Blog

  • सरकार ने 28 जनवरी को छुट्टी का किया ऐलान

    सरकार ने 28 जनवरी को छुट्टी का किया ऐलान

    जयपुरः प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बीच जातिगत समीकरण साधने की तैयारी में दोनों ही प्रमुख दल लगे हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 28 जनवरी को भीलवाड़ा के आसींद में देवनारायण जयंती पर बड़ी सभा कर गुर्जर वोट बैंक को साधने की कोशिश करेंगे, लेकिन इससे पहले प्रदेश की गहलोत सरकार ने बड़ा दांव खेल दिया है। सरकार ने देवनारायण जयंती पर राजकीय अवकाश घोषित कर मोदी की सभा को काउंटर करने की कोशिश की है। 

    देवनारायण जयंती पर राजकीय अवकाश

    सामान्य प्रशासन विभाग ने देवनारायण जयंती पर राजकीय अवकाश घोषित करने का प्रस्ताव बनाकर मुख्यमंत्री कार्यालय भेजा था, जिसे सीएम गहलोत ने अनुमति दे दी है। अब प्रदेश में देवनारायण जयंती पर राजकीय अवकाश घोषित रहेगा। जानकारों की मानें तो गहलोत सरकार मोदी की सभा से पहले यह बड़ा दांव खेलकर 2018 में अपने साथ जुड़े गुर्जर वोट बैंक को बनाए रखने की कोशिश की है।

    प्रदेश में 7 प्रतिशत वोट बैंक पर नजर 

    बता दें कि प्रदेश में करब 7 फीसदी गुर्जर वोट बैंक है। 14 जिलों की करीब 60 फीसदी से ज्यादा विधानसभा सीटों पर गुर्जर समाज अपना प्रभाव रखता है। यही वजह है कि बीजेपी और कांग्रेस, दोनों ही पार्टियां गुर्जर समाज के वोट बैंक पर अपनी नजर जमाए हुए हैं।

    देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ने जताया आभार

    देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष और नदबई विधायक जोगिन्दर सिंह अवाना ने 28 जनवरी 2023 को देवनारायण भगवान की 1111वें जन्मोत्सव के अवसर पर राजकीय अवकाश की मांग स्वीकार करने के लिए माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया। अवाना ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हमेशा गुर्जर और MBC समुदाय की मांग पर सकारात्मक रुख रखा है, साथ ही देवनारायण भगवान के जन्मोत्सव पर हमारे समाज की राजकीय अवकाश घोषित करने की मांग को स्वीकृति देकर समाज को मजबूत कर दिया है। अवाना ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए गुर्जर समाज के आंदोलनों पर कभी बल प्रयोग नहीं किया गया, जबकि भाजपा सरकार ने गोलियों से 73 गुर्जरों की हत्या की।

  • जालंधर: वांछित भगौड़ा गिरफतार

    जालंधर: वांछित भगौड़ा गिरफतार

    जालंधर/हर्ष: पीओ स्टाफ की पुलिस ने एक वांछित भगौड़े को गिरफतार किया है। गिरफतार व्यक्ति की पहचान सरबजीत सिंग उफ लवली पूत्र लाभ सिंह निवासी लसूड़ी मौहला के रूप में हुई है। पीऔ सटाफ के प्रभारी सुरजीत सिंह जौड़ा ने बताया की थाना भार्गव कैंप 3 मार्च 2020 को मुकदमा नं. 58 आईपीसी धारा 188 और 269 के तहत दर्ज किया गया था, जिसमें अदालत ने आरोपित सरबजीत को 17 जनवरी 2023 को भगोडा करार कर दिया था। आरोपित को पीऔ सटाफ के प्रभारी सुरजीत सिंह जौड़ा ने आपनी टीम सहित घर से दबोचा।

  • DGCA का Go First Airline पर बड़ा एक्शन, जाने मामला

    DGCA का Go First Airline पर बड़ा एक्शन, जाने मामला

    नई दिल्लीः गो फर्स्ट एयरलाइन पर डीजीसीए ने 10 लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया है। ये जुर्माना इसलिए लगाया गया है क्योंकि इस साल 9 जनवरी को जब इस एयरलाइन के विमान ने उड़ान भरी, 55 यात्री एयरपोर्ट पर ही रह गए थे। उस विमान ने बेंगलुरू से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। डीजीसीए द्वारा ये जुर्माना भी उस समय लगाया गया है जब एयरलाइन ने इस घटना के लिए माफी मांग ली थी और प्रभावित यात्रियों के लिए एक बड़ा ऐलान भी किया था।

    क्यों हुआ ये एक्शन?

    कहा गया था कि सभी प्रभावित यात्रियों को अगले 12 महीनों में किसी भी घरेलू क्षेत्र में यात्रा के लिए एक मुफ्त टिकट दिया जाएगा। इस मामले में एक जांच भी शुरू की गई थी और उस दिन विमान में जो भी स्टाफ मौजूद रहा, सभी को रोस्टर से बाहर कर दिया गया था। लेकिन फिर भी क्योंकि ये चूक बड़ी रही और कई यात्रियों पर इसका असर पड़ा, जिसके बाद आज डीजीसीए ने कड़ा फैसला लिया।

    सुर्खियों में भारत की एयरलाइन

    वैसे इस मामले में जो यात्री परेशान हुए उनका दावा था कि उनके सामान को तो विमान में लोड कर दिया गया था। सिर्फ उन्हें ही छोड़कर उड़ा गया। बड़ी बात ये रही कि काफी देर तक उन यात्रियों को इस बात की जानकारी नहीं थी कि उनका विमान उड़ान भर चुका है। बाद में एयरलाइन ने दूसरे विमानों की मदद से प्रभावित यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाया। अब पिछले कुछ समय से लगातार भारतीय एयरलाइन गलत कारणों की वजह से खबरों में बनी हुई हैं। कभी एअर इंडिया के विमान में पेशाब कांड हो जाता है तो कभी किसी विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कई यात्रियों की जान को जोखिम में डालती है। घटनाएं अलग रहती हैं, जगह अलग रहती हैं, लेकिन ऐसी घटनाएं लगातार होती रहती हैं।

  • ऊना में खनन माफिया के खिलाफ फिर चला पुलिस का डंडा 

    ऊना में खनन माफिया के खिलाफ फिर चला पुलिस का डंडा 

    स्वां नदी से अवैध खनन करते 24 वाहनों को कब्जे में लिया
    ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना में लंबे अरसे से पांव पसार रहे खनन माफिया के खिलाफ पुलिस का डंडा लगातार चल रहा है। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर वीरवार देर रात ऊना पुलिस की अलग-अलग टीमें हरोली व ऊना क्षेत्र के स्वां नदी में पहुंची। पुलिस ने पाया कि खनन माफिया रात के अंधेरे में स्वां नदी का छीना छलनी कर रहा है। इस दौरान पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 24 वाहनों को कब्जे में लिया। रात की कार्रवाई के बाद शुक्रवार सुबह जिला के पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर पुलिस टीम के साथ संतोषगढ़, हरोली व ऊना में स्वां नदी में पहुंचे। पुलिस टीम के साथ-साथ खनन विभाग व राजस्व विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
    एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने ड्रोन के जरिए स्वां नदी का निरीक्षण करते हुए खनन माफिया के कारनामों की तस्वीरें भी कैद की। निरीक्षण के दौरान स्वां नदी में रेत के लगे पहाड़ जैसे डंप और खनन माफिया द्वारा पीले पंजे से स्वां नदी में किये गए गड्ढे देख पुलिस के अधिकारी भी दंग रह गए। इस दौरान एसपी ऊना ने खनन विभाग के अधिकारियों को रेत के डंप कब्जे में लेने के साथ साथ खनन माफिया द्वारा छलनी की गई स्वां नदी का सर्वेयर से दौरा करवाने के भी निर्देश दिए। पुलिस द्वारा देर रात की गई इस कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मच गया है।
    वहीं एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि ऊना पुलिस खनन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति से काम कर रही है, इससे पहले भी पुलिस द्वारा अवैध खनन पर एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि इसी माह पुलिस द्वारा अवैध खनन को लेकर 5 एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि स्वां नदी करीब 65 किलोमीटर में फैली हुई है और ऐसे में पुलिस स्टाफ की कमी के चलते कार्रवाई में मुश्किल पेश आ रही है। एसपी ऊना ने बताया कि पुलिस मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बल की डिमांड भी की गई ताकि जिला ऊना में अवैध खनन के धंधे पर पूरी तरह से लगाम लगाई जा सके।
    एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने अवैध खनन को लेकर पुलिस द्वारा दर्ज किए जा रहे मामलों को जांच के बाद ईडी के सुपुर्द करने का भी दावा किया। एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि पुलिस द्वारा पहले भी चार एफआईआर ईडी को भेजी गई थी जिसपर ईडी द्वारा कार्रवाई भी की गई है।
  • पुलिस ने बड़ी वारदात को किया नाकाम, दो आरोपियों को काबू कर किए हथियार बरामद

    पुलिस ने बड़ी वारदात को किया नाकाम, दो आरोपियों को काबू कर किए हथियार बरामद

    फाजिल्काः पंजाब के गैंगस्टरों को हथियार सप्लाई करने आए दो युवकों को स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने नकली भारतीय करंसी के साथ गिरफ्तार किया है। स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने इन युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। काबू किए गए दोनों युवक राजस्थान के रहने वाले है।

    जिनसे .32 बोर के 2 जिंदा रौंद सहित 7 पिस्टल, 2 जिंदा रौंद सहित एक पिस्टल 315 बोर, और 9650 रुपए की भारतीय नकली कंरसी बरामद की गई है। काबू किए युवकों को माननीय अदालत में पेश किया गया है और मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि उक्त युवक पंजाब के गैंगस्टरों को ये हथियार देने आया था। जिससे किसी बड़ी घटना को अंजाम दिया जाना था।

  • आप विधायक की सरपंच के बेटे को धमकी, वीडियो वायरल

    आप विधायक की सरपंच के बेटे को धमकी, वीडियो वायरल

    भदौड़: मोहल्ला क्लीनिक खोले जाने के दौरान भदौड़ हलके से विधायक लाभ सिंह उगोके की एक वीडियो काफी वायरल हो रही है। दरअसल, मोहल्ला क्लीनिक कार्यक्रम के दौरान विधायक उगोके और सरपंच के बेटे में बातचीत हो रही थी। इसी दौरान विधायक लोगों के बीच अपना आपा खो बैठे और सरपंच के बेटे को थप्पड़ मारने की धमकी दे डाली। दरअसल, हलके के गांव सहिणा में मोहल्ला क्नीनिक खोले जाने दौरान आप का वहां पर विरोध हो रहा था।

    लोगों का कहना था कि जिस जगह पर यह क्लीनिक खोला जा रहा था वहां पर पहले हैल्थ सेंटर था। इस दौरान विधायक उगोके के साथ सरपंच के बेटे की बहस हो गई। इस दौरान सरपंच के बेटे ने विधायक उगोके से कहा कि आप ने चुनाव में वादा किया था कि 17 बिस्तर का अस्पताल बनाएंगे, लेकिन बना नहीं। इस पर विधायक उगोके ने जवाब दिया कि उन्होंने ऐसा कोई वादा नहीं किया।

    इस बातचीत के दौरान सरपंच के बेटे ने विधायक से कहा कि वह उनकी रिस्पेक्ट करता है। इस बीच उगोके ने भी कह दिया कि हम भी रिस्पेक्ट ही कर रहे है। नहीं तो मार-मार लफड़े तैनू अंदर सुटि्टया हुंदा ना फिर पता चल जाता। इस घटना दौरान पंजाब पुलिस के जवान तथा अधिकारी भी मौजूद थे। जिन्होंने मामला बढ़ता देख दोनों को शांत करवाया। हालांकि इस घटना के बाद उगोके ने थप्पड़ मारे जाने की बात कहे जाने से इन्कार कर दिया है।

    उन्होंने कहा कि वह कुछ बातों को लेकर झूठ बोल रहा था। उगोके का कहना है कि उन्होंने यह कहा था कि अगर कोई और सरकार होती तो उसे थप्पड़ मार कर अंदर कर दिया होता। विधायक लाभ सिंह उगोके ने कहा कि उनकी कोई ऐसी मंशी नहीं थी कि किसी को बुरा लगे। वह यह कहना चाहते थे कि यदि कोई अन्य सरकार होती तो अभी तक उसकी कोई सुनवाई नहीं होनी थी। आप पार्टी के विधायक तो लोगों के बीच जाकर उनकी बात सुनते है। आप सरकार की छवि को खराब करनी की कोशिश की जा रही है।

  • सडक हादसे में 2 व्यक्तियों की मौत

    सडक हादसे में 2 व्यक्तियों की मौत

    मलोटः जिला मुक्तसर के हलका मलोट में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 2 व्यक्तियों की मौत होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार सुबह मलोट से व्यक्ति एक्टिवा से गांव अबुल खुराना की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात व्हीकल ने एक्टिवा सवार व्यक्तियों को टक्कर मार दी। जिससे की दोनों की मौके ही पर मौत हो गई। जिन्हें सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर दोनों को मृतक घोषित कर दिया गया।

    मृतकों की पहचान गुलाब राम (45) पुत्र जगदीश राम वासी सादुलगढ़ मानसा तथा काला पुत्र डीसी सिंह गांव छापियांवाली के रुप में हुई है। पुलिस द्वारा अपनी कार्रवाई करके शव परिजनों को सौंप दिए तथा टक्कर मारने वाले अज्ञात व्हीकल की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि यह दोनों व्यक्ति इमारतों में ठेकेदारी का कार्य करते थे। इसी दौरान काम के सिलसिल से ही यह दोनों गांव अबुल खुराना की तरफ किसी इमारतों का कार्य देखने के लिए जा रहे थे। जिस दौरान यह हादसा हो गया और दोनों की मौत हो गई।

  • कार और एक्टिवा की भयानक टक्कर में एक की मौत

    कार और एक्टिवा की भयानक टक्कर में एक की मौत

    अमृतसरः पुतलीघर रोड पर भयानक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां कार और एक्टिवा की भयानक टक्कर हुई। हादसा इतना दर्दनाक था कि इस हादसे में एक्टिवा सवार की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार तेज रफ्तार कार के कारण यह हादसा हुआ है। हालांकि इस घटना में कार में सवार 2 लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस घटना में एक्टिवा के परखच्चे उड़ गए, जबकि कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। 

  • विजिलेंस ने रंगे हाथों पाश्टां हल्के के पटवारी और करिंदे को किया गिरफ्तार

    विजिलेंस ने रंगे हाथों पाश्टां हल्के के पटवारी और करिंदे को किया गिरफ्तार

    फगवाड़ाः पंजाब सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत आज विजिलेंस की टीन में छापेमारी करके फगवाड़ा के पाश्टां हल्के के पटवारी व उसके करिंदे को 40 हज़ार रूपए रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। विजिलेंस टीम ने मौके पर काबू किए आरोपियों से रिश्वत के रंग लगे नोट बरामद किए हैं। विजिलेंस के प्रवक्ता ने बताया कि गोबिंद नगर निवासी शिवराज राणा ने विजिंलेंस ब्यूरो में शिकायत दी थी।

    इस दौरान शिकायतकर्ता ने बताया था कि उनका किसी के साथ जमीनी विवाद था। वे कोर्ट केस जीत गए और फिर जमीन का इंतकाल दर्ज करवाने के लिए पाश्टां हल्का के पटवारी सोढ़ी सिंह से मिले। इस दौरान शिकायतकर्ता का आरोप था कि पटवारी सोढ़ी सिंह व उसके किरंदे कुलविन्द्र सिंह द्वारा इंतकाल दर्ज करने के लिए 70 हज़ार रूपए की उनसे मांग की है।

    लेकिन दोनों में सौदा 40 हज़ार में तय हुआ था। जिसकी शिकायत मिलने पर आज विजिलेंस की टीम ने ट्रेप लगाकर आरोपी पटवारी सोढ़ी सिंह और उसके करिंदे कुलविन्द्र सिंह को रंगे हाथों गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की आगे की जांच जारी है।

  • विजिलेंस ने रंगे हाथ पटवारी को किया गिरफ्तार 

    विजिलेंस ने रंगे हाथ पटवारी को किया गिरफ्तार 

    तरनतारन: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान माल हलका जलालबाद, तहसील खडूर साहिब, जिला तरनतारन में तैनात एक माल पटवारी बलविंदर सिंह को 15,000 रुपये की रिश्वत लेने और कृषि भूमि के फर्जी हस्तांतरण को दर्ज करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि विजिलेंस जांच के आधार पर ब्यूरो ने शिकायतकर्ता बरजिंदर सिंह और उनके भाई हरजिंदर सिंह निवासी गांव खबे डोगरा, जिला तरनतारन की सांझी कृषि भूमि के इंतकाल और वंड करण करने संबंधी पड़ताल की जा रही है। 

    इस दौरान पाया गया कि उक्त राजस्व कर्मचारी ने शिकायतकर्ता की परिवारिक जमीन की वंड करने और इंतकाल करवाने के लिए उनके गांव खबे डोगरां के पूर्व सरपंच बलविंदर सिंह के माध्यम से शिकायतकर्ता के भाई से 15 हजार रुपये लिए थे। आरोप सही पाए जाने के बाद विजिलेंस ब्यूरो के अमृतसर थाने में भ्रष्टाचार निरोधक कानून की धारा 7 और आईपीसी की धारा 409, 420, 468, 471 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की आगे की जांच जारी है।