Blog

  • जालंधरः स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब सफाई मजदूर फाउंडेशन ने सीएम मान का पुतला फूंककर किया प्रदर्शन

    जालंधरः स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब सफाई मजदूर फाउंडेशन ने सीएम मान का पुतला फूंककर किया प्रदर्शन

    जालंधर/वरुणः पंजाब सफाई मजदूर फाउंडेशन की ओर से 15 अगस्त आजादी दिवस के दिन पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। मामले की जानकारी देते हुए चंदन ग्रेवाल ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा आरक्षण खत्म किए जाने के विरोध में आजादी दिवस को गुलामी दिवस के रूप में मनाया है। इस दौरान आज उन्होंने कंपनी बाग चौक में सरकार का पुतला फूंककर रोष प्रदर्शन किया।

    इस दौरान चंदन ग्रेवाल ने कहा कि जब से पंजाब में आप की सरकार पंजाब में आई है। तब से सरकार की ओर से रिजर्वेशन विरोधी फैसले लिए जा रहे हैं, जो दलित समाज के संवैधानिक हकों पर डाका है। लॉ अफसरों की नियुक्ति में रिजर्वेशन नहीं दी गई। मोहल्ला क्लीनिक में डाक्टरों व अन्य स्टाफ की भर्ती में रिजर्वेशन नहीं रखी गई। पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप स्कीम पर भी 20 फीसदी की कैपिंग लगा दी गई है। जबकि हमारी अबादी 32 फीसदी है। सरकार बनने के बाद जिन्होंने वादा किया था कि डॉक्टर बी आर अंबेडकर यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी। लेकिन  यह सिर्फ हम दलितों को सिर्फ बहलाया गया था।

  • पंजाबः स्वतंत्रता दिवस पर सीएम मान का अध्यापकों ने किया विरोध

    पंजाबः स्वतंत्रता दिवस पर सीएम मान का अध्यापकों ने किया विरोध

    लुधियाना: आज पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी के तहत पंजाब सरकार की ओर से लुधियाना के स्टेडियम में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तिरंगा झंडा फहराया।

    वहीं इस मौके पर 1158 सहायक प्रोफेसर और लाइब्रेरियन फ्रंट पंजाब के सदस्य मुख्यमंत्री को घेरने पहुंचे। भर्ती को लेकर सहायक प्रोफेसरों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार के निर्देश पर कोर्ट ने उनकी भर्ती रद्द कर दी है। उन्होंने कहा कि वह किसी भी कीमत पर भर्ती रद्द नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा उनके साथ लगातार धक्का किया जा रहा है। उन्होंने जैसे ही मुख्यमंत्री को घेरने की कोशिश की तो पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर थाने ले गई।

  • कनाडा जाने वाले लोगों को बड़ा झटका! रिजेक्ट हो रहे वीजा

    कनाडा जाने वाले लोगों को बड़ा झटका! रिजेक्ट हो रहे वीजा

    चंडीगढ़ः पंजाब से स्टडी बेस पर विदेश जाने की इच्छा रखने वाले स्टूडेंट्स के आवेदन बड़ी संख्या में नामंजूर हो रहे हैं। इसके प्रमुख कारण फर्जी बैंक स्टेटमेंट और बर्थ सर्टिफिकेट और एजुकेशन गैप को लेकर तैयार किए जाने वाले फर्जी दस्तावेज और अधिकारियों को संदेह होना हैं। 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया के डिपार्टमेंट ऑफ होम अफेयर्स ने पंजाब, हरियाणा से संबंधित 600 से अधिक ऐसे मामले पकड़े हैं जिनमें ऑस्ट्रेलिया का एजुकेशन वीजा हासिल करने के लिए फर्जी दस्तावेज लगाए गए थे।

    एक साल में 2500 मामले आए सामने 

    वहीं कनाडियन हाईकमीशन द्वारा एक साल में पकड़े ऐसे मामलों का आंकड़ा 2500 से अधिक है। ऐसे ही मामले न्यूजीलैंड, यूके, अमेरिकी एंबेसियों द्वारा भी पकड़े जा चुके हैं। कनाडा के वीजा रिजेक्ट होने की दर 41% पहुंच गई है। कोविड से पहले यह 15% थी। कई एक्सपर्ट के मुताबिक, इसके कारण कोविड के चलते 2 साल से एप्लीकेशन पेंडिंग होना भी है। सिटीजनशिप एंड इमिग्रेशन पर स्टैंडिंग कमेटी की नई रिपोर्ट के अनुसार 2021 में स्टडी वीजा के लिए 225,402 आवेदन प्रोसेस किए गए और उनमें से 91,439 खारिज कर दिए गए। यानी करीब 41% आवेदन खारिज कर दिए गए।

    वीजा नामंजूर होेने के ये है कारण

    सामान्य कोर्सेज में प्रवेश पर वीजा अफसर को संदेह…कई मामलों में वीजा अफसर को संदेह हो जाता है कि आप स्टडी के बहाने इमिग्रेशन कर रहे हैं। भारत में कॉमर्स, नॉन-मेडिकल आदि के स्टूडेंट भी कनाडा में वीजा के लिए केयर गिवर्स, डिप्लोमा इन सैलून मैनेजमेंट, फूड क्राफ्ट आदि आसान कोर्सेज के लिए आवेदन करते हैं। इससे वीजा अफसर को शक ज्यादा होता है। वह ज्यादा सवाल करता है और संतोषजनक जवाब न मिलने पर वीजा नहीं दिया जाता।

    भारतीयों के साढ़े नौ लाख लोगों के वीजा प्रोसेसिंग में पड़े

    भारत से 96,378 लोगों के परमानेंट रेंजीडेंसी आवेदन कनाडा सरकार के पास प्रोसेसिंग के लिए पड़े हैं। 4,30,286 के टेम्परेरी रेंजीडेंस वीजा के आवेदन हैं। इसके अलावा अलग-अलग कैटेगरी के कुल मिलाकर 9,56,950 आवेदन 31 मार्च, 2022 तक कनाडा सरकार के पास लंबित पड़े थे। कनाडा के पास दुनिभार भर से कुल 25 लाख आवेदन लंबित हैं।

    एक बार पढ़ाई छोड़ देने के बाद फिर से आवेदन करने के बीच आए गैप को लेकर फर्जी दस्तावेज तैयार किए जाते हैं। एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट भी फर्जी पाए गए हैं। वहीं जन्मप्रमाण पत्र से लेकर पासपोर्ट बनवाने में भी गड़बड़ियां पकड़ी गई हैं।

    कई वीजा एजेंट स्टूडेंट्स से तय फीस लेकर बैंक स्टेटमेंट बनवाने की गारंटी लेते हैं। वे स्टूडेंट्स के बैंक खाते में जरूरी पैसे अपने स्तर पर ट्रांसफर करते हैं या स्टूडेंट्स खुद अपने अकाउंट में जमा करते हैं। कुछ सप्ताह फंड रखने के बाद स्टेटमेंट ले ली जाती है। उसके बाद फंड फिर से ट्रांसफर कर लिया जाता है। एबेंसियों ने जांच मे सब सामने आ गया।

  • पंजाबः छुट्टी करके गांव लौट रहे 8 लोग राव नदी में बहे

    पंजाबः छुट्टी करके गांव लौट रहे 8 लोग राव नदी में बहे

    पटियालाः हरियाणा से सटे पंजाब के गांव टांडा में तेज बारिश के बाद पटियाला की राव नदी में आठ लोग के बह जाने का मामला सामने आया है। हालांकि यह मामला रविवार शाम का है। जानकारी के मुताबिक दिहाड़ी करने वाले काम से छुट्टी करके गांव लौट रहे थे। तभी रास्ते में नदी पार करते वक्त पानी का तेज बहाव उन्हें अपने साथ पटियाला की राव नदी में ले गया।

    6 लोग निकाले गए बाहर

    इनमें से छह लोगों को बचा लिया गया है। जबकि एक दंपती अभी लापता है। गांववासियों को जब इसकी सूचना मिली तो तुरंत उन्होंने जानकारी प्रशासन को दी। इसके बाद पुलिस अधिकारियों के अलावा तहसीलदार, एसडीएम व कानूनगो घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने एनडीआरएफ की टीमों की मदद से नदी में बहने वालों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। 

    टीम के आने से पहले ही गांववालों ने गांव टांडा के रहने वाले युवक काकू को बचा लिया था। वह अभी सदमे है लेकिन उसकी हालत खतरे से बाहर है। वहीं टीम ने आकर युवती मंजू (सज्जन सिंह की भतीजी) को बचा लिया। बचाए गए लोगों के जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया गया है। वहीं गांव टांडा के पंच सज्जन सिंह और उनकी पत्नी सुनीता की तलाश जारी है।

    नदी के बहाव में बही कार

    दूसरी ओर एक अन्य हादसे में पटियाला की राव नदी के बहाव में एक कार भी बह गई। इसमें गांव नाडा के चार लोग सवार थे। लोगों ने कार समेत चारों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। 

    कई बार हो चुके हैं हादसे 

    गांववासियों के अनुसार पटियाला की राव नदी हरियाणा की तरफ से आती है। उनकी तरफ तो पुलिया बनाई गई है लेकिन पंजाब वाले हिस्से में ढलानदार स्लैब बनाई गई है। इस कारण कई बार हादसे हो चुके हैं लेकिन फिर भी प्रशासन पुलिया बनाने के लिए ढिलमुल रवैया दिखा रहा है। पुलिया न होने के चलते स्थानीय लोग बरसात के दौरान जान जोखिम में डालकर नदी पार अपने काम के लिए आते-जाते हैं। 

    देर रात रेस्क्यू टीमें लौटी, दंपती अभी भी लापता 

    गांव टांडा के पंच और उनकी पत्नी, बेटे और भतीजी पैदल नदी पार कर रहे थे तभी पानी के बहाव में बह गए। उनके बेटे को गांववालों और भतीजी को रेस्क्यू टीम ने बचा लिया लेकिन दंपती का अभी पता नहीं चल पाया है। रेस्क्यू टीम ने उन्हें रात 11 बजे तक तलाशा। उसके बाद नहीं मिलने पर टीम लौट गई। वहीं गांववाले खुद टॉर्च की लाइट की मदद से उन्हें तलाशते रहे।

    गांव के सरपंच सज्जन सिंह ने बताया कि गांव टांडा से आगे हरियाणा का गांव प्रेमपुरा है। वहां पर पटियाला की राव नदी बहती है। हरियाणा सरकार की तरफ पुलिया बनी, परंतु पंजाब सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही। राहत व बचाव कार्यों की टीम ने युवती मंजू को रेस्क्यू करके सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। उसे इलाज के लिए चंडीगढ़ स्थित सेक्टर-16 स्थित अस्पताल में दाखिल करवाया है।

  • पंजाबः आज से फिर चलेगी प्राइवेट बसें, कर्मचारियों ने रद्द की हड़ताल 

    पंजाबः आज से फिर चलेगी प्राइवेट बसें, कर्मचारियों ने रद्द की हड़ताल 

    चंडीगढ़ः वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा जायज मांगों पर विचार करने के आश्वासन के बाद राज्य के निजी बस ऑपरेटरों ने अपना प्रस्तावित रोष कार्यक्रम रद्द कर दिया है। पंजाब भवन में निजी बस ऑपरेटरों के साथ रविवार को बैठक में कैबिनेट मंत्रियों ने बस ऑपरेटरों की मांगों पर एक-एक कर विचार किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि मान सरकार उनकी मांगों के प्रति संजीदा है और समाज के सब वर्गों को साथ लेकर राज्य का विकास करना चाहती है। 

    जायज मांगों पर किया जाएगा विचारः कैबिनेट मंत्री

    कैबिनेट मंत्रियों ने कहा कि सरकार की नीति बिना किसी पक्षपात के सबको विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार मुहैया करवाना है। उन्होंने कहा कि निजी बस ऑपरेटर उद्योग से भी बड़ी संख्या में नौजवानों को रोजगार मिल रहा है। इसलिए उनकी जायज मांगों को हमदर्दी से विचारा जाएगा। उन्होंने कहा कि निजी बस ऑपरेटरों को राहत देने के लिए ही सरकार ने हाल ही में ऐमनेस्टी स्कीम शुरू की थी। मंत्रियों के आश्वासन के बाद बस ऑपरेटरों की संस्था पंजाब मोटर यूनियन के प्रतिनिधियों ने अपना अगला रोष कार्यक्रम रद्द कर दिया।

    मुख्यमंत्री ने बुलाई 18 को बैठक

    परिवहन विभाग में कच्चे कर्मचारियों की हड़ताल को रोकने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 18 अगस्त को एक बैठक बुलाई है। इस बैठक में कर्मचारियों के साथ ही संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

    27 डिपो में 2200 बसों का नहीं हुआ संचालन

    अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर गए परिवहन विभाग के 27 डिपो के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इस कारण से राज्य में 2200 सरकारी बसों का संचालन नहीं हो सका। इससे आने जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।

  • जालंधरः इकहरी पुली पर लगे नेताओं का बायकाट करने के बैनर, जाने मामला

    जालंधरः इकहरी पुली पर लगे नेताओं का बायकाट करने के बैनर, जाने मामला

    जालंधर/वरुण : महानगर के इकहरी पुली स्थित मोहल्लें के लोगों ने हलके के नेताओं का जमकर विरोध किया है। नेताओं के विरोध के साथ ही मोहल्लें के लोगों ने चुनाव का बायकाट करने का भी मन बना लिया है। इसके चलते लोगों ने इकहरी पुली के पास नेताओं के बायकाट के बैनर लगा दिए हैं। इन बैनरों पर लिखा है कि नेता यहां पर वोट मांगने ना आएं। यह भी लिखा है कि घर-घर चली गल्ल कौन करुंगा इकहरी पुली दे मसले हल।

    दरअसल, इकहरी पुली में सीवरेज के पानी की समस्या फिर बढ़ रही है। बता दें कि इकहरी पुली में जलभराव की समस्या तो कई सालों से है लेकिन पिछले डेढ़ साल में इसने लोगों को खूब परेशान किया है। सीवरेज समस्या की वजह से करीब चार महीने तक इकहरी पुली में गंदा पानी भरा रहा था। हालांकि एक साल पहले समस्या बढ़ने के बाद समाधान के लिए इकहरी पुली के पास ही एक डिस्पोजल तैयार किया जा रहा है

    लेकिन इसमें भी देरी है। इकहरी पुरी में हल्की बरसात में ही जलभराव हो जाता है और कई दिनों तक पानी की निकासी नहीं होती। इससे कोट किशन चंद और आसपास के मोहल्लों में आवाजाही बुरी तरह से प्रभावित होती है। पिछले साल करीब 4 महीने तक गंदा पानी नहीं निकल पाया था लकड़ी मार्केट का कारोबार प्रभावित हुआ था। यह रास्ता कई ऐतिहासिक मंदिरों से जुड़ा है जहां पर बड़ी गिनती में श्रद्धालु दूर-दराज से आते हैं लेकिन सीवेज का पानी उनके लिए भी समस्या पैदा करता है। 

  • अमृतसर एयरपोर्ट पर यात्रियों ने किया हंगामा, जानें मामला 

    अमृतसर एयरपोर्ट पर यात्रियों ने किया हंगामा, जानें मामला 

    अमृतसरः श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा राजासांसी में रविवार देर रात यात्रियों ने हंगामा किया। घटना करीब सवा 11 बजे की है। विवाद तब पैदा हुआ जब अमृतसर से अहमदाबाद लाने वाले स्पाइस जेट एयरलाइंस की फ्लाइट को रद्द कर दिया गया। लोगों के पास रात्रि को ठहरने का इंतजाम नहीं था। वहीं एयरलाइन ने भी यात्रियों के ठहरने की कोई व्यवस्था नहीं की थी। इसी कारण यात्रियों में रोष पैदा हो गया और उन्होंने एयरपोर्ट पर हंगामा कर दिया। 

    जानकारी के अनुसार अमृतसर एयरपोर्ट पर रविवार रात अहमदाबाद से आने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट एक घंटे की देरी से पहुंची।। इस फ्लाइट को रात दस बजे अमृतसर से अहमदाबाद के लिए उड़ान भरनी थी। पहले से ही तय समय से एक घंटा देरी से पहुंची फ्लाइट का टाइम एडजस्ट नहीं हुआ, जिस के चलते एयर लाइन ने यह फ्लाइट रद्द करने का एलान कर दिया। इस पर यात्री भड़क गए। फ्लाइट में जाने वाले सभी यात्री निर्धारित समय पर एयरपोर्ट पहुंचे हुए थे। 

    सूत्रों ने बताया कि पहले तो फ्लाइट के जाने संबंधी कुछ बताया नहीं गया परंतु बाद में इसे रद्द करने का एलान कर दिया गया। फ्लाइट में जाने वाले महेश कुमार, संजीव व अनिल कुमार का कहना है कि फ्लाइट रद्द करने की जानकारी एयरलाइन ने एक दम दे दी। देर रात्रि यात्रियों के ठहरने की भी कोई व्यवस्था एयरलाइन की ओर से नहीं की गई। सरकार को एयर लाइन की इस लापरवाही का नोटिस लेना चाहिए।

  • पंजाबः सीएम मान ने एक और वादा किया पूरा, मिलेगी अब यह सुविधा

    पंजाबः सीएम मान ने एक और वादा किया पूरा, मिलेगी अब यह सुविधा

    लुधियानाः आज पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी के तहत पंजाब सरकार की ओर से लुधियाना के स्टेडियम में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तिरंगा झंडा फहराया।

    वहीं आजादी दिवस के मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज लुधियाना में ‘मोहल्ला क्लीनिक’ का उद्घाटन किया। हल्का उतरी में विधायक मदन लाल बग्गा के क्षेत्र में यह क्लिनिक है,  जिसका उद्घाटन किया गया। इस दौरान मान ने अपना बीपी भी चैक करवाया।  मुख्यमंत्री ने क्लिनिक में होने वाले टेस्ट और मरीजों को दी जाने वाली दवाई को भी देखा। उन्होंने स्टाफ को लोगों के साथ विनम्रता पूर्वक बात करने का सुझाव भी दिया।

    हर क्लीनिक में एक एमबीबीएस डॉक्टर होगा मौजूद

    बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया था कि क्लीनिक में एक एमबीबीएस डॉक्टर होगा, साथ ही एक फार्मासिस्ट, एक नर्स और एक स्वीपर समेत कुल 4 से 5 कर्मचारी होंगे। क्लीनिक पूरी तरह एयरकंडीशंड होगाऔर इसमें टोकन सिस्टम के जरिए मरीजों को देखा जाएगा। लोग ऑनलाइन अपॉइंटमेंट भी ले सकेंगे, अन्यथा मरीजों को ‘पहले आओ, पहले टोकन पाओ’ की तर्ज पर देखा जाएगा। इस मौके पर उनके साथ डीजीपी गौरव यादव, एडीजीपी प्रमोद बान, उपायुक्त सुरभि मलिक और पुलिस आयुक्त कौस्तुभ शर्मा भी मौजूद थे। 

    सरदार अजीत सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम मान ने दी उन्हें श्रद्धांजलि

    इसी के साथ ही सीएम भगवंत मान ने आज ‘पगड़ी संभाल जट्टा’ आंदोलन के संस्थापक सरदार अजीत सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, शहीद भगत सिंह के आदर्श और चाचा सरदार अजीत सिंह देश की आजादी के लिए ‘पगड़ी संभाल जट्टा’ आंदोलन के संस्थापक ‘किसानों का राजा’ कहे जाने वाले योद्धा ने ब्रिटिश शासन की जड़ें हिला दी थी। आज उस क्रांतिकारी और इंकलाबी नायक की पुण्यतिथि के अवसर पर मैं नमन करता हूं।

    इस मौके पर उनके साथ डीजीपी गौरव यादव, एडीजीपी प्रमोद बान, उपायुक्त सुरभि मलिक और पुलिस आयुक्त कौस्तुभ शर्मा भी मौजूद थे। 

  • कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के बाद अब भाई काजू श्रीवास्तव की तबीयत बिगड़ी 

    कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के बाद अब भाई काजू श्रीवास्तव की तबीयत बिगड़ी 

    नई दिल्लीः बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव इन दिनों बीमार हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। कॉमेडियन को अभी तक होश नहीं आया है और दूसरी तरफ उनके छोटे भाई काजू श्रीवास्तव की तबियत बिगड़ गई है। काजू श्रीवास्तव को भी दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यहां उनकी हालत गंभीर है। दोनों भाई एक ही हॉस्पिटल में एडमिट हैं और जिदंगी और मौत से जंग लड़ रहे है।

    राजू के भाई काजू का दिल्ली के एम्स में सिर का ऑपरेशन होना था। राजू को जब हार्ट अटैक पड़ा तो उन्हे भी एम्स में भर्ती कराया गया यहां राजू के परिजन पहले से ही मौजूद थे। परिजनों के मुताबिक काजू श्रीवास्तव के कान समस्या हुई है। उनके कान में गांठ हो गई थी जिसकी वजह से वह कई बार बेहोश चुके थे। काजू का इलाज दिल्ली के एम्स में चल रहा था। जांच में पता चला कि काजू के ब्रेन में पानी चला गया था जिसका ऑपरेशन बुधवार को किया गया था। फैंस दोनों भाइयों के जल्द स्वस्थ होने की दुआं कर रहे हैं। काजू श्रीवास्तव भी कॉमेडियन रहे हैं उन्होंने भी अपने जोक्स और कॉमेडी शो से टीवी पर अच्छा-खासा नाम कमाया था।

    जिम में राजू श्रीवास्तव को आया हार्ट अटैक

    मालूम हो कि, कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त की सुबह जिम में वर्कआउट करते समय हार्ट अटैक आ गया था, जिसके बाद तुरंत ही उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। हार्ट अटैक के बाद राजू श्रीवास्तव का ब्रेन डैमेज हो गया था, जिसके कारण उन्हें अभी तक होश नहीं आया है। फिलहाल कॉमेडियन वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं।

    उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं राजू श्रीवास्तव

    बता दें कि, राजू श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के चेयरमैन हैं. उनका परिवार किदवई नगर एम ब्लॉक में रहता है। राजू श्रीवास्तव के भाई काजू, चंद्रप्रकाश, दीपू श्रीवास्तव परिवार समेत कानपुर में ही रहते हैं। राजू, सेलिब्रिटी बनने के बाद भी गांव में अपने पुराने दोस्तों से मुलाकात करते हैं। चाय की दुकान में बैठकर मंडली लगाते हैं। इसलिए उन्हें जमीन से जुड़ा होने के कारण जनता का भरपूर प्यार मिला है। फैंस अपने फेवरेट कॉमेडियन के जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं। 

    पीएम और सीएम ने की मदद की पेशकश

    देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजू श्रीवास्तव की पत्नी को फोन कर, उनकी तबियत और हाल-चाल जाना था, साथ पीएम ने उन्हें मदद की पेशकश भी की। प्रधानमंत्री के अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी राजू के परिवार को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है।

  • मीडिया के सवाल पूछने पर फूट-फूट कर रोने लगे द ग्रेट खली, वीडियो वायरल

    मीडिया के सवाल पूछने पर फूट-फूट कर रोने लगे द ग्रेट खली, वीडियो वायरल

    नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर डब्लूडब्लूई के पूर्व रेसलर द ग्रेट खली का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो रोते हुए नजर आ रहे हैं। ट्विटर पर उनके इस वीडियो पर यूजर्स तरह-तरह की मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। दरअसल, वीडियो में खली से मीडियाकर्मियों की ओर मुस्कराते हुए बढ़ते हैं और हाथ हिलाकर उनका अभिवादन करते हैं।

    इस बीच एक पत्रकार ने उनसे उनके जन्मदिन की योजनाओं के बारे में पूछा लिया। पत्रकार का सवाल सुनकर पहलवान को रोते हुए देखा गया। हालांकि यह ज्ञात नहीं है कि खली के रोने का कारण क्या है। अब सोशल मीडिया पर यूजर्स उनकी इस वीडियो क्लिप को उठाकर तरह-तरह के मीम्स बना रहे हैं। उनकी इस वीडियो क्लिप को लेकर माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट पर मीम्स की बाढ़ आ गईष कई लोग खली की स्थिति के बारे में काफी चिंतित और सहानुभूति रखते हुए पूछा कि वह आखिरकार इतने भावुक क्यों हो गए।