चंडीगढ़ः पुलिस प्रशासन में तबादलों का दौर लगातार जारी है। वहीं यूटी में प्रशासन ने तीन आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है।


चंडीगढ़ः पुलिस प्रशासन में तबादलों का दौर लगातार जारी है। वहीं यूटी में प्रशासन ने तीन आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है।


नई दिल्ली: दिल्ली के शाहदरा जिले के जीटीबी एंक्लेव इलाके से अजीबोगरीब घटना सामने आई है। दरअसल, एक बुजुर्ग महिला को गोलगप्पे न खाने पर धक्का दे दिया गया, जिससे उनकी मौत हो गई। महिला ने जब गोलगप्पे खाने से इनकार कर दिया तो उऩकी पड़ोसी महिलाओं के साथ कहासुनी हो गई। इस दौरान उन्होंने बुजुर्ग महिला को धक्का दे दिया। महिला सिर के बल गिरीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। महिला की बहू उन्हें अस्पताल ले गई, जहां शकुंतला देवी (68) की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, इस मामले में बहू ने चार आरोपी महिलाओं के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। बहू की शिकायत पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर चारों महिलाओं को हिरासत में ले लिया है।
बहू का आरोप है कि उनकी सास दरवाजे के पास खड़ी थीं। पड़ोस में रहने वाली महिला हाथ में गोलगप्पे लेकर जा रही थी। शीतल ने गोलगप्पे खाने को बोला तो शकुंतला ने मना कर दिया। यह बात शीतल को बुरी तरह चुभ गई और दोनों के बीच बहस हो गई। इस दौरान शीतल की मां और दो भाभियां भी आ गईं। चारों ने ही शकुंतला को पीटना शुरू कर दिया। वह गिर गई, जिस कारन उनके सिर पर गंभीर चोट आई और अस्पताल पहुंचने के बाद उनकी मौत हो गई। बहू ने बताया कि शकुंतला दिल की मरीज भी थीं।
पुलिस के मुताबिक यह घटना गली नंबर-7, खेड़ा गांव, जीटीबी एंक्लेव की है, जहां शकुंतला और उनका परिवार रहता है। शकुंतला के तीन बेटे अवधेश कुमार, सुभाष व राजेश हैं। पड़ोस में ही आरोपी महिला शीतल का परिवार रहता है। बेटे राजेश की पत्नी बेबी शकुंतला को अस्पताल ले गई और उसने ही शीतल और उसके परिवार पर अपनी सास शकुंतला की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने बेबी के बयान पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है और शीतल, मधु, मीनाक्षी व शालू को हिरासत में ले लिया है।

चंडीगढ़ः भारत में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में तेजी जारी है। पिछले 24 घंटे में ही देश में 6,050 नए केस सामने आए हैं। इसी के साथ देश में एक्टिव केस या उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 28,303 पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह ये जानकारी दी गई। इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब में कोरोना की स्थिति को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सांझी की है।

उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि पंजाब में कोरोना की स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है और कोई भी मरीज वेंटिलेटर पर नहीं है। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि अस्पतालों में सभी चिकित्सा सुविधाओं, दवाओं, ऑक्सीजन आदि की पूरी व्यवस्था है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि मैं लगातार स्वास्थ्य मंत्रालय के संपर्क में हूं। खुश रहें.. स्वस्थ रहें…
बता दें कि बीते दिन जारी हुए आंकड़ों के मुताबिक, कर्नाटक और महाराष्ट्र में 2-2 और केरल और पंजाब में 1-1 मरीज की मौत के बाद देश में इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,30,929 हो गई। आंकड़ों के मुताबिक देश में अब भी 25,587 लोगों का कोरोना वायरस का इलाज चल रहा है। मरीजों के ठीक होने की दर 98.75 प्रतिशत है। अब तक कुल 4,41,82,538 लोग वायरस से मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है।

चंडीगढ़ः भगौड़े अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए पंजाब पुलिस पिछले तीन सप्ताह से कोशिश में है लेकिन, खालिस्तान समर्थक अमृतपाल पुलिस को लगातार छका रहा है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि अमृतपाल अब पंजाब पुलिस के लिए जी का जंजाल बन गया है। उसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए नाक का सवाल बन गई है। आज श्रीअकाल तख्त के जत्थेदार के विशेष सभा के बुलावे पर अमृतपाल के आने का अंदेशा है। तमाम सुरक्षा एजेंसिया सतर्क हो गई हैं। वहीं, पंजाब में पुलिस के आला अफसरों ने 14 अप्रैल तक सभी छुट्टियों पर रोक लगा दी है। सूत्रों का कहना है कि पंजाब में कुछ बड़ा होने का अंदेशा है। पता लगा है कि भगोड़ा अमृतपाल 14 अप्रैल से पहले सिख संगठनों से मुलाकात कर सकता है।
भगौड़े अमृतपाल का समय पूरा हो गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि हाल ही में जारी किए वीडियो में सरबत खालसा का आह्वान किया था। उसकी यह मांग सिख संगठनों ने नकार दी है। सूत्रों का कहना है कि सिख संगठनों का मानना है कि अमृतपाल की वजह से सिख समुदाय की बदनामी हुई है। इसीलिए अमृतपाल अब अलग-थलग पड़ चुका है।
पंजाब पुलिस फोर्स के लिए अमृतपाल की गिरफ्तारी नाक का सवाल बन गई है। तकरीबन तीन सप्ताह से वह पुलिस को राज्य दर राज्य छका रहा है। उसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए अनिवार्य हो गई है। हालांकि अमृतपाल के करीब 114 साथी पुलिस की गिरफ्त में हैं। पुलिस ने अमृतपाल की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए योजना बनाई है। इसी क्रम में पुलिस फोर्स ने 14 अप्रैल तक सभी छुट्टियां रद्द कर दी है।
पुलिस को अंदेशा है कि 14 अप्रैल से पहले अमृतपाल सिख संगठनों से मुलाकात कर सकता है। इससे पहले अमृतपाल अपनी अगली रणनीति की तरफ जाए, पुलिस उसे कोई मौका नहीं देना चाहती। पुलिस फोर्स योजनाबद्ध तरीके से अमृतपाल पर शिकंजा कस रही है। 14 अप्रैल से पहले पुलिस पंजाब में बड़े ऐक्शन की तैयारी कर रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आज अमृतपाल सिंह सरेंडर कर सकता है। हालांकि फरार अवधि में उसने दो वीडियो और एक ऑडियो जारी कर सरेंडर न करने की बात कही थी। उसने यह कहा था कि वो अपने लोगों के बीच आएगा लेकिन, पुलिस के सामने सरेंडर नहीं करेगा।
उधर, श्रीअकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने दमदमा साहिब में विशेष सभा का आयोजन किया है। बताया जा रहा है कि अमृतपाल आज विशेष सभा में उपस्थित होकर सरेंडर कर सकता है। अमृतपाल की गिरफ्तारी को लेकर तमाम एजेंसियां सतर्क हैं और चप्पे-चप्पे पर सादी वर्दी में पुलिस की टीम मौजूद है। वहीं, मीडिया रिपोर्टों में अमृतपाल के आज सरेंडर करने की खबरों को पंजाब पुलिस ने नकार दिया है। शुक्रवार सुबह एएनआई से की बातचीत में पंजाब पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अनुरोध किया कि इस तरह की फेक न्यूज न फैलाएं। अमृतपाल के सरेंडर करने की अफवाहों पर यकीन न करें।

चंडीगढ़ः खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की तलाश और असामाजिक तत्वों के खिलाफ गुरुवार को राज्य के विभिन्न शहरों और कस्बों के बाहरी इलाकों में स्थित कॉलोनियों की घेराबंदी कर पंजाब पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया। पांच घंटे तक पुलिस ने 866 से अधिक कॉलोनियों के 5869 घरों की जांच की। ऑपरेशन में 322 संदिग्ध व्यक्तियों को राउंडअप किया गया है। उनके पास से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई, जबकि पुलिस ने चार एफआईआर भी दर्ज की हैं। इस दौरान 2.25 लाख रुपये ड्रग मनी, 66.5 ग्राम हेरोइन और 11 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि इस ऑपरेशन के नतीजे काफी अच्छे रहे हैं।
पुलिस की कोशिश यही रही कि किसी भी व्यक्ति को बिना वजह से परेशानी न उठानी पड़े। पंजाब पुलिस का यह ऑपरेशन राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक साथ सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक चला। इस दौरान 2500 पुलिस कर्मियों की 250 से अधिक टीमों को शामिल किया था। पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी लेने के साथ ही किराये के मकान में रहने वाले किरायेदारों की वेरिफिकेशन भी की। यह ऑपरेशन सीपी/एसएसपी की अगुवाई में चला।
विशेष पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया इस ऑपरेशन का उद्देश्य असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसना और लोगों के अंदर विश्वास पैदा करना था। इसमें पुलिस पूरी तरह से कामयाब रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह के ऑपरेशन भविष्य में भी आयोजित किए जाते रहेंगे।

अमृतसर: पंजाब में जब से अमृतपाल सिंह का मामला सुर्ख़ियों में आया है, तब से सोशल मीडिया पर बहुत से पत्रकारों, समाचार चैनलों व कईं अन्य लोगों के सोशल मीडिया अकाउंट पर पाबंदी लगा कर उन्हें बंद कर दिया गया। इसी बात से नाराज़ अकाल तख्त का कहना है कि मौजूदा समय में सरकार की ओर से पंजाब में सिख कौम की बात करने वाले पत्रकारों और मीडिया टीवी चैनलों की आवाज बंद की गई। जिसके चलते तलवंडी साबो में आज स्पेशल मीटिंग का आयोजन किया गया है।
पंजाब में मीडिया की स्थिति पर चर्चा करने के लिए अकाल तख्त के चीफ मनजीत सहगल द्वारा बठिंडा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। दरअसल प्रशासन ने जब कई पत्रकारों और खालिस्तान समर्थकों के सोशल मीडिया चैनलों को ब्लॉक किया तो इनमें ज्ञानी हरप्रीत सिंह का सोशल मीडिया अकाउंट भी शामिल था। इस बात से सिखों के धार्मिक नेता काफी खफ़ा हैं। अकाल तख्त प्रमुख और तख्त दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह की ओर से तलवंडी साबो में धर्म प्रचार और सिख धर्म के लिए सिख मीडिया का योगदान विचारों की आजादी और सिख मीडिया को चुनौती के विषय में विशेष सम्मेलन का आयोजन करवाया जा रहा है।


नई दिल्ली : भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने चेतावनी दिया है कि सिलिकॉन वैली बैंक (SVB) और क्रेडिट स्वीस के हालिया मामले के बाद ग्लोबल बैंकिंग सिस्टम और अधिक उथल-पुथल की ओर बढ़ रहा है। रघुराम राजन, आरबीआई के पूर्व गर्वनर के अलावा इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड (IMF) के पूर्व चीफ इकोनॉमिस्ट भी रहे हैं और उन्होंने साल 2008 के ग्लोबल आर्थिक संकट का सटीक पूर्वानुमान किया था।
राजन ने कहा कि करीब एक दशक तक आसानी से उपलब्ध धन और केंद्रीय बैंकों की ओर से लिक्विडिटी की बाढ़ ने फाइनेंशियल सिस्टम के अंदर एक तरह की “लत” और नाजुकता पैदा कर दी थी और अब पॉलिसी मेकर्स ने अपनी नीतियों को कड़ा कर दिया है। राजन ने ग्लासगो में दिए एक इंटरव्यू में कहा, “मैं हमेशा अच्छे की कामना करता हूं। हालांकि उम्मीद करता हूं कि आगे और भी कुछ हो सकता है।
इसकी एक वजह यह है कि हमने जो कुछ हाल में देखा वह अप्रत्याशित था।” उन्होंने कहा, “चिंता का विषय यह है कि लंबे समय तक पैसों की आसानी से उपलब्धता और अधिक लिक्विडिटी एक गलत प्रोत्साहन और स्ट्रक्चर बनाती है जो सब कुछ उलटने पर नाजुक हो जाती हैं। ” रघुराम राजन की ये चेतावनी बताती है कि सिलिकॉन वैली बैंक और क्रेडिट स्वीस की परेशानियां फाइनेंशियल सिस्टम में मौजूद गहरी समस्याओं का संकेत देती हैं।

ਬਟਾਲਾ : ਜਿਲੇ ਦੇ ਹਲਕਾ ਦੀਨਾਨਗਰ ਦੇ ਨੇੜਲੇ ਪਿੰਡ ਮੁੰਨਣਾਵਾਲੀ ਦੇ ਰਹਿਣ ਵਾਲੇ ਇਕ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਭੇਦ-ਭਰੇ ਹਾਲਾਤਾਂ ਵਿੱਚ ਕਾਰ ਵਿਚੋਂ ਲਾਸ਼ ਮਿਲਣ ਦਾ ਸਮਾਚਾਰ ਪ੍ਰਾਪਤ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ ਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਮੁੰਨਣਾਵਾਲੀ ਰੋਜ਼ਾਨਾ ਦੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਆਪਣੇ ਘਰ ਵਿੱਚ ਬਣੀ ਹਵੇਲੀ ਵਿੱਚ ਸੌਂ ਗਿਆ ਸੀ । ਇਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਸਵੇਰੇ ਤੜਕਸਾਰ ਕਿਸੇ ਨੇ ਸੂਚਿਤ ਕੀਤਾ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਗੱਡੀ ਪਿੰਡ ਦੋਦਵਾ ਰੋਡ ਤੇ ਖੜੀ ਹੈ, ਜਦ ਅਸੀਂ ਜਾ ਕੇ ਵੇਖਿਆ ਤਾਂ ਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਦੀ ਲਾਸ਼ ਗੱਡੀ ਵਿੱਚ ਪਈ ਹੋਈ ਸੀ। ਇਸ ਬਾਰੇ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਸੂਚਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਏ.ਐਸ.ਪੀ. ਦੀਨਾਨਗਰ ਆਦਿਤਿਆ ਵਾਰੀਅਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਲਾਸ਼ ਕਬਜ਼ੇ ਵਿੱਚ ਲੈ ਕੇ ਪੋਸਟਮਾਰਟਮ ਲਈ ਭੇਜ ਦਿੱਤਾ ਹੈ ਅਤੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਦੇ ਬਿਆਨਾਂ ਦਰਜ ਕਰਕੇ ਅਗਲੀ ਕਰਵਾਈ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ।

ऊना/सुशील पंडित : ऊना जिला पुलिस कप्तान श्री अर्जित सेन के निर्देशानुसार ऊना पुलिस नशे के खिलाफ जीरो टोलरेस निति पर काम कर रही है । इसी कडी मे पुलिस थाना हरोली की टीम आज थाना प्रभारी सुनील साख्यान के नेतृत्व मे वाडेवाल गांव मे रेड पर गई थी । एक मुखवर की पुख्ता सूचना पर अमरीक सिंह उर्फ काला नामक व्यक्ति के घर पर पुलिस ने रेड की और आरोपी के घर से 918 ग्राम भुक्की/चूरापोस्त, 81 ग्राम अफीम, 88 किलो 250 ग्राम पोस्तदाना , 2 इलैक्ट्रोनिक मशीने , 75 प्लास्टिक डिब्बियां जो अफीम को भरने के लिये रखी थीं, पुलिस ने बरामद कीं । आरोपी पेशे से ट्रक ड्राइवर है व पहले भी 52 किलो चूरापोस्त के केस मे जेल जा चुका है । सूत्रों के अनुसार उक्त आरोपी काफी समय से इस अवैध धंधे मे संलिप्त था।
हरोली पुलिस लगातार नशे के खिलाफ अक्रामक रूख अपनाये हुए है । पिछले 2 महीने मे पुलिस ने 17 केस नारकोटिक्स मे दर्ज करके कई लोगो को जेल भेज दिया है परतु फिर भी नशे का करोबार थमने का नाम नही ले रहा है । उप-पुलिस अधीक्षक मोहन रावत मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज किया जा रहा है व आरोपी अमरीक सिंह को कल माननीय अदालत मे पेश करके रिमांड हासिल किया जायेगा । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि नशे के खिलाफ जंग जारी है व किसी भी आरोपी भी वक्शा नही जायेगा । हरोली पुलिस लगातार अच्छा काम कर रही है आम जनता नशे के खिलाफ एक जुट होकर पुलिस कारवाई मे साथ दें । इस रेट में मुख्यतः पुलिस टीम में उ0नि0 नजिन्द्र, स0उ0नि0 निर्मल, स0उ0नि0 संजय, मु0आ0 गुलशन, मु0आ0 सुमित, मु0आ0 जसविन्द्र, महिला आ0 काता व म0आ0 निशा , होमगार्ड चूहड सिंह व एसआईयू टीम के शेर बहादुर व आ0 नीरज शामिल रहे है।