Blog

  • बददी के सुमित शर्मा ने किया जीवन का 60वां रक्तदान

    बददी के सुमित शर्मा ने किया जीवन का 60वां रक्तदान

    अधिवक्ता सुमित हर साल देते हैं चार बार खून

    बददी/सचिन बैंसल: सुमित शर्मा जो बददी में एक अधिवक्ता है हर साल चार बार रक्तदान करते हैं वहीं अपने बेटे के जन्म दिन पर रक्तदान करने शिरडी पहुंचते हैं। अपना समस्त जीवन मानवता को समर्पित करने के लिए सुमित वर्तमान युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। वह हर साल की तरह 8 दिसंबर को अपने पुत्र समर्थ के जन्मदिन पर श्री साईं बाबा संस्थान शिरडी पहुंचते है और इस बार भी अपने जीवन का 60वाँ रक्तदान करने का अवसर मिला। उन्होने एक साल में 4 बार रक्तदान करने का लक्ष्य भी प्राप्त किया। उनका कहना है कि रक्तदान करना उनके लिए हमेशा एक सुखद अनुभव देता है, एवं मन व चित प्रफुल्लित हो जाता है।। क्तदान जीवनदान है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान कई जिंदगियों को बचाता है।
    इस बात का अहसास हमें तब होता है जब हमारा कोई अपना खून के लिए जिंदगी और मौत के बीच जूझता है। उस वक्त हम नींद से जागते हैं और उसे बचाने के लिए खून के इंतजाम की जद्दोजहद करते हैं। आज के इस वैश्विक महामारी में रक्त की ज़रूरत कही ना कही किसी ना किसी को पड़ती ही रह सकती है। अनायास दुर्घटना या बीमारी का शिकार हममें से कोई भी हो सकता है। आज हम सभी शिक्षित व सभ्य समाज के नागरिक है, जो केवल अपनी नहीं बल्कि दूसरों की भलाई के लिए भी सोचते हैं तो क्यों नहीं हम रक्तदान के पुनीत कार्य में अपना सहयोग प्रदान करें और लोगों को जीवनदान दें। आज कल आपका दिया एक यूनिट रक्त एक साथ कई लोगों को अलग अलग रूप में दिया जा सकता है।
     
  • फगवाड़ाः दिन दहाड़े मॉडल टाउन में चली गोली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    फगवाड़ाः दिन दहाड़े मॉडल टाउन में चली गोली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    फगवाड़ा/ राजेशः पाशटा के मोहल्ला माडल टाउन में बीते दिन व्यक्ति पर गोली चलाने के मामले में आज पुलिस ने दो आरोपियों को हथियार सहित गिरफ्तार किया है। घटना की जानकारी देते हुए आई.पी.एस. नवनीत सिंह ने बताया कि बिते दिन सतपाल पर गोली चलाने के मामले में गोपार पुत्र हंस राज, साहिल पुत्र मंदीप कुमार निवासी पाशटा को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से 315 बोर देसी कट्टा, 03 जिंदा कारतुस और बाईक बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर तीन दिन का रिमांड हासिल किया है।

  • पंजाबः स्पेशल ऑपरेशन दौरान 40 आरोपी गिरफ्तार, 110 मोबाइल सहित अन्य सामान बरामद

    पंजाबः स्पेशल ऑपरेशन दौरान 40 आरोपी गिरफ्तार, 110 मोबाइल सहित अन्य सामान बरामद

    लुधियानाः जिले में क्राइम की वारदातों पर नकेल कसते हुए पुलिस ने पिछले कुछ दिनों में झपटमारी की घटनाओं में शामिल 40 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 110 मोबाइल सहित अन्य सामान बरामद किया है। मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी इन्वेस्टिगेशन वरिंदर बराड़ ने बताया कि पुलिस ने विशेष अभियान के तहत आरोपियों के खिलाफ यह कार्रवाई की है।

    वरिंदर बराड़ ने कहा कि काबू किए गए आरोपियों में पूछताछ के दौरान पता चला कि उक्त आरोपी अलग-अलग तरीकों से वारदातों को अंजाम देते थे। इसके तहत विभिन्न मामलों में 40 आरोपियों को किया गया है। पकड़े गए आरोपियों से 110 मोबाइल फोन, सोने की बालियां, वाहन व अन्य सामान बरामद किया गया है। इसके अलावा पूर्व में रंगदारी की वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपियों का भी पुलिस डाटा जुटा रही है। जबकि नए आरोपियों की सूची भी तैयार की जा रही है।

  • शादी समारोह में 6 सिलेंडर ब्लास्ट, 5 की मौत, 60 झुलसे

    शादी समारोह में 6 सिलेंडर ब्लास्ट, 5 की मौत, 60 झुलसे

    जोधपुर: जोधपुर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट का एक और हादसा सामने आया है इस हादसे से जिला सहम गया है। दरअसल जोधपुर जिले के शेरगढ़ क्षेत्र में भुंगरा गांव में गुरुवार दोपहर शादी एक समारोह स्थल पर बारात रवानगी से पहले बड़ा हादसा हुआ, जहां लीकेज के बाद बारी-बारी से 6 गैस सिलेंडर फटने से अब तक 5 लोगों की मौत हो गयी। वहीं इस हादसे में 61 लोग झुलस गए। इस हादसे में झुलसने वालो में जहां दुल्हे का पिता भी शामिल हैं, वहीं महिलाओं और मासूम बच्चों के भी घायल होने की खबर है।

    जानकारी के अनुसार 35 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद शादी समारोह और गांव में शोक छा गया। बताया जा रहा है कि समारोह के दौरान खाना बन रहा था और अनेक ग्रामीण खाना खा रहे थे। आग लगते ही खाना बनाने वाले गैस चालू छोड़ भाग गए। भट्टियों की पाइप तक झुलस गईं, जिससे और गैस लीकेज होती रहीं और यह बड़ा हादसा घटित हो गया।

    सूचना के बाद जोधपुर से एक दमकल भी मौके पर आई। 60 घायलों को शेरगढ़, बालेसर व सेतरावा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद कुछ लोगों को घर भेजा गया। जबकि 51 घायलों को जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल रैफर किया गया। 35 घायलों की हालत गंभीर बताई जाती है। आरसीए चेयरमैन वैभव गहलोत आज जोधपुर दौरा तय था। वे जयपुर से रेल मार्ग से अपने तय कार्यक्रमों में शिरकत करने जोधपुर पहुंच रहे थे इस दौरान उन्हें इस हादसे की जानकारी मिली और उन्होंने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर तुरंत अस्पताल पहुंचे और प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए साथ ही उन्होंने बताया कि उन्होंने घायलों को आर्थिक मदद देने के लिए सरकार से अपील की है और जल्द से जल्द उन्हें आर्थिक मदद मिल जाएगी साथ ही उन्होंने कहा कि प्रत्येक मरीज को उचित इलाज मिले इसके पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश उन्होंने जिला प्रशासन तथा अस्पताल प्रशासन को दी है।

    मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य दिलीप कच्छवाह ने बताया कि कुल 63 लोग घायल हुए थे, जिनमें से 12 लोग मामूली घायल थे जिनका प्राथमिक उपचार कर उन्हें छुट्टी दे दी गई। वहीं  51 लोग गंभीर घायल थे जिन्हें जोधपुर में रेफर किया गया उनमें से 33 लोग 60 फीसद से ज्यादा जले हुए हैं उनकी स्थिति गंभीर है उनके जीवन को खतरा है उनमें से 11 लोग 90 से 100 फ़ीसदी तक जल गए हैं वह जीवन और मौत से संघर्ष कर रहे हैं जिनका इलाज जारी है।

  • पंजाबः रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

    पंजाबः रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

    मुल्लांपुर दाखा: पंजाब सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए पटवारी को गिरफ्तार किया है। विजीलेंस विभाग ने मुल्लांपुर दाखा के पटवार भवन से एक ठेके पर रखे पटवारी को गिरफ्तार कर उससे 5 हजार नकदी मौके पर बरामद की है। विजिलेंस विभाग के एसएसपीआरपी सिंह संधू दफ्तर में पेश करने के उक्त दोषी को साथ ले गए। गौरतलब है कि यह पटवारी मोहन सिंह पहले कानूनगो के पद से सेवानिवृत्त हुए थे, जिन्हें सरकार ने पटवारी के रूप में रखा था।

    आज सुबह गांव दाखा के पूर्व सरपंच वरिंद्र सिंह जौ, जो आम आदमी पार्टी के नेता हैं, पटवार भवन पहुंचे तो उन्होंने  अपनी खरीद की गई एक जमीन का इंतकाल दर्ज करवाना था जिसके लिए उक्त पटवारी मोहन सिंह ने उससे 10 हजार रुपए मांगे थे जिसमें उसने उन्होंने आज 5 हजार रुपए देने का वादा किया था।

    बाद में सरपंच वरिंदर सिंह सेखों ने हलका इंचार्ज के एनएस कंग को इस बारे बताया तो उन्होंने कहा कि वरिंदर सिंह ने जब पटवारी मोहन सिंह को पांच हजार रुपए की रिश्वत दी तो हलका इंचार्ज ने रिश्वत के नोट बरामद किए और और उन्होंने मीडिया को बुलाकर ये सारे नोट दिखाए और मौके पर पकड़े गए पटवारी मोहन सिंह को विजिलेंस विभाग केअधिकारियों को सौंपने के लिए स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया। इस मौके पर आप नेता मोहन सिंह माजरी, करम सिंह, कमल दाखा समेत आप के अन्य नेता मौजूद थे।

  • मुकेश की पत्नी डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री ने तीन देवियों की पैदल यात्रा शुरू की

    मुकेश की पत्नी डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री ने तीन देवियों की पैदल यात्रा शुरू की

    ऊना/सुशील पंडित: हरोली से पांचवी बार जीतकर विधानसभा जा रहे मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री ने शुक्रवार को तीन देवियों की पैदल यात्रा शुरू कर दी है। चुनाव से पहले उन्होंने संकल्प लिया था कि अगर मुकेश अग्निहोत्री जीतते हैं तो वह पैदल मां के दरबार जाएंगी। पहली जीत से ही वह इसी तरह यात्रा पर जाती रही हैं। शुक्रवार सुबह उन्होंने गोंदपुर जयचंद स्थित अपने आवास से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पैदल यात्रा का शुरू की। अब फिर से मुकेश की विजय के बाद अपना संकल्प पूरा करने के लिए डॉ. सिम्मी मां चिंतपूर्णी, मां ज्वाला जी और मां बग्लामुखी जाकर माथा टेकेंगी। अपनी पांचवी यात्रा के दौरान जगह जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। रास्ते में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि मैने मां से जो भी मांगा है, सदैव उन्होंने मेरी मनोकामना पूरी की है। अब जीत के बाद मां का धन्यवाद करने का समय आ गया है।
  • अंक गणना के माहिर हैं पंडित शशिपाल डोगरा

    अंक गणना के माहिर हैं पंडित शशिपाल डोगरा

    एक माह पहले ही पंडित शशिपाल डोगरा ने कर दी थी हिमाचल में सत्ता परिवर्तन की भविष्यवाणी

     ऊना/सुशील पंडित : जाने माने अंक ज्योतिषी व वशिष्ठ ज्योतिष सदन के अध्यक्ष पंडित शशिपाल डोगरा ने करीब एक माह पहले ही हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव परिणामों को लेकर अपनी भविष्यवाणी कर दी थी। जोकि 8 दिसंबर को चुनाव परिणाम के बाद अक्षश: सत्य साबित हुई है। उन्होंने अपनी भविष्यवाणी में हिमाचल प्रदेश में भाजपा के पुन: सत्ता में आने की बात को नकारते हुए लिखा था कि ‘भाजपा की राह आसान नहीं…’ है। पंडित शशिपाल डोगरा ने हिमाचल प्रदेश में होने वाले सत्ता के महाकुंभ पर विशेष गणना करके दोनों प्रमुख दलों की वस्तुस्थिति प्रस्तुत की थी।
    उन्होंने कहा था कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले 15 दिनों के भीतर ही लगने वाले दो ग्रहण सत्ता के लिए शुभ संकेत नहीं है। उन्होंने इस बार हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव एक इतिहास बनाने की बात भी कही थी, जोकि रिवाज न बदल कर राज बदलने के तौर पर बना है। पंडित डोगरा ने इस विधानसभा चुनाव में ओपीएस पर भी अंक गणना की थी। जिसका (ओ.पी.एस.) का जादू इस विधानसभा चुनाव में खूब चला है। उन्होंने अपने भविष्यवाणी में कहा था कि इस चुनाव में दोनों पक्ष के बड़े-बड़े दिग्गजों का हारना भी तय है। भाजपा की ओर से आठ मंत्री वीरेंद्र कंवर, सुरेश भारद्वाज, राकेश पठानिया, सरवीण चौधरी, राजेंद्र गर्ग, राम लाल मारकंडा, गोविंद ठाकुर, राजीव सैजल और कई बड़े चेहरे चुनाव हार गए। इसी तरह कांग्रेस की ओर से भी आशा कुमारी, राम लाल ठाकुर, कौल सिंह जैसे दिग्गज नेता चुनाव हार गए। पंडित डोगरा ने कहा था कि अंक गणना भाजपा को सत्ता सुख से वंचित करवा सकती है। चुनाव परिणाम आने के बाद भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में सत्ता सुख से वंचित रह गई।
  • जिला ऊना मे साँसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम ने की 159 लोगों के स्वास्थ्य की जांच

    जिला ऊना मे साँसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम ने की 159 लोगों के स्वास्थ्य की जांच

    चिंतपूर्णी मे की 35 स्कूली छात्रों की अनिमिया जांच

    ऊना/ सुशील पंडित – केंद्रीय मंत्री एवं साँसद हमीरपुर संसदीय क्षेत्र अनुराग ठाकुर के मार्गदर्शन मे प्रयास संस्था द्वारा संचालित साँसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की टीम ने अस्पताल हर घर, हर द्वार कार्यक्रम के तहत जिला ऊना के विभिन विधानसभा क्षेत्रों ऊना सदर, चिंतपूर्णी व हरोली में बुजुर्गों, महिलाओं एवम बच्चों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच मोबाइल मेडिकल यूनिट्स द्वारा की गई। साँसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की ऊना टीम ने अस्पताल हर घर, हर द्वार कार्यक्रम के तहत डॉ शिल्पा के नेतृत्व मे गांव चड़तगढ़ में स्थानीय लोगों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया |  इस शिविर के दौरान खास तौर पर बजुर्गों, बच्चों व महिलाओ के स्वास्थ्य की जांच की एवं अच्छे स्वास्थ्य, संतुलित आहार, अच्छी दिनचर्या के प्रति जागरूक किया|  इस स्वास्थ्य शिविर के दौरान नि:शुल्क उपचार सलाह, एवं दवाईयों का वितरण भी किया गया।स्वास्थ्य शिविर मे 34 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई एवं 08 लोगों की रक्त जांच भी की गई। मरीजों को उपयुक्त उपचार एवं दवाईयों का वितरण भी नि:शुल्क किया। 2 मरीज हड्डियों से संबंधित बीमारी से ग्रस्त, जबकि 06 मरीज उच्च रक्तचाप, 03 मरीज मे मधुमेह, 02 मरीज चर्मरोग  एवं 21 लोग अन्य बीमारियों से ग्रसित पाए गए।
    साँसद मोबाईल स्वास्थ्य सेवा की हरोली टीम (प्रीति,रुचि,रोहित) ने डॉ प्रदीप के नेतृत्व मे गाँव गुरपलाह, ग्राम पंचायत बाथू मे जनता के स्वास्थ्य की जांच के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान बजुर्गों,महिलाओ एवं बच्चों के स्वास्थ्य की जांच एवं रक्तजांच नि:शुल्क की गई। स्वास्थ्य शिविर मे 90 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई एवं 31 लोगों की रक्त जांच भी की गई। मरीजों को उपयुक्त उपचार एवं दवाईयों का वितरण भी नि:शुल्क किया। 15 मरीज हड्डियों से संबंधित बीमारी से ग्रस्त, जबकि 04 मरीज उच्च रक्तचाप, 03 मरीज मधुमेह एवं 68 लोग अन्य बीमारियों से ग्रसित पाए गए।
    साँसद मोबाईल स्वास्थ्य सेवा की चिंतपूर्णी टीम ने डॉ शशांक के नेतृत्व मे चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के आंगनवाड़ी केंद्र पंजोया  मे डॉ शशांक के नेतृत्व में अनिमिया मुक्त भारत अभियान के तहत स्कूली छात्रों की अनिमिया जांच की। इस दौरान 35 छात्रों की रक्तजांच करते हुए अनिमिया की जांच की गई।
    केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के मार्गदर्शन में प्रयास संस्था द्वारा अस्पताल हर घर, हर द्वार सुविधा के तहत यह स्वास्थ्य सुविधा छात्रों को स्कूलों मे निःशुल्क उपलबद्ध करवाई जा रही है, उचित उपचार एवं नि:शुल्क दवाईयों का वितरण भी छात्रों को किया गया।
  • पंजाबः मंदिर में नाबालिग के जबरदस्ती सिंदूर भर किया दुुुष्कर्म

    पंजाबः मंदिर में नाबालिग के जबरदस्ती सिंदूर भर किया दुुुष्कर्म

    लुधियानाः जिले में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामना आया है। मिली जानकारी के मुताबिक युवक नाबालिग को पहले मंदिर ले गया, फिर युवक ने उसकी मांग में जबरदस्ती संदूर भरकर उसका दुष्कर्म किया। आरोपी की पहचान संजय यादव निवासी नजदीक पावर हाउस रेलवे लाइन राजीव गांधी कालोनी के रूप में हुई है।

    आरोपी छात्रा के इलाका का ही रहने वाला है। आरोपी नाबालिगा को घर के पास ही छोड़कर फरार हो गया। वहीं नाबालिग लड़की का मेडिकल लुधियाना के सिविल अस्पताल में कराया गया। इस घटना को लेकर पीड़ित परिवार ने न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छापेमारी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पहले भी छात्रा पर आरोपी बुरी नजर रखता था। आरोपी ने मौका देख स्कूल जाती छात्रा को गाड़ी में बैठा लिया। आरोपी के खिलाफ थाना फोकल पॉइंट की पुलिस ने मामला दर्ज किया है। 

  • टीवी मुक्त अभियान के सफल क्रियान्वन में कारगर सिद्ध होगी मिनी डिजिटल एक्सरे मशीन -सीएमओ 

    टीवी मुक्त अभियान के सफल क्रियान्वन में कारगर सिद्ध होगी मिनी डिजिटल एक्सरे मशीन -सीएमओ 

    ऊना/सुशील पंडित : सीएमओ डाॅ मंजू बहल ने जानकारी देते हुए बताया कि रिमेक्स केए-6 हैण्ड हेल्ड डीजिटल एक्सरे मशीन के जरिए टीबी रोगियों की स्क्रीनिग की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह एक पोर्टेबल मशीन है जिसका उपयोग अस्पताल के इलावा फील्ड में किसी भी गावं, झुगी झोंपड़ी व् इंडस्ट्रीज में टीवी स्क्रीनिंग के लिए आसानी से किया जा सकता है। मशीन की सहायता से ग्रामीण व दूर-दराज क्षेत्रों में टीबी मुक्त अभियान के सफल क्रियान्वन को बल मिलेगा। उन्होंने बताया कि मशीन के माध्यम से समय रहते टीबी के सम्भावित मरीजों में लक्षणों का पता कम समय में लगाने में सहायता मिलेगी तथा टीवी मुक्त ऊना के लक्ष्य को निर्धारित समय में हासिल करना आसान होगा। डाॅ मंजू बहल ने बताया कि हाल ही में इस मशीन की गुणवत्ता को जांचने के लिए इसका प्रयोग जिला के अस्पताल व खंड अम्ब के अंतर्गत आने वाले कुठेडा खैरला गांव में किया गया जिसके परिणाम भी संतोषजनक पाए गए हैं।
    डाॅ मंजू बहल ने बताया कि मशीन से लिए गये एक्सरे उच्च श्रेणी के होने के साथ-साथ यह मशीन आर्टिफिशियल इन्टेलिजेन्स की हायता से टीबी के लक्षणों कि एक्सरे रीडिंग व रिपोर्टिंग करने में सक्षम है। इस मशीन के द्वारा शरीर के किसी भी हिस्से का एक्सरे लिया जा सकता है तथा मरीज के लिए रेडिएशन् का खतरा भी कम है।
    सीएमओ ऊना ने बताया कि अब इस मशीन का उपयोग जिला स्वास्थ्य एवम परिवार कल्याण विभाग जिला ऊना द्वारा क्षय रोगियों की खोज हेतु चलने वाले अभियान में किया जायेगा जिससे की भारत सरकार द्वारा रखे गये 2025 के क्षय रोग मुक्त भारत अभियान के लक्ष्य व् हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित 2024 के लक्ष्य को प्राप्त करने में अहम भूमिका निभाएगी।