Blog

  • ऊना में हर्षोउल्लास से मनाया गया जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस

    ऊना में हर्षोउल्लास से मनाया गया जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस

    उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया ध्वजारोहण

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊना में हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने तिरंगा फहराया और भव्य मार्च पास्ट की सलामी ली। उप-मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि यह दिन सम्पूर्ण राष्ट्र के लिए गौरव का प्रतीक है। 26 जनवरी, 1950 को हमारे देश ने संविधान को अपनाया और भारत सही अर्थों में गणतंत्र बना। लोकतंत्र की शक्ति संविधान मंे ही निहित है।

    उन्होंने कहा कि इस दिन सम्पूर्ण राष्ट्र उन वीर जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए हैं। हिमाचल प्रदेश देवभूमि के साथ-साथ वीरभूमि भी है। परमवीर चक्र हासिल करने में भी राज्य किसी से पीछे नहीं हैं। प्रदेश के युवा, सैन्य बलों में सेवा को अपनी शान मानते हैं।

    मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य की जनता से किए गए वायदों के अनुरूप दृढ़ता से प्रयास शुरू कर दिए हैं। प्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंस नीति की नीति अपनाई है। जनता को दी गई 10 गारन्टियों को चरणबद्ध तरीके से पूर्ण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने कर्मचारियों से किए गए सबसे बड़े ओपीएस वायदे को पूरा कर दिया है। उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 101 करोड़ रूपये का मुख्यमंत्री सुख-आश्रय कोष स्थापित कर एक नई पहल की है। उन्होंने कहा कि किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए भी सरकार वचनबद्ध है और इस दिशा में सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पौंग डैम, भभौर साहिब या कुटलैहड़ क्षेत्र के तहत पानी के संसाधनों से जिले में सिंचाई सुविधा प्रदान करने की योजना तैयार की जा रही है।

    उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि बीत क्षेत्र सिंचाई योजना-2 के तहत 75 करोड़ की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। उन्होंने कहा कि ऊना में लगभग 75 करोड़ रूपये की लागत से पार्किंग एवं मॉल स्थापित करने की योजना संबंधी प्रक्रिया को पूर्ण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में आगे बढ़ते हुए 150 इलैक्ट्रिकल बसों को शीघ्र ही हिमाचल पथ परिवहन निगम के बेड़े में शामिल किया जाएगा। युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के नई परमिट प्रणाली बनाई जाएगी जिसके तहत युवाओं को निजी बसों के परिचालन का अवसर मिलेगा। ऊना के रामपुर में एचआरटीसी वर्कशॉप, टायर रिटेªडिंग, चालक प्रशिक्षण केंद्र एवं इलैक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेंशन बनाए जा रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश में मंदिरों के विकास के लिए रूपरेखा तैयार की जाएगी। ऊना जिला के प्रमुख धार्मिक स्थल माता श्री चिंतपूर्णी जी के मंदिर परिसर को भव्यता प्रदान कर नए मास्टर प्लान के तहत कार्य किया जाएगा।समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक दलों द्वारा देश-भक्ति, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सहित अन्य मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। स्वास्थ्य, डीआरडीए, कृषि, बागवानी, महिला एवं बाल विकास तथा भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा प्रदेश सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों पर आधारित झांकियां भी निकाली गईं।

    इससे पहले, उप-मुख्यमंत्री ने नगर परिषद पार्क स्थित शहीद स्मारक में शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर विधायक सतपाल सिंह सत्ती, चैतन्य शर्मा, सुदर्शन बबलू, देवेंद्र भुट्टो, पूर्व विधायक सतपाल रायजादा, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, उपायुक्त राघव शर्मा, पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर, वरिष्ठ अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति और भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।

    ये किए सम्मानित

    इस मौके पर प्रवीण कुमारी पत्नि स्वर्गीय राजेश कुमार वन रक्षक, भरतभूषण स्वास्थ्य विभाग, तलमेहड़ा से मानसी राणा, जिला में 10वीं कक्षा में सर्वोच्च रैंक हासिल करने वाली सिया ठाकुर, आंचल ठाकुर, प्रियानी, श्रेयसी, अर्पिता राणा, कीर्ति राणा, हर्षिका, एलोना, शाश्विता, रूद्रा जयप्रिया, भवनीत कौर, 12वीं में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाली तमन्ना शर्मा, प्रिया देवी, अर्षदीप कौर, अंशिका, कोमलप्रीत कौर, सेंजल, वंशिका चौधरी, तान्या जसवाल, तनिषा भारद्वाज, अंकिता गुलेरिया व हर्षदीप कौर को सम्मानित किया गया।

    मेरी गांव की बेटी मेरी शान के तहत सागरिका, पूर्वांशीं, तनवीं, सिमरन व पार्वती शर्मा को सम्मानित किया गया। रेड क्रॉस सोसाईटी से सुरेंद्र ठाकुर, पुलिस विभाग से इंसपेक्टर संजीव कुमार, एएसआई राजू राम, हैडकांस्टेबल राजेश कुमार, कांस्टेबल राजीव कुमार, लेडी कांस्टेबल डिम्पल, होमगार्ड से संजीव सिंह, शिक्षा विभाग से चमन लाल शास्त्री, स्वास्थ्य विभाग से डॉ संजय मनकोटिया, डॉ राजीव गर्ग, डॉ रमन कुमार संदल, डॉ अजय कुमार अत्री, डॉ रवि कुमार शर्मा, कृष्ण गोपाल, पुष्प ज्योति व दिनेश सिंह बनियाल, मार्च पास्ट के लिए पुलिस, होम गार्ड, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एंड गाईड व होम गार्ड बैंड की टुकड़ियों को सम्मानित किया गया।

    इसके अतिरिक्त सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के लिए आश्रय विशेष विद्यालय देहलां, रावमापा भटोली, सीडीपीओ कार्यालय ऊना की आंगनबाडी वर्कर, डीआरडीए, हंस वाहिनी कला मंच कोटला कलां तथा रावमापा छात्रा ऊना को भी सम्मानित किया गया। युवा सेवा एवं खेल विभाग द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए नवज्योति यूथ बेल्फेयर सोसाईटी संतोषगढ़ को प्रथम पुरस्कार, अम्बेदकर युवा क्लब धुसाड़ा को द्वितीय तथा शहीद भगत सिंह क्लब अम्बोटा को तृतीय स्थान प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया गया।

  • पंजाबः 27 जनवरी को बंद रहेंगे स्कूल 

    पंजाबः 27 जनवरी को बंद रहेंगे स्कूल 

    चंडीगढ़: जिला प्रशासन जालंधर ने आज स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में मनाए गए गणतंत्र दिवस के राज्य स्तरीय समारोह के अवसर दौरान 27 जनवरी को जिले के सभी स्कूलों में अवकाश की घोषणा की है। जिला प्रशासन के एक प्रवक्ता ने बताया कि शुक्रवार यानि 27 जनवरी को जिले के स्कूल बंद रहेंगे। इस संबंध में घोषणा 74वें गणतंत्र दिवस समारोह के तुरंत बाद राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित की अध्यक्षता में आयोजित 74वें गणतंत्र दिवस समारोह के बाद की गई।

    वहीं लुधियाना में जिला स्तरीय समारोह दौरान स्पीकर कुलतार सिंह संधवा शामिल हुए। उन्होंने गणतंत्र दिवस की परेड समेत रंगारंग प्रोग्राम में हिस्सा लेने वाले स्कूलों में 27 जनवरी की छुट्टी का ऐलान किया है। इसी तरह पंजाब के अन्य जिलों में भी गणतंत्र दिवस के समारोहों में हिस्सा लेने वाले स्कूलों में कल छुट्टी का ऐलान किया गया है। वहीं लुधियाना की डिप्टी कमिश्नर सुरभी मलिक ने बताया कि यह छुट्टी समारोह में हिस्सा लेने वाले सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में लागू होगी।

    दूसरी ओर गुरदासपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने का समारोह पंजाब के लोक निर्माण विभाग और ऊर्जा मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ द्वारा किया गया। इस मौके पर स्कूली बच्चों द्वारा आकर्षक देशभक्ति व रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, जिसके बाद कैबिनेट मंत्री ने जिले के शिक्षण संस्थानों में 27 जनवरी को अवकाश घोषित किया है।

  • पंजाबः बसंत दौरान पुलिस ने घरों की छतों पर मारी रेड, युवकों को किया काबू

    पंजाबः बसंत दौरान पुलिस ने घरों की छतों पर मारी रेड, युवकों को किया काबू

    लुधियानाः खन्ना पुलिस ने बसंत पंचमी के मौके पर घरों की छतों पर छापेमारी कर डीजे और हुलड़बाजी करने वालों को सबक सिखाया है। पुलिस ने डीजे को जब्त कर हुलड़बाजी करने वालों को थाने में बंद कर दिया। इस बीच कई जगहों पर हुक्का पार्टी भी चलती मिली।

    थाना सिटी 2 के प्रभारी सिकंदर सिंह चीमा ने बताया कि बसंत पंचमी के मौके पर सुबह से ही छापेमारी की जा रही है। इस दौरान कुछ युवक घरों की छतों पर डीजे लगाकर हुलड़बाजी कर रहे थे और जिन्हें पकड़कर थाने में बंद कर दिया गया। डीजे जब्त कर लिया गया है। इसी दौरान एक जगह हुक्का पी रहे एक युवक चाइना डोर के साथ पकड़ा है।

  • पंजाबः जोरदार धमाके से पुलिसकर्मी सहित 3 घायल, बाप-बेटे की कटी टांगे

    पंजाबः जोरदार धमाके से पुलिसकर्मी सहित 3 घायल, बाप-बेटे की कटी टांगे

    संगरूरः जिले में फ्लाईओवर के पास जोरदार धमाका होने का मामला सामने आया है। संगरूर से धुरी को जाने वाले फ्लाईओवर पर हवा में उड़ रहे गुब्बारे का सिलेंडर फटने से 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक इस जोरदार धमाके में गुब्बारे बेचने वाले पिता और 9वीं कक्षा में पढ़ने वाले उसके बच्चे की टांगे कट गई है और हाथ व चेहरे पर गंभीर चोटे आई है।

    तभी अपने परिवार के लिए गुब्बारे लेने आए एक पुलिसकर्मी के भी हाथ और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। गुब्बारे बेच रहे बाप-बेटे, जिनके दोनों पैर कट गए हैं, दोनों को संगरूर के अस्पताल ने पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया है।

  • पंजाबः सेंट्रल जेल में रची जा सकती है बड़ी साजिश, सुपरिटेंडेंट ने लिखा पत्र

    पंजाबः सेंट्रल जेल में रची जा सकती है बड़ी साजिश, सुपरिटेंडेंट ने लिखा पत्र

    बठिंडाः 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा यहां तिरंगा फहराने से पहले बठिंडा सेंट्रल जेल के सुपरिटेंडेंट ने पुलिस को पत्र लिखकर सुरक्षा व्यवस्था और सख्त करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सेंट्रल जेल में करीब 53 खतरनाक गैंगस्टर बंद हैं और देश विरोधी ताकतें जेल पर हमला कर सकती हैं।

    बठिंडा की सेंट्रल जेल में खतरनाक गैंगस्टरों के बंद होने के कारण इसकी सुरक्षा पहले से ही केंद्रीय सुरक्षा बलों के हाथ में है और जैमर पहले से ही जेल में लगे हुए हैं। इसके बावजूद जेल सुपरिटेंडेंट ने सुरक्षा और सख्त करने की मांग की है।

  • पंजाबः तिरंगे को सेल्यूट करना भूले कैबिनेट मंत्री, वीडियो वायरल

    पंजाबः तिरंगे को सेल्यूट करना भूले कैबिनेट मंत्री, वीडियो वायरल

    फाजिल्काः 74वें गणतंत्र दिवस के मौके पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने फाजिल्का के शहीद भगत सिंह स्टेडियम में जिला स्तरीय समारोह के दौरान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री मीत हेयर रस्म अदा करते समय तिरंगे को सेल्यूट करना भूल गए। जिसके बाद उनके पीछे खड़े एसएसपी ने उन्हें याद दिलवाया। कैबिनेट मंत्री की यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। 

    इस दौरान मीत हेयर ने लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी और रंगला पंजाब के बने सीएम मान के सपने को साकार करने का वादा किया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में तिरंगा फहराने से पूर्व मीत हेयर ने शहीदों की समाधि आसफवाला में शहीदों को नमन भी किया। इस मौके पर विधायक जगदीप कांबोज गोल्डी, अमनदीप सिंह गोल्डी, उपायुक्त डा. सेनू दुग्गल और एसएसपी भूपेंद्र सिंह भी मौजूद थे।

  • पुलिस गाड़ी की चपेट में आने से 23 वर्षीय छात्र की मौत

    पुलिस गाड़ी की चपेट में आने से 23 वर्षीय छात्र की मौत

    अदोनी अर्बन : अदोनी के एक छात्र की अमेरिका में सड़क हादसे में मौत हो गई। इस घटना की जानकारी बुधवार को छात्र के दादा सूर्या बाबू और चाचा श्रीनिवासुलू ने दी। कुरनूल जिले के कौथलम मंडल के कुंबलुरु कैंप के श्रीकांत और विजयलक्षी की दो बेटियां हैं। श्रीकांत जहां कांस्टेबल हैं, वहीं विजयलक्षी एक निजी स्कूल में शिक्षिका के रूप में कार्यरत हैं।

    श्रीकांत का जोड़ा अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए अदोनी में आकर बस गया। सबसे बड़ी बेटी जाह्नवी (23) ने अपनी डिग्री तक की पढ़ाई अदोनी में की। 2021 में वह सिएटल, यूएसए में नॉर्थईस्टर्न यूनिवर्सिटी में एमएस कोर्स में शामिल हुईं। जाह्नवी एमएस का कोर्स और चार महीने में पूरा कर लिया जाएगा। इसी क्रम में वह सोमवार की रात सिएटल में कॉलेज से अपने कमरे की ओर जाते समय सड़क पार कर रही थी, तभी सिएटल पुलिस के एक गश्ती वाहन ने उसे टक्कर मार दी।

    जाह्नवी वाहन के नीचे फंस गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। यह जानकर मां विजयलक्ष्मी अचानक बेहोश हो गईं। बेटी के माता-पिता, जिन्हें चार महीने में एमएस पूरा करने और अमेरिका में अच्छी नौकरी पाने और जीवन में उच्च स्थान प्राप्त करने की उम्मीद थी, शोक में डूब गए। पता चला है कि जाह्नवी का शव तीन दिन में घर लाया जाएगा।

  • बेअंत सिंह मेमोरियल के बोर्ड पर लिखे मिले खालिस्तानी जिंदाबाद के नारे

    बेअंत सिंह मेमोरियल के बोर्ड पर लिखे मिले खालिस्तानी जिंदाबाद के नारे

    चंडीगढ़ः गणतंत्र दिवस के मौके पर चंडीगढ़ के सेक्टर 42 स्थित बेअंत सिंह मेमोरियल के बोर्ड के दोनों तरफ सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) और खालिस्तानी जिंदाबाद के नारे लिखे हुए हैं। सेक्टर 42 मोहाली जाने वाली सड़क पर लगे इस बोर्ड पर नीली स्याही से ये नारे लिखे गए हैं।

    बता दें कि सिख बंदियों की रिहाई के लिए आज चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर ग्राउंड मार्च भी निकाला गया। प्रदर्शनकारी पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के हत्यारे बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के आतंकवादी जगतार सिंह की रिहाई की भी मांग कर रहे हैं। 26 जनवरी को सेक्टर 42 में खालिस्तान का नारा लिखे जाने से चंडीगढ़ पुलिस अज्ञात लोगों पर शक जता रही है।

  • जालंधरः लतीफपुरा मामले को लेकर किसानों का बड़ा ऐलान

    जालंधरः लतीफपुरा मामले को लेकर किसानों का बड़ा ऐलान

    जालंधर/वरुणः गणतंत्र दिवस पर आज राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में तिरंगा फहराने पहुंचे। उनके जांलधर दौरे की सूचना मिलने पर लतीफपुरा निवासी जो कि कई दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं आज उनके द्वारा मोतीपुरा से गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम तक रोष मार्च किया जाना था और राज्यपाल को मांग पत्र दिया जाना था। लेकिन उससे पहले ही लतीफपुरा निवासियों और उनका साथ देने आए अलग-अलग जत्थे बंदियों को पुलिस द्वारा आस-पास ही नजरबंद कर लिया गया। इस दौरान पुलिस और किसानों के बीच धक्का मुक्की भी हुई। 

    इस मामले को लेकर किसान यूनियन के बागी गुरदीप सिंह पंडाल ने कहा कि वह लोग शांति पूर्वक राज्यापल से मिलना चाहते थे, अपनी तकलीफों के बारें में बताना चाहते थे लेकिन पुलिस ने उनके साथ धक्का मुक्की की। इस दौरान किसान यूनियन व लतीफपुरा लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जालंधर में आने वाले कौंसलर चुनावों में रोष प्रदर्शन करेंगे। 2 तारीख से लगातार शहर के हर एक एमएलए के घर-घर जाकर इन सरकारों की पोल खोल रैलियां की जाएंगी। 

    बता दें कि आज प्रदर्शनकारियों द्वारा अपने रोष मार्च शुरू किया गया था, जिसे पुलिस द्वारा रोका गया। इस दौरान पुलिस और लतीफपुरा वासियों के बीच जबरदस्त धक्का-मुक्की देखने को मिली। किसान जत्थेबंदी के लीडर जोकि कई दिनों से इनका प्रतिनिधित्व कर रहे थे इस धक्का-मुक्की के दौरान चोटे आई, जिसके बाद वह वहीं पर लेट गए और मुहल्ला निवासी द्वारा उनका उपचार किया गया। प्रदर्शनकारी इस बात पर अड़े हुए हैं कि वह राज्य स्तरीय समागम तक रोष मार्च जरूर निकालेंगे चाहे कुछ भी हो जाए।

  • केंद्र सरकार ने साइकिल उद्योग को दी बड़ी राहत 

    केंद्र सरकार ने साइकिल उद्योग को दी बड़ी राहत 

    लुधियानाः केंद्र सरकार ने लुधियाना के साइकिल उद्योग को राहत दी है। केंद्र सरकार ने साइकिल पर रिफ्लेक्टर लगाने के मुद्दे को लेकर 30 जून तक राहत देते हुए छोटे उद्योगों को फीस में 80 फीसदी की छूट देने पर सहमति जताई है। इससे उद्योग जगत में खुशी है। दरअसल, साइकिल इंडस्ट्री को रिफ्लेक्टर संबंधी आ रही समस्याओं को लेकर दिल्ली में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश से भाजपा नेताओं ने मुलाकात की। इस दौरान पीयूष गोयल और सोम प्रकाश ने कारोबारियों को पहली जनवरी से 30 जून तक राहत प्रदान की। साथ ही एमएसएमई के तहत आने वाली माइक्रो इंडस्ट्री को लगने वाली फीस में भी 80 फीसदी तक की रिबेट दी।

    बता दें कि साइकिल इंडस्ट्री से जुड़े कारोबारियों के डेलीगेशन ने केंद्रीय इंडस्ट्री मिनिस्टर पीयूष गोयल और केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश से मुलाकात कर समस्याओं पर विस्तृत जानकारी देकर मांगपत्र दिया। मंत्रियों ने समस्याओं को ध्यान से सुनने के बाद डेलीगेशन को हफ्ते में हल का आश्वासन दिया था। भाजपा पंजाब के प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता ने कहा कि हर साल करीब डेढ़ करोड़ से अधिक साइकिल बनते हैं।

    विश्व प्रतिस्पर्धा में भारतीय साइकिलों की अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता और बढ़ाने के लिए 1 जनवरी 2023 से साइकिलों पर 10 से 12 रिफ्लेक्टर लगाना अनिवार्य है। इसके चलते अब देश में कोई भी साइकिल निर्माता कंपनी बिना रिफ्लेक्टर वाली साइकिल नहीं बनाएगी, ना ही कोई भी कारोबारी बिना रिफ्लेक्टर के साइकिल बेचेगा। कंपनियों को भारतीय मानक निर्माता (बीआईएस) से लाइसेंस का प्रमाण-पत्र (सीओसी) भी अनिवार्य कर दिया गया है।

    जिस निर्माता के पास सीओसी नहीं होगा, वह साइकिल नहीं बना पाएगा और सीओसी के वार्षिक लाइसेंस का शुल्क एक लाख रुपए निर्धारित किया गया है। इसके चलते साइकिल की कीमत भी प्रभावित होगी। साइकिल इंडस्ट्री से जुड़े छोटे उद्योगों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा। इस मौके पर भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी, जिलाध्यक्ष रजनीश धीमान, यूसीपीएमए के बीएस चावला, सुधीर महाजन, सुरिंदर सिंह चौहान, तरसेम थापर मौजूद रहे।