Blog

  • जन्मदिन की पार्टी में दोस्त ने किया ऐसा मजाक कि युवक की चली गई जान….

    जन्मदिन की पार्टी में दोस्त ने किया ऐसा मजाक कि युवक की चली गई जान….

    कोटा. राजस्थान के कोटा जिले में एक युवक की मजाक-मजाक में जान चली गई. युवक दोस्त के जन्मदिन की पार्टी में आया था. पार्टी में शराब पीने के दौरान एक दोस्त ने उसके साथ ऐसा मजाक किया कि वे आनन-फानन में वह छत से कूदने लगा. इसी दौरान वह वहां से गुजर रही 11 केवी की बिजली लाइन की चपेट में आ गया. उससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद पार्टी कर रहे उसके दोस्त मौके से फरार हो गये. सूचना पर पुलिस वहां पहुंची और उसने युवक के शव को उठवाकर मोर्चरी में रखवाया. मामला कोटा जिले के सिमलिया थाना इलाके से जुड़ा हुआ है.

    पुलिस के अनुसार घटना एक दिन पहले सिमलिया थाना इलाके में शनिवार रात को हुई थी. हादसे का शिकार हुआ युवक नरेश कंडारा तेजपुरा बस्ती का रहने वाला था. उसके खिलाफ किसी मामले को लेकर सिमलिया पुलिस थाने से वारंट जारी हो रखा था. दो-तीन दिन पहले पुलिस के जवान नरेश को ढूंढने उसके घर गये थे. लेकिन वह घर पर नहीं मिला था.

    नरेश बाबा रक्तया भैरूजी मंदिर परिसर में अपने किसी दोस्त की जन्मदिन की पार्टी में आया था. वहां उसने दोस्तों के साथ शराब पी. रात करीब 10 केक काटने के दौरान किसी दोस्त ने मजाक में कह दिया कि यहां पुलिस आने वाली है. ये सुनकर नरेश डर गया और दौड़ कर धर्मशाला की छत पर जाकर वहां से नीचे कूदने लगा. शराब के नशे में होने और अंधेरा होने से नरेश को वहां से गुजर रही बिजली 11 केवी की लाइन का पता नहीं चला. अंधेरे में वह तारों की चपेट में आ गया जिससे उसकी वहीं पर मौत हो गई.

    हादसे का पता चलते ही वहां अफरातफरी मच गई और पार्टी कर रहे दोस्त फरार हो गये. बाद में किसी ने पुलिस को सूचना दी तो वह मौके पर पहुंची और शव को वहां से उठवाया. उसके बाद पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया. इस संबंध में नरेश कंडारा के चाचा महावीर कंडारा की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग का मामला दर्ज उसकी जांच शुरू की है.

  • रेस्टोरेंट में खाना खाने गई महिला रह गई दंग, जब प्लेट में दिखे रेंगने वाले कीड़े, वीडियो वायरल…

    रेस्टोरेंट में खाना खाने गई महिला रह गई दंग, जब प्लेट में दिखे रेंगने वाले कीड़े, वीडियो वायरल…

    चेन्नईः कल्पना कीजिए कि आप बहुत भूखे हैं और रेस्टोरेंट में जाकर मनपसंद खाना ऑर्डर किया और जैसे ही आपने खाना शुरू किया तो देखा कि उसमें कीड़े रेंग रहे हैं तो आपकी भूख ही मर जाएगी। जी हां, कुछ ऐसा ही एक महिला के साथ तमिलनाडु के चेन्नई में हुआ जब अशोक नगर निवासी रानी नाम की महिला ने नम्मा वीदु वसंत भवन की एक अज्ञात शाखा में छोले पूड़ी का ऑर्डर दिया था। यह रेस्टोरेंट नॉर्थ और साउथ इंडियन भोजन में स्पेशैलिटी रखता है और इसकी कई ब्रांचेज हैं। इस भयावह घटना में महिला ने कथित तौर पर अपने खाने में एक कीड़ा रेंगते हुए देखा। इसके बाद वह अपनी शिकायत देने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग पहुंचीं।

    रिपोर्ट्स के अनुसार, अधिकारियों ने रेस्तरां में एक खाद्य सुरक्षा ऑडिट किया और इसके संचालन पर अस्थायी प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया। जैसा कि आप सोशल मीडिया पर वीडियो में देख सकते हैं कि महिला अपने ऑर्डर में कीड़े को देखकर भड़क गई और फिर रेस्टोरेंट के मैनेजर को बुलाया और उन्हें दिखाया। इस दौरान उन्होंने एक वीडियो भी बनाया था जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला के प्लेट में सब्जी रखी हुई है और बगल में पूड़ी भी है। हालांकि, उसने अपने थाली में आटे को दिखा रही है जिसमें कीड़े रेंग रहे हैं।

  • 1.35 करोड़ महिलाओं को फ्री स्मार्टफोन देने जा रही सरकार…

    1.35 करोड़ महिलाओं को फ्री स्मार्टफोन देने जा रही सरकार…

    देश की तीन प्रमुख दूरसंचार कंपनियों ने राजस्‍थान सरकार की ‘मुख्‍यमंत्री डिजिटल सेवा योजना’ में रुचि दिखाई है। इस योजना के तहत राज्‍य में 1.35 करोड़ महिलाओं को स्मार्टफोन दिया जाना है। एक वरिष्‍ठ अधिकारी ने बताया कि उच्‍च स्‍तरीय समिति तकनीकी बोलियों के मूल्यांकन के बाद इस महीने ही इस बारे में कोई फैसला कर लेगी। प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारी इस प्रक्रिया को जल्‍द से जल्‍द पूरा करना चाहते हैं ताकि अगले साल विधानसभा चुनाव से पहले मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत की इस बजटीय घोषणा को अमली जामा पहनाया जा सके। परियोजना की कुल लागत 12000 करोड़ रुपये है।

    राज्य सरकार की इस परियोजना के लिए आई तकनीकी बोलियों की बुधवार को जांच की गई। परियोजना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने कहा, ‘तकनीकी बोलियों की बुधवार को जांच की गई।’ बोली पेश करने वाली 4 में से 3 कंपनियां इसमें शामिल हुईं, जिसमें सार्वजनिक क्षेत्र की भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के साथ साथ Airtel और Relience Jio भी शामिल है। वहीं निविदा पेश करने वाली कंपनी वोडाफोन इसमें उपस्थित नहीं हुई।

    उन्‍होंने बताया कि अब एक उच्‍च स्‍तरीय समिति निविदाओं का आकलन कर आगे फैसला करेगी। अधिकारियों को उम्मीद है कि इस प्रक्रिया को जल्‍द से जल्‍द निपटा लिया जाएगा और योजना के तहत स्मार्टफोन की पहली खेप इस त्योहारी सीजन (दिवाली) से पहले सरकार को मिल सकती है।

    उल्लेखनीय है कि मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने इस साल के राज्य के बजट में ‘मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना’ की घोषणा की थी। इसके तहत राज्‍य में 1.35 करोड़ ‘चिरंजीवी परिवारों’ की महिला मुखिया को तीन साल की इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ स्मार्ट फोन दिया जाना है। फोन में तीन साल तक इंटरनेट के अलावा वाइस कॉल और एसएमएस की सुविधा होगी। परियोजना कार्यान्वयन का जिम्‍मा सरकारी कंपनी राजकॉम्‍प के पास है।

    वहीं अधिकारियों ने ये भी बताया कि मोबाइल फोन, तीन साल के इंटरनेट सहित अन्य मदों को मिलाकर यह परियोजना लगभग 12000 करोड़ रुपये की है। इस मोबाइल का उपयोग सरकार ‘चिरंजीवी परिवारों’ को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए करेगी। इसके साथ ही, वह इसके जरिए अपनी लोक कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार भी कर सकेगी और उसके पास योजनाओं का लाभ लेने वालों का डाटा रहेगा।

  • फार्महाउस पर पुलिस की रेड, 13 युवतियों समेत 84 अरेस्ट; कैश और लग्जरी गाड़ियां जब्त

    फार्महाउस पर पुलिस की रेड, 13 युवतियों समेत 84 अरेस्ट; कैश और लग्जरी गाड़ियां जब्त

    नई दिल्ली। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच टीम ने एक फार्म हाउस पर रेड डाली. जिस वक्त पुलिस की टीम अंदर दाखिल हुई तो वहां पर एक हाई प्रोफाइल डांस पार्टी के साथ 7 कसीनो चल रहे थे. पुलिस टीम ने 13 युवतियों समेत 84 लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में एक कर्नाटक पुलिस का इंस्पेक्टर अन्जया और तहसीलदार नाथ (बेंगलुरु) और कॉलेज प्रोफेसर के.एल.रमेश भी शामिल है. फार्म हाउस से 14 लग्जरी गाड़ियां और 23 लाख रुपए जब्त किए. जयसिंहपुरा खोर थाना इलाके के सायपुरा बाग रिसोर्ट में शनिवार देर रात पार्टी अरेंज की गई थी. 

    कसिनो में डांस पार्टी के दौरान बड़ी संख्या में लड़कियां भी मौजूद थीं. क्राइम ब्रांच टीम ने पकड़ा तो वे मुंह छिपाती नजर आईं. राजस्थान की राजधानी जयपुर में पुलिस ने एक फार्म हाउस से मानव तस्करी को बढ़ावा देने के आरोप में 14 युवतियों सहित 84 लोगों को गिरफ्तार किया हैं. जयपुर के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अजयपाल लाम्बा ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जयपुर क्राइम ब्रांच टीम को सूचना मिली थी कि रिसोर्ट में डांस पार्टी के साथ कसीनो चल रहा है. क्राइम ब्रांच की टीम शनिवार देर रात 2 बजे वहां पहुंची तो लड़के-लड़कियों की भीड़ थी. कोई शराब पी रहा था तो कोई हुक्का. वहीं कई टेबलों पर ऑनलाइन कसिनो चल रहा था. पुलिस टीम को देख सभी इधर-उधर भागने लगे. टीम ने घेराबंदी कर 14 युवतियों समेत 84 लोगों को गिरफ्तार किया. इसी कार्रवाई के दौरान 22 लग्जरी गाड़ियां भी बरामद की गई हैं. गिरफ्तार युवतियां राजस्थान के बाहर की हैं और इस रेड की खबर लोकल पुलिस को नहीं दी गई थी.

    गिरफ्तार लोगों के खिलाफ मानव तस्करी अपराध की धाराओं में कार्रवाई की गई है. इस पार्टी में गिरफ्तार हुए अधिकतर लोग कर्नाटक, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं. इस पार्टी का आयोजन करने वाला मुख्य आरोपी नरेश मल्होत्रा और उसका बेटा है. मौके से 9 हुक्का, 7 कसीनो टेबल, 44 बोतल अंग्रेजी शराब, 66 बीयर की बोतल, 1 ट्रक और करीब 23 लाख रुपए जब्त किए गए हैं.

  • मनीष सिसोदिया का आरोपः मेरे पास संदेश आया BJP में आ जाओ, बंद हो जाएंगे CBI-ED के केस

    मनीष सिसोदिया का आरोपः मेरे पास संदेश आया BJP में आ जाओ, बंद हो जाएंगे CBI-ED के केस

    नई दिल्ली। दिल्ली की आबकारी नीति में कथित घोटाले को लेकर आम आदमी पार्टी और बीजेपी आमने-सामने आ गए हैं। दोनों ही पार्टियों के नेता लगातार एक-दूसरे पर हमला बोल रहे हैं। इसी कड़ी में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आप नेता मनीष सिसोदिया ने सोमवार को एक बार केंद्र सरकार और भाजपा पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि उनके पास भाजपा का मैसेज आया कि बीजेपी में आ जाओ तो सारे CBI-ED के सभी केस बंद करवा देंगे।

    उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “मेरे पास भाजपा का संदेश आया है- “आप” तोड़कर भाजपा में आ जाओ, सारे CBI-ED के केस बंद करवा देंगे। मेरा भाजपा को जवाब- मैं महाराणा प्रताप का वंशज हूं, राजपूत हूं। सर कटा लूंगा, लेकिन भ्रष्टाचारियों-षड्यंत्रकारियों के सामने झुकूंगा नहीं। मेरे खिलाफ सारे केस झूठे हैं। जो करना है कर लो।”

    इसी कड़ी में उन्होंने आगे कहा, “पिछले 27 साल में भाजपा ने गुजरात के लिए जो नहीं किया वो केजरीवाल की सरकार करके दिखाएगी। मैं अरविंद केजरीवाल के साथ दो दिन के दौर पर गुजरात जा रहा हूं। जिस प्रकार से दिल्ली में काम हुआ है और जिस प्रकार से पंजाब में काम हो रहे हैं, इससे प्रभावित होकर गुजरात की जनता केजरीवाल को एक मौका देना चाहती है।”

  • आज का राशिफल, 22 अगस्त 2022

    आज का राशिफल, 22 अगस्त 2022

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आएगा। घर परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिवार में चल रही कलह समाप्त होगी। आपको किसी नौकरी को जॉइन करने का ऑफर आ सकता है,लेकिन अभी आपको पुरानी में ही टिके रहना बेहतर रहेगा। मित्रों के साथ आप मौज मस्ती के कुछ पल बिता सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी और आप अपनी जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभाएंगे,लेकिन संतान के करियर में आ रही समस्या आपकी चिंता का कारण बनेगी

    वृष राशिफल। आज के दिन आप पूरे उत्साह और जोश से भरे रहेंगे और किसी भी काम को तुरंत करने के लिए तत्पर रहेंगे। आज जोश के कारण आप अपने से ज्यादा दूसरों के कार्य में ध्यान लगाएंगे, जिसका आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी डगमगा सकती है,क्योंकि आप कुछ अनावश्यक खर्चे करने में बिल्कुल नहीं सोचेंगे और जीवनसाथी को डिनर डेट पर लेकर जा सकते हैं। परिवार में आपको सदस्यों में आपसी तालमेल बनाए रखने के लिए वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा,नहीं तो कोई आपकी बातों से नाराज हो सकता है।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके बढ़ते हुए खर्चों में बढ़ोतरी लेकर आएगा। आप कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता हासिल करेंगे,लेकिन आपके कुछ बढ़ते हुए खर्च आपकी परेशानी बन सकते हैं। आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा। परिवार में किसी सदस्य के भविष्य से संबंधित फैसला लेने से पहले उसकी राय अवश्य लेनी होगी। आपको अपने अपने किसी परिजन को उधार देने से बचना होगा,नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। राजनीति की दिशा में कार्यरत लोग किसी बड़े पद की प्राप्ति कर सकते हैं।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले में विजय प्राप्त होती दिख रही है। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलने से उनके परिवार के सदस्य भी परेशान रहेंगे। आपको विदेशी यात्रा करने का मौका मिल सकता है। आपको कुछ मामलों में दिन लाभ दिलाने वाला रहेगा,लेकिन आपकी लापरवाही किसी बड़ी मुसीबत को दावत दे सकती है। आपको किसी भी कार्य को छोटा या बड़ा सोचकर नहीं करना है। भविष्य के लिए निवेश करना बेहतर रहेगा।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आप अपने मित्रों और संबंधियों से किसी बात पर उलझ सकते हैं। परिवार में किसी पूजा पाठ व धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है,जिसमें परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। संतान की ओर से आपको कुछ मानसिक तनाव रहेगा,जिसके कारण बेचैनी बनी रहेगी और आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी प्रभावित होगी। योजनाओं को ध्यानपूर्वक पूरा करने की कोशिश करें,नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है। सेहत को लेकर आपको सचेत रहना होगा,नहीं तो आप किसी लापरवाही के कारण बड़ी बीमारी के शिकार हो सकते हैं।

    कन्या राशिफल। आज के दिन आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आपको कोई कमाई का अच्छा अवसर मिल सकता है या फिर नौकरी के साथ-साथ आप कोई पार्टटाइम कार्य को भी कर सकते हैं, जिससे आपकी कमाई आपको दोगनी होकर प्राप्त होगी। कारोबार कर रहे लोग किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें,नहीं तो वह उस भरोसे को तोड़ सकता है। आपको आज किसी के लिए भी अपने मन में नकारात्मक विचारों को नहीं रखना है। ननिहाल पक्ष से आपको प्रेम व स्नेह मिलता दिख रहा है। परिवार के लोगों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा।

    तुला राशिफल। आज का दिन विद्यार्थियों के लिए उत्तम रहने वाला है,क्योंकि वह इधर-उधर के कामों को छोड़कर अपनी पढ़ाई में ध्यान लगाएंगे और किसी सरकारी नौकरी की परीक्षा की तैयारी भी कर सकते हैं,लेकिन अपने मन में चल रही परिजनों को लेकर परेशान रहेंगे। प्रेम जीवनजी रहे लोग आज साथी की परवाह करेंगे और अपने घरवालों की ओर ध्यान नहीं देंगे,जिसके कारण में वह नाराज हो सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों को कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके लिए आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आप अपने बिजनेस में रुपए पैसे के लेनदेन को बहुत ही सावधानी से करें,तो बेहतर रहेगा। पुराने मित्रों से आप  किसी मुद्दे पर बातचीत कर सकते हैं,जिसके बारे में आपको कुछ जानकारी भी मिल सकती है। जीवनसाथी के करियर में आ रही समस्याओं को लेकर आप उनके लिए किसी छोटे-मोटे व्यवसाय को कराने की कोशिश कर सकते हैं। आपकी कुछ अटकी हुई योजनाओं आज आपको पैसा दे सकती हैं,जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

    धनु राशिफल। आज का दिन आपके लिए हर्षोल्लास से भरा रहेगा। आपके अंदर एक नई ऊर्जा का संचार रहेगा और आप धार्मिक आयोजनों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आप मित्रों परिजनों के साथ शानदार समय व्यतीत करेंगे। नौकरी कर रहे जातक मन मुताबिक कार्य को मिलकर प्रसन्न रहेंगे। सोच समझकर निर्णय लेना आपके लिए बेहतर रहेगा, नही तो इसका फायदा कोई और उठा सकता है। आप अपने माता पिता के साथ कुछ समय अकेले मे व्यतीत करेंगे और किसी जरूरी काम पर बातचीत कर सकते हैं। बच्चों के लिए  आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं।

    मकर राशिफल। आज के दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। कारोबार कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा,क्योंकि वह आमदनी बढ़ाने के लिए कुछ नई तकनीकों पर ध्यान देंगे। प्रेम संबंधों में दरार पैदा हो सकती है,क्योंकि आपकी अपने साथी से गरमागरम बहस होगी। नौकरी में कार्यरत लोग वाणी की मधुरता के कारण अपने जूनियर से आसानी से काम निकलवा पाएंगे,जो आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपको अपने अनावश्यक खर्चो पर ध्यान देना होगा,नहीं तो वह बहुत बढ़ सकते हैं।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। व्यवसाय में भी लाभ की स्थितियां बनी रहेंगी और आपको आय के अन्य स्रोत भी मिल सकते हैं। सामाजिक क्षेत्रों में आपको किसी सम्मान से नवाजा जा सकता है। जो लोग किसी विवाद में उलझे हुए हैं वह उसके लिए किसी मित्र से मदद मांग सकते हैं। नौकरी में आप अपने अधिकारियों के मुंह से प्रशंसा सुनकर प्रसन्न रहेंगे। आपको कोई प्रमोशन भी मिल सकता है। साझेदारी में किसी व्यवसाय को करना आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आप अपने परिवार के सदस्यों का पूरा ध्यान देंगे और उनके छोटी से छोटी जरूरतों का ध्यान रखेंगे,जिससे उनके दिलों में आपकी इज्जत और बढ़ेगी। विद्यार्थियों को एकाग्र होकर अपनी पढ़ाई में जुटना होगा,तभी वह सफलता की सीढ़ी चढ़ सकेंगे। आपको किसी भी निर्णय को भावुकता में नहीं लेना है,नहीं तो बाद में वह आपके लिए कोई बड़ी परेशानी लेकर आ सकता है। परिवार का कोई सदस्य नौकरी के लिए घर से बाहर जा सकता है। आपके सहयोगी कार्यक्षेत्र में आपके कामों में पूरी मदद करेंगे।

  • दुखद खबरः मशहूर सिंगर का हुआ निधन, लंबे समय से चल रही थी बिमार…

    दुखद खबरः मशहूर सिंगर का हुआ निधन, लंबे समय से चल रही थी बिमार…

    नई दिल्ली। पाकिस्तान की मशहूर सिंगर और मेलोडी क्वीन के नाम से विख्यात नायरा नूर का निधन हो गया है. नायरा 71 साल की थीं. बीते काफी समय से वो बीमार थीं. आज यानी रविवार को कराची में उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन की बात उनके भतीजे ने सोशल मीडिया पर शेयर की. वहीं नायरा की मौत से उनके प्रशंसकों में घोर निराशा है. बता दें, नायरा को उनकी गायकी के चलते बुलबुल-ए-पाकिस्तान का टाइटल मिला था.

    निधन से फैंस में घोर निराशा: नायरा नूर के निधन से उनके चाहने वालों में निराशा है. सोशल मीडिया में उनके कई प्रशंसकों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है. उनके प्रशंसकों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ की. उनके निधन पर पाकिस्तानी मशहूर डायरेक्टर सह प्रोड्यूसर नादिया फातिमा जैदी कहा कि उनके निधन से मैनें अपनी जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा खो दिया. उनकी आवाज, उनकी गजलें और गीत हमेशा गूंजते रहेंगे.

    कई गानों और गजलों को दी आवाज: पाकिस्तान में नायरा नूर के लाखों प्रशंसकों को उनके निधन से आघात पहुंचा है. बात करें नायरा के गीत और गजलों की तो कई फिल्मों को उन्होंने अपनी गीतों और गजलों से संवारा है. उन्होंने 1971 में पहली बार एक टीवी सीरियल में अपनी आवाज दी थी. इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में गीत गाए. फिल्म तानसेन और घराना जैसी फिल्मों में उन्होंने गाना गाया. गीतों के अलावा नायरा नूर ने गालिब और फैज जैसे विख्यात गजल लेखकों की रचना को अपनी आवाज दी.

  • छात्र शक्ति स्कीम के तहत छात्रवृति वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    छात्र शक्ति स्कीम के तहत छात्रवृति वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    आयोजन में 30 से ज़्यादा मेधावी छात्रों को टैब्लेट दी गयी

    ऊना/सुशील पंडित: गगरेट के उमेद पैलेस में युवा शक्ति पराक्रम संस्था द्वारा वार्ड पंचायत 15 के छात्रों के लिए छात्र शक्ति स्कीम के तहत छात्रवृति वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 3500 से अधिक छात्रों को ज़िला पार्षद चैतन्य शर्मा ने छात्रवृति दी।कार्यक्रम सुबह शुरू हुआ था और देर रात तक चला। आयोजन में क्षेत्रवासियों ने उत्साह से भाग लिया।

    21 अगस्त को हुए इस समारोह में वार्ड 16 और NAC गगरेट के छात्र भी पहुँचे थे जिन्हें छात्रवृति से सम्मानित किया गया।इससे पहले युवा शक्ति पराक्रम ने स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर शिक्षा में शक्ति कार्यक्रम के तहत छात्रों को छात्रवृति प्रदान की थी।

    चैतन्य शर्मा क्षेत्र में जनहित के कार्यक्रमों का आयोजन करने के लिए प्रसिद्ध हैं। वह जनता से सम्बंधित विषयों पर लगातार कार्य कर रहे हैं।इस बार भी आयोजन में 30 से ज़्यादा मेधावी छात्रों को टैब्लेट दी गयी जिससे पढ़ाई में उन्हें सहयोग हो।

  • नाबालिग को बंधक बनाकर किया गैंगरेप…

    नाबालिग को बंधक बनाकर किया गैंगरेप…

    करौलीः मामला राजस्थान के करौली जिले के सूरौठ थाना इलाके का है। जिले के हिंडौन उपखंड के एक गांव में दबंगों द्वारा अनुसूचित जाति की किशोरी को बंधक बनाकर उससे गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों पर राजीनामा करने के लिए धमकाने और दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है। दलित संगठनों के साथ आने पर पीड़िता की मां ने शनिवार शाम इस घटना की एफआईआर दर्ज कराई है। हालांकि पिता की शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार को ही किशोरी को तलाश करके परिजनों के सुपुर्द कर दिया था।

    सूरौठ थानाधिकारी शरीफ अली ने बताया कि पीड़िता की मां ने एफआईआर में आरोप लगाया है कि 17 अगस्त की रात उसकी 15 वर्षीय बेटी घर में सो रही थी। रात करीब 12 बजे उसकी आंख खुली तो उसकी बेटी गायब मिली। काफी तलाश करने पर भी उसका पता नहीं चला। इस पर 19 अगस्त को किशोरी के पिता ने उसकी गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसी रात को गांव के एक पशुबाड़े में पुलिस को किशोरी मिल गई। उसके बाद उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया। वहां से उसे परिजनों को सौंपा गया।

    प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि गांव के ही दो दबंग युवक उसकी बेटी का अपहरण करके ले गए थे। बाद में पशुओं के बाड़े में बंधक बनाकर उससे रेप करते रहे। पुलिस ने मोबाइल नंबरों की लोकेशन के आधार पर किशोरी को तलाश किया था। सूत्रों के मुताबिक इस मामले में गांव के ही दो युवकों को हिरासत में लिया गया है लेकिन पुलिस ने इससे इनकार किया है। हिंडौन डीएसपी किशोरी लाल का कहना है की किशोरी के पिता की ओर से गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराने के कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने उसे तलाश कर लिया था। पीड़िता के बयान लिए जाएंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    एफआईआर में पीड़िता के परिजनों ने आरोप लगाया है कि आरोपियों के परिजन लगातार उनको धमकियां दे रहे हैं कि अगर मामले में राजीनामा नहीं किया तो उनका घर जला देंगे। आरोप यह भी है की परिवार को गोली मारने की धमकी मिल रही है। आरोपियों के परिवार के लोग पीड़िता के पिता को पकड़कर अपने घर ले गए और राजीनामा के लिए दबाव बनाया।

  • पंजाबः बिजली बोर्ड के JE ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद

    पंजाबः बिजली बोर्ड के JE ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद

    होशियारपुर। होशियारपुर से बिजली बोर्ड के जे.ई. द्वारा खौफनाक कदम उठाए जाने को लेकर अहम खबर सामने आई है। जानकारी अनुसार होशियारपुर के टांडा के रहने वाले बिजली बोर्ड के जे.ई. तरसेम सिंह ने आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या करने से पहले तरसेम सिंह ने वीडियो बनाकर सुसाइड नोट लिखा जिसमें जे.ई. ने एक्सियन रूपिंदर सिंह पर खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप लगाए हैं।

    वीडियो में जे.ई. तरसेम सिंह ने कहा कि एक्सियन ने उसे खुदकुशी करने के लिए मजबूर किया है। जानकारी अनुसार जे.ई. तरसेम सिंह ने 40 लाख का झूठे केस में फंसाने के आरोप लगाए हैं। बता दें कि तरसेम लाल पुत्र किशन चंद निवासी कुराला कलां बिजली बोर्ड के जे.ई. के तौर पर सुलतानपुर लोधी में ड्यूटी पर तैनात था।