलाजिमों ने पहले तो दफ्तर के अंदर प्रदर्शन किया। उसके बाद उन्होंने सड़क पर सीएम भगवंत का अनोखे तरी के पुतला फूंक प्रदर्शन किया। दरअसल, कच्चे मुलाजिमों ने सीएम मान के पुतले को कुछ पिलाया। इसके बाद उन्होंने सीएम मान का पुतला फूंककर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मामले की जानकारी देते हुए एक मुलाजिम ने कहा कि 1600 मुलाजिमों को भर्ती को लेकर लोकसभा उपचुनाव के दौरान होटल कबाना में सीएम मान ने मत्ता पास कर दिया था।

    लेकिन इसके बावजूद अभी तक उन मुलाजिमों की भर्ती नहीं की गई। उन्होंने कहा 6 माह से अधिक समय हो गया है प्रशासन भर्ती को लेकर कोई बात नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार पिछले काफी समय से काम कर रहे कच्चे मुलाजिमों के पक्का नहीं कर रही है। मुलाजिम ने बताया कि आज निगम की 12 यूनियन ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उनका कहना है कि अगर हमारी मांग पूरी नहीं की गई तो वह अपनी यूनियनों के साथ मीटिंग कर अगली रणनीति तैयार कर बड़ा ऐलान करेंगे। 

  • पंजाबः मनप्रीत बना नौजवानों के लिए मिसाल, आधुनिक मशीनों से खेती करके दे रहा रोजगार, देखें वीडियो

    पंजाबः मनप्रीत बना नौजवानों के लिए मिसाल, आधुनिक मशीनों से खेती करके दे रहा रोजगार, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब में ही नहीं पूरे देश में ऐसे बहुत से नौजवान है। जो अच्छी विद्या हासिल करने के बावजूद अपने पिता पुरखी ,कारोबार को करके उसे और बुलंदियों की और ले रहे है। उनमें से एक ऐसा ही नौजवान मोगा के गांव मेहना का रहने वाला मनप्रीत मन्ना है। जिसने अन्य नौजवानों की तरह विदेश जाने के सपने संजोये हुए थे। लेकिन वह सपने छोड़कर वह अपने पिता की ढाई एकड़ जमीन पर खेती शुरू करने लगा। वहीं मनप्रीत ने एमए हिस्ट्री की है और उसकी माता का छोटी उम्र में देहांत हो गया था।  उसके पिता की बिमारी पर 15 से 20 लाख रूपये खर्च हुआ, लेकिन वह भी बच नहीं सके। इस दौरान परिवार पर कर्जा चढ़ गया और उसके घर मेंं आर्थिक तंगी आ गई।

    मन्ना के पास सिर्फ ढाई एकड़ जमीन थी। जिस पर मन्ना ने खेती शुरू की और धीरे धीरे नई मशीनरी बनाई। मन्ना ने अपनी खेती के साथ-साथ दूसरे किसानों के खेतो में भी खेती की। वहीं अपनी मशीनरी दूसरे किसानों के पास किराये पर भी दी। जिसके साथ उसने बढ़िया क्वालिटी की पिनरी तैयार करके दूसरे किसानों को भी देनी शुरू की। अब करीब एक सौ एकड़ जमीन ठेके पर लेकर एक खुशहाल किसान बन गया। मनप्रीत मन्ना ने कहा कि मेरे पास अभी 40 से 50 लाख की मशीनरी भी है। वह करीब 20 से 25 लोगों को रोजगार भी दे रहा है। मनप्रीत ने कहा कि जहां विदशों जाने की होड़ में लोग अपनी जमीने बेच कर या ठेके पर देकर जा रहे है। वह यहां पर भी अच्छी खेती कर अच्छा रोजगार कर सकते है।

  • जालंधरः फिर विवादों में MGN PUBLIC SCHOOL, टीचरों ने धरना लगाकर किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    जालंधरः फिर विवादों में MGN PUBLIC SCHOOL, टीचरों ने धरना लगाकर किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    जालंधर,ENS: अर्बन एस्टेट फेज 2 में स्थित MGN पब्लिक स्कूल एक बार फिर विवादों में घिर गया है। दरअसल, एक बार फिर से स्कूल के बाहर स्टाफ द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। स्टाफ सदस्यों ने मांग रखी है कि जो भी हमारे साथियों को संस्पेड किया गया है, उनको दोबारा से नौकरी पर रखा जाए। मामले की जानकारी देती हुई भूपेंद्र कौर व अन्य स्टाफ मेंबर ने बताया कि यह सारा मामला सितंबर 2022 से शुरू हुआ था। यह मामला अभी तक चल रहा है। उन्होंने कहा कि स्कूल की ओर से एक लेटर जारी किया गया था। जिसके 25 पॉइंट हमारे स्टाफ के खिलाफ थे।

    जिसमें लिखा हुआ था कि स्टाफ मेंबर की तनख्वाह रोक ली जाए। जिसमें छुट्टियों के लेकर अन्य सुविधाओं को खारिज कर दिया गया था। जिसके बाद स्कूल मैनेजमेंट ने इस मामले को निपटा दिया था। लेकिन के बाद 3 जून को दोबारा से हमारे करीब 8 सदस्यों को बिना किसी कारण सस्पेंड कर दिया गया था। जिसके बाद जब सभी सदस्यों ने स्कूल के गेट के बाहर धरना लगाया तो स्कूल मैनेजमेंट ने मीटिंग कर यह कहा था कि किसी को भी सस्पेंड नहीं किया जाएगा। फिर उसके बाद स्कूल मैनेजमेंट ने हमारे 5 सदस्यों को यह कहा कि आप अपना इस्तीफा लिखकर दे दीजिए। जिसके बाद उन्हें तुरंत बर्खास्त कर दिया गया। इसी मामले को लेकर आज एक बार फिर से स्कूल प्रशासन के खिलाफ धरना लगाकर प्रदर्शन किया जा रहा है। 

    बता दें कि 3 जून को MGN स्कूल को लेकर प्रशासन के खिलाफ टीचरों ने धरना लगाया था। इस दौरान स्कूल के टीचर राजीव ने एनकाउंटर न्यूज को बताया था कि चेयरमैन मेजर रॉय ने टीचरों का इंक्रीमेंट रोक दिया गया। इस बाबत उन्होंने लेटर भी जारी कर दिया था। जिसमें उन्होंने स्कूल के नुक्सान में जाने का जिक्र किया था। इस दौरान स्कूल के टीचर राजीव ने बताया कि स्कूल प्रशासन ने 7 टीचरों को सस्पेंड कर दिया गया था। जिसमें 2 नॉन टीचर शामिल है। वहीं इस मामले के बाद स्कूल की प्रिंसीपल का बयान सामने आया था। जिममें उन्होंने धरने में शामिल टीचरों को भी प्रिंसीपल ने दफ्तर में बुलाया था। मामले की जानकारी देते हुए प्रिंसीपल ने कहा उन्हें मैनेजेर साहिब ने बताया कि इसे विदड्रा कर दिया जाएगा। लेकिन आज फिर से टीचरों के प्रदर्शन दौरान एमजीएन स्कूल का विवाद सुर्खियों में आ गया है।

  • बड़ी लापरवाही! मिड-डे मील खाने से मिली मरी छिपकली, 123 बच्चे हुए बीमार

    बड़ी लापरवाही! मिड-डे मील खाने से मिली मरी छिपकली, 123 बच्चे हुए बीमार

    रायचूरः कर्नाटक के रायचूर में अप्पानाडोड्डी गांव से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक सरकारी स्कूल में मिड डे मील में मरी हुई छिपकली मिली। मिडे मिल का यह खाना खाने से 123 छात्र बीमार पड़ गए। उल्टी, दस्त और सिरदर्द से की शिकायत के बाद बच्चों को रायचूर के यापालदिन्नी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। 6 बच्चों की हालत गंभीर है, उन्हें निगरानी में रखा गया है, बाकी बच्चों को छुट्‌टी दे दी गई है।

    1 जुलाई को मिड डे मील के लिए उप्पिट्टू (उपमा) बना था और इसे 123 छात्रों को परोसा गया था। घटना के वक्त कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों को छोड़कर बाकी बच्चों को खाना नहीं दिया गया था। इस घटना के बाद तीन रसोई कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। डीडीपीआई वृषभेंद्रैया ने कहा कि स्कूल के हेडमास्टर समेत तीन टीचरों को नोटिस दिया गया है और उनका ट्रांसफर किया गया है। एहतियात के तौर पर माता-पिता बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए हैं। यापालदिन्नी ठाणे पुलिस, शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने स्कूल का दौरा किया और इसकी जांच की। दूसरे दिन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी स्कूल में मेडिकल कैंप लगाकर छात्रों की जांच करने गए थे।

  • पंजाबः नशा तस्करों पर विधायक सिद्धू ने दी दबिश, युवकों से गांजा सहित यह सामान हुआ बरामद

    पंजाबः नशा तस्करों पर विधायक सिद्धू ने दी दबिश, युवकों से गांजा सहित यह सामान हुआ बरामद

    लुधियानाः पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत आप पार्टी के विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू ने दबिश दी है। मिली जानकारी के मुताबिक आप विधायक सिद्धू किसी काम से हलका आत्म नगर के करतार चौक से निकल रहे थे। इस दौरान उन्होंने देखा कि सुनसान जगह पर 3 युवक छिप कर बैठे थे। जिसके बाद विधायक ने उन्हें देखर सुनसान जगह पर अपनी गाड़ी रोकी और गनमैन की मदद से इन तीनों युवकों के पास गए और उनसे पूछताछ की। सख्ती से विधायक द्वारा की गई पूछताछ के बाद जब विधायक के गनमैनों ने युवकों की तालाशी ली तो जेब से गांजा, लाइटर व अन्य सामान बरामद हुआ। सिद्धू ने कहा कि इन युवकों की नशा छुड़वाने में वह हर संभव मदद करेंगे।

    मामले की जानकारी देते हुए कुलवंत सिंह सिद्धू ने बताया कि उन्हें कई बार शिकायतें मिल चुकी थी कि हलके के खाली प्लाटों और सुनसान जगहों पर नशा तस्कर सरेआम ड्रग सप्लाई करते है। उन्होंने कहा कि अब वह खुद अक्सर अपने इलाके में गश्त करेंगे। यदि कही कोई चिट्‌टा या अन्य किसी तरह का नशा तस्कर दिखा तो तुरंत पुलिस के सुपुर्द किया जाएगा। सिद्धू मुताबिक मौके पर थाना दुगरी की पुलिस को मौके पर बुला तीनों तस्करों को उनके हवाले किया है। पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान पहले दिन से ही नशों के खिलाफ लगातार सख्त एक्शन ले रहे है। सिद्धू ने कहा कि आने वाले दिनों में लगातार ये अभियान जारी रहेगा।