Blog

  • कपूरथलाः स्कूल में छुट्टी के बाद 9वीं कक्षा की छात्रा हुई लापता, मचा हड़कंप

    कपूरथलाः स्कूल में छुट्टी के बाद 9वीं कक्षा की छात्रा हुई लापता, मचा हड़कंप

    कपूरथलाः पंजाब के कपूरथला शहर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां गांव धारीवाल के सरकारी स्कूल में पढ़ती छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। छात्रा के पिता को शक है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने गलत इरादे से उसकी बच्ची को किडनैप किया है। जिसके बाद पिता के बयान पर थाना सिटी कपूरथला में अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी अनुसार कपूरथला के अर्बन स्टेट के नजदीक रहने वाले धर्मू बंसल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 14 वर्षीय बच्ची 9वीं कक्षा में पढ़ती है। वह सुबह 8 बजे रोजाना की तरह स्कूल गई थी, लेकिन स्कूल की छुट्टी 2 बजे होने के उपरांत भी घर वापस नहीं आई।

    छात्रा के पिता ने बताया कि सभी रिश्तेदारों तथा आस-पड़ोस में उसकी तलाश करने पर भी बच्ची का कोई पता नहीं चला है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को दिए बयान में शक जाहिर किया कि उसकी बच्ची को किसी अज्ञात व्यक्ति ने किडनैप किया है। थाना सिटी पुलिस ने छात्रा के पिता के बयान पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 346 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • पंजाबः सरकार का ऐलान, जल्द खोले जाएंगे 75 और मोहल्ला क्लिनिक

    पंजाबः सरकार का ऐलान, जल्द खोले जाएंगे 75 और मोहल्ला क्लिनिक

    चंडीगढ़ः पंजाब के लोगों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए, मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ने राज्य में अब तक 583 आम आदमी क्लिनिक स्थापित किए हैं और जल्द ही 75 और आम आदमी क्लिनिक स्थापित किए जाएंगे। पंजाब के मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने आम आदमी क्लीनिकों की प्रगति की समीक्षा के लिए सभी उपायुक्तों के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक के बाद आज जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में यह बात कही। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य राज्य सरकार की प्राथमिकता है और सरकार ने ‘आम आदमी क्लिनिक’ के रूप में राज्यवासियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना शुरू कर दिया है। आज की बैठक में मुख्य सचिव ने उपायुक्तों को निर्माणाधीन 75 आम आदमी क्लीनिक का काम अगले 10 दिनों में पूरा करने को कहा।

    अनुराग वर्मा ने डिप्टी कमीशनर को हर महीने अपने जिले में 10 प्रतिशत आम आदमी क्लीनिकों का व्यक्तिगत रूप से दौरा करने और एसडीएम को अपने संबंधित उपमंडलों में सभी क्लीनिकों का दौरा करने का निर्देश दिया। वे मरीजों से जमीनी हकीकत, दवाओं की उपलब्धता और डाइगनोसटिक ​​सेवाओं का फीडबैक लें। इसके अलावा इलाज करा चुके मरीजों से यह पता लगाएं कि वे सेवाओं से संतुष्ट हैं या नहीं। इस संबंध में वे मुख्य सचिव और स्वास्थ्य विभाग को रिपोर्ट भेजें। मुख्य सचिव ने कहा कि आम आदमी क्लीनिक में मरीजों को 80 तरह की दवाएं और 41 लैब टेस्ट मुफ्त उपलब्ध कराये जाते हैं। प्रत्येक आम आदमी क्लिनिक में एक चिकित्सा अधिकारी, फार्मासिस्ट, क्लिनिक सहायक (बहुउद्देशीय महिला कार्यकर्ता) और हेल्पर सह स्वीपर तैनात हैं।

  • पंजाबः लूट की वारदात के दौरान चोरों ने किया महिला का कत्ल

    पंजाबः लूट की वारदात के दौरान चोरों ने किया महिला का कत्ल

    बरनालाः शहर में कत्ल और लूटपाट के मामलों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं ताजा मामला सेखा रोड़ से सामने आया है। जहां चोरों ने लूट की वारदात के दौरान महिला की हत्या कर दी । स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक चोर चोरी करने के बाद जब भागने लगे तो घर में महिला ने उन्हें देख लिया। जिसके बाद उन्होंने महिला की हत्या कर दी। महिला का पति टी-प्वाइंट के पास विंटेज होटल में काम करता है। फ़िलहाल पुलिस की इसकी सुचना दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • पंजाबः गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के 2 साथी हथियारों सहित गिरफ्तार

    पंजाबः गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के 2 साथी हथियारों सहित गिरफ्तार

    मोगाः पंजाब को क्राइम और नशा मुक्त करने के लिए पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। जहां पंजाब पुलिस की और से छापेमारी की जा रही है। वहीं मोगा पुलिस को आज उस समय सफलता मिली, जब पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा शहर में नाकेबंदी कर चेकिंग की जा रही थी। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी ने बताया कि इसी चेकिंग के दौरान पुलिस ने थाना मह्ना के पास जीटी रोड के साथ लगते टी पॉइंट गाव कोकरी फूला सिंह के पास नाका लगया हुआ था। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि जगदीप सिंह उर्फ जग्गा जो कि धुरकोत गांव का रहने वाला है। उसके गैंगस्टर लारेंस विश्नोई के साथ संबंध है और वह राजस्थान सहित कई अन्य जगह पर वारदातों को अंजाम दे चुका है। आज कल विदेश में है और यहां पर वारदाते करवाता है और उसने 2 युवकों को जिनमे एक कपिल और दूसरा मनीष जो कि राजिस्थान के रहने वाले है और यह वारदात करने की फिराक में है। दोनों लोग अभी यहां घूम रहे है, अगर इनको गिरफ्तार किया जाए तो बहुत बड़ी साजिश का पर्दाफाश हो सकता है। जिसके बाद पुलिस ने उसकी निशांदेहि पर छापे मारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 02 पिस्टल 9 एमएम, 04 मैगजीन और 40 जिंदा रौंद, 9 एमएम की बरामद किए है। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर हासिल करेंगी ताकि पूछताछ में और खुलासे हो सकें।

  • पंजाबः खाटू श्याम मंदिर में जूते पहन कर घुसा चोर, दिया वारदात को अंजाम

    पंजाबः खाटू श्याम मंदिर में जूते पहन कर घुसा चोर, दिया वारदात को अंजाम

    पटियाला : शहर में लूटपाट और चोरी की वारदाते थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं देर रात पटियाला के सनूर विधानसभा क्षेत्र में खाटू श्याम मंदिर में बेअदबी और चोरी का मामला सामने आया है। जहां एक व्यक्ति जूते पहनकर मंदिर में घुसा और गोलक से पैसे चोरी कर लिए। यह घटना बीती रात करीब 2:30 बजे की बताई जा रही है। श्री खाटू श्याम सोसायटी के सदस्यों ने बताया कि सुबह 4 बजे जब मंदिर खोला गया तो उन्होंने देखा मंदिर में चोरी हुई है। 
    चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी में देखा जा कि एक व्यक्ति दरवाजे का शीशा तोड़कर बूट पहने हुए अंदर घुस रहा है और पैसे भी चुराकर ले गया। कमेटी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गुग्गा माड़ी मंदिर में इससे पहले भी कई बार चोरियां हो चुकी हैं, लेकिन कोई भी चोर पुलिस के हाथ नहीं लगा।

  • सरेआम बाजार में हमलावार ने युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से किया हमला, देखें खौफनाक वीडियो

    सरेआम बाजार में हमलावार ने युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से किया हमला, देखें खौफनाक वीडियो

    नई दिल्ली: दिल्ली के तिगड़ी इलाके में 3000 हजार रुपए के विवाद में एक युवक की सरेआम चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे दुकान के बाहर हमलावार ने युवक को जमीन पर लिटाया हुआ है और उस पर चाकू से हमला कर रहा है। वहीं इस घटना के दौरान पहले तो दुकानदार और राहगीर तमाशा देखते रहे। जिसके बाद लोगों ने उक्त हमलावार को काबू कर उससे चाकू छिना, लेकिन तब तक पीड़ित युवक की मौत हो चुकी थी। वीडियों में देखा जा सकता है कि हमलावार कैसे सरेआम बाजार में युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर रहा है।

  • ਪੰਜਾਬ: 18 ਸਾਲਾਂ ਨੌਜਵਾਨ ਦੇ ਕਤਲ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ 3 ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: 18 ਸਾਲਾਂ ਨੌਜਵਾਨ ਦੇ ਕਤਲ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ 3 ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ: ਬੀਤੀ 29 ਜੁਲਾਈ ਨੂੰ ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਨੇੜਲੇ ਪਿੰਡ ਲੌਂਗੋਵਾਲ ਦੇ ਰਹਿਣ ਵਾਲੇ ਇਕ 18 ਸਾਲਾਂ ਨੌਜਵਾਨ ਆਰਿਅਨ ਦਾ ਕੁਝ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਰੰਜਿਸ਼ ਦੇ ਚਲਦੇ ਰੇਲਵੇ ਟ੍ਰੈਕ ਤੇ ਤੇਜ਼ਧਾਰ ਹਥਿਆਰਾਂ ਨਾਲ ਹਮਲਾ ਕਰਕੇ ਉਸਦਾ ਕਤਲ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ। ਇਸ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਰੇਲਵੇ ਪੁਲਸ ਵੱਲੋਂ ਕਤਲ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ। ਜ਼ਿਕਰਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਇਸ ਹਮਲੇ ਦੀ ਇਕ ਵੀਡੀਓ ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ਤੇ ਵਾਇਰਲ ਹੋਈ ਸੀ।

    ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਡੀ ਐਸ ਪੀ ਬਿਕਰਮ ਸਿੰਘ ਰੇਲਵੇ ਪੁਲਸ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਚ 3 ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਉਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਪਛਾਣ ਰਮਨ ਮਸੀਹ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਲੌਂਗੋਵਾਲ ਖੁਰਦ, ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਗੋਪੀ ਅਤੇ ,ਅਮਿਤਬੀਰ ਖੋਖਰ ਵਜੋਂ ਹੋਈ ਹੈ। ਉਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਕੇਸ ਚ ਬਾਕੀ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਹਾਲੇ  ਫਰਾਰ ਚੱਲ ਰਹੇ ਹਨ, ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਫੜਣ ਲਈ ਛਾਪੇਮਾਰੀ ਜਾਰੀ ਹੈ ਅਤੇ ਜਲਦ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ।

  • पुल पर काम कर रहा व्यक्ति नदी में बहा, तालाश में जुटी SDRF

    पुल पर काम कर रहा व्यक्ति नदी में बहा, तालाश में जुटी SDRF

    चमोली: पुलिस ने बुधवार को बताया कि पुल पर काम कर रहा एक व्यक्ति अलकनंदा नदी में बह गया। इस बीच एसडीआरएफ नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही है। जानकारी के मुताबिक, पुल का निर्माण बद्रीनाथ धाम में चल रहे मास्टरप्लान कार्यों के लिए किया गया था। बद्रीनाथ धाम में अस्थायी पुल बहने से पुल में काम कर रहा एक व्यक्ति अलकनंदा नदी की तेज धारा में बह गया है, एसडीआरएफ नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही है। इस पुल का निर्माण बद्रीनाथ धाम में चल रहे मास्टरप्लान कार्यों के लिए किया गया था , ” चमोली पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रमेंद्र डोबाल ने कहा।

  • अब चाईना डोर के इस्तेमाल पर एक लाख रुपए जुर्माने के साथ होगी 5 साल जेल

    अब चाईना डोर के इस्तेमाल पर एक लाख रुपए जुर्माने के साथ होगी 5 साल जेल

    नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार द्वारा स्वतंत्रता दिवस से पहले बड़ा फैसला लिया गया है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने सभी विभागों को निर्देश जारी कर राजधानी में चीनी मांझा या कांच-लेपित धागे के उत्पादन, भंडारण, बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है। 
    गोपाल राय ने फैसला लेते हुए लोगों से अपील की है कि चीनी मांझा का इस्तेमाल या बिक्री न करें। अगर कोई ऐसा करता हुआ पाया जाएगा तो उस पर कार्रवाई का भी प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि चीनी मांझा बेचने और इस्तेमाल करने वालों को पांच साल तक जेल की सजा काटनी होगी और एक लाख रुपये का जुर्माना भी देना होगा। 
    पर्यावरण विभाग के अनुसार, 15 अगस्त के आस-पास दिल्लीवालों के लिए पतंगबाजी काफी लोकप्रिय हो जाती है लेकिन पतंगबाजी के शौक के बीच चाईनीज मांझे के इस्तेमाल से कई हादसे हो जाते हैं। चाईनीज मांझा इंसानों और जानवरों, पक्षियों के लिए जानलेवा होता है। चीनी मांझे के उपयोग से 15 अगस्त के आस-पास इससे होने वाली दुर्घटनाएं काफी अधिक बढ़ जाती है। 

    जानकारी के मुताबिक, दिल्ली सरकार ने 10 जनवरी, 2017 से दिल्ली में चीनी मांझे के उपयोग और बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, क्योंकि यह निवासियों और पक्षियों के लिए समान रूप से खतरा है। हालांकि, 15 अगस्त की तारीख आने के साथ ही इसकी ब्रिकी तेज हो गई है। चूंकि चीनी मांझा सूती कपड़े के बजाय रसायनों से बनाया जाता है और पर्यावरण के लिए बेहद हानिकारक है। परिणामस्वरूप, बहुत सारे जानवर और पक्षी मांझे में फंस जाते हैं और इससे उनकी मौत तक हो जाती है। 

    गौरतलब है कि लोगों को चाईनीज मांझे की खरीद और इस्तेमाल से रोकने के लिए उनके बीच जागरूकता फैलाई जाएगी। इस काम को दिल्ली पुलिस, राजस्व विभाग और दिल्ली नगर निकाय के द्वारा किया जाएगा ताकि आम जनता को जागरूक किया जा सके। 

    इसके अलावा, ऑनलाइन के साथ बस क्यू शेल्टर, मेट्रो स्टेशन और फुट ओवर ब्रिज पर भी पोस्टर चिपकाए जाएंगे। चीनी मांझे के खिलाफ अभियान में शिक्षा विभाग और स्कूल-कॉलेजों के इको क्लब भी शामिल होंगे।  बता दें कि दिल्ली पुलिस, राजस्व और एमसीडी द्वारा लाउडस्पीकर, पैम्फलेट, एमटीए और आरडब्ल्यूए कार्यलयों, प्रभाग कॉम और डीएम कार्यालयों में पोस्टरों आदि के इस्तेमाल से जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

    वहीं, परिवहन विभाग और डीएमआरसी द्वारा डीटीसी बसों, दिल्ली मेट्रो पर संदेश दिया जाएगा। ईको-क्लब स्कूल औक कॉलेज द्वारा उच्च शिक्षा विभाग, टीटीई को मेल, को-क्लब स्कूलों और कॉलेजों को ईमेल दिया जाएगा।

  • दिल दहलाने वाली घटनाः मोबाइल चार्जर ने ली 8 माह की बच्ची की जान

    दिल दहलाने वाली घटनाः मोबाइल चार्जर ने ली 8 माह की बच्ची की जान

    कारवार: कर्नाटक के कारवार में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां बुधवार, 2 अगस्त को गलती से मुंह में मोबाइल चार्जर डालने के बाद 8 महीने की एक बच्ची की जान चली गई। इस बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना से परिवार में मातम का माहौल है। नवजात शिशु की पहचान सानिध्य के रूप में हुई है। सानिध्य के माता-पिता का नाम संतोष और संजना है।  संतोष HESCOM (हुबली इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी) में एक संविदा कर्मचारी के रूप में काम करते हैं। परिवार ने अपना मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए साकेट में  चार्जर लगाया था लेकिन फोन चार्ज हो जाने के बाद स्विच गलती से खुला छोड़ दिया था।  जब बच्ची ने चार्जर का पिन मुंह में डाला तो उसे जोरदार बिजली का झटका लगा। माता-पिता सानिध्य को तुरंत बाइक से नजदीकी अस्पताल ले गए। हालाँकि अस्पताल में डॉक्टरों के अथक प्रयासों के बावजूद, छोटी बच्ची को बचाया नहीं जा सका और अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। स्थानीय ग्रामीण पुलिस स्टेशन ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच चल रही है।

    कारवार में घटी ये दिल दहला देने वाली घटना उन लोगों के लिए एक सीख है जो मोबाइल चार्ज करने के बाद भी चार्जक को बिजली के बोर्ड में ही लगा रहने देते हैं और स्विच बंद करना जरूरी नहीं समझते। कारवार में एक परिवार ने जरा सी लापरवाही के कारण अपनी 8 साल की मासूम बच्ची को खो दिया। ऐसी छोटी लापरवाहियां अक्सर कई घरों में देखी जती हैं। इसलिए घर में अगर कोई छोटा बच्चा हो तो ये जरूर ध्यान रखें कि बिजली का कोई भी उपकरण उसकी आसान पहुंच में न हो। साथ ही ऐसी दुर्घचनाओं से बचने के लिए जरूरी है कि इस्तेमाल के बाद बिजली के स्विच को बंद करने की आदत डाली जाए।