Blog

  • ड्राइवर को पीटकर घायल किया, मामला दर्ज

    ड्राइवर को पीटकर घायल किया, मामला दर्ज

    ऊना/ सुशील पंडित : बस चालक ने उस पर मारपीट करने वालों के विरुद्ध पुलिस थाना गगरेट में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस को दी शिकायत में सुरिंदर सिंह पुत्र प्रेम सिंह ने बताया कि वह गांव सलोह, तहसील हरोली, जिला ऊना का निवासी है।शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि वह पेशे से ड्राइवर है और एक निजी बस संख्या (HP72D-0381) चलाता है । बीते दिनों सुबह करीब 8 बजे जैसे ही वह बस स्टैंड ऊना से बस स्टैंड गगरेट पहुंचा तो वहां पहले से मौजूद पवन कुमार और कुशल कुमार पुत्र  पवन कुमार, निवासी गांव कुठेड़ा जसवालां, तहसील घनारी ने इस पर बेसबॉल बैट से हमला कर दिया जिससे इसे चोटें आई हैं I इस सम्बन्ध में पुलिस द्वारा आरोपितों के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
  • बद्दी वाले जस्सी का गाना कॉमन मैन हुआ रिलीज

    महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों से जुझते आम आदमी की कहानी है कॉमन मैन 

    गाने को लिखने और गाने का बस इतना मकसद सरकार के कानों तक पहुंचे आम आदमी की आवाज : जस्सी 


    बददी/ सचिन बैंसल : इस मुलख दे माड़े सिस्टम दी नित आम बंदे नु मार पेंदी, न कोई फर्क हकूमत नु एह किथे साडी सार लेंदी। कुछ ऐसे ही बोलों के साथ साल के आखरी दिन 4 बजे बद्दी वाले जस्सी का गाना कॉमन मैन 4 बजे यू ट्यूब चैनल बद्दीवुड स्टुडियो पर रिलीज किया गया। सिस्टम की कमियों, महंगाई, बेरोजगारी भ्रष्टाचार जैसे ज्वलंत मुदों के बीच पिसते आम आदमी के दर्द को जस्सी का गाना कॉमन मैन बयान करता है। आम आदमी, गरीब मजदूर के दर्द को लिखकर सन्तुष्टि मिलने की सोच रखने वाले जस्सी इससे पहले भी अपने गानों के माध्य्म से सिस्टम पर हमला बोल चुके हैं। मीडिया से बातचीत करते हुए लेखक व गायक जस्सी ने बताया कि उनका गाना कॉमन मैन आम आदमी की दुख दर्द की बयान करता है। वह आम आदमी जो आजादी के 76 साल बाद भी महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार जैसी कुरीतियों का गुलाम है और इस गुलामी से उसे न तो कोई सरकार बाहर निकाल रही है और न ही कोई राजनेता। जस्सी ने कहा कि आज भी हम बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं से महरूम है। 2 वक़्त की रोटी के लिए आम आदमी को जदोजहद करनी पड़ती है। उनका ये ऑडियो गाना कॉमन मैन उसी आम आदमी को समर्पित है जो रोज इस गंदे सिस्टम की वजह से कहराता है और उसके इस दर्द इस तकलीफ को सुनने वाला कोई नहीं। सड़क पर पड़े गड्ढों से हादसे में अपनों को खोने का दर्द, महंगाई की मार से परिवार के लिए दो वक़्त की रोटी न जुटा पाने का दर्द, रिश्वत न पैसे न होने पर काम न होने का दर्द, ऐसे दर्द रोज कहीं न कहीं दम तोड़कर रह जाते हैं जिनकी दर्द की टीस सरकारों तक पहुंच ही नहीं पाती। 

    जस्सी ने कहा के इस गाने को लिखने और गाने बस यही मकसद है के आम आदमी की आवाज सरकार के कानों तक पहुंचे। जस्सी ने बताया के कॉमन मैन गाने को मैन 4 बजे यू ट्यूब चैनल बद्दीवुड स्टुडियो पर रिलीज किया गया। उन्होंने देश और प्रदेश के लोगों से गुहार लगाई है के इस गाने को एक बार जरूर सुने ओर शेयर करें। कहीं न कहीं इस गाने के बोल आम आदमी को अपनी आवाज अपना दर्द लगेगा। जस्सी ने कहा के इससे पहले भी लोगों ने उनके गानों को प्यार दिया है। उन्हें पूरी उम्मीद है के उनका यह गाना कॉमन मैन लोगों के दिलों को छुएगा और आम आदमी की दर्द की टीस सरकार के कानों तक पहुंचेगी। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ਹਿਰ ‘ਚ ਕੱਢਿਆ ਗਿਆ ਫਲੈਗ ਮਾਰਚ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲਹਿਰਾਗਾਗਾ : ਨਵੇਂ ਸਾਲ ਦੇ ਆਮਦ ਮੌਕੇ ਲਹਿਰਾਗਾਗਾ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ਹਿਰ ਚ ਫਲੈਗ ਮਾਰਚ ਕੱਢਿਆ ਗਿਆ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਅਮਨ-ਕਾਨੂੰਨ ਬਣਾਈ ਰੱਖਣ ਲਈ ਇਹ ਮਾਰਚ ਕੱਢਿਆ ਹੈ। ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਡੀਐਸਪੀ ਲਹਿਰਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿਸੇ ਵੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੀ ਹੁੱਲੜਬਾਜੀ ਨਹੀਂ ਹੋਣ ਦਿੱਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।

    ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਹੋਟਲਾਂ ਅਤੇ ਰੈਸਟੋਰੈਂਟ ਉੱਤੇ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਨਜ਼ਰ ਰਹੇਗੀ। ਇਹ ਫਲੈਗ ਮਾਰਚ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਦੀ ਹੁੰਦਾ ਹੋਇਆ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਪਿੰਡਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹੁੰਚੇਗਾ।

  • पंजाब: शहीद उधम सिंह की प्रतिमा से बंदूक चोरी करने वाला गिरफ्तार, देखे वीडियो

    फाजिल्काः अबोहर में शहीद उधम सिंह की प्रतिमा से बंदूक चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफतार कर लिया है। इस प्रतिमा को पंजाब कैबिनेट मंत्री बलजीत कौर और गुरुमीत सिंह खुदियां ने लोगों को समर्पित किया था। जिसका शरारती अंनसरों द्वारा अपमान कर प्रतिमा से हाथ और बंदूक चोरी हो गया था। 

    इस मामले में एस.एस.पी मंजीत सिंह ढेसी ने बताया कि इस घटना की सुचना मिलते ही पुलिस टीम बना कर 24 घंटे में एक आरोपी को काबू कर लिया है। पकडे गए आरोपी की पहचान दविंदर के रूप में हुई है। आरोपी का दूसरा साथी जैज़ी फरार है। उक्त आरोपियों ने नशे की हालत में शहीद उधम सिंह की प्रतिमा के साथ सेल्फी लेते हुए छेड़खानी की।  इस दौरान प्रतिमा से हाथ और पिस्तौल टूट गया , जिसे आरोपी अपने साथ ले गए। पुलिस ने आरोपियों के ऊपर मामला दर्ज कर। फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।

  • संस्कार युक्त शिक्षा के द्वारा ही बच्चों का सर्वांगीण विकास किया जा सकता है

    सरस्वती विद्या मंदिर गुल्लरवाला ने मनाया 16 वां वार्षिक उत्सव  
    आचार ,संस्कार , और व्यवहार हो शिक्षा का आधार -मोहन केस्टा

    बददी/ सचिन बैंसल : सरस्वती विद्या मंदिर गुल्लरवाला ने अपना वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया। जिसमें  मुख्य अतिथि ललित बिस्ट, यशिका प्रोडक्ट के एम.डी मुख्य वक्ता मोहन केस्टा अध्यक्ष हिमाचल शिक्षा समिति ने विशेष रूप से शिरकत की। मुख्य वक्ता ने नई शिक्षा नीति के बारे में संपूर्ण जानकारी दी उन्होंने बताया कि किस प्रकार से शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। संस्कार युक्त शिक्षा के द्वारा ही बच्चों का सर्वांगीण विकास किया जा सकता है। इसके साथ मुख्य अतिथि ललित बिस्ट का छात्रों और अभिभावकों के लिए संदेश रहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा विद्या मंदिरों में ही उपलब्ध होती है । उन्होने सरस्वती विद्या मंदिर को 21000 रुपए की सहयोग राशि विद्यालय के विकास को दी। यश इंटरनेशनल कंपनी ने 21000, सीताराम चौधरी 11000, ताराचंद ने 3100, लछमन जी ने 501, सांवरिया इंटरप्राइजेज 2100, एकता एंटरप्राइजेज 5100, राहुल ने 2100 रुपये सहयोग राशि के रुप में दी।  इस कार्यक्रम में सीता राम चौधरी संरक्षक सरस्वती विद्या मंदिर  गुल्लरवाला, अध्यक्ष डॉ प्रताप मोहन, उपाध्यक्ष डॉ संदीप सचदेवा, कोषाध्यक्ष प्रताप भारद्वाज, प्रबंधक राजकुमार, सदस्य तारा चंद, प्रधानाचार्या अंजू पटियाल, साक्षी ,रीता, सुनीता, सुमन ,चंपा ,नीता, नीरज, सुषमा, सुमन, अभिभावक और छात्र-छात्राएं उपस्थित  रहे। मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता के द्वारा मेघावी बच्चों को इनाम दिए गए। साथ ही बच्चों के रंगारंग कार्यक्रम  ने अभिभावकों और आए हो अतिथियों  को झूमने पर मजबूर कर दिया ।

    इनको किया सम्मानित
    स्पोर्ट्स में अरुण राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दूसरा स्थान 100 मी की दौड़ में,
    हिमांशू ,अनुष्का और आकाश संस्कृत प्रश्न मंच प्रतियोगिता में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दूसरा स्थान, जिला स्तर प्रतियोगिता में मलाइका,पलक, बबली ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, एथलीट्स में
    रितेश ने जिला स्तर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया 100 मीटर की रेस में रहा जिनको स्मृति चिन्ह सम्मानित किया गया।
     
    शैक्षणिक में इनको नवाजा
    शैक्षणिक गतिविधियों में राखी प्रतियोगिता में चरक सदन प्रथम व आर्य भटट सदन द्वितीय स्थान पर रहा। इसके अलावा रंगोली प्रतियोगिता में अनन्या, नैंसी, अनुष्का, राहुल, कृतिका, आरुषि, निधि, बबली, अर्नव, चित्रकला में अर्नव प्रथम रहा जिसको आज सम्मानित किया गया। परीक्षा परिणामों में  विभिन्न कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय रहने वाले काजल, शिवांश, खुशप्रीत, खुश्बू, मन्नत, हिमांशु, आयुषरंजन, प्रीति, प्रियंका, आदित्य, तनु, मौसमी, आशीष, आकाश, करीना, अक्षित, दीक्षा अनुष्का, अरनव, दुष्यंत, निधि, अरुण, याचिका, आयुष, भुवनेश्वरी, कृतिका, करिशमा, वरिशा, मासूम व रिशू को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया।

  • आज साल ही नहीं, देश में बहुत से बदल जाएंगे नियम !

    नई दिल्लीः आज साल 2023 का आखिरी दिन है और कल 1 जनवरी से साल बदल जाएगा। कल 1 जनवरी 2024 से न केवल साल और कैलेंडर बदलेगा, बल्कि देश में ऐसे बहुत कुछ बदलाव होंगे, जिसका असर आम लोगों की जिंदगी पर पड़ने वाला साबित होगा। कल यानी 1 जनवरी 2024 से आईटीआर अपडेशन से लेकर सिम कार्ड और बैंक लॉकर से जुड़े नियमों में बदलाव होगा। 

    1 जनवरी से होने रहे नए बदलावों को देखते हुए लोगों को आज यानी 31 दिसंबर 2023 तक अपने उन सभी अहम कामों को निपटा लेना होगा, जो नए साल में बदल जाएंगे। तो चलिए जानते हैं नए साल में क्या-क्या बदलने जा रहा है।

    1. वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए जुर्माने के साथ आईटीआर यानी आयक रिटर्न दाखिल करने की आखिरी तिथि 31 दिसंबर 2023 है। अगर आप तय सीमा से पहले ऐसा नहीं करते हैं तो आपके खिलाफ एक्शन भी हो सकता है। इतना ही नहीं, देर से आईटीआर फाइल करने वालों पर 5 हजार का जुर्माना भी लगाया जा सकता है। हालांकि, जिन लोगों की कुल आय पांच लाख से कम है, उन्हें केवल एक हजार जुर्माना देना होगा।
    2. बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के ऑनलाइन आधार अपडेट करवाने की आखिरी तारिख 31 दिसंबर 2023 है। अगर इस तारीख तक आधार में अपडेट नहीं करवा पाते हैं तो 1 जनवरी 2024 से आपको दस्तावेज में किसी तरह के बदलाव के लिए 50 रुपए देने होंगे।
    3. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के मुताबिक, बैंकों में लॉकर रखने वाले ग्राहकों के पास अब 31 तक संशोधित बैंक लॉकर अग्रीमेंट पर साइन करके जमान कराने का विकल्प है। नए नियम के मुताबिक, अगर इस समय सीमा तक वे ऐसा नहीं करते हैं तो 1 जनवरी 2024 से उनका बैंक लॉकर फ्रीज कर दिया जाएगा।
    4. 1 जनवरी 2024 से सिम कार्ड खरीदने और रखने के नियम में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। नए साल में अब सिम कार्ड खरीदने के वक्त ग्राहकों को केवाईसी जमा करना होगा। सिम कार्ड खरीदने के वक्त ही पेपर आधारित केवाईसी की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। सिम कार्ड लेने के वक्त आपको बायोमेट्रिक के जरिए अपनी डिटेल्स की पुष्टि करानी होगी।
    5. अगर आपके पास डीमैट अकाउंट है तो आपको और सतर्क रहने की जरूरत है। सेबी यानी भारतीय विनियामक प्रतिभूति बोर्ड ने डीमैट अकाउंट में नॉमिनेशन जोड़ने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2023 तय की है। ऐसे में जो भी अकाउंट होल्डर्स नॉमिनी नहीं जोड़ेंगे, उनका डीमैट अकाउंट 1 जनवरी 2024 से फ्रीज हो सकता है।
    6. हर महीने की तरह एलपीजी के रेट में अमूमन हर महीने की 1 तारीख को बदलाव होता है। नए साल के मौके पर आम आदमी को राहत मिलेगी या महंगाई का झटका लगेगा, यह कल पता चलेगा। 1 जनवरी 2024 को एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी होंगे।
  • ਪੰਜਾਬ : 4 ਵਿਧਾਇਕਾਂ ਨੇ ਰੋਡ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟ ਦਾ ਕੀਤਾ ਉਦਘਾਟਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਪੱਖੋਵਾਲ ਰੋਡ ਤੇ ਆਰਓਬੀ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟ ਦਾ ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ 4 ਵਿਧਾਇਕਾਂ ਨੇ ਉਦਘਾਟਨ ਕੀਤਾ। ਦੱਸ ਦਈਏ ਕਿ ਵਿਧਾਇਕ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਗੋਗੀ ਅਤੇ ਅਸ਼ੋਕ ਪਰਾਸ਼ਰ ਪੱਪੀ ਚੌਧਰੀ ਮਦਨ ਲਾਲ ਬੱਗਾ ਅਤੇ ਵਿਧਾਇਕ ਹਰਦੀਪ ਮੁੰਡੀਆਂ ਦੇ ਵੱਲੋਂ ਇਸ ਦਾ ਰਸਮੀ ਤੌਰ ਤੇ ਉਦਘਾਟਨ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਕਾਫੀ ਰਾਹਤ ਮਿਲੇਗੀ।

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹਾਂ ਵਿਧਾਇਕ ਅਸ਼ੋਕ ਪਰਾਸ਼ਰ ਪੱਪੀ ਅਤੇ ਵਿਧਾਇਕ ਚੌਧਰੀ ਮਦਨ ਲਾਲ ਬੱਗਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟ ਦੇ ਨਾਲ ਟਰੈਫਿਕ ਦੀ ਸਮੱਸਿਆਵਾਂ ਤੋਂ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਨਿਜਾਤ ਮਿਲੇਗੀ। ਹਾਲਾਂਕਿ ਬੀਤੇ ਦਿਨ ਇਸ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਕ੍ਰੈਡਿਟ ਵਾਰ ਵੀ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ।

  • पंजाब : लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    24 घटनाओं को दिया अंजाम

    कोटकपूरा : शहर में चोरी व लूटपाट की घटनाओं के बाद व्यापारियों ने कुछ दिन पहले ही शहर बंद करके पुलिस के खिलाफ रोष जताया था। जिसके बाद पुलिस ने थाना सिटी के एसएचओ को तबदील कर दिया था। नवनियुक्त एसएसओ इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा की अगुवाई में थाना सिटी पुलिस ने कार्यवाही करते हुए लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक महिला भी शामिल है जोकि लूटे गए सामान में से मोबाइल फोनों को आरोपियों से खरीद कर उसे आगे बेचने का काम करती थी। आरोपियों से छीने गए 4 मोबाइल व एक एक्टिवा बरामद की गई है।

    आरोपियों को अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया जा रहा है। प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने लूटपाट की 24 वारदातों में शामिल होना कबूल कर लिया है। इस मामले में डीएसपी शमशेर सिंह शेरगिल ने बताया कि आरोपियों ने फोकल प्वाइंट में कारोबारी हरिन्द्र सिंह आहूजा से भी लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। इसके अलावा अन्य छोटी बड़ी 24 घटनाओं को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों पर पहले भी कोटकपूरा व फरीदकोट में आपराधिक केस दर्ज है और इनकी गिरफ्तारी से कई मामलें सुझलने की उम्मीद है।

  • जालंधर : वाल्मीकि समाज के लोगों ने यूट्यूबर के खिलाफ किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

     जालंधर :  वाल्मीकि समाज के लोगों ने रविवार को उत्तर प्रदेश के यूट्यूबर के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि उसने अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर बन रहे एयरपोर्ट को श्री गुरु वाल्मीकि महाराज का नाम देने पर अभद्र टिप्पणी की गई है। समाज ने मामले की शिकायत थाना-4 की पुलिस को दी है।

    समाज के लोगों ने कहा कि उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के रहने वाले बलराज भूषण नाम के एक व्यक्ति ने अपने यूट्यूब चैनल पर भगवान श्री वाल्मीकि महाराज पर अभद्र टिप्पणी की है। जिसमें उसने कहा कि अयोध्या एयरपोर्ट का नाम श्री राम के नाम पर होना चाहिए न कि वाल्मीकि जी के नाम पर। 
    यही नहीं, उक्त यूट्यूबर ने भगवान वाल्मीकि पर अन्य कई टिप्पणियां की। जब वीडियो जालंधर के वाल्मीकि समाज के पास पहुंचा तो उन्होंने इस पर सख्त विरोध जताया। पिछले 24 घंटे में उक्त यूट्यूब पर के खिलाफ जालंधर पुलिस को 2 शिकायतें दी गई है। पहली देर रात थाना भार्गव कैंप में और दूसरी रविवार को थाना-4 में शिकायत पहुंची है। 

    रविवार को वाल्मीकि समाज के आगुओ द्वारा श्री वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक) से सटे थाना-4 में प्रदर्शन किया गया और लिखित में शिकायत दी गई। वाल्मीकि समाज ने कहा है कि उक्त आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए और साथ ही उक्त यूट्यूबर की अगर जल्द गिरफ्तारी नहीं होगी तो प्रदर्शन पंजाब स्तर पर लेकर जाया जाएगा।

  • ਪੰਜਾਬ : ATM ਚੋਰ ਗਿਰੋਹ ਦੇ 3 ਦੋਸ਼ੀ ਗਿਰਫ਼ਤਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ  

    ਬਠਿੰਡਾ: ਥਾਣਾ ਨੰਦਗੜ੍ਹ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਐ.ਟੀ.ਐਮ ਚੋਰ ਗਿਰੋਹ ਦੇ 3 ਮੇਮਬੈਰਾ ਨੂੰ ਗਿਰਫ਼ਤਾਰ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਐਸਪੀ ਸਿਟੀ ਨਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪਿੰਡ ਘੁੱਦਾ ਵਿਖੇ ਰਾਤ ਨੂੰ ਐਸ.ਬੀ.ਆਈ ਬਰਾਂਚ ਦੇ ਏਟੀਐਮ ਨੂੰ ਇਸ ਗੋਰੋਹ ਨੇ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਬਣਾ ਕੇ ਚੋਰੀ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦੇਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ।

    ਚੋਰਾ ਨੇ ਏਟੀਐਮ ਚ ਲੱਗੇ ਸੀਸੀਟੀ ਕੈਮਰੇ ਉੱਤੇ ਕਾਲੇ ਰੰਗ ਦੀ ਸਪਰੇ ਕਰ ਹੋਟਰ ਦੀਆਂ ਤਾਰਾਂ ਕੱਟ ਦਿੱਤੀਆਂ ਤਾਂ ਕਿ ਕੈਮਰੇ ਵਿੱਚ ਨਾ ਕੈਦ ਹੋ ਸਕਣ। ਇਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਗੈਸ ਕਟਰ ਨਾਲ ਏਟੀਐਮ ਨੂੰ ਤੋੜਨ ਪੈਸੇ ਚੋਰੀ ਕਰਨ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਤਿੰਨਾਂ ਚੋਰਾਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰ ਲਿੱਤਾ ਅਤੇ ਇਨਾ ਕੋਲੋਂ ਗੈਸ ਕਟਰ ਵੀ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਫੜੇ ਗਏ ਚੋਰ ਸਟੂਡੈਂਟ ਹਨ , ਇੱਕ ਐਮਏ ਅਤੇ ਦੂਸਰਾ ਬੀਏ ਦੀ ਪੜ੍ਹਾਈ ਕਰ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਰਾਤੋ ਰਾਤ ਅਮੀਰ ਬਣਨ ਦੇ ਚੱਕਰ ਅਤੇ  ਐਸ਼ ਪ੍ਰਸਤੀ ਦੀ  ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਜੀਣ ਦੇ ਲਾਲਚ ਵਿੱਚ ਇਹਨਾਂ ਨੇ ਏਟੀਐਮ ਤੋੜ ਕੇ ਚੋਰੀ ਕਰਨ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਸੀ।

    ਐਸ.ਪੀ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ 2023 ਸਾਲ ਦੇ ਵਿੱਚ ਬਠਿੰਡਾ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕੁੱਲ  583 ਐਫ ਆਈ ਆਰ ਦਰਜ ਕੀਤੀਆਂ ਹਨ । ਜਿਨਾਂ  ਵਿੱਚੋਂ 951 ਦੋਸ਼ੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤੇ ਹਨ। 
    ਪੁਲਿਸ ਨੇ 12.8 ਗ੍ਰਾਮ ਹੀਰੋਇਨ, 33 ਕਿਲੋ ਅਫੀਮ ,239 ਕਿਲੋ ਚੂਰਾ ਪੋਸਟ , 3.48. ਲੱਖ ਨਸ਼ੀਲੀ ਗੋਲੀਆਂ ਅਤੇ 43 ਲੱਖ ਦੀ ਡਰੱਗ ਮਨੀ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਉਸਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਪੁਲਿਸ ਨੇ 17 ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਭਗੋੜਿਆਂ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ ਹੈ।