Blog

  • Amazon के सीनियर मैनेजर की गोली मारकर हत्या, देखें वीडियो

    Amazon के सीनियर मैनेजर की गोली मारकर हत्या, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः दिल्ली के भजनुपुरा में आधी रात को दिल दहला देने वाली घटना हुई है, जहां पांच युवकों ने अमेजन के सीनियर मैनेजर हरप्रीत गिल को मौत के घाट उतार दिया है। आरोपी युवकों ने भजनपुरा की गली में स्कूटी और बाइक से पहुंचकर मैनेजर पर गोलियां बरसाईं। इस घटना के बाद अमेजन के मैनेजर हरप्रीत गिल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घषित कर दिया। 

    अमेजन के सीनियर मैनेजर हरप्रीत को सिर में गोली मारी गई है। सीनियर मैनेजर हरप्रीत गोविंद सिंह नामक शख्स के बाइक पर जा रहे थे। इसी दौरान पांच युवक स्कूटी और बाइक से पहुंचे। युवकों ने दोनों पर गोली बरसाना शुरू कर दी। हादसे में हरमनप्रीत की मौत हो गई। दिल्ली पुलिस इलाके के सीसीटीवी कैमरों की जांच में जुट गई है। साथ ही हत्या का केस भी रजिस्टर कर लिया गया है। पुलिस हत्यारों की ढूंढने की जुगत में जुट चुकी है। इस घटना को क्यों अंजाम दिया गया, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। मृतक हरमनप्रीत की उम्र 36 साल थी और वह भजनपुरा की गली नंबर-1 में रहते थे। 

    हरप्रीत गिल के साथ बाइक पर बैठे शख्स गोविंद  सिंह की उम्र 32 साल है। गोविंद हंगरी बर्ड नाम से एक मोमोज की दुकान चलाते हैं। घटना के बाद उन्हें एलएनजेपी अस्पताल रैफर किया गया है।  दिल्ली में आधी रात को हुई इस वारदात के बाद पुलिस प्रशासन पर कई सवाल उठ रहे हैं। दिल्ली पुलिस को सवालों के घेरे में लिया जा रहा है। इस घटना के बाद से ही इलाके में हड़कंप मच गया था। लोगों को खौफ में जीना पड़ रहा है। 

  • स्कॉर्पियो और कंटेनर के भयानक टक्कर, 7 की मौत, कई घायल

    स्कॉर्पियो और कंटेनर के भयानक टक्कर, 7 की मौत, कई घायल

    रोहतासः बिहार के रोहतास जिले में भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। एनएच-2 के पखनारी के निकट स्कॉर्पियो और कंटेनर की भीषण टक्कर में मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
     
    पटनाः बिहार के रोहतास जिले में एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो और कंटेनर के बीच टक्कर में पांच महिला समेत सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल है। सभी मृतक कैमूर जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुडारी गांव के निवासी थे। हादसे में घायल पांच अन्य लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में बेहतर इलाज के लिए उन्हें बाहर भेज दिया गया। स्कॉर्पियो पर सवार सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य थे और वे बोधगया से कैमूर लौट रहे थे। दुर्घटना शिवसागर के पखनारी के निकट हुई।

    मृतकों में 18 वर्षीय तारा कुमारी, 15 वर्षीय चांदनी कुमारी, 50 वर्षीय अरविंद शर्मा, 50 वर्षीय राजमती देवी, 8 वर्षीय आदित्य कुमार, 9 वर्षीय रिया कुमारी और 35 वर्षीय सोनी कुमारी शामिल है। घायलों में रवि नंदन प्रियदर्शी, रितु शर्मा, सुदेश्वर शर्मा, दिव्या कुमारी और उपेंद्र शर्मा शामिल है। सभी पांच घायलों को गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल सासाराम से हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। मृतकों में तीन किशोरी, दो महिला और एक किशोर शामिल है।

    घटना के संबंध में एनएच कर्मी ने बताया कि सुदेश्वर शर्मा अपने परिवार के साथ बोधगया से अपने गांव कैमूर जिला के सबार थाना क्षेत्र के कुरियारी जा रहे थे। इस दौरान स्कॉर्पियो चालक को नींद आ गई। इसके बाद आगे जा रही एक कंटेनर में उसने टक्कर मार दी। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि सुबह में स्कॉर्पियो चालक को नींद आ जाने के कारण यह हादसा हुआ।

    घटना के संबंध में हादसे में घायल परिवार के एक सदस्य ने बताया कि अचानक भीषण टक्कर से किसी को कुछ संभलने का मौका नहीं मिला। घायल व्यक्ति ने बताया कि सभी मृतक और घायल एक ही परिवार के सदस्य हैं। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई। जबकि टोल प्लाजा की पेट्रोल गाड़ी कुछ देर में पहुंची। जिसके बाद राहत और बचाव का कार्य शुरू हुआ। टोल प्लाजा की हाईड्रा गाड़ी से स्कॉर्पियो को कंटेनर से बाहर खींच कर निकाला गया। हादसे में छह लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि एक की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई।

  • हृदय गति रुकने से 23 वर्षीय युवक की मृत्यु

    हृदय गति रुकने से 23 वर्षीय युवक की मृत्यु

    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल वंगाणा के अंतर्गत पिपलू के हटवाना में 23 वर्षीय युवक की अकस्मात मृत्यु पर विधायक देवेंद्र भुट्टो ने परिवार को ढांढस बंधाया। उपमंडल बंगाणा की ग्राम पंचायत पिपलू के गांव हटवाना के 23 वर्षीय रिशु पुत्र बिक्रम सिंह का ह्रदय गति रुकने से अकस्मात मृत्यु पर जहां पूरे इलाके में शोक की लहर है। बुधवार को पैतृक गांव में रिशु के अंतिम संस्कार पर कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने शिरकत की व परिवार को सांत्वना दी। गांव के लोगों के अनुसार 23 वर्षीय रिशु एक मेहनती और ऊर्जावान युवक था। बही बड़े सपने लेकर आगे बढ़ने की सोच रखता था।
  • प्रदर्शन के दौरान वकील ने पुलिसकर्मी को मारा थप्पड़, वीडियो वायरल

    प्रदर्शन के दौरान वकील ने पुलिसकर्मी को मारा थप्पड़, वीडियो वायरल

    हापुड़ः इलाहाबाद हाईकोर्ट के वकील हापुड़ पुलिस के द्वारा हुए लाठी चार्ज की घटना के विरोध में आज बुधवार को हड़ताल पर हैं। वकील हाईकोर्ट के अलग-अलग गेटों पर नारेबाजी कर प्रदर्शन करते रहे। हापुड़ में वकीलों पर पुलिस द्वारा लाठी चार्ज की घटना से नाराज वकीलों ने हाईकोर्ट के गेट नंबर-3 के बाहर पुतला भी फूंका। प्रदर्शन के दौरान एक वकील ने वहां पर एक पुलिस कर्मी को थप्पड़ मारा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ वकीलों ने एफआईआर दर्ज करने और कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

    अधिवक्ताओं के आक्रोश को देखते हुए यहां हाईकोर्ट के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष पांचू राम मौर्य ने कहा, सरकार को हापुड़ में हुई घटना को गंभीरता से लेनी चाहिए और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। वकीलों ने कहा कि पुलिस प्रशासन की ओर से आए दिन वकीलों के साथ मारपीट जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। पुलिसकर्मियों पर कोई कार्रवाई नहीं होती है।

    यही कारण है कि इस तरह की बार घटनाएं बार बार हो रही हैं। ऐसी घटनाएं दोबारा ना हो इसके लिए वकीलों ने एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट की मांग भी किया। लखनऊ बेंच के वकील भी आज न्यायिक कार्य से विरत हैं, कई जिलों के वकीलों ने भी आज कार्य बहिष्कार किया है। वकीलों की हड़ताल के चलते आज तमाम मुकदमों की सुनवाई टल गई है जिससे वादियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। यूपी बार काउंसिल के आह्वान पर पूरे प्रदेश भर में आज हड़ताल पर हैं। बार काउंसिल ने दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

  • महाविद्यालय बंगाणा में एनसीसी एनरोलमेंट के लिए चयन

    महाविद्यालय बंगाणा में एनसीसी एनरोलमेंट के लिए चयन

    ऊना/सुशील पंडित: आज अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में 6 एचपी कंपनी एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल आर.के सैनी ने महाविद्यालय बंगाणा के परिसर में सत्र 2023-24 के लिए प्रथम वर्ष के छात्र- छात्राओं का एनसीसी में एनरोलमेंट के लिए चयन किया। इस चयन प्रक्रिया में महाविद्यालय के 85 छात्र- छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर कर्नल सैनी ने महाविद्यालय छात्र-छात्राओं का डिफेंस फोर्सेस में जाने के लिए मार्गदर्शन किया। उन्होंने बताया कि डिफेन्स की जॉब, एक सम्मानित पद प्राप्त करने और अपने देश की सेवा करने का एक शानदार अवसर प्रदान करती हैं। 
    इस अवसर पर सीटी. ए.एन.ओ एनसीसी  प्रोफ़ेसर नंद लाल, प्रोफ़ेसर अनु लखनपाल और प्रोफ़ेसर अजय राम देव मौजूद रहे।
  • पंजाबः 2 स्कूटियों की आमने-सामने टक्कर में 3 युवतियों सहित 4 घायल, देखें वीडियो

    पंजाबः 2 स्कूटियों की आमने-सामने टक्कर में 3 युवतियों सहित 4 घायल, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः पंजाब के गुरदासपुर स्थित गांव सिरकियां नहर पर दो स्कूटियों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन युवतियों सहित 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों जख्मियों को आसपास के लोगों ने तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। घायल युवतियों की पहचान जैसमीन कौर पुत्री अवतार सिंह, मुस्कान पुत्री रमेश कुमार, परमजीत कौर पुत्री नरिंदर सिंह के रूप में हुई है।

    बुजुर्ग की पहचान शाम लाल पुत्र लाब्बू राम के तौर पर हुई है। फिलहाल सड़क हादसे में जख्मी हुए चारों की हालात गंभीर बताई जा रही है। गांव सिरकियां के पूर्व सरपंच अमरबीर सिंह ने बताया कि वो अपने कुछ साथियों के पास नहर के उस पार बैठा हुआ था। इसी दौरान उन्हें कुछ आवाज सुनाई दी। जब उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो दो युवतियां बेहोश पड़ी हुई थीं। जबकि, एक होश में थी, वहीं बुजुर्ग भी बेहोश था। इसी दौरान उसने 108 पर फोन किया, लेकिन फोन नहीं लगा।

    जिसके चलते उसने अपनी गाड़ी मंगवाकर तीनों युवतियों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जबकि बुजुर्ग को 108 की सहायता से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। उसने बताया कि बुजुर्ग कलीचपुर की तरफ से अपनी स्कूटी पर आ रहा था। जबकि, युवतियां नहर के पटड़ी से रोड पर चढ़ी, जिसके चलते उनकी आमने सामने टक्कर हो गई। सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टर कंवरपाल सिंह ने कहा कि चारों की हालत काफी गंभीर है। एक लड़की की टांग टूटी है और उसकी बाजू पर चोट है। जबकि, बाकी दोनों युवतियों और बुजुर्ग के सिर पर गंभीर चोटें लगी हैं। जिसके चलते फिलहाल उनकी हालत संबंधी कुछ नहीं कहा जा सकता। 24 घंटे ऑब्जर्वेशन में रखने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

  • हिमाचल प्रदेश अकादमी फॉर डिफेंस सर्विस ने दिया मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 हजार रूपए का योगदान

    हिमाचल प्रदेश अकादमी फॉर डिफेंस सर्विस ने दिया मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 हजार रूपए का योगदान

    ऊना/सुशील पंडित: जिला मुख्यालय ऊना स्थित हिमाचल प्रदेश अकादमी फॉर डिफेंस सर्विसज ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 हजार रुपए चेक भेंट किया। अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर के माध्यम से भेंट की गई इस सहायता राशि के मौके पर अकादमी के अध्यक्ष ने बताया की अकादमी के पदाधिकारियों ने यह राशि हिमाचल प्रदेश में हाल ही में हुई भारी बरसात के कारण उत्पन्न आपदा के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह की अपील का अनुसरण करते हुए आपदा प्रभावित लोगों की मदद के लिए दी है। अतिरिक्त उपायुक्त ने अकादमी के पदाधिकारियों व स्टाफ सदस्यों का मानवीय सेवा में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
    इस अवसर पर अकादमी के अध्यक्ष ब्रिगेडियर जगीर सिंह कंवर (सेवानिवृत्ति), निदेशक कर्नल डीपी विशिष्ट व कुलदीप सिंह प्रशासनिक अधिकारी कैप्टन विजय शंकर शर्मा के अलावा परमजीत सिंह, रवि कुमार तथा नरेंद्र सैनी भी उपस्थित थे।
  • पंजाबः पूर्व डिप्टी CM के बेटे और नरवीर की मारपीट का वीडियो आया सामने

    पंजाबः पूर्व डिप्टी CM के बेटे और नरवीर की मारपीट का वीडियो आया सामने

    मोहालीः कांग्रेस के पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा के बेटे उदयवीर सिंह पर कुछ दिन पहले मारपीट और किडनैपिंग के आरोप लगे थे। वहीं आज प्रेस वार्ता के दौरान नरवीर गिल ने हाथापाई का वीडियो मीडिया के समक्ष रखा। जिसमें पंजाब पुलिस का कमांडो (सुरक्षा कर्मचारी) की मदद से उदयवीर सिंह उन्हें पीटते हुए दिखाई दे रहे है। उधर, उदयवीर ने इस मामले को लेकर आरोप लगाया है कि नरवीर गिल ने लड़ाई के दौरान उसकी पगड़ी उतार दी थी। जिसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया।

    बता दें कि पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा के बेटे के खिलाफ पंजाब विश्वविद्यालय (पीयू) के एक लॉ स्टूडेंट ने सेक्टर-17 थाना पुलिस में मारपीट और अपहरण की शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों पार्टियों के खिलाफ क्रास केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पीयू में लॉ के तीसरे वर्ष के छात्र नरवीर सिंह गिल ने सुखजिंदर सिंह रंधावा के बेटे उदयवीर सिंह रंधावा पर हमला करने, गैरकानूनी ढंग से रोकने, अपहरण और धमकाने के आरोप लगाए थे। वहीं, दूसरी ओर उदयवीर ने भी नरवीर सिंह पर उसके साथ मारपीट करने के आरोप लगाए गए थे।

    घटना बीते बुधवार रात सेक्टर-17 के होटल हयात सेंट्रिक के कोयो कोयो रेस्टोरेंट में रात लगभग 10 बजे की है। जानकारी के मुताबिक घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व उप-मुख्यमंत्री रात को सेक्टर-17 थाने पहुंचे। मोहाली के 3बी2 निवासी नरवीर सिंह के मुताबिक बुधवार रात को उदयवीर के साथ पंजाब पुलिस के गनमैन भी थे। गनमैनों ने भी उसके साथ मारपीट की। उदयवीर ने गनमैनों के साथ मिलकर उसे एसयूएवी में अपहृत कर लिया और बाद में सेक्टर-17 पुलिस थाने ले आए। उदयवीर अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ रेस्टोरेंट में जन्मदिन की पार्टी करने पहुंचा था। वहीं, नरवीर सिंह भी वहां पर अपने तीन दोस्तों के साथ आया था।

  • कपूरथलाः धुस्सी बांध में आया कटाव, इन गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा, देखें वीडियो

    कपूरथलाः धुस्सी बांध में आया कटाव, इन गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा, देखें वीडियो

    कपूरथलाः सुल्तानपुर लोधी में ब्यास दरिया के साथ लगते गांव राजेवाल में धुस्सी बांध में कटाव आ गया है। जिससे आसपास के दर्जनों गांवो में पानी आने का खतरा बढ़ गया है। वहीं पानी का स्तर लगातार बढ़ रहा है। इस स्थिति को देखते हुए गांव के लोग अपने घरों का सामान निकाल कर सुरक्षित स्थान पर जाने को मजबूर हैं। माना जा रहा है कि अगर धुस्सी बांध को कोई नुकसान पहुंचाता है तो सुल्तानपुर लोधी के आसपास के कई गांव पानी से प्रभावित हो सकते हैं।

    गांव वासियों ने प्रशासन और सरकार से अपील की है कि जल्दी से जल्दी इस पानी के बहाव को रोका जाए। बता दे कि धुस्सी बांध में कटाव के बाद आसपास के गांव के लोगों में अफरा तफरी का माहौल है और लोग अपना सामान ट्रैक्टर ट्रालियों में लादकर सुरक्षित शक्ति स्थान पर पहुंच रहे हैं। वहीं, गांव वासियों द्वारा बांध को मजबूत करने के लिए लगातार कोशिश की जा रही है हालांकि समाचार लिखे जाने तक प्रशासन का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है।

  • पंजाबः स्कूली बच्चो ने मिल कर मनाया रक्षा बंधन का त्यौहार, देखें वीडियो

    पंजाबः स्कूली बच्चो ने मिल कर मनाया रक्षा बंधन का त्यौहार, देखें वीडियो

    मोगाः राखी बांधकर बहनें अपने भाइयों से सुरक्षा की भावना जगाती हैं। बदले में भाई अपनी बहनों को किसी भी नुकसान या कठिनाई से बचाने का वादा करते हैं। यह आदान-प्रदान एक-दूसरे का समर्थन करने और उसका ख्याल रखने की आपसी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। जी हां आज पूरे देश में रक्षा बंधन का त्यौहार बड़ी ही ख़ुशी के साथ मनाया जा रहा है। वहीं मोगा के एक निजी स्कूल में दूसरी कक्षा से लेकर 7वीं कक्षा के बच्चो ने पिछले 3 दिनों से स्कूल में राखियां बनाई और यह राखीयां बच्चो ने बॉर्डर पर तैनात फौजी भाइयों को भेजी।

    वहीं बच्चो ने स्कूल में एक-दूसरे के राखी बांधकर इस दिन को मनाया और एक-दूसरे की रक्षा करने का प्रण भी लिया। इस दौरान स्कूल की प्रिंसिपल ने बताया कि हमारे स्कूल की दूसरी कक्षा से लेकर 7वीं कक्षा के बच्चो द्वारा पिछले 3 दिनों से स्कूल के छात्रों द्वारा राखियां बनाई जा रही है और बच्चों द्वारा ही यह राखिया बनाकर बॉर्डर पर तैनात देश की रक्षा करने वाले फौजी भाइयो को भेजी है। वहीं कुछ बच्चों ने एक-दूसरे के राखिया बांधी भी है।