Blog

  • चौआरः जमीनी विवाद पर दूसरा मामला दर्ज

    चौआरः जमीनी विवाद पर दूसरा मामला दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित : अम्ब तहसील के चौआर गांव में सोमवार को हुए झगड़े में दूसरी एफआईआर दर्ज कर ली गई है। सोमवार को शिवदेई के परिवार ने दूसरे पक्ष पर मारपीट का आरोप लगाकर मामला दर्ज करवाया था। अब चिंत राम पुत्र संत राम, शिवदेई पत्नी चिंत राम और अनिता कुमारी पुत्री चिंत राम के खिलाफ भी मारपीट का मामला दर्ज हो गया है। शिवदेई की शिकायत चौआर गांव के ही शेर सिंह पुत्र रोशन लाल ने की है। शेर सिंह का आरोप है कि तीनों आरोपियों ने उसके घर में दाखिल होकर पहले गाली गलौच किया और बाद में जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की। अम्ब पुलिस ने पर्चा दर्ज कर जांच तेज कर दी है।
  • Punjab: दुकान पर बैठे गेम खेल रहे 6 वर्षीय बच्चे से फोन छीनकर लुटेरे फरार, देखें CCTV

    Punjab: दुकान पर बैठे गेम खेल रहे 6 वर्षीय बच्चे से फोन छीनकर लुटेरे फरार, देखें CCTV

    अमृतसरः अवतार एवन्यू इलाके में दुकान पर बैठकर गेम खेल रहे 6 वर्षीय बच्चे से मोबाइल छीनकर लुटेरे फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस मामले को लेकर किराने की दुकान चलाने वाले मनधीर शर्मा ने पुलिस कमिश्नर रणजीत सिंह ढिल्लो से गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि 26 जून को उनके 6 साल के बेटे से मोबाइल छीनने वाले दो अज्ञात लुटेरों के बारे में पता लगा कर उनके खिलाफ कारवाई की जाए। पीड़ित का कहना है कि सीसीटीवी पुलिस को सौंपने के बाद भी पुलिस अभी तक आरोपियों का पता नहीं लगा सकी।

    शिकायतकर्ता का आरोप है कि वह घटना को लेकर थाने के कई बार चक्कर काट चुके है, जिसके बाद आज उन्होंने पुलिस कमिश्नर से मामले में न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। दरअसल, 26 जून को लगभग 12 बजे मनधीर शर्मा के 6 साल का बेटा युवान शर्मा उसकी दुकान पर बैठ कर मोबाइल में गेम खेल रहा था। इस दौरान घर का काम करने वाली महिला दुकान की बैकसाइड पर स्थित घर में सफाई कर रही थी। इस दौरान मनधीर शर्मा को उसने गेट बंद करने को कहा, जैसे ही मनधीर गेट बंद करने गया तो कुछ ही मिनटों में दो लुटेरे उसकी दुकान में आए और बेटे से मोबाइल छीन कर भाग गए।

    दुकान के बिलकुल सामने लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो पता चला की एक बाइक पर दो लुटेरे आते है। इस दौरान पहले दोनों लुटेरे दुकान के आगे से निकलते हैं, फिर चौराहे से वापिस दुकान की तरफ आते हैं। इस दौरान एक लुटेरा बाइक पर बैठा रहता है जबकि दूसरा दुकान के अंदर जाता है और कुछ ही सेकंड में बच्चे के हाथ से फोन लेकर भाग जाता है। पीड़ित ने कहा कि 26 जून को घटना के कुछ देर बाद थाना सदर में शिकायत दर्ज करवाई गई थी और सीसीटीवी भी दे दी गई ।

    सीसीटीवी में लुटेरों के चेहरे भी देखे जा सकते हैं और जिस बाइक पर वह आए थे उस बाइक का नंबर भी साफ तौर पर पढ़ा जा सकता है। पीड़ित ने कहाकि बाइक के नंबर के मुताबिक बाइक मजीठा रोड के ही किसी इलाके से संबंधित व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर है। मनधीर ने बताया कि पुलिस का कहना था कि लुटेरों के बारे में पता लगा लिया गया है और उन्हें जल्द ही काबू कर लिया जाएगा, लेकिन अभी तक पुलिस ने कोई कारवाई नहीं की। पीड़ित ने कहा कि वह जब भी थाने जाते हैं तो उन्हें जल्द लुटेरों को काबू करने की बात कह कर वापिस भेज दिया जाता है। जिसके बाद आज परेशान होकर मनधीर ने पुलिस कमिश्नर से अपील की है कि ऐसे लुटेरों को काबू करके सख्ती से पूछताछ की जाए तो और कई अन्य मामले भी सुलझ सकते हैं।

  • बौलः तेज रफ्तार दो कारें टकराई

    बौलः तेज रफ्तार दो कारें टकराई

    ऊना/सुशील पंडित : कुटलैहड़ के बौल गांव में सोमवार को दो कारों में टक्कर हो गई। लुधियाणा पंजाब के रहने वाले सौरभ बगोतरा ने बंगाणा पुलिस को दी शिकायत में दावा किया है कि बंगाणा तहसील के टीहरा गांव निवासी विशाल ऊना की ओर से तेज रफ्तार से बंगाणा की ओर जा रहा था तभी उसने अपनी गाड़ी सौरभ की कार से भिड़ा दी। सौरभ का आरोप है कि यह सड़क हादसा विशाल द्वारा लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुआ है। पुलिस ने भी शिकायत पर एक्शन लेते हुए आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
  • 4 अक्तूबर तक चलेंगे मिशन शक्ति योजना : नरेंद्र कुमार

    4 अक्तूबर तक चलेंगे मिशन शक्ति योजना : नरेंद्र कुमार

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला कल्याण भवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में मंगलवार को जिला स्तरीय बैठक का आयोजन जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में मिशन शक्ति योजना के तहत आयोजित किए जा रहे 100 दिवसीय शिविरों की कार्य योजना पर समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारियों व् पर्यवेक्षकों के साथ विस्तापूर्वक चर्चा की।
    जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि मिशन शक्ति योजना के तहत आयोजित किए जा रहे शिविर 4 अक्तूबर तक चलेंगे जिसमें महिला व् बाल विकास विभाग द्वारा जन भागीदारी द्वारा महिलाओं से सम्बन्धित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा बेटी बचाओ बेटी पढाओ व प्रधान मंत्री मात्रु वंदना योजना की जानकारी सभी लोगों तक पहुँचाने के लिए विशेष ड्राईव आयोजित किए जाएंगे।
    31 अगस्त 2024 तक चलेगा स्टॉप डायरिया कैम्पेन जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि स्टॉप डायरिया कैम्पेन 1 जुलाई से 31 अगस्त 2024 तक चलाया जा रहा है जिसमें बच्चों में डायरिया की रोकथाम के लिए जागरूक शिविरों में साफ सफाई के बारे में जानकारी देना जैसे कि साफ पानी, हाथ धोना, साफ खाना जैसे कार्यप्रणाली को अपनाने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
    बाल विकास परियोजना अधिकारी ऊना कुलदीप सिंह दयाल ने समस्त वृत्त पर्यवेक्षकों को लोगों को जलजनित बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक करने को कहा। इसके अतिरिक्त सीडब्ल्यूसी की अध्यक्षा मीनाक्षी राणा ने महिलाओं से सम्बन्धित कानूनों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह कानून 1 जुलाई 2024 से पूरे भारत में लागू किए जाएंगे। घरेलू हिंसा एक्ट 2005 व् यौन शोषण से लेकर माँब लिंचिंग तक के लिए कानून होने के बाद कई धाराएं और सजा के प्रावधान में बदलाब की विस्तृत जानकारी दी। भारतीय नया संहिता 2023 में चेन स्नाचिंग के सम्बन्धित में मिलने वाली सजा के बारे में बताया गया तथा नए अपराधिक कानूनों में एसिड हमलों में मिलने वाले दण्ड सम्बंधित जानकारी दी।
    कार्यशाला में जिला कार्यक्रम अधिकारी ऊना नरिंदर कुमार, बाल विकास परियोजना अधिकारी, ऊना कुलदीप सिंह दयाल, बाल विकास परियोजना अधिकारी धुन्दला, रुपेश कुमार तोमर, चेयरपर्सन बाल कल्याण समिति मिनाक्षी राणा सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
  • Punjab: Divider से Car की टक्कर में युवती सहित 3 घायल, गाड़ी के उड़े परखच्चे

    Punjab: Divider से Car की टक्कर में युवती सहित 3 घायल, गाड़ी के उड़े परखच्चे

    बठिंडाः चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कार की डिवाइडर से टक्कर होने का मामला सामने आया है। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में युवती सहित 3 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार कार सवार लोग बठिंडा से चंडीगढ़ जा रहे थे। इस दौरान घटना की जानकारी जब सहारा जन संस्था के वालंटियरों को जानकारी मिली तो मौके पर पहुंचकर उन्होंने घायलों को कार से बाहर निकाल कर बठिंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।

    हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि हादसे में कार सवार युवती मनप्रीत कौर निवासी गिद्दड़बाहा श्री मुक्तसर साहिब की बाजू टूट गई। गुरविंदर सिंह निवासी चंडीगढ़ के माथे पर चोट आई है और हंसप्रीत सिंह निवासी अंबाला के मामूली चोटे आई है।

  • Punjab: 41वीं National Taekwondo Championship में 14 वर्षीय युवक ने जीता कांस्य पदक, किया परिवार का नाम रोशन, देखें वीडियो

    Punjab: 41वीं National Taekwondo Championship में 14 वर्षीय युवक ने जीता कांस्य पदक, किया परिवार का नाम रोशन, देखें वीडियो

    अमृतसरः लखनऊ में आयोजित 41वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप और 27वीं राष्ट्रीय पूमसे ताइक्वांडो चैंपियनशिप में राजासांसी के सीमावर्ती क्षेत्र कुक्कड़ांवाला गांव के 14 वर्षीय गुरप्रताप सिंह ने कांस्य पदक जीतकर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मेडल पर उनके परिजनों ने ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। इस दौरान परिजनों ने गुरप्रताप का मुंह मीठा कराकर और हार पहनाकर खुशी मनाई।

    इस मौके पर गुरप्रताप के पिता गुरमीत सिंह, बहन मनरूप कौर, दादा गुरमेज सिंह ने कहा कि आज उन्हें बहुत खुशी है कि गुरप्रताप सिंह ने मेडल जीतकर उनका नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि हम पंजाब के युवाओं से अपील करते हैं कि वे नशा छोड़कर खेलों की ओर ध्यान दें और अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन करें।

    वहीं गुरप्रताप के दादा गुरमेज सिंह ने कहा कि उन्हें बहुत खुशी है कि उनका पोता आज मेडल लेकर घर पहुंचा है। उन्होंने कहा कि आज उनके पोते ने परिवार का नाम रोशन किया है। वहीं गुरप्रताप के कोच लखवीर सिंह और ट्रेनर इश्मीत सिंह ने कहा कि गुरप्रताप सिंह काफी मेहनती है। जिसका परिणाम है कि आज उसने यह पदक जीता है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की भी बहुत खुशी है कि उनका खिलाड़ी आज अपना नाम रोशन करके पदक लेकर घर लौटा है। उन्होंने पंजाब के युवाओं से अपील की कि वे खेलों के प्रति अपना रुझान बनाये रखें।

  • Jalandhar: चाचा और भतीजों में हुई खूनी झड़प, एक की मौत

    Jalandhar: चाचा और भतीजों में हुई खूनी झड़प, एक की मौत

    जालंधर, ENS: जमीनी विवाद को लेकर चाचा और भतीजों में खूनी झड़प होने का मामला सामने आया है। यह घटना शाहकोट कस्बे की है। जहां जमीनी विवाद के दौरान भतीजों ने चाचा पर चाकुओं से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां ईलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान 65 वर्षीय लखवीर सिंह उर्फ ​​लक्खा के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार लखवीर सिंह उर्फ ​​लक्खा का बड़े भाई के बेटों से जमीन का विवाद चल रहा था।

    भतीजा जसविंदर सिंह चाचा लखवीर सिंह को खेतों में सिंचाई करने और कुएं पर जाने से रोकता था। जमीन विवाद को लेकर दोनों के बीच केस भी चल रहा था। इस दौरान रविवार को लखवीर सिंह खेतों में घूम रहा था, तभी अचानक मक्के के खेत से निकल रहे उसके भतीजों ने उस पर हमला कर दिया। आरोपी भतीजे ने उस पर चाकू से कई वार कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। इस मामले में पुलिस ने 2 भतीजों, मां और एक अन्य आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। फिलहाल मामले में किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

     

  • Jalandhar: उप- चुनाव को लेकर एक्टिव हुई CM Bhagwant Mann की पत्नी, सुनी लोगों की शिकायतें

    Jalandhar: उप- चुनाव को लेकर एक्टिव हुई CM Bhagwant Mann की पत्नी, सुनी लोगों की शिकायतें

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में 10 जुलाई को होने वाले उप चुनाव को लेकर सीएम भगवंत सिंह मान की पत्नी गुरप्रीत कौर भी एक्टिव हो गई है। इस दौरान गुरप्रीत कौर द्वारा लगातार लोगों के बीच जाकर उनसे मुलाकात की जा रही है। वहीं आज गुरप्रीत कौर ने घर में कैंप ऑफिस के जरिए लोगों की समस्याएं सुनी और उनका हल करवाने के आदेश दिए। गौर हो कि सीएम मान इस कैंप ऑफिस में सप्ताह में 2 दिन लोगों की शिकायतें सुनने की बात कह चुके हैं।

    मिली जानकारी के अनुसार, ये पहली बार नहीं है कि सीएम मान की गैरमौजूदगी में उनकी पत्नी गुरप्रीत कौर द्वारा काम संभाला गया हो। संगरूर में हुए उप चुनाव के दौरान भी सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर द्वारा सारा काम संभाला गया था। आज भी उन्होंने जालंधर स्थित सीएम आवास में लोगों की शिकायतें सुनी। इस दौरान कड़ी सुरक्षा भी तैनात रही।

    वेस्ट विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उप चुनाव के लिए सीएम भगवंत मान ने जालंधर कैंट इलाके में एक मकान किराये पर लिया था। सीएम मान ने अपनी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर और बेटी के साथ गृह प्रवेश किया था। जालंधर के दीप नगर इलाके में पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी थी। जालंधर के उक्त उपचुनाव को लेकर सीएम भगवंत सिंह मान ने तैयारियां कड़ी कर दी हैं। आपको बता दें कि सीएम मान का उक्त मकान करीब 131 मरले में बना हुआ है, जिसमें पिछले 1 महीने से डेंटिंग पेंटिंग का काम चल रहा था।

     

  • Jalandhar: AAP Party में शामिल होने पर Surjit Kaur के बेटे ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    Jalandhar: AAP Party में शामिल होने पर Surjit Kaur के बेटे ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद बीबी सुरजीत कौर और उनके बेटे दीप सिंह राठौड़ ने आम आदमी पार्टी नेतृत्व के साथ एक कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान बीबी सुरजीत कौर के बेटे दीप सिंह राठौड़ ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने अकाली दल नहीं छोड़ी है, बल्कि उन्हें अकाली दल ने बाहर कर दिया है। अगर उन्हें सुखबीर सिंह बादल का समर्थन मिलता तो वह अच्छे तरीके से चुनाव लड़ सकते थे। उन्होंने कहा कि यह उनका निजी फैसला था कि वह आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं।

    उन्होंने कहा कि वह दो गुटों की राजनीति में नहीं पड़ना चाहते थे। जिसके चलते उन्होंने आज फैसला किया कि वह आम आदमी पार्टी के साथ जाएंगे। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल द्वारा डिक्टेटरशिप की जा रही है और उनके पिता के बलिदान को शिरोमणि अकाली दल ने महत्व नहीं दिया है। इस दौरान उन्होंने उनका समर्थन करने वालों को धन्यवाद किया है।

  • Jalandhar: नशे को लेकर चरणजीत चन्नी ने विपक्ष पर साधे निशाने, देखें Live

    Jalandhar: नशे को लेकर चरणजीत चन्नी ने विपक्ष पर साधे निशाने, देखें Live

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में उप चुनाव को लेकर सियासत गरमा गई है। वहीं नशे के मुद्दे पर सभी पार्टियां एक दूसरे पर निशाने साध रही है। इसी दौरान बीते दिन शीतल अंगुराल ने आप पार्टी पर नशे के आरोप लगाए थे। जिसके बाद आज सासंद चन्नी ने आप और भाजपा पर निशाने साधते हुए गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि वह मालविंदर कंग से पूछना चाहते है कि अगर भाजपा उम्मीदवार द्वारा नशे को बढ़ौतरी दी जा रही थी तो उनकी सरकार ने कार्रवाई क्यों नहीं की। इस दौरान दोनों पार्टियों पर वेस्ट हलके में चल रहे नशे के कारोबार पर गंभीर आरोप लगाए है। दरअसल, बीते दिन सोशल मीडिया पर लाईव होकर शीतल अंगुराल ने आप पार्टी के नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए बड़े खुलासे किए थे, जिसकी आज चरणजीत चन्नी ने मीडिया से बात करते हुए भाजपा उम्मीदवार की वीडियो दिखाते हुए निशाने साधे।

    चन्नी ने शीतल की वीडियो जारी की जिसमें उन्होंने कहा कि वह 5 जुलाई को वह सबूत लेकर खुलासे करेंगे। उन्होंने कहा कि सीएम मान बताए कि वह इस मामले में क्या कार्रवाई करेंगे। इस दौरान शीतल ने कहा कि उसके बाद चाहे उसे जेल भेज दिया जाए। वहीं इस मामले को लेकर चन्नी ने कहा कि उन्होंने आज 3 बजे तक इस वीडियो को लेकर इंतजार किया कि आप पार्टी का कोई लीडर इस मामले को बेबुनियाद बताएंगा। चन्नी ने कहा कि जब आप पार्टी के किसी नेता का कोई बयान सामने नहीं आया तो उन्होंने प्रेस वार्ता की। चन्नी ने कहा कि आज भाजपा उम्मीदवार को पर्चे में उलझा दिया जाएंगा। चन्नी ने कहा कि उन्होंने लोगों से वादा किया है कि शहर में धड़े सट्टा और नशे के खिलाफ वह कार्रवाई करेंगे।

    वहीं चन्नी ने सीएम मान के परिवार पर शीतल द्वारा लगाए आरोपों के बारे में आप सरकार से जवाब मांगा है। चन्नी ने कहा कि कई युवा नशे के चलते जिंदगी की जंग हार गए। सीएम मान से चन्नी ने अपील करते हुए कहा कि शीतल द्वारा लगाए गए आरोपों का सीएम मान जवाब दें। चन्नी ने मीडिया के जरिए सीएम मान के इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा कि भाजपा उम्मीदवार द्वारा लगाए गए आरोपों का सीएम मान जवाब दें। चन्नी ने कहा कि अगर शीतल ने गलत आरोप लगाए है तो इस मामले में जांच करे और जवाब दें।

    चन्नी ने कहा कि अगर भाजपा उम्मीदवार नशे के लिप्त था तो वह उनके खिलाफ आप सरकार ने कार्रवाई क्यों नहीं की। वहीं उन्होंने मोहिंदर भगत से अपील करते हुए कहा कि उनके पिता पर कोई दाग नहीं है। उन्होंने कहा कि हलके में नशे में युवा मर रहे है, लेकिन अभी तक नशे के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही। चन्नी ने शीतल से अपील की है जिस सबूत के बारे में वह बात कर रहा है वह उक्त सबूतों को जनतक करें। चन्नी ने कहा कि आज बिल्ली थैली से बाहर आ गई है। ऐसे में अब पता लग गया है कि धड़े सट्टे और नशे के कारोबार में कौन लिप्त है। वहीं चन्नी ने कहा कि कांग्रेस उम्मीदवार सुरिदंर कौर 5 बार पार्षद का चुनाव जीत चुकी है। उन्होंने मीडिया के जरिए लोगों से अपील की है कि वह पढ़ी लिखी ऐसी महिला को जीत दिलाएं। जिसके बाद सत्ता में वह और सुरिदंर कौर मिलकर नशे के खिलाफ कार्रवाई करें।