Blog

  • Jalandhar National Highway पर 3 वाहनों में भिड़ंत, टक्कर के बाद पलटा छोटा हाथी और कंटेनर, लगा जाम, देखें वीडियो

    Jalandhar National Highway पर 3 वाहनों में भिड़ंत, टक्कर के बाद पलटा छोटा हाथी और कंटेनर, लगा जाम, देखें वीडियो

    लुधियानाः नेशनल हाईवे पर आज सुबह एक बड़े हादसे का मामला सामने आया है जहां, एक छोटे हाथी की पहले बस से जोरदार टक्कर हुई और फिर कैंटर से टकरा गया। टक्कर के बाद छोटा हाथी सड़क के बीच में पलट गया, जबकि कैंटर भी अपना बैलेंस खोकर पलट गया। दोनों गाड़ियों पर लदा सामान सड़क पर बिखर गया। हादसे में दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। गणिमत यह रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। वहीं हादसे के चलते नेशनल हाईवे पर काफी देर तक ट्रैफिक जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन के साथ गाड़ियों को किनारे करवाया और ट्रेफिक दुरुस्त करवाया।

    जानकारी देते कैंटर ड्राइवर गाजी मोहम्मद ने बताया कि वह दादरी से सामान लोड करके जालंधर आ रहा था कि खन्ना के पास एक छोटे हाथी के ड्राइवर ने उन्हें साइड मार दी जिससे गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ गई और गाड़ी को डिवाइडर से उतारते वक्त पलट गई। गणीमत रही कि कोई हताहात नहीं हुआ।

    वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस अधिकारी ने बताया कि कंटेनर में करीब 26-17 टन सामान लोड था जो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान सभी सुरक्षित हैं, लेकिन वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। वहीं मौके पर क्रेन मंगवाकर कंटेनर को हटवाया गया और रोड पर लगे जाम को दुरुस्त कर दिया गया है।

  • Punjab News: सिविल अस्पताल की इमारत में लगी आग, SMO का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: सिविल अस्पताल की इमारत में लगी आग, SMO का आया बयान, देखें वीडियो

    लुधियानाः सिविल अस्पताल की इमारत में आज सुबह आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार इमारत में ब्लड बैंक की बैक साइड झाड़ियों में आग लगी है। इस घटना में बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना की सूचना तुरंत कर्मियों द्वारा दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा मौके पर आकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि इमारत में झाड़ियों में आग लगी है।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए एसएमओ अखिल सरीन ने बताया कि यह घटना बाउंडरी वाल के पास लगी है, जहां लोग कूड़ा फेंकते है। डॉक्टर का कहना हैकि कूड़े के ढेर को आग लगी है। उन्होंने कहा कि कई बार लोगों को बाउंडर वाल के पास कूड़ा ना फेंकने की अपील की जा चुकी है। लोगों को कहा भी गया है कि यह अस्पताल लोगों का अपना अस्पताल है, ऐसे में वह कूड़ा ना फेंके।

    डॉक्टर ने कहा कि कुछ लोग मान रहे है, लेकिन कुछ बाहर से लोग यहां पर कूड़ा फेंकने से रूक नहीं रहे और भारी मात्रा में कूड़ा फेंक रहे है। ऐसे में आज इसी कूड़े के ढेर को आग लगी है। गनीमत यह रही कि दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद थी और फायर सेफ्टी सिस्टम उनके पास भी मौजूद है। ऐसे में कर्मियों द्वारा फायर सेफ्टी सिस्टम से पहले आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। जिसके बाद दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस दौरान डॉक्टर ने दोबारा से लोगों से अस्पताल की बाउंडरी वाल पर कूड़ा अंदर ना फेंकने की अपील की है।

  • Jalandhar News: Best Western Hotel में रिंग सेरेमनी में सोने का हार लेकर चोर फरार

    Jalandhar News: Best Western Hotel में रिंग सेरेमनी में सोने का हार लेकर चोर फरार

    जालंधर, ENS: महानगर में लूटपाट और चोरियां होने की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। हालांकि पुलिस चोरों को काबू करने के दावे कर रहे है, लेकिन हालात यह हो गए है कि बेखौफ चोर अब विवाह पार्टी में घुसकर घटनाओं को अंजाम देने लग गए है। वहीं ताजा मामला बीएसएफ चौक के पास स्थित बेस्ट वेस्टर्न होटल में चोरी का सामने आया है।जहां होटल में हो रही रिंग सेरेमनी में चोर सोने का हार लेकर फरार हो गया।

    मिली जानकारी के अनुसार घटना को अंजाम नाबालिग ने दिया है। बताया जा रहा है कि हार चोरी करने वाला नाबालिग चोर सूट-बूट पहन कर आया था। घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है। वहीं पीड़ित परिवार द्वारा घटना की शिकायत पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस गैंग को ट्रेस करने के लिए सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है।

    थाना नई बारादरी में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को दिए बयान में 55 साल के हरमिंदर सिंह ने कहा कि उक्त होटल में उनके बेटे की रिंग सेरेमनी का प्रोग्राम चल रहा था। बहू को देने के लिए वे सोने का हार लेकर आए थे। प्रोग्राम के दौरान हार उन्होंने सोफे पर रख दिया। थोड़ी देर बाद देखा तो हार गायब था। होटल के कैमरे चेक किए तो पता चला कि चोर नाबालिग है और वह नीले रंग का सूट पहन कर अकेला ही होटल में आया था। हार चोरी करने के बाद तुरंत निकल गया।

  • Jalandhar News: Highway पर ट्रक से बाइक की टक्कर में एक्स सर्विसमैन की मौत

    Jalandhar News: Highway पर ट्रक से बाइक की टक्कर में एक्स सर्विसमैन की मौत

    जालंधर, ENS: मैकडोनाल्ड से परागपुर रोड पर देर रात करीब 10 बजे सड़क किनारे खड़े खराब से बाइक की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक एक्स सर्विसमैन था। मृतक की पहचान 63 अवतार सिंह निवासी खुसरोपुर के रूप में हुई है। वहीं सड़क हादसे की सूचना मिलने पर एसएसएफ के मुलाजिम केशव और गगनदीप सिंह मौके पर पहुंचे।

    उन्होंने परागपुर चौकी में एएसआई दिलबाग सिंह को सूचना दी और शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। एएसआई दिलबाग सिंह ने बताया कि टिप्पर हाईवे पर कई दिनों से खराब खड़ा था। यह पता नहीं लग पाया कि बाइक सवार तेज रफ्तार था या हादसे का कारण कुछ और है। एएसआई ने बताया कि अवतार सिंह आर्मी से रिटायर्ड थे और रागा मोटर्स में सिक्योरिटी गार्ड थे। रात को ड्यूटी खत्म कर घर खुसरोपुर जा रहे थे। टिप्पर चालक फरार है।

    मालिकों के साथ संपर्क किया जा रहा है। गौरतलब है कि महीने में हाईवे पर यह चौथी मौत है, जो खड़े टिप्पर व ट्रकों के कारण हुई है। अक्टूबर में जालंधर-नकोदर रोड पर प्रतापपुरा के पास ढाबे पर खाना खाने रुके ट्रक ड्राइवर ने ट्रक हाईवे के किनारे खड़ा किया। इस दौरान तेज रफ्तार कार ट्रक से टकरा गई और कार चालक की मौत हो गई। एक माह में यह चौथा हादसा है। इन हादसों की वजह हाईवे के किनारे खड़े ट्रक बन रहे हैं।

  • Punjab News: Seth Telecom की दुकान पर फायरिंग, देखें वीडियो

    Punjab News: Seth Telecom की दुकान पर फायरिंग, देखें वीडियो

    बटालाः कांग्रेस के सीनियर वाइस प्रधान गौतम सेठ की दुकान पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। अज्ञात व्यक्ति की ओर जलंधर रोड बटाला पर स्थित सेठ टेलीकॉम फायरिंग की गई। गोलियां दुकान के गेट पर लगे शीशे में जा लगी। फिलाहल किसी भी तरह का कोई जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ। गौतम सेठ के अनुसार पिछले दिनों से लगातार गैंगस्टरों की धमकियां मिल रही थीं। FIR भी दर्ज करवाई गई है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसका नतीजा है कि आज दुकान पर गोलियां चली है।

    उन्होंने बताया कि जिस जगह पर गोली लगी है वहां अक्सर एक लड़का बैठा रहता है। पूरे इलाके में डर का माहौल बन गया है। दूसरी तरफ DSP सिटी संजीव कुमार ने कहा कि गोली चलने की सूचना मिली थी, आकर देखा तो शोरूम का शीशा टूटा हुआ था। उन्हें पहले भी धमकियां मिलती रही हैं। फिलहाल पुलिस की ओर से कार्रवाई की जा रही है।

  • Jalandhar News: गुरुद्वारा साहिब के पास प्लाट में लगी आग, देखें वीडियो

    Jalandhar News: गुरुद्वारा साहिब के पास प्लाट में लगी आग, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: मॉडल टाउन गुरुद्वारा साहिब के पास खाली प्लाट में देर रात आग लग गई। आग लगने से इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया गया। जिसके बाद लोगों ने तुरंत घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर दमकल विभाग की 2 गाड़ियां पहुंची। कर्मियों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

    हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। लेकिन खाली प्लाट में झाड़ियों में भीषण आग लगी थी। मामले की जानकारी देते हुए दमकल विभाग के कर्मी ने कहा कि उन्हें खाली प्लाट में आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर दो गाड़ियों के साथ 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

  • Punjab News: इंडस्ट्री में शोक की लहर, Singer की सड़क हादसे में मौत

    Punjab News: इंडस्ट्री में शोक की लहर, Singer की सड़क हादसे में मौत

    मानसाः पंजाबी इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई। दरअसल, पंजाबी गायक की सड़क हादसे में मौत हो गई। पंजाबी गायक हरमन सिद्धू कार में सवार होकर देर रात घर जा रहे थे। इस दौरान ट्रक के साथ उनकी कार की टक्कर हो गई। मिली जानकारी के अनुसार कार और ट्रल की पैलेस के पास टक्कर हो गई।

    टक्कर इतनी भयानक थी कि हादसे में गायक हरमन सिद्धू की मौके पर ही मौत हो गई। बता देंकि एक दशक पहले वह ‘पेपर ते प्यार’ कैसेट से मशहूर हुए थे और उनके कई गाने लोकप्रिय हुए। वह मिस पूजा के साथ भी कई गाने गा चुके है।

  • Punjab News: भाई वाला चौक पर बने फ्लाईओवर पर ट्रक में हुए धमाके, आग लगने से जिंदा जला व्यक्ति, देखें वीडियो

    Punjab News: भाई वाला चौक पर बने फ्लाईओवर पर ट्रक में हुए धमाके, आग लगने से जिंदा जला व्यक्ति, देखें वीडियो

    लुधियाना: जिले में डीसी ऑफिस के पास स्थित भाई वाला चौक पर बने फ्लाईओवर पर ट्रक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। आग की लपटें देखकर आसपास में अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद तुरंत ट्रैफिक को रोक दिया गया। लोगों द्वारा घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग के कर्मियों ने 2 गाड़ियों से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारण फ्लाईओवर पर काफी समय तक ट्रैफिक प्रभावित रहा।

    मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया पार्क प्लाजा पुल पर यह घटना हुई है। देर रात 10.30 बजे की घटना है। लुधियाना ट्रांसपोर्ट से ट्रक चालक ने सामान लोड किया था और फिरोजपुर साइड जा रहा था। बताया जा रहा है कि चालक को नींद आने से हादसा हुआ। जिसके बाद पिल्लर से ट्रक की टक्कर होने से डिवाइडर पर चढ़ गई। वहीं गाड़ी में सीएनजी सिलेंडर को झटका लगने से फट गया और गाड़ी में आग लग गई। घटना में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ट्रक के मालिकों का पता चल गया है कि मालवा ट्रांसपोर्ट का ट्रक है। लेकिन मृतक की पहचान अभी की जा रही है।

    ब्लिंकिट स्टोर के अवतार सिंह ने कहा अचानक दो से तीन ब्लास्ट हुए। जिसके बाद उन्होंने देखा कि ट्रक को आग लग गई। इस दौरान ट्रक में चालक हाथ-पैर मार रहा था, लेकिन वह निकल नहीं पाया। व्यक्ति ने बताया कि आग काफी ज्यादा लगी हुई थी। जिसके बाद उन्होंने तुरंत दमकल विभाग और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया और ट्रक चालक की मौत हो चुकी थी। ट्रक ओवरलोड था और ट्रक में कंबल भरे हुए थे, वह भी आग की चपेट में आ गए।

  • Punjab News: विजिलेंस ने SDM को किया गिरफ्तार, घर किया सील, देखें वीडियो

    Punjab News: विजिलेंस ने SDM को किया गिरफ्तार, घर किया सील, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः बटाला एसडीएम विक्रमजीत सिंह के विजिलेंस ने दबिश दी। दरअसल, देर रात विजिलेंस टीम एसडीएम के घर पहुंची जहां उन्होंने साढ़े 12 बजे तक एसडीएम से पूछताछ की। हालांकि एसडीएम के घर की गई कार्रवाई को पूरी तरह से विजिलेंस की टीम ने गुप्त रखा। लगभग 3 घंटे पूछताछ और घर की जांच के बाद टीम एसडीएम को गिरफ्तार कर लिया और गाड़ी में बैठाकर साथ ले गई।

    एसडीएम को ले जाने से पहले टीम ने उनके सरकारी आवास को सील कर दिया। ये कार्रवाई एसडीएम पर किस मामले में हुई है, किसी भी अधिकारी ने अभी कुछ नहीं बताया। एसडीएम को हिरासत में लिए जाने के सवाल पर अधिकारियों ने चुप्पी साधी। सूत्रों के अनुसार छापे में लाखों की नकदी मिली है। हालांकि विजिलेंस के किसी अधिकारी ने इस बात की पुष्टि नहीं की है।

    विजिलेंस ने एसडीएम विक्रमजीत सिंह के सरकारी आवास पर गुप्त ढंग से रात 9 बजे रेड की। रेड की किसी को भी भनक तक नहीं लगने दी। इस दौरान बटाला पुलिस के अलावा कोई भी वहां मौजूद नहीं था। अधिकारी आते ही आवास के अंदर घुसे और घर की तलाशी ली गई। इसके बाद एसडीएम से पूछताछ की गई। घर से अंदर करीब 3 घंटे तक टीम के अधिकारी बैठे रहे। इसके बाद एसडीएम को लेकर बाहर आए। उनको गाड़ी में बैठाया और किसी भी सवाल का जवाब दिए बिना रवाना हो गए।

  • Punjab News: BJP पार्षद ने पार्टनर के खिलाफ दर्ज करवाई FIR

    Punjab News: BJP पार्षद ने पार्टनर के खिलाफ दर्ज करवाई FIR

    लुधियानाः जिले में थाना सराभा नगर की पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार भाजपा पार्षद अनिल भारद्वाज ने पार्टनर पर जाली दस्तावेजों के जरिए उनकी फर्म के नाम का बैंक खाता खुलवाकर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। इस मामले में भाजपा पार्षद की शिकायत पर थाना सराभा नगर की पुलिस ने सराभा नगर की महिला हरप्रीत बराड़ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    ताजपुर रोड स्थित किशोर नगर की गली नंबर 1 के रहने वाले पार्षद अनिल भारद्वाज का कहना है कि उनका फर्नीचर का कारोबार है। उनका कहना है कि उन्होंने आरोपी हरप्रीत बराड़ के साथ मिलकर मैसर्ज वॉग लॉग के नाम से मैन्युफैक्चरिंग, ट्रेडिंग, इंपोर्ट एंड एक्सपोर्ट ऑफ हाउस होल्ड एवं कॉर्मिश्यल फर्नीचर का बिजनेस शुरू किया था। एक अगस्त 2022 को उन्होंने डीड लिखी थी। जिसकी शर्तो के मुताबिक वह दोनों बिजनेस में 50 प्रतिशत के बराबर के हिस्सेदार थे। इसके लिए उन्होंने गांव बद़ोवाल, झांडे, रेलवे स्टेशन के नजदीक जगह भी किराए पर ली थी।

    भारद्वाज का कहना है कि बिजनेस शुरू करने के लिए उन्होंने 26 लाख रुपए कच्च माल खरीदने और अन्य खर्चो के लिए लगाए थे। उसका कहना है कि उनका कारोबार बड़े स्तर पर चलने लगा। भारद्वाज का कहना है कि इसे लेकर आरोपी की नीयत बदल गई और उसने उसे हिसाब-किताब बताना बंद कर दिया। जब उन्होंने अपने स्तर पर खातों की जांच की, तो 6 मार्च 2023 की एक बिल्टी के बारे में पता चला। जो आरोपी ने उसे बिना बताए डी- लाइट टैंपू ट्रांसपोर्ट यूनियन द्वारा भ भआअ मैसर्ज लग्जरी रिसोर्ट प्राइवेट लिमिटिड भेज दिया।

    जब उन्होंने हरप्रीत बराड़ से बात की, तो उसने उसे धमकियां देनी शुरू कर दी। भारद्वाज के मुताबिक उन्होंने इस बारे में मैसर्ज लग्जरी रिसोर्ट प्राइवेट लिमिटिड के मालिक से भी बात की, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। अनिल का कहना है कि इसके बाद उन्हें पता चला कि आरोपी हरप्रीत बराड़ ने उनकी फर्म मैसर्ज वॉग लॉग का एक बैंक खाता सराभा नगर स्थित एस.बी.आई की ब्रांच में बैंक कर्मियों की मिलीभगत से जाली दस्तावेजों के जरिए खुलवाया है। उनका यह भी आरोप है कि आरोपी ने 17/18 मार्च 2023 को उसे बिना बताए फैक्टरी से फर्नीचर उठाकर अपनी रिहायश पर ले गई और फिर उस फर्नीचर को होम स्टोरी नाम की फर्म का मार्का लगाकर 50 से 60 लाख रुपए में बेच दिया।

    आरोपी उनकी फर्म के बिलों का गलत इस्तेमाल कर अलग-अलग बैंकों में खात खुलवाने और फर्जी ईकरारनामा तैयार करने की कोशिश कर रही है। अनिल का कहना है कि उसने एक दीवानी केस भी आरोपी के खिलाफ अदालत में किया। जिस पर उन्हें अदालत ने स्टे दिया। अनिल का कहना है कि इसके बावजूद आरोपी उसे न तो फर्म में जाने दे रही है और न ही खाते ही चैक करने दे रही है। उन्होंने इस बारे में पुलिस को शिकायत दी। जिस पर ए.सी.पी(फाइनांशियल क्राइम) ने जांच के बाद ही आरोपी पर मामला दर्ज किया है।