Blog

  • जालंधरः BSF कालोनी में चाकू की नोक पर ई रिक्शा चालक से नगदी छीनकर लुटेरे हुए फरार, देखें CCTV

    जालंधरः BSF कालोनी में चाकू की नोक पर ई रिक्शा चालक से नगदी छीनकर लुटेरे हुए फरार, देखें CCTV

    जालंधर, वरुण/हर्षः लोकसभा उपचुनाव को लेकर जगह- जगह पुलिस ने नाकाबंदी की हुई है। शरारती अनंसरों के खिलाफ सख्ती से पूछताछ की जा रही है। वहीं पुलिस की चौकसी के बावजूद देर रात चाकू की नोक पर लूट की वारदात का मामला सामने आया है। दरअसल, मंदिर से माथा टेककर 3 लुटेरे ई रिक्शा में बैठकर बीएसएफ कॉलोनी पहुंचे। इस दौरान उक्त लुटेरों ने पैसे देने की बजाय पहले तो ई-रिक्शा चालक को थप्पड़ जड़ने शुरू कर दिए, फिर चाकू की नोक पर उससे नकदी व मोबाइल छीनकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि उक्त लुटेरे बीएसएफ कालोनी में रूके, जहां पर उक्त रिक्शा चालक से चाकू की नोक पर नगदी छीनकर फरार हो गए। 

  • BBC के अध्यक्ष रिचर्ड शार्प ने दिया इस्तीफा, लगे थे गंभीर आरोप

    BBC के अध्यक्ष रिचर्ड शार्प ने दिया इस्तीफा, लगे थे गंभीर आरोप

    नई दिल्लीः बीबीसी के अध्यक्ष रिचर्ड शार्प ने बोरिस जॉनसन को दिए गए ऋण मामले में इस्तीफे की घोषणा की है। बीबीसी के चेयरमैन शार्प ने नियमों का उल्लंघन करने की रिपोर्ट सामने आने बाद इस्तीफा दिया है। बता दें कि एक स्वतंत्र रिपोर्ट में पाया गया है कि शार्प ने तत्कालीन प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के लिए ऋण के संबंध में सार्वजनिक नियुक्तियों के नियमों का उल्लंघन किया था।

    उधर, शार्प ने कहा कि वह जून के अंत तक पद पर बने रहने के अनुरोध पर सहमत हो गए हैं ताकि सरकार को उनके उत्तराधिकारी को खोजने के लिए समय मिल सके। देश की सार्वजनिक नियुक्ति निगरानी संस्था इस बात की जांच कर रही है कि सरकार ने 2021 में प्रसारक की अध्यक्षता के लिए शार्प का चयन किस तरह से किया था?

    रिपोर्ट में पाया गया कि उन्होंने संभावित हितों के टकराव का खुलासा करने में विफल रहकर सार्वजनिक नियुक्तियों के लिए सरकार की संहिता का उल्लंघन किया गया। शार्प ने हालांकि कहा कि अपने चार साल के कार्यकाल के अंत तक बने रहना प्रसारक के ‘अच्छे काम’ से ध्यान भटकाने वाला होगा। शार्प ने एक बयान में कहा, “मैंने फैसला किया है कि बीबीसी के हितों को प्राथमिकता देना सही है। इसलिए मैंने आज सुबह बीबीसी के अध्यक्ष के रूप में विदेश मंत्री और बोर्ड के लिए इस्तीफा दे दिया है।”

  • थाने में SP ने मारा छापा, नशे में धुत्त मिले SHO सहित 2 मुलाजिम, किया सस्पेंड

    थाने में SP ने मारा छापा, नशे में धुत्त मिले SHO सहित 2 मुलाजिम, किया सस्पेंड

    हमीरपुरः हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के विधानसभा क्षेत्र की पुलिस कितनी मुस्तैद है, इसकी बानदी देखने को मिली है। एसपी हमीरपुर के निरीक्षण के दौरान यहां बड़ी लापरवाही देखने को मिली है। यहां पर नादौन थाने के एसएचओ और दो अन्य कॉन्सटेबल को ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में धुत्त होने पर सस्पेंड किया गया है। एसपी की कार्यवाही से थाने में हड़कंप मच गया है। फिलहाल, तीनों पुलिस कर्मियों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है औऱ पड़ताल की जा रही है। जानकारी के अनुसार, हमीरपुर की एसपी आकृति शर्मा देर रात को नादौन थाने की जांच के लिए पहुंची थी। पुलिस कर्मियों को एसपी के आने की भनक नहीं लगी और एसपी ने मौके पर पाया कि थाने के एसएचओ और दो पलिस कॉन्सटेबल शराब के नशे में धुत्त हैं। जैसे ही एसपी मौके पर पहुंची सभी पुलिस कर्मियों का नशा उतर गया।

    ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एसपी ने सख्त एक्शन लिया और तीन पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया। तीनों पुलिस कर्मचारियों का मेडिकल करवाने के बाद सस्पेंड कर दिया गया है। एसपी डॉक्टर आकृति शर्मा ने बताया कि तीनों पुलिस कर्मियों को शराब के नशे में पाया गया था और तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। एसएचओ योगराज चंदेल के साथ कांस्टेबल सत्येन्द्र , बेसरी लाल नशे में धुत पाए गए और जब उनका मेडिकल करवाया गया तो मेडिकल में शराब पीने की पुष्टि हुई है। विभागीय जांच व कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। थाना में शीघ्र ही SHO की तैनाती कर दी जाएगी।

  • नेता की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    नेता की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    कटिहार: जनता दल यूनाइटेड के नेता कैलाश महतो की कटिहार में वीरवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। समाचार एजेंसी के अनुसार, पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना कटिहार के बरारी थाना क्षेत्र में हुई। ओम प्रकाश, एसडीपीओ, कटिहार ने एएनआई को बताया, “जदयू नेता कैलाश महतो की कल कटिहार में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना कटिहार के बरारी थाना क्षेत्र की है। हमने जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। करीब 4-5 राउंड फायरिंग की गई। आगे की जानकारी पोस्टमार्टम के बाद ही दी जा सकती है।”

    जद (यू) के 65 वर्षीय नेता को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इंडिया टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, आरोपियों ने महतो की हत्या करने के बाद हवा में गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए। खबरों के मुताबिक, महतो ने पुलिस को एक आवेदन दिया था जिसमें उन्होंने अपराधियों के निशाने पर होने की बात कही थी।

  • पंजाबः 1 मई को स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद, नोटिफिकेश जारी

    पंजाबः 1 मई को स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद, नोटिफिकेश जारी

    लुधियानाः पंजाब सरकार ने आज लुधियाना में पंजाब कैबिनेट की बैठक की। इस मौके पर पंजाब के पक्ष में कई फैसले लिए गए। वहीं सरकार ने सोमवार यानि 1 मई को सरकारी छुट्टी का ऐलान किया है। दरअसल, 1 मई को मजदूर दिवस मनाया जाता है, जिसके तहत सरकार ने राज्य के सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड, कोरपोरेशन और शिक्षण संस्थान में छुट्टी घोषित कर दी है। नोटिफिकेशन की कॉपी सभी विभागीय उच्च पदस्थ अधिकारियों को भेज दी गई है।कैबिनेट की बैठक खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि अब कैबिनेट की बैठक पंजाब के अलग-अलग जिलों में होगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा या अन्य किसी कारण से फसल के नुकसान का मुआवजा किसानों को दिया जाएगा, जबकि खेती मजदूरों को 10 प्रतिशत मुआवजा मिलेगा। कैबिनेट ने फैसला किया कि PAU के शिक्षकों के लिए 7वां वेतन आयोग लागू किया जाएगा। GADVASU और PTU के कर्मचारियों को अगली कैबिनेट में 7वां वेतन आयोग दिया जाएगा। दवा की प्रयोगशाला के लिए स्थायी कर्मचारियों को नियुक्त करने की स्वीकृति दी गई। साथ ही बाबा बुद्धाजी के नाम पर प्रशासनिक ब्लॉक भी बनाया जाएगा।

    इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पंजाब में अभी भी कई ऐसे मजदूर हैं जो पंजीकृत नहीं हैं।  केंद्र और पंजाब की कई ऐसी योजनाएं हैं, जिनका लाभ लेने से वह वंचित रह जाते हैं। इसलिए सीएम मान ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि गांव- गांव, शहरों और कस्बों में जाकर मजदूरों का पंजीकरण कराएं ताकि अधिक से अधिक लाभ मिल सके। यह पहली बार है जब कैबिनेट की बैठक चंडीगढ़ के बाहर हुई है।

  • पंजाबः शराब के ठेके पर व्यक्ति का कत्ल

    पंजाबः शराब के ठेके पर व्यक्ति का कत्ल

    नवांशहरः जिले के मेहली गांव में शराब के ठेके पर व्यक्ति का कत्ल होने का मामला सामने आया है। पुलिस को दर्ज करवाए गए पर्चे के अनुसार संदीप सिंह पुत्र किरपाल सिंह निवासी गांव मेहली ने बताया कि उसके पिता किरपाल सिंह रात को घर से यह कहकर निकले थे कि वह विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की पुत्र चरणजीत सिंह निवासी गली नंबर-1, बसंत नगर फगवाड़ा से उधार दिए पैसे लेने जा रहे है। पीड़ित ने बताया कि काफी समय बीत जाने के बाद जब वह घर नहीं पहुंचे तो वह उन्हें ढूढंने के लिए निकल गया।

    इस दौरान जैसे ही वह मेहली में शराब के ठेके के पास पहुंचा तो उसने देखा कि विक्की उसके पिता किरपाल सिंह के साथ बहस कर रहा था। पीड़ित का आरोप है कि देखते ही देखते विक्की ने उसके पिता के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। जिसके कारण उसके पिता की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उक्त विक्की स्वीफ्ट कार में सवार होकर मौके से फरार हो गया। पुलिस के द्वारा घटना की जगह पर पहुंच कर मामले की जांच की जा रही है। 

  • पूर्व राज्यपाल के घर पहुंची CBI, इस मामले में करेगी पूछताछ

    पूर्व राज्यपाल के घर पहुंची CBI, इस मामले में करेगी पूछताछ

    नई दिल्लीः केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) 60 करोड़ रुपये के कथित रिश्वत मामले में शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपराज्यपाल सत्यपाल मलिक के घर पहुंची है। मामला एक स्वास्थ्य बीमा योजना से संबंधित है, जिसे कथित रूप से आगे बढ़ाने के लिए कहा गया था, लेकिन जब वह जम्मू और कश्मीर के तत्कालीन राज्य के राज्यपाल थे, तब रद्द कर दिया गया था। 
    मलिक ने दावा किया था कि 23 अगस्त, 2018 और 30 अक्टूबर, 2019 के बीच जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान फाइलों को मंजूरी देने के लिए उन्हें रिश्वत की पेशकश की गई थी। सीबीआई की टीम उनके बयान दर्ज करने और अन्य जानकारी जुटाने के लिए उनके घर पहुंची है। पिछले साल सीबीआई ने इस संबंध में मामला दर्ज किया था और छह राज्यों में छापेमारी की थी।

    23 मार्च, 2022 को डॉ मोहम्मद उस्मान खान, जेकेएएस, उप सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, जम्मू-कश्मीर सरकार से एक पत्र रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड को कर्मचारी स्वास्थ्य देखभाल बीमा योजना के लिए एक अनुबंध देने में कदाचार के मामले के संबंध में प्राप्त हुआ था। लिखित संचार में उल्लिखित आरोपों ने प्रथम दृष्टया खुलासा किया कि ट्रिनिटी रीइंश्योरेंस ब्रोकर्स लिमिटेड, रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड और अन्य अज्ञात लोक सेवकों के साथ साजिश और मिलीभगत से जम्मू-कश्मीर सरकार के वित्त विभाग के अज्ञात अधिकारियों ने अपने आधिकारिक पद का दुरुपयोग करके अपराध किया।

    उन्होंने 2017 और 2018 की राज्य के खजाने को नुकसान पहुंचाया और जम्मू-कश्मीर सरकार को धोखा दिया। प्रारंभिक जांच के बाद, सीबीआई ने आरपीसी की धारा 420 के साथ धारा 120-बी और जम्मू-कश्मीर पीसी अधिनियम की धारा 5(2), धारा 5(1)(डी) के तहत मामला दर्ज किया।

  • ਪੰਜਾਬ : ਪੁਰਾਣੀ ਰੰਜਿਸ਼ ਦੇ ਚਲਦਿਆਂ ਨੌਜਵਾਨ ਦਾ ਹੋਇਆ ਕਤਲ

    ਪੰਜਾਬ : ਪੁਰਾਣੀ ਰੰਜਿਸ਼ ਦੇ ਚਲਦਿਆਂ ਨੌਜਵਾਨ ਦਾ ਹੋਇਆ ਕਤਲ

    ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ : ਸ਼ਹਿਰ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਕਸਬਾ ਮੱਲਾਂਵਾਲਾ ਅਧੀਨ ਪੈਂਦੇ ਪਿੰਡ ਨਵਾਂ ਗੁਰਦਿਤੀ ਵਾਲਾ ਵਿੱਚ ਪੁਰਾਣੀ ਰੰਜਿਸ਼ ਦੇ ਚੱਲਦਿਆਂ ਤੇਜਧਾਰ ਹਥਿਆਰਾਂ ਨਾਲ ਇਕ ਨੌਜਵਾਨ ਦਾ ਕਤਲ ਕਰ ਦੇਣ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੀ ਪਹਿਚਾਣ ਗੁਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਗੁਰਦਿਤੀ ਵਾਲਾ ਵਜੋਂ ਹੋਈ ਮ੍ਰਿਤਿਕ ਦੀ ਮਾਤਾ ਜੋਗਿੰਦਰ ਕੌਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪਿੰਡ ਦੇ ਕੁੱਝ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨਾਲ ਪੁਰਾਣਾ ਝਗੜਾ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਸੀ ਜਿਸਦੇ ਚਲਦਿਆਂ ਹਮਲਾਵਰਾਂ ਨੇ 15 ਤੋਂ 20 ਅਣਪਛਾਤੇ ਵਿਅਕਤੀ ਲੈਕੇ ਪਹਿਲਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਪੁਰਾਣੇ ਘਰ ਬੂੜੇਵਾਲਾ ਵਿਚ ਆਏ ਅਤੇ ਉੱਥੇ ਭੰਨਤੋੜ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਉਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਨਵੇਂ ਘਰ ਨਵਾਂ ਗੁਰਦਿਤੀ ਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਜਿੱਥੇ ਉਸਦਾ ਬੇਟਾ ਗੁਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਸੱਜਣ ਸਿੰਘ ਉਮਰ ਕਰੀਬ 27 ਸਾਲ ਕਮਰੇ ਅੰਦਰ ਬੈਠਾ ਸੀ, ਉਹਨਾਂ ਆਉਂਦਿਆਂ ਹੀ ਕਮਰੇ ਦਾ ਦਰਵਾਜਾ ਤੋੜ ਦਿੱਤਾ ਅਤੇ ਗੁਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਤੇ ਕਿਰਪਾਨਾਂ ਦਾਤਰਾਂ ਨਾਲ ਹਮਲਾ ਕਰਕੇ ਬੁਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਜ਼ਖਮੀ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਅਤੇ ਮੌਕੇ ਤੋਂ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਏ। 

    ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਜਖਮੀ ਗੁਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਇਲਾਜ ਲਈ ਜੀਰਾ ਦੇ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਦਾਖਲ ਕਰਾਇਆ ਗਿਆ ਜਿਥੇ ਉਸਦੀ ਹਾਲਤ ਗੰਭੀਰ ਹੋਣ ਕਰਕੇ ਉਸਨੁੰ ਫਰੀਦਕੋਟ ਵਿਖੇ ਰੈਫਰ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਜਿੱਥੇ ਉਸਦੀ ਇਲਾਜ ਦੌਰਾਨ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ ਹੈ। ਪੀੜਤ ਪਰਿਵਾਰ ਵੱਲੋਂ ਪੁਲਿਸ ਕੋਲੋਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਹਮਲਾਵਰਾਂ ਤੇ ਜਲਦ ਸਖਤ ਤੋਂ ਸਖਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਇੰਨਸਾਨ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇ ਦੂਸਰੇ ਪਾਸੇ ਜਦੋਂ ਇਸ ਘਟਨਾ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਥਾਣਾ ਮੱਲਾਵਾਲਾ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਜਿਵੇਂ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰ ਆਪਣੇ ਬਿਆਨ ਦਰਜ ਕਰਾਉਣਗੇ ਉਸ ਦੇ ਹਿਸਾਬ ਨਾਲ ਬਣਦੀ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।

  • बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान सुसाइड मामले में 10 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, इस अभिनेता को किया बरी

    बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान सुसाइड मामले में 10 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, इस अभिनेता को किया बरी

    मुंबईः सीबीआई की अदालत ने अभिनेत्री जिया खान को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप से सूरज पंचोली को बरी कर दिया है। इस मामले में 10 साल बाद कोर्ट का फैसला आया है। कोर्ट ने कहा- आपके खिलाफ सबूतों की कमी है। इसलिए हम आपको दोषी नहीं ठहरा सकते। आप बरी किए जाते हैं।’ अगर अभिनेता आदित्य पंचोली और जरीना वहाब के बेटे सूरज को इस मामले में दोषी ठहराया जाता है, तो उन्हें 10 साल तक की जेल की सजा हो सकती थी।

    सीबीआई की विशेष अदालत के जज ए एस सैय्यद ने पिछले हफ्ते मामले में दोनों पक्षों की अंतिम दलीलें सुनी थीं और अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। जिया (25) तीन जून 2013 को अपने जुहू स्थित घर में मृत मिली थीं। पुलिस ने जिया की ओर से कथित तौर पर लिखे छह पन्नों के पत्र के आधार पर सूरज को गिरफ्तार कर लिया था और उन पर आईपीसी की धारा-306 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। 

    आईपीसी की धारा-306 के अनुसार, ‘अगर कोई व्यक्ति आत्महत्या करता है, तो उसे जो भी शख्स यह कदम उठाने के लिए उकसाता है, उसे 10 साल तक की जेल की सजा हो सकती है और उस पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है।’ सीबीआई ने आरोप लगाया था कि मुंबई पुलिस द्वारा जब्त किया गया पत्र जिया ने ही लिखा था। जांच एजेंसी ने दावा किया था कि पत्र में सूरज के साथ जिया के अंतरंग संबंधों के साथ-साथ उनके कथित शारीरिक शोषण, मानसिक और शारीरिक यातना के बारे में बात की गई है, जिस वजह से उन्होंने खुदकुशी की।

  • पंजाबः खत्म हुई पंजाब कैबिनेट की बैठक, लिए गए ये अहम फैसले

    पंजाबः खत्म हुई पंजाब कैबिनेट की बैठक, लिए गए ये अहम फैसले

    लुधियानाः पंजाब सरकार ने आज लुधियाना में पंजाब कैबिनेट की बैठक की। इस मौके पर पंजाब के पक्ष में कई फैसले लिए गए। यह पहली बार है जब कैबिनेट की बैठक चंडीगढ़ के बाहर हुई है। कैबिनेट की बैठक खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि अब कैबिनेट की बैठक पंजाब के अलग-अलग जिलों में होगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा या अन्य किसी कारण से फसल के नुकसान का मुआवजा किसानों को दिया जाएगा, जबकि खेती मजदूरों को 10 प्रतिशत मुआवजा मिलेगा।

    इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पंजाब में अभी भी कई ऐसे मजदूर हैं जो पंजीकृत नहीं हैं।  केंद्र और पंजाब की कई ऐसी योजनाएं हैं, जिनका लाभ लेने से वह वंचित रह जाते हैं। इसलिए सीएम मान ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि गांव- गांव, शहरों और कस्बों में जाकर मजदूरों का पंजीकरण कराएं ताकि अधिक से अधिक लाभ मिल सके। वहीं सीएम मान ने 1 मई को मजदूर दिवस के मौके पर छुट्टी का ऐलान किया है। कैबिनेट ने फैसला किया कि PAU के शिक्षकों के लिए 7वां वेतन आयोग लागू किया जाएगा। GADVASU और PTU के कर्मचारियों को अगली कैबिनेट में 7वां वेतन आयोग दिया जाएगा। दवा की प्रयोगशाला के लिए स्थायी कर्मचारियों को नियुक्त करने की स्वीकृति दी गई। साथ ही बाबा बुद्धाजी के नाम पर प्रशासनिक ब्लॉक भी बनाया जाएगा।

    पंजाब में भगवंत मान सरकार राज्य के कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की तैयारी में भी है। इसके लिए पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और मुख्य सचिव के नेतृत्व में दो कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी छत्तीसगढ़ और राजस्थान जैसे राज्यों में जहां यह पुरानी योजना लागू है, वहां इसका अध्ययन कर रही है। इस बारे में जानकारी देते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि  कई सरकारों ने इस मामले में ऐसा रास्ता चुना है, जो कर्मचारियों के लिए बड़ा धोखा होगा, लेकिन हम नया रास्ता निकालेंगे। हम ऐसा मॉडल लेकर आएंगे जिसे बाकी राज्य भी अपनाएंगे।