Blog

  • ਪੰਜਾਬ : ਪਰਾਲੀ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲਾਉਣ ਦੇ ਮਾਮਲਿਆਂ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਕੀਤਾ ਇਹ ਫੈਸਲਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਪਰਾਲੀ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲਾਉਣ ਦੇ ਮਾਮਲਿਆਂ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਕੀਤਾ ਇਹ ਫੈਸਲਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ : ਝੋਨੇ ਦੀ ਪਰਾਲੀ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲਗਾਉਣ ਤੋਂ ਰੋਕਣ ਲਈ ਸੂਬਾ ਸਰਕਾਰ ਅਤੇ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ਾਂ ਲਗਾਤਾਰ ਜਾਰੀ ਹਨ। ਇਸੇ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਵਿਭਾਗ ਅਤੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸ਼ਨ ਵਲੋਂ ਲਗਾਤਾਰ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਪਰਾਲੀ ਨੂੰ ਅੱਗ ਨਾ ਲਾਉਣ ਦੀ ਜਿਥੇ ਸੈਮੀਨਾਰ ਅਤੇ ਸਿਖਲਾਈ ਕੈੰਪ ਲਗਾ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਥੇ ਹੀ ਆਉਣ ਵਾਲੀ ਕਣਕ ਦੀ ਫ਼ਸਲ ਦੀ ਬਿਜਾਈ ਲਈ ਨਵੀਆਂ ਤਕਨੀਕਾਂ ਦੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।

    ਇਸ ਸਭ ਦੇ ਚਲਦੇ ਜਿਲਾ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਨੂੰ ਜ਼ੀਰੋ ਬਰਨਿੰਗ ਕੇਸ ਕਰਨ ਦਾ ਟੀਚਾ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਵਿਭਾਗ ਵਲੋਂ ਪਿੰਡਾਂ ਚ ਪਹੁਚ ਕਰ ਕਿਸਾਨਾਂ ਲਈ ਇਕ ਵਿਸ਼ੇਸ ਜਾਗੁਰਕ ਅਤੇ ਸਿਖਲਾਈ ਕੈੰਪ ਲਗਾਏ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਅਫਸਰ ਡਾ ਅਮਰੀਕ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਵਲੋਂ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਅੱਗ ਨਾ ਲਾਉਣ ਅਤੇ ਕੁਦਰਤ ਨੂੰ ਬਚਾਉਣ ਦੀ ਅਪੀਲ ਲਗਾਤਾਰ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੇ 6 ਜਿਲਿਆਂ ਦੀ ਚੋਣ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ।

    ਜਿਸ ਚ ਜਿਲਾ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਐਸਾ ਜਿਲਾ ਹੈ ਜਿਥੇ ਪਿਛਲੇ ਸਾਲ ਅੱਗ ਲਾਉਣ ਦੇ ਕਰੀਬ 800 ਮਾਮਲੇ ਸਾਮਣੇ ਆਏ ਸਨ ਲੇਕਿਨ ਇਸ ਵਾਰ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸ਼ਨ ਦਾ ਟੀਚਾ ਹੈ । ਇਸ ਸੀਜ਼ਨ ‘ਚ ਇਕ ਵੀ ਐਸਾ ਮਾਮਲਾ ਪਰਾਲੀ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲਾਉਣ ਦਾ ਸਾਮਣੇ ਨਾ ਆਵੇ ਅਤੇ ਇਸ ਟੀਚੇ ਨੂੰ ਜ਼ੀਰੋ ਦੇ ਅੰਕੜੇ ਤੇ ਲਿਆਂਦਾ ਜਾਵੇ ਲਈ ਪਿੰਡ ਪਿੰਡ ਜਾ ਕੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਜਿਥੇ ਜਾਗਰੂਕ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉਥੇ ਹੀ ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡਿਆ ਜਰੀਏ ਵੀ ਲੋਕਾਂ ਤਕ ਪਹੁਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।

  • नियमों की अवहेलना करने पर काटे चालान

    नियमों की अवहेलना करने पर काटे चालान

    ऊना /सुशील पंडित :  जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 85 वाहनों के चालान किए गए। जो माननीय अदालत भेजे गए I वहीं सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने पर धूम्रपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत 02 व्यक्तियों के चालान कर 200/- रूपए चालान के रूप में जिला पुलिस ऊना द्वारा वसूल किए गए । इसी कड़ी में अवैध माइनिंग करने पर 01 ट्रेक्टर ट्राली का चालान कर 4,700/- रूपए चालान के रूप में वसूल किए गए ।
  • पिकअप में ले जा रहे नशीली दवाओं सहित तीन काबू

    पिकअप में ले जा रहे नशीली दवाओं सहित तीन काबू

    एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दो बड़े पार्सल में रखे144 डिब्बों में पकड़े 28560 कैप्सूल 

    ऊना /सुशील पंडित : स्टेट सीआईडी बिंग की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम ने गगरेट में बड़ी मात्रा में नशीली दवा की खेप पकड़ी है जिसमें 28560 नशे के कैप्सूल मिले हैं और एक वाहन सहित तीन व्यक्तियों को काबू किया है। एक पिक-अप ट्राला संख्या (एचपी  3636 वी 8121) पर चेकिंग की गई ,पिकअप गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें से 28,560 नशीले कैप्सूल बरामद किए गए हैं।जिन में पैरासीटामोल, डिसाइकलोमाइन, हाइड्रोक्लोराइड, ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड कैप्सूल प्रोक्सी बैल स्पास  पकड़े गए हैं।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को सूचना प्राप्त हो रही थी कि एम वी मेडिकल स्टोर के नाम से गग्रेट का एक दवा विक्रेता नशीली दवाइयां मंगवा रहा है जिसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। टास्क फोर्स ने नंगल से ट्रांसपोर्ट की गाड़ी का पीछा किया और गग्रेट में सामान उतारने का इंतजार किया। जब सामान दूसरी गाड़ी में डाला जा रहा था तो टास्क फोर्स ने उसे पकड़ लिया और तलाशी लेने पर बड़ी मात्रा में प्रॉक्सी वन स्पास दवा मिली जो कि प्रतिबंधित है। प्रतिबद्धित दवा भेजने वाली कंपनी जनप्रिय फार्मा जनकपुरी पुरानी सब्जी मंडी दिल्ली के नाम से पंजीकृत है पकड़ी गई प्रतिबंधित दावाओं की कीमत लाखों रुपए आंकी जा रही है । रोपित व्यक्तियों की पहचान चालक मान सिंह पुत्र मुन्नाराम वार्ड नंबर 6 गग्रेट तहसील घनारी, हिमांशु उर्फ महाशु पुत्र नाथूराम गांव बरनाडा तहसील नूरपुर कांगड़ा व वरिंदर विंदू 
    के रूप में हुई है।
  • अम्ब पुलिस ने ज्वार में पकड़ी  शराब

    अम्ब पुलिस ने ज्वार में पकड़ी  शराब

    ऊना/ सुशील पंडित : अम्ब पुलिस ने 11बोतल देसी शराब सहित एक व्यक्ति को काबू किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना अम्ब के पुलिस मुलाजिम गश्त करते हुए गांव ज्वार नजदीक लोक मित्र केंद्र के पास मौजूद थे तो एक व्यक्ति की तलाशी लेने पर 11 बोतल शराब देसी (750 मि0ली0/750 मि0ली0) बरामद की गई I आरोपित की पहचान सतीश कुमार निवासी कैलाश नगर तहसील घनारी जिला ऊना के रूप में हुई है। आरोपित के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत थाना अम्ब में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
  • जालंधरः क्रशर की चपेट में आने से दवाई लेकर जा रहे भाई-बहन के साथ हुआ दर्दनाक हादसा, देखें CCTV

    जालंधरः क्रशर की चपेट में आने से दवाई लेकर जा रहे भाई-बहन के साथ हुआ दर्दनाक हादसा, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: थाना बस्ती बावा खेल के अंतगर्त आते लैदर कॉप्लैक्स के पास दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। दरअसल दोनों भाई-बहन दवाई लेकर घर जा रहे थे कि इसी दौरान (लैदर कॉप्लैक्स) सर्जिकल कॉप्लैक्स के मोड़ पर क्रशर गाड़ी के पीछले टायरों की चपेट में आ गए। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में दोनों भाई बहन बुरी तरह से जख्मी हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों द्वारा ईलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया।

    हादसे में घायलों की पहचान जोगिंदर सिंह निवासी मीरपुर के रूप में हुई है। जबकि बहन काल्पनीक नाम नेहा के रूप में हुई है। घटना की जानकारी देते हुए घायलों के रिश्तेदार ने बताया कि जसविंदर सिंह ने बताया कि वह घटना के दौरान तुरंत मौके पर पहुंच गए। उनका आरोप है कि घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई थी, लेकिन 40 मिनट से अधिक समय तक भी पुलिस घटना स्थल पर नहीं पहुंची।

    जसविंदर ने कहा कि घटना के बाद क्रशर चालक मौके से फरार हो गया। जिसके लिए परिजनों ने पुलिस से क्रशर चालक को काबू करने की गुहार लगाई है। वहीं दूसरी ओर थाना बस्ती बावा खेल के एसएचओ राजेश अरोड़ा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही उन्होंने अपनी टीम को मौके पर भेज दिया है। उनका कहना है कि पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाबः करंट लगने से 2 बहनों के इकलौते भाई की मौत, देखें वीडियो

    पंजाबः करंट लगने से 2 बहनों के इकलौते भाई की मौत, देखें वीडियो

    बटाला : गुरदासपुर जिले के ढप्पई गांव में ट्यूबवेल की मोटर से करंट लगने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक दो बहनों का इकलौता भाई था। परिजनों के मुताबिक 22 वर्षीय हरप्रीत सिंह पुत्र कुलवंत सिंह जब मोटर चलाने लगा तो ट्यूबवेल की मोटर से करंट लगने से वह बेहोश हो गया।

    इसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से बाद में उन्हें सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद बटाला पुलिस के अंतर्गत आने वाले गांव ढप्पई में शोक की लहर है। हरप्रीत सिंह की मां सुखविंदर कौर और पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

  • रामचरितमानस पर बयान देकर घिरे शिक्षा मंत्री

    रामचरितमानस पर बयान देकर घिरे शिक्षा मंत्री

    बिहारः शिक्षामंत्री प्रो. चन्द्रशेखर ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने रामचरितमानस की तुलना पोटैशियम सायनाइड से की है। अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहने वाले चन्द्रशेखर ने कहा कि रामचरितमानस में पोटेशियम साइनाइड है जब तक यह रहेगा तब तक इसका विरोध करते रहेंगे। हिंदी दिवस पर बिहार हिंदी ग्रंथ अकादमी के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खाने में 55 तरह के व्यंजन परोस कर उसमें पोटैशियम सायनाइड मिला दीजिए फिर क्या होगा? हिंदू धर्म ग्रंथों का भी वही हाल है। इसलिए वह इसका विरोध करते रहेंगे। इसके साथ ही उन्होंने रामचरितमानस के अरण्यकांड की एक चौपाई ‘पूजही विप्र सकल गुण हीना, शुद्र न पुजहु वेद प्रवीना ‘ का उल्लेख करते हुए सवाल किया कि क्या इसमें जाति को लेकर गलत बात नहीं कही गई है?

    बिहार के शिक्षामंत्री ने कहा कि रामचरितमानस को लेकर उनकी आपत्ति जीवन भर रहेगी। उन्होंने कहा कि संघ प्रमुख मोहन भागवत भी इसपर टिप्पणी कर चुके हैं। उन्होंने दो बार इसपर टिप्पणी की है। मोहन भागवत की टिप्पणी यू्ट्यूब पर भी उपलब्ध है। बाबा नागार्जुन और लोहिया ने भी रामचरितमानस पर टिप्पणी की है। प्रो. चन्द्रशेखर ने अपने विरोधियों पर तंज करते हुए कहा कि सुंदरकांड के दोहे पर टिप्पणी की तो उनके जीभ काटने वालों को 10 करोड रुपए देने की बात कही गई थी ऐसे में मेरे गले की कीमत क्या होगी? मुझे देश से बाहर जाने की धमकी दी जाती है। लेकिन जबतक गोदान के पात्र की जातियां बदलेगी तब तक उनका विरोध कायम रहेगा। इसके साथ ही मंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सवाल किया कि क्या गुणयुक्त शूद्र वेद का जानकारी होने पर भी पूजनीय नहीं हैं।

    इसके साथ ही शिक्षामंत्री ने आरक्षण और जातीय गणना पर कहा कि जबतक गटर में उतरने वालों की जातियां नहीं बदल जाती है तबतक देश में आरक्षण और जातीय गणना की जरूरत पड़ती रहेगी। चन्द्रशेखर ने रामचरित मानस पर पहली बार विवादित बयान नहीं दिया है। इससे पहले नालंदा खुला विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में उन्होंने रामचरितमानस बांटने वाला धर्म ग्रंथ बताया था।

  • कार चालक की गलती के कारण 50 फीट नीचे जा गिरा डाक विभाग का ट्रक, देखें CCTV

    कार चालक की गलती के कारण 50 फीट नीचे जा गिरा डाक विभाग का ट्रक, देखें CCTV

    शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के आर.टी ऑफिस के नजदीक एक दिल दहला देने वाला वाली घटना पेश आई. वीरवार शाम रिजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिसर के दफ्तर के नजदीक सड़क पर गलत तरीके से पार्क कार के चलते डाक विभाग का ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ड्राइवर ने कार को न केवल बीच सड़क पर गलत तरीके से खड़ा किया था, बल्कि निजी कार में किसी पिकअप की तरह सामान भरा जा रहा था। तभी अचानक डाक विभाग का ट्रक आया और कार से बाहर लटक रही पाइप से टकरा गया. इसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरा. इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।

    करीब 50 फीट नीचे गिरने के बाद डाक विभाग का यह ट्रक एक घर के आंगन में जा गिरा. इस घटना में ट्रक ड्राइवर समेत उनके एक अन्य सहयोगी घायल हुआ है। हालांकि राहत की बात यह रही कि जिस समय यह हादसा हुआ, उस वक्त घर के आंगन में कोई मौजूद नहीं था। यदि ऐसा होता, तो यह घटना और भी ज्यादा बड़ी हो सकती थी। फिलहाल शिमला पुलिस ने कार ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। घटना के सीसीटीवी वीडियो में साफ तौर पर नजर आ रहा है कि कार ड्राइवर ने सड़क पर गलत तरीके से अपनी गाड़ी पार्क की है।

    यहीं साथ लगती हार्डवेयर की दुकान से सामान लेकर ड्राइवर कार में भर रहा है। कार ड्राइवर ने अपनी गाड़ी को किनारे पर पार्क करने की जहमत भी नहीं उठाई। डाक विभाग के ट्रक से पहले भी कई गाड़ियां खुद को बचाती हुई यहां से गुजरती हुई दिखाई दे रही है। बावजूद इसके कार ड्राइवर ने अपनी गाड़ी किनारे पर पार्क नहीं की। यदि गाड़ी को सही तरीके से किनारे पर पार्क किया गया होता, तो ऐसा यह घटना पेश नहीं आती।

  • पंजाब :  भारतीय सेना में ऑफिसर बने दो भाईयों को डीएसपी ने कहे यह शब्द, देखें वीडियो

    पंजाब : भारतीय सेना में ऑफिसर बने दो भाईयों को डीएसपी ने कहे यह शब्द, देखें वीडियो

    पठानकोट : दो जुड़वा भाई भारतीय सेना में ऑफिसर बने, सेना में ऑफिसर बनने के बाद दोनों भाई अपने कालेज में पहुंचे यहां पर दोनों का जोरदार स्वागत हुआ। कालेज के एनसीसी विंग ने बैंड बजा कर दोनों भाईयों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जिस कालेज से अपनी पढ़ाई की है, उसी कालेज में ऑफिसर बन कर यहां पर पहुंच कर उन्हें बहुत ही गर्व महसूस हो रहा है। वह दोनों भाई जो भी है, इसी कालेज की वजह से है, खास तौर पर अपने एनसीसी के इंचार्ज डाक्टर शमशेर सिंह का विशेष धन्यवाद करते हुए कहा कि

    उनकी सफलता में उनका बहुत बड़ा योगदान है। इस मौके पर पहुंचे डीएसपी सिटी सुमेर सिंह मान में कहा की वह खुद भी भारतीय सेना में सेवा करके आए है, एक भाई को सोर्ड ऑफ अनार्ज मिला है जोकि एक बहुत बड़ा सम्मान होता है, जो ट्रेनिंग के दौरान सब से बेहतर ऑफिसर होता है, उसे यह सम्मान मिलता है, यह बहुत ही गर्व की बात है।

    दोनों भाइयों के उज्वल भविष्य की कामना भी की। दोनों भाई हमारे नोजवानों के लिए प्रेरणास्रोत बने है। वहीं कालेज में एनसीसी के इंचार्ज डाक्टर शमशेर सिंह ने कहा कि हमारे कालेज के दो विद्यार्थी भारतीय सेना में ऑफिसर बन कर यहां आए है। यह हमारे लिए बहुत ही गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ हमारे कालेज के लिऐ ही नहीं पूरे पठानकोट के लिए गर्व की बात है।

  • जालंधरः हेरोइन सहित पकड़े गए दो पुलिस कर्मियों को लेकर SSP मुखविंदर ने किए चौकाने वाले खुलासे, देखें वीडियो

    जालंधरः हेरोइन सहित पकड़े गए दो पुलिस कर्मियों को लेकर SSP मुखविंदर ने किए चौकाने वाले खुलासे, देखें वीडियो

    जालंधरः फिरोजपुर के गांव में हेरोइन सहित पकड़े गए एएसआई और हवलदार को लेकर देहात  के एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर ने चौकाने वाले खुलासे किए हैं। इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारी ने बताया कि पिछले दिनों 50 किलो हेरोइन के मामले में उन्होंने मुख्य आरोपी मलकीत सिंह को काबू किया था। जिसे उन्होंने भारी मात्रा में हेरोइन की थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मलकीत सिंह को बीते दिन दोबारा पूछताछ की गई थी। जिसमें उसने बताया था कि उसके गांव में उसने 2 किलो हेरोइन छुपा कर रखी हुई है। इस दौरान आरोपी ने कहा कि अगर वह कल हेरोइन वहां से आज बरामद कर लेंगे तो उन्हें मिल जाएंगी।

    पुलिस अधिकारी का कहना है कि आरोपी ने कहा था कि उनके अन्य तस्वीरों को इस हेरोइन के बारे में पता चल चुका है। पुलिस अधिकारी ने कहा इसी के तहत चल थाना प्रभारी में एएसआई और हवलदार को तुरंत वहां गांव में हेरोइन बरामद करने के लिए भेज दिया था। पुलिस अधिकारी का करना है कि इस दौरान गांव वालों को पता चल गया था कि पुलिस ने वहां से हेरोइन बरामद कर ली है। इसके बाद गांव वाले उक्त पुलिसकर्मियों के पीछे लग गए। इसी के कारण उन्होंने हीरोइन को गाड़ी के बोनट में छुपा लिया था और गाड़ी लेकर वहां से भाग गए थे।

    पुलिस अधिकारी ने कहा कि जैसे ही उनको पता लगा कि आगे बीएसएफ का नाका लगा हुआ तो तुरंत उन्होंने वहां गाड़ी अपनी रोक ली। इस दौरान गांव वालों ने उनकी वीडियो बनाकर उन पर हेरोइन बरामदगी के आरोप लगाने शुरू कर दिए। पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब इस मामले को लेकर बीएसएफ से बात की गई और उनको इस तथ्यों के बारे में बताया गया इसके बाद उन्होंने टीम का सहयोग कर पुलिस मुलाजिमों को छोड़ दिया।