Blog

  • Punjab: महिला नशा तस्कर गिरफ्तार, देखें Video

    Punjab: महिला नशा तस्कर गिरफ्तार, देखें Video

    बठिंडा। जिला पुलिस ने एक महिला तस्कर को गिरफ्तार कर नशीली गोलियां बरामद किया है। वहीं, एसपी सिटी ने बताया कि बठिंडा के परसराम नगर में हमें गुप्त सूचना मिली थी कि नशा तस्कर महिला का नाम रुचि निवासी, किरण निवासी कनाल थाना क्षेत्र में नशा तस्कर के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जिसे कल अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।

  • Punjab : नशे में धुत्त युवती की वीडियो वायरल होने से प्रशासन में मचा हड़कंप

    Punjab : नशे में धुत्त युवती की वीडियो वायरल होने से प्रशासन में मचा हड़कंप

    अमृतसर: पंजाब में आप पार्टी द्वारा नशे पर भले ही शक्ति से कार्रवाई की जा रही है लेकिन नशे में धुत्त युवक युवतियों के वीडियो वायरल होने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। दरअसल, युवा नशे की दलदल में धंसते जा रहे हैं। हर रोज ऐसी तस्वीरें और वीडियो सामने आते हैं जो सच्चाई बयां करते हैं। नशे में झूमते हुए युवा तो कई बार नजर आते हैं, लेकिन इस बार जीटी रोड पर मकबूलपुरा के पास से नशे में झूमती एक लड़की का वीडियो सामने आया है।

    सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने वाले व्यक्ति का कहना है कि वह दरबार साहब की और माथा देखने के लिए जा रहे थे। इस दौरान देर रात नशे में धुत्त लड़की रास्ते में दिखाई दी। वहीं, वीडियो बनाने वाले बोल रहे हैं कि वे रात दरबार साहिब आए थे और रास्ते में चौक में युवती दिखी। नशे में ये पूरी तरह से सेट है। इतनी देर में युवती अपने पैरों पर खड़ी होती है और उनकी कार की तरफ देखती है। जिसके बाद वीडियो बनाने वाले पीछे पड़ जाने के डर से वहां से भाग जाते हैं।

  • Punjab: अवैध 6 पिस्टल, 6 मैगजीन सहित 1 गिरफ्तार, देखें Video

    Punjab: अवैध 6 पिस्टल, 6 मैगजीन सहित 1 गिरफ्तार, देखें Video

    पंचकूला : पुलिस प्रवक्ता व पुलिस कमिश्नर शिबास कविराज ने पुलिस उपायुक्त अपराध एंव ट्रैफिक मुकेश कुमार ने आज एक प्रेस कांफ्रैंस की। इस दौरान प्रेस को संबोधित करते एसीपी क्राइम अरविंद कम्बोज ने बताया कि इन्सपेक्टर क्राइम ब्रांच सेक्टर 19 योगविन्द्र सिंह व उसकी टीम को एक आरोपी को अवैध असला सहित गिरफ्तार करनें में सफलता हासिल हुई है। जिस आरोपी के पास से अवैध 6 देसी पिस्टल व 6 मैगजीन बरामद की गई है। गिरफ्तार किये गये आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ अर्जुन पुत्र अवतार सिंह वासी गांव कुसा बदनी कलां जिला मोगा पंजाब के रूप में हुई । 

    एसीपी अऱविंद कम्बोज नेे बताया कि दिनांक 23.06.2024 को इन्सपेक्टर क्राइम ब्रांच सेक्टर 19 व उसकी टीम अपराधो की रोकथाम हेतु गस्त पड़ताल करते हुए गाँव अलीपुर टोल प्लाजा जलोली बरवाला की तरफ शाम के समय मौजूद थी तभी पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति जो कि काफी मात्रा में अवैध हथियार की तस्करी करता है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बरवाला बाई पास के पास एक व्यक्ति पैदल आता दिखाई दिया जो जिस व्यक्ति को काबू करके पुछताछ की गई। जिसने अपना नाम पता गुरप्रीत सिह उर्फ अर्जुन पुत्र अवतार सिह वासी गांव कुशा थाना बदनी कलां जिला मोगा बताया । जिसने अपने हाथ में एक बैग लिए हुए था जिसकी तलाशी लेने पर व्यक्ति के पास से 6 देसी पिस्टल व 6 मैगजीन बारमद की गई । जिस व्यक्ति के खिलाफ थाना चण्डीमन्दिर में 25(6) (7) आर्मज एक्ट 1959 के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किये गये आरोपी को पेश अदालत 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।

  • Punjab : मुलाजिम की करंट लगने से हुई मौत के बाद कर्मचारियों में भारी रोष, देखें Video

    Punjab : मुलाजिम की करंट लगने से हुई मौत के बाद कर्मचारियों में भारी रोष, देखें Video

    मोगा। शहर के डगरू फीडर में 11 केवी पर तारो की रिपेयर करते समय गुरदीप सिंह की करंट लगने से हुई मौत को लेकर मोगा पावरकाम के सभी कर्मचारियों ने रोष जताया है। डगरू फीडर में 11 केवी पर तारो की रिपेयर करते समय गुरदीप सिंह की करंट लगने से 60 फीट ऊंचे पोल से गिरने के कारण मौत हो गई थी। 

    वहीं इस घटना को लेकर मोगा पावरकाम के सभी कर्मचारियों ने भारी रोष जताया है। कर्मचारियों ने कहा की परमिट लेने के बाद भी सप्लाई आ गई जिससे करंट लगने से मौत हो गई। इसके बाद उन्होंने कहा कि गुरदीप सिंह की मौत सुबह 11 बजे हुई और अधिकारी पांच बजे हस्पताल पहुंचे जब उसका पोस्टमार्टम हो चुका था। वहीं, हस्पताल में पहुंचे एक्सियन और एसडीओ को कर्मचारियों ने घेर लिया और कर्मचारियों ने खूब कहा सुनी हुई।

    अधिकारियों ने आश्वासन दिया है की वह इस मामले का जांच करवाएंगे और अगर कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

  • Punjab : विजीलैंस ब्यूरो ने रिश्वत लेते पटवारी को किया गिरफ्तार

    Punjab : विजीलैंस ब्यूरो ने रिश्वत लेते पटवारी को किया गिरफ्तार

    बठिंडा। पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान मानसा जिले की तहसील बुढलाडा के दातेवास में तैनात राजस्व पटवारी जोगिंदर सिंह को  5500 रुपये की रिश्वत मांगने और लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए ब्यूरो के अधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पटवारी को मानसा के गांव रंगघडियाल निवासी गुरचंद सिंह की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

    उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता ने ब्यूरो से संपर्क किया है और अपना बयान दर्ज कराया है कि उक्त पटवारी ने पहले ही साँझा जमीन की बांट  और उसकी हदबंदी करने के लिए उससे और अन्य हिस्सेदारों से 12,000 रुपये रिश्वत के तौर पर ले लिए हैं। अब आरोपी पटवारी ने इस जमीन के इंतकाल की एवज में 10 हजार रुपए की मांग की, लेकिन सौदा 6 हजार रुपए में तय हुआ और 1000 रुपए वह पहले ही ले चुका है।

    प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 5,500 रुपये लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

     इस संबंध में विजीलैंस ब्यूरो की बठिंडा रेंज में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा और आगे की पूछताछ जारी है। 

  • लोगों को बांटे तुलसी व पक्षियों को पानी रखने के बर्तन

    लोगों को बांटे तुलसी व पक्षियों को पानी रखने के बर्तन

    बद्दी/ सचिन बैंसल : भारत विकास परिषद  की बद्दी इकाई ने पयार्वरण व पक्षियों के सरंक्षण के लिए आगे आई है। संस्था ने पयार्वरण के संरक्षण के लिए तुलसी के सौ से अधिक पौधे बांटे है। वहीं डेढ से अधिक लोगों को अपने घरो में  पक्षियों को पानी रखने के लिए मिट्टी के बर्तन उपलब्ध कराए। भारत विकास परिषद बद्दी शाखा ने  संमर्पण, सहयोग, संस्कार, सेवा व संपर्क स्थापित करके अपनी एक अलग पहचान बनाई है।  इन दिनों जहां पक्षियों के पानी नहीं मिल रही है। वहां पर परिषद ने सेवा भावना के तहत सभी घरों के बाहर आंगन में पानी रखने के लिए मिट्टी के बर्तन बांटे। यही सौ से अधिक लोगों को तुलसी के पौधे भी वितरित किए। 
    परिषद के शाखा अध्यक्ष रमन कौशल ने बताया कि ओजान परत पर अध्याधिक प्रदूषण से काफी बड़े बढ़े होल हो गए है। जिससे लगातार बारिश व तेज धूप आनी शुरू हो गई है। आज से तीन दशक पहले बारिश की काफी धीमी गति से होती और इस बारिश से कोई नुकसान नहीं होता था। बारिश का पानी जमीन में रस जाता था। लेकिन अब तेज बारिश होती है जो पानी बाढ़ का रूप धारण कर लेता है। पिछले वर्ष पूरे हिमाचल में बारिश न जो तबाही मचाई। वह हमेशा याद रहे है। तुलसी के पौधे इस परत के संरक्षण के लिए रामबाण का कार्य करते है। इसके अलावा कई पक्षी पानी के बगैर प्यासे मर रहे है। उन्होंने सेवा व समपर्ण के तहत बद्दी के डेढ सौ घरों के बाहर पक्षियों के लिए पानी रखने के लिए मिट्टी के बर्तन दिए। अगर यह योजना उनकी सफल रही और बर्तन भी दिए जाएंगे। 
    संस्था के महासचिव देवव्रत यादव ने बताया कि संस्था हमेशा गरीब तबके की सहायता के लिए तत्पर है। हाल ही में बद्दी के टौल बेरियर के समीप झुगियो में आग लगी और 40 लोगों की झुगियां पूरी तरह से जल गई। संस्था ने दूसरे दिन 42 परिवारों को खाने के लिए राशन की कीटे दी। इसके अलावा बद्दी में परिषद की ओर से रक्त जांच प्रयोगशाला चलाई जा रही है यह प्रयोगशाला कम दरों पर रोगियों को हर प्रकार के रक्त के जांच कम समय व कम पैसो में उपलब्ध कराती है। परिषद इसे नो लोस वो प्रोफिट के आधार पर चलाती है।
    कैप्शन भारत विकास परिषद के संगठन मंत्री राधा गोबिंद मंत्री लोगो को पक्षियो को पानी रखने का बर्तन देते हुए
  • ऊनाः 28 से 30 जून तक कपड़ा दुकानें बंद रहेंगी

    ऊनाः 28 से 30 जून तक कपड़ा दुकानें बंद रहेंगी

    ऊना-सुशील पंडित : ऊना के कपड़ा व्यापारियों और दुकानदारों ने हर साल की तरह इस साल भी गर्मियों की छुट्टियों के चलते तीन दिन मार्केट बंद रखने का ऐलान किया है। सोमवार को कपड़ा दुकानदारों की एक बैठक के बाद ऊना क्लॉथ एसोसिएशन के चेयरमैन पवन कपिला ने बताया कि ऊना की लगभग 80 कपड़ा दुकानें 28, 29 और 30 जून को बंद रहेंगी। उन्होंने ग्राहकों से आग्रह किया है कि इन तीन दिनों में कपड़े की अधिकतर दुकानें बंद रहेंगी इसलिए खरीददारी के लिए 28 जून से पहले या 30 जून के बाद का कार्यक्रम बनाएं। मौके पर क्लॉथ एसोसिएशन के अन्य सदस्य और पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
  • जिला ऊना में बैंको ने मार्च 2024 तक बांटे 2801.12 करोड़ के ऋण : जतिन लाल

    जिला ऊना में बैंको ने मार्च 2024 तक बांटे 2801.12 करोड़ के ऋण : जतिन लाल

    जिला स्तरीय बैंक सलाहकार एवं समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने दी जानकारी

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला स्तरीय बैंक सलाहकार एवं समीक्षा बैठक उपायुक्त जतिन लाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में चौथी तिमाही में बैंकों द्वारा लक्ष्यों के बदले उपलब्धियों की समीक्षा करते हुये उपायुक्त ने बताया कि जिला के बैंकों ने मार्च 2024 तक 2401.56 करोड़ के ऋणों के वार्षिक लक्ष्य के बदले 2801.12 करोड़ के ऋण वितरित किये। बैंकों की जमा राशि 13874.67 करोड़ हो गयी है, इस में 11.47 प्रतिशत वार्षिक दर से वृद्धि हुई है जबकि ऋण 11.59 प्रतिशत की दर से बढ़ कर 4236.65 करोड़ हो गया है। जिला का ऋण जमा अनुपात वर्ष में 30.54 प्रतिशत हो गया है। जिला का ऋण जमा अनुपात राष्ट्रीय लक्ष्य 60 प्रतिशत की अपेक्षा कम है। उन्होंने कहा कि बैंकों का ऋण जमा अनुपात सुधारने हेतु बैंकों और सरकारी विभागों को भरसक प्रयत्न करने चाहिए।

    उपायुक्त ने बैंक अधिकारियों के हवाले से बताया कि जिला में बैंकों ने 31 मार्च 2024 तक 67407 कृषि कार्ड किसानों को बांटे हैं तथा मार्च तिमाही में यह आंकड़ा 1311 कृषि कार्ड रहा है। बैंकों का कृषि ऋण 811.92 करोड़ है जोकि कुल ऋणों का 19.16 प्रतिशत है।

    उपायुक्त ने वार्षिक ऋण योजना के अंतर्गत बैंकों की उपलब्धियों पर संतोष व्यक्त किया लेकिन प्राथमिक क्षेत्र में इन उपलब्धियों को न काफी करार दिया। उन्होंने सभी बैंकों को अपनी स्थिति सुधारने और जमा ऋण अनुपात बढ़ाने के लिए आवश्यक कदम उठाने को भी कहा। उन्होंने भारत सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्यों तथा नीतियों का पालन करने को बैंकों तथा सरकारी विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने बैंकों को जिला में अधिक से अधिक लोगों को विभिन्न बैंकों की ऋण योजनायों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित करने को कहा। इस कदम से जहां आम लोग ओर उद्यमी लाभान्वित होंगे वहीं जिला की ऋण-जमा अनुपात में भी सुधार होगा साथ ही सरकार प्रायोजित योजनाओं के तहत ऋण आवेदनों को समय पर मंजूरी देने के भी निर्देश दिए।

    समीक्षा बैठक में पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य प्रबन्धक लहरी मल ने बैंकों के माध्यम से लोगों के जीवन स्तर को सुधारने हेतु हर तरह की सहायता की जानी चाहिए। किसानो की आय बढ़ाने हेतु आवश्यक ऋण वितरित किए जाने चाहिए। इस दौरान मुख्य जिला अग्रणी बैंक प्रबन्धक गुरचरण भट्टी ने बैंकों को वार्षिक ऋण योजना के अंतर्गत निधारित लक्ष्यों को समय पर प्राप्त करने का अनुरोध किया ताकि लोगों की आर्थिक जरूरतों को पूरा किया जा सके। साथ ही अधिक से अधिक कृषि कार्ड बाँटने, कृषि औजारों हेतु ऋण प्रदान करने तथा लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के लिये प्रोत्साहित करने पर जोर दिया। इसके अलावा प्रधानमंत्री सामाजिक सुरक्षा बीमा योजना के तहत लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए सभी सरकारी/गैरसरकारी बैंक अपना भरसक योगदान दें तथा अधिक से अधिक किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में शामिल करने को भी कहा।

    नाबार्ड के जिला विकास प्रबन्धक सबरीना राजवंशी ने बैठक में शामिल सदस्यों कों स्वयं सहायता समूह बनाने हेतु, जे.एल.जी. तथा नये किसान क्लब बनाने का अनुरोध किया।

    बैठक में पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य प्रबन्धक पियूष कुमार, जिला अग्रणीअधिकारी भारतीय रिजर्व बैंक आशीष सांगडा, जिला विकास प्रबन्धक सबरीना राजवंशी, आरसेटी निर्देशक पारुल विरदी, विनय शर्मा उपनिदेशक पशुपालन बिभाग, केके भरद्वाज उपनिदेशक बागवानी, कुलभूषण धीमान उपनिदेशक कृषि विभाग, विवेक शर्मा मतस्य विभाग से, ज्योति शर्मा डीपीएम् डीआरडीए ऊना विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयकों तथा सरकारी/गैरसरकारी अधिकारियों ने भाग लिया।

  • ऊनाः पुलिस ने 137 वाहनों के चालान किए

    ऊना-सुशील पंडित : ऊना पुलिस ने रविवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 137 वाहनों के चालान किए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार इनमें से कुछ वाहन चालकों ने मौके पर ही चालान का भुगतान कर दिया जिससे पुलिस को जुर्माने के रूप में 29000 रूपए प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा खुले में सार्वजनिक स्थलों पर धुम्रपान करने वाले दो लोगों के भी चालान किए गए हैं।
  • ध्यूंसर वन से दो कुख्यात खैर तस्कर दबोचे

    ध्यूंसर वन से दो कुख्यात खैर तस्कर दबोचे

    जंगल जलाने के बाद भी नहीं रुक रहे वनकाटू

    ऊना-सुशील पंडित : रामगढ़ धार को लगभग खाली कर चुके वनकाटू जंगलों के जलने के बाद भी रुके नहीं हैं। शनिवार रात को ध्यूंसर जंगल में लगभग एक दर्जन वनकाटुओं के होने की खबर मिलने के बाद स्थानीय लोगों और वन विभाग के तलमेहड़ा बीओ विकास कौशल, वनरक्षक बृजेश राणा, तरसेम सिंह, कमलजीत सिंह घेराबंदी करते हुए जंगल में दाखिल हुए। आरे की आवाज की दिशा में बढ़ते हुए उन्होंने पेड़ काट रहे वन काटुओं को रंगे हाथ पकड़ लिया। यह कटान द्वापर युग के तीर्थ स्थल श्री सदाशिव मंदिर धौम्येश्वर महादेव के बिलकुल निकट ही किया जा रहा था। मौके पर छापा मारने वाली टीम ने मौके से खैर के 40 मोच्छे बरामद किए। कुछ मोच्छे एचपी-54-ए-9522 नंबर वाले ट्राले में भरे जा चुके थे तो कुछ को अभी लोड किया जाना बाकी था। मौके पर रज्जाक और अजय नाम के वनकाटुओं को रंगे हाथों पकड़ लिया गया है। साथ ही खैर तस्करों की दो मोटरसाइकिल भी जब्त कर लिए गए हैं।

    हैरानी की बात यह है कि पिछले लगभग एक दशक से रामगढ़ धार का जंगल खाली होता जा रहा है। हर साल करोड़ों रूपए की वन संपदा को लूटने के बाद वनकाटू जंगलों को आग के हवाले कर देते हैं। इस साल भी हजारों पेड़ों का अवैध कटान हुआ और बाद में अपना गुनाह छिपाने के लिए वनकाटुओं ने जंगल को आग के हवाले कर दिया। इस साल ऊना में अवैध खटान के पिछले सारे रिकॉर्ड टूट चुके हैं। लगभग प्रत्येक कोने से अवैध कटान और बाद में आग की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। हिमाचल की शिवालिक पहाड़ियां पूरी तरह से भस्म हो चुकी हैं। लगभग सारा जंगल जलकर राख हो चुका है। अब वनकाटू बचे हुए पेड़ों के पीछे पड़े हुए हैं। ध्यूंसर वन का यदि दौरा किया जाए तो जगह जगह खैर के पेड़ों को उखाड़ने के सबूत मिल जाएंगे।

    शनिवार की रात और रविवार की सुबह पकड़े गए वनकाटुओं के विरुद्ध बंगाणा थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 379 व वन अधिनियम की धारा 41,42 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।