Blog

  • जालंधरः भारी मात्रा में गांजा सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे चलाते थे नेटवर्क

    जालंधर, ENS: कमिश्नरेट पुलिस ने 12 किलो गांजे के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए एसीपी परमजीत ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर में अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह सक्रिय है। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी ने संत नगर रेलवे क्रॉसिंग, रेलवे कॉलोनी के पास जाल बिछाया। एसीपी परमजीत ने बताया कि संदेह के आधार पर टीम ने दो युवकों को रोककर उनकी तालाशी ली। तालाशी दौरान भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ है। आरोपियों की पहचान मोहम्मद असलम निवासी गांव हनवारा, उत्तर प्रदेश और मोहम्मद दानिश पुत्र इमरान निवासी गांव हनवारा, गोंडा, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई।

    एसीपी परमजीत ने बताया कि टीम ने चेकिंग के दौरान इनके कब्जे से 12 किलो गांजा बरामद करने में सफलता हासिल की है। उन्होंने बताया कि पुलिस पार्टी ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ 08-02-2024 को थाना न्यू बारादरी जालंधर में 20-61-85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में एसीपी परमजीत ने कहा कि जांच के दौरान यह पता चला है कि गिरोह ओडिशा से गांजा लाता था और रेल और बस परिवहन के संयोजन का उपयोग करके इसे राज्य में पहुंचाता था। एसीपी परमजीत ने बताया कि गिरोह को यह खेप जालंधर पहुंचानी थी, लेकिन पुलिस ने गिरोह के नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों का कोई पिछला आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। 

  • पंजाब : शरारती अनसरों द्वारा की गई सरेआम गुंडागर्दी, देखें CCTV

    अमृतसर: पंजाब के अमृतसर शहर में एक बार फिर सरेआम गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। यह मामला अमृतसर के मजीठा रोड इलाके का है। जहां बाईपास पर स्थित गुरुद्वारा श्री हरगोबिंद साहिब में पिछले दिनों 15 से 20 शरारती अनसरोंं द्वारा छावनी में आकर निहंगों के साथ मारपीट की गई। इस दौरान शरारती अनंसरों द्वारा खूब हंगामा किया गया। जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। इसके बाद अब निहंग जत्थेबंदीयों ने वाल्मीकि समाज जत्थेबंदीयों की और से अमृतसर के एसीपी नॉथ वरिंदर सिहं खौसा को मंग पत्र देकर बनती कारवाई करने की मांग की है। 

    वहीं इस मामले में एसीपी वरिंदर सिंह खोसा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि गुरुद्वारा श्री हरगोबिंद साहिब पातशाही छठी छावनी निहंग सिंह बाईपास मजीठा रोड पर दो पक्षों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। जिसमें एक पक्ष की और से परगट सिंह और जसबीर सिंह के बीच 5 फरवरी को झगड़ा हुआ था। इस दौरान 20 से 25 लोगों ने इकट्ठा होकर हमला कर दिया। जिसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।

    वहीं उस वीडियो के आधार पर और निहंग सिंहों की छावनी में सेवादारों के घायल होने की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने 7 लोगों को नामज़द और 15 अज्ञात लोगों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारी ने बताय कि जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसीपी खोसा ने कहा कि निहंग सिंह संगठनों की मांग है कि धारा 295 के तहत भी मामला दर्ज किया जाए और इसके लिए पुलिस अभी जांच कर रही है और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके मुताबिक धाराएं बढ़ाई जाएंगी।

  • ड्रग्‍स केस मामले में शाहरुख खान से 25 करोड़ की रिश्‍वत मांगने के आरोप

    मुबंईः ड्रग्‍स केस में आर्यन खान की गिरफ्तारी करने वाले NCB (नारकोटिक्‍स कंट्रोल ब्‍यूरो) के पूर्व जोनल डायरेक्‍टर समीर वानखेड़े की मुश्‍क‍िलें बढ़ गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने समीर वानखेड़े के ख‍िलाफ मनी लॉन्‍ड्र‍िंग का केस दर्ज किया है। समीर वानखेड़े पर आरोप हैं कि आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद उन्‍होंने सुपरस्टार शाहरुख खान के परिवार से 25 करोड़ रुपये की रिश्‍वत मांगी थी। शनिवार को ईडी ने यह केस सीबीआई की एफआईआर पर संज्ञान लेते हुए दर्ज किया है।

    न्‍यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय एजेंसी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) यानी मनी लॉन्‍ड्र‍िंग के तहत समीर वानखेड़े के ख‍िलाफ केस दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के कुछ पूर्व अधिकारियों को भी पूछताछ के लिए तलब किया गया है। समीर वानखेड़े 2008 बैच के IRS अफसर हैं। उन्‍होंने इस बीच गिरफ्तारी से बचने के लिए एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग एजेंसी ईडी की किसी भी दंडात्मक कार्रवाई से सुरक्षा की मांग की है। वानखेड़े ने इस बाबत बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर की है।

  • पंजाबः शिव सेना नेता के घर पर चलाई गोलियां, तोड़े शीशे

    पटियाला : जिले में शिव सेना नेता व वकील दविंदर राजपूत के घर पर हमला होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार करीब 5 से 6 युवकों द्वारा घर पर हमला किया गया। इस दौरान हमलावारों ने उनके घर के बाहर गोलियां चलाई और गाड़ियों व घर के शीशे तोड़े। घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। इस मौके पर शिव सेना नेता व  वकील दविंदर राजपूत ने बताया कि उन पर पहले भी 9 बार हमला हो चुका है।

    जिसकी शिकायत उन्होंने थाना कोतवाली में दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि रात के समय वह सोए हुए थे पर जब यह घटना हुई तो वह उठे और जब बाहर निकले तो आरोपी भाग चुके थे। उन्होंने कहा कि वह लोग कौन थे उन्हें नहीं पता पर जब उन्होंने सीसीटीवी चैक किए तो उसमें नजर आ रहा है कि कुछ युवक अपना चेहरा ढंककर आए और उन्होंने उनकी गाड़ी के शीशे तोड़ते हुए वीडियो बनाई। इसके बाद घर के अंदर आकर उन्होंने शीशे तोड़े। 

  • विदेश में भारतीय मूल के शख्स पर हुआ हमला, मौ+त

    वॉशिंगटन: वॉशिंगटन के एक रेस्तरां के बाहर लड़ाई के बाद जानलेवा चोटों के साथ पाए जाने के कुछ दिन बाद ही एक भारतीय-अमेरिकी व्यक्ति की मौत हो गई। एक पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक वर्जीनिया के रहने वाले विवेक तनेजा 2 फरवरी को 2 सिस्टर्स नाम के जापानी रेस्तरां में थे। वॉशिंगटन पोस्ट ने पुलिस रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा, ”एक संदिग्ध ने उसे जमीन पर गिया दिया और उसका सिर फुटपाथ पर दे मारा।” 

    यह मामला अमेरिका में भारतीयों और भारतीय-अमेरिकियों पर हमलों और उनकी मौत की घटनाओं के बीच आया है। 41 वर्षीय विवेक तनेजा रात को 2 बजे रेस्तरां से बाहर निकले थे और उसी के नजदीक सड़क पर उनपर हमला किया गया था। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक यह हमला क्यों हुआ था इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। हमले के बाद विवेक बेहोशी की हालत में थे। पुलिस को विवेक जानलेवा चोटों के साथ सड़क पर मिले थे और उन्हें आननफानन में अस्पताल में भर्ती किया गया था। पुलिस ने बताया कि बुधवार को विवेक तनेजा ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। सीसीटीवी में कैद हुए संदिग्ध को पुलिस खोज रही है, जिसकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। 

    अमेरिकी पासपोर्ट रखने वाला 19 वर्षीय छात्र श्रेयस रेड्डी बेनिगर पिछले सप्ताह मृत पाया गया था, लेकिन अधिकारियों ने किसी भी तरह की गड़बड़ी से इनकार किया था। एक अन्य छात्र, नील आचार्य, इस हफ्ते की शुरुआत में पर्ड्यू विश्वविद्यालय परिसर में मृत पाया गया था। इससे पहले 16 जनवरी को हरियाणा के 25 वर्षीय छात्र विवेक सैनी की जॉर्जिया के लिथोनिया में एक बेघर व्यक्ति ने पीट-पीट कर हत्या कर दी थी।

  • भयानक सड़क हादसे में 3 छात्रों की मौ+त, गाड़ी के उड़े परखच्चे

    कनाडा: ब्रैम्पटन शहर में दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां सड़क हादसे में 3 छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना रात करीब 1.30 बजे बोरवाड ड्राइव, चिंगुपुई रोज के पास हुई। मृतकों की पहचान रितिक, रोहन छाबड़ा और गौरव के रूप में हुई है।

    पुलिस के मुताबिक कार में तीन छात्र सवार थे। पोल से टकराने के बाद गाड़ी टुकड़ों में बंट गई। हादसे में घायलों को बचाने की कोशिश की गई, लेकिन कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और तीनों की मौत हो गई। हादसे में मारे गए तीनों लोग पास के सैलून में पार्टटाइम काम करते थे।

  • पंजाब : पुरानी रंजिश के चलते तेज़धार हथियारों से व्यक्ति पर हमला, देखें वीडियो

    लुधियाना : इस्लामगंज इलाके से पुरानी दुश्मनी के चलते कुछ नौजवानों द्वारा एक व्यक्ति पर हमला करने की खबर सामने आई है। मौके पर मौजूद निवासियों व रिश्तेदारों ने 2 आरोपियों को काबू कर लिया। जबकि घटना को अंजाम देकर 3 लोग मौके से फरार हो गए। लोगों ने आरोपियों की गाडियों को मौके से बरामद कर लिया है। पीड़त ने बताया कि वह घर से बच्चों के लिए दुकान से सामान लेने के लिए जा रहा था।

    इस दौरान शिमलापुरी इलाके के पास आरोपियों नें उसपर हमला कर दिया। घटना के दौरान मोहल्ला निवासियों और पीड़त के रिश्तेदारों ने 2 आरोपियों को काबू कर लिया। पीड़त ने बताया कि उसका दशहरे वाले दिन आरोपियों के साथ झगड़ा हो गया था। जिसके चलते आरोपियों ने उसपर हमला किया। इस दौरान मोहल्ले के प्रधान और अकाली आगू पाल सिंह ने राज्य की कानून व्यव्सथा को लेकर सरकार पर निशाने साधे। हालांकि दूसरे पक्ष के लोग पीड़त पर गंभीर आरोप लगाते नज़र आए। 

  • पंजाबः हथियारों सहित लुटेरा गिरोह के 5 आरोपी काबू

    जालंधर और लुधियाना में सनसनीखेज अपराध करने की थी प्लानिंग

    पटियालाः पुलिस ने अंतरराज्यीय लुटेरा गिरोह का भंडाफोड़ कर राजपुरा हाईवे से 5 शातिरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हथियार भी बरामद किए है। आरोपियों के खिलाफ नई दिल्ली में धारा-307, 395, 392, 382, 379 आईपीसी और आर्म्स एक्ट के तहत 20 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपियों के कब्जे से एक वाहन, 3 पिस्तौल और 20 कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि पूछताछ दौरान उन्हें पता चला है कि आरोपियों की योजना लुधियाना और जालंधर में सनसनीखेज अपराध करने की थी। आरोपियों के खिलाफ धारा 382, 399, 473 आईपीसी और 25(6) शस्त्र अधिनियम संशोधन के तहत राजपुरा में एफआईआर दर्ज की गई है।  

  • पंजाबः कैबिनेट मंत्री सहित AAP के 4 नेताओं के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट हुई दायर

    चंडीगढ़ः पुलिस ने करीब 3 वर्ष पुराने आपराधिक मामले में आम आदमी पार्टी के 4 नेताओं के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। इनमें टूरिज्म एवं कल्चरल अफेयर्स मंत्री अनमोल गगन मान भी शामिल हैं। आप नेताओं ने भाजपा के चंडीगढ़ सेक्टर 37 स्थित कार्यालय के बाहर अगस्त, 2021 में विरोध प्रदर्शन किया था। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने आईपीसी 332, 353, 188, 269, 270 के तहत यह मामला दर्ज किया था। इस मामले में अन्य आरोपियों में राजविंदर कौर गिल, डॉक्टर सन्नी सिंह अहलुवालिया और अर्शदीप सिंह का नाम अहम रूप से शामिल है।

    दायर मामले में चंडीगढ़ पुलिस के असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर महाबीर सिंह शिकायतकर्ता थे। उन्होंने शिकायत में कहा था कि गिल, अनमोल गगन, अहलुवालिया और अर्शदीप समेत कई अन्य आप महिला विंग कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय के बाहर इकट्ठा हो गए थे और बेरिकेड्स तोड़ने की कोशिश की। इस घटना में पुलिसकर्मी घायल भी हुए थे। इसके अलावा कोरोना काल में सामाजिक दूरी बनाने के नियमों की भी उल्लंघना की गई थी। दरअसल, करनाल के बसताड़ा टोल प्लाजा पर किसानों पर लाठीचार्ज और महिलाओं से कथित बदसलूकी के विरोध में आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब व इसकी चंडीगढ़ महिला शाखा ने प्रदर्शन किया था।

    प्रदर्शनकारी सेक्टर-37/ए स्थित पंजाब भाजपा कार्यालय का घेराव करने आए थे और भाजपा नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी। पुलिस ने प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शामिल महिला प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग कर उन्हें रोकने के सख्त बंदोबस्त किए थे, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की, जिस पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर पानी की बौछारों कीं और प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर कर दिया। इस दौरान कई प्रदर्शनकारी महिलाएं व पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। पुलिस ने मौके से 300 से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया था। आप की महिला विंग की नेता राजविंदर कौर और अनमोल गगन मान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय घेरने के लिए मार्च निकाला था।

  • पंजाब सरकार की Indo-Canadian बस और कैंटर में हुई भीषण टक्कर 

    अंबालाः महेश नगर थाना क्षेत्र स्थित दुखेड़ी के पास पंजाब रोडवेज की इंडो-कैनेडियन वोल्वो बस व कैंटर में भिड़त हो गई। हादसे में दिल्ली एयरपोर्ट से पंजाब जा रही करीब दर्जनभर सवारियां तो बाल-बाल बच गई लेकिन बस चालक गंभीर रूप से चोटिल हो गया। यह हादसा शुक्रवार देर रात को हुआ।

    पंजाब के रोपड़ निवासी चालक तनवंत सिंह को उपचार के लिए छावनी नागरिक अस्पताल लाया गया और सवारियों के ठीक होने पर उन्हें पुलिस की मदद से पंजाब रोडवेज की दूसरी बस में बिठाकर आगे रवाना कर दिया गया। महेश नगर पुलिस ने कैंटर को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। घायल चालक तनवंत सिंह ने बताया कि पंजाब रोडवेज की वोल्वो बस में वह दिल्ली एयरपोर्ट से सवारियां लेकर चला था और चंडीगढ़ जा रहा था।

    शुक्रवार रात जैसे दुखेड़ी के पास पहुंचा तो अचानक सामने चल रहा कैंटर पहले तो डिवाइडर पर चढ़ गया और देखते ही देखते उतरकर सीधा उनकी बस की ड्राइवर सीट की तरफ से टकरा गया। हादसे में उसके सिर, बाजू आदि चेहरे पर चोटें आई। जबकि सवारियां बाल-बाल गच गई। उधर, हादसे के बाद सवारियां पूरी तरह से सहम गई थी। महेश नगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को दुरुस्त करवाया और सवारियां को सुरक्षित भेजा