Blog

  • जालंधर: इस इलाके में गिरी मकान की छत, बच्चे घायल, देखें वीडियो

    जालंधर: इस इलाके में गिरी मकान की छत, बच्चे घायल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: बस्ती दानिशमंदा में आज सुबह घर की छत गिरने के चलते हादसा हो गया। वहीं इस हादसे में 2 बच्चे घायल हुए है। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। दरअसल, घर में पुराने बलियों की छत बनी हुई थी। जोकि आज सुबह 8 बजे अचानक गिर गई। मामले की जानकारी देते हुए किराए के मकान में रह रहे राधेश्याम, हरिया नें बताया की आज सुबह अचानक घर की छत गिर गई।

    उन्होंने बताया कि घटना के दौरान बच्चें छत के नीचे सो रहे थे। राधे श्याम का आरोप है कि घटना की सूचना मिलने के बावजूद मकान मालिक छाबड़ा देखने नहीं आया और ना ही किसी ओर ने उनका हालचाल पूछा। वहीं महिला नें बताया की छत के खराब हालात की सूचना पहले मकान मालिक को दे दी गई थी, लेकिन मकान मालिक द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया।

    महिला ने कहा कि वह 3 हजार रुपए महीना किराया दे रहे है, लेकिन छत की कोई जिम्मेदारी नहीं है। महिला ने कहा कि मकान मालिक किराया लेने के लिए ही आता है। जिसके चलते आज सुबह यह हादसा हो गया। मामले की जानकारी देते हुए ज्योति ने बताया कि वह छत के नीचे खड़ी थी कि छत गिरने से यह हादसा हो गया।

  • करंट लगने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत

    करंट लगने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत

    पानीपत : किशनपुरा की शास्त्री कॉलोनी में सड़क पार करते समय डिवाइडर के बीच में लगी स्ट्रीट लाइट छूने पर युवक को करंट लग गया, जिससे वह जमीन पर गिर गया और बेहोश हो गया। जिसके बाद पड़ोसी उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मंगल सिंह के तौर पर हुई है। जानकारी के मुताबिक मृतक मंगल तीन बच्चों का पिता था। वह घर पर कमाने वाला इकलौता ही था। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह शास्त्री कॉलोनी का रहने वाला है। वह ड्राइवरी करता है।

    वह अपनी गाड़ी को ट्रक यूनियन में खड़ी कर घर लौट रहा था। रात को जब वह खन्ना रोड के सामने गोहाना रोड पर पहुंचा, तो उसे वहां मंगल सिंह निवासी शास्त्री कॉलोनी मिल गया। दोनों वहां से अपने-अपने घर के लिए चल दिए। रास्ते में वह सामान लेने चला गया था। मंगल सिंह सड़क क्रॉस कर रहा था, कि डिवाइडर के बीच लगी स्ट्रीट लाइट पोल पर मंगल सिंह का हाथ लग गया था। पोल में करंट होने की वजह मंगल वहीं चिपक गया।

    आनन-फानन में वह उसे बचाने वहां पहुंचा, तो उसे भी करंट लग गया। उसने किसी तरह मंगल को पोल से किसी तरह दूर किया और उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां प्रत्यक्षदर्शी पड़ोसी की शिकायत के आधार पर अज्ञात जिम्मेदार अधिकारी एवं कर्मचारियों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

  • Jalandhar सहित 4 AS अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    Jalandhar सहित 4 AS अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ : पंजाब में 4 जिलाें में IAS के तबादले किए गए हैं। जारी सूची के मुताबिक मानसा, मुक्तसर, गुरदासपुर व मोगा का डीसी नियुक्ति किया है। जालंधर के राजेश त्रिपाठी सहित विशेष सारंगल, उमा शंकर गुप्ता व कुलवंत सिंह के तबादले किए गए हैं।

     

    राजेश त्रिपाठी को श्री मुक्तसर, कुलवंत सिंह डीसी मानसा, विशेष सारंगल डीसी मोगा और उमा शंकर डीसी गुरदासपुर में तैनात किया गया हैं। देखें लिस्ट

  • अब 15 और देशों में मिले इस Virus के नए केस, WHO पहले ही जारी कर चुका है Emergency Alert

    अब 15 और देशों में मिले इस Virus के नए केस, WHO पहले ही जारी कर चुका है Emergency Alert

    इससे पहले दुनियाभर के 70 देशों में इस Virus के केस आ चुके है सामने, भारत की भी बढ़ी टेंशन

    नई दिल्लीः मंकीपॉक्स महामारी फैलती जा रही है। दुनियाभर के 70 देशों में यह पहले से फैली हुई है और ताजा केस 15 देशों में मिल चुके हैं। आज पाकिस्तान में भी मंकीपॉक्स का मरीज मिला, जिसने भारत के लिए भी टेंशन बढ़ा दी है, हालांकि भारतीय चिकित्सक इसे भारत के लिए खतरनाक नहीं बता रहे, लेकिन WHO की ग्लोबल पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी को देखते हुए देश में अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने को कहा है। WHO की एडवाइजरी के अनुसार, लोगों को स्किन पर चकते पड़ें और घाव होने लगे तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं। यह मंकीपॉक्स हो सकता है, जो एक संक्रामक बीमारी है और संपर्क में आने से दूसरे लोगों को भी हो सकती है। मिली जानकारी के अनुसार मंकीपॉक्स के केस पाकिस्तान, स्वीडन, कांगो, केन्या, रेवांडा, युगांडा और बुरुंडी समेत 15 देशों में मिल चुके हैं। साल 2022 में महामारी अमेरिका और ब्रिटेन में भी फैली थी। आज तक इस महामारी के करीब 27 हजार मरीज मिल चुके हैं और 1000 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। बता दें कि पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बीते दिन मंकीपॉक्स का मरीज मिला, जो इसी अगस्त माह को ही सऊदी अरब से लौटा। पाकिस्तानी स्वास्थ्य मंत्रालय ने महामारी का केस मिलने की पुष्टि की और बताया कि मरीज को क्वारंटाइन कर दिया गया है। उसके संपर्क में आए लोगों के सैंपल भी ले लिए हैं। पूरे देश में महामारी को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सफदरजंग अस्पताल दिल्ली के कम्यूनिटी मेडिसिन के HOD डॉ. जुगल किशोर कहते हैं कि पाकिस्तान में मंकीपॉक्स का मरीज मिलना टेंशन वाली बात है, लेकिन डरने की जरूरत नहीं है। अभी यह महामारी सबसे ज्यादा यूरोप और अफ्रीका में फैली है। एशियाई देशों में इसका खतरा बढ़ा नहीं है। यह संक्रामक बीमारी है, लेकिन यह हवा के जरिए नहीं फैलती, बल्कि छूने से फैलती है, इसलिए लोग घबराएं नहीं सतर्क रहें। बता दें कि भारत में जनवरी 2022 से जून 2024 के बीच मंकीपॉक्सय के 27 मरीज मिले थे। साल 2023 में पाकिस्तान में 9 केस मिले थे।
  • हमलावरों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, एक की मौत, 3 घायल

    हमलावरों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, एक की मौत, 3 घायल

    हिसार : जिले के खरड़ अलीपुर में हमलावरों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान आनंद(28) निवासी हिसार के खरड़ अलीपुर के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक के साथ खड़े तीन दोस्त भी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि यह वारदात देर शाम की है। आनंद अपने 3 साथियों अंकित, अनूप और राहुल के साथ किसी काम से बाहर गया था। जब वह गांव के अड्डे पर अपनी गाड़ी को रोक कर सामान खरीदने लगा।

    आनंद अपने तीनों दोस्तों के साथ वहां खड़ा था तो, तभी अचानक 3 हमलावर वहां पर पैदल आए। उन्होंने आते ही आनंद सहित चारों युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। घटना के बाद तीनों हमलावर पैदल ही वहां से भाग गए। फायरिंग का पता चलते ही गांव में हड़कंप मच गया। गंभीर हालत में घायल आनंद को तुरंत अस्पताल ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर पैदल ही वहां से फरार हो गए। युवक की छाती में दो गोलियां मारी गई हैं। युवक को कुल पांच गोलियां लगी हैं। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

    घटना की सूचना पुलिस टीमें मौके पर पहुंची। मिली जानकारी के मुताबिक घटनास्थल पर 6-7 गोलियों के खोल बरामद हुए है। घायलों को इलाज के लिए हिसार के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि आनंद की कुछ समय पहले ही शादी हुई थी। उसकी पत्नी गर्भवती है। परिजनों ने पुलिस से तुरंत हमलावरों को पकड़ने की मांग की है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि आनंद की हत्या किसने और क्यों की। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है

  • Punjab News: Varnika Traders फैक्टरी में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    Punjab News: Varnika Traders फैक्टरी में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    लुधियानाः ट्रांसपोर्ट नगर के पास Varnika Traders नामक धागा फैक्टरी में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे है। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें आग की लपटें और धुआं दूर-दूर से दिखाई दे रहा है। हालांकि आग लगने के कारणों का कुछ पता नहीं चल पाया है। वहीं इस घटना को लेकर कर्मियों और आस-पास के लोगों में हड़कंप मच गया है।

    मामले की जानकारी देते हुए दमकल विभाग के कर्मी ने बताया कि समराला चौक के पास स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में Varnika Traders नामक धागा फैक्टरी में आग लगने की उन्हें सूचना मिली थी। दमकल विभाग के कर्मी ने कहा कि आग भीषण होने के कारण अन्य गाड़ियों को आग पर काबू पाने के लिए बुलाया है। आग पर काबू पाने के प्रयास कर्मियों द्वारा किए जा रहे है। बताया जा रहा हैकि फैकटरी में ब्लास्ट भी हुआ है, इस बात को लेकर दमकल विभाग के कर्मी का कहना है सामान फैक्टरी में काफी ज्यादा है ऐसे में हो सकता है कि फैक्टरी में ब्लास्ट हुआ हो।

    पता चला है कि फैक्टरी के अंदर करीब 6 टन से अधिक धागा स्टोर किया हुआ था। आज अचानक फैक्ट्री के गोदाम से धुंआ निकलने लगा। वहीं घटना को लेकर फैक्टरी में काम कर रहे वर्करों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। आग अधिक होने के कारण दमकल विभाग के कर्मियों की फैक्टरी में सीधी एंट्री नहीं हो सकती थी। इस कारण कई जगहों से दीवारें तोड़ने पड़ी। दीवारें तोड़ कर दमकल कर्मी फैक्ट्री में घुसे और रेस्क्यू शुरू किया।

    आग लगने के कारण फैकटरी मालिक का लाखों रुपए का धागा राख हो गया। बताया जा रहा है कि अभी तक 7 से अधिक गाड़ियां लग चुकी है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। मामले की जानकारी देते हुए एएसआई जसबीर सिंह ने कहा कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग के कर्मियों द्वारा राहत कार्य जारी है। धागा फैक्ट्री के आस-पास लोगों को जाने से रोका जा रहा है।

  • Jalandhar News: घरेलू विवाद के चलते भाई पर फेंका ज्वलनशील पदार्थ, झुलसा, देखें Live

    Jalandhar News: घरेलू विवाद के चलते भाई पर फेंका ज्वलनशील पदार्थ, झुलसा, देखें Live

    जालंधर, ENS: महागर के करारखां मोहल्ले में घरेलू विवाद के चलते चचेरे भाई ने ज्वलनशील पदार्थ भाई पर फेंक दिया, जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पीड़ित की पहचान विनय निवासी करारखां मोहल्ला के रूप में हुई है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए विनय के पिता ने बताया कि कल शाम को 4 बजे उसके बड़े भाई के बेटे का पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

    पीड़ित ने पत्नी पर हाथ उठाने के आरोप लगाए है। वहीं दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि भाई के बेटे ने उसके बेटे पर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। इस घटना में पीड़ित का बेटा बुरी तरह से झुलस गया। जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां विनय का उपचार चल रहा है।

  • Police ने 30 करोड़ रुपये की चरस की बरामद

    Police ने 30 करोड़ रुपये की चरस की बरामद

    नई दिल्ली – गुजरात पुलिस ने नवसारी जिले के ओंजल गांव के पास समुद्र तट पर 30 करोड़ रुपये मूल्य की 60 किलोग्राम चरस से भरे 50 पैकेट बरामद किए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है।

    एसपी ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान हमने चरस के 50 पैकेट बरामद किए, जो ओंजल गांव के पास समुद्र तट पर पांच अलग-अलग स्थानों पर लावारिस अवस्था में पड़े थे।

    प्रत्येक पैकेट में 1,200 ग्राम चरस थी और अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक हजार ग्राम चरस की कीमत 50 लाख रुपये है। उन्होंने बताया कि 30 करोड़ रुपये कीमत की 60 किलोग्राम चरस बरामद की है।

  • Punjab News: Drive लेने आए व्यक्ति पर हमालावारों ने किया तेजधार हथियार से हमला, देखें वीडियो

    Punjab News: Drive लेने आए व्यक्ति पर हमालावारों ने किया तेजधार हथियार से हमला, देखें वीडियो

    लुधियानाः जे-एस 1 बसंत मार्केट में ड्राइव लेने आए व्यक्ति पर हमलावारों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान कैब ड्राइवर गाड़ी छोड़ जान बचाने भागा, लेकिन हमलावारों ने पीछा करके उसकी जमकर पिटाई की। इस दौरान उन्होंने कार की जमकर तोड़फोड़ करते हुए शीशे बुरी तरह से तोड़ दिए।

    मामले की जानकारी देते हुए घायल कैब ड्राइवर सिमरन ने कहा कि वह जे-एस 1 बसंत मार्केट में ड्राइव लेने आया था। अचानक एक कार में सवार होकर कुछ युवक आए। उन लोगों गाड़ी पर ईंट पत्थर बरसाने शुरू कर दिए और उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित का आरोप है कि हमलावारों ने कहा कि वह हमारे 3500 रुपए कब देगा। जबकि सिमरन का कहना है कि उसका किसी से पैसों का कोई लेन-देन नहीं है।

    उसकी कार हमलावारों ने बुरी तरह से तोड़ दी। इस हमले में उसके चेहरे और सिर पर चोटें आई है। घटना की सूचना पीड़ित और स्थानीय लोगों ने थाना दुगरी की पुलिस को दी। मौके पर आती पुलिस को देखकर हमलावार घटना स्थल से फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि वह मामले की जांच कर रहे है।

  • Jalandhar News: RK Electronic के गोदाम से मोटर और पीतल का सामान लेकर चोर फरार, देखें Live

    Jalandhar News: RK Electronic के गोदाम से मोटर और पीतल का सामान लेकर चोर फरार, देखें Live

    जालंधर, ENS: शहर और देहात में लगातार हो रही चोरियां पुलिस के लिए सिरदर्द बन रही है। दरअसल, रोजाना कई चोरी और स्नेचिंग की कई वारदातें सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला सुच्ची पिंड के पास स्थित आरके इलेक्ट्रानिक की दुकान से सामने आया है। जहां चोर देर रात मोटर और पीतल का सामान लेकर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए देसराज ने बताया कि इस घटना से उसका 3 लाख से अधिक का नुकसान हो गया है।

    घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार देर रात 3 व्यक्ति दुकान के अंदर बने गोदाम में घुसे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पीड़ित ने कहाकि घटना को अंजाम 3 से 4 व्यक्तियों ने दिया है। घटना की सूचना पीड़ित ने पुलिस को दे दी है।

    मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। वहीं चोरों द्वारा वारदात को अंजाम देने की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि चोर दीवार तोड़कर गोदाम में घुसते है और वहां से सामान चोरी करके मौके से फरार हो जाते है। इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है, जल्द चोरों को काबू कर लिया जाएगा।