Blog

  • जालंधरः इस इलाके में बस में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर के लंबा पिंड चौंक के पास सूची पिंड से बड़ी खबर सामने आई है। जहां सर्विस लाइन के पास खाली प्लाट में खड़ी बस को आग लग गई। आग लगने से इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि आग की लपटें और उसका धुआं दूर दूर तक दिखाई दे रहा है। वहीं सड़क से गुजर रहे लोगों ने तुरंत घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंची और अधिकारियों ने काफी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया।

    इस घटना के दौरान गनीमत यह रही कि घटना के दौरान कोई व्यक्ति अंदर सो नहीं रहा था। लेकिन इस घटना में बस जलकर राख पूरी तरह से राख हो गई। वहीं घटना की जानकारी देते हुए लंबा पिंड चौंक के निवासी अनिल ने बताया कि वह घर पर सो रहा था कि अचानक जोर जोर से पटाखे चलाने की आवाज़े सुनाई देने लगे। जिसके बाद जब उसने बाहर निकल कर देखा तो आग का धुआं दिखाई दे रहा था। इस दौरान दमकल विभाग के कर्मचारी आग पर काबू पा रहे थे। वहीं दूसरी तरफ दमकल विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नही चल पाया है और ना ही बस मालिक का क्योंकि उन्हें राहगीरों की तरफ से सूचना मिली थी। 

  • आज का राशिफल, 29 नवंबर 2023

    आज का राशिफल, 29 नवंबर 2023

    आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की उदया तिथि द्वितीया और बुधवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज दोपहर 1 बजकर 57 मिनट तक रहेगी। आज रात 8 बजकर 54 मिनट साध्य योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 1 बजकर 59 मिनट तक मृगाशिरा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज देर रात 1 बजकर 2 मिनट पर शुक्र तुला राशि में प्रवेश करेंगे। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 29 नवंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि

    आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आज आपका काम आसानी से पूरा होगा। किसी काम को पूरा करने या किसी योजना की शुरुआत करने के लिए आज का दिन बढ़िया है। आप जीवनसाथी के साथ किसी वैवाहिक उत्सव में शामिल होंगे। पारिवारिक सुख शांति बनी रहेगी। आज किसी मित्र से हुयी गलतफहमी को बात करके दूर करेंगे। आज घर की कुछ नयी जिम्मेदारियां आ सकती है, जिसे आप अच्छे से निभाएंगे । इस राशि के विवाहित लोगों के लिए आज का दिन ठीक है। जीवनसाथी को खुश करने के लिए नयी गाड़ी गिफ्ट कर सकते हैं।

    वृष राशि 

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है, नहीं तो कुछ लोग आपकी बातों का विरोध कर सकते है। आज काम से छुटकारा पाकर बच्चों के साथ समय बिताएंगे। इस राशि के कर्मचारियों को आज ऑफिस में बॉस से वाहवाही मिल सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा । लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है, कहीं घूमने जायेंगे। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद के लिए आगे आएंगे।

    मिथुन राश

    आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। इस राशि के सरकारी एग्जाम की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स को सफलता मिलने के योग बने हुए है। आज आप जहां जरुरत लगे, वहां समझौता करने के लिए तैयार रहेंगे। आप अपनी योग्यता से अपने परिवार का नाम रोशन करेंगे। आज के दिन कोई करीबी खुशियों को दोगुना कर देगा। लवमेट के साथ लॉग ड्राईव पर जाने का प्लान कैंसिल करना पद सकता है। नवविवाहित दंपत्ति के बीच मीठी नोक-झोंक होगी, इससे रिश्ते में और मधुरता आएगी।

    कर्क राशि

    आज आपका दिन नयी उमंगो से भरा रहेगा। आप जितनी मेहनत करेंगे उसके अनुकूल आपको लाभ मिलेगा। आपके संतान की सफलता पर बाधाइयां देने लोग, आपके घर आयेंगे। अगर काफी दिनों से आपका पैसा रुका है तो आज मिल जायेगा। आज आपके दैनिक कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे। आज घर में आप स्वादिष्ट भोजन का आन्नद उठायेंगे। आज आप दोस्तों के साथ खुशमिजाज और दोस्ताना स्वभाव रखेंगे। आज आपके पड़ोसी आपके कार्यों के लिए आपकी तारीफ करेंगे। आपके बच्चे बिजनेस में पूरा स्पोर्ट करेंगे। पुराने मित्रों के साथ अच्छा दिन बितेगा।

    सिंह राशि

    आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। इस राशि के लोगों को अपनी सेहत का ध्यान रखने की ज़रूरत है । साथ ही रिश्तेदारों के साथ अपने रिश्तों को फिर तरोताज़ा करने का दिन है। आज दफ़्तर में मशीनों की ख़राबी परेशानी का सबब बन सकती है। अगर आप किसी परिस्थिति से घबराकर भागेंगे, तो वह आपका पीछा नहीं छोड़ेगी, बेहतर हैं उसको उसी टाइम सॉल्व करें। आज अचानक आपको खुशखबरी मिलने के आसार नजर आ रहे है, जो आपके और परिवार वालों के जीवन में खुशियां भर देगा। परिवार के साथ रात को बाहर डिनर का प्लान बना सकते हो।

    कन्या राशि

    वालों आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आज के दिन किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक स्थिति में फायदा दिलाने वाला होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी उन्नति होगी, कुछ नयी योजना भी बनायेंगे। आपका वैवाहिक जीवन रंगों से भरा रहेगा। आज दोस्तों के साथ अपने रवैये पर कंट्रोल करने की जरुरत हैं। संगीत के क्षेत्र में रुझान वालों को आज किसी शॉ में गाने का मौका मिलेगा, लोग आपकी तारीफ करेंगे। महिलाएं किचन में काम करते समय सावधानी बरते।

    तुला राशि

    आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज सोच-समझकर कदम बढ़ाने की जरुरत हैं, दिल की बजाय दिमाग़ का ज़्यादा इस्तेमाल करना आपके लिए अच्छा होगा। इस राशि के जो लोग किसी नए बिजनेस की शुरुआत करना चाहते है, उनके लिए आज का दिन शुभ हैं। दांपत्य जीवन खुशनुमा बना रहेगा। यात्राओं से व्यावसायिक रिश्तो में सुधार होगा। जिस काम का आपको लम्बे समय से इंतजार था वो आज पूरा हो जाएगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, कंप्यूटर कोर्स ज्वाइन करने का मन बनायेंगे।

    वृश्चिक राशि

    आज आपका दिन ठीक रहने वाला है। इस राशि के जो लोग व्यापार से जुड़े हैं, उन्हें आज निवेश करने और अनुमान के आधार पर पैसे लगाने से बचना चाहिए। आज आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ मनोरंजक पल बितायेंगे। व्यावसायिक साझीदार कार्यों में सहयोग करेंगे, जिससे रुके हुए कार्य पूरे होते जायेंगे। आज आपके विरोधी आपसे दूरी बनाकर रहेंगे। आज आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। ऑफिस के कार्यों से भागदौड़ अधिक रहेगी। दोस्तों के साथ मनोरंजन भरी यात्रा हो सकती है। आज आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहने वाला है।

    धनु राशि

    आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आप फैमिली के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे, परिवार में उत्साह का माहौल बना रहेगा। आज के दिन आपको लेन-देन सम्बन्धी मामलों में थोड़ा एहतियात बरतने की जरूरत है। इस राशि के जो लोग राजनीति से जुड़े हैं वे लोग आज अपनी सभा आयोजित करेंगे, सभा में कुछ इम्पोर्टेन्ट टॉपिक पर चर्चा होगी। आज आपके सरकारी कार्यों में कागज पूरा न होनी पर थोड़ी रुकावट आ सकती है, लेकिन जल्द ही सारे काम हो सॉल्व होंगे। लवमेट्स आज आपकी खुशियों को दोगुना कर सकते है।

    मकर राशि

    आज आपका दिन लाभ दिलाने वाला है। कई वर्षों की मेहनत का फल आज आपको मिल सकता है। आप दिनभर एनेर्जेटिक रहेंगे, काम में  आपका मन लगा रहेगा। इस राशि के जो लोग स्टील के बिजनेस से जुड़े हैं उनके लिए आज ज्यादा लाभ के योग हैं। आपकी बातों से किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचे इस बात का ख़ास ख्याल रखेंगे। इस राशि के जो लोग कपड़े का व्यापार करते हैं। आज का दिन उनके लिए अच्छा हैं। आज आपके व्यापार में दो गुना धनलाभ होने के आसार नजर आ रहे हैं।

    कुम्भ राशि

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। जो छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए सफलता के योग हैं। समाज में आपके द्वारा किये गये कामों की तारीफ़ होगी आपका सम्मान बढ़ेगा। आपकी अच्छी कार्यशैली से लोग आपसे बहुत कुछ सीखेंगे। आज परिवार में आपकी बातों को ज्यादा महत्व दिया जायेगा। आज आप किसी तरह की लापरवाही न बरतें। लवमेट्स से आज आपको उपहार मिलेगा, साथ में कहीं घूमने जायेंगे। दूर रहकर जॉब कर रहे लोगों को आज परिवार वालों से मिलने का मौका मिलेगा।

    मीन राशि

    आज आपका दिन आपके लिए ठीक ठाक रहेगा। आपका अच्छा व्यव्हार। आपको लोगों का प्रिय बना देगा । आपके कुछ छिपे विरोधी आपके बारे में अफवाहें फैला सकते हैं आप उनकी बातों को इग्नोर करें। अगर आप किसी बिजनेस में इन्वेस्ट करना चाहते हैं तो किसी एक्सपर्ट से राय जरूर ले लें। ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी, जूनियर आपके काम से बहुत कुछ सीखेंगे। अविवाहित लोगों के लिए आज शादी का अच्छा प्रपोजल आयेगा। परिवार में सुख का वातावरण रहेगा। छात्रों के लिए दिन अच्छा है

  • ਪੰਜਾਬ: ਬੇਲਦਾਰ ਹੱਤਿਆ ਮਾਮਲੇ ਚ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਨੇ ਘੇਰਿਆ ਨਹਿਰੀ ਵਿਭਾਗ ਦਾ ਦਫਤਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ: 22 ਨਵੰਬਰ ਦੀ ਰਾਤ ਨੂੰ ਬੇਲਦਾਰ ਦਰਸ਼ਨ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਮਾਈਨਿੰਗ ਰੋਕਣ ਤੇ ਮੌਤ ਦੇ ਘਾਟ ਉਤਾਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਸੀ। ਜਿਸਦੇ ਚਲਦਿਆਂ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਅਤੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਵਲੋਂ ਮ੍ਰਿਤਕ ਬੇਲਦਾਰ ਨੂੰ ਸ਼ਹੀਦ ਦਾ ਦਰਜਾ ਅਤੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਵਿੱਤੀ ਸਹਾਇਤਾ ਮੁਹਈਆ ਕਰਵਾਉਣ ਦੀ ਮੰਗ ਰੱਖੀ ਗਈ ਸੀ। 6 ਦਿਨ ਤੋਂ ਵੱਧ ਦਾ ਸਮਾਂ ਬੀਤ ਜਾਣ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਵੀ ਪਰਿਵਾਰ ਅਤੇ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਦੀ ਮੰਗਾਂ ਨਹੀਂ ਮੰਨੀਆਂ ਗਈਆਂ। 

    ਇਸ ਸੰਬੰਧੀ ਜ਼ਿਲੇ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਨਾਲ ਸੰਬੰਧਤ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਵਲੋਂ ਨਹਿਰੀ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਦਫਤਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਰੋਸ਼ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਜੇਕਰ ਓਹਨਾਂ ਦੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨਹੀਂ ਮੰਨੀਆਂ ਜਾਂਦੀਆਂ ਤਾਂ ਪੰਜਾਬ ਪੱਧਰੀ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਨੂੰ ਇਕੱਠਿਆਂ ਕਰਕੇ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤੇ ਜਾਣਗੇ।

  • पंजाब: हवाई फायर के दौरान नौजवान को लगी गोली, 3 गिरफ्तार, देखे वीडियो

    जंडियाला गुरु: श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर लोगों की ओर से बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जा रहा था । वहीं दूसरी ओर कुछ हुल्लड़बाज नौजवानों की तरफ से अमृतसर के जंडियाला गुरु में हवाई फायरिंग कर माहौल को खराब करने की कोशिश की जा रही थी। तभी इस दौरान हवाई फायरिंग करने वाले नौजवानों के एक साथी को गोली लग गई।

    नौजवानों ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि कुछ अज्ञात लोगों की ओर से उन पर गोली चला दी गई। पुलिस ने जख्मी नौजवान को अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस ने इस मामले की बारीकी से जांच की तो पता चला कि हवाई फायरिंग के दौरान एक गोली नौजवान की टांग में जा लगी। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कारवाई शरू कर दी है।

  • जालंधर: 300 ग्राम हेरोइन सहित दो नशा तस्कर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल बरामद

    जालंधर (ENS): एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर के दिशा निर्देशों पर देहात सीआईए स्टाफ की पुलिस ने दो नशा तस्करों को हेरोइन, प्वाइंट 32 बोर पिस्तौल व दो जिन्दा कारतूसों सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान शमशेर सिंह उर्फ शेरा निवासी थाना बलटोहा, जिला तरनतारन और गुरविंदर सिंह उर्फ चिगआडी निवासी गांव अगलों कलां जिला तरनतारन के रूप में हुई है।

    देहात सीआईए स्टाफ के प्रभारी पुष्प बाली न्र बताया की टीम के एसआई भूपिंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित गशत के दौरान किशनगढ़ से मेन जीटी रोड काला बकरा की तरफ जा रहे थे। जहां उन्हें ढाबे के बाहर दो युवक खड़े दिखाई दिए, जिन्होंने पुलिस को देखकर अपने हाथों में पकड़े हुए लिफाफों को फेंक दिया। जब आरोपी भागने की कोशिश करने लगे ,तो पुलिस ने उन्हें काबू कर लिया। तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों से 300 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। 

    पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि शमशेर सिंह का भाई रविंदर पाल अमृतसर जेल में बंद हैं और वह उसके कहने पर हेरोइन की सप्लाई अर्जुन निवासी तरनतारन से लेकर आता था। जिसे वह पंजाब के अलग अलग ज़िलों में सप्लाई करता था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है , ताकि अवैध पिस्तौल के बारे में पता चल सके कि दोनों आरोपी पिस्तौल खा से लाए।

  • जालंधर से ऊना आ रहा टैंपो पंडोगा में पलटा, एक की मौत सात घायल

    गदाईपुर से अम्वहेडा में शादी समारोह में कैटरिंग का काम करने आ रहे थे
    ऊना/ सुशील पंडित: ऊना में जालंधर से आ रहा एक टैंपो पंडोगा उतराई में पलट गया। टेंपो में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि नौ अन्य घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। मृतक गोविंद पुत्र हरनाम सिंह के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला ऊना में शादी समारोह में कैटरिंग का काम करने आ रहे जालंधर के गदाई पुर से कारीगरों की गाड़ी संख्या (पीबी 08 इ यू 4683) ब्रेक फेल होने के चलते पंडोगा में पलट गई। हादसा ब्रेक फेल होने के चलते हुए बताया जा रहा है। हादसे के दौरान एक कारीगर गोविंद की मौके पर ही मौत हो गई जबकि नौ अन्य लोग जिन में दीपक, चांद, राजेश, अशोक, सागर ,जसवीर, बजरंगी बुरी तरह से घायल हो गए जिन्हें एंबुलेंस की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। जिनमें से एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल होने के चलते पीजीआई रेफर किया गया है। गाड़ी के चालक और गाड़ी में सवार घायल दीपक ने बताया कि हम सभी लोग जालंधर से ऊना स्थित गांव अम्वहेडा के शादी समारोह में कैटरिंग का काम करने जा रहे थे कि हिमाचल बॉर्डर पर स्थित गांव पंडोगा के करीब हमारी गाड़ी पलट गई।ब्रेक फेल होने के चलते यह हादसा पेश आया है।
  • डाइट द्वारा जारी पाठ्य समग्री नवज्योति यूथ वेलफेयर सोसायटी द्वारा बाँटी गईं

    ऊना/ सुशील पंडित: डाइट देहलां की और से चलाए जा रहे गैर आवासीय विशेष प्रशिक्षण केंद्र बसदेहड़ा 01 में मंगलवार को डाइट द्वारा जारी पाठ्य समग्री नवज्योति यूथ वेलफेयर सोसायटी द्वारा बाँटी गईं। जिसमें विशेष रूप से महर्षि वाल्मीकि गुरु रविदास महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार,  ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई नवज्योति के अध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया की डाइट द्वारा एन जी ओ के माध्यम से इन विशेष प्रशिक्षण केन्द्रों को चलाया जा रहा है। जिसमें जिला भर में प्रवासी बच्चों को पढ़ाई करवाई जा रही है ताकि कोई बच्चा पढ़ाई से बंचित ना रहे इस अवसर पर बसदेहड़ा एक की अद्यापिका रीना देवी नवज्योति यूथ वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष नवीन कुमार,चंचल सिंह, अच्छर सिंह व वलवीर सिंह सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।
  • हिमाचल प्रदेश बॉल बैडमिंटन संघ का चुनाव संपन्न

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश बॉल बैडमिंटन संघ का चुनाव गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल अंबोट जिला ऊना हिमाचल प्रदेश में केसी ठाकुर सचिव हिमाचल प्रदेश बाल बैडमिंटन संघ की अध्यक्षता में संपन्न हुए। सभा ने सर्व सहमति से बी एल गोयल को प्रधान, के सी ठाकुर को सचिव, आरके भारद्वाज को कोषाध्यक्ष, दीपक कुमार शारदा जिला ऊना, कुलभूषण शर्मा जिला कांगड़ा, नर्मदा देवी, सुरेश कुमार को उप प्रधान तथा सचिव के पद पर सुरेंद्र ठाकुर, सुमित पराशर ऊना, सौरभ कुमार कांगड़ा, टीना शर्मा को चुना गया। वहीं अनिल कुमार शर्मा को प्रेस सचिव चुना गया। मदन सिंह ठाकुर, रितिका राणावत, संजीव कुमार हमीरपुर, कृतिका ऊना को सदस्य चुना गया।
  • महाविद्यालय ऊना में 75 वां राष्ट्रीय कैडेट कोर दिवस मनाया

    ऊना/ सुशील पंडित: राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में मंगलवार को 75 वां राष्ट्रीय कैडेट कोर दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान हिन्द राग नामक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके तहत विभिन्न प्रदेशों के लोकनृत्य, नाटी, एकल नृत्य, एकल गायन, योगा, देश भक्ति गीत, देश भक्ति से जुड़े कैप्टन बिक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित नाटक प्रस्तुत किए गए।महाविद्यालय के बीसीए सभागार में हुए एनसीसी दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस हिन्द-राग कार्यक्रम के मुख्यातिथि 01 हिमाचल प्रदेश गर्ल्स बटालियन सोलन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल संजय शांडिल्य और महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सतीश कुमार बंसल विशेष अतिथि के रूप में शिरकत किये।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बंसल ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि एनसीसी का मुख्य उद्देश्य अनुशासन, नेतृत्व और अटूट देशभक्ति जैसे मूल सिद्धांतों के साथ युवाओं को प्रशिक्षित करने का है। पिछले सात दशकों में एनसीसी को राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका पर अति गर्व है। इसने लाखों एनसीसी कैडेटों के चरित्र को दिशा देने, कर्तव्य की भावना पैदा करने और हमारे देश के भविष्य के लिए नेतृत्‍व को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हमारे एनसीसी कैडेट्स समाज में यह संदेश देने में कामयाब हो रहे हैं कि युवा नशे की लत से दूर रहें।


    मुख्यातिथि कर्नल संजय शांडिल्य ने कैडेटों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि एनसीसी अपनी स्थापना के बाद से दुनिया का सबसे बड़ा वर्दीधारी युवा संगठन है और हमारे देश के युवाओं के बीच चरित्र, नेतृत्व गुणों और निस्वार्थ सेवा के मूल्यों को विकसित करने में सबसे आगे रहा है। गतिशील और प्रभावशाली कार्यों के माध्यम से आज एनसीसी की छवि धर्मनिरपेक्षता, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रवाद का पर्याय बन गई, जो युवा उत्साह को प्रेरित कर रही है। हर साल नवंबर माह के चौथे रविवार को एनसीसी अपना स्थापना दिवस मनाता है। उन्होंने गुरु का छात्रों के जीवन में  योगदान पर अपनी बात रखते हुए कबीर दास के दोहे गुरु गोविंद दोऊ खड़े को उद्धृत किया। उन्होंने भारत की समृद्ध संस्कृति तथा परंपरा की बात सबके सामने रखी। एनसीसी कैडेटों के द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम की सराहना करते हुए प्राचार्य डॉ बंसल की तारीफ करते हुए कहा कि बगैर उनके सहयोग के इतना अच्छा कार्यक्रम प्रस्तुत नहीं किया जा सकता था।कार्यक्रम में शिरकत करने वाले सभी कैडेटों को मुख्यातिथि और प्राचार्य ने अपने कर कमलों से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। महाविद्यालय की एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट मोनिका खन्ना ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कर्नल संजय शांडिल्य की धर्मपत्नी श्रीमती पूनम शांडिल्य, एनसीसी केयर टेकर अधिकारी डॉ गगनदीप, डॉ राजकुमार, डॉ सुमिक्षा, डॉ मीता शर्मा, प्रोफेसर पुनीत प्रेम कंवर, सुबेदार मेजर सुनील कुमार तथा अन्य विभागों के प्राध्यापक उपस्थित रहे।

  • 07-10 दिसंबर को आयोजित होगा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 69वां राष्ट्रीय अधिवेशन

    ऊना/ सुशील पंडित: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला ऊना द्वारा 69वे राष्ट्रीय अधिवेशन का पोस्टर विमोचन अभाविप विभाग कार्यालय ऊना में किया गया। जिसमें विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय कार्य कारिणी सदस्य अमन कुमार राणा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। विद्यार्थी परिषद का राष्ट्रीय अधिवेशन इंद्रप्रस्थ नगर, दिल्ली में आयोजित होने जा रहा है। विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन का यह अमृत महोत्सव वर्ष का अधिवेशन है और विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल के 75 वर्ष पूर्व कर चुकी है। चार दिवसीय 69वे राष्ट्रीय अधिवेशन में हिमाचल के करीब 300 कार्यकर्ता भाग लेगे और देश के सभी कोनों से कुल दस हजार छात्र भाग लेने जा रहे है। इस राष्ट्रीय अधिवेशन में लघु भारत के दर्शन देखने को मिलेंगे। इस मौक़े पर अभाविप ज़िला संयोजक चंदन सेखडी, इकाई अध्यक्ष विशाल, सुमन समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।