Blog

  • 8 साल के बच्चे समेत 5 पड़ोसियों की गोली मारकर की हत्या, जानें मामला 

    8 साल के बच्चे समेत 5 पड़ोसियों की गोली मारकर की हत्या, जानें मामला 

    नई दिल्लीः अमेरिका में एक व्यक्ति ने अपने पांच पड़ोसियों की गोली मारकर हत्या करने की हत्या की खबर सामने आई है इसमें एक आठ साल का एक लड़का भी शामिल है। जानकारी के मुताबिक यह घटना तब हुई जब पड़ोसियों ने आरोपी से उसके प्रांगण में गोलियां न चलाने के लिए कहा था क्योंकि वे लोग सोने का प्रयास कर रहे थे। संदिग्ध की पहचान 38 वर्षीय फ्रांसिस्को ओरोपेजा के रूप में की गयी है और वह फरार है तथा प्राधिकारियों ने चेतावनी दी है कि उसके पास अब भी हथियार हो सकता है।

    जानकारी के मुताबिक सभी को गर्दन से ऊपर गोली मारी गयी। उन्होंने बताया कि जिस घर में रह रहे लोगों पर गोलियां चलाई गईं, उसमें 10 लोग थे लेकिन कोई और घायल नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि दो लोग एक शयनकक्ष में दो बच्चों के ऊपर मृत पाए गए जिससे ऐसा लगता है कि उन्होंने बच्चों को बचाने की कोशिश की होगी। मृतकों की पहचान सोनिया अर्जेंटीना गुजमैन (25), डायना वेलाजक्वेज अल्वाराडो (21), जूलिसा मोलिना रिवेरा (31), जोस जोनाथन कासारेज (18) तथा डेनियल एनरिक लासो (आठ) के रूप में की गयी है।

  • भूकंप के झटकों से हिली धरती

    भूकंप के झटकों से हिली धरती

    नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में आज फिर से सुबह सुबह धरती हिली है। आज सुबह 5:15 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई है। इस भूकंप का केंद्र जमीन से 5 किलो मीटर नीचे था। इससे पहले कल तड़के अफगानिस्तान में भी भूकंप आया था और इसकी भी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 मापी गई थी।

    अफगानिस्तान में भी कल धरती तड़के 2 बजकर 8 मिनट पर कांपी थी। अफगानिस्तान में आए इस भूंकप का केंद्र धरती से 210 किलोमीटर नीचे और फायजाबाद से 97 किलोमीटर साउथ-ईस्ट में था। 

  • आज का राशिफल, 30 अप्रैल 2023

    आज का राशिफल, 30 अप्रैल 2023

    आज का राशिफल, 30 अप्रैल 2023

    मेष: कम प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। शेयर मार्केट में सोच-समझकर निवेश करें। कष्ट, भय, चिंता तथा तनाव का वातावरण बन सकता है। कुसगंति से हानि होगी।
    वृष: दुष्टजनों से सावधान रहें, हानि पहुंचा सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। कहीं से बुरी खबर मिल सकती है। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आय बनी रहेगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। आज के काम कल पर नहीं टालें। विवेक का प्रयोग करें। लाभ होगा।
    मिथुन: जल्दबाजी में कोई भी लेन-देन न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। फालतू खर्च होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। सट्टे व लॉटरी के चक्कर में न पड़ें। नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।

    कर्क: भाग्य का साथ मिलेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जीवनसाथी के स्वास्‍थ्य पर खर्च होगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। चिंता तथा तनाव में वृद्धि होगी। किसी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। समय नेष्ट है। नकारात्मकता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी।
    सिंह: शत्रु शांत रहेंगे। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नए कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। भाग्य का साथ रहेगा।
    कन्या: संतान पक्ष से स्वास्थ्‍य तथा अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी। नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। कार्यशैली में परिवर्तन करना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड मनोनुकूल लाभ देंगे।
    तुला: थकान व कमजोरी रह सकती है। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। किसी धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति मनोनुकूल होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। सुख के साधनों की प्राप्ति हो सकती है। धन प्राप्ति सुगम होगी।
    वृश्चिक: प्रेम-प्रसंग में हड़बड़ी न करें। विवाद हो सकता है। नकारात्मकता रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। युवक व युवती विशेष सावधानी बरतें। विवाद को बढ़ावा न दें। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। आय में निश्चितता रहेगी।
    धनु: कानूनी बाधा संभव है। हल्की हंसी-मजाक करने से बचें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। धनहानि किसी भी तरह हो सकती है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ में वृद्धि होगी।
    मकर: कोई ऐसा कार्य न करें जिससे अपमान हो। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। सुख के साधनों पर व्यय होगा। स्थायी संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। प्रॉपर्टी के काम बड़ा लाभ दे सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में सुख-शांति रहेंगे। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें।
    कुंभ: आंखों को रोग व चोट से बचाएं। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। मनोरंजक यात्रा की आयोजना हो सकती है। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। मित्र व संबंधियों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। कारोबार मनोनुकूल रहेगा। जोखिम न लें।
    मीन: आज भाग्य का साथ मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। भागदौड़ रहेगी। जोखिम न लें। कष्ट, भय, चिंता तथा तनाव का वातावरण बन सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। अपेक्षित कार्यों में विलंब होने से खिन्नता रहेगी।
  • पंजाब : इस इलाके में सुबह गैस लीक होने से बच्चों समेत 11 की मौत, इलाका सील

    पंजाब : इस इलाके में सुबह गैस लीक होने से बच्चों समेत 11 की मौत, इलाका सील

    लुधियाना: ग्यासपुर इलाके में रविवार गैस लीक होने से 9 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में बच्चे भी शामिल हैं। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। हादसा ग्यारसपुरा स्थित एक इमारत में सुबह 7:15 बजे हुआ। लुधियाना की एसडीएम स्वाति ने बताया कि गैस रिसाव के बाद 11 लोग बेहोश हो गए।

    फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। गैस रिसाव की वजह अभी सामने नहीं आई है। गैस के रिसाव से और नुकसान न हो, पुलिस ने फैक्टरी के आसपास के 300 मीटर के इलाके को खाली करा दिया है।

    इसके साथ ही गैस का रिसाव बंद करने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों और फायर ब्रिगेड के मुताबिक फैक्टरी में गैस रिसाव कैसे हुआ और यह गैस कौन सी है जिससे इतना नुकसान हुआ है, यह जांच के बाद ही पता चलेगा। 

    बताया जा रहा है कि यह फैक्टरी बंद पड़ी थी। गैस रिसाव कैसे हुआ, इसके बारे में जांच जारी है। फैक्टरी मालिक के बारे में भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है। फैक्टरी के आसपास बने घरों में जो लोग रह रहे थे उनमें से भी कई लोग हादसे का शिकार हो गए हैं। एक किराना दुकान के संचालक की भी मौत हो गई है।

    घटना की सूचना पर क्षेत्र की विधायक रजिंदर कौर छीना भी मौके पर पहुंची हैं। उन्होंने कहा कि गैस लीक प्रकरण मामले की जांच होगी। फिलहाल लोगों की जान बचाने के लिए काम किया जा रहा है। पुलिस फैक्टरी के मालिक का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

  • ट्रैक्टर के हल चोरी करने के मामले में एक काबू

    ट्रैक्टर के हल चोरी करने के मामले में एक काबू

    ऊना/सुशील पंडित: ट्रैक्टर के उपकरण( हल)चोरी करने के आरोप में सिटी पुलिस चौकी ऊना ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
    पुलिस को दी शिकायत में मनोज कुमार पुत्र श्री विद्याराम निवासी वार्ड न0 4 विकास नगर नंगल रोड ऊना ने बताया कि उन्होंने अपने घर के सामने एचडीएफसी बैंक शाखा ऊना के साथ अपने ट्रैक्टर के (फाले) हल रखे हुऐ थे। 
    जव इसने शाम करीब 7 बजे देखा तो वहां पर ट्रैक्टर के फाले (हल) नहीं थे। जिसकी तलाश अपने तौर पर करता रहा। परंतु हल नहीं मिले। तो पुलिस में शिकायत की गई। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल अवतार चन्द पुलिस चौकी शहर ऊना द्वारा जब गहनता से जांच की गई तो हल चोरी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। 
    आरोपित व्यक्ति की पहचान जुझार सिंह(27) पुत्र निवासी गांव भनूहा डाकघर खेड़ा कलमोट तहसील आंनदपुर साहिव जिला रुपनगर (पंजाब) के रूप में हुई है। 
    आरोपित से चोरी शुदा ट्रैक्टर के (फाले) हल को भी एलग्रां पुल नूरपुर बेदी रोड़ पंजाव से वरामद कर लिया गया है ।ज्ञात हो कि चोरी शुदा फाले (हल) की कीमत करीब 40,000/- रुपये है। 
    इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि आरोपित को माननीय अदालत में पेश किया गया यहां से 4 दिन का पुलिस रिमांड मिला है जिसमें आरोपित से पूछताछ की जाएगी।
  • ਪੰਜਾਬ: 2 ਅਣਪਛਾਤੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਵਲੋਂ ਕੀਤੀ ਫਾਇਰਿੰਗ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: 2 ਅਣਪਛਾਤੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਵਲੋਂ ਕੀਤੀ ਫਾਇਰਿੰਗ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ: ਬਟਾਲਾ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਅਧੀਨ ਪੈਂਦੇ ਸਰਹੱਦੀ ਹਲਕਾ ਡੇਰਾ ਬਾਬਾ ਨਾਨਕ ਦੇ ਪਿੰਡ ਠੇਠਰਕੇ ਵਿਖੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਤੇ ਸਵਾਰ 2 ਅਣਪਛਾਤੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਵਲੋਂ ਪਿੰਡ ਧਰਮਕੋਟ ਦੇ ਰਹਿਣ ਵਾਲੇ ਨੌਜਵਾਨ ਜੇਮਜ਼ ਮਸੀਹ ਪੁੱਤਰ ਲੱਖਾ ਮਸੀਹ ਵਾਸੀ ਪਰਾਣਾ ਧਰਮਕੋਟ ਤੇ ਫਾਇਰ ਕਰਕੇ ਉਸ ਨੂੰ ਜਖਮੀ ਕਰ ਦਿਤਾ ਗਿਆ। ਉਥੇ ਹੀ ਜਖਮੀ ਹਾਲਤ ਚ ਨੌਜਵਾਨ ਨੂੰ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਡੇਰਾ ਬਾਬਾ ਨਾਨਕ ਵਿਖੇ ਦਾਖਿਲ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ।

    ਡਿਊਟੀ ਮੈਡੀਕਲ ਅਧਿਕਾਰੀ ਡਾ. ਪੁਸ਼ਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦੇਂਦੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਨੌਜਵਾਨ ਜੇਮਸ ਮਸੀਹ ਦੀ ਲੱਤ ਤੇ ਗਨ ਸ਼ੋਟ ਹੈ ਅਤੇ ਉਸਦੇ ਹੋਰ ਵੀ ਸਟਾਂ ਲੱਗੀਆਂ ਹਨ ਅਤੇ ਗਨ ਸ਼ੋਟ ਹੋਣ ਦੇ ਚਲਦੇ ਉਕਤ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਹਾਲਤ ਗੰਭੀਰ ਹੈ ਅਤੇ ਉਸ ਨੂੰ ਇਲਾਜ ਲਈ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਹਸਪਤਾਲ ਚ ਰੈਫਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਉਥੇ ਹੀ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲਦੇ ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ ਜਾਂਚ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿਤੀ ਗਈ ਹੈ ਅਤੇ ਜਖਮੀ ਨੌਜਵਾਨ ਦੇ ਬਿਆਨ ਦਰਜ ਕਰ ਅਗਲੀ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਦੋਂ ਅਸੀਂ ਪੁਲਿਸ ਥਾਣਾ ਡੇਰਾ ਬਾਬਾ ਨਾਨਕ ਦੀ ਐਸਐਚਓ ਮੈਡਮ ਦਿਲਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਨ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਮੀਡਿਆ ਨੂੰ ਕੋਈ ਜਾਣਕਾਰੀ ਨਹੀਂ ਦਿਤੀ|

  • शादी के 2 दिन पहले दुल्हन की तबीयत हुई खराब, मातम में बदली खुशियां

    शादी के 2 दिन पहले दुल्हन की तबीयत हुई खराब, मातम में बदली खुशियां

    सोनभद्र: अक्षय तृतीया के बाद से देशभर में शादी समारोह शुरू हो गए हैं। शुभ मुहूर्त देखकर दूल्हा-दुल्हन शादी के बंधन में बंध रहे हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश के सोनभद्र से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, ​जहां शादी के दो दिन पहले ही घर पर मातम पसर गया। दरअसल, पूरा मामला सोनभद्र जनपद के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के धनौरा गांव का है। गांव के रहने वाले लाल बहादुर की बेटी 20 वर्षीय पूजा की शादी म्योरपुर इलाके के परनी गांव के रहने वाले एक युवक के साथ तय हुई थी। बताया जा रहा है कि परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थी, इसी बीच शाम के समय पूजा की तबीयत अचानक खराब हो गई।

    पूजा द्वारा परिजनों को बताया गया कि उसके सिर में तेज दर्द हो रहा है। परिवार के लोग उसे अस्पताल में लेकर गए। अस्पताल में उसका उपचार किया गया लेकिन उपचार के बाद भी उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। ऐसे में उपचार कर रहे चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान शुक्रवार को पूजा की मौत हो गई। मौत की सूचना जैसे ही उसके घरवालों की मिली परिवार में मातम पसर गया और बेटी की शादी की खुशियां मातम में बदल गई। परिजनों द्वारा बताया गया कि जिस दिन उसकी मौत हुई थी उस दिन हल्दी की रस्म अदायगी होनी थी।

    बेटी की शादी के लिए घर में सभी सामानों की खरीदारी भी हो गई थी। उधर दूल्हा पक्ष भी पूरी तरह तैयारी कर रहा था और एक मई को बारात आने वाली थी। लाल बहादुर द्वारा बेटी की शादी धूमधाम से की जानी थी ऐसे में सामानों की खरीदारी और टेंट आदि की बुकिंग भी की जा चुकी थी। अब बेटी की मौत हो जाने के बाद जहां लाल बहादुर के परिवार में मातम पसरा हुआ है वहीं दूल्हे पक्ष के लोग भी काफी परेशान हैं। फिलहाल इस घटना से पूरे गांव में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।

  • बंद कमरे में गैर कानूनी काम कर रही थी 3 महिलाएं, पुलिस ने दबोचा

    बंद कमरे में गैर कानूनी काम कर रही थी 3 महिलाएं, पुलिस ने दबोचा

    नोएडा: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले की सेक्टर-63 थाना पुलिस ने कथित तौर पर नकली नोट छापकर अवैध रूप से बेचने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक महिला भी शामिल है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से 75 हजार रुपये के नकली नोट भी बरामद किए हैं। पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) राम बदन सिंह के मुताबिक, सेक्टर-63 थाना पुलिस ने एक सूचना के आधार पर शुक्रवार रात को सरगुन, धीरज और कोमल यादव को गिरफ्तार किया है।

    उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से ने एक लैपटॉप, प्रिंटर और 75 हजार रुपये के नकली नोट बरामद किए गए हैं। सिंह के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे लोग लैपटॉप और प्रिंटर के माध्यम से नकली नोट छापकर बाजार में चलाते थे। सिंह के मुताबिक, आरोपियों से गुप्तचर एजेंसियां भी गहनता से पूछताछ कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कहीं इनके देशद्रोही ताकतों के साथ संबंध तो नहीं हैं।

  • दोबारा मां बनेगी बिन ब्याही बॉलीवुड एक्टर की गर्लफ्रेंड

    दोबारा मां बनेगी बिन ब्याही बॉलीवुड एक्टर की गर्लफ्रेंड

    नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल की पहचान उन कलाकारों के तौर पर होती है जिन्होंने अपनी मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में जगह बनाई है। देखा जाए तो अर्जुन रामपाल की तगड़ी फैन फॉलोइंग है और उनके फैन्स उनकी एक्टिंग को बेहद पसंद करते हैं। अर्जुन रामपाल अपनी पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेसनल लाइफ को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि अर्जुन रामपाल एक बार फिर पिता बनने वाले हैं। बता दें कि अर्जुन रामपाल 50 साल के हो चुके हैं और पहले ही उनके तीन बच्चे हैं।

    मिली जानकारी के अनुसार अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स की  दूसरी प्रेग्नेंसी की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अपने बेबी की कुछ खास तस्वीरों को भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘रियलिटी या आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस?’ मैटरनिटी फोटोशूट से गैब्रिएला को देख फैंस उन्हें और अर्जुन को कमेंट सेक्शन में कमेंट कर उन्हें बधाई दे रहे हैं।

    गौरतलब है कि 18 जुलाई 2019 अर्जुन रामपाल और ग्रैब्रिएला ने बेटे अरिक रामपाल का स्वागत किया था। ग्रैब्रिएला जहां अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करेंगी। वहीं अर्जुन चौथी बार पिता बनने जा रहे हैं। बता दें कि अर्जुन ने 1998 में सुपरमॉडल मेहर जेसिया से शादी की थी। इस शादी से दो बेटियां महिका और मायरा हैं। महिका का जन्म 2002 में जबकि मायरा का जन्म 2005 में हुआ था। हालांकि अफसोस अर्जुन-मेहर ने साल 2019 का तलाक हो गया। शादी के 21 साल बाद दोनों एक दूसरे से हमेशा के लिए अलग हो गए। मेहर अलग रहने के बाद अर्जुन अपनी गर्लफ्रेंड और बेटे के साथ अगल रहने लगे थे। दोनों करीब 7 साल रिलेशनशिप में हैं।

  • जालंधरः कांग्रेस उम्मीदवार करमजीत कौर के हक में नवजोत सिद्धू ने किया प्रचार, आप पर साधे निशाने, देखें Live

    जालंधरः कांग्रेस उम्मीदवार करमजीत कौर के हक में नवजोत सिद्धू ने किया प्रचार, आप पर साधे निशाने, देखें Live

    जालंधर, वरुण/हर्षः लोकसभा उपचुनाव को लेकर सियासी पार्टियां के स्टार प्रचार उम्मीदवारों के हक में प्रचार करने में लगे हुए है। जहां आप पार्टी के उम्मीदवार सुशील रिंकू के हक में कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारुचक और मीत हेयर प्रचार कर रहे है। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार करमजीत कौर के हक में प्रचार करने के लिए आज पू्र्व कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू जालंधर पहुंचे है। नवजोत सिद्धू किशनपुरा के पृथ्वी नगर में कांग्रेस उम्मीदवार के लिए प्रचार कर रहे है। इसी दौरान नवजोत सिद्धू ने आप पार्टी पर जमकर निशाने साधे है। नवजोत सिद्धू ने शायरी अंदाज में सीएम भगवंत मान पर निशाना साधा और उन्हें किए गए कार्यों को लेकर चैलेंज किया है। सिद्धू ने आप सरकार द्वारा नशे को खत्म करने के मुद्दे को उठाते हुए लोगों से कहा कि अभी तक नशा खत्म नहीं हुआ है। चिट्टा अभी भी बिक रहा है। इसलिए उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस बार पंजाब को बचाने के लिए आप वोट डाले ना कि पंजाबियत को खत्म करने वालों के लिए वोट डालना। 

    सिद्धू ने बिना नाम लिए कहा कि विपक्ष के लोग रात के समय दारू देने आएंगे। लेकिन आप वोट सोच समझ कर देना। वहीं एक बार फिर शायरी अंदाज में लोगों से कहा कि राती मिलन ना आई ओए पिंड पैहरा लगदा। इसी दौरान नवजोत सिद्धू ने अवतार हैनरी जूनियर की जमकर तारीफ की और लोगों को पंजाब के लिए जागरूक होने के लिए कहा। नवजोत सिद्धू ने मीडिया के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सीएम मान को जमकर आड़े हाथों लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आप सरकार पुलिस के डर, विजिलेंस की रेड करवा डरा रही है, लेकिन यहां पर कोई डरने वाले नहीं है।