Blog

  • Punjab News: Iran-Israel युद्ध का असर अब गुरु घर के सरोपों पर भी, सप्लाई में आई कमी, देखें वीडियो

    Punjab News: Iran-Israel युद्ध का असर अब गुरु घर के सरोपों पर भी, सप्लाई में आई कमी, देखें वीडियो

    अमृतसरः हर दिन लाखों श्रद्धालु सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने आते हैं। जहां, देश-विदेश के बिगड़े हालात अक्सर कारोबार पर असर डालते हैं, वहीं ईरान में चल रहा युद्ध अब गुरु घरों में दिए जाने वाले सरोपों की सप्लाई पर सीधा असर डाल रहा है।

    जानकारी देते श्री हरमंदिर साहिब के मैनेजर भगवंत सिंह धागेड़ा ने बताया कि श्री हरमंदिर साहिब में हर दिन बड़ी संख्या में श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले जाते हैं, जिसके बाद संगत को गुरु के आशीर्वाद के तौर पर एक सरोपा भेंट किया जाता है। यहां से सरोपों की सप्लाई न सिर्फ श्री दरबार साहिब के लिए होती है, बल्कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के तहत आने वाले दूसरे गुरुद्वारों को भी की जाती है। साल के आखिरी दिनों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए, एक फर्म को 1 लाख मीटर कपड़े का ऑर्डर दिया गया था। लेकिन फर्म ने अब तक सिर्फ 19,000 मीटर कपड़ा ही दिया है।

    फर्म के मुताबिक, सरोपा बनाने की प्रक्रिया में इस्तेमाल होने वाला खास ‘केमिकल’ ईरान से आता है, जिसकी सप्लाई युद्ध की वजह से अभी बंद है। इस वजह से फर्म ने समय पर पूरा ऑर्डर देने में अपनी असमर्थता जताई है। मैनेजर ने साफ किया कि हालांकि लंगर और संगत के आने पर कोई असर नहीं पड़ा है, लेकिन सरोपों की कमी एक चुनौती बन गई है। फिर भी, मैनेजमेंट मौजूदा स्टॉक के जरिए संगत को आशीर्वाद के तौर पर सरोपा देने की परंपरा को जारी रखने की कोशिश कर रहा है।

  • अनियंत्रित होकर खाई में पलटी Eco Van, एक की मौत, 2 बच्चों सहित 6 घायल, देखें वीडियो

    अनियंत्रित होकर खाई में पलटी Eco Van, एक की मौत, 2 बच्चों सहित 6 घायल, देखें वीडियो

    अजमेरः एक अनियंत्रित ईको वैन सड़क से उतरकर खाई में पलटने का मामला सामने आया है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 3 महिलाओं और 2 बच्चों सहित 6 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वैन में सवार यात्री खाटू श्याम के दर्शन कर वापस गुजरात लौट रहे थे।
    जानकारी देते पुलिस टीम ने बताया कि तबीजी हाईवे पर राधा स्वामी सत्संग स्थल के निकट गौशाला के पास रविवार शाम करीब 6 बजे अजमेर से ब्यावर की तरफ जा रही एक ईको वैन तेज गति में अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर खाई में पलट गई। घटना के समय वैन में सवार श्रद्धालु परिवार गुजरात से खाटू श्याम के दर्शन कर वापस गुजरात लौट रहा था। घटना में 3 महिलाओं और 2 बच्चों सहित 7 लोग घायल हो गए। हादसे में सोहनलाल की इलाज के दौरान मौत हो गई। वैन में सवार प्रिंस, उसकी मां मीराबेन, मौसी गंगाबेन, रिश्तेदार मीता, सोहनलाल, 8 साल का दिग्विजय और ड्राइवर सनी घायल हो गए। प्रिंस और दिग्विजय को मामूली चोटें आई हैं, जबकि मीरा, मीता और गंगाबेन को गंभीर चोटें लगी हैं। चालक सनी को भी अंदरूनी चोटें आई हैं। हादसे की सूचना मिलने पर प्रशिक्षु आईपीएस डा. दीपेंद्र सैनी समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा। सूचना पाकर हाईवे पेट्रोलिंग, 108 एंबुलेंस और एनएचएआई की टीम भी मौके पर पहुंची। इससे पहले मौके पर जमा हुए ग्रामीणों ने घायलों को वैन से निकालकर 108 एम्बुलेंस की मदद से जेएलएन अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
  • Punjab News: दिन दहाड़े व्यक्ति का गोलियां मारकर कत्ल, फोन और बाइक लेकर आरोपी फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: दिन दहाड़े व्यक्ति का गोलियां मारकर कत्ल, फोन और बाइक लेकर आरोपी फरार, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब में गोलीबारी की घटनाओं में बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। वहीं आज अटारी क्षेत्र स्थित राजाताल गांव के पास दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर कत्ल कर दिया। घटना के पास हुई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय सोहणा सिंह निवासी राजाताल गांव के रूप में हुई है। घटना को लेकर इलाका निवासियो में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार सोनू सिंह रोजाना की तरह सुबह करीब 10 बजे मजदूरी के लिए घर से निकला था। जब वह गांव गल्लूवाल के पास पहुंचा, तो पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उस पर अचानक गोलियां चलानी शुरू कर दी।

    इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने नजदीक से कई गोलियां चलाईं, जिससे सोनू सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मृतक का मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी अपने साथ ले गए और फरार हो गए। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई और इलाके को घेर लिया गया। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ’ਚ ਦਿਨ-ਦਿਹਾੜੇ ਗੋਲੀਆਂ ਦੀ ਗੂੰਜ, ਨੌਜਵਾਨ ਦਾ ਕਤਲ

    की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है, जिसमें आपसी रंजिश, पुरानी दुश्मनी और अन्य संभावित कारणों को भी ध्यान में रखा जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: कल स्कूल-कॉलेज और दफ्तर रहेंगे बंद, आदेश जारी

    Punjab News: कल स्कूल-कॉलेज और दफ्तर रहेंगे बंद, आदेश जारी

    चंडीगढ़ः पंजाब में 31 मार्च को सरकारी छुट्टी घोषित की गई। दरअसल, जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर, भगवान महावीर की जयंती पूरे भारत में बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई जाती है। ऐसे में सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार 31 मार्च 2026 को राज्यभर में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। ऐसे में 31 मार्च को पंजाब में सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। हिंदू कैलेंडर और सरकारी गजट के अनुसार, महावीर जयंती मुख्य रूप से 31 मार्च 2026 (मंगलवार) को मनाई जा रही है।

    हालांकि, कुछ राज्यों में स्थानीय समितियों और जैन समाज की मांग पर इस तारीख में बदलाव भी देखा गया है। इससे पहले, वीरवार यानी 26 मार्च को रामनवमी के त्योहार के कारण राज्य में पब्लिक हॉलिडे घोषित किया गया था। अब महीने के अंत तक लोगों को एक से ज्यादा छुट्टियां मिल चुकी हैं। लगातार मिल रही इन छुट्टियों के कारण लोगों को थोड़ा ब्रेक लेने और परिवार के साथ समय बिताने का अच्छा मौका मिल रहा है।

  • Punjab News: सरकार ने PSIEC के प्लॉट होलडरों को दी बड़ी राहत, कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा का आया बयान, देखें Live

    Punjab News: सरकार ने PSIEC के प्लॉट होलडरों को दी बड़ी राहत, कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा का आया बयान, देखें Live

    चंडीगढ़ः कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने बिजनेसमैनों और इंटनप्रेन्योर्स की सुविधाओं में इजाफा किया है। उन्होंने पीएसआईईसी के प्लॉट होलडरों को बड़ी राहतें दी हैं। इस बारे में जानकारी देते कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि अब किसी को भी पीएसआईईसी की सीढ़ियां चढ़ने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि अब सरकार ने 18 तरह की सर्विसिस को ऑपशनल कर दिया है जो पहले जरूरी होती थी। इसका मतलब है अब अगर फ्री होल्ड वाले चाहे तो सर्विसिस को लेकर पीएसआईईसी में आ सकते हैं और अपना कोई रजिस्ट्री या किसी अन्य तरह की जानकारी ले सकते हैं, नहीं तो अब पीएसआईईसी से मंजूरी लेने की कोई जरूरत नहीं है।

    इसी के साथ पीएसआईईसी के प्लॉट होलडर अप्रेल के खत्म होने तक रजिस्ट्री भी फ्री कर दी है। अब बस पीएसआईईसी को ही सिर्फ 5 प्रतिशत वो भी एक बार के लिए ही देना पड़ेगा। इसी के साथ एक ओर पॉलिसी में अमेंडमेंट किया गया है। पहले कई इंडस्ट्री के लोगों की शिकायतें थी कि जो इंडस्ट्रिलयस टेक्स देने थे, उनकी कई शिकायतें होती थी कि उन्हें कई सुविधाएं सही ढंग से नहीं मिल रही। हालांकि सरकार उनके टेक्स को पूरी तरह यूटिलाइज करती थी, लेकिन व्यापारियों को पारदर्शिता से सुविधाएं देने के लिए अब सरकार उनसे किसी तरह का कोई भी टेक्स फॉकल प्वाइंट से नहीं लेगी। अब व्यापारी खुद अपनी कमेटी बनाकर इलाके का विकास करेंगे और सभी से टेक्स के रूप में पैसे इकट्ठे करके इलाके का विकास करवाएंगे। इसमें सीवरेज और पानी के चार्जेस सिर्फ सरकार को देने होंगे, क्योंकि वह मेन लाइन से कॉन्टेक्ट होता है। इन सुविधाओं से व्यापारियों को बड़े फायदें होंगे और उम्मीद जताई जा रही है कि इनसे व्यापारियों और राज्य के लिए तरक्की के रास्ते भी खुलेंगे।

     

     

  • सिखों के 2 गुटों के बीच झड़प मामले में HSGMC के वाइस प्रेसिडेंट सहित 20 के खिलाफ FIR

    सिखों के 2 गुटों के बीच झड़प मामले में HSGMC के वाइस प्रेसिडेंट सहित 20 के खिलाफ FIR

    कुरूक्षेत्रः हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति (एचएसजीएमसी) के सीनियर मीत प्रधान (वाइस प्रेसिडेंट) को थप्पड़ मारने और गाली गालौज करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। दरअसल, 10 दिन पहले शाहबाद के मीरी पीरी संस्थान में कथित तौर पर 2 पक्षों में विवाद हो गया था। इस मामले में की गई एफआईआर में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष समेत 20 लोग शामिल हैं। पुलिस ने SGPC के सीनियर वाइस रघुजीत सिंह विर्क, बलदेव सिंह, हरदीप सिंह, प्रताप सिंह, सुखपाल सिंह, हरपिंदर सिंह, रवि इंदर, हरकेश सिंह, अमृतपाल सिंह, बलकार सिंह, गुरजीत सिंह, हरमन सिंह, पिंकी सिंह, हरिंदर सिंह, जरनैल सिंह, गुरजिंद्र सिंह, जसप्रीत सिंह, जस हुंडल, नवजीत कोहली और हरमा के खिलाफ केस दर्ज हुआ।

    दरअसल, 20 मार्च को मीरी पीरी इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च शाहाबाद में यह घटना हुई थी। इस घटना के बाद HSGMC के मीत प्रधान गुरबीर सिंह तलाकौर ने कुरुक्षेत्र SP को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग रखी थी। इस पर पुलिस ने BNS की धारा 115, 190, 191(2), 299 और 351(3) के तहत थाना शाहाबाद में केस दर्ज कर लिया। गुरबीर सिंह तलाकौर ने पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा कि वे 20 मार्च को अपने साथी नेताओं के साथ मीरी-पीरी अस्पताल में स्टाफ मेंबर के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए मध्यस्थता करने के लिए गए थे।

    यहां संस्थान के CEO के ऑफिस में शांतिपूर्वक बात चल रही थी। उन्होंने संस्थान को HSGMC के अधीन लाने की बात रखी थी। तभी, SGPC और संस्थान के 19 लोग तलवार और बंदूक लेकर आए थे। इन लोगों ने उन पर गन तानकर हमला किया और जान से मारने की कोशिश की। आरोपियों ने उनकी पगड़ी और दाढ़ी खींची। इस दौरान उनकी सोने की चेन भी छीन ली गई। बाद में उनको अस्पताल से बाहर धकेल दिया गया और दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी। 20 मार्च को संस्थान की सेवा संभाल को लेकर विवाद हो गया था। HSGMC के पूर्व प्रधान एवं नॉमिनेटिड मेंबर बलजीत सिंह दादूवाल ने संस्थान पर हरियाणा कमेटी का दावा किया था। उधर, SGPC के पदाधिकारियों ने हाईकोर्ट का स्टे ऑर्डर दिखाकर खुद सेवा संभालने की बात कही थी।

     

  • मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान: क्षेत्रीय विकास को मिलेगी नई दिशा

    मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान: क्षेत्रीय विकास को मिलेगी नई दिशा

    चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को गोहाना विधानसभा क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की घोषणा की। सरकार के पूरे राज्य में सबको साथ लेकर चलने वाले विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने के अपने वादे को फिर से मजबूत किया।

    मुख्यमंत्री ने गोहाना में आयोजित धन्यवाद एवं विकास रैली में भारी भीड़ को संबोधित करते हुए खेल स्टेडियम बनाने की घोषणा की। उन्होंने ड्रेन नंबर 8 पर भगवान परशुराम विरासत पार्क के साथ जॉगिंग ट्रैक तथा ज़मीन मुहैया करवाने पर पीपीपी मोड पर कमर्शियल के साथ एक मल्टी-स्टोरी पार्किंग भी बनाने की भी घोषणा की।

    मुख्यमंत्री ने भगत फूल सिंह गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां में पीपीपी मोड पर एक कार्डियक कैथ लैब बनाने का ऐलान किया। उन्होंने यह भी कहा कि बिल्डिंग बनने के बाद एकेडमिक सेशन 2027-28 से इस संस्थान में फिजियोथेरेपी कॉलेज की कक्षाएं शुरू की जाएंगी। सहकारिता एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा द्वारा आयोजित की गई जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने नागरिकों की सुविधा के लिए दूसरे इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के उद्देश्य से कई जरुरी घोषणाएं की। इनमें भूमि उपलब्धता के आधार पर सोनीपत रोड पर शिवधाम बनाने, महम रोड पर बिजली का नया 33 केवी सबस्टेशन बनाने और खानपुर कलां में 33 केवी सबस्टेशन को अपग्रेड करना शामिल है। उन्होंने जनगणना, परिसीमन और एसआईआर का कार्य पूरा होने के बाद खानपुर कलां सब-तहसील को तहसील में अपग्रेड करने, बरोदा और फरमाना को सब-तहसील बनाने की भी घोषणा की।

    मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायतों के प्रस्ताव पर गांव गढ़ी उजालेखां का नाम बदलकर कृष्ण नगर और गांव गढ़ी नामदारखां का नाम सुंदर नगर रखने की भी घोषणा की। पर्यटन और शहरी विकास को बढ़ावा देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम पंचायत द्वारा दो एकड़ ज़मीन उपलब्ध कराए जाने पर गोहाना में एक टूरिज्म रिसॉर्ट बनाया जाएगा। एचएसवीपी द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर विकसित किया जाएगा। इसके अलावा गोहाना में बनाए जाने वाले सेक्टरों में सामाजिक संस्थाओं के लिए प्लॉट निर्धारित किए जाएंगे।

    जम्मू-कटरा एक्सप्रेसवे के साथ गांव रुखी से आहुलाना तक सर्विस लेन बनाने के लिए नेशनल हाईवे से अनुमति ली जाएगी। गोहाना में सिंचाई भवन, जल शक्ति भवन और रेस्ट हाउस का नवीनीकरण किया जाएगा। बडोता बस्ती क्षेत्र से गुज़रने वाली ड्रेन नंबर 4 को पक्का किया जाएगा और गोहाना माइनर को फिर से बनाया जाएगा। पूरे विधानसभा क्षेत्र में अलग-अलग नालों पर पुलों के नवीनीकरण और निर्माण की भी घोषणा की।

    मिडिल स्कूल गढ़ी सराय नामदारखां को सीनियर सेकेंडरी स्तर पर अपग्रेड करने पर विचार करने के लिए शिक्षा विभाग की एक कमेटी बनाई जाएगी। गोहाना विधानसभा क्षेत्र के सभी स्कूलों में 1 करोड़ रुपये की राशि से विकास कार्य करवाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने पेयजल सरंचना को मजबूत करने के लिए महिपुर-कवरेड़ी गांवों में 8 करोड़ रुपए की लागत से नहर आधारित पेयजल कार्ये की घोषणा की। खानपुर कलां में 5.5 करोड़ रुपए की लागत से पेयजल सप्लाई और सीवर पाइपलाइन बिछाई जाएगी। सरकथल, बडोता, किलोहड़त और डोढवा रतनगढ़ गांवों में भी 12.50 करोड़ रुपए की लागत से पेयजल लाइन बिछाई जाएगी। खेड़ी दमगन में पाइपलाइन के साथ दो गहरे ट्यूबवेल लगाए जाएंगे तथा हसनयारपुर, तिहाड़कलां और बड़वासनी गांवों में महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के तहत पाइपलाइन भी बिछाई जाएगी।

    गोहाना की नई अनाज मंडी में कवर्ड शेड और प्लेटफॉर्म बनाने की भी घोषणा की। मार्केटिंग बोर्ड की सड़कों की 5 करोड़ रुपये की लागत सेे मरम्मत और नवीनीकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गोहाना के वैकल्पिक पश्चिमी बाईपास के लिए ई-भूमि पोर्टल पर किसानों की सहमति से 50 प्रतिशत ज़मीन पहले ही मिल चुकी है और बाकी ज़मीन मिलते ही काम शुरू किया जाएगा। उन्होंने लोगों से इस प्रोजेक्ट के लिए बाकी ज़मीन देने की भी अपील की।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए गोहाना-बड़ौदा रोड पर अंडर ब्रिज और गोहाना-महम रोड पर ओवर ब्रिज बनाने के लिए रेल मंत्रालय से अनुमति ली जाएगी। मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग की सात सड़कों की मरम्मत और नवीनीकरण के लिए 6.90 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। इसके अलावा, 101 किलोमीटर लंबी 34 सड़कों की मरम्मत की जाएगी। मुख्यमंत्री खेत खलिहान योजना के तहत, 25 किलोमीटर लम्बे कच्चे ग्रामीण रास्तों को पक्का किया जाएगा।

    गोहाना विधानसभा क्षेत्र के गांवों में अलग-अलग विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। गोहाना नगर परिषद की म्युनिसिपल लिमिट बढ़ाने की मांग पर, उन्होंने भरोसा दिलाया कि एसआईआर प्रक्रिया पूरी होने के बाद इस प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। इस मौके पर कई सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।

  • Retired शिक्षक दंपती की पीट-पीटकर हत्या, घर में खून से सनी मिली लाशें

    Retired शिक्षक दंपती की पीट-पीटकर हत्या, घर में खून से सनी मिली लाशें

    ब्यावरः जिले में एक दर्दनाक मामला सामने आया है जहां, एक रिटायर्ड शिक्षक दंपती की उनके ही घर में सरिये से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घर में पति-पत्नी ही थे। उनका बेटा नौकरी के सिलसिले में शहर से बाहर था। बीती रात जब क्षेत्र में वाटर सप्लाई के दौरान उनके घर से लगातार पानी बहता रहा। काफी देर तक पानी बंद नहीं होने पर पड़ोसियों को शक हुआ तो उन्होंने दंपती के एक रिश्तेदार को सूचना दी। रिश्तेदार मौके पर पहुंचे तो घर के अंदर पति-पत्नी के शव लहूलुहान हालत में पड़े मिले। पास में ही सरिया भी पड़ा हुआ था जिसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बदमाशों ने सरिए से विनोद कुमार शर्मा (68) और उनकी पत्नी पूर्णिमा शर्मा (65) पर वार किया जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में आगामी जांच शुरू कर दी है।

    वहीं, सूचना मिलते ही एसपी रतन सिंह, एएसपी भूपेंद्र कुमार, पुलिस उपाधीक्षक राजेश कसाना सहित साकेत नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। देर रात तक पुलिस टीम जांच में जुटी रही। अजमेर से फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किए गए। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले गए। पुलिस ने तुंरत कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में भी ले लिया है।

    एएसपी भूपेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि डबल मर्डर मामले में आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। जल्द ही मामले का खुलासा करेंगे। वहीं, दंपती का बेटा गुरुग्राम में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। घटना की जानकारी मिलते ही वह देर रात ब्यावर के लिए रवाना हो गया था। उनके आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

  • निजी बैंकों पर एक्शनः Kotak Mahindra-AU Small Finance की शाखाएं बंद, कई खाते फ्रीज

    निजी बैंकों पर एक्शनः Kotak Mahindra-AU Small Finance की शाखाएं बंद, कई खाते फ्रीज

    पंचकुला: हरियाणा सरकार के फंडों में 160 करोड़ रुपए के गबन का खुलासा होने के बाद राज्य के निजी बैंकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी गई है। विजिलेंस और भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो (एसीबी) की जांच में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा होने के बाद कई बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया है। वहीं इस संबंधित शाखाओं में पुलिस कार्रवाई तेज कर दी गई है। सोमवार सुबह पंचकूला, पानीपत, सोनीपत, यमुनानगर और भिवानी में बैंकों की ब्रांच के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई। दरअसल, पंचकूला नगर निगम के करोड़ों रुपए के फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) को लेकर दोनों बैंक विवादों में है।

    नगर निगम ने बैंकों में करीब ₹160 करोड़ की एफडी करवाई थी, जिसमें से कुछ के मैच्योर होने पर उनका कोई रिकॉर्ड ही नहीं मिला। सरकार ने मामले की जांच एसीबी को सौंपी। इस दौरान किसी भी ब्रांच में कर्मचारियों को शटर नहीं खोलने दिया गया और स्टाफ बैंकों के बाहर खड़ा रहा। गबन केस की जांच में दोनों बैंकों द्वारा एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) का सहयोग नहीं करने पर ये सख्ती की गई। हालांकि, साढ़े 10 बजे पंचकूला में सभी ब्रांच ऑफिस से पुलिस हट गई है और काम शुरू करने का आदेश दे दिया गया। दरअसल, पंचकूला नगर निगम ने कोटक और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक में 160 करोड़ रुपए की 16 FD करवाईं थी।

    इनमें से 11 सावधि जमा (FD) जिनकी कुल राशि 59.58 करोड़ रुपए थी जो 16 फरवरी, 2026 को मैच्योर हो गईं। जब पंचकूला नगर निगम ने बैंक से संपर्क किया, तो बैंक द्वारा दिए गए विवरण न तो आपस में मेल खाते थे और न ही पंचकूला नगर निगम के रिकॉर्ड से मेल खा रहे थे। खाता संख्या 2046903758 के लिए 16 मार्च 2026 को प्राप्त बैंक स्टेटमेंट के अनुसार, 13 मार्च को खाते में शेष राशि अपेक्षित 50.07 करोड़ रुपए के मुकाबले मात्र 2.18 करोड़ रुपए थी। इसके अलावा, बैंक ने सूचित किया कि कोई भी एफडी चालू नहीं थी और 18 मार्च 2026 तक खातों में कुल शेष राशि 12.86 करोड़ रुपए थी।

  • Jalandhar News: नगर निगम बजट को लेकर हुआ हंगामा, ढाई मिनट में 569.40 करोड़ का प्रस्ताव पारित, देखें Live

    Jalandhar News: नगर निगम बजट को लेकर हुआ हंगामा, ढाई मिनट में 569.40 करोड़ का प्रस्ताव पारित, देखें Live

    जालंधर, ENS: नगर निगम की हाउस बैठक में बैठक में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 569.40 करोड़ रुपए का भारी-भरकम बजट पेश किया गया। बजट पेश होते ही विपक्षी दल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों ने शून्य काल शुरू करने की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। मेयर विनीत धीर ने कहा कि नगर निगम की आय में सुधार हुआ है, जिसके चलते इस बार बजट में वृद्धि की गई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी और खर्चों को संतुलित रखने का प्रयास किया जाएगा। इस बीच हाउस में शून्य काल की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई, लेकिन विपक्ष का विरोध जारी रहा।

    पार्षदों ने आरोप लगाया कि उनकी आवाज को दबाया गया है और जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा का अवसर नहीं दिया गया। बैठक के दौरान बने इस विवाद के चलते राजनीतिक माहौल गरमा गया है और आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर और टकराव की संभावना जताई जा रही है। विपक्ष का कहना कि बजट पेश करने से पहले शून्य काल में जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जानी चाहिए थी, लेकिन उनकी इस मांग को नजरअंदाज कर सीधे बजट प्रस्तुत किया गया। इसी बात को लेकर हाउस में माहौल तनावपूर्ण हो गया और दोनों दलों के पार्षदों ने विरोध जताया।

    हंगामे और नारेबाजी के बीच नगर निगम प्रशासन ने तेजी दिखाते हुए महज ढाई मिनट के भीतर ही बजट को पारित कर दिया। इस प्रक्रिया को लेकर विपक्ष ने कड़ी आपत्ति जताई और इसे लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ बताया। मेयर वनीत धीर द्वारा प्रस्तुत इस बजट का कुल आकार 569.40 करोड़ रुपये है, जिसमें शहर के बुनियादी ढांचे और विकास कार्यों पर विशेष ध्यान दिया गया है। विकास कार्यों के लिए करीब 200 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है, जिससे सड़कों, सीवरेज, पानी और अन्य जरूरी सुविधाओं को बेहतर बनाने की योजना है। बजट के खर्च का विभाजन भी तय किया गया है। इसमें 312.70 करोड़ रुपये विभिन्न विभागों के संचालन और प्रशासनिक कार्यों के लिए रखे गए हैं, जबकि 55.56 करोड़ रुपये अन्य खर्चों के लिए निर्धारित किए गए हैं।