Blog

  • जालंधर : स्वच्छ भारत के तहत करवाया गया समारोह, देखें वीडियो

    जालंधर : स्वच्छ भारत के तहत करवाया गया समारोह, देखें वीडियो

    जालंधर : स्वच्छ भारत महिम के तहत जालंधर नगर निगम की ओर से श्री सिद्ध बाबा सोढल परिसर में एक समारोह करवाया गया। भारतीय जन परिषद व श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर के सेवादारों के सहयोग से स्वच्छ भारत लीग सीजन 2 के तहत करवाए गए। इस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर जॉइंट कमिश्नर पुनीत कुमार उपस्थित हुए। जिन्होंने समारोह में करवाई गई रंगोली एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विजेताओँ को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

    इस दौरान उन्होंने बच्चों की ओर से बनाई गई रंगोली व पेंटिंग को सराहा l सरकार के निर्देशों पर यह मुहिम चलाई गई है l वही जनता से भी अपील है कि वह अपने आसपास साफ सफाई रखे। पेड़ पौधे लगाकर वातावरण को सुरक्षित रखें l इस अवसर पर हैल्थ ऑफिसर डॉक्टर श्री कृष्ण ने कहा कि जनता के सहयोग से ही वह स्वच्छ भारत रख सकते है।

    वही उनका प्रयास रहेगा की बाबा सोढल मेला भी पॉलिथीन मुक्त रहे। जनता से भी अपील है कि वह पॉलिथीन का प्रयोग ना करें l इस अवसर पर बच्चों द्वारा स्वच्छता एवं पॉलिथीन मुक्त पर बनाई गई पेंटिंग व रंगोली देखते ही बनती थी। वही मंदिर में आने वाले भक्तजन भी बच्चों की कला की प्रशंसा कर रहे थे।

  • कपूरथला : नशे में टल्ली रिक्शा चालक की वीडियो हो रही वायरल

    कपूरथला : नशे में टल्ली रिक्शा चालक की वीडियो हो रही वायरल

    कपूरथला :   पंजाब के लिए नशा सबसे बड़ा नासूर बनता जा रहा है। राज्य के युवा नशे में इस कदर फंसते चले जा रहे हैं कि यह अब उनकी जान पर भारी पड़ने लगा है। पंजाब में असानी से नशा मिल जाता है। एक ऐसा वीडियो वायरल हो रिहा है जिस में एक रिक्शा चालक नशे में टल्ली हुआ दिख रहा है। टेड़ा मेड़ा होकर रिक्शा चला रहा है।

    रिक्शा चालक इतना टल्ली है की हवा में बाते कर रहा है। बाजार में कभी रिक्शा खड़ा करता है और कभी अपनी मर्जी से रोक देता है, आती जाती भीड़ उसे देखती है। कुछ देर रुकती है और फिर आगे बढ़ जाती है। गोरतलब है की यह कपूरथला का वह बाजार जो की बस स्टेंड से बिल्कुल नजदीक है। इस तरह से टल्ली रिक्शा चालक की इस हालत से किसी भी घटना या दुर्घटना को सीधा सीधा न्योता है।

  • पंजाब : 22 को सरकारी दफ्तर और स्कूल रहेंगे बंद

    पंजाब : 22 को सरकारी दफ्तर और स्कूल रहेंगे बंद

    गुरदासपुर : श्री गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व के संबंध में डा. हिमांशु अग्रवाल, आई.ए.एस., डिप्टी कमिश्नर, गुरदासपुर द्वारा 22 सितम्बर 2023 दिन शुक्रवार को सब डिविजन बटाला में पड़ते पंजाब सरकार के समूह सरकारी दफ्तरों और गैर सरकारी दफ्तरों, शिक्षा संस्थाओं में लोकल छुट्टी का ऐलान किया गया है। डिप्टी कमिश्नर ने ये आदेश जारी करते हुए यह भी स्पष्ट किया है कि इस दिन बैंक पहले की तरह खुले रहेंगे और बोर्ड/यूनिवर्सिटी द्वारा ली जा रही परीक्षाएं पहले की तरह होंगी।

  • पंजाब : घर में घुसकर भजन गायिका पर किया हमला

    पंजाब : घर में घुसकर भजन गायिका पर किया हमला

    लुधियाना: जिले में भजन गायिका स्नेहा साहिबा के घर में घुसकर महिला ने हंगामा करते हुए उससे मारपीट की। महिला ने अपने पति के साथ उसके अफेयर होने का आरोप लगाया। महिला का कहना है कि उसने बिना किसी सबूत के घर में आकर उससे मारपीट की। पिछले कई दिनों से उसे जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। स्नेहा का कहना है कि वह जागरण में भजन गाती है और टैटू बनाने का काम करता है। घर पर वह अपनी बेटी के साथ रहती है। बीते दिन उसके घर के बाहर एक गाड़ी रुकी। पड़ोसियों से बात करने के बाद उन्होंने उसके घर की घंटी बजाई।

    उसे लगा कि शायद कोई टैटू बनवाने के लिए आया है। उसने दरवाजा खोला तो महिला उसे कमरे में बैठकर बात करने के लिए कहने लगी। साहिबा ने आरोप लगाया कि महिला ने कमरे में जाकर उसके मुंह पर थप्पड़ और पेट पर लात मारी। घर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों में महिला की हरकतें कैद हो गई। मारपीट करने के बाद महिला ने उसके घर के बाहर खड़े होकर धमकियां दी और दरवाजें पर भी लात मारी। महिला उसे कह रही थी कि उसके पति का पीछा करना छोड़ दे। उसके पति के साथ जो अफेयर चल रहा है उसे बंद कर दे। उसने महिला से कहा कि वह उसके पति को जानती तक नहीं है।

    करीब 1 साल पहले उस महिला के पति ने किसी इंटरव्यू के सिलसिले में उसे एक बार मैसेज और शायद कॉल की होगी।  उसके बाद कभी उसकी उससे बातचीत नहीं हुई। थाना डाबा के एसएचओ कुलबीर सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों को आज थाना में बुलाया है। सीसीटीवी के आधार पर जो बनती कार्रवाई होगी जरूर की जाएगी। इस मामले में हमला करने वाली महिला के पति ने कहा कि फिलहाल अभी उन्हें इस मामले के बारे कुछ पता नहीं है। थाना जाकर पूरा मामले समझने के बाद ही कुछ कह सकते है।

  • पंजाब : कांग्रेसी नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    पंजाब : कांग्रेसी नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    लुधियाना: साहनेवाल में कांग्रेसी नेता लक्की संधू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। संधू ने एक केस के गवाह हरजीत सिंह को किडनैप कर उसकी गर्दन पर पिस्तौल रख उससे मारपीट कर गवाही से मुकरने की धमकी दी थी। इस मामले में अमरिंद्र सिंह संधू और 10 से 12 अज्ञात लोग अभी भी फरार है। इससे पहले लक्की संधू कारोबारियों को फंसाने वाली ‘ब्लैकमेलर हसीना’ जसनीत कौर के केस में गिरफ्तार हो चुका है।

    जांच अधिकारी हरमीत सिंह ने बताया कि हरजीत सिंह ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि वह अपने जानकार बलजीत सिंह के साथ उसकी बोलेरो गाड़ी में सवार होकर जा रहा था। भरावां के ढाबे के मालिक और कांग्रेसी नेता लक्की संधू और अन्य लोगों ने जबरन उसे कार से उतार लिया और ढाबे के अंदर ले गए। वहां उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। कोर्ट में गुरवीर सिंह गरचा और लक्की संधू के बीच चल रहे किसी केस की गवाही से मुकर जाने के लिए उसे धमकियां दी। लक्की संधू ने उसकी गर्दन पर पिस्तौल रख दी। उससे मोबाइल छीनने की कोशिश भी की। मारपीट के बाद आरोपियों ने हरजीत को वहीं छोड़ दिया।

  • इस खिलाड़ी ने खोल दी बाबर आजम की पोल, किए अहम खुलासे, देखें वीडियो

    इस खिलाड़ी ने खोल दी बाबर आजम की पोल, किए अहम खुलासे, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: एशिया कप में मिली शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान की टीम लगातार ट्रोल हो रही है और सबसे ज्यादा कप्तान बाबर आजम निशाने पर हैं। बाबर आजम खराब बल्लेबाजी के साथ-साथ खराब कप्तानी को लेकर निशाने पर हैं, इसके अलावा ड्रेसिंग रूम में भी तनाव की स्थिति ने पाकिस्तान को कटघरे में खड़ा कर दिया है। इस बीच सोशल मीडिया पर कई तरह के रिएक्शन और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें बाबर आजम को निशाने पर लिया जा रहा है।

    ऐसा ही एक वीडियो पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद आमिर का है, जिसमें वो बाबर आजम की रैंकिंग पर सवाल खड़े कर रहे हैं और बता रहे हैं कि कैसे छोटी टीम के खिलाफ खेलकर बाबर आजम रैंकिंग में नंबर-1 बन गए हैं। बाबर आजम इस वक्त वनडे में नंबर-1 बल्लेबाज हैं, लेकिन एशिया कप में उनके प्रदर्शन पर सवाल खड़े हुए। वायरल वीडियो में जब बाबर की रैंकिंग पर सवाल होता है, तब मोहम्मद आमिर कहते हैं कि आईसीसी की रैंकिंग हर हफ्ते में बदलती है, अगर आप सारे ही 40 मैच खेल रहे हैं तो आप रैंकिंग में ही आएंगे। बटलर, डि कॉक, मिलर जैसे बड़े बल्लेबाज रैंकिंग में क्यों नहीं आते, क्योंकि ये सभी बी-सी टीमों के खिलाफ नहीं खेल रहे होते हैं लेकिन जब आप (बाबर) सारे ही मैच खेल रहे हो तो कितने भी रन बनाओगे रैंकिंग में तो आ ही जाओगे।

    बता दें कि बाबर आजम की गिनती दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में होती है। वनडे हो या टेस्ट या फिर टी-20 हर फॉर्मेट में बाबर आजम का रिकॉर्ड दमदार है, हालांकि इन रिकॉर्ड्स पर बार-बार सवाल खड़े होते हैं क्योंकि पाकिस्तान टीम छोटी टीमों के खिलाफ ही अपने अधिकतर मैच खेल रही होती है। यही कारण है कि बड़े टूर्नामेंट्स और टीमों के खिलाफ बाबर आजम का प्रदर्शन कमतर हो जाता है।

    अगर एशिया कप 2023 की बात करें तो बाबर आजम ने यहां 5 मैच में 207 रन बनाए, इनमें से 151 रन तो एक ही पारी में नेपाल के खिलाफ आ गए थे। यानी बाकी मैचों में वो ज्यादा कमाल नहीं कर पाए, इसके अलावा श्रीलंका के खिलाफ नॉकआउट मैच में बाबर आजम सिर्फ 29 ही रन बना पाए। हालांकि, अगर बाबर का ओवरऑल रिकॉर्ड देखेंगे तो अभी तक कुल 108 वनडे मैच में उनके नाम 5409 रन हैं, इनमें 58 की औसत से रन आए हैं जबकि 19 सेंचुरी भी हैं।

  • कल स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी

    कल स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी

    इंदौर: मध्य प्रदेश में इन दिनों भारी बारिश का दौर जारी है। तेज बारिश से प्रदेश तर बतर हो गया है। लगातार बारिश से शहरों के कई इलाके जल मग्न हो गए है। कई निचली वस्तियों में पानी भर गया है। जल भराव के चलते आम लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। आगामी कुछ जदिनों तक मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी दी है। जिसे देखते हुए इंदौर कलेक्टर इलैयाराजा टी मौसम विभाग की चेतावनी पर सोमवार को भी स्कूलों की छुट्टी की घोषित की है। बता दें शहर में शुक्रवार देर रात से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बारिश को देखते हुए कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को फील्ड में रहने के निर्देश लिए दिए है।

  • पंजाब :  श्री केसगढ़ साहिब में सुखबीर सिंह बादल  हुए नतमस्तक, देखें वीडियो

    पंजाब : श्री केसगढ़ साहिब में सुखबीर सिंह बादल हुए नतमस्तक, देखें वीडियो

    श्री आंनदपुर साहिब/संदीप शर्मा : शिरोमणि अकाली दल बादल के अध्यक्ष सुखवीर सिंह बादल द्वारा संसदीय क्षेत्र श्री आंनदपुर साहिब से पूर्व लोक सभा सदस्य प्रो.प्रेम सिंह चंदुमाजरा को लोकसभा क्षेत्र श्री आंनदपुर साहिब का आने वाले लोकसभा चुनावों के लिए प्रभारी नियुक्त करने के उपरांत प्रो. चंदुमाजरा पहली बार गुरू की नगरी श्री आंनदपुर साहिब की पावन भूमि पर विराजित तख्त श्री केसगढ़ साहिब में नतमस्तक होने पंहुचे। इस मौके पर उनके साथ भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

    इस मौके पर प्रो.चंदुमाजरा ने पार्टी के अध्यक्ष सुखवीर सिंह बादल द्वारा उन्हे एक बार फिर से लोक सभा क्षेत्र श्री आनंदपुर साहिब की कमान सौंपने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि 2024 में होने जा रहे लोकसभा चुनाव बहुजन पार्टी से मिल कर ही लड़े जाएंगे। पत्रकारों द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न पार्टी के गठवंधन से बने इंडिया को लेकर पूछे गए सवाल के जबाव में प्रो.चंदुमाजरा ने कहा कि इंडिया गठवंधन के सभी दलों के नेता एक दूसरे को पानी पी-पी कर कोसते नजर आते है और लगता है कि यह गठवंधन मात्र देश के प्रधानमंत्री के डर के कारण ही बना है।

  • पंजाब : अकाली दल बादल को बड़ा झटका, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव और पूर्व विधायक ने दिया इस्तीफा

    पंजाब : अकाली दल बादल को बड़ा झटका, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव और पूर्व विधायक ने दिया इस्तीफा

    चंडीगढ़ : चुनावों से पहले शिरोमणि अकाली दल बादल को आज बड़ा झटका लगा है।  मालवा क्षेत्र से संबंधित पार्टी के हिंदू समुदाय के नेताओं में से एक, टकसाली नेता पूर्व मुख्य संसदीय सचिव और पूर्व विधायक बाबू प्रकाश चंद गर्ग ने पार्टी की नीतियों से दुखी होने का कारण कहकर अपने सैंकड़ों साथियों के साथ बादल दल को अलविदा कह दिया और उन्होंने अपने राजनीतिक गुरु, पूर्व राज्यसभा सदस्य और शिरोमणि अकाली दल संयुक्त के अध्यक्ष सुखदेव सिंह ढींडसा के संरक्षण में शिरोमणि अकाली दल संयुक्त में शामिल होने की घोषणा की। 

    स्थानीय शहर में आयोजित यह सादा समारोह नेताओं और कार्यकर्ताओं के भारी इकठ्ठ के कारण रैली में तब्दील हो गया। इस अवसर पर बाबू प्रकाश चंद गर्ग को सिरोपाओ देकर पार्टी में शामिल कर व संगरूर हलके से प्रभारी की जिम्मेदारी सौंप कर अपने संबोधन में सुखदेव सिंह ढींडसा ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश पर्व की बधाई देते हुए कहा कि शिरोमणि अकाली दल एक लोकतांत्रिक पार्टी है जिसका गठन गुरुघरों को आजाद कराने के समय 500 से अधिक कुर्बानियां देकर किया गया था लेकिन आज अफसोस की बात है कि शिरोमणि अकाली दल और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल अपनी निजी ट्रेडिंग कंपनी बादल दल के रूप में चला रहे हैं जो पार्टी के सिद्धांतों के बिल्कुल विपरीत है। 

    इससे दुखी होकर उन्होंने पहले अकाली दल बादल को छोड़ा और अब बाकी नेतृत्व भी एक-एक करके बादल दल छोड़ रहे है। ढींडसा ने कहा कि सुखबीर बादल के उपमुख्यमंत्री रहते पंजाब में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की घटनाएं हुईं, आरोपियों को गिरफ्तार करने की बजाय डेरा प्रमुख को माफी दे दी गई और गुरु साहिब के अपमान के आरोपियों को गिरफ्तार करने व न्याय की मांग करने वाले निहत्थे युवाओं की हत्या सहित कई पंथ विरोधी कार्यों के कारण पंथ की पीठ में छुरा घोंपा है। जिसके कारण आज शिरोमणि अकाल दल बादल न तो पंथ का है और न ही पंजाब का। इसलिए शिरोमणि अकाली दल को बादल परिवार से मुक्त कराने के लिए उन्होंने शिरोमणि अकाली दल संयुक्त का गठन किया है‌।

  • पंजाब : स्वच्छ भारत के तहत जागरूकता रैली निकाली गई, देखें वीडियो

    पंजाब : स्वच्छ भारत के तहत जागरूकता रैली निकाली गई, देखें वीडियो

    मोगा : पूरे भारत में ही नही बल्कि पूरी दुनिया में भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी का 73वां जन्म दिन मनाया जा रहा है। 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक देश में आयुष्मान भव के तहत प्रोग्राम भी किए जा रहे है। इसी कड़ी के तहत मोगा नगर निगम और मोगा वासियों की ओर से स्वच्छ भारत अभियान के तहत एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

    भले ही सुबह से भारी बारिश हो रही है। लेकिन फिर भी आम लोगों इस रैली में पहुंच कर पूरा जोश दिखाया। वही जागरूकता रैली पूरे शहर में चक्कर निकालती हुई वेदांता पार्क पहुंची और स्वच्छ भारत का संदेश दिया।