Blog

  • पंजाबः हाईवे जाम में फंसा गुरसिमरन मंड, निकाली भड़ास, देखें वीडियो

    लुधियानाः ट्रक यूनियन द्वारा आज हाईवे पर धरना लगाया गया है। वहीं ट्रक यूनियन द्वारा लगाए गए धरने को लेकर हाईवे पर 2 किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। हालांकि हाईवे पर लगे धरने को लेकर एडीसीपी मौके पर पहुंचे और मामले को शांत करवाया। जिसके बाद ट्रक यूनियन द्वारा धरना खत्म किया गया। लेकिन ट्रक यूनियन के धरने के दौरान लगे जाम में गुरसिमरन सिंह मंड फंस गए। जहां उन्होंने वीडियो के जरिए सीएम भगवंत मान से इस धरने को लेकर हो रहे लोगों की परेशानी को लेकर नाराजगी जाहिर की।

    इस दौरान गुरसिमन सिंह मंड का हाईवे पर हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। इस मौके पर मंड ने जमकर हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों के ट्रैफिक जाम से लोगों को परेशानी हो रही है। मंड ने कहा कि ट्रक यूनियन को ऐसा करने की इजाजत किसने दी? उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने पुलिस के हाथ बांध दिये हैं। उन्होंने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की भी मांग की है। 

  • जालंधरः रेड करने पहुंची पुलिस और तस्करों में चली गोलियां, एक घायल 

    जालंधर, ENS: देहात के एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर की अगुवाई में लगातार तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं सूचना मिली है कि शाहकोट के पास देहात पुलिस द्वारा एनकाउंटर किया गया है। नशा तस्करों ने रेड करने पहुंची पुलिस पार्टी पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी और वहां से फरार हो गए। इस पर देहात पुलिस द्वारा भी जवाबी कार्रवाई की गई। फिलहाल पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ जारी है। सूत्रों से पता चला है कि वारदात में एक तस्कर को गोली लगी है। जख्मी हुए आरोपी की पहचान गुरप्रीत उर्फ गोपी के रूप मे हुई है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਨੇ ਕੀਤਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਠਿੰਡਾ : ਸਫਾਈ ਕਰਮਚਾਰੀ ਯੂਨੀਅਨ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅਤੇ ਸਫਾਈ ਕਰਮਚਾਰੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਦੇ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਅਧਿਕਾਰੀ ਨੇ ਸਾਡੇ ਸਫਾਈ ਸੇਵਕਾਂ ਨੂੰ ਗਲਤ ਬੋਲਿਆ ਹੈ। ਜੋ ਸ਼ਬਦ ਵਰਤੇ ਗਏ ਸੀ ਮੀਡੀਆ ਨੂੰ ਨਹੀਂ ਦੱਸ ਸਕਦੇ, ਬਹੁਤ ਸ਼ਰਮ ਆਉਂਦੀ ਹੈ। ਇਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਸਖਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ। ਇਹਨੂੰ ਕੁਰਸੀ ਤੋਂ ਹਟਾਇਆ ਜਾਵੇ।

    ਦੂਸਰੀ ਮੰਗ ਸਾਡੀ ਇਹ ਹੈ ਕਿ ਸਾਡੇ ਸਫਾਈ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਦੀ ਤਨਖਾਹ ਵੀ ਨਹੀਂ ਵਧਾਈ ਗਈ। ਉਲਟਾ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਗੈਰ ਹਾਜ਼ਰੀ ਲਗਾਈ ਜਾਂਦੀ ਹੈ। ਜਦੋਂ ਤੱਕ ਸਾਡੀ ਮੰਗਾਂ ਨਹੀਂ ਮੰਨੀਆਂ ਜਾਂਦੀਆਂ ਉਦੋਂ ਤੱਕ ਅਸੀਂ ਕੂੜੇ ਵਾਲੀ ਗੱਡੀਆਂ ਨਹੀਂ ਹਟਾਵਾਂਗੇ। ਦੂਸਰੇ ਪਾਸੇ ਜਦੋਂ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਦੇ ਮੇਅਰ ਤੋਂ ਇਸ ਬਾਰੇ ਪੁੱਛਿਆ ਤਾਂ ਉਨਾਂ ਨੇ ਆਖਿਆ ਕਿ ਮੈਨੂੰ ਇਸ ਬਾਰੇ ਕੁਝ ਨਹੀਂ ਪਤਾ।

    ਅਗਰ ਮੇਰੇ ਕੋਲੇ ਸਫਾਈ ਕਰਮਚਾਰੀ ਆਣਗੇ ਆਪਣੀ ਮੰਗਾਂ ਲੈ ਕੇ ਤੇ ਮੈਂ ਜਰੂਰ ਇਸ ਬਾਰੇ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਦੇ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਦੇ ਨਾਲ ਇਸ ਸੰਬੰਧ ਦੇ ਵਿੱਚ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰੂੰਗਾ ਪਰ ਸਫਾਈ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਦਫਤਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਕੂੜੇ ਵਾਲੀਆਂ ਗੱਡੀਆਂ ਖੜਾ ਕਰਕੇ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਨਹੀਂ ਕਰਨਾ ਚਾਹੀਦਾ, ਉਹ ਪਹਿਲਾਂ ਇੱਕ ਵਾਰ ਮੈਨੂੰ ਜਰੂਰ ਮਿਲਦੇ।

  • जालंधरः पुलिस सुरक्षा को चैलेंज दे रहे चोर, दीवार तोड़ 10 लाख का सामान लेकर हुए फरार 

    जालंधर, ENS: कमिश्नरेट पुलिस की सुरक्षा को चलेंगे देते हुए चोरों ने बुधवार की रात को सलेमपुर रोड पर स्थित इलेक्ट्रिकल्स की दुकान की दीवार तोड़कर चोर चोरी कर फरार हो गए। घटना को अंजाम देने आए आरोपी सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए। सलेमपुर रोड पर स्थित महालक्ष्मी इलेक्ट्रिकल्स के मालिक सतिंदर महाजन ने बताया कि बुधवार की रात को दुकान बंद कर घर चले गए थे।

    सुबह दुकान खोली तो मालिक के उड़े होश

    पीड़ित दुकानदार ने बताया कि आज सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। दरअसल, दुकान के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित ने बताया कि दुकान के शटर के तले तो लगे हुए थे, जब बैक साइड का शटर देखा तो चोर वहां से ताले  तोड़ अंदर आए थे। दुकान की दीवार को चोरों ने तोड़कर वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित के अनुसार दुकान में से बैटरियां, तारे सहित 10 लाख रुपए का सामान चोर चोरी कर फरार हो गए हैं। चोरी की सूचना थाना एक की पुलिस को दे दी गई है।

    चोरी की वारदात को अंजाम देने आए आरोपी सीसीटीवी में हुए कैद

    दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए तो सामने आया कि देर रात को दो आरोपी दुकान में आते हैं। जिसमें से एक आरोपी ने सिर पर टोपी पहन रखी थी। दोनों एक-एक करके सामान चोरी करके कुछ मिनट में फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस दुकान के सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर इलाके के भी सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

  • पंजाब : पत्नी से बनाए अप्राकृतिक संबंध, मामला दर्ज, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : पति द्वारा अपनी पत्नी के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए जाने पर पत्नी की हालत बिगड़ गई। जिसके बाद उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल मैं दाखिल करवाना पड़ा। जिले के कस्बा ममदोट थाना पुलिस को दी गई शिकायत में 29 वर्षीय पीड़िता ने बताया है कि उसकी शादी आरोपी के साथ 2020 में हुई थी। इसके बाद उसका पति उसकी इच्छा के विरुद्ध जाकर 2023 तक उसके साथ जबरदस्ती अप्राकृतिक संबंध बनता रहा। जिससे उसे बहुत कठिनाई हो रही थी।

    उसको लेकर उसकी कई बार लड़ाई भी हुई। 5 महीने पहले वह अपने पति के दुर्व्यवहार से परेशान होकर अपने मायके आकर अपना इलाज करवाने लगी। परंतु 2020 से 2023 तक उसके पति द्वारा लगातार उसके साथ बनाए गए अप्राकृतिक यौन संबंध के कारण उसकी हालत से सुधार होने की जगह उसे और परेशानी होने लगी। जिसे देखते हुए उसे फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाना पड़ा।

    थाना ममदोट के सहायक थानेदार जसपाल चंद ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी पर आईपीसी की धारा 377 यानी अप्राकृतिक संबंध बनाए जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता का उपचार अस्पताल में चल रहा है और अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

  • पंजाबः ट्रक यूनियन को हिरासत में लेने पर गर्माया माहौल, ADCP का आया बयान, लगा लंबा जाम, देखें वीडियो

    लुधियानाः लाडोवाल टोल प्लाजा पर ट्रांसपोर्ट यूनियन और मजदूर यूनियन द्वारा अपनी मांगों को लेकर धरना दिया जा रहा है। इस दौरान आज मीटिंग में कोई नतीजा ना निकलने के बाद हाईवे को दोनों ओर से यूनियन द्वारा बंद कर दिया  गया। वहीं जब यूनियन के सदस्य सड़क जाम करने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोकना शुरू कर दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प हो गई। जिसके बाद पुलिस ने हैप्पी संधू सहित कई नेताओं को हिरासत में लेकर एक बस में बिठा लिया। जिसके बाद ट्रांसपोर्टर और मजदूर यूनियन के सदस्यों ने पुलिस बस को घेर लिया और हाईवे को जाम कर दिया। इस दौरान यूनियन के सदस्यों द्वारा अपने नेताओं को छुड़वाने की मांग और ट्रांसपोर्टर और मजदूरों की मांगों को पूरा करने की मांग की गई।

    मौके पर पहुंचे एडीसीपी रमनदीप सिंह भुल्लर ने कहा कि ट्रांसपोर्ट यूनियन के नेताओं को छोड़ दिया गया है। जिसके बाद जल्द ही रोड़ को खुलवा दिया जाएगा। जब उनसे सवाल किया गया कि धरने के दौरान यूनियन की और पुलिस की झड़प हुई है तो मौके पर मौजूद एडीसीपी ने कहा कि जल्द ही रास्ता खुलवाया जाएगा। सिविल प्रशासन के अधिकारी पहुंचकर उनकी जो समस्याए है उन्हें हल करवाने के लिए सरकार के साथ उनकी बात करवाएंगे। वहीं पुलिस हिरासत से बाहर आए प्रधान कहा कि यह उनकी पहली जीत है। वहीं ट्रक यूनियन द्वारा हाईवे बंद करने से कई किलोमीटर लंबा लग गया है। जिसके चलते राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

  • पंजाब : गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया और हैरी चट्ठा का साथी गिरफ्तार, देखें CCTV

    अमृतसर :  पंजाब में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए पंजाब पुलिस लगातार संदिग्धों को रोक रही है और उनसे सावधानीपूर्वक पूछताछ कर रही है। अमृतसर के थाना मोहकमपुरा की पुलिस ने गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया और हैरी चट्ठा के साथी गुरप्रीत सिंह गोली को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मोहकमपुरा थाने के पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब पुलिस ने जग्गू भगवानपुरिया के साथी गुरप्रीत सिंह गोली को रोकने की कोशिश की तो उसने पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश की और पुलिस की गाड़ी से टक्कर मारकर पुलिसकर्मियों को मारने की भी कोशिश की।

    इसी बीच पुलिस ने अमृतसर शहर के विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर गुरप्रीत सिंह गोली को घेराबंदी कर पीछा करते हुए देर रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि वह गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया और गैंगस्टर हैरी चट्ठा का साथी है और उसके खिलाफ करीब 15 आपराधिक मामले दर्ज है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल प्रारंभिक कार्यवाही में उसे माननीय न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जायेगा।

  • पंजाबः थाने में घरेलू क्लेश को लेकर व्यक्ति को ASI ने जड़ा थप्पड़, गुस्से में पीड़ित ने लगाई आग, देखें वीडियो

    लुधियानाः पब्बिया गांव से बड़ी खबर सामने आई है। जहां घरेलू क्लेश के चलते मामला थाने पहुंच गया। वहीं पीड़ित परिवार का कहना है कि घरेलू क्लेश कि थाना सदर में दोनों परिवार वालों को बुलाया गया था। जहां पीड़ित परिवार का आरोप है कि थाना सदर के एएसआई ने दलजीत को थप्पड़ जड़ दिया। जिसके बाद इस मामले से गुस्साए दलजीत ने थाना सदर जगराओं में खुद पर पैट्रोल डालकर आग लगा ली। पीड़ित परिवार का आरोप है कि थाने के एएसआई के थप्पड़ जड़ने के कारण दलजीत ने यह कदम उठाया है।

    जहां परिजनों द्वारा दलजीत को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में दलजीत 55 प्रतिशत झुलस गया है। दलजीत का हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने उसे फरीदकोट अस्पताल में रैफर कर दिया है। पूर्व सरंपच जरनैल ने बताया कि पति-पत्नी के क्लेश के चलते दोनों परिवार थाने आए। जहां एएसआई गुरनाम ने दलजीत को धमकी देते हुए गाली निकाली। जिसके बाद गुरनाम ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। जिसके चलते दलजीत ने परेशान होकर खौफनाक कदम उठा लिया।

    वहीं सुरिंदर कौर ने बताया कि उसकी बहूू 3 से 4 बार थाने शिकायत कर चुकी है। जिसको लेकर आज थाने में एएसआई ने दोनों पक्षों को बुलाया। पीड़ित परिवार ने कहा कि जिसके बाद थाने के एएसआई गुरनाम सिंह पहले तो उसे पत्नी को रखने के लिए गालियां देने लगा। जिसके बाद उसने दलजीत को थप्पड़ जड़ दिया। इस बात से गुस्सा होकर दलजीत थाने से बाहर गया और पैट्रोल लेकर आ गया। जिसके बाद उसने थाने में खुद को आग लगा ली। 

  • जालंधरः दुकानदार को बंधक बनाकर हमलावारों ने की मारपीट, 68 हजार की नगदी लेकर हुए फरार, देखें Live

    जालंधर, ENS: लंबा पिंड चौक के नजदीक विनय नगर में स्क्रैप के दुकानदार पर व्यक्तियों ने हमला कर दिया। इस दौरान पीड़ित दोनों व्यक्तियों ने आरोप लगाए है कि वह दुकान पर बैठे हुए थे। इस दौरान दुकान के सामने स्थित कोठी मालिक काफी समय से उसे परेशान कर रहा है। पीड़ित व्यक्तियों ने कहा कि उन्होंने दुकान किराये पर ली हुई है। जहां वह दोनों मिलकर पार्टनरशिप पर स्क्रैप का काम करते है। इस दौरान आज कोठी मालिक ने दुकान पर आकर उनसे हाथापाई करनी शुरू कर दी।

    पीड़ित ने आरोप लगाए है कि उक्त हमलावारों ने दुकान का शटर बंद कर उन्हें बंधक बना लिया, जिसके बाद उसके साथ मारपीट की गई। पीड़ित ने बताया कि जिसके बाद उसने दोस्त को फोन कर घटना की सूचना दी। जिसके बाद दोस्त ने पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद उक्त हमलावार मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि हमलावार दुकान से 68 हजार की नगदी लेकर फरार हो गए। घटना की शिकायत पुलिस को दे दी है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसके उक्त व्यक्ति बंधक बनाकर हमला करते हुए दिखाई दे रहे है। 

    पीड़ित व्यक्तियों ने आरोप लगाए है कि उनकी दुकान करने से इलाका निवासी में से किसी को भी कोई परेशानी नहीं है। लेकिन उक्त कोठी मालिक द्वारा लगातार उन्हें परेशान किया जा रहा है। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि 2 दिन पहले भी उनके द्वारा विरोध किया गया था। जिसके बाद आज का समय दिया गया था। पीड़ित ने कहा कि वह दुकान पर इस मामले को लेकर उनका इंतजार कर रहा था। इस दौरान 15 व्यक्ति आए है। जिसमें प्रताप सिंह, दिलप्रीत सिंह, तरन सहित अन्य व्यक्ति शामिल थे। जिन्होंने उस पर हमला कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि उक्त कोठी मालिक ने पहले भी वहां पर कई दुकाने बंद करवा दी थी। इस दौरान पीड़ित ने कोठी मालिक पर धमकियां देने का आरोप लगाया है। 

  • पंजाबः Max, Fortis सहित 6 नामी अस्पतालों को नोटिस जारी 

    मोहालीः राज्य अधिकारी ने पंजाब क्षेत्रीय नगर नियोजन और विकास अधिनियम, 1995 की धारा 45 (3) के तहत छह प्रमुख अस्पतालों का नोटिस जारी करके जवाब तलब किया है। अस्पतालों से पूछा गया है कि उनकी बेसमेंट पार्किंग का इस्तेमाल क्यों नहीं किया जा रहा है। हलका विधायक कुलवंत सिंह ने इस संबंधी अस्पतालों के खिलाफ की गई कार्रवाई के लिए विभाग के मंत्री द्वारा लिए गए संज्ञान को उचित ठहराया। इस संबंधी गमाडा के एस्टेट ऍफिसर ने बताया कि इस संबंधी निजी अस्पतालों मैक्स अस्पताल, आईवीवाई अस्पताल, फोर्टिस अस्प्ताल, मायो अस्पताल, ग्रेशियन अस्पताल ओर इंडस अस्पताल को नोटिस जारी किए गए हैं और इन नोटिस संबंधी अस्पताल की ओर से जवाब देने के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।

    विधायक कुलवंत सिंह ने शहर में स्थित निजी मल्टी स्पेशिएलिटी अस्पताल मैक्स अस्पताल, आईवीवाई अस्पताल, फोर्टिस अस्पताल, मायो अस्पताल, ग्रेशियन अस्पताल व इंडस अस्पताल के बाहर मुख्य सड़कों पर अस्पतालों में आने वाले लोगों द्वारा अपनी गाड़ियां खड़ी करने के कारण सड़कों पर आते ट्रैफिक जाम की समस्या का मुद्दा विधानसभा में उठाया था। संबंधित विभाग के मंत्री ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इन निजी अस्पतालों को नोटिस जारी करवा दिए हैं। कुलवंत सिंह ने बताया कि सड़क पर खड़े इन वाहनों के कारण रोजाना जाम लगता हैं। इस जाम में कई बार स्कूल जाने वाले बच्चों की बसें फंस जाने से उनकी क्लॉस छूट जाती है।

    उन्होंने कहा कि इन अस्पतालों में मरीजों को लेकर आने वाली एंबुलेंस के भी इस जाम में फंसने के चलते मरीजों को भी इलाज मिलने में देरी हो जाती है। उन्होंने बताया कि इसको मुख्य रखते हुए उन्होंने इस संबंधी विधानसभा में सवाल किया था कि उनको बताया जाए कि क्या उक्त अस्पतालों की बिल्डिंग का नक्शा पास करते समय ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) ने गाड़ियों की पार्किंग के लिए कोई जगह निर्धारित की थी और अगर की है तो इस जगह का इस्तेमाल वाहनों की पार्किंग के लिए किया जा रहा है या नहीं।