Blog

  • हिमालच चुनाव live : अब तक कांग्रेस ने 35 सीटों पर की जीत दर्ज, बीजेपी के 11 मंत्रियों में 9 की हार

    हिमालच चुनाव live : अब तक कांग्रेस ने 35 सीटों पर की जीत दर्ज, बीजेपी के 11 मंत्रियों में 9 की हार

    AAP अभी तक नहीं खोल पाई खाता

    हिमाचल: कांग्रेस पार्टी ने अब तक 35 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है, जबकि 4 पर आगे चल रही है। भाजपा 14 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है, 12 पर आगे है। अन्य कैंडिडेट्स ने 2 सीटों पर जीत हासिल की है और एक पर आगे चल रहे हैं। MCD में जीत दर्ज करने वाली AAP यहां अभी तक खाता भी नहीं खोल पाई है। बीजेपी के 11 मंत्रियों में से 9 मंत्रियों को हार हासिल हुई है। 

    इधर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने चुनावी नतीजों पर कहा- हम जनता का फैसला स्वीकार करते हैं। पांच साल तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नेतृत्व से मिले सहयोग के लिए धन्यवाद करता हूं। राज्य के विकास के लिए हम सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएंगे।

  • पंजाबः The Grand Spa Center पर पुलिस की Raid, मालिक निखिल भट्टी सहित मैनेजर गिरफ्तार

    पंजाबः The Grand Spa Center पर पुलिस की Raid, मालिक निखिल भट्टी सहित मैनेजर गिरफ्तार

    अमृतसरः शहर के पॉश एरिया रणजीत एवेन्यू में एक स्पा सेंटर पर पुलिस ने रेड कर मालिक सहित मैनेजर को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने रणजीत एवेन्यू के दा ग्रैंड स्पा सेंटर आज छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने स्पा सेंटर के मालिक निखिल भट्टी और मैनेजर लखविंदर सिंह उर्फ़ सैम को गिरफ्तार किया है।

  • पंजाबः पुलिस ने थाना SHO सहित 4 लोगों के खिलाफ किया मामला दर्ज

    पंजाबः पुलिस ने थाना SHO सहित 4 लोगों के खिलाफ किया मामला दर्ज

    फ़िरोज़पुरः पंजाब में अवैध रेत माइनिंग को लेकर सरकार ने सख्ती से कार्रवाई के आदेश जारी है। इस आदेशों के चलते पुलिस ने अवैध रेत माइनिंग को लेकर अपने ही थाना मल्लावाला के एसएचओ जसविंदर सिंह सहित चार लोगो के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया है।

    सीआई स्टाफ जीरा की पुलिस ने थाना मल्लावाला के मौजूदा एसएचओ जसविंदर सिंह द्वारा 3 रेत माफिया के लोगों के साथ मिलीभुगत कर अवैध रेत माइनिंग करवाने के आरोप में मामला दर्ज कर दिया है। इस मामले को लेकर डीएसपी फतेह सिंह बराड़ ने बताया कि पुलिस और पंजाब सरकार रेत माइनिंग और नशा तस्करों के खिलाफ पूरी तरह से सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी के तहत आज यह कार्रवाई की गई है।

  • कांग्रेस उम्मीदवार ने काउंटिंग सेंटर पर की आत्महत्या की कोशिश

    कांग्रेस उम्मीदवार ने काउंटिंग सेंटर पर की आत्महत्या की कोशिश

    गुजरात: विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ रहे हैं। भाजपा एक बार फिर प्रचंड जीत की ओर आगे बढ़ रही है। पार्टी ने 150 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। इस बीच, कांग्रेस के गांधीधाम से उम्मीदवार भरत सिंह सोलंकी ने काउंटिंग स्टेशन पर आत्महत्या की कोशिश की।

    सोलंकी ने ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाया और गले में फंदा बांधते हुए सुसाइड की कोशिश की। भरत सोलंकी ने आरोप लगाया कि ईवीएम ठीक से सील नहीं थी। इतना ही नहीं कुछ ईवीएम में सिग्नेचर भी नहीं थे। सोलंकी पहले काउंटिंग रूम धरने पर बैठे और फिर आत्महत्या की कोशिश की। 

  • हिमालच चुनाव live : राज्यपाल को CM जयराम ठाकुर सौंपेंगे इस्तीफा

    हिमालच चुनाव live : राज्यपाल को CM जयराम ठाकुर सौंपेंगे इस्तीफा

    हिमाचल प्रदेश : हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। चुनाव आयोग ने कई सीटों पर नतीजों की घोषणा कर दी है। चुनाव आयोग के अनुसार, कांग्रेस ने 10 सीटों पर जीत दर्ज की और 29 पर आगे चल रही है। जबकि भाजपा ने 9 सीटों पर जीत हासिल की और 17 पर आगे चल रही है। बता दें कि कांग्रेस ने बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी ने एक सीट पर जीत दर्ज की है और दो सीटों पर आगे चल रहे हैं।

    प्रदेश की 68 सीटों पर करीब 66 फीसदी मतदान हुआ था।कांग्रेस राज्य प्रमुख प्रतिभा सिंह ने हिमाचल विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली जीत पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जीत आप सब की है। हिमाचल की जनता ने इतिहास रच कर आज ये सन्देश साफ दे दिया है कि हिमाचल को विकास के पथ पर कांग्रेस ही ले कर जाएगी। यह जीत हिमाचल के विश्वास की है।हिमाचल प्रदेश में मतगणना जारी है। चुनाव आयोग के अनुसार, कांग्रेस ने 10 सीटों पर जीत दर्ज की और 29 पर आगे चल रही है। जबकि भाजपा ने 9 सीटों पर जीत हासिल की और 17 पर आगे चल रही है। इस तरह कांग्रेस ने बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है।

  • हार के बाद कांग्रेस प्रभारी रघु शर्मा का इस्तीफा, देखें पत्र

    हार के बाद कांग्रेस प्रभारी रघु शर्मा का इस्तीफा, देखें पत्र

    नई दिल्लीः गुजरात चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद गुजरात प्रभारी रघु शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने हाथ से लिखे अपने इस्तीफे को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेज दिया है। राजस्थान में कैबिनेट मंत्री रह चुके रघु शर्मा को अशोक गहलोत का करीबी माना जाता है।

  • पंजाबः ककराली गांव से 4 बच्चे लापता, 5वीं कक्षा के 3 छात्र शामिल

    पंजाबः ककराली गांव से 4 बच्चे लापता, 5वीं कक्षा के 3 छात्र शामिल

    डेराबस्सी: ककराली गांव में चार नाबालिग बच्चों के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। बच्चों के बारे में अभी कुछ पता नहीं चला है। इनमें से तीन सरकारी स्कूल के 5वीं कक्षा के छात्र हैं, जबकि एक गैर-छात्र है। चारों को आखिरी बार मंगलवार सुबह 4.30 बजे गांव के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में में देखा गया था, जबकि कुछ देर बाद मुबारकपुर के चर्च के सीसीटीवी कैमरों में वे ढकोली की ओर बढ़ते दिखे।

    मुबारकपुर पुलिस ने गलत नीयत से बच्चों को बंधक बनाकर रखने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गांव के ब्लॉक कमेटी सदस्य छज्जा सिंह बैदवान ने बताया कि गांव के सरपंच का इकलौता पोता सतवीर (11) पुत्र गुरदीप सिंह मंगलवार को स्कूल गया था लेकिन वापस नहीं आया। दोपहर में जब उन्होंने तलाश की तो सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक ही कक्षा में पढ़ने वाले 9 वर्षीय देवेश पुत्र अजयपाल व 9 वर्षीय दिलखुश पुत्र अशोक कुमार सतवीर के साथ दिखाई दिए। उनके साथ 14 वर्षीय गैर-छात्र विशाल पुत्र रामसरूप भी है। सतवीर को छोड़कर, अन्य तीन बच्चे प्रवासी मजदूर परिवारों के हैं।

    इससे पहले सात लड़के सीसीटीवी में भी एक साथ नजर आए थे। पीछे रह गए तीनों लड़कों ने बताया कि विशाल उन्हें सैर करने के लिए कह रहा था लेकिन उन्होंने मना कर दिया। इस पर चारों आगे चले गए। 2 दिनों से गांववासी अपने स्तर पर बच्चों की तलाश कर रहे हैं, लेकिन चर्च पर लगे कैमरे की फुटेज के इलावा उनका कोई सुराग नहीं मिला। चौकी प्रभारी कुलवंत सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर कई टीमें बना कर लापता बच्चों की तलाश की जा रही है।

  • कनाडा में पंजाब की रचना सिंह ने रचा इतिहास

    कनाडा में पंजाब की रचना सिंह ने रचा इतिहास

    बनीं पहली दक्षिण एशियाई मंत्री

    ब्रिटिश कोलंबियाः पंजाब मूल की रचना सिंह ने कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया राज्य में पहली दक्षिण एशियाई मंत्री के तौर पर शपथ लेकर इतिहास रच दिया। वह पंजाब यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हैं। उन्हें शिक्षा और शिशु कल्याण मंत्री बनाया गया है। वह मो सिहोटा के बाद पोर्टफोलियो संभालने वाली दूसरी पंजाबी हैं, लेकिन इतने महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त होने वाली पहली दक्षिण एशियाई महिला हैं।

    रचना सिंह ने वीरवार को एक फोन पर दिए इंटरव्यू में न्यूज एजेंसी को बताया, मुझे उस सरकार का हिस्सा होने पर गर्व है जो लोगों की सुनती है और उनकी देखभाल करती है। हम सभी के लिए मुफ्त और सुलभ शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा, हमारी सरकार ने 2017 से शिक्षा पर बहुत सारे निवेश किए हैं और आने वाले वर्षों में भी ऐसा करना जारी रखेगी।

    चूंकि मैं शिक्षकों के परिवार से आती हूं और अतीत में नस्लवाद विरोधी पर काम कर चुकी हूं, मेरे पास कामकाजी लोगों के बच्चों और विजिबल अल्पसंख्यक समुदायों से संबंधित लोगों की समस्याओं को महसूस करने की समझ है। उनके माता-पिता पिता रघबीर सिंह और मां सुलेखा दोनों के अलावा बहन सिरजाना पेशे से शिक्षक हैं। इसलिए उनका विदेश में शिक्षा मंत्री बनना परिवार के लिए महत्वपूर्ण है।

  • Gujarat Election Live: 7वीं बार जीत के करीब बीजेपी, इस दिन होगा शपथ ग्रहण समारोह

    Gujarat Election Live: 7वीं बार जीत के करीब बीजेपी, इस दिन होगा शपथ ग्रहण समारोह

    PM मोदी और अमित शाह होंगे शामिल

    गांधीनगर: गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजों की तस्वीर साफ हो गई है और भारतीय जनत पार्टी सातवीं बार जीत हासिल करती दिख रही है। अब तक के चुनाव परिणाम के मुताबिक भाजपा को गुजरात में बहुमत मिल गया है और पार्टी अब सरकार के गठन की कवायद में जुट गई है। इस बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने ऐलान किया है कि गुजरात में 12 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह होगा और भूपेंद्र भाई पटेल ही मुख्यमंत्री बनेंगे।

    राज्य भाजपा प्रमुख सीआर पाटिल ने कहा कि 12 दिसंबर को दोपहर 2 बजे गुजरात के मुख्यमंत्री शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे। किस पार्टी को विपक्ष मानते हैं के जवाब में सीआर पाटिल ने कहा कि हम कांग्रेस को ही विपक्ष मानते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को सोचना चाहिए कि वो राष्ट्रीय पाट्री थी, वो खत्म हो रही है। आम आमदी पार्टी का यहां कुछ था नहीं। उनकी तरफ से इस तरह के वादे किए गए, जो जमीन पर नहीं उतर सकते हैं। बता दें कि यह शपथ ग्रहण समारोह गांधीनगर हैलीपैड ग्रांउंड पर होगा।

    वहीं, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने कहा कि गुजरात विधानसभा चुनाव का जनादेश अब स्पष्ट हो चुका है, यहां की जनता ने मन बना लिया है कि दो दशक से चली आ रही गुजरात की इस विकास यात्रा को अविरत चालू रखना है। यहां के लोगों ने एक बार फिर बीजेपी पर अटूट भरोसा दिखाया है। उन्होंने इसे भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत का जीत बताया।

  • Himachal Election Live: कांग्रेस में CM चेहरे को लेकर मंथन शुरू, चर्चा में ये 2 बड़े नाम

    Himachal Election Live: कांग्रेस में CM चेहरे को लेकर मंथन शुरू, चर्चा में ये 2 बड़े नाम

    हिमाचल/ सुशील पडिंत: प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर काउंटिंग जारी है। कांग्रेस पार्टी ने अब तक 22 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है, जबकि 17 पर आगे चल रही है। भाजपा 13 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है, 13 पर आगे चल रही है। अन्य कैंडिडेट्स ने 2 सीटों पर जीत हासिल की है और एक पर आगे चल रहे हैं। एमसीडी में जीत दर्ज करने वाली आप यहां अभी तक खाता भी नहीं खोल पाई है।

    इसमें हिमाचल कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम पर विचार किया जा रहा है। प्रतिभा सिंह हिमाचल के मंडी से सांसद हैं। वह हिमाचल के पूर्व CM वीरभद्र सिंह की पत्नी हैं। बता दें कि हिमाचल में नतीजों से पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा वीरभद्र सिंह ने सीएम पद का दावा किया। उन्होंने कहा- राज्य के लोग चाहते हैं कि वीरभद्र परिवार का कोई व्यक्ति राज्य के विकास की विरासत को आगे बढ़ाए।