Blog

  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बाबा लखी शाह बंजारा जी की जयंती पर किया श्रद्धापूर्वक नमन

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बाबा लखी शाह बंजारा जी की जयंती पर किया श्रद्धापूर्वक नमन

    चंडीगढ़- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुभक्ति, अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्रसेवा के प्रतीक बाबा लखी शाह बंजारा जी की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा लखी शाह बंजारा जी का जीवन भारतीय संस्कृति, गुरुभक्ति, साहस और निस्वार्थ सेवा का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने धर्म, मानवता और सत्य की रक्षा के लिए जो अद्वितीय साहस एवं समर्पण का परिचय दिया, वह सदैव आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

    नायब सिंह सैनी ने कहा कि भारतीय इतिहास सदैव बाबा लखी शाह बंजारा जी के अतुलनीय पराक्रम, त्याग और समर्पण का साक्षी रहेगा। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए अदम्य वीरता और अटूट आस्था का परिचय दिया, जो भारतीय समाज के लिए अमूल्य विरासत है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा लखी शाह बंजारा जी का प्रेरक व्यक्तित्व हमें सत्य, धर्म और सेवा के आदर्शों का अनुसरण करते हुए राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा। उनके जीवन के आदर्श समाज में सद्भाव, साहस, सेवा और मानवता की भावना को सुदृढ़ करने का कार्य करते रहेंगे। उन्होंने प्रदेशवासियों से बाबा लखी शाह बंजारा जी के आदर्शों को आत्मसात करने तथा समाज और राष्ट्र के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

  • पिंजौर के यादविन्द्रा गार्डन और टिक्करताल का 90 करोड़ रुपए से होगा कायाकल्प, रोजगार और राजस्व में भी होगी बढ़ोतरी

    पिंजौर के यादविन्द्रा गार्डन और टिक्करताल का 90 करोड़ रुपए से होगा कायाकल्प, रोजगार और राजस्व में भी होगी बढ़ोतरी

    एक आलीशान होटल का होगा निर्माण, छत पर होगी अत्याधुनिक हेलिपैड की सुविधा

    चंडीगढ़ – हरियाणा को देश के प्रमुख पर्यटन-मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक बहुत बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पर्यटन विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ आयोजित एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में पिंजौर के ऐतिहासिक यादविन्द्रा गार्डन और मोरनी हिल्स के खूबसूरत टिक्करताल को आधुनिक एवं अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित करने के निर्देश दिए हैं। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत दोनों प्रमुख पर्यटन स्थलों के जीर्णोद्धार और आधुनिकीकरण पर करीब 90 करोड़ रुपए खर्च किए जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। सरकार की इस पहल से न केवल हरियाणा में पर्यटन को नए पंख मिलेंगे, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार और राज्य के राजस्व में भी भारी बढ़ोतरी होगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘वेड इन इंडिया’ विजन के अनुरूप यादविन्द्रा गार्डन के समीप आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित एक भव्य “वन स्टॉप डेस्टिनेशन फॉर वेडिंग” विकसित करने को कहा है, जिससे पर्यटन विभाग को अतिरिक्त राजस्व की प्राप्ति हो सके। इस हाई-टेक वेडिंग डेस्टिनेशन में एक कन्वेंशन सेंटर और एग्जीबिशन सेंटर समेत तमाम आधुनिक सुविधाएं मौजूद होंगी। इसके साथ ही, यहाँ पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मोड पर एक आलीशान होटल का निर्माण भी किया जाएगा, जिसकी छत पर अत्याधुनिक हेलिपैड की सुविधा होगी ताकि देश-विदेश से आने वाले मेहमान सीधे हवाई मार्ग से यहाँ पहुंच सकें।

    एडवेंचर पार्क, बोटिंग और हंटेड-हाउस समेत अन्य दर्शनीय स्थलों का होगा कायाकल्प

    विरासत एवं पर्यटन विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि विकास कार्यों के दौरान यादविन्द्रा गार्डन की ऐतिहासिक और पारंपरिक विरासत को पूरी तरह संजोकर रखा जाएगा। गार्डन के मूल स्वरूप से छेड़छाड़ किए बिना यहाँ पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए अत्याधुनिक संगीतमय फव्वारे, एक खूबसूरत बटरफ्लाई पार्क और एक मनमोहक एक्वेरियम बनाया जाएगा, ताकि रात के समय इस गार्डन की भव्यता और लाइटिंग सैलानियों के लिए मुख्य आकर्षण बन सके। इसके अलावा, मोरनी के पास स्थित प्रसिद्ध टिक्करताल को एडवेंचर लवर्स की पहली पसंद बनाने के लिए वहाँ पहले से मौजूद सुविधाओं का पूरी तरह जीर्णोद्धार किया जाएगा। टिक्करताल में एडवेंचर पार्क, बोटिंग और हंटेड-हाउस समेत अन्य दर्शनीय स्थलों का कायाकल्प किया जाएगा, जिससे यह प्राकृतिक स्थल पर्यटकों के लिए एक बेहद रोमांचक, खूबसूरत और कभी न भूलने वाला सफर साबित हो सके। बैठक में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी और मुख्यमंत्री के उपप्रधान सचिव डॉ. यशपाल सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
  • Jalandhar News: बदला मौसम का मिजाज, दिन में छाया अंधेरा, बारिश का लोगों ने उठाया लुत्फ, देखें वीडियो

    Jalandhar News: बदला मौसम का मिजाज, दिन में छाया अंधेरा, बारिश का लोगों ने उठाया लुत्फ, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: शहर में अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला। तेज हवाओं के साथ दिन में ही अंधेरा छा गया और कुछ देर बाद बारिश शुरू हो गई। बारिश से लोगों ने एक बार फिर से गर्मी से निजात पाई और राहत की सांस ली। बारिश का आनंद लेते लोगों की वीडियों भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता हैकि एक तरफ बारिश में भीगकर नौजवान आनंद ले रहा है, वहीं दूसरी ओर बच्चा छत की पाइप से गिर से बारिश के पानी में नहाने का लुत्फ उठा रहा है। दूसरी ओर बारिश के कारण सड़कों पर पानी इकट्ठा होना शुरू हो गया।

    पानी से लबालब हो रही सड़कों से नगर निगम की पोल खुलती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल, मानसून ने दस्तक दे दी है, लेकिन सीवरेज की सफाई को लेकर पानी से भरी सड़कें पोल खोल रही है। हालांकि 2 दिन पहले भी हुई बारिश से शहर की सड़के पानी से भर गई थी और लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा था। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिनों तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवाओं और कई स्थानों पर बारिश की संभावना बनी रहेगी। कुछ जिलों में भारी बारिश को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है।

    मौसम विभाग की ओर से 4 दिन के लिए भारी बारिश का भी यलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि शुक्रवार को राज्य में मुख्य रूप से मौसम शुष्क बना रहा। कुछ जगहों पर ही हल्की से मध्यम बारिश दर्ज हुई। शनिवार को पंजाब के 13 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इन जिलों में पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और मोहाली शामिल हैं। इन क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी।

  • Punjab News: SBS College में बायोमैट्रिक सिस्टम फेल, ICAR-JRF परीक्षा देने पहुंचे स्टूडेंट्स को नहीं मिली एंट्री, देखें वीडियो

    Punjab News: SBS College में बायोमैट्रिक सिस्टम फेल, ICAR-JRF परीक्षा देने पहुंचे स्टूडेंट्स को नहीं मिली एंट्री, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में एसबीएस कॉलेज से परीक्षा प्रबंधन की एक बेहद गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां राष्ट्रीय स्तर की ICAR JRF (भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद – जूनियर रिसर्च फेलोशिप) परीक्षा देने पहुंचे सैकड़ों छात्र परीक्षा केंद्र के कुप्रबंधन के कारण मानसिक तनाव झेलने को मजबूर हैं। सुबह से ही कॉलेज के बाहर छात्रों और उनके अभिभावकों की भारी भीड़ जमा है और परीक्षा समय पर शुरू न होने के कारण स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। परीक्षा केंद्र पर तैनात कर्मचारियों की सुस्ती के कारण तय समय तक केवल आधे छात्रों की ही बायोमेट्रिक जांच हो सकी।

    परीक्षा शुरू होने का समय निकल जाने के बाद भी सैकड़ों छात्र केंद्र के बाहर ही खड़े रह गए। परीक्षा का आधिकारिक समय सुबह 10:00 बजे निर्धारित था। लेकिन सुबह 10:30 बजे तक भी प्रशासन छात्रों को अंदर ले जाने में असमर्थ रहा। हद तो तब हो गई जब सुबह 10:30 बजे परीक्षा केंद्र के अधिकारियों ने बाहर खड़े छात्रों से कहा कि उनके लिए एक नया परीक्षा केंद्र बनाया जा रहा है और उन्हें परीक्षा देने के लिए वहां जाना होगा।

    परीक्षा केंद्र प्रशासन ने छात्रों को यह तो कह दिया कि उन्हें नए सेंटर पर जाना है, लेकिन मौके पर मौजूद छात्रों का आरोप है कि उन्हें नए सेंटर का सही पता या लोकेशन तक नहीं बताई गई। बच्चों ने आपबीती बताते हुए एक छात्रा ने कहा कि इस राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा के लिए प्रत्येक छात्र ने ₹1,300 की भारी-भरकम फीस भरी है। यहाँ परीक्षा देने के लिए कोई राजस्थान के श्री गंगानगर से आया है, तो कोई फरीदकोट से। लोग इतनी दूर-दूर से पैसा और समय खर्च करके आए हैं। अब इस मौके पर हम अचानक नए सेंटर पर कैसे जाएं? प्रशासन हमें कुछ साफ-साफ नहीं बता रहा है।

  • अब ‘Sutlej’ नाम से रिलीज हुई Diljit की ‘Punjab-95’, SGPC सदस्य का आया बयान, देखें वीडियो

    अब ‘Sutlej’ नाम से रिलीज हुई Diljit की ‘Punjab-95’, SGPC सदस्य का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाबी एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘पंजाब 95’ लंबे समय तक विवादों में चल रही थी। लेकिन अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर ‘सतलुज’ नाम से रिलीज हो गई है। यह फिल्म ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट जसवंत सिंह खालड़ा की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म को हनी त्रेहन ने डायरेक्ट किया है। फिल्म डायरेक्टर त्रेहन ने कहा ओटीटी पर रिलीज फिल्म में कोई कट नहीं है, सिर्फ फिल्म के टाइटल को बदला गया है। फिल्म वहीं है जो आपके लिए हमने बनाई है। वहीं शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मन्नन ने फिल्म ‘पंजाब 95’ संबंधी मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यह फिल्म सिख मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन, उनके संघर्ष और उनके द्वारा उठाए गए अहम मुद्दों पर आधारित है।

    उन्होंने बताया कि यह फिल्म साल 2022 में सेंसर बोर्ड के पास भेजी गई थी और इसमें अभिनेता और गायक दिलजीत सिंह दोसांझ ने अहम भूमिका निभाई है। कुलवंत सिंह मन्नन ने कहा कि यह फिल्म उस दौर की सच्ची घटनाओं को सामने लाने की कोशिश करती है, जब पंजाब बहुत मुश्किल हालात से गुजर रहा था। उन्होंने कहा कि जसवंत सिंह खालड़ा ने कथित झूठे पुलिस एनकाउंटर और लापता किए गए लोगों के मामलों को दुनिया के सामने लाने के लिए लंबा संघर्ष किया। फिल्म में इसी संघर्ष और उस समय के हालात को दर्शाया गया है, ताकि आने वाली पीढ़ियां अपने इतिहास की सच्चाई से अवगत हो सकें।

    उन्होंने कहा कि उस समय कई ऐसे मामले सामने आए थे, जिनमें लोगों को बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के लापता कर दिया जाता था या संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मौत हो जाती थी। जसवंत सिंह खालड़ा ने इन मामलों की सच्चाई को उजागर करने के लिए हिम्मत से आवाज उठाई और मानवाधिकारों की रक्षा के लिए अहम भूमिका निभाई। फिल्म में इन घटनाओं और उनके संघर्ष को प्रमुखता से पेश किया गया है।

    एसजीपीसी के मुख्य सचिव ने विशेष रूप से युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे यह फिल्म जरूर देखें, क्योंकि इसके माध्यम से उन्हें पंजाब के इतिहास और जसवंत सिंह खालड़ा के योगदान को समझने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि यदि सेंसर बोर्ड या किसी अन्य स्तर पर आवश्यक संशोधन किए गए हैं तो उनका स्वागत किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज और इतिहास से जुड़े विषयों पर बनी फिल्मों को खुले मन से देखना और समझना बहुत जरूरी है, ताकि नई पीढ़ी सच्चाई और इतिहास दोनों से अवगत हो सके।

  • Jalandhar News: 98.89 करोड़ की लागत से स्टेशन तैयार, PM Modi कर सकते मेगा रैली, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 98.89 करोड़ की लागत से स्टेशन तैयार, PM Modi कर सकते मेगा रैली, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 98.89 करोड़ रुपये की लागत से जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन तैयार हो गया है। ऐसे में इस माह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उद्घाटन किए जाने की संभावना है। उद्घाटन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी इस महीने एक बड़ी रैली को संबोधित कर सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी जालंधर में विशाल रैली को संबोधित करके बीजेपी के चुनाव अभियान की शुरुआत कर सकते हैं।

    सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी 15 जुलाई के आसपास पंजाब का दौरा कर सकते हैं। इस दौरे के दौरान, वे जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का उद्घाटन भी कर सकते हैं। इसके बाद पीएम मोदी 17 जुलाई को चंडीगढ़ का दौरा भी कर सकते हैं। वहीं राजेश कुमार पांडे जनरल मैनेजर नॉर्दर्न रेलवे ने स्टेशन का निरीक्षण किया।

    उन्होंने प्रधानमंत्री के संभावित दौरे को लेकर तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों से सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह पंजाब का पहला रेलवे स्टेशन है, जिसे अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित किया गया है। स्टेशन पर यात्रियों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं शुरू कर दी गई हैं, जिससे यात्रा अधिक सुविधाजनक और सुरक्षित होगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार उद्घाटन को लेकर सभी तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही हैं।

     

  • Jalandhar News: नहीं थम रहा Ritu Nooran का विवाद, संगत ने GT Road की बंद, लगा जाम, देखें वीडियो

    Jalandhar News: नहीं थम रहा Ritu Nooran का विवाद, संगत ने GT Road की बंद, लगा जाम, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: कुल्ले वाली सरकार बाबा सोमनाथ के साथ रितु नूरां और मंगी खान का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। हालांकि रितु नूरां और मंगी खान ने अन्य संतों के पास जाकर मामले को लेकर माफी मांग ली है और उन्होंने कहा कि अल्ला पाक मामले को लेकर इंसाफ करेंगा। दूसरी ओर संगत का कहना है कि उनका विवाद कुल्ले वाली सरकार से हुआ था और उन्होंने कुल्ले वाली सरकार के पास माफी मांगने की बात कही थी, लेकिन वह अभी भी माफी नहीं मांग रहे बल्कि विवाद को तूल दे रहे है। इसी को लेकर आज संगत द्वारा फगवाड़ा में थाने के बाहर स्थित पुल के नीचे धरना लगाया गया।

    इस दौरान पुलिस प्रशासन को आधे घंटे तक का कार्रवाई करने का समय दिया गया था, लेकिन कार्रवाई ना होने पर संगत द्वारा जीटी रोड को दोनों ओर से बंद कर दिया गया है। ऐसे में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसके कारण जीटी रोड पर जाम लग गया है। मामले की जानकारी देते हुए एडवोकेट अमित शर्मा ने कहा कि 9 तारीख को एक प्रोग्राम हुआ था। इस प्रोग्राम में मंगी ने एक कलाम गाया जो कि कुरान से रीति से अलग थी। इस मामले को लेकर महापुरुष ने उसे समझाया और इतिहास को खराब ना करने की अपील की। जिसके बाद उस प्रोग्राम में तो मंगी खान मान गया।

    इसके बाद 24 तारीख को अन्य प्रोग्राम में मंगी खाने दोबारा उसी कलाम को गाया और महापुरुष ने उसे फिर से कलाम से रोका। आरोप है कि मंगी खान ने महापुरुष का विरोध किया और कलाम को जारी रखा। इस दौरान प्रोग्राम करवाने वाले महापुरुषों ने भी मंगी खान को स्टेज से उतार दिया। एडवोकेट ने कहा कि रितु नूरां का कोई कलाम को लेकर विवाद भी नहीं था, लेकिन रितु नूरां ने लाइव होकर कुल्ले वाली सरकार के खिलाफ अपशब्द बोले। इस मामले को लेकर कानूनी तौर पर रितु नूरां के खिलाफ मामला दर्ज किया जाना चाहिए। एडवोकेट ने कहा कि रितु के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज की जाए। लेकिन पुलिस द्वारा कार्रवाई ना किए जाने के रोष में संगत द्वारा पुल से हटकर जीटी रोड को दोनों और से बंद कर दिया गया। इस दौरान जीटी रोड पर भारी जाम लग गया।

  • Punjab News: जमीन के कब्जे को लेकर मूसेवाला के पिता का हुआ विवाद, देखें वीडियो

    Punjab News: जमीन के कब्जे को लेकर मूसेवाला के पिता का हुआ विवाद, देखें वीडियो

    मानसाः पंजाबी दिवगंत गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को लेकर खबर सामने आई है। जहां जमीन को लेकर बलकौर सिंह का किसान के साथ विवाद हो गया। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बलकौर सिंह अपने गनमैन के साथ खेतों में पहुंचे है। जहां बलकौर सिंह का किसानों के साथ विवाद हो गया।

    किसान ने बलकौर पर जमीन पर कब्जे करने के आरोप लगाए है। इस दौरान बलकौर सिंह द्वारा जमीन का मालिकाना हक होने की बात कही जा रही है, जबकि किसान द्वारा कब्जा करने के आरोप लगाए जा रहे है। किसान वीडियो में कह रहा है कि कोर्ट में केस चल रहा है और जमीनी की मालकी जहां हैं वहां बलकौर को कब्जा करने के आरोप लगाए जा रहे है।

    इस दौरान बलकौर सिंह ने कहाकि अगर उन्होंने दस्तावेज नहीं देखने तो ना देखें। बताया जा रहा है कि 4 कनाल जमीन को लेकर विवाद है। बलकौर सिंह का कहना है कि गांव के किसान जमीन का कब्जा नहीं छोड़ रहा, जिसको लेकर विवाद हो गया। वहीं वीडियो में परिवार के खिलाफ जाकर सिद्धू को वोट डालने का कहा जा रहा है। इस दौरान बलकौर सिंह द्वारा किसी अधिकारी को फोन किया गया और मामले को लेकर अवगत करवाया गया।

  • शॉपिंग मॉल में 2 गुटों में विवाद, चली ताबड़तोड़ गोलियां, 2 की मौत

    शॉपिंग मॉल में 2 गुटों में विवाद, चली ताबड़तोड़ गोलियां, 2 की मौत

    डियरबॉर्नः अमेरिका के मिशिगन राज्य के डियरबॉर्न शहर में फेयरलेन टाउन सेंटर शॉपिंग मॉल में ताबड़तोड़ गोलियां चली। इस घटना को लेकर शॉपिंग मॉल में मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। घटना में 2 लोगों की मौत हो गई और एक घायल हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि युवाओं के दो गुटों के बीच हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह गोलीबारी टारगेटेड लगती है, जिसमें दो लोगों के बीच विवाद के दौरान फायरिंग हुई और एक निर्दोष बायस्टैंडर भी गोली लगने से घायल हो गया।

    मॉल को तुरंत लॉकडाउन कर दिया गया और डियरबॉर्न पुलिस तथा मिशिगन स्टेट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल गोलीबारी के कारणों का खुलासा नहीं किया गया है। फेयरलेन टाउन सेंटर डेट्रॉइट मेट्रो एरिया का एक बड़ा शॉपिंग मॉल है, जो डाउनटाउन डेट्रॉइट से करीब 10 मील पश्चिम में स्थित है। वहीं डियरबॉर्न पुलिस प्रमुख ईसा शाहीन ने जानकारी दी कि भागने की कोशिश में एक व्यक्ति मॉल के बाहर एक वाहन की टक्कर लगने से घायल हो गया।

    पुलिस ने झगड़े से जुड़े कुछ संदिग्धों से थाने में पूछताछ की है, लेकिन फिलहाल किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है। पुलिस प्रमुख ने स्पष्ट किया कि यह कोई अचानक या रैंडम हमला नहीं था। दोनों गुट एक-दूसरे को पहले से जानते थे। मॉल में आमना-सामना होने पर उनके बीच झगड़ा शुरू हुआ, जो देखते ही देखते गोलीबारी में बदल गया। उन्होंने बताया कि दोनों गुटों के सदस्यों के पास पिस्तौल थीं। इस गोलीबारी में एक पीड़ित की मौत मॉल के अंदर ही हो गई, जबकि दूसरे व्यक्ति ने पास के अस्पताल में दम तोड़ दिया। गोली लगने से घायल हुए तीसरे व्यक्ति की स्थिति के बारे में अभी जानकारी नहीं दी गई है।

     

  • जीजा-साले का हुआ डबल मर्डर, शव मिलने से दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    जीजा-साले का हुआ डबल मर्डर, शव मिलने से दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    पंचकूलाः सेक्टर 19 में डबल मर्डर की घटना से लोगों में दहशत का माहौल पाया जा राह है। दरअसल, देर रात एक ही परिवार के दो लोगों की हत्या कर दी गई। दोनों मृतक जीजा और साला बताये जा रहे हैं। मृतकों की पहचान सेक्टर-19 निवासी संजीत (साला) और अर्जुन (जीजा) के रूप में हुई है। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने दोनों लाशें कब्जे में ले ली हैं और पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति ज्यादा स्पष्ट हो पायेगी। हालांकि हर एंगल से जांच जारी है।

    जानकारी के अनुसार सेक्टर-19 निवासी संजीत के घर बेटा होने पर छठी का प्रोग्राम रखा गया था। इस प्रोग्राम में संजीत का जीजा अर्जुन भी शामिल हुआ था। बताया जा रहा है कि प्रोग्राम के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसके कुछ देर बाद संजीत की लाश सेक्टर-19 के फाटक के पास मिली। जिसके बाद संजीत के परिवार वालों ने शक जताया कि संजीत की हत्या उसके जीजा अर्जुन ने की है। लेकिन इसके करीब 2 घंटे बाद ही अर्जुन की लाश भी संजीत की लाश से कुछ ही मीटर की दूरी पर लहूलुहान हालत में बरामद हुई। जिसके बाद पूरी कहानी ही अलग मोड़ ले गई। फिलहाल बेटे की छठी प्रोग्राम की खुशियां मातम में बदल गईं।

    संजीत और अर्जुन के विवाद में लव मैरिज का एंगल भी सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले ही अर्जुन ने संजीत की बहन से लव मैरिज की थी। जिसके बाद से संजीत का परिवार अर्जुन से काफी नाराज चल रहा था। ऐसे में यह माना जा रहा है कि छठी प्रोग्राम में विवाद होने के बाद क्या दोनों के बीच खूनी झड़प हुई और दोनों ने एक दूसरे को मौत के घाट उतार दिया। लेकिन अर्जुन की लाश संजीत से थोड़ी दूर पर मिली है। फिलहाल पुलिस इस एंगल और हर पहलु पर जांच कर रही है।

    संजीत की पहले लाश मिलने से परिवार वालों के संदेह और पुलिस की प्राथमिक जांच में यह लग रहा था कि अर्जुन ने संजीत की हत्या की है। लेकिन थोड़ी देर बाद अर्जुन की लाश मिलने के बाद अब पुलिस मामले में हर एंगल को खंगाल रही है। बता दें कि घटना की सूचना मिलते ही पंचकूला के डीसीपी अमरिंदर सिंह, एसीपी, क्राइम ब्रांच-19 के इंचार्ज परवीन मलिक और डिटेक्टिव स्टाफ के इंचार्ज तेजिंदर पाल सिंह मौके पर पहुंचे। सीन ऑफ क्राइम की टीम और सेक्टर-20 के एसएचओ सोमबीर ढांका ने भी मौके का मुआयना किया।