Blog

  • 72 करोड़ रुपए की लगात से इस स्थान पर बनेगी माता सीता की जन्मस्थली

    72 करोड़ रुपए की लगात से इस स्थान पर बनेगी माता सीता की जन्मस्थली

    नई दिल्ली: दुनिया एक ओर अयोध्या में श्रीरामलला जन्मभूमि पर भव्य मंदिर बनते हुए देख रही है। वहीं दूसरी ओर अब माता सीता की जन्मस्थली को भी भव्य बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। बिहार के सीतामढ़ी में जानकी देवी जन्मस्थली स्थित है। यहां पनौरा धाम जानकी देवी मंदिर पहले से ही है, लेकिन अब इसे डेवलेप करने के प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई है। बिहार सरकार ने पनौरा धाम जानकी देवी मंदिर को विकसित करने के लिए 72 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। यह फैसला मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में लिया गया है।

    राज्य पर्यटन विभाग ने कैबिनेट के समक्ष प्रस्ताव रखा था। बैठक के बारे में बताते हुए कैबिनेट सचिवालय के अतिरिक्त मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने कहा, “कैबिनेट ने सीतामढ़ी जिले में पुनौरा धाम जानकी मंदिर के विकास के लिए 72.47 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। यहां हर साल घरेलू और विदेशी तीर्थयात्री बड़ी संख्या में आते है। इस प्रोजेक्ट के तहत नीतीश सरकार सीतामढ़ी जिले में ‘सीता-वाटिका’, ‘लव-कुश वाटिका’ विकसित करेगी। इसके अलावा ‘परिक्रमा’ पथ का निर्माण करेगी।  डिस्प्ले कियोस्क, कैफेटेरिया, बच्चों के खेलने का क्षेत्र तैयार किया जाएगा। कैबिनेट सचिव के मुताबिक, यहां आने वाली सभी संपर्क सड़कों को जोड़ा जाएगा और इस तीर्थ स्थल को भी जल्द से जल्द विकसित किया जाएगा। 

  • पंजाब: इंसानियत शर्मसार! पार्किंग में बच्चे को दिया जन्म, अस्पताल में मौत

    पंजाब: इंसानियत शर्मसार! पार्किंग में बच्चे को दिया जन्म, अस्पताल में मौत

    लुधियानाः जगरांव में इंसानिय शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक गुरुद्वारा श्री नानकसर कलेरां साहिब की वाहन पार्किंग में एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया। महिला काफी देर तक वहीं तड़पती रही, लेकिन मेडिकल सुविधा न मिलने के चलते वो बेहोश हो गई। नानकसर संप्रदाय के मौजूदा मुखी संत बाबा लक्खा सिंह ने तुरंत पुलिस और जगरांव सिविल अस्पताल को सूचित किया। मगर मदद पहुंचने से पहले ही महिला ने वाहन पार्किंग में बच्चे को जन्म दे दिया। इसके बाद जगरांव के थाना सिटी में तैनात एएसआई तरसेम सिंह मौके पर पहुंचे। महिला की हालत खराब होती देख संत बाबा लक्खा सिंह ने खुद ही एंबुललेंस का इंतजाम किया और महिला व नवजात को सिविल अस्पताल भिजवाया।

    जानकारी के मुताबिक महिला और बच्चे को अलग करने के लिए नाड़ू भी समय रहते नहीं काटा गया और दोनों को वैसे ही उठाकर कर अस्पताल ले गए। वहां दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों नें उन्हें लुधियाना रेफर कर दिया। लुधियाना अस्पताल में इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। जबकि बच्चे को जच्चा बच्चा केंद्र में रखा गया है और उसकी हालत फिलहाल ठीक बताई जा रही है। एएसआई तरसेम सिंह ने बताया कि महिला नें अपना नाम चंदा बताया था जो खुद को बिहार की रहने वाली बता रही थी। महिला ने अपनी मां का नाम रुलीया देवी व पिता का नाम राम पवित्र बताया था। महिला का शव लुधियाना के सिविल अस्पताल से लाकर जगरांव के सिविल अस्पताल में 72 घंटे के लिए रखवाया है। इसके बाद कानून के अनुसार अंतिम सस्कार कर दिया जाएगा।

  • जालंधरः Kamal Hospital में पीड़ित ने किया हंगामा, स्टाफ पर लगाएं गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    जालंधरः Kamal Hospital में पीड़ित ने किया हंगामा, स्टाफ पर लगाएं गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: दोआबा चौंक स्थित कमल अस्पताल में व्यक्ति द्वारा हंगामा किया गया। इस दौरान पीड़ित व्यक्ति ने अस्पताल कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए है। मामले की जानकारी देते हुए मनिंदर सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी गर्भवती है और उसका पिछले सात महीने से अधिक समय से इस अस्पताल में ईलाज चल रहा है। पीड़ित ने कहा कि देर रात वह पत्नी के दर्द होने के चलते ईलाज करवाने के लिए अस्पताल में आया है। जहां उन्होंने ऑप्रेशन करने के लिए कहा। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने उनकी पत्नी के टेस्ट सहित अन्य सकैनिंग की अभी तक स्टाफ ने कोई पर्ची नहीं दी। पीड़ित ने कहा कि वह आप्रेशन के लिए वह बैंक से 25 हजार रुपए निकालकर लेकर आए।

    जिसमें 15 हजार उन्होंने डॉक्टर निधि को दिए, जिसके बाद डॉक्टर उन्होंने वह 15 हजार रुपए वापिस कर दिए और कहा कि पैसे पूरे जमा करवाएं। उसके बाद ट्रीटमेंट शुरू होगा। इस दौरान पीड़ित ने कहा कि उसने अपने भाई गगन को फोन किया और 10 हजार रुपए उससे मंगवाए। पीड़ित ने कहा कि उसने 38 हजार रुपए दिए। लेकिन स्टाफ ने यह कह दिया कि 55 हजार रुपए पूरे जमा करवाए। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने स्टाफ से कहाकि एटीएम से 25 हजार से ज्यादा नहीं निकलते है। बैंक खुलता है तो वह बाकी के पैसे जमा करवा देते है। पीड़ित का आरोप है कि स्टाफ ने उनकी एक बात नहीं सुनी। पीड़ित ने आरोप लगाते हुए कहा कि अस्पताल वालों ने उससे कहा कि अगर आप अपनी पत्नी के ईलाज के लिए पैसे इकट्ठे नहीं कर सकते तो बच्चे के ट्रीटमेंट के लिए पैसे कहां से निकलेंगे। 

    जिसके बाद वह अपनी पत्नी को लेकर सेक्रेड हार्ट अस्पताल में चले गए। जिसके बाद वह अपने कमल अस्पताल के खाते में जमा करवाए हुए 20 हजार रुपए लेने के लिए वापिस आया। इस दौरान पीड़ित ने कहा कि अस्पताल वालों ने उसे टालते हुए कहा कि आप 9 बजे आकर पैसे ले जाना। जिसके बाद अब अस्पताल ने पीड़ित से कहा कि उसके पैसे उनके खाते में नहीं आए। वह अपने पैसों की मांग कर रहा है। पीड़ित ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसके सेक्रेड हार्ट अस्पताल में 2 बच्चे हुए है। वहीं उसकी पत्नी और दोनों बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्होंने कमल अस्पताल पर उनकी लापरवाही के आरोप लगाते हुए कहा कि अस्पताल के स्टाफ ने 3 बजे से लेकर 6 बजे तक ईलाज शुरू नहीं किया। जिसके कारण उसकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है। हालांकि इस मामले को लेकर अस्पताल प्रबंधक ने कोई बयान जारी नहीं किया।

  • बारिश के बाद पहाडिय़ों में सीजन की पहली बर्फबारी, देखें खूबसूरत तस्वीरें

    बारिश के बाद पहाडिय़ों में सीजन की पहली बर्फबारी, देखें खूबसूरत तस्वीरें

    शिमलाः हिमाचल प्रदेश में सितंबर महीने में ही बर्फबारी देखने को मिल रही है। पिछले 24 घंटों में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई है। दरअसल, मंगलवार सुबह भरमौर, मणिमहेश, चंबा के सचे दरे, धर्मशाला के धौलाधार और लाहौल-स्पीति के बरलाचा पास पर बर्फबारी हुई। मंगलवार को चंबा के मणिमहेश और भरमौर में बर्फबारी हुई। इसी तरह धर्मशाला के धौलाधार, लाहौल-स्पीति के बारलाचा दर्रे और चंबा के सचे दरे में हल्की बर्फबारी हुई। धौलाधार की पहाडिय़ों पर सीजन की पहली बर्फबारी होने से ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम ठंडा हो गया है। ऐसे में सुबह-शाम लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे है। सोमवार रात से जारी बारिश मंगलवार सुबह तक होती रही।

    मौसम का भयंकर रूप देख लोग सहम गए। दोपहर बाद मौसम खुलने से लोगों से राहत की सांस ली। धौलाधार की पहाडिय़ों पर बर्फबारी से ठंड बढऩी शुरू हो गई है। धौलाधार रेंज के अलावा चंबा के भरमौर में पहाड़ों पर काफी बर्फ गिरी है। हालांकि, मंगलवार को राज्य के अन्य हिस्सों में धूप खिली रही। इसी तरह बुधवार सुबह भी तेज धूप निकली। मौसम विभाग के शिमला केंद्र ने प्रदेश में 6 सितंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया था, जबकि 7 सितंबर को हल्की बारिश हो सकती है।

    लेकिन अगले चार दिन फिर मौसम साफ रहेगा। बिलासपुर में मंगलवार को आए तूफान से मक्के की फसल बर्बाद हो गई है। वहीं, शिमला के कोटखाई में भी सोमवार को ओलावृष्टि से सेब की फसल बर्बाद हो गई। अब मनाली-लेह मार्ग पर भी मौसम बदलना शुरू हो गया है। ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हो रही है। हालांकि, बर्फबारी हल्की थी। हालांकि, मनाली-लेह मार्ग पर पर्यटकों और अन्य वाहनों की आवाजाही सामान्य रूप से चल रही है। वीडियो और तस्वीरों में नजर आ रहा है कि धौलाधार की चोटियां पूरी तरह सफेद हो गई है। गौरतलब है कि हिमाचल में सर्दियों की शुरुआत 15 सितंबर के बाद होती है। इस साल हिमाचल प्रदेश में मौसम के गजब रंग देखने को मिल रहे हैं। अभी सर्दियों की शुरुआत भी नहीं हुई है और ऊंची चोटियों पर हिमपात का दौर शुरू हो गया है।

  • कोर्ट ने AAP CM की पत्नी को नोटिस किया जारी

    कोर्ट ने AAP CM की पत्नी को नोटिस किया जारी

    नई दिल्ली :  दिल्ली की एक अदालत ने दो विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची में नाम दर्ज कराकर कानून का कथित तौर पर उल्लंघन करने के मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल को तलब किया है। मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अरजिंदर कौर ने भाजपा नेता हरीश खुराना की अर्जी पर 18 नवंबर को सुनीता केजरीवाल को आरोपी के तौर पर तलब किया। भाजपा नेता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री केजरीवाल की पत्नी ने जन प्रतिनिधित्व अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन किया है। न्यायाधीश ने 29 अगस्त को पारित एक आदेश में कहा कि शिकायतकर्ता और अन्य गवाहों की गवाही पर विचार करने के बाद, इस अदालत की सुविचारित राय है कि आरोपी सुनीता केजरीवाल पत्नी अरविंद केजरीवाल के खिलाफ जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 31 के तहत दंडनीय अपराध के लिए प्रथम दृष्टया मामला बनता है।

    इसलिए आरोपी को तदनुसार तलब किया जाए। इस अपराध के लिए अधिकतम 2 साल की सजा का प्रावधान है। खुराना ने दावा किया कि सुनीता केजरीवाल उत्तर प्रदेश के साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र (संसदीय क्षेत्र गाजियाबाद) और दिल्ली के चांदनी चौक विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूचियों में मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं, जो जनप्रतिनिधित्व कानून की धारा 17 का उल्लंघन है। उन्होंने दावा किया कि उनका अपराध अधिनियम की धारा 31 के तहत दंडनीय है, जो झूठी घोषणाओं से संबंधित है।

  • पंजाबः दिन दहाड़े तेजधार हथियार से महिला का कत्ल, देखें वीडियो

    पंजाबः दिन दहाड़े तेजधार हथियार से महिला का कत्ल, देखें वीडियो

    फरीदकोटः जैतों से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां पति ने पत्नी का बेहरमी से तेजधार हथियार से कत्ल कर दिया। मृतक महिला की पहचान 40 वर्षीय संदीप कौर पत्नी निरमल सिंह के रूप में हुई है। मृतक महिला के एक लड़का और एक लड़की है। बताया जा रहा हैकि घर में घरेलू क्लेश रहता था जिसके चलते पति ने पत्नी का बेहरमी से कत्ल कर दिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे गए है और मामले की जांच में जुट गए है। पुलिस अधिकारी ने महिला के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • जन्माष्टमी तारीख को लेकर असमंजस खत्म, जाने शुभ मुहूर्त

    जन्माष्टमी तारीख को लेकर असमंजस खत्म, जाने शुभ मुहूर्त

    नई दिल्ली : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी भादो मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है। अर्धरात्रि में अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र के संयोग में कृष्ण जन्मोत्सव मनाने की परंपरा है। इस साल जन्माष्टमी की तिथि को लेकर लोग बहुत कन्फ्यूज है। कोई 6 सितंबर तो कोई 7 सितंबर को जन्माष्टमी का त्योहार बता रहा है। आइए जानते हैं कि आखिर जन्माष्टमी के त्योहार की सही तिथि क्या है। 6 सितंबर, दिन बुधवार को 3 बजकर 39 मिनट पर अष्टमी तिथि लग रही है, जो कि 7 सितंबर को 4 बजकर 16 मिनट तक रहेगी, यानी 6 सितंबर की रात अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र का संयोग बनेगा।

    इसलिए कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्री कृष्ण  के अवतरण दिवस उत्सव के रूप में मनाया जाता है। अतः श्री कृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल के रूप में उनकी मूर्ति का पूजन करना शुभ होता है। वैसे तो लड्डू गोपाल की सोने चांदी पीतल आदि की मूर्ति होती है। किंतु अष्टधातु की मूर्ति का पूजन करना लाभप्रद होता है। जन्माष्टमी की पूजा का श्रेष्ठ मुहूर्त भी 6 सितंबर को रात 11 बजकर 56 मिनट से लेकर देर रात 12 बजकर 42 मिनट तक रहेगा। यानी शुभ मुहूर्त में पूजा के लिए आपको 46 मिनट का समय मिलेगा।

  • पंजाबः किसानों ने धरना लगाकर नेशनल हाईवे किया जाम, देखें वीडियो

    पंजाबः किसानों ने धरना लगाकर नेशनल हाईवे किया जाम, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः किसानों ने एक बार फिर से सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भारतीय किसान यूनियन राजेवाल पंजाब ने अपनी मांगों को लेकर गुरदासपुर में बब्बरी बाईपास पर अमृतसर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर नारेबाजी की। भारत किसान यूनियन के नेताओं ने आरोप लगाया कि डेरा बाबा नानक की सोसायटियों में अधिकारियों ने करीब 6 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है, जिसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। सोसायटियों ने किसानों को उस ऋण की किश्तें चुकाने का आदेश जारी किए हैं, जो उन्होंने लिया ही नहीं है। 

    इसके अलावा उन्होंने बाढ़ से बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा देने की भी मांग की है। किसानों ने करीब 2 घंटे तक हाईवे जाम रखा, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस मौके पर किसान नेता पलविंदर सिंह मठोल ने कहा कि जिले के सीमावर्ती कस्बे डेरा बाबा नानक में सोसायटियों में अधिकारियों द्वारा 6 करोड़ का घोटाला किया गया है और जब जांच की गई तो यह घोटाला 13 करोड़ तक का सामने आ चुका है।

    यह घोटाला सोसायटी के अधिकारियों की मिलीभगत से किया गया है, लेकिन यह घोटाला 375 किसानों के खाते में 3 लाख 30 हजार रुपये की दर से लोन बनाकर डाल दिया गया, लेकिन किसानों ने यह लोन नहीं लिया है और किसानों के पास नोटिस आ रहे हैं। इस घोटाले के बारे में उच्च अधिकारियों को जानकारी और सबूत दिए गए लेकिन आरोपी अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके कारण किसानों को बब्बरी बाईपास चौक गुरदासपुर में अमृतसर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग को 2 घंटे तक जाम करना पड़ा। अगर सुनवाई नहीं हुई तो आने वाले दिनों में गुरदासपुर को अनिश्चित काल के लिए पूरी तरह से जाम कर दिया जाएगा।

  • ज्वैलर की दुकान में मिर्ची स्प्रे डालकर लूटने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    ज्वैलर की दुकान में मिर्ची स्प्रे डालकर लूटने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः शहर में लूटपाट और चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं ज्वैलर की दुकान को निशाना बनाने की कोशिश में लुटेरे को लोगों ने काबू कर लिया। पुलिस के एसीपी क्राईम अरविंद कम्बोज के नेतृत्व में डिटेक्टिव स्टाफ इन्सपेक्टर निर्मल सिंह व उसकी टीम नें कालका में हुई लूट की वारदात को कोशिश करनें वालें आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किये गये आरोपी की पहचान सुमित गुप्ता पुत्र भगवती दास वासी नालागढ जिला सोलन हिमाचल प्रेदश के रुप में हुई है। 

    जानकारी के मुताबिक पीड़ित निखिल भट्ट वासी कालका नें शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी एनबी के नाम पर ज्यूलर्स की शॉप है। इस दौरान वह अपनी शॉप पर मौजूद थी बीती शाम को 1 व्यक्ति दुकान पर आया। जिसनें सोनें की चेन खरीदनें के लिए कहा जब व्यक्ति नें चेन दिखाई तो तभी उस व्यक्ति नें पीडित व्यक्ति की आखों में मिर्ची स्प्रे डालकर सोना लूटनें की कोशिश की। जिसे मौके पर लोगो नें पकड़कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर डिटेक्टिव स्टाफ की टीम नें पहुंचकर आरोपी को काबू किया औऱ आरोपी के खिलाफ थाना कालका में भारतीय दंड सहिता की धारा  323,328,392,511 के तहत मामला दर्ज कर लिया। इस मामलें में आरोपी को गिरफ्तार करके पेश अदालत 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया ताकि आरोपी से अन्य वारदातो को खुलासा किया जा सके।

  • वृन्दावन में भगवान कृष्ण को कैदियों द्वारा बनाए गए पहनाए जाएंगे कपड़े

    वृन्दावन में भगवान कृष्ण को कैदियों द्वारा बनाए गए पहनाए जाएंगे कपड़े

    नई दिल्ली :  इस जन्माष्टमी पर वृन्दावन के प्रतिष्ठित बांके बिहारी मंदिर में भगवान कृष्ण उत्तर प्रदेश के कैदियों द्वारा बनाए गए कपड़े पहनेंगे। यूपी के जेल और होम गार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि बांके बिहारी जी के लिए तैयार किए गए कपड़ों में लहंगा, पिछवाई (एक कपड़ा जो पृष्ठभूमि में लटका रहता है), ओढ़नी और बिछौना, कमरबंद और चोटिला (हेड गियर) शामिल है। उन्होंने बताया कि ये चीजें मथुरा जिला जेल के आठ कैदियों ने एक हफ्ते में बनाई हैं. प्रजापति ने कहा कि कैदी विशेष रंगीन कढ़ाई वाले विभिन्न प्रकार के डिजाइनर कपड़े का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने कहा कि कैदियों को भगवान कृष्ण के लिए ये कपड़े तैयार करने के लिए भुगतान भी किया गया था। मंत्री ने बताया कि मथुरा के कैदी हर साल श्री कृष्ण जन्माष्टमी के लिए ये पोशाक बनाते रहे हैं लेकिन इस साल उन्होंने बांके बिहारी के लिए पोशाक तैयार करने की इच्छा व्यक्त की।

     जेल मंत्री प्रजापति मथुरा जेल अधीक्षक के साथ बुधवार को बांके बिहारी मंदिर जाएंगे और कैदियों द्वारा तैयार की गई पोशाक मंदिर के मुख्य पुजारी को सौंपेंगे। राजकोट में पांच दिवसीय जन्माष्टमी मेला मंगलवार को शुरू हुआ। पर्यटन मंत्रालय के अनुसार मेला रेसकोर्स ग्राउंड, राजकोट में आयोजित किया जा रहा है। मेला 5 सितंबर को शुरू हुआ और 9 सितंबर तक जारी रहेगा और समय है उन्होंने कहा, सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक। जन्माष्टमी मेला जिसे लोकमेला भी कहा जाता है, सौराष्ट्र का सबसे बड़ा मेला है, जो हर साल राजकोट में जन्माष्टमी के अवसर पर सातम-आठमा उत्सव के दौरान आयोजित किया जाता है।