Blog

  • रोज गार्डन के अंडरब्रिज में लटकता मिला व्यक्ति का शव, मचा हड़कंप, सुसाइड नोट बरामद

    रोज गार्डन के अंडरब्रिज में लटकता मिला व्यक्ति का शव, मचा हड़कंप, सुसाइड नोट बरामद

    चंडीगढ़ः सेक्टर-16 रोज गार्डन के अंडरब्रिज में आज सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। यहां अंडर ब्रिज में लोहे की ग्रिल से व्यक्ति रस्सी के फंदे से लटक रहा था। राहगीर ने मामले की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सेक्टर-17 थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जीएमएसएच-16 पहुंचाया। मृतक की पहचान सेक्टर-19 में रहने वाले 42 वर्षीय जसबीर सिंह के तौर पर हुई है। जसबीर सिंह मूलरूप से पंजाब के जिला तरनतारन के गांव नाथू चक्क का रहने वाला था।

    पुलिस ने शव को जीएमएसएच-16 की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक की गाड़ी से सुसाइड नोट भी मिला है। उसकी गाड़ी वहीं पास में सड़क किनारे खड़ी थी। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह 6.36 बजे पुलिस कंट्रोल रूम में घटना की सूचना मिली थी। सूचना देने वाले ने बताया कि सेक्टर-16 रोज गार्डन के अंडर ब्रिज में व्यक्ति का शव फंदे से लटका हुआ है। उसने रस्सी के सहारे फंदा लगाया हुआ है। 

    सूचना मिलने के बाद सेक्टर-17 थाना पुलिस से जांच अधिकारी असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर धर्म सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। पुलिस कर्मियों ने रस्सी खोलकर शव को नीचे उतारा दिया। व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। उसके गले पर रस्सी के गहरे निशान भी थे। वहीं, जीएमएसएच-16 में डाक्टर की तरफ से व्यक्ति के मौत की पुष्टि के बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

    पुलिस की जांच में सामने आया कि मृतक जसबीर अपनी पंंजाब नंबर PB 46 Y 6622 की आइ 20 कार से रोज गार्डन में आया था। उसने अपनी गाड़ी पार्क कर अनलाक ही छोड़ दी थी। कार के अंदर पुलिस को चाबी, पंजाबी में लिखा सुसाइड और कुछ कपड़े भी मिले हैं। सुसाइड नोट पर मृतक ने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को ही बताया है। पुलिस ने सुसाइड नोट और कार को भी कब्जे में ले लिया है और उसके घरवालों से संपर्क किया जा रहा है। 

  • केजरीवाल का बड़ा बयान: अब राघव चड्ढा को किया जा सकता है गिरफ्तार 

    केजरीवाल का बड़ा बयान: अब राघव चड्ढा को किया जा सकता है गिरफ्तार 

    नई दिल्लीः गुजरात में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जारी सियासी गहमागहमी के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सनसनीखेज दावा किया है। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि राघव चड्ढा गिरफ्तार हो सकते हैं। उन्होंन ट्वीट कर इसकी आशंका जताई है। बता दें कि राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और गुजरात के सह प्रभारी हैं।

    अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, ‘जब से राघव चड्ढा को गुजरात का सह प्रभारी नियुक्त किया है और उन्होंने गुजरात में चुनाव प्रचार के लिए जाना चालू किया है, अब सुन रहे हैं कि राघव चड्ढा को भी ये लोग गिरफ़्तार करेंगे। किस केस में करेंगे और क्या आरोप होंगे, ये अभी ये लोग बना रहे हैं।’

    अरविंद केजरीवाल की आशंका ऐसे वक्त में आई है, जब आम आदमी पार्टी के कई नेता गिरफ्तार हो चुके हैं। हाल ही में दिल्ली आबकारी नीति में कथित घोटाले को लेकर मनीष सिसोदिया के करीबी माने जाने वाले विजय नायर को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली शराब नीति मामले में नामजद 15 आरोपियों में गिरफ्तार होने वाले विजय नायर पहले आरोपी हैं। इसी मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी आरोपी हैं और वह आरोपी नंबर 1 हैं।

  • जालंधर : Hotel Sekhon Grand में जुआ खेलते 4 काबू

    जालंधर : Hotel Sekhon Grand में जुआ खेलते 4 काबू

    जालंधर/वरुण: जालंधर से बड़ी खबर सामने आई है। कमिश्नरेट पुलिस के सीआईए स्टाफ की पुलिस ने मशहूर होटल सेखों ग्रैंड में छापेमारी कर 4 जुआरियों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने युवाओं से 15-20 हज़ार रूपए भी बरामद किए हैं। दरअसल, सीआईए स्टाफ की पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने पर रेड की थी। सीआईए इंचार्ज अशोक कुमार के नेतृत्व में एएसआई जगदीश ने होटल सेखों ग्रैंड में छापेमारी दौरान बताया कि होटल में सर्च दौरान एक कमरे से 4 जुआरियों को हिरासत में लिया गया है।

    सीआईए इंचार्ज अशोक कुमार शर्मा ने आरोपी से पूछताछ के बाद बताया कि चारों जुआरियों को होटल में कमरा बिना किसी आईडी प्रूफ व एंटरी के लिए दिया गया था। जुआ खेल रहे चारों आरोपियों की पहचान नाथ पाल, पवन कुमार, नवीन तथा कपिल के रूप में हुई है। हिरासत में लिए गए चारों युवक तहसील में काम करते हैं। इंचार्ज अशोक कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है कि इन्हें कमरे किस नाम पर बुक किया था और क्या इस बारे में होटल के रजिस्टर में कोई ऐंटरी है या नहीं। इन सभी बातों का पूछताछ के दौरान ही पता चल पाएगा। 

  • केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन: 67 Porn Websites को किया Block

    केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन: 67 Porn Websites को किया Block

    नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने इंटरनेट सेवा प्रदाता कंपनियों को 2021 में जारी नए सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) नियमों के उल्लंघन के आरोप में 67 पोर्न वेबसाइट को ब्लॉक करने का आदेश दिया है। इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को भेजे गए एक ईमेल में दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने कंपनियों से पुणे की एक अदालत के आदेश के आधार पर 63 वेबसाइट, जबकि उत्तराखंड उच्च न्यायालय के आदेश तथा इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों के आधार पर चार वेबसाइट को ब्लॉक करने के लिए कहा है।

    डीओटी द्वारा 24 सितंबर को जारी आदेश में कहा गया है, ” सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यवर्ती दिशा-निर्देश एवं डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम-2021 के नियम-3(2)(बी) के साथ पढ़े गए (उत्तराखंड उच्च न्यायालय के) उक्त आदेश के अनुपालन में और नीचे उल्लिखित वेबसाइट पर उपलब्ध कुछ अश्लील सामग्री को देखते हुए, जो महिलाओं के शील को भंग करती हैं, इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इन वेबसाइट / यूआरएल को तत्काल ब्लॉक करने का आदेश जारी किया है। ” इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा 2021 में लागू किए गए नए आईटी नियमों के तहत कंपनियों के लिए उनके द्वारा प्रसारित, संग्रहित या प्रकाशित ऐसी सामग्री तक पहुंच बाधित या अक्षम करना अनिवार्य है, जो किसी व्यक्ति को पूर्ण या आंशिक रूप से निर्वस्त्र दिखाती है या फिर उसे यौन कृत्य या आचरण में लिप्त दर्शाती है।’ नए आईटी नियमों के तहत कंपनियों के लिए ऐसी सामग्री को भी ब्लॉक करना अनिवार्य है, जो कथित रूप से प्रतिरूपित या कृत्रिम रूप से रूपांतरित है।

  • ब्लास्टः फैक्ट्री में भारतीय सेना के लिए बनाए जाते थे हथियार, 6 कर्मचारी झुलसे

    ब्लास्टः फैक्ट्री में भारतीय सेना के लिए बनाए जाते थे हथियार, 6 कर्मचारी झुलसे

    नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित आयुध निर्माणी खमरिया फैक्ट्री में सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया में गुरुवार को एक फैक्ट्री में आग लगने से आधा दर्ज से ज्यादा कर्मचारी आग में झुलस गए। सूचना मिलते ही फैक्ट्री प्रबंधन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को तुरंत जिले के मार्बल सिटी अस्‍पताल में एडमिट करवाया गया। वहीं, एक को गंभीर हालत में महाकौशल हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया, जहां सभी का इलाज जारी है।

    जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में फिलिंग सेक्शन-6 में टीएनटी गर्म करने के दौरान यह हादसा हुआ। बता दें कि इस फैक्ट्री में भारतीय सेना के लिए घातक हथियार जाते हैं। मगर, आज प्रोडक्शन के दौरान डेंटिक्स मेल्टर मशीन में एलमुनियम पाउडर में आग लग गई, जिससे भयानक हादसा हो गया।

  • राशिफल (शुक्रवार 30 सितंबर 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल (शुक्रवार 30 सितंबर 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेष: मन की चंचलता पर नियंत्रण रखें। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल रहेगी। जीवनसाथी पर आपसी मेहरबानी रहेगी। जल्दबाजी में धनहानि हो सकती है। व्यवसाय में वृद्धि होगी। नौकरी में सुकून रहेगा। निवेश लाभप्रद रहेगा। कार्य बनेंगे। घर-बाहर सुख-शांति बने रहेंगे।

    वृष: स्थायी संपत्ति की खरीद-फरोख्त से बड़ा लाभ हो सकता है। प्रतिद्वंद्विता रहेगी। पार्टनरों का सहयोग समय पर मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय ठीक-ठीक चलेगा। आय में वृद्धि होगी। चोट व रोग से बाधा संभव है। दूसरों के काम में दखलंदाजी न करें।

    मिथुन: पार्टी व पिकनिक की योजना बनेगी। मित्रों के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

    कर्क: घर-बाहर अशांति रहेगी। कार्य में रुकावट होगी। आय में कमी तथा नौकरी में कार्यभार रहेगा। बेवजह लोगों से कहासुनी हो सकती है। दु:खद समाचार मिलने से नकारात्मकता बढ़ेगी। व्यवसाय से संतुष्टि नहीं रहेगी। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। जल्दबाज न करें।

    सिंह: प्रयास सफल रहेंगे। किसी बड़े कार्य की समस्याएं दूर होंगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। कर्ज में कमी होगी। संतुष्टि रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। अपना प्रभाव बढ़ा पाएंगे। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य न करें।

    कन्या: दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। व्यवसाय में जल्दबाजी से काम न करें। चोट व दुर्घटना से बचें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर स्थिति मनोनुकूल रहेगी। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। वस्तुएं संभालकर रखें।

    तुला: उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। जुए, सट्टे व लॉटरी के चक्कर में न पड़ें। निवेश शुभ रहेगा। प्रमाद न करें।

    वृश्चिक: अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। व्यवस्था नहीं होने से परेशानी रहेगी। व्यवसाय में कमी होगी। नौकरी में नोकझोंक हो सकती है। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। थकान महसूस होगी। अपेक्षित कार्यों में विघ्न आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय में निश्चितता रहेगी।

    धनु: अज्ञात भय व चिंता रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। बगैर मांगे किसी को सलाह न दें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। धनार्जन होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे।

    मकर: नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। सुख के साधन जुटेंगे। नौकरी में वर्चस्व स्थापित होगा। आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। घर-बाहर सहयोग व प्रसन्नता में वृद्धि होगी।

    कुंभ: पूजा-पाठ व सत्संग में मन लगेगा। आत्मशांति रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। मातहतों का सहयोग मिलेगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। दूसरे के काम में दखल न दें।

    मीन: क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। पुराना रोग बाधा का कारण रहेगा। स्वास्थ्य पर खर्च होगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। छोटी सी गलती से समस्या बढ़ सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। मित्र व संबंधी सहायता करेंगे। आय बनी रहेगी। जोखिम न लें।

  • कपूरथलाः दीवार तोड़कर Axis Bank में घुसे चोर, तिजोरी काटकर 38 लाख रुपए लेकर हुए फरार

    कपूरथलाः दीवार तोड़कर Axis Bank में घुसे चोर, तिजोरी काटकर 38 लाख रुपए लेकर हुए फरार

    कपूरथलाः जिलें के गांव भवानीपुर स्थित एक्सिस बैंक से बड़ी ख़बर सामने आई है। चोरों ने एक्सिस बैंक के पीछे की दीवार तोड़कर बैंक में घुसे और 38 लाख रुपये की नकदी साफ कर दी। जानकारी के मुताबिक चोर खेतों के रास्ते एक बाइक रिपेयर की दुकान में सेंधमारी करते हुए बैंक के अंदर दाखिल हुए और बैंक में रखी तिजोरी को कटर से काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इसकी पुष्टि एसपी (जांच) हरविंदर सिंह ने की है।

     ब्रांच मैनेजर मनीष कुमार शर्मा ने पुलिस को बताया कि चोरों ने बैंक की इमारत के पीछे के खेतों से रास्ता बनाते हुए बैंक के बिल्कुल साथ सटी मोटरसाइकिल रिपेयर की दुकान से दाखिल होकर बैंक के छत में सेंधमारी करके बैंक के अंदर दाखिल होकर इस घटना को अंजाम दिया है। बैंक से तकरीबन 38 लाख की रकम चुराई गई है। एसपी (जांच) हरविंदर सिंह, डीएसपी सब डिवीजन मनिंदरपाल सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं। एसपी ने बताया कि बैंक के सीसीटीवी खराब होने के चलते बैंक के हेड आफिस से सीसीटीवी फुटेज मंगवाई जा रही है, जिसमें चोरों के बारे में खुलासा होगा। फिलहाल डॉग स्क्वायड की टीम भी जांच कर रही है।

  • सरेआम युवक ने 21 साल की लड़की की गोली मार की हत्या, रोंगटे खड़े कर देगा ये वीडियो

    सरेआम युवक ने 21 साल की लड़की की गोली मार की हत्या, रोंगटे खड़े कर देगा ये वीडियो

    मुबंईः महाराष्ट्र के पालघर जिले के बोईसर इलाके में दिनदहाड़े एक युवक ने 21 साल की एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं हत्या करने के बाद आरोपी युवक ने खुद को भी गोली मारने की कोशिश की लेकिन सफल ना होने पर उसने सीआईएसएफ की गाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। बोइसर पुलिस के मुताबिक घटना टिमा हॉस्पिटल के सामने बुधवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे की है। बोईसर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक आरोपी श्रीकृष्ण यादव ने नेहा महतो (26) पर प्वाइंट ब्लैंक रेंज से गोली चलाई, जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं युवती पर गोली चलाने के बाद आरोपी कृष्णा यादव ने सीआईएसएफ के गाड़ी के सामने कूद गया। इसमें उसे गंभीर चोटें आईं। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भेज दिया है और पिस्टल भी बरामद कर लिया है।

    प्रेम प्रसंग का मामला

    दरअसल पालघर जिले के बोईसर कस्बे में बुधवार दोपहर एक युवक ने 21-वर्षीय एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि युवक ने पहले युवती के सिर में गोली मारी फिर खुद को भी मारने की कोशिश की। लेकिन वीडियो में दिख रहा है कि पिस्टल में कुछ दिक्कत आने के कारण गोली फायर नहीं हुई। बाद में सीआईएसएफ वाहन के आगे कूद कर युवक ने खुद भी जान दे दी। पुलिस को आशंका है कि युवक-युवती के बीच प्रेम प्रसंग में यह घटना हुई। बोईसर थाने के वरिष्ठ निरीक्षक सुरेश कदम ने बताया कि आरोपी श्रीकृष्ण यादव ने नेहा महतो (26) पर ‘प्वाइंट ब्लैंक रेंज’ से सिर में गोली मारी, जिसके बाद उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

    मामले की जांच में जुटी पुलिस

    अधिकारी ने कहा कि युवती पर गोली मारने के बाद कृष्णा यादव केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के वाहन के आगे कूद गया, जिस कारण उसे गंभीर चोटें आईं। आनन-फानन में उसको अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां उसकी मौत हो गई। सुरेश कदम ने कहा कि युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि हमें शक है कि यह हत्या-आत्महत्या की घटना प्रेम प्रसंग का नतीजा है। हालांकि, मामले की जांच की जा रही है।

  • त्यूड़ी में लगाया जागरूकता शिविर  वताईं पंचायत की मतदाता सूचियां

    त्यूड़ी में लगाया जागरूकता शिविर वताईं पंचायत की मतदाता सूचियां

    ऊना/ सुशील पंडित: आगामी विधानसभा चुनावों के मध्यनज़र प्रत्येक नागरिक अपने वोट का प्रयोग कर सके इसके लिए स्वीप के तहत जिला के प्रत्येक पंचायत में आगामी 2 अक्तूबर को आयोजित होने वाली विशेष बैठकों में लोकतंत्र के उत्सव के रूप में मनाया जाएगा।  इस अभियान का मुख्य उद्देश्य 18 वर्ष पूर्ण कर चुके नागरिकों को स्वीप अभियान के माध्यम से लोकतंत्र के उत्सव में अपनी स्वैच्छिक भागीदारी सुनिश्चित करने हेतू प्रेरित करना है। प्रत्येक ग्राम सभा की बैठकों में 1 अक्तूबर, 2022 की अहर्ता तिथि के आधार पर प्रकाशित फोटोयुक्त मतदाता सूचियों को नागरिकों के समक्ष पढ़ा जाएगा ताकि किसी कारणवश वोट बनाने से वंचित नए मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने हेतू विशेषकर 18 से 21 वर्ष के युवा प्रारूप-6 पर आवेदन प्रस्तुत कर सके।
    मृत/दोहरे पंजीकृत/स्थानान्तरित मतदाताओं के नाम 1 अक्तूबर, 2022 की अहर्ता तिथि के आधार पर अपमार्जित करने हेतू प्रारूप-7 पर आवेदन प्रस्तुत कर सके। इसके अलावा मतदाता की विद्यमान प्रविष्टियों/फोटो पहचान पत्रों में किसी भी प्रकार की शुद्धि/स्थानान्तिरित मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज करने हेतू प्रारूप-6 प्रस्तुत कर सके। यह जानकारी देते हुए ब्लॉक से पहुंचे सोनिया महाजन व अनीता मैडम ने इस संबंध में जानकारी दी। इस मौके पर  त्यूड़ी के प्रधान रीता देवी उप प्रधान व पूर्व उपप्रधान हरिमोहन,सरवन सैनी,वार्ड पंच रीना देवी,रमा कुमारी, राकेश कुमार, दर्शना देवी,सिलाई अध्यापिका किरणा कुमारी,आकाश शर्मा और अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि प्रत्येक जनप्रतिनिधि तथा पंचायत सदस्य बैठकों के माध्यम से फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का सत्यापन करवाने में सहयोग करें।
  • पीजीआई में बेहोशी की दवा से मरीजों की मौत के मामले में खुलासा

    पीजीआई में बेहोशी की दवा से मरीजों की मौत के मामले में खुलासा

    चंडीगढ़ः पीजीआई में बेहोशी की दवा प्रोपोफोल से मरीजों की मौत के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पीजीआई की इमरजेंसी स्थित गुप्ता मेडिकोज से खरीदी गई बेहोशी की दो दवाओं के नमूने क्षेत्रीय औषधि परीक्षण प्रयोगशाला में फेल पाए गए हैं। बीते 26 सितंबर को आई रिपोर्ट में बताया गया है कि दोनों दवाओं के सैंपल स्टैंडर्ड क्वालिटी के नहीं हैं। इस रिपोर्ट के आने से पूरे घटनाक्रम ने एक अलग मोड़ ले लिया है क्योंकि अब तक सिर्फ इमरजेंसी की दवा की दुकान से गलत दवा बेचे जाने से मरीजों की मौत की आशंका जताई जा रही थी जबकि स्थिति उससे भी ज्यादा गंभीर हो चुकी है।

    जांच में फेल पाए गए दो नमूने, खड़े होने लगे कई सवाल

    जांच में फेल पाए गए दोनों नमूनों में शामिल दवाओं की आपूर्ति मौजूदा समय में पीजीआई और जीएमसीएच-32 के अलावा अन्य सरकारी अस्पतालों में की जा रही है। इसका उपयोग मरीजों को बेहोश करने में अब भी हो रहा है। इस पूरे प्रकरण पर पीजीआई प्रशासन अब भी चुप्पी साधे है। पीजीआई प्रशासन ने अब तक न तो मामले में गठित जांच कमेटी की रिपोर्ट का खुलासा किया है और न ही संबंधित दवा की दुकान से मिले स्पष्टीकरण की रिपोर्ट सार्वजनिक की है। इससे कई सवाल खड़े होने लगे हैं।

    अचानक मौत के आंकड़े बढ़ने पर डॉक्टरों ने जताई थी आपत्ति 

    पीजीआई में 25 से 30 अगस्त के बीच में न्यूरो सर्जरी के मरीजों में सर्जरी के बाद अचानक मौत के मामले बढ़ने पर डॉक्टरों ने आपत्ति जताई थी। इसकी शुरुआती जांच में सामने आया था कि उन्हें दी गई बेहोशी की दवा के कारण यह समस्या हुई है।

    इसे गंभीरता से लेते हुए पीजीआई प्रशासन ने आनन-फानन जांच कमेटी गठित कर दिया था। वहीं यूटी प्रशासन के ड्रग इंस्पेक्टर ने गुप्ता मेडिकोज से दो नमूने लेकर जांच के लिए भेजे थे। उस दौरान नमूना लेने आई टीम ने प्रोपोफोल सॉल्ट से बनी दो अलग-अलग कंपनियों की बेहोशी की दवा प्रोपोवैन और नियोरोफ के नमूने लिए थे। प्रोपोवेन निक्सी लैब में नियोरोफ नियॉन लैब में बन रही है।

    गुप्ता मेडिकोज के संचालक ने दे दिया था जवाब

    पीजीआई में प्रोपोफोल से मरीजों की मौत के मामले में मांगे गए स्पष्टीकरण के बाद इमरजेंसी स्थित गुप्ता मेडिकोज के संचालक ने 16 सितंबर को ही अपना जवाब सौंप दिया था। इसमें गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिसेज रिपोर्ट के साथ डब्ल्यूएचओ की ओर से सर्टिफिकेट ऑफ गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिसेज व संबंधित कंपनी से ली गई दवा की गुणवत्ता का प्रमाणपत्र संलग्न किया था लेकिन पीजीआई की क्लीनिकल जांच कमेटी की रिपोर्ट अब तक नहीं आई है। पीजीआई प्रशासन के अनुसार मामले में हुई मौतों पर कारणों की जांच के लिए एनेस्थीसिया विभाग के प्रमुख के नेतृत्व में कमेटी का गठन किया गया था। हालांकि, इस टीम के गठन के एक महीने गुजर जाने के बाद भी रिपोर्ट का इंतजार हो रहा है।

    जीएमसीएच-32 ने भी माना, दवा से हुआ कुछ मरीजों को नुकसान

    पीजीआई में मौत का मामला सामने आने के कुछ दिनों बाद जीएमसीएच-32 प्रशासन ने भी माना था कि उनके यहां भी प्रोपोफोल के प्रयोग से कुछ मरीजों को नुकसान हुआ है। जीएमसीएच-32 के तत्कालीन कार्यवाहक चिकित्सा अधीक्षक प्रो. जीपी थामी ने बताया था 29 अगस्त को सूचना मिली थी कि सर्जरी के बाद दो मरीजों की स्थिति बिगड़ गई है।

    सूचना के बाद दवा कंपनी ने ले लिए थे सारे स्टॉक वापिस 

    जांच में पाया गया कि दवा दो अलग-अलग जगहों से आपूर्ति की गई थी। इनमें से कुछ की शीशियों पर लिपिड की बूंदें मिली थीं। दोनों ही स्टॉक में से दो तिहाई शीशियों का इस्तेमाल किया जा चुका था लेकिन दो मरीजों पर इसका दुष्प्रभाव नजर आया। ऐसा होने पर संबंधित दवा कंपनी को सूचना दी गई और उसने सारे स्टॉक वापस ले लिए थे। इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को नहीं दी गई। हालांकि उन दोनों मरीजों की किडनी और लीवर पर पड़े दुष्प्रभाव को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया और उनकी अब छुट्टी भी हो चुकी है।