Blog

  • Punjab: Amritpal Singh और साथियों की बढ़ी मुश्किलें, NSA Act में हुई बढ़ोतरी

    Punjab: Amritpal Singh और साथियों की बढ़ी मुश्किलें, NSA Act में हुई बढ़ोतरी

    अमृतसरः पंजाब के खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (NSA) की मियाद को एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है। अमृतपाल सिंह के साथ-साथ उसके सभी 9 साथियों पर ऑर्डर लागू किया गया है। फिलहाल, अमृतपाल सिंह अपने साथियों के साथ असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है और लोकसभा चुनावों में भारी बहुमत के साथ जीत दर्ज की है। 

    सूत्रों के अनुसार इन आदेशों को लोकसभा चुनावों के दो दिन बाद और परिणाम के एक दिन पहले ही 3 जून को जारी कर दिया गया था। फिलहाल परिवार व अमृतपाल के वकील को भी इसकी पूरी जानकारी नहीं है। उनका कहना है कि अमृतपाल सिंह को NSA से बाहर निकालने के लिए प्रयास जारी हैं।

    वहीं कुछ दिन पहले अमृतपाल के समर्थकों ने राष्ट्रपति के साथ मुलाकात कर उसकी रिहाई और शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की मांग की थी, लेकिन आज NSA एक्ट को एक साल के लिए बढ़ाने पर समर्थकों में सरकार के खिलाफ रोष पाया जा रहा है।

  • इस मामले में आप मंत्री ने PM Modi को लिखा पत्र, दिया 2 दिन का अल्टीमेटम

    नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मंत्री आतिशी ने अनशन करने का ऐलान किया है। उन्होंने सरकार को 21 जून तक का अल्टीमेटम दिया है। मंत्री आतिशी ने बुधवार को कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में व्याप्त जल संकट के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है और अगर संकट का समाधान जल्द ही नहीं किया गया तो वह 21 जून से अनिश्चितकालीन अनशन करेंगी। आतिशी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हरियाणा राजधानी के हिस्से का पानी नहीं छोड़ रहा है इसलिए दिल्ली जल संकट से जूझ रही है।

    “दिल्लीवालों का कष्ट मैं सहन नहीं कर सकती। अब अगर 21 जून तक दिल्ली के हक़ का पानी नहीं मिला तो मैं अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठूँगी।” उन्होंने कहा, ‘‘कल हरियाणा ने दिल्ली के लिए 613 एमजीडी के बजाए 513 एमजीडी पानी छोड़ा। एक एमजीडी पानी 28,500 लोगों के लिए है। इसका अर्थ है कि 28 लाख से अधिक लोगों के लिए पानी नहीं छोड़ा गया।”

    आतिशी ने कहा कि लोग एक ओर भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर उन्हें जल संकट का भी सामना करना पड रहा है। उन्होंने कहा,‘‘ मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जल संकट के संबंध में पत्र लिखा है और उनसे इस मुद्दे को हल करने का अनुरोध किया है। अगर दो दिन में समस्या हल नहीं हुई तो मैं 21 जून से अनिश्चितकालीन अनशन करूंगी।” आतिशी ने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे को सुलझाने के लिए हरियाणा सरकार को कई पत्र लिखे हैं।

  • Punjab: MLA के दफ्तर के बाद अब Judge की कोठी को चोरों ने बनाया निशाना, देखें वीडियो

    Punjab: MLA के दफ्तर के बाद अब Judge की कोठी को चोरों ने बनाया निशाना, देखें वीडियो

    तरन तारनः शहर में चोरों और लुटेरों का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है। यह चौर लगातार बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे है। जहां तीन-चार दिन पहले चोरों ने तरनतारन से आम आदमी पार्टी के विधायक डॉक्टर कश्मीर सिंह सोहल के ऑफिस को निशाना बनाया था, वहीं अब ताजा मामला यहां के कस्बा फतेहाबाद के सरदारा मोहल्ला से सामने आया है। यहांं की पुलिस चौकी से महज चार सौ मीटर की दूरी पर एक महिला जज के घर को चोरों ने निशाना बनाया और घर में रखें लगभग 35 लख रुपए के गहने लेकर फरार हो गए।

    यह सारी घटना घर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, लेकिन इस मामले में  पुलिस के हाथ अभी खाली हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर लुटेरों की तलाश करनी शुरू कर दी है। तरन तारन के कस्बा फतेहाबाद के सरदारा मोहल्ला में रहने वाले डॉक्टर राहुल सिंह जोसन ने बताया कि उनकी पत्नी परनीत कौर जज हैं और उनके पिता एक डॉक्टर हैं। उन्होंने बताया कि उनके पिता क्लिनिक पर गए हुए थे तो दोपहर लगभग 12 बजे दो चोर मुख्य गेट फांद कर घर के अंदर दाखिल हुए और उनका एक साथी बाइक पर घर के बाहर उनका इंतजार कर रहा होता है।  

    इसके बाद वह घर के कमरे का दरवाजा तोड़ते हुए कमरे में रखी आलमारी से सारे गहने चोरी कर फरार हो जाते हैं। घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस मामले की जांच में लगी है।वहीं मामले की जांच कर रहे पुलिस चौकी के इंचार्ज लखविंदर सिंह ने बताया कि घटना संबंधी केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज भी हाथ लगी है। जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा 

  • चर्चाओं के बीच Bollywood Actress ने कन्फर्म किया रिलेशनशिप, पढ़ें

    चर्चाओं के बीच Bollywood Actress ने कन्फर्म किया रिलेशनशिप, पढ़ें

    अफेयर की खबरों के बीच Bollywood Actress ने राइटर राहुल मोदी के साथ अपना रिलेशनशिप कन्फर्म किया है। कभी भी दोनों ने अपने रिलेशनशिप पर खुलकर बात नहीं की। लेकिन एक्ट्रेस के सोशल मीडिया पोस्ट को देखकर लगता है कि उन्होंने राहुल मोदी के साथ अपने रिलेशनशिप को कन्फर्म कर दिया है।

    एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम पर राहुल मोदी के साथ एक सेल्फी पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा है। एक्ट्रेस ने लिखा है- दिल रख ले…नींद तो वापस दे दे यार। बतादें कि यह पहला मौका जब एक्ट्रेस ने राहुल मोदी के लिए ऑफिसियल पोस्ट शेयर किया है। काफी लंबे समय से दोनों के अफेयर की खबरों ने सुर्खियां बटोरीं। दोनों को कई मौकों पर एक साथ देखा गया। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इनकी फैमिली भी इनके रिश्ते से राजी हैं।

  • Jalandhar: शराब ठेकेदार के दफ्तर के बाहर से बाइक लेकर चोर फरार, देखें CCTV 

    Jalandhar: शराब ठेकेदार के दफ्तर के बाहर से बाइक लेकर चोर फरार, देखें CCTV 

    जालंधर, ENS: ग्रीन पार्क इलाके में शराब ठेकेदार के दफ्तर के बाहर सरेआम बाइक लेकर चोर फरार हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि 2 व्यक्ति पहले वहां पर खड़े होकर रेकी करते है और उसके बाद एक बाइक के पास खड़ हो जाता है। जिसके बाद दोनों आपस में बात करते करने लग जाते है और बाद में एक गली तक घूमता हुआ रेकी करता है। रेकी करने के बाद दूसरा युवक बाइक को चोर चाबी लगाकर वहां से उठा लेता है और दोनों बाइक लेकर फरार हो जाते है। वहीं घटना की शिकायत पीड़ित ने बस स्टैंड पुलिस को दे दी है।

    पीड़ित हरमन सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी पटियाला ने शिकायत में बताया कि उसने आने जाने के लिए एक स्पलेंडर बाइक पीबी 11 बीएच 8999 जालंधर में अपने पास रखी हुई थी। आज वह बाइक पर सवार होकर 54 ग्रीन पार्क में शराब ठेकेदार के दफ्तर के बाहर खड़ा करके काम के सिलसिल में अंदर गया था। कुछ देर बाद जब वापिस आया तो देखा कि बाइक गायब थी। जब वहां लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो पता चला दो युवक बाइक लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने आरोपियों को काबू करके बाइक उसे दिलवाने के लिए प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। 

  • Jalandhar: सदिंग्ध परिस्थितियों में खेतों से महिला का शव बरामद

    जालंधर, ENS: मेहतपुर थाने के अधीन आते संघोवाल गांव में मक्की के खेतों में महिला का शव बरामद हुआ है। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि महिला के शव की हालत इतनी खराब है कि अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। महिला के शव का पिंजर बना हुआ है और शव 15 दिन पुराना लग रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि शव की पहचान के लिए 72 घंटे के लिए अस्पताल में रखवा दिया गया है और मामले की जांच जारी है। 

  • 16 साल में एक बार भी रिपीट नहीं हुए इस Actor के कपड़े

    16 साल में एक बार भी रिपीट नहीं हुए इस Actor के कपड़े

    मुंबईः शो में एक्टर्स कपड़े क्या पहनेंगे, इसका फैसला शो के डायरेक्टर, क्रिएटिव डायरेक्टर और चैनल से जुड़े लोग करते हैं। वे इसके लिए कॉस्ट्यूम डिजाइनर हायर करते हैं। इस हफ्ते के रील टु रियल में टीवी सीरियल्स में कॉस्ट्यूम सिलेक्शन, चैलेंजेस, बजट और डिजाइनर के रोल के बारे में बात करेंगे।

    इस दौरान कॉस्ट्यूम डिजाइनर पार्थो घोषाल ने हमें कुछ दिलचस्प बातें बताईं। उन्होंने कहा कि अमूमन एक टीवी शो में कॉस्ट्यूम्स पर हर महीने 10 लाख रुपए से ज्यादा खर्च किए जाते हैं। चूंकि शोज लंबे चलते हैं, इसलिए इनका बजट करोड़ों में चला जाता है।

    एक बात यह भी सामने आई कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा के मशहूर कैरेक्टर जेठालाल के कपड़े 16 साल में एक बार भी रिपीट नहीं हुए हैं। देखने में वो कपड़े साधारण लगते हैं, लेकिन इसका फैब्रिक इटली से मंगाया जाता है। जीतू लखानी के छोटे भाई रोहित लखानी ने कहा कि उनके पास देश-विदेश से लोग कॉल करके जेठालाल जैसा कपड़ा बनाने का ऑर्डर देते हैं।

  • Punjab: मामूली बात को लेकर हथियारबंद युवकों ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल, देखें CCTV

    Punjab: मामूली बात को लेकर हथियारबंद युवकों ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल, देखें CCTV

    लुधियानाः बसंत नगर गली नंबर 6 में हथियारबंद बदमाशों ने एक युवक के घर पर अटैक कर दिया। इस घटना में युवक के हाथ की हड्डी और अंगुलियां टूट गई। इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। मामले की जानकारी देते हुए विक्की ने कहा कि उसके मामा का बेटा और उसकी पत्नी बाइक पर उनके घर आए थे। विक्की ने कहा कि अभी वह गली में ही थे कि अचानक से तेज रफ्तार एक्टिवा पर सवार कुछ युवकों ने उनकी बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद दोनों में काफी बहसबाजी हुई और पूरा इलाका इक्ट्ठा गया। उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर टक्कर मारने वाले युवकों को लोगों ने काफी समझाया।

    मामला शांत होने के बाद उस समय तो वह वापस लौट गए और उसके करीब 15 मिनट बाद हथियारबंद युवकों को साथ लेकर सभी बदमाश वापस उसके घर के बाहर आ गए। आते ही बदमाशों ने घर के बाहर गालियां निकाली और उसे ललकारें मारते हुए घर से बाहर आने को कहा। विक्की ने कहा कि जैसे ही वह घर से बाहर बात करने के लिए उनके पास आया तो हमलावरों ने तलवारों से उस पर वार कर दिए। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी ये वारदात कैद हो गई। खून से लथपथ हालत में लोग उसे अस्पताल लेकर आए है। फिलहाल उसने पुलिस को सूचित कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Punjab: अकाली दल को बड़ा झटका, सीनियर नेता ने दिया इस्तीफा

    मोहालीः विधानसभा चुनाव 2022 के बाद लोकसभा चुनाव में अकाली दल का खराब प्रदर्शन अब सवालों के घेरे में है। खासकर अकाली दल के कई नेता प्रधान की गद्दी पर नए चेहरे को बैठाने की मांग कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर अकाली दल को भी झटके लग रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार अकाली दल के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुखविंदरपाल सिंह गरचा ने अकाली दल का साथ छोड़ दिया है। सुखविंदरपाल सिंह गरचा ने अकाली दल की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि गारचा ने अपने इस्तीफे का कारण नहीं बताया, लेकिन उन्होंने कहा कि मैं लंबे समय से पार्टी के लिए दिन-रात काम कर रहा हूं लेकिन अब मैं अपनी जिम्मेदारियां नहीं निभा सकता।

  • T20 World Cup से बाहर होने के बाद इस कप्तान ने छोड़ी कप्तानी

    T20 World Cup से बाहर होने के बाद इस कप्तान ने छोड़ी कप्तानी

    स्पोर्ट्सः न्यूजीलैंड के टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद केन विलियमसन ने वनडे और टी-20  टीम की कप्तानी छोड़ दी है। विलियमसन टेस्ट टीम की कप्तानी पहले ही छोड़ चुके थे। इस बार न्यूजीलैंड की टीम टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 में भी नहीं पहुंच सकी। आईसीसी मेन्स टी-20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा।

    न्यूजीलैंड को पहले अफगानिस्तान के खिलाफ 84 रनों से हार झेलनी पड़ी, फिर उसे सह मेजबान वेस्टइंडीज ने 13 रनों से हरा दिया। कीवी टीम ने इसके बाद युगांडा को 9 विकेट और पापुआ न्यू गिनी को सात विकेट से हराया। न्यूजीलैंड के टी-20 वर्ल्ड कप से जल्दी बाहर होने के बाद केन विलियमसन ने वनडे और टी20 टीम की कप्तानी छोड़ दी है साथ ही विलियमसन ने 2024-25 सीजन के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट भी ठुकरा दिया।