फिरोजपुर: पंजाब सरकार और पुलिस नशे को रोकने के प्रयास कर रही है। वहीं कुछ पुलिस कर्मी वर्दी को दागदार कर रहे है। ऐसी ही एक मामला फिरोजपुर से सामने आया है। एसपी इन्वेस्टिगेशन रणधीर कुमार ने बताया कि उक्त पुलिस कर्मी का नाम सतपाल है और वह इस समय थाना मुखु में तैनात है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। देखा जा रहा हैकि वीडियो कितने दिन पुराना है। वहीं पुलिस अधिकारी ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए सतपाल को सस्पेंड कर दिया है और उसे इलाज के लिए नशा छुड़ाओ केंद्र भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्होंने पहली कार्रवाई करते हुए इस कर्मचारी को लाइन हाजिर करके सस्पेंड कर दिया गया हैऔर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे सरेआम पुलिस चिट्टे का सेवन कर रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
Blog
-

जालंधर के युवक की कनाडा में हुई मौत, दो दिन पहले था जन्मदिन
जालंधर, ENS: विदेशों से रोजाना पंजाबी युवाओं की मौत की खबरें सामने आ रही हैं। वहीं ताजा मामला कनाडा से सामने आया है, जहां एक पंजाबी युवक की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अमन सैनी निवासी गोराया, जालंधर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उक्त युवक का दो दिन पहले जन्मदिन था। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमन सैनी कुछ वर्षों से अपने भाई, मां, पत्नी और बेटे के साथ कनाडा में रह रहा था। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।
-

पंजाबः महिला कांग्रेस का पुनर्गठन, 34 सदस्यीय नई टीम का किया ऐलान
चंडीगढ़ः पंजाब महिला कांग्रेस का आज पुनर्गठन करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नीता डिसूजा ने 34 सदस्यों की नई टीम का ऐलान कर दिया है। पंजाब अध्यक्ष गुरशरण कौर रंधावा और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वाड़िंग को भेजी गई सूची के मुताबिक नई टीम में 6 उपाध्यक्ष, 12 महासचिव और 16 सचिव नियुक्त किए गए हैं।
जिसमें लुधियाना की लीना टपारिया, मोगा की जगदर्शन कौर, संगरूर की मलकीत कौर सहोता, बठिंडा की सिमरत धालीवाल, गुरदर्शन कौर और फतेहगढ़ साहिब की नीलम रानी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। महासचिवों में रीना चोपड़ा, सुरजीत कौर, वंदना सैनी, सुखजीत कौर, संतोष रानी, भूपिंदर कौर गिल, मीनाक्षी वर्मा, हरसिमरत कौर, हरमंदिर कौर, गुरदीप कौर, शमी निश्चल और अमनदीप कौर के नाम शामिल हैं।
-

पंजाबः तेज बरसात से मिली गर्मी से राहत, जलभराव से लोग हुए परेशान
चंडीगढ़ः पंजाब में मौसम विभाग ने शनिवार-रविवार को पंजाब में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया हुआ था। पंजाब के माझा व दोआबा क्षेत्रों के आठ जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, शहीद भगत सिंह नगर, कपूरथला व जालंधर के लिए शनिवार को ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ था। 10 व 11 जुलाई को सूबे के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं शनिवार सुबह तेज बरसात हो रही है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। कई इलाकों में आधी रात के बाद हुई झमाझम बरसात से पारा गिर गया। वहीं निचले इलाकों में पानी भरने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।कपूरथला में आधी रात को बारिश शुरू हुई जो सुबह तक जारी रही। वहीं लुधियाना, गुरदासपुर, अमृतसर, जलालाबाद और जालंधर में भी सुबह से बरसात हो रही है।
अमृतसर में सुबह से हो रही बारिश के चलते सड़कों पर एक बार फिर पानी जमा हो गया है। जिसके चलते सब से अधिक मुश्किल वाहन चालकों को आ रही है। दोपहिया वाहन चालकों के वाहन पानी में बंद हो गए। बारिश के कारण अमृतसर के बस स्टैंड, खालसा कॉलेज, रेसकोर्स रोड, लारेंस रोड, एनम सिनेमा रोड, रंजीत एवेन्यू, पाश इलाका रानी का बाग, बटाला रोड, मजीठा रोड, रत्न सिंह का चौक, पुतलीघर और सुल्तानविंड रोड में भी बारिश का पानी सड़कों पर जमा हुआ है। दूसरी तरफ कृषि विशेषज्ञ इस बारिश को धान के लिए लाभदायक बता रहे हैं। इस बारिश के कारण सब्जियों की फसल पूरी तरह खराब हो गई है। खेतों में जमा पानी के करण काफी क्षेत्र में सब्जियों की फसल प्रभावित हुई है।
-

शर्मसार! ऑफिस खाली होते ही महिला सफाई कर्मचारी के साथ बाबू साहब को सूझी आशिकी, सामने आया CCTV फुटेज
शाहजहांपुर: वैसे तो सरकारी कार्यालय सरकारी कामकाज के लिए होता है, लेकिन कुछ ऐसे कर्मचारी होते हैं जो यहां कुर्सी तोड़ने आते हैं। वहीं, कुछ ऐसे भी कर्मचारी होते हैं जो महिला कर्मचारियों को ताड़ने पहुंचते हैं। ऐसा ही एक मामला जलालाबाद नगर पालिका कार्यालय से सामने आया है, जहां पदस्थ बाबू महिला सफाई कर्मचारी के साथ अश्लील हरकत करते देखा गया है। बाबू की हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, वीडियो सामने आने के बाद निगम के चेयरमैन ने दोनों से स्पष्टीकरण मांगा है।
मिली जानकारी के अनुसार वायरल हो रहा वीडियो कार्यालय में लगे सीसीटीवी का है। इसमें बाबू शफीक उर्फ गफ्फार अपनी कुर्सी पर बैठा है और महिला कर्मचारी उसके बुलाने पर पास आती है। इसके बाद बाबू महिला कर्मचारी से अश्लील हरकतें शुरू कर देता है। वीडियो देखने से ऐसा लग रहा है कि शुरुआत में महिला कर्मचारी बाबू की हरकतों का विरोध भी करती है। वह हाथ पकड़ने की कोशिश करता है। वीडियो नगर पालिका जलालाबाद कार्यालय के अंदर का होने की जानकारी मिलते ही खलबली मच गई। हालांकि आरोपी बाबू ने वीडियो को फर्जी बता रहा है।
बताया जा रहा है कि बाबू पिछले काफी दिनों से सफाई कर्मचारी महिला से गंदी हरकतें कर रहा था। इसके बाद कार्यालय में तैनात कर्मचारी ने बाबू की हरकतों का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। नगर पालिका के चेयरमैन ने वीडियो में दिख रहे दोनों कर्मचारियों को स्पष्टीकरण का नोटिस जारी किया है। इसके बाद मामले में आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है। सोशल मीडिया पर बाबू की अश्लील हरकतों का वीडियो वायरल होने और बाबू के मुस्लिम होने से हिन्दूवादी संगठन हरकत में आ गए हैं। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल का कहना है कि शाहजहांपुर में कई जगहों पर जिहादी लोग हिंदू महिलाओं और लड़कियों को शिकार बना रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो बड़े आंदोलन की भी चेतावनी दी।
-

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने की धान की रोपाई, चलाया ट्रैक्टर, देखें वीडियो
सोनीपतः कांग्रेस नेता राहुल गांधी अलग-अलग अवतारों में इन दिनों दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले वो ट्रक ड्राइवर के साथ घूमते नजर आए थे। कुछ दिनों पहले ही वो एक मैकेनिक के साथ एक बाइक की दुकान में देखे गए थे। इसी कड़ी में अब राहुल गांधी धान की रोपाई करते देखे गए हैं। दरअसल राहुल गांधी शनिवार को हरियाणा स्थित सोनीपत जिले के बरोदा हल्के के एक गांव में पहुंचे थे। यहां उन्होंने खेतों में काम कर रहे किसानों के साथ काम किया और किसानों के साथ मिलकर धान की रोपाई की।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी हिमाचल प्रदेश की ओर जा रहे थे। इसी दौरान वे रास्ते में उतरकर मदीना गांव के खेतों में जा पहुंचे। यहां किसान धान की रोपाई कर रहे थे। इस कारण खेत में पानी भरा हुआ था। तभी राहुल गांधी कार से उतरे और खेत में जा पहुंचे। यहां उन्होंने ट्रैक्टर से जुताई की और मजदूरों के साथ मिलकर धान की रोपाई भी की। राहुल ने वहां मौजूद किसानों का हाल जाना और खेती संबंधित बातचीत भी की। राहुल गांधी इस दौरान सफेद टीशर्ट और लोअर में दिखाई दिए। इससे पहले भी राहुल गांधी कई अवतारों में दिख चुके हैं।
बीते दिनों राहुल गांधी एक बाइक मैकेनिक की दुकान पर बाइक को ठीक करते दिखाई दिए थे। इस दौरान दिल्ली स्थित करोल बाग के साइकिल मार्केट पहुंचे राहुल गांधी ने साइकिल व्यापारियों से बात की थी। उन्होंने मैकेनिक से बाइक ठीक करने की कला सीखी। कांग्रेस पार्टी ने करोल बाग की साइकिल मार्केट पहुंचे राहुल गांधी की तस्वीर को शेयर करेत हुए कहा कि यही हाथ हिंदुस्तान बनाते हैं। इन कपड़ों पर लगी कालिख हमारी खुद्दारी है। ऐसे हाथों को हौसला देने का काम एक ही करता है।
-

बड़ा हादसाः सरकारी बस और क्रूजर के बीच भयानक टक्कर, 8 की मौत
जींदः आज सुबह जींद के भिवानी रोड पर एक भीषण हादसे का मामला सामने आया है। हादसा इतना भयानक था कि इस घटना दौरान 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि में करीब 10 लोग घायल हुए हैं। हादसा गांव बीबीपुर के पास हरियाणा रोडवेज की बस और क्रूजर गाड़ी के बीच आमने-सामने की टक्कर से हुआ। हादसे की शुरुआती वजह बारिश बताई जा रही है। मौके पर चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में 6 एंबुलेंस मौके पर भेजी गईं। वहीं, सिविल अस्पताल में स्टाफ को अलर्ट करते हुए डॉक्टरों को इमरजेंसी में पहुंचने के निर्देश दिए। डीएसपी रोहताश ढुल भी मौके पर हैं। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है. क्रूजर में अभी भी शव फंसे हुए हैं।

बताया गया है कि भिवानी रोडवेज डिपो की एक बस सुबह 9.30 बजे जींद बस स्टैंड से रवाना हुई। जब वह भिवानी रोड पर बीबीपुर गांव के पास पहुंची तो मुंढाल से सवारी लेकर आ रही क्रूजर जीप से उसकी आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि इस हादसे में क्रूजर जीप के परखच्चे उड़ गए। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी घायलों को सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां 2 लोगों की मौत हो गई।
जींद में हुए इस भीषण हादसे में 3 महिलाएं, 1 बच्चा और 6 अन्य समेत 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी का इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया है। सिविल अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला ने बताया कि सभी डॉक्टरों को तुरंत सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचने के लिए कहा गया है। घायलों का इलाज किया जा रहा है। फिलहाल हादसे की वजह के बारे में कोई जानकारी नहीं है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि भारी बारिश के कारण सामने कुछ दिखाई नहीं देने के कारण यह हादसा हुआ।
-

जालंधरः 24 वर्षीय उद्योगपति अभीजीत भारज की सड़क हादसे में मौत
जालंधर,ENS: शहर के युवा उद्योगपति अभिजीत भारज की सड़क हादसे में मौत होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक अभीजित भारज की देर रात फगवाड़ा चंडीगढ़ हाईवे पर एक्सीडेंट हो गया था। इस दर्दनाक हादसे मे 24 वर्षीय अभीजित भारज की मौत हो गई। अभीजित भारज एक्टिव टूल के मालिक नरेन्द्र भारज के भतीजे और गुरनाम भारज के बेटा है। वहीं घटना की जानकारी देते हुए कपूरथला के एसएसपी राजपाल सिंह संधू ने बताया कि देर रात अभीजित भारज अपने बीएमडब्ल्यू मोटर साईकल पर राईड के लिए निकला था। हाईवे पर ही उसकी बाईक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिर गया। हादसे में अभीजित की मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभीजित भारज का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं इस घटना के बाद इलाके में शोक की लहर छा गई है।
-

इंसानियत शर्मसार! जूते के फीते से गला घोंटकर पिता का किया कत्ल
बुलंदशहरः उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर से इंसानियत शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां बेटे ने जूते के फीते से पिता का कत्ल कर दिया। पुलिस बेटे के दांतों के निशान से कातिल तक जा पहुंची। बताया जा रहा है कि रुपयों के लालच के कारण बेटे ने कत्ल दिया। दरअसल थाना औरंगाबाद क्षेत्र के गांव सुरजावली में बीते 24 जून को महावीर नाम के शख्स की हत्या हुई थी। पुलिस ने महावीर हत्याकांड का खुलासा किया तो महावीर की हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका बड़ा बेटा राजकुमार उर्फ राजू ही निकला जिसने 1 लाख रुपये के लिए अपने पिता महावीर की जूते के फीते से गला दबाकर हत्या कर दी थी।
पुलिस ने हत्यारे बेटे राजू को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। आरोपी बेटा राजू शराब पीने का आदी बताया जा रहा है। इस हत्याकांड का खुलासा करने के लिए पुलिस ने गुजरात के प्रयोगशाला की भी मदद ली थी। दरअसल मृतक महावीर के शरीर पर दांत से काटने के निशान थे, जिन्हें पुलिस ने फोटो खींचकर गुजरात प्रयोगशाला लैब के लिए भेजा था। इसके बाद परिवार पर शक हुआ और पुलिस ने परिवार के लोगों के दांतो के निशान प्रयोगशाला के लिए भेजे। जांच के बाद खुलासा हुआ कि उनके बड़े बेटे ने ही पिता की हत्या की है।
पुलिस ने आरोपी बेटे के कब्जे से कपड़े और डायरी और बैंक की पासबुक बरामद की है। फिलहाल आरोपी बेटा अपना गुनाह कबूल करते हुए फूट-फूटकर रोने लगा। बताया जाता है मृतक पिता महावीर आरोपी बेटे राजू से सबसे ज्यादा प्यार किया करता था लेकिन महज चंद रुपयों की खातिर बेटा राजू बाप का कातिल बन गया और मौत की नींद सुला दिया। एएसपी अनुकृति शर्मा ने बताया कि महावीर हत्याकांड का खुलासा किया गया है। महावीर की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उनके बड़े बेटे राजू ने की थी। फिलहाल राजू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और राजू के कब्जे से आला कत्ल बरामद किया गया है।
-

पंजाबः Navjot Sidhu के घर जाने वाली सड़क पर बने पुल को तोड़ने के आदेश जारी
अमृतसरः नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने नवजोत सिद्धू की आवासीय कॉलोनी होली सिटी में प्रवेश के लिए तुंग ढाब नाले पर बने पुल को अवैध घोषित कर दिया है। इस दौरान नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने इस पुल को तोड़ने का आदेश दिया है। करोड़ों रुपये खर्च कर एक दशक से अधिक समय से कॉलोनी में रह रहे लोग अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। लोग इस कॉलोनाइजर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने की मांग कर रहे हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, अमृतसर एयरपोर्ट रोड के पास बाइपास पर बनी यह कॉलोनी पिछले कुछ सालों से विवादों में है। कॉलोनाइजर द्वारा की गई कई अनियमितताओं को लेकर कॉलोनीवासी पहले ही सरकार और माननीय उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटा चुके हैं। कॉलोनी काटने से पहले कॉलोनी के बाहर से अटारी सीमा की ओर जाने वाले मुख्य राजमार्ग के साथ बहने वाले तुंग ढाब नाले पर कॉलोनाइजर द्वारा कथित तौर पर अवैध रूप से एक पुल का निर्माण किया गया था। इस संबंध में विभाग को 2004 में इस अवैध पुल के बारे में शिकायत मिली थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को जांच करने को कहा गया था।
फिर 15/6/2004 को विभाग के अधिकारियों ने कार्यकारी इंजीनियर अमृतसर जल निकास मंडल को पत्र नंबर 511 के माध्यम से सूचित किया कि आपके पत्र नंबर पीठ अंक नंबर 2806/2004 ਮਿਤੀ 14/6/2004 के तहत इलाके के जेई ने और अन्य टीम के साथ मौके पर जाकर देखा गया है कि नाले की भुर्जी 35150 के सामने बनाया जा रहा यह पुल अवैध है। हैरानी की बात यह है कि 20 साल तक इस रिपोर्ट पर विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लग रहा है। इसके अलावा, आश्चर्य की बात यह है कि इस कॉलोनाइजर को लाइसेंस पुड्डा द्वारा किए गए कार्यों को देखने के बाद जारी किया गया था। पिछले 20 सालों से इस क्लोनाइजर ने अरबों रुपये कमाए हैं और लोगों व सरकार के साथ बड़ा धोखा किया है।
इस क्लोनाइजर द्वारा नाले के पास सरकारी सड़क को खोद दिया गया है लेकिन विभाग इस पर भी मौन धारकर बैठा है। आज नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के द्वारा कॉलोनी के मुख्य द्वार पर लगाए गए पुल के अवैध होने के नोटिस से लोगों पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। उधर, होली सिटी टाउनशिप एसोसिएशन ने पंजाब के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांग की है कि इस कॉलोनाइजर के खिलाफ सरकार और लोगों से धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया जाए और उसे जेल में डाला जाए।
