- रूम हीटर को सुरक्षित स्थान पर रखें
- रूम हीटर को हमेशा ऐसे स्थान पर रखें, जहां बच्चे उसकी पहुंच में न हों।
- अगर आपके घर में नवजात शिशु है, तो हीटर को उनसे दूर रखें।
- ध्यान रखें कि हीटर गिरने या शॉर्ट सर्किट होने की स्थिति में कोई नुकसान न हो।
- तापमान को नियंत्रित करें
- रूम हीटर का तापमान बहुत ज्यादा न बढ़ाएं। इसे हमेशा नियंत्रित रखें।
- आग लगने की स्थिति से निपटने के लिए पास में आग बुझाने का साधन जरूर रखें।
- बच्चों को रूम हीटर के पास खेलने या सोने न दें।
- अन्य सुरक्षा उपाय
- रूम में वेंटिलेशन का ध्यान रखें ताकि धुआं न जमा हो।
- जब बच्चे रूम हीटर वाले कमरे में हों, तो उन पर नजर रखें।
- अगर आपको ज्यादा ठंड लगती है, तो बच्चों को गर्म कपड़े पहनाकर रखें और रूम हीटर का कम से कम उपयोग करें।
Blog
-

अगर आप भी New Born Baby को सुलाते हैं रूम हीटर के पास, जरूर जान लीजिए ये बात
सर्दियों में ठंड से बचने के लिए रूम हीटर का उपयोग आम बात है। कई बार छोटे बच्चों और नवजात शिशुओं को गर्म रखने के लिए लोग उन्हें रूम हीटर के पास सुला देते हैं। हालांकि, ऐसा करना उनके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। आइए, जानते हैं क्यों और इसके लिए क्या सावधानियां बरतनी चाहिए। 1. रूम हीटर के पास आग लगने का खतरा रूम हीटर में आग लगने का खतरा होता है, खासतौर पर जब आप बच्चों को अकेला छोड़ देते हैं। अगर माता-पिता किसी काम में व्यस्त हो जाएं और रूम हीटर में शॉर्ट सर्किट हो जाए, तो इससे आग लग सकती है। यह बच्चों के लिए जानलेवा हो सकता है। इसलिए, रूम हीटर को हमेशा सही स्थान पर और बच्चों की पहुंच से दूर रखें। 2. अत्यधिक तापमान से नुकसान रूम हीटर से निकलने वाली गर्म हवा छोटे बच्चों की नाजुक त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती है। उनका शरीर बहुत संवेदनशील होता है, और ज्यादा देर तक गर्म हवा के संपर्क में रहने से उनका तापमान अचानक बढ़ सकता है। यह उनकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। 3. धुएं से दम घुटने का खतरा रूम हीटर से निकलने वाले धुएं में कार्बन मोनोऑक्साइड जैसे हानिकारक गैसें होती हैं। यह गैस बच्चों की सेहत को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचा सकती है। कई बार यह धुआं दम घुटने की वजह भी बन सकता है, जो जानलेवा साबित हो सकता है। 4. सावधानियां जो आपको बरतनी चाहिए -

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम आयोजित, देखें वीडियो
भारत को इस्लामिक स्टेट बनाने के नापाक इरादे को बजरंग दल नहीं होने देगा कामयाब : नीरज दोनेरिया
ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में आज विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के मुख्य वक्ता नीरज दोनोरिया ने शिरकत की और और विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल कार्यक्रम पर अपने विचार रखे।
मीडिया से रूबरू होते हुए मुख्य अतिथि ने जानकारी देते हुए बताया की विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम का आज आयोजन किया जा रहा है। बजरंग दल ने पूर्ण देश के अंदर एक संकल्प लिया है कि हिंदू युवाओं को सारे बंद साहसी पारकर बनाएगा और हिंदू युवाओं को त्रिशूल दीक्षा के माध्यम से यह संकल्प करवाएंगे कि वह भारत माता की रक्षा के लिए हिंदू जीवन मूल्य की रक्षा के लिए अपने सूर्यवान जीवन को संकल्प लेकर जिएं। ताकि देश में वर्तमान समय में इस्लामी जेहाद बड़े पैमाने पर आ रहा है। ईसाई धर्मांतरण बड़े पैमाने पर ध्यान में आ रहा है, हिंदू को धर्मांतरण करके हिंदू को ही लड़ाने का काम किया जा रहा है।
इस्लामिक जेहाद के जरिए हिंदू लड़कियों से शादी करके अपनी आबादी बढ़ने के तहत भारत को 2047 में इस्लामिक स्टेट बनाने के नापाक इरादे इन्होंने जो पाले हैं, यह सब हमारे सामने एक बड़ी चुनौती है, हिंदू नौजवान संकल्पवान हो, हिंदू नौजवान त्रिशूल दीक्षा के माध्यम से संगठन के अंदर आकर साहसी पराक्रमी रहें ,यह संकल्प आज के इस कार्यक्रम में लिया गया है और इन सबके इरादों को परास्त करें।
उन्होंने कहा कि जयराम सरकार के समय में धर्म परिवर्तन को लेकर एक बड़ा और कड़ा कानून बनाया गया था जिसको प्रशासन द्वारा सही ढंग से अमली जामा नहीं बनाया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश में ईसाई धर्मांतरण हो रहा है। हिमाचल से 13 हजार बहनें लापता हैं यह एक बड़ा विषय है इस पर कोई बात नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में हिंदुओं का धर्म परिवर्तन किया जा रहा है। हिमाचल में हिंदुओं को मंदिरों के अंदर पूजा करना मुश्किल हो रहा है यह सब तब हो रहा है जब यहां के मुख्यमंत्री ने हिंदू विचारधारा को हराकर जीतने की बात कही है धर्म परिवर्तन करने वालों को बजरंग दल परास्त करेगा।
-

इंसानियत शर्मसारः जंगल से नवजात बच्ची का शव बरामद, देखें वीडियो
पंचकूला। पौंटा पंचायत में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। मोरनी से रायपुर रानी मार्ग पर स्थित पौंटा गांव के पास जंगल में शुक्रवार को एक नवजात बच्ची का शव बरामद हुआ। गांव की महिलाएं जब जंगल में लकड़ी इकट्ठा करने गईं, तब उन्हें यह शव दिखाई दिया।
महिलाओं ने तुरंत इस मामले की सूचना ग्रामीणों को दी, जिन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेज दिया। इस घटना से सभी ग्रामीणों में आक्रोश और शोक का माहौल है।
इस तरह की अमानवीय घटना ने क्षेत्रवासियों के मन में इंसानियत को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि दोषी को जल्द से जल्द पकड़कर कानून के तहत कड़ी सजा दी जाएगी।
-

सीफेरर्स को अपनी समस्याओं और अधिकारों को सरकार के समक्ष रखने में होगी आसानी: डा. डैनियल जोसेफ, देखें वीडियो
चंडीगढ़ के टैगोर थियेटर के सभागार में ‘सीफेरर्स-अधिकार और रोजगार’ विषय पर हुआ कार्यक्रम आयोजित
चंडीगढ़। भारतीय नौवहन महानिदेशालय (डीजी-शिपिंग) के नौवहन उप महानिदेशक कैप्टन डा. डैनियल जोसेफ ने मर्चेंट नेवी के नाविकों के अधिकारों की रक्षा का भरोसा दिलाया है। शुक्रवार को चंडीगढ़ के टैगोर थियेटर के सभागार में ‘सीफेरर्स-अधिकार और रोजगार’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर ममुख्य अतिथि पहुंचे डा. जोसेफ ने कहा कि अब पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के सीफेरर्स (नाविकों) को अपनी समस्याओं और अधिकारों को सरकार के समक्ष रखने में आसानी होगी। इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में कैप्टन संजय पराशर के नेतृत्व में चंडीगढ़ में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है, जिसके निकट भविष्य में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।इस कार्यक्रम में में नाविकों ने खुले मंच पर अपनी समस्याओं को उठाया।
कैप्टन डा. डैनियल जोसेफ ने कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नाविकों से बातचीत करते हुए कहा कि भारतीय मर्चेंट नेवी के नाविकों के अधिकारों की रक्षा करना डीजी शिपिंग की प्राथमिकता है। उन्हें ज्ञात हुआ था कि पंजाब और साथ लगते राज्यों के नाविकों को अपनी बात या समस्या रखने के लिए मुंबई या दिल्ली के कार्यालयों पर निर्भर रहना पड़ता है। यह प्रक्रिया भी बेहद लंबी है। जबकि आनलाइन प्रक्रिया से कई नाविकों को पर्याप्त जानकारी नहीं होती है, ऐसे में कई बार वे अपने अधिकारों से वंचित रह जाते हैं। कहा कि सरकार नाविकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और उनका समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है। अब नाविकों को अपनी परेशानियों को प्रभावी तरीके से सामने लाने का अवसर मिलेगा, इसके लिए संजय पराशर ने गहनता सके कार्य किया है। पराशर पिछले अढ़ाई दशक से समुद्री नाविकों के हितों के लिए काम कर रहे हैं और कई अवसरों पर नाविकों को जोखिम से बाहर निकालने और जहां तक की उनकी जान बचाने में भी पराशर ने मदद की है। उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने स्तर पर इस दिशा में सभी जरूरी कदम उठाएंगे ताकि सीफेरर्स की स्थिति में सुधार हो सके और उन्हें उचित सम्मान मिल सके।
नौवहन महानिदेशालय का सक्रिय सहयोग
कैप्टन जोसेफ ने यह भी कहा कि भारतीय नौवहन महानिदेशालय ने नाविकों के मामलों को गंभीरता से लिया है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सरकार के विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने इस बात का भरोसा भी दिलाया कि आने वाले दिनों में नाविकों के लिए बेहतर नीतियां और कार्यक्रम विकसित किए जाएंगे ताकि उनके कार्य और जीवन की गुणवत्ता में सुधार हो सके।नाविकों ने साझा की अपनी समस्याएं
इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले उत्तर भारत के विभिन्न क्षेत्रों के नाविकों ने अपनी परेशानियों को साझा किया। उन्होंने बताया कि कई बार उनके साथ अनुचित व्यवहार होता है। जबकि पंजाब और पड़ोसी राज्यों में एजेंटगिरी भी एक बड़ी समस्या है, जिससे विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के युवा मर्चेंट नेवी की नौकरी की एवज में ठगे जाते हैं। नाविकों ने जोर देकर कहा कि इस क्षेत्र में डीजी शिपिंग के नियमों को धत्ता बताकर कुछ फर्जी कंपनियां युवाओं के सपनों से खेल रही हैं और उनके मां-बाप के जीवन की गाढ़ी कमाई भी ऐसे लोग लूट रहे हैं। इस पर तत्काल प्रभाव से कठोर अंकुश व इन कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की आवश्यकता है। नाविकों ने कहा कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए एक मजबूत मंच की आवश्यकता है, जहां वे सीधे अपने मुद्दों को सरकार के सामने रख सकें। नाविकों ने बेहतर कार्य स्थितियां, समुद्र पर काम करते समय सुरक्षा उपायों में सुधार और लंबी अवधि के लिए स्वास्थ सुविधाओं का विस्तार करने की मांग की। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अधिक प्रशिक्षण और विकास के अवसर मिलने चाहिए ताकि वे अपनी पेशेवर क्षमताओं को और बेहतर बना सकें।कैप्टन संजय पराशर की पहल
कार्यक्रम का आयोजन कैप्टन संजय पराशर के नेतृत्व में हुआ, जिन्होंने मर्चेंट नेवी के नाविकों के अधिकारों और रोजगार के मुद्दों पर लगातार काम किया है। पराशर ने कहा कि यह कार्यक्रम सीफेरर्स के लिए एक प्लेटफॉर्म प्रदान करता है, जहां वे अपने अधिकारों को प्रभावी तरीके से उठा सकते हैं। उनके अनुसार यह पहल एक नई शुरुआत है जो नाविकों के हित में सकारात्मक बदलाव लाने में मदद करेगी। -

59th Birthday: Salman Khan ने एक्स और रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ बर्थडे किया सेलिब्रेट, देखें तस्वीरें
मुंबई। सुपरस्टार सलमान खान आज 59वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। तीन दशकों से ज्यादा के एक्टिंग करियर में सलमान ने 85 फिल्में कीं हैं। 74 अवॉर्ड जीत चुके हैं। हर साल की तरह इस बार भी सलमान ने अपना बर्थडे केक अपनी भांजी आयत के साथ मिलकर काटा है। इस बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ झलकियां सामने आई हैं। दरअसल, अर्पिता और आयुष की बेटी आयत का जन्मदिन भी 27 दिसंबर को आता है।

बहन अर्पिता ने रखी पार्टी
26 दिसंबर सलमान की बहन अर्पिता खान शर्मा ने एक्टर और अपनी बेटी के लिए पार्टी रखी थी, जिसमें सलमान की एक्स-गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी और रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर के अलावा बॉलीवुड के कई स्टार्स शामिल हुए। इस पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
सिकंदर फिल्म में जल्द नजर आएंगे सलमान
सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ है, जिसका टीजर आज उनके जन्मदिन के मौके पर रिलीज होने वाला था। लेकिन, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन की वजह से अब फिल्म का टीजर 28 दिसंबर को जारी किया जाएगा। इस फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। साजिद नाडियाडवाला ने आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सिकंदर’ का हाल ही में सोशल मीडिया पर फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया था। साजिद नाडियाडवाला ने फिल्म का निर्माण किया है। -

Grahan 2025 : नए साल में लगेंगे 4 ग्रहण, जानें भारत में कौनसा दिखेगा, देखें लिस्ट
Grahan 2025 : नए साल 2025 में सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा की चाल से दुनिया को दो सूर्यग्रहण और दो चंद्रग्रहण देखने का मौका मिलेगा। हालांकि, भारत के खगोलप्रेमियों के लिए एक हल्की निराशा है क्योंकि इनमें से केवल एक ग्रहण ही देश में देखा जा सकेगा। उज्जैन स्थित शासकीय जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक डॉ. राजेंद्र प्रकाश गुप्त ने इसकी जानकारी दी। आइए इन ग्रहणों के बारे में विस्तार से जानते हैं। 14 मार्च 2025: पूर्ण चंद्रग्रहण (भारत में नहीं दिखेगा) साल का पहला ग्रहण पूर्ण चंद्रग्रहण होगा, जो 14 मार्च को लगेगा। लेकिन यह ग्रहण भारत में नहीं देखा जा सकेगा क्योंकि इस खगोलीय घटना के दौरान भारत में दिन का समय होगा।- यहां दिखेगा: अमेरिका, पश्चिमी यूरोप, पश्चिमी अफ्रीका और उत्तरी व दक्षिणी अटलांटिक महासागर।
- भारत में क्यों नहीं दिखेगा: दिन का समय होने के कारण।
- 29 मार्च 2025: आंशिक सूर्यग्रहण (भारत में नहीं दिखेगा)
- अगला ग्रहण 29 मार्च को आंशिक सूर्यग्रहण के रूप में लगेगा। यह ग्रहण भी भारत में नहीं देखा जा सकेगा।
- यहां दिखेगा: उत्तरी अमेरिका, ग्रीनलैंड, आइसलैंड, उत्तरी अटलांटिक महासागर, यूरोप और उत्तर-पश्चिमी रूस।
- भारत में क्यों नहीं दिखेगा: यह क्षेत्र ग्रहण के दायरे में नहीं आएगा।
- 7-8 सितंबर 2025: पूर्ण चंद्रग्रहण (भारत में दिखेगा)
- यहां दिखेगा: भारत के अलावा एशिया के अन्य देश, यूरोप, अंटार्कटिका, पश्चिमी प्रशांत महासागर, ऑस्ट्रेलिया और हिंद महासागर क्षेत्र।
- भारत के लिए खास: यह खगोलप्रेमियों के लिए एक अद्भुत मौका होगा।
- 21-22 सितंबर 2025: आंशिक सूर्यग्रहण (भारत में नहीं दिखेगा)
- साल का अंतिम ग्रहण 21 और 22 सितंबर के बीच आंशिक सूर्यग्रहण के रूप में लगेगा। यह खगोलीय घटना भी भारत में नहीं देखी जा सकेगी।
- यहां दिखेगा: न्यूजीलैंड, पूर्वी मेलानेशिया, दक्षिणी पोलिनेशिया और पश्चिम अंटार्कटिका।
- भारत में क्यों नहीं दिखेगा: ग्रहण की सीमा भारत तक नहीं पहुंचेगी।
-

झलेडा में टिप्पर की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत
ऊना /सुशील पंडित : नैशनल हाइवे जिला ऊना के अंतर्गत आते गांव झलेडा में टिप्पर की चपेट में आने से स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार झलेडा चौंक से थोड़ा आगे गांव रांयसरी के कट के पहले स्कूटी सवार आगे चल रहे टिप्पर संख्या ( एचपी 72 डी 1370)की चपेट में आ गया स्कूटी संख्या (एचपी 20 ई 2841) पर सवार व्यक्ति टिप्पर के पिछले टायर के नीचे आ कर बुरी तरह कुचला गया, जिस से उस की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया।
रामा स्टोन क्रेशर कलरुही का यह टिप्पर ऊना में बन रहे पीजीआई में सामान उतार कर वापस कलरुही जा रहा था।
मृतक व्यक्ति की पहचान नीरज भारद्वाज 42 ( विक्की) पुत्र सतीश भारद्वाज (रि कंडक्टर एचआरटीसी) निवासी गांव वडसाला के रुप में हुई है। मृतक नीरज आईटीआई ऊना में कार्यरत था और आज काम पर जाने के बाद सरकारी छुट्टी घोषित होने के कारण वापस अपने गांव वडसाला लौट रहे थे कि हादसे में टिप्पर की चपेट में आने से उन की जान चली गई।पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेजा वहीं टिप्पर को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।
-

Punjab News: तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि, तापमान में आई गिरावट, देखें वीडियो
मोहालीः पहाड़ों में बर्फबारी के चलते पंजाब में ठंड बढ़नी शुरू हो गई। वहीं आज सुबह से पंजाब भर में हो रही बारिश से तापमान में भारी गिरावट देने को मिली है। जालंधर सहित कई जिलों में देर शाम तक हल्की-हल्की बारिश हो रही है। वहीं मोहाली की बात करें तो वहां पर बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि भी हुई। जिले के लोगों के लिए यह मनमोहक नजारा 3 से 4 मिनट के लिए ही देखने को मिला, लेकिन उसके बाद तेज बारिश शुरू हो गई।
वहीं मौसम विभाग चंडीगढ़ ने यह संभावना जताई है कि बारिश का दौर कल भी जारी रहेगा। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। बारिश से पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। यह सामान्य के पास बना है। सबसे कम 4 डिग्री का न्यूनतम पारा पठानकोट व फरीदकोट का दर्ज किया गया। हालांकि, पंजाब में दिन के तापमान में 0.6 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह सामान्य से 2 डिग्री ऊपर बना है। सबसे अधिक 23.9 डिग्री का पारा पठानकोट का दर्ज किया गया। अमृतसर का अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री, लुधियाना का 22.5, पटियाला का 23.1, बठिंडा का 21.0, गुरदासपुर का 22.5, बरनाला का 21.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम पारा 5.7 डिग्री, लुधियाना का 7.4, पटियाला का भी 7.4 डिग्री, बठिंडा का 6.7 डिग्री, बरनाला का 6.9 डिग्री, फाजिल्का का 4.8 डिग्री, फिरोजपुर का 5.7 डिग्री, मोगा का 6.4 डिग्री दर्ज किया गया।सांसद प्रियंका गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि #viralvideo #rain #breakingnews #viralnews #like #encounterindia #ViratKohli #KashishKapoor pic.twitter.com/YC6woB5ONc
— Encounter India (@Encounter_India) December 27, 2024 -

जानें कौन था 26/11 अटैक का गुनहगार आतंकी अब्दुल रहमान मक्की
लाहौर। 26/11 मुंबई हमले के गुनहगार और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के डिप्टी चीफ अब्दुल रहमान मक्की की मौत हार्ट अटैक की वजह से हो गई है। जमात-उद-दावा (जेयूडी) के अनुसार, प्रोफेसर अब्दुल रहमान मक्की पिछले कुछ दिनों से बीमार था और लाहौर के एक निजी अस्पताल में उच्च मधुमेह के कारण उसका इलाज हो रहा था। जेयूडी के एक अधिकारी ने को बताया, ‘‘मक्की को सुबह दिल का दौरा पड़ा और उसने अस्पताल में अंतिम सांस ली। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक मक्की लश्कर के विदेश संबंध विभाग का सरगना था। वह 26/11 मुंबई हमले में भी शामिल था। 10 दिसंबर 1954 को जन्म मक्की आतंकी संगठन की खातिर धन जुटाता था।
आइए जानते हैं कि अब्दुल रहमान मक्की कौन था?
अब्दुल रहमान मक्की लश्कर-ए-तैयबा के सरगना आतंकी हाफिज सईद का साला है। भारत को कई मामलों में दोनों की तलाश है। मक्की आतंकी संगठन में युवाओं की भर्ती और धन जुटाने में अहम भूमिका निभाता रहा है। मुंबई हमलों के अलावा कई अन्य आतंकी घटनाओं में उसकी भूमिका भी उजागर हो चुकी है। जेयूडी प्रमुख हाफिज सईद के रिश्तेदार मक्की को आतंकवाद रोधी अदालत ने 2020 में आतंकवाद के वित्तपोषण के मामले में छह महीने की कैद की सजा सुनाई थी। मक्की जेयूडी का उप प्रमुख था और आतंकवाद के वित्तपोषण के मामले में सजा सुनाए जाने के बाद से उसकी अधिक चर्चा नहीं हुई।पाकिस्तान मुत्तहिदा मुस्लिम लीग (पीएमएमएल) ने एक बयान में कहा कि मक्की पाकिस्तानी विचारधारा का समर्थक था। मक्की को 2023 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा वैश्विक आतंकवादी घोषित किया गया था, जिसके तहत उसकी संपत्ति जब्त की गई, यात्रा पर प्रतिबंध लगाया गया और हथियार पर प्रतिबंध लगाए गए।
-

Punjab News: इंसानियत शर्मसार, भाई ने किया बहन का कत्ल, चौकाने वाली वजह आई सामने
मोगाः जिले में इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां भाई ने बहन का कत्ल कर दिया। घटना समालसर से 5 किलोमीटर दूर वैरोके गांव में व्यक्ति ने सगी बहन की हत्या कर दी। मृतक की पहचान वीरपाल कौर के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची थाना समालर की पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि फतेहगढ़ कोरोटाना का रहने वाले भाई-बहन अपने नाना के घर वेरों के गए हुए थे।
वहीं 20 वर्षीय युवती के भाई को अपनी बहन के चरित्र पर शक था और उसने अपनी बहन की बेसबॉल मार कर हत्या कर दी। मौके पर बाघा पुराना और थाना समालसर की पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया। मृतक वीरपाल कौर की नानी ने कहा कि दोनों भाई-बहन में बेहद प्यार था। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने दरवाजा बंद करके बहन को पीटना शुरू कर दिया। इस घटना में बहन की मौत हो गई।
जांच अधिकारी ने कहा कि हमें सूचना मिली थी कि गांव वेरो के में युवती की हत्या हुई है। हम मौके पर पहुंचे हैं और शव को कब्जे में ले लिया गया है। वही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी अपनी बहन वीर जोत के चरित्र पर शक करता था। आगे पूछताछ की जाएगी।