Blog

  • पंजाबः सरकारी और प्राइवेट बैंक-फाइनेंसर और पेट्रोल पंप मालिकों को CCTV कैमरे व सुरक्षा गार्ड रखने के आदेश जारी

    पंजाबः सरकारी और प्राइवेट बैंक-फाइनेंसर और पेट्रोल पंप मालिकों को CCTV कैमरे व सुरक्षा गार्ड रखने के आदेश जारी

    कपूरथला: जिला मैजिस्ट्रेट कैप्टन करनैल सिंह ने फ़ौजदारी आंचार संहिता, 1973 की धारा 144 के तहत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी किया है कि ज़िले की सीमा के भीतर सरकारी/अर्ध सरकारी बैंक/निजी बैंक/एटीएम, मनीचेंजर एवं फाइनेंसर एवं पेट्रोल पंप मालिक अपने अपने अंगारों में 24 घंटे सुरक्षा गार्ड और सीसीटीवी कैमरे लगाना सुनिश्चित करें। इन कैमरों की रिकॉर्डिंग क्षमता कम से कम 1 महीने की होनी चाहिए। आदेशों में कहा गया है कि सरकारी/अर्धसरकारी बैंकों/निजी बैंकों/एटीएम और पेट्रोल पंपों में लूटपाट की घटनाएं बेतहाशा बढ़ गई हैं और कानून व्यवस्था की स्थिति कभी भी खतरे में पड़ सकती है। जिस पर तत्काल कार्यवाही की आवश्यकता है। ये आदेश दिनांक 04/08/2023 तक लागू रहेंगे।

  • विकासखडों में चल रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों को निर्धारित समयावधि में करें पूर्ण: महेंद्र पाल गुर्जर

    विकासखडों में चल रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों को निर्धारित समयावधि में करें पूर्ण: महेंद्र पाल गुर्जर

    ऊना/सुशील पंडित: सभी बीडीओ विकास खंडों में चल रहे विकास के विभिन्न कार्यों में तीव्रता लाकर उन्हें शीघ्र पूरा करें ताकि लोगों को लाभान्वित किया जा सके। यह बात कार्यकारी उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने समस्त खंड विकास अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान कही। उन्होंने समस्त विकास खंड अधिकारियों से कहा कि विकास कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करें ताकि आम लोगों को मूलभूत सुविधाएं मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कार्यक्रमों और योजनाओं का भी व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए ताकि अधिक से अधिक पात्र लोग इन योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ उठा सकें।
    महेंद्र पाल गुर्जर ने कहा कि पंचायतों में चल रहे मुख्य कार्यों पर ध्यान केंद्रित कर उन्हें समयबद्ध पूरा करें। उन्होंने खंड विकास अधिकारयों को ये भी निर्देश दिए की वे बड़ा पार्क बनाने के लिए एक उपयुक्त स्थान चिन्हित करें ताकि पार्क निर्माण कार्य शुरू किया जा सके। उन्होंने कहा कि बेहतर कार्य करने वाली पंचायतों से दूसरी पंचायतें प्रेरणा लें और वे भी अच्छा कार्य करें। महेंद्र पाल गुर्जर ने बीडीओ को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में तालाब निर्माण हेतू स्थान चिन्हित करें। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि पंचायतों में निष्क्रिय हो चुके तालाबों का भी जीरणोद्धार किया जाएगा। उन्होंने समस्त विकास खंड अधिकारियों को निर्देश दिए कि समस्त पंचायतों में तैनात ग्राम रोजगार सेवकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करें।
    बैठक में 12 नई ग्राम पंचायतें गेबट बेहड़, धंधड़ी, सारड़ा, कठोह, बल्ह खालसा, धतोल, चुल्हड़ी, दौबड़, पलियां, ब्रह्मपुर, समनाल व भैणी खड्ड में नए पंचायत घर निर्माण पर भी विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पीओ डीआरडीए नवीन कुमार, समस्त विकासखंड अधिकारी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
  • जालंधरः तस्कर सोनू टैंकर करिंदे सहित गिरफ्तार, 343 पेटी शराब बरामद

    जालंधरः तस्कर सोनू टैंकर करिंदे सहित गिरफ्तार, 343 पेटी शराब बरामद

    जालंधर/वरुणः थाना 6 की पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब सहित तस्कर सोनू टैंकर और उसके कारिंदे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 328 चंडीगढ़ मार्का और 15 पेटी पंजाब मार्का अवैध शराब सहित गाड़ी बरामद की है। आरोपियों की पहचान जतिंदर कुमार उर्फ सोनू टैंकर पुत्र विनोद कुमार निवासी बशीरपुरा, त्रलोक सिहं पुत्र ज्ञान सिंह निवासी दातार नगर, रामामंडी के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए एसीपी गुरमीत सिंह ने बताया कि थाना 6 के प्रभारी हरिंदर सिंह की देखरेख में एएसआई सतपाल सिंह ने मेनबरों चौक पर मौजूद थे। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि स्वीफ्ट गाड़ी नंबर पीबी08 बीजेड 5995 में सवार होकर उक्त आरोपी अवैध शराब की तस्करी करने गुरु रविदास चौक की ओर से मॉडल टाउन जा रहे है। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों को अवैध शराब सहित काबू कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों पर आईपीसी धारा के तहत 420 और आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

  • ईसपुर में पकड़ी 48 बोतल संतरा मार्का देसी शराब

    ईसपुर में पकड़ी 48 बोतल संतरा मार्का देसी शराब

    ऊना/सुशील पंडित: थाना हरोली के अंतर्गत पंडोगा पुलिस चौकी के मुलाजिमों ने बीती रात गश्त के दौरान स्वां नदी के पास झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले प्रवासी से गांव ईसपुर में 48 बोतल देसी शराब बरामद की है।
    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसआई  राजिन्द्र कुमार, हेड कांस्टेबल रमन कुमार, कांस्टेबल प्रवीण कुमार बीती रात करीब 9 बजे गश्त पर रवाना थे तो सूचना मिली कि वरिन्द्र सिंह पुत्र शंकर सिंह निवासी वार्ड न 05 हरिणमार, थाना वरियापुर, जिला मुंगेर बिहार हाल रिहायश स्वां नदी स्थित गांव ईसपुर तहसील हरोली जिला ऊना अपनी रिहाईशी झुंगी में अबैध शराब बेचने का धन्धा करता है। जिस पर पुलिस पार्टी द्वारा वरिन्द्र सिंह की झुंगी पर रेड करके तलाशी ली गई तो  48 बोतलें देसी शराब संतरा मार्का बरामद की गई । इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी हरोली सुनील संख्यान ने बताया कि आरोपित के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
  • नियमों की अवहेलना करने पर कटे चालान

    नियमों की अवहेलना करने पर कटे चालान

    ऊना/सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 128 चालान  काटे गए हैं   व जुर्माने के रूप में  3500/- रूपये वसूल किए गए हैं। वहीं सर्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने पर 04 व्यक्तियों के चालान धुम्रपान निषेध अधिनियम के तहत किए गए व जुर्माने के रूप में  400/- रूपये वसूल किए गए। इसी कड़ी में जिला पुलिस द्वारा अवैध खनन अधिनियम के तहत अवैध खनन करने पर 01 वाहन का चालान किया गया  व जुर्माने के रूप में 4700/- रूपये प्राप्त किए गए हैं I
  • पंजाबः जालंधर सहित कई सेहत विभाग के अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    पंजाबः जालंधर सहित कई सेहत विभाग के अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    जालंधर/वरुणः पंजाब सरकार द्वारा अधिकारियों के फेरबदल का दौर लगातार जारी है। वहीं आज जारी आदेशों के मुताबिक सेहत विभाग में तबादले किए गए है। आदेशों के तहत जालंधर, अमृतसर और तरनतारन अस्पताल के SMO के तबादले किए गए है। पंजाब सरकार ने 3 जिलों में बड़े स्तर पर सेहत विभाग में सीनियर मेडिकल ऑफिसर के ट्रांसफर किए हैं। सरकार ने अधिकारियों को जल्द नई पोस्टिंग जॉइन करने के लिए कहा है। सेहत विभाग ने पूर्व में जारी हुए कई ट्रांसफर ऑर्डर को भी रद कर दिया है।

    नए आदेशों के अनुसार, डॉ. मदन मोहन को सीएचसी रमदास से सिविल अस्पताल अमृतसर ट्रांसफर कर दिया गया है। जबकि सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. राजू चौहान को PHC सुतराणा भेज दिया गया है। डॉ. अनीता को एसडीएस बाबा बकाला साहिब से खडूर साहिब और डॉ. नीरज भाटिया को खडूर साहिब से बाबा बकाला ट्रांसफर किया गया है। जालंधर में सेंट्रल एंड चाइल्ड अस्पताल सिविल अस्पताल से डॉ. ज्योति फोकेला को सहायक सिविल सर्जन जालंधर लगा दिया गया है। वहीं डॉ. वरिंदर थिंद को उनकी जगह सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। डॉ. अनु दोगला को सीएचसी थड़ा गांव जालंधर से आई मोबाइल यूनिट सिविल अस्पताल जालंधर नियुक्त किया गया है। वहीं उनकी जगह डॉ. अमिता लूना को भेजा गया है।
    देखें लिस्ट

  • जालंधरः टैगोर नगर में भारी हंगामा, बहू ने सास पर लगाए गंभीर आरोप, देखें Live

    जालंधरः टैगोर नगर में भारी हंगामा, बहू ने सास पर लगाए गंभीर आरोप, देखें Live

    जालंधर,वरुण/हर्षः टैगोर नगर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां महिला अपने बच्चे से मिलने के लिए 4 महीने बाद घर आई थी। महिला ने आरोप लगाए है कि उसकी सास ने धक्के मारकर उसे घर से बाहर निकाल दिया है। जिस दौरान वहां पर भारी हंगामा हो गया है। वहीं सास ने अपनी बहू पर गंभीर आरोप लगाए है कि वह किसी अन्य व्यक्ति के साथ रह रही है। महिला का कहना है कि उसके बेटे के पास वीडियो और फोटो मौजूद है। उनका कहना है कि आज भी उसकी बहू उसके घर पर आई और बदतमीजी करने लगी। वहीं उसकी बहू ने कहा कि वह अपने बेटे को लेने आई है और उसे लेकर ही जाएगी 

    जब उक्त महिला से गलत संबंध को लेकर जब बात की गई तो उसने कहा कि उसके कुछ दोस्त है। वहीं उसके बाद महिला ने कहा बस्ती बावा खेल में रह रही है। उसने कहा कि उसे नहीं पता था कि उसके पति की पहले शादी हो चुकी है। वह उससे अलग रह रही है। उसकी शादी को 3 साल हो गए है। आज वह अपने बच्चे को लेने आई थी। इस दौरान उसने अपनी सास पर हाथापाई करने के आरोप लगाए है।

  • अंधविश्वास! संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 4 वर्षीय बच्चे का अधजला शव, फोड़ी आंखे

    अंधविश्वास! संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 4 वर्षीय बच्चे का अधजला शव, फोड़ी आंखे

    यूपी: अमेठी में एक दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक मासूम बच्चे को जलाकर कर उसकी नृशंस हत्या कर दी गई। वहीं बच्चे का शव गांव के समीप नाले के पास पड़ा मिला। रविवार को देर शाम बच्चा घर से गायब हो गया था बच्चे के शरीर पर जलने के निशान पाए गए है। उसकी आंखे भी फोड़ दी गई थी।परिजनों ने अंधविश्वास के चक्कर में बच्चे की बलि चढ़ाने की आशंका व्यक्ति किया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है। जिले के जामो थाना क्षेत्र अंतर्गत रेसी गांव निवासी जितेंद्र प्रजापति के चार वर्षीय पुत्र सत्येंद्र उर्फ दीपू का का अधजला शव मिला। बच्चे के शरीर पर जगह जगह जगह जले के निशान पाए गए हैं। परिजनों ने आशंका जताई है कि अंधविश्वास के चलते किसी ने बच्चे की बलि देने के चक्कर में जला जला कर मार डाला है। मासूम बच्चे की आंखें भी जला दी गई हैं। बताया जा रहा है कि रविवार की शाम सात बजे के बाद बच्चा अचानक गायब हो गया। बहुत खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला।सोमवार को खोजबीन के दौरान उसका शव गांव के समीप नाले में पड़ा मिला सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है।

    वहीं मृतक के पिता जितेंद्र प्रजापति ने बताया कि आज मेरे बच्चे का शव मिला है। उन्होंने बताया कि जगह जगह जला दिया गया था। दोनों आंखें फोड़ दी गई थी। ऐसा प्रतीत होता है। किसी ने अंधविश्वास के चक्कर में ऐसा किया है ।उसके पिता ने ऐसा कृत्य करने वाले दरिंदों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए फांसी की सजा दिलाने की मांग की है। उसका कहना है कि कठोर कार्रवाई होगी तो आगे से किसी के बच्चे के साथ ऐसी घटना नहीं होगी। वहीं ग्रामीणों ने भी अंध विश्वास में बच्चे की बलि चढ़ाने की आशंका जताई है।

    वहीं क्षेत्राधिकारी गौरीगंज मयंक द्विवेदी ने बताया कि जामो थाना क्षेत्र के रेसी गांव में एक बच्चे का सब मिला है। शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेजकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

  • पंजाबः RTI से खुलासा, सीएम दफ्तर में चाय स्नैक्स पर 31 लाख रुपए का हुआ खर्च

    पंजाबः RTI से खुलासा, सीएम दफ्तर में चाय स्नैक्स पर 31 लाख रुपए का हुआ खर्च

    चंडीगढ़ः पटियाला के आरटीआई एक्टिविस्ट गुरजीत सिंह गोपालपुरी की ओर से लगाई एक आरटीआई में हुआ है। जिसमें बताया गया है कि सीएम भगवंत मान के दफ्तर में बीते 14 महीनों में चाय व स्नैक्स पर करीब 31 लाख रुपये से अधिक का खर्च हो गया। वहीं अकेले मार्च 2022 का ही चाय व स्नैक्स का बिल 3.38 लाख रुपये था। मार्च के बाद अप्रैल 2022 में 2 लाख 73 हजार 788 रुपये, मई में 3 लाख 55 हजार 795 रुपये, जून में 3 लाख 25 हजार 248, जुलाई में दो लाख 58 हजार 347, अगस्त में दो लाख 33 हजार 305, सितंबर व अक्तूबर में क्रमवार दो लाख 82 हजार 347 व एक लाख 64 हजार 573, नवंबर में एक लाख 39 हजार 630, दिसंबर में एक लाख 54 हजार 594 खर्च किया गया।

    वहीं जनवरी 2023 में एक लाख 56 हजार 720, फरवरी में एक लाख 62 हजार 183, मार्च में एक लाख 73 हजार 208 और अप्रैल में एक लाख 24 हजार 451 रुपये खर्च किए गए। गौरतलब है कि इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का खाना भी विवादों में आ गया था। केवल तीन महीनों के लिए सीएम बने चन्नी करीब 60 लाख रुपये का खाना खा गए थे। चन्नी के घर कभी 300 रुपये तो कभी 500 रुपये की खाने की थाली आती थी। ताज होटल से भी 3900 रुपये तक की थाली मंगवाई गई थी। यह खुलासा भी उस समय एक आरटीआई से ही हुआ था।

  • भवन की 3 मंजिलों में लगी भीषण आग, महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर हुए खाक, देखें वीडियो

    भवन की 3 मंजिलों में लगी भीषण आग, महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर हुए खाक, देखें वीडियो

    भोपालः राजधानी भोपाल के सतपुड़ा भवन में भीषण आग लग गई। सोमवार शाम करीब 4 बजे सतपुड़ा भवन के थर्ड फ्लोर पर स्थित अनुसूचित जनजाति क्षेत्रीय विकास योजना के दफ्तर से लपटें उठनी शुरू हुईं। जिन्होंने जल्द ही चौथी, पांचवीं और छठवीं मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड पहुंच गई हैं। आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल, किसी जनहानि की सूचना नहीं है। आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सतपुड़ा भवन की चौथी मंजिल पर हेल्थ डायरेक्टोरेट की कई शाखाएं संचालित होती हैं। जहां रखे कई महत्वपूर्ण दस्तावेज इस आग में खाक हो गए हैं। 

    जबलपुर में सोमवार को एक लड़की की नदी में डूबकर मौत हो गई। नहाते समय पैर फिसलने से वह नदी में गिर गई।घटना सोमवार को कुंडम थाना क्षेत्र के संकुही गांव की है। यहां तीन लड़कियां दोपहर करीब 12 बजे घुंघरा घाट पर नहा रही थीं। इसी दौरान अनीता भरदे नाम की लड़की पैर फिसलने से पानी में गिर गई। मौजूद लड़कियों ने घर तुरंत घर जाकर घटना के बारे में बताया। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। बाद में मौके पर पहुंचे होमगार्ड जवान ने उसका शव निकाल लिया।

    इंदौर में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के बीच हुए विवाद के बाद पार्टी ने बड़ी कार्रवाई की है। युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री शुभेंदु गौड़ और विशेष आमंत्रित सदस्य नयन सोनी को सभी दायित्वों से मुक्त कर दिया गया है। इंदौर में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार की मौजूदगी में शनिवार को कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हुई थी।