Blog

  • पंजाबः केंद्रीय मॉडर्न जेल में नशे के आरोप में एएसआई काबू

    पंजाबः केंद्रीय मॉडर्न जेल में नशे के आरोप में एएसआई काबू

    फरीदकोट: फरीदकोट की केंद्रीय मॉडर्न जेल नशे को लेकर पहले भी कई बार मामले सामने आए है। वहीं आज एक बार फिर से नशे को लेकर चर्चा में आ गई है। इस बार मोबाइल या सिम की बरामदगी नहीं बल्कि जेल में 50 ग्राम नशीला पदार्थ पहुंचाने के मामला सामने आया है।

    इस संबंध में मोगा जिला पुलिस का एक एएसआई राज सिंह गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक एएसआई पर पेशी से वापिस लौट रहे हवालातियों के जानकार से नशा लेकर उपलब्ध करवाने का आरोप लगा है। इसका खुलासा जेल प्रशासन के हवालातियों की तलाशी के दौरान हुआ। वहीं पूछताछ के बाद एएसआई व दोनों हवालातियों खिलाफ थाना कोतवाली में केस दर्ज कर लिया गया है।

  • जालंधरः रिश्तेदार के साथ 1 साल के बच्चे का शव लेकर थाने पहुंची महिला, पुलिस नहीं कर रही सुनवाई, जानें मामला

    जालंधरः रिश्तेदार के साथ 1 साल के बच्चे का शव लेकर थाने पहुंची महिला, पुलिस नहीं कर रही सुनवाई, जानें मामला

    जालंधर, (वरुण/ हर्ष) : महानगर के थाना रामामंडी में पुलिस द्वारा कार्रवाई ना करने का मामला सामने आया है। दरसअल, देर रात महिला अपने एक साल के बच्चे के शव को लेकर थाना रामामंडी में पहुंची। महिला का आरोप है कि बच्चे की हत्या उसके पति ने की है। इस मामले को लेकर वह थाना रामामंडी आई है। महिला ने आरोप लगाया है कि थाना रामामंडी की पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही। इस दौरान बच्चे के शव को लेकर महिला के साथ आया उसका रिश्तेदार गोद में लेकर देर रात घूमता रहा। 

    बेटे की हत्या करके फरार हुआ पति

    थाना रामामंडी के प्रभारी नवदीप सिंह का कहना था कि मामले की जांच की जा रही है। थाने में बच्चे का शव लेकर पहुंची महिला गांव चौहकां निवासी निमिशा ने बताया कि उसकी लवली के साथ शादी हुई थी। यह उसकी दूसरी शादी थी। उसके बाद उनके घर बच्चा पैदा हुआ, जिसका नाम जीत रखा। महिला ने अपने पति पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। इस मामले में आरोपी अभी फरार चल रहा है। जांच जारी है जल्द आरोपी को गिरफ्तार करके कार्रवाई की जाएंगी।

    आरोप- शक के चलते पति ने की बेटे की हत्या 

    महिला का कहना था कि उसकी दो बेटियां भी हैं। महिला का आरोप था कि उसके पति लवली ने बेटे जीत की हत्या कर दी है और फरार हो गया है। उसने बताया कि पति उस पर शक करता था, जिस कारण उसने बेटे की हत्या कर दी। इस घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। 

    थाने में दो गाड़ियां मौजूद, फिर भी शव को बाइक पर भेजा

    बता दें कि, घटना की जानकारी मिलते ही थाने में प्रभारी के अलावा मौके पर पहुंचे एसीपी की भी गाड़ी खड़ी थी। थाने में दो-दो गाड़ियां खड़ी होने के बावजूद भी बच्चे के शव को बाइक पर अस्पताल भेजा गया। थाने के एएसआइ ने बच्चे के रिश्तेदार को बाइक के पीछे बिठाया और शव को अस्पताल ले गया।

  • राशिफल (बुधवार 03 अगस्त 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल (बुधवार 03 अगस्त 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेषः परिवार में मांगलिक कार्यक्रमों की चर्चा संभव है। सुख के साधन जुटेंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। कानूनी बाधा दूर होगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। कुसंगति से बचें। संतान की रोजी-रोटी की चिंता समाप्त होने के योग हैं।

    वृषः सामाजिक, धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई की चिंता रहेगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। विवाद न करें। उतावली में कोई काम न करें। पुरानी संपत्ति के रख-रखाव पर धन खर्च हो सकता है।

    मिथुनः जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यवसाय ठीक करेगा। व्यापार में नए प्रस्ताव लाभकारी रहेंगे। सही समय पर लिए गए फैसले लाभ दिला सकते हैं। आवास संबंधी समस्या हल होने के योग हैं। विवाद से क्लेश होगा। कानूनी अड़चन दूर होगी।

    कर्कः संपत्ति के कार्य लाभप्रद रहेंगे। भावनात्मक संबंधों में जल्दबाजी में निर्णय न लें। अधिकारी आपकी कार्यशैली से नाराज हो सकते हैं। परिश्रम के अनुरूप सफलता नहीं मिलेगी। संतान की इच्छा पूरी होगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। घर-बाहर तनाव रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें।

    सिंहः विद्यार्थी सफल रहेंगे। धनार्जन होगा। पूँजी निवेश संबंधी कार्यों में सावधानी रखें। आत्मविश्वास बना रहेगा। कारोबार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। पारिवारिक समस्याओं को प्राथमिकता से हल करें। यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा।

    कन्याः धैर्य रखें। काम का बोझ कम करने के लिए जिम्मेदारियों को बाँटना आवश्यक है। आर्थिक कामों में परेशानी आने की संभावना है। दूसरों के काम में व्यर्थ मीन-मेख न निकालें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। भागदौड़ रहेगी। दु:खद समाचार मिल सकता है।

    तुलाः प्रसन्नता बढ़ेगी। कारोबार में वांछित तेजी आने की संभावना रहेगी। विवेक से निर्णय करने पर लाभ एवं सफलता प्राप्त हो सकेगी। नए कार्य का आरंभ लाभदायी रहेगा। प्रयास सफल रहेंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। व्यस्तता रहेगी।

    वृश्चिकः शुभ समाचार मिलेंगे। मान बढ़ेगा। धनार्जन होगा। रोजगार के बेहतर अवसर मिलने से आय बढ़ेगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रसन्नतावर्धक समाचार मिलेंगे। व्यापार में इच्छित लाभ होगा। लेन-देन में सावधानी रखें। मेहमानों का आगमन होगा।

    धनुः व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। मेहनत व लगन से कार्यक्षेत्र में बेहतर सफलता हासिल कर सकेंगे। अपने व्यसनों पर काबू रखना चाहिए। विवाह संबंधी प्रस्ताव आएँगे। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

    मकरः व्यावसायिक योजना के विस्तार में मित्रों से मदद मिलेगी। पुरानी झंझटों से राहत रह पाएगी। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखना होगा। व्यस्तता रहेगी। कोई मुसीबत आ सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। फालतू खर्च होगा। जोखिम न उठाएं।

    कुंभः मित्रों से मदद मिलेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। धनार्जन होगा। घर की चिंता रहेगी। विरोधी भी आपसे प्रभावित होंगे। कला के क्षेत्र में इच्छित सफलता मिलने के योग हैं। सरकारी राज्यपक्ष के कामों में पर्याप्त सावधानी रखें।

    मीनः नए अनुबंध हो सकते हैं। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। साझेदारी में शुरू किया गया कार्य लाभ के अवसरों को बढ़ा सकता है। स्थायी संपत्ति खरीदने का मन बनेगा। दांपत्य जीवन में विश्वास बढ़ेगा। कामकाज की गति बनी रहेगी। शत्रु परास्त होंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

  • जिला में लगाए जांएगे 1 लाख पौधे: डीसी

    जिला में लगाए जांएगे 1 लाख पौधे: डीसी

    जिलाधीश राघव शर्मा ने जिला के खंड विकास अधिकारियों को दिए निदेश

    ऊना/सुशील पंडित: उपायुक्त राघव शर्मा ने जिला के सभी विकास खंडों में मॉनसून के मौसम में एक लाख पौधे लगाने के निर्देश दिए हैं। आज यहां जिला के खंड विकास अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में राघव शर्मा ने कहा कि प्रत्येक ब्लॉक 20 हजार पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने इस अभियान को पूरा करने के लिए कार्य योजना तैयार करने को कहा। उन्होंने कहा कि मॉनसून के मौसम में फलदार पौधों के साथ-साथ औषधीय पौधे भी रोपे जाएं। जिलाधीश ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पौधारोपण एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि सभी खंड विकास अधिकारी लक्ष्य को ध्यान में रखकर पौधारोपण करें और समाज के विभिन्न वर्गों को इसके लिए प्रेरित भी करें। इस अवसर पर पीओ डीआरडीए संजीव ठाकुर भी उपस्थित रहे।

  • भारतीय महिला टीम ने लॉन बॉल्स में पहली बार जीता Gold Medal, रचा इतिहास

    भारतीय महिला टीम ने लॉन बॉल्स में पहली बार जीता Gold Medal, रचा इतिहास

    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय महिला टीम ने इतिहास रच दिया है। लॉन बॉल्स इवेंट के फाइनल मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को मात दी और गोल्ड मेडल अपने नाम किया। 92 साल के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब भारत ने इस इवेंट में कोई मेडल जीता हो, वह भी अब सीधा गोल्ड मेडल हाथ लगा है। महिला टीम के इस इवेंट में टीम इंडिया में लवली चौबे, पिंकी, नयानमोनी साइकिया, रूपा रानी शामिल रहीं। जिन्होंने लगातार बेहतर प्रदर्शन किया और देश के लिए मेडल जीता। फाइनल मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 17-10 से मात दी है।

    करीब ढाई घंटे चले इस रोमांचक मुकाबले में कई बार उतार-चढ़ाव आया, टीम इंडिया ने शुरुआत में बढ़त बनाई, लेकिन उसके बाद साउथ अफ्रीका ने भी वापसी की। अंत में टीम इंडिया का शानदार खेल काम आया और भारत ने 17-10 से मुकाबला अपने नाम किया। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत के मेडल की संख्या अब 10 हो गई है, इसमें 4 गोल्ड मेडल, 3 सिल्वर और 3 ही ब्रॉन्ज़ मेडल शामिल हैं।

    भारत ने इस मुकाबले में 1-0 से बढ़त बना ली थी, लेकिन बाद में साउथ अफ्रीका ने वापसी की और स्कोर 2-1 पहुंच गया। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ रहा है और भी दिलचस्प होता जा रहा है। टीम इंडिया ने अभी तक 4-2 से बढ़त बनाई हुई है। जैसे-जैसे राउंड आगे बढ़ते गए, टीम इंडिया की बढ़त भी मज़बूत हुई। भारत 7-2 के राउंड से आगे चल रहा है।

    हालांकि जब आगे के एंड शुरू हुए तब टीम इंडिया कुछ लड़खड़ाई। साउथ अफ्रीका ने यहां लगातार प्वाइंट हासिल किए और मुकाबला 8-8 की बराबरी पर पहुंच गया है। 13 राउंड का गेम खत्म होने तक भारत और साउथ अफ्रीका के बीच कांटे का मुकाबला हुआ और अंत में जाकर भारत ने 17-10 से मैच जीत लिया।

  • 60 प्लस आयुवर्ग में अजोली के 53 और रायपुर के 116 लाभार्थियों को मिली पैन्शन: सत्ती

    60 प्लस आयुवर्ग में अजोली के 53 और रायपुर के 116 लाभार्थियों को मिली पैन्शन: सत्ती

    छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष ने अजोली व रायपुर सहोड़ां में सुनीं जन समस्याएं

    ऊना/सुशील पंडित: अजोली व रायपुर सहोड़ां में एक दिन एक गांव कार्यक्रम के तहत छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज जानकारी देते हुए बताया कि 60 प्लस आयुवर्ग में अजोली के 53 और रायपुर सहोड़ां के 116 लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पैन्शन मिलनी शुरु हो गई है। उन्होने इसके लिए लाभार्थियों को बधाई दी। इस मौके पर उन्होंने लोगों की समस्याओं को भी सुना और हर संभव समाधान का आश्वासन दिया।

    इस अवसर पर अपने संबोधन में सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि पंजाब की सीमा के साथ लगते ऊना विधानसभा के मैहतपुर, संतोषगढ़ व अजोली सहित अन्य ग्राम पंचायतों का गत साढ़े चार वर्षां में चहूंमुखी विकास हुआ है। उन्होंने बताया कि बसदेहड़ा में 63 लाख से जबकि संतोषगढ़ में 62 लाख से राजकीय पशु औषाधालयों के भवनों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आईटीआई मैहतपुर के भवन के निर्माण पर 8.55 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 4 करोड़ की लागत से मैहतपुर सीवरेज का कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र को पांच बड़े खेल स्टेडियमों की सौगात मिली है। इनमें देहलां में 1 करोड़ की लागत से स्टेडियम तैयार करके जनता को समर्पित किया जा चुका है जबकि संतोषगढ़ में 1.50 करोड़, बसदेहड़ा में 1.71 करोड़, जलग्रां में 1.32 करोड़ और बहडाला में 1.42 करोड़ से खेल स्टेडियमों का निर्माण किया जा रहा है।

    सत्ती ने बताया कि रायपुर सहोड़ां में 1.38 करोड़ रुपये की लागत की दो सिंचाई योजनाएं व जल भंडारण टैंक जबकि 14.50 लाख से पंचायत घर बनाकर जनता को समर्पित किया गया है। उन्होंने बताया कि सामुदायिक भवन में 4.50 लाख रुपये से शौचालयों का निर्माण किया गया है तो वहीं 5 लाख रुपये से किचन का निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि 38.40 लाख से रुपये से मेन रोड से हरिजन बस्ती से होते हुए रेलवे लाईन तक सड़क निर्माण और वार्ड नंबर 9 की सराय में 5 लाख से इंटरलॉकिंग टाईल्स का कार्य प्रगति पर है।

    सत्ती ने बताया कि रायपुर में गलियों और सामुदायिक भवन की ंमरम्मत पर 11.58 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। इसके अलावा मिनी स्टेडियम के निर्माण के लिए 80 लाख रुपये का एस्टीमेट सरकार को स्वीकृति के लिए भेजा गया है।

    इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, कांगड़ा बैंक के निदेशक बलवंत ठाकुर, रायपुर के प्रधान रोहित कुमार व उपप्रधान हरजीत सिंह, बीडीसी सदस्य फुमण चौधरी, वार्ड सदस्य प्रेम लता, मोनिका, चंचल, अरुण, सोनी, बूथ पालक अश्वनी कपिला, रमेश चौधरी, तुषार शर्मा, अमित कुमार, अंबिका दत्त सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • धुंधला में हर घर तिरंगा अभियान के तहत पौधारोपण कर दिया जागरूकता संदेश

    धुंधला में हर घर तिरंगा अभियान के तहत पौधारोपण कर दिया जागरूकता संदेश

    ऊना/सुशील पंडित: हर घर तिरंगा अभियान के तहत नेहरू युवा केन्द्र ऊना द्वारा बंगाणा ब्लाक के धुंधला गांव में जन-जागरण अभियान का आयोजन किया गया जिसमें युवक मण्डल के सदस्यों द्वारा पौधरोपण कर लोगों को जागरूक संदेश दिया। 

    नेहरू युवा केन्द्र ऊना के उपनिदेशक डॉ लाल सिंह ने बताया कि नेहरू युवा केन्द्र द्वारा हर-घर तिरंगा अभियान का शुभारम्भ किया गया है ताकि देश का हर नागरिक आजादी के अमृत महोत्सव का हिस्सा बन सके। उन्होंने कहा कि 13 से 15 अगस्त तक सभी लोग अपने अपने घरों में तिरंगा लगाकर देश के विकास के प्रति अपनी बचनबद्धता का सनकल्प निभाएं। नेहरू  युवा केंद्र युवक मण्डल विकासार्थ कार्यक्रम शुरू कर रहा है जिसके तहत 200 गांवो का भृमण किया जाएगा। जिन गांवों  में युवक मण्डल नही हैं वहां पर नए युवक मण्डल बनाये जाएंगे 

    इस मौके पर गांव धुंधला के आईटीबीपी के रिटायर्ड इंस्पेक्टर अमरनाथ व बार्ड पंच योगराज, अमरनाथ, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी अक्षय शर्मा, ऋषभ चैधरी, यूथ लीडर्स रजत, नेहरू युवक मण्डल बुधान से  प्रिंस, यूथ लीडर विवेक, भगत सिंह, युवक मण्डल के सदस्य अभिषेक सहित यूथ क्लब के युवा उपस्थित रहे।

  • रोड सेफटी क्लब ने हाऊसिंग बोर्ड कालोनी बददी में किया पौधारोपण

    रोड सेफटी क्लब ने हाऊसिंग बोर्ड कालोनी बददी में किया पौधारोपण

    इंडस्ट्रियल एसटेट के चेयरमैन प्रदीप गुप्ते मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे

    बोले-पर्यावरण का संरक्षण सवंर्धन करना सबका सामूहिक जिम्मेदारी

    बददी/सचिन बैंसल: रोड सेफटी क्लब बददी ने हाऊसिंग बोर्ड कालोनी फेस दो में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें जवाहर इंडस्ट्रियल एसटेट नवी मुंबई के चेयरमैन और बददी के समर्थ इंडस्ट्रीज के निदेशक प्रदीप गुप्ते ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। विशेष अतिथि के तौर पर नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रवीण कुमार कौशल और हाऊसिंग बोर्ड वैल्फेयर सोसाईटी के संरक्षक संजीव बस्सी उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता रोड सेफटी कलब के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने की। क्लब के सचिव सतीश ढूंढवा व कोषाध्यक्ष कपिल अग्रवान ने बताया कि संगठन ने ठाना है कि बरसात के मौसम में जहां तक हो सके पौधरोपण किया जाए और इसी कडी में चक्कां रोड पर हमने आज दो दर्जन पौधे रोपे। जवाहर इंडस्ट्रियल एस्टेट के चेयरमैन व समर्थ इंडस्ट्रीज बददी के निदेशक प्रदीप गुप्ते ने कहा कि उनका भी जीवन का ध्येय रहा है कि वो हर साल 50 पौधे विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लगाए। आज मुझे इस कार्यक्रम में आकर खुशी महसूस हो रही है कि हिमाचल के लोग अपनी जिम्मेदारी बेहतर समझ रहे हैं।

    हाऊसिंग बोर्ड के अध्यक्ष कर्नल बीएस भल्ला ने कहा कि इस अभियान में हमारी सोसाईटी बखूबी सहयोग देगी और हर पार्क को जन सहयोग से मिलकर संवारा जाएगा। रोड सेफटी कलब के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि यह अभियान आगे भी जा रहेगा और रोड सेफटी पर ट्रैफिक संबधित कार्यक्रमों का आयोजन बरसात के बाद परत दर परत किया जाएगा जिसमें प्रशासन के हर विभाग को सम्मिलित किया जाएगा। व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रवीण कुमार कौशल ने कहा कि पौधारोपण व अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में व्यापार मंडल हर समय सहयोग देने को तैयार है। इस अवसर पर बसंती बाग कल्याण सभा के संरक्षक अखिल मोहन अग्रवाल, रोटरी कलब के आशुतोष मिश्रा, हाऊसिंग बोर्ड वैल्फेयर सोसाईटी के अध्यक्ष कर्नल डा बीएस भल्ला, लघु उद्योग भारती से रुप किशोर, रोड सेफटी कलब से सतीश ढंढवा, कपिल अग्रवाल, ग्राम पंचायत संडोली से चिंतन कुमार चौधरी,  आर्य समाज के सचिव हर्ष कुमार आर्य, फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री के प्रदेश संगठन मंत्री आर.एस ठाकुर, टारगेट ग्रीन प्लेनेट कंपनी से सौरभ सिंह ठाकुर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

  • पंजाबः सिलेंडर लीक होने से लगी आग, महिला की मौत

    पंजाबः सिलेंडर लीक होने से लगी आग, महिला की मौत

    होशियारपुरः जिले के दसूहा कस्बे से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, रसोई में काम के दौरान एलपीजी गैस सिलेंडर लीक होने से लगी आग के कारण महिला की मौत हो गई, जबकि अन्य गंभीर रुप से घायल हो गई। जानकारी के मुताबिक, मामला दसूहा की कृष्णा कालोनी का है।

    मृतका की पहचान शकुंतला देवी (40) के रुप में हुई है। वहीं घायल महिला की पहचान प्रवीण कुमारी पत्नी रामचंद के रुप में हुई है। मामला दसूहा के वार्ड नंबर 4 की अर्जुना कालोनी नजदीक चंडी दास हकीम का है। घायल की पहचान प्रवीण कुमारी पत्नी राम चंद के रुप में हुई है। घायल को पहले दसूहा सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जालंधर रेफर कर दिया गया। गनीमत यह रही की सिलेंडर फटा नहीं यदि सिलेंडर फट जाता तो मंजर कुछ और ही होता।

    घर में धार्मिक समागम दौरान हुआ हादसा

    प्रवीण कुमारी के बेटे रोहित ने बताया कि उनके घर में धार्मिक समागम था। मां व उनकी जानकारी शंकुतला देवी रसोई में खाना बना रही थीं। उन्होंने जैसे ही गैस चूल्हा चलाया, एकाएक आग भड़क गई। मां प्रवीण व शकुंतला देवी आग की चपेट में आ गईं। आग लगने से घर में अफरा तफरी मच गई। जब तक आसपास के लोग मदद के लिए आते, तब तक शकुंतला देवी (45) ने दम तोड़ दिया और मां बुरी तरह से झुलस गईं।

    आग भड़कने से घर के स्विच और फ्रिज जलकर हुए राख

    आनन फानन में उन्होंने शकुंतला देवी व मां को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने शंकुतला देवी को मृत घोषित कर दिया। डाक्टरों ने प्रवीण कुमारी को प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया। आग इतनी बुरी तरह भड़की की सारे स्विच व फ्रिज जलकर राख हो गए। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा हो गया।

    गैस एजेंसी में शिकायत के बाद भी नहीं बदला सिलेंडर, लोगों में रोष

    मौके पर मौजूद इलाका निवासियों ने बताया कि स्थानीय गैस एजेंसी द्वारा पिछले पांच साल में एक बार भी जांच नहीं की। पहले भी इलाके में सिलैंडर लीक होने के कारण शिकायत दी गई थी, जिसे बाद में गैस एजेंसी वालों ने बदला था। उन्होंने बताया कि यह हादसा भी गैस एजेंसी से घटिया क्वालिटी के सिलेंडर सप्लाई होने के कारण हुआ है।

    किसी के साथ भी हो सकता है हादसाः गैस एजेंसी मालिक

    वहीं, गैस एजेंसी के मालिक जगदीश सिंह ने बताया कि वह समय-समय पर सारी चेकिंग करते हैं। यह हादसा है और हादसा किसी के साथ भी हो सकता है। उन्हें इस पर खेद है। उन्होंने कहा कि इससे पहले जब भी वह चेकिंग के लिए घरों में जाते हैं तो लोग उन्हें घरों में नहीं घुसने देते।

  • पंजाबः स्कूल वैन की चपेट में आने से 5 साल की छात्रा की मौत

    पंजाबः स्कूल वैन की चपेट में आने से 5 साल की छात्रा की मौत

    पट्टीः पंजाब के पट्टी जिले से दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक ठक्करपुरा के सेक्रेड हार्ट स्कूल में नर्सरी कक्षा में पढ़ रही शहर पट्टी की चर्चित शख्सियत दिवंगत बलवंत सिंह खारेवाल की 5 साल की पोती शुभलीन कौर की वैन की चपेट में आने से मौत होने का मामला सामने आया है।

    शुभलीन सेक्रेड हार्ट स्कूल ठक्करपुरा में नर्सरी कक्षा की छात्रा है। बताया जा रहा है कि छुट्टी के दौरान शुभलीन स्कूल वैन में सवार होकर अपने घर के नजदीक उतर रही थी, इसी दौरान उसी वैन के नीचे आने से उसकी मौत हो गई है।