Blog

  • नूंह बस हादसा मामलाः व्यक्ति की मौत के बाद जालंधर पहुंचा श+व, देखें वीडियो

    नूंह बस हादसा मामलाः व्यक्ति की मौत के बाद जालंधर पहुंचा श+व, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नूंह बस हादसे में 10 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई थी। वहीं इस हादसे में जालंधर के कुछ लोग घायल हुए थे। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिसका शव आज जालंधर उनके आवास पहुंच गया है। मृतक की पहचान दर्शन लाल शर्मा के रूप में हुई है। दर्शन लाल जेल रोड़ के पास कोतवाली बाजार गुड मंडी का रहने वाला है। मृतक बंटी शर्मा का भाई और मल्हौत्रा का रिश्तेदार है। दर्शन लाल शर्मा का संस्कार आज कुछ देर में हरनामदासपुरा में किया जाएगा।

    बता दें कि शुक्रवार देर रात करीब डेढ़ बजे कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर श्रद्धालुओं से भरी चलती बस में आग लग गई थी। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। जबकि, 25 से अधिक बुरी तरह झुलस गए। 8 लोगों की मौत मौके पर ही हुई, जबकि 2 लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे में मृतकों में 6 की पहचान हो चुकी है। उनमें शशि शर्मा पत्नी राकेश कुमार, उनका बेटा गौतम शर्मा, शशि की पौत्री जोविता उर्फ खुशी सभी निवासी शालीमार नगर होशियारपुर पंजाब, सुनीता भसीन पत्नी राजेश भसीन निवासी मॉडल टाउन कमालपुर पंजाब, दर्शन लाल पुत्र हरि राम निवासी जालंधर पंजाब और अमर रानी पत्नी कश्मीर सिंह निवासी न्यू सैनी एन्क्लेव मोहाली शामिल हैं।

    वहीं घायलों ने बताया है कि हादसा नूंह जिले में तावड़ू गांव के पास हुआ। बस में 64 लोग सवार थे। ये सभी आपस में रिश्तेदार हैं और पंजाब-चंडीगढ़ के रहने वाले हैं। वे मथुरा-वृंदावन से दर्शन कर लौट रहे थे। आग की लपटें देख स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। साथ ही खुद भी आग बुझाने का प्रयास किया। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। अभी आग के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने अधिकांश घायलों को नूंह के नल्हड़ स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

  • घर के बाहर बदमाशों ने चलाई गोलियां, देखें CCTV

    घर के बाहर बदमाशों ने चलाई गोलियां, देखें CCTV

    मंडलवाः गाजियाबाद के थाना लोनी क्षेत्र में देर रात गौ-पालक के घर पर बाइक सवार अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली चलाने का मामला सामने आया है। गोली की घटना वहीं लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। आरोप है कि जमीनी रंजिश को लेकर परिवार की तरफ से ही सुपारी दिलवा कर यह फायरिंग करवाई गई है। गाजियाबाद के थाना लोनी क्षेत्र के मंडलवा गांव में राहुल पवार अपने परिवार के साथ रहते हैं। राहुल पवार ने बताया कि वह गाय पालकर अपने परिवार को पालते हैं।

    राहुल पवार के मुताबिक रविवार देर रात उन्हें अपने घर के बाहर हॉर्न की आवाज आई। राहुल को लगा कि कोई उनसे मिलने आया है। उन्होंने बाहर का गेट खोला तो बाइक पर दो अज्ञात बदमाश दिखाई दिए। राहुल तुरंत घर की तरफ भागे इसी दौरान हेलमेट पहने एक बदमाश अंदर घुस गया और उसने फायरिंग की। फायरिंग की यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। फायरिंग के दौरान घर में एक बच्चा रोता हुआ भी सुनाई दिया।

    राहुल का आरोप है कि उसके ही परिवार से उसकी जमीन को लेकर विवाद चल रहा है और उन्होंने ही सुपारी देकर यह फायरिंग करवाई है। राहुल ने बताया कि कुछ दिन पहले भी उसे धमकी दी गई थी जिसकी शिकायत उसने पुलिस में की थी। एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि राहुल की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जांच की जा रही है। सीसीटीवी में बाइक पर दो बदमाश दिखाई दिए हैं और सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। साथ ही खुलासे के लिए कई टीम लगा दी गई है।

  • पंजाबः युवा मोर्चा के महासचिव सहित भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमलावारों ने किया तेजधार हथियार से हमला

    फिरोजपुरः जिले के गुरुहरसहाए से बड़ी खबर सामने आई है। जहां शहर के मुख्य बाजार में शहीद उधम सिंह चौक के पास ढाबे पर रोटी खाकर निकले भाजपा कार्यकर्ताओं पर कई अज्ञात लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि इस हमले में तीन बीजेपी कार्यकर्ता घायल हो गए, जिसके बाद इन घायलों का गुरुहरसहाय के सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने घायल युवकों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।

    वहीं घटना की सूचना मिलते ही गुरुहरसहाए की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। वहीं घटना पुलिस द्वारा बाजार की दुकानों पर लगे सीसीटीवी चैक कराए जा रहे हैं, जिससे कोई सुराग मिल सके। बता दें कि बीजेपी फिरोजपुर के युवा मोर्चा के महासचिव अविश कुमार को काफी चोटें आई हैं। इस जानलेवा हमले में कुलदीप कुमार (टोनी बाबा) सुनील कुमार भी घायल हो गये हैं। इस बीच पिछले कई दिनों से शहर में बी.एस.एफ और पुलिस प्रशासन की तरफ से समय-समय पर चुनाव को मद्देनजर रखते हुए फ्लैग मार्च भी निकाला जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद भी पिछले दिनों शहर में हुई गुंडागर्दी के कारण शहर में दहशत का माहौल बना हुआ है।

  • हमलावरों ने 3 लोगों को मारी गोली, मौ’त

    मणिपुर : हिंसा की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामले में झारखंड के तीन मजदूरों को गोली मारी गई है। जिसमें से एक की मौत हो गई है वारदात का शिकार हुए 2 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है पुलिस के मुताबिक इम्फाल पश्चिम जिले के लाम्फेल पुलिस स्टेशन के अंतर्गत नाओरेम-थोंग खुमानथेम तकयेल कोंगबल में नामबुल नदी तट के पास एक अज्ञात व्यक्ति (41) को गोली मार दी गई

    घटना में शख्स की मौत हो गई है इस वारदात में 2 व्यक्ति घायल हो गए हैंघटना गत रात करीब 7.30 बजे की बताई जा रही है। मृतक की पहचान झारखंड निवासी श्रीराम हंगसदा के रूप में हुई है। दो घायल व्यक्ति, 22 वर्षीय बिट्टू मुर्मू और 50 वर्षीय मितालाल सोरन भी झारखंड के रहने वाले हैं। तीनों पीड़ित कीस्टोन इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड में मजदूर के रूप में कार्यरत थे।

    बताया जा रहा है कि घटना की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया। पुलिस के मुताबिक लाम्फेल पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है। अपराधी को पकड़ने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। हमले के पीछे का मकसद स्पष्ट नहीं है और पुलिस जनता से ऐसी जानकारी देने की अपील कर रही है, जो जांच में सहायता कर सके।

  • पंजाबः कार और बाइक में भीषण टक्कर, 3 घायल

    पंजाबः कार और बाइक में भीषण टक्कर, 3 घायल

    लुधियानाः जगराओं के लुधियाना-सिधवां रोड पर सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां गांव आलीवाल के नजदीक कार और बाइक की टक्कर लगने से 3 लोग घायल हो गए। घायलों को लोगों की सहायता से लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक डेयरी पर दूध डालकर वापस आ रहा था। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की।

    जानकारी के अनुसार आलीवाल गांव के पास एक रॉन्ग साइड से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं कार सवार दोनों लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए। आस पास के लोगों ने तुरंत तीनों घायल लोगों को लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया है।

    मौके पर मौजूद लोगों ने जानकारी देते हुए कहा कि कार सवार लोग मलक चीमना गांव के रहने वाले है, वहीं बाइक सवार आलीवाल का रहने वाला है। लोगों के मुताबिक हादसा उस समय हुआ जब एक किसान अपने खेतों में फसल की बुआई के लिए खेत में ट्रैक्टर चला रहा था। उससे उड़ रही धूल के कारण कार चालक को शायद कुछ दिखाई नहीं दिया। जिस कारण कार रॉन्ग साइड आकर सीधे बाइक से टकरा गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • पंजाबः मौसम को लेकर बड़ी अपडेट, इस दिन से दस्‍तक देगा मॉनसून 

    पंजाबः मौसम को लेकर बड़ी अपडेट, इस दिन से दस्‍तक देगा मॉनसून 

    चंडीगढ़ः  पंजाब और हरियाणा में भीषण गर्मी का दौर जारी है। आने वाले वक्‍त में इसमें कोई कमी तो नजर आने वाली नहीं, उल्‍टा तापमान में और बढ़त होगी, जिससे हीट वेव दोनों राज्‍यों में हालात बुरे कर देने वाली है। मौसम विभाग का कहना है कि दोनों राज्‍यों में फ‍िलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। 1 जून को केरल में मानसून की दस्तक के बाद पंजाब-हरियाणा में 28 जून के आसपास बारिश होगी। बता दें कि राज्य में  हीट वेव का रेड अलर्ट जारी हुआ है।

    पंजाब में तापमान बढ़ रहा है और लोगों को हीट वेव का सामना करना पड़ रहा है। पंजाब में तापमान 46 डिग्री से पार हो चुका है। इसी के चलते मौसम विभाग ने पंजाब में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। यानि अभी महीने भर तक दोनों राज्‍यों को बारिश की फुहारों का इंतजार करना पड़ेगा और तापमान में कमी के कोई आसार नहीं है। हालांकि इस बीच मौसमी करवट बदलने पर राज्‍य में संभवत: कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन अभी इस दौरान ऐसा पूर्वानुमान नहीं है।

    चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक ने जानकारी दी है कि पंजाब और हरियाणा में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। उनके अनुसार, अगले 5 से 7 दिनों तक इन राज्यों में बारिश की कोई संभावना नहीं है। उनका कहना है कि अभी तक का पूर्वानुमान कह रहा है कि 1 जून को केरल में मानसून की दस्तक होगी और पंजाब और हरियाणा में मानसून 28 जून के आसपास पहुंचने का अनुमान है। लू चलने से तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या उसके भी पार पहुंच गया है।

  • पंजाब : मौलवी अब्बूबकर ने रिमांड के दौरान किए कई अहम खुलासे, देखें वीडियो

    पंजाब : मौलवी अब्बूबकर ने रिमांड के दौरान किए कई अहम खुलासे, देखें वीडियो

    लुधियाना : भाजपा और हिंदू नेताओं की हत्या की साजिश रचने के आरोप में 15 दिन पहले सूरत से एक मौलवी मोहम्मद सोहेल उर्फ अबु-बकर तीमोल को गुजरात क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया है। अबु-बकर का पुलिस को 11 दिन का रिमांड हासिल हुआ था। गुजरात मीडिया रिपोर्टस मुताबिक खुलासा हुआ है कि अबु-बकर ने पंजाब में भी हिन्दू नेताओं को निशाना बनाना था। इस बीच लुधियाना के शिव सेना पंजाब के नेता अमित अरोड़ा का नाम भी अबु-बकर की हिट लिस्ट में था। अमित अरोड़ा ने बताया कि उन्हें भी गुरजात मीडिया रिपोर्ट्स से पता चला है कि उनका नाम अबु-बकर तीमोल की लिस्ट में था। अरोड़ा ने कहा कि वह डरने वालों में से नहीं है। उसकी प्रशासन से मांग है कि उसकी और उसके परिवार की सुरक्षा यकीनी बनाई जाए। अरोड़ा ने कहा कि पहले भी कई माडयूल में उनका नाम आ चुका है।

    इसके बावजूद प्रशासन सुरक्षा में ढील बरती जा रही। 15 दिन पहले गुजरात क्राइम ब्रांच ने भाजपा और हिंदू नेताओं की हत्या की साजिश रचने के आरोप में सूरत से एक मौलवी मोहम्मद सोहेल उर्फ अबु-बकर तीमोल को पकड़ा है। आरोपी के निशाने पर भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा, तेलंगाना के भाजपा विधायक टी राजा सिंह, हिंदू सनातन संघ चेयरमैन उपदेश राणा और सुदर्शन टीवी के चीफ एडिटर सुरेश चव्हाणके थे। सूरत पुलिस के मुताबिक 27 साल का मौलवी मोहम्मद सोहेल मदरसे का टीचर भी है। वो पिछले 2 साल से पाकिस्तान के डोंगर और नेपाल के शहनाज के साथ वॉट्सऐप के जरिए संपर्क में था। वॉट्सऐप चैट में वे भारत में नबी की गुस्ताखी में दखल दिए जाने और ऐसे लोगों को सीधा करने की बात कर रहे हैं। उपदेश राणा की हत्या के लिए 1 करोड़ रुपए सुपारी की भी चैट में चर्चा हुई है। सूरत क्राइम ब्रांच मुताबिक उन्हें मोहम्मद सोहेल की देश विरोधी गतिविधि की खुफिया जानकारी मिली थी। इस पर टीम लगातार नजर रख रही थी। उसे सूरत के चौक बाजार इलाके से हिरासत में लिया गया और उसके मोबाइल की जांच की गई।

    सूरत के पुलिस कमिश्नर अनुपम सिंह गहलोत ने कहा था कि आरोपी को पाकिस्तान और नेपाल के लोगों के साथ एक हिंदू संगठन के नेता की हत्या के लिए 1 करोड़ रुपए की सुपारी देने और पाकिस्तान से हथियार खरीदने की साजिश रचते हुए पाया गया। आरोपी को पाकिस्तान और नेपाल के उसके आकाओं द्वारा लाओस में एक सिम कार्ड भी उपलब्ध कराया गया था। गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान, वियतनाम, इंडोनेशिया, कजाकिस्तान, लाओस जैसे विभिन्न देशों के कोड वाले वॉट्सऐप नंबर के संपर्क में था। आरोपी ने सांप्रदायिक दुश्मनी फैलाने, भारत के राष्ट्रीय ध्वज की तस्वीरें अपलोड करने और हिंदू धर्म के बारे में पोस्ट या वीडियो में भद्दी टिप्पणियां करने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया। आरोपी पर IPC की धारा 153 (ए) (धर्म, जाति पर अनुचित अपमान या हमले में शामिल होना), 467, 468 और 471 (दस्तावेजों या इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड की जालसाजी से संबंधित) और धारा 120 ( बी) आपराधिक साजिश के लिए, साथ ही सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के के तहत FIR दर्ज की गई है।

  • पंजाबः सरकार का बड़ा ऐलान, कल से स्कूल रहेंगे बंद

    चंडीगढ़ : पंजाब में लगातार बढ़ रही गर्मी के कारण पंजाब सरकार ने कल से स्कूलाें में छुट्टियों का ऐलान किया हैं। पंजाब सरकार ने बढ़ती गर्मी के कारण यह फैसला लिया हैं। राज्य में स्कूल 21 मई से 30 जून तक बंद रहेंगे। बता दें, इससे पहले बढ़ती गर्मी के कारण पंजाब सरकार ने स्कूलों का समय बदल कर सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक कर दिया था। पंजाब सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों में 1 जून से 30 जून तक ग्रीष्मकालीन छुट्टियों की घोषणा भी कर दी थी, लेकिन बढ़ रही गर्मी के कारण पंजाब सरकार ने 10 दिन पहले ही छुट्टियों का ऐलान कर दिया हैं।

    पंजाब में इस समय बहुत गर्मी पड़ रही है। इस गर्मी में लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। उधर, मौसम विभाग ने भी लू का अलर्ट जारी किया है। काम न होने पर घर के अंदर ही रहने की सलाह दी गई है। लोगों को ढीले कपड़े पहनने और हाइड्रेटेड रहने की सलाह भी जारी की गई है।

  • भीषण गर्मी को लेकर 24 मई तक स्कूल रहेंगे बंद 

    करनालः हरियाणा में भीषण गर्मी के बीच 11 जिलों में स्कूलों में छुट्‌टी की घोषणा की गई है। करनाल, कैथल व रेवाड़ी में पांचवीं तक, हिसार, कुरुक्षेत्र, सिरसा, जींद, सोनीपत, नूंह व पानीपत में 8वीं तक व चरखी दादरी में 24 मई तक स्कूल बंद रहेंगे। बढ़ती गर्मी को देखते हुए हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से प्रदेश के सभी उपायुक्तों को पत्र जारी किया गया है। इसमें सभी जिलों के DC को भीषण गर्मी के कारण स्कूलों की छुट्टी करने की पावर दी गई है। उधर, हरियाणा के 11 जिलों में 23 मई तक हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इनमें महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी व चरखी दादरी शामिल हैं। इनके अलावा, 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट है। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत व जींद शामिल हैं।

    वहीं, बढ़ती गर्मी को देखते हुए पंजाब सरकार ने 8वीं कक्षा तक 21 मई से लेकर 30 जून तक प्रदेश के स्कूलों में छुटि्टयों का ऐलान कर दिया है। चंडीगढ़ में भी हालात खराब हो गए हैं। यहां का अधिकतम तापमान 44.0 डिग्री के पार हो गया है। 24 घंटे में दिन के तापमान में 0.5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि एक-दो दिन में यहां का पारा 45 के पार होगा। पंजाब के 4 जिलों में हीट वेव का रेड अलर्ट है। इनमें फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा शामिल हैं। बाकी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। रविवार शाम बठिंडा का तापमान 46.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बठिंडा में एक ही दिन में 7 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो हैरान करने वाली थी। पठानकोट का तापमान 45.5 डिग्री, पटियाला का 45, लुधियाना का 44.2 डिग्री दर्ज किया गया।

    भीषण गर्मी को देखते हुए हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में स्कूलों की टाइमिंग भी बदली जा चुकी है। पंजाब में 20 मई से 31 मई तक सारे सरकारी, एडेड और प्राइवेट स्कूल सुबह 7 बजे से 12 बजे तक खुलेंगे। वहीं हरियाणा में भी सुबह 7 बजे स्कूल खुलेंगे और दोपहर 12 बजे बंद होंगे। चंडीगढ़ ने भी एडवाइजरी जारी कर स्कूलों के टाइम बदलने का ऐलान कर दिया है। स्कूल अब सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक ही खुलेंगे। हिमाचल के भी 6 जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन, कांगड़ा और सिरमौर शामिल हैं। पर्यटन स्थल शिमला, नारकंडा, कुफरी और मनाली में भी गर्मी बढ़ती जा रही है शिमला का तापमान नॉर्मल से 4.5 डिग्री अधिक के उछाल के साथ 29.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। उधर, मनाली का पारा भी नॉर्मल से 2 डिग्री के उछाल के साथ 27 डिग्री, कुफरी का 23.9 डिग्री और नारकंडा का 23.6 डिग्री पहुंच गया है।

  • स्टेज पर दुल्हन को गिफ्ट देने के बहाने युवक ने दुल्हे को मारे थप्पड़, वीडियो वायरल 

    स्टेज पर दुल्हन को गिफ्ट देने के बहाने युवक ने दुल्हे को मारे थप्पड़, वीडियो वायरल 

    भीलवाड़ाः राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी थाना क्षेत्र के ऊंचा गांव में एक शादी समारोह में कोहराम मच गया। जश्न के बीच एक युवक ने दुल्हन से बदला लेने की नीयत से बड़ा कांड कर दिया। दुल्हन सरकारी स्कूल में टीचर है और आरोपी युवक भी दो साल पहले स्कूल में उसके साथ काम कर चुका है। उसी समय की रंजिश के चलते शादी के आशीर्वाद समारोह में शामिल हुआ। दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर थे और युवक भी वहीं पहुंच गया। युवक ने पहले दुल्हन को गिफ्ट का पैकेट थमाया और फिर दूल्हे पर चाकू से हमला कर दिया।

    इस घटनाक्रम का एक वीडियो सामने आया है। इसमें साफ नजर आ रहा है कि आरोपी युवक स्टेज पर पहुंचकर पहले फोटो खिंचवाता है। फिर दुल्हन को गिफ्ट पकड़ाता है और फिर दूल्हे महेंद्र सेन पर हमला कर देता है। गनीमत रही कि दूल्हे के सिर पर पगड़ी बंधी होने के कारण उसे गंभीर चोटें नहीं आईं। हालांकि, चाकू से हमले से उसके सिर पर मामूली चोटें आईं हैं। शादी समारोह के दौरान अचानक हुई घटना से आशीर्वाद समारोह में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर युवक भाग चुका था। दुल्हन के भाई विशाल सैल ने पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई कि उसकी बहन कृष्णा की शादी भीलवाड़ा जिले के मंगरोप थाना क्षेत्र के पीपली निवासी महेंद्र सेन के साथ हुई थी।

    ऊंचा गांव में शादी का आशीर्वाद समारोह चल रहा था, जहां कृष्णा और उसका जीजा महेंद्र स्टेज पर बैठे थे। रात करीब 9 बजे ऊंचा गांव का शंकर लाल भारती उपहार लेकर स्टेज पर पहुंचा। दुल्हन को उपहार देने के बाद उसने दूल्हे पर चाकू से हमला कर दिया और तेजी से भाग निकला। आरोपियों का पीछा करने के दौरान उसके साथ दुर्गा लाल तेली और प्रभु लाल जाट भी मिले। दिनेश भारती समेत छह उपद्रवियों के समूह ने पथराव किया और मौके से फरार हो गए। पता चला है कि दुल्हन कृष्णा और शंकरलाल भारती करीब 2 साल पहले राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मंडपिया में साथ काम करते थे। उनके बीच झगड़ों के कारण शंकर भारती परेशान था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।