Blog

  • पंजाबः 3 दुकानों को चोरों ने बनाया निशाना, SHO के खिलाफ दुकानदारों ने किया प्रदर्शन

    पंजाबः 3 दुकानों को चोरों ने बनाया निशाना, SHO के खिलाफ दुकानदारों ने किया प्रदर्शन

    बरनाला : धनौला कस्बे से बड़ी खबर सामने आई है, जहां चोरों द्वारा तीन दुकानों में वारदात को अंजाम दिया गया। चोरों ने दुकानों में तोड़फोड़ करके दुकान से सोना, चांदी और नकदी लेकर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए ज्वेलर्स मालिक कीर्तन सिंह ने बताया कि चोर दुकान में घुसकर 15 ग्राम सोना, डेढ़ किलो चांदी ले गए। वहीं बेकरी दुकान के मालिक शंकर कुमार ने बताया कि चोर उनकी दुकान से 20 हजार रुपए नकदी ले गए। इसी तरह संगरूर रोड के दुकान मालिक परमवीर सिंह ने बताया कि चोरों ने उनकी दुकान से कैमरे, डीवीआर आदि भी खंगाल डाले।

    इन तीनों को लेकर दुकानदारों का समूह व्यापार संगठन पहले बाजार में पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया गया, इसके बाद न्याय की मांग को लेकर संगरूर रोड पर धरना दिया गया। धरना स्थल पर पहुंचे थाना धनौला के एसएचओ इंस्पेक्टर कृपाल सिंह मोही ने प्रदर्शनकारियों पर माहौल खराब करने का आरोप लगाया जिस पर प्रदर्शनकारियों ने एसएचओ विरुद्ध नारेबाजी की। आखिरकार एसएचओ को वापस जाना पड़ा तथा शहर की स्थिति नाजुक होती देख खुद डीएसपी सतवीर सिंह प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे जहां उन्होंने प्रदर्शनकारियों को शांत किया तथा हर तरह की कार्रवाई करने का भरोसा दिया। इस मौके पर दुकानदारों ने थानेदार के खिलाफ अपना विरोध जताया।

    उन्होंने कहा कि एक तरफ हमारी दुकानें लूट ली गईं, दूसरी तरफ जब हमने न्याय के लिए धरना दिया तो थानेदार हमें माहौल खराब करने की बात की। अगर कोई सैनिक देश की रक्षा करते हुए मारा जाता है, तो सरकार परिवार को पर्याप्त मुआवजा देती है। हम सरकार को करोड़ों का टैक्स दे रहे हैं, लेकिन कोई भी हमारा हाथ पकड़ने को तैयार नहीं है, हमारे पास कोई सुरक्षा नहीं है अगर हम न्याय के लिए प्रदर्शन करते हैं तो एसएचओ ने हमें माहौल खराब करने की बात कह रहे हैं। इस पूरे मामले को गंभीरता से सुनने के बाद डीएसपी सतवीर सिंह ने इंस्पेक्टर कृपाल सिंह मोही के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने, चोरी करने वाले चोर को पकड़ने के लिए एक टीम गठित करने, शहर में पीसीआर टीम तैनात करने, गश्त बढ़ाने पर सहमति जताई।

  • पंजाबः ईलाज के बहाने डोंगी बाबा ने महिला का किया रेप, गिरफ्तार करके भेजा जेल, देखें वीडियो

    पंजाबः ईलाज के बहाने डोंगी बाबा ने महिला का किया रेप, गिरफ्तार करके भेजा जेल, देखें वीडियो

    पठानकोट/अनमोलः जिल में रेप केस मामले में गिरफ्तार डोंगी बाबा को पुलिस ने जेल भेज दिया है। बता दें कि सुजानपुर के अंतगर्त आते गांव गुुगरा में एक डोंगी बाबा ने तबीज देने के बहाने महिला का रेप किया था। इस मामले की जानकारी देते हुए शाहपुर कंडी के प्रभारी जसविंदर पाल सिंह ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि सुजानपुर के नजदीक गांव गुगरा से शिकायत मिली थी कि एक बाबा दरगाह पर सेवा करता है। 


    उक्त बाबा एक महिला के इलाज करने के लिए उसके घर गया था और वहां पर उक्त डोंगी बाबे में महिला का रेप कर दिया। जिसके बाद शाहपुर कंडी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गुगरा जगदीश सिंह पुत्र सरवन सिंह निवासी गुगरा को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा संख्या 53 दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया। जिसके बाद माननीय जज के आदेशानुसार आरोपी को जेल भेज दिया गया। इस मौके पर थाना प्रभारी जसविंदर पाल सिंह ने लोगों से अपील की है कि जितना हो सके ढोंगी बाबाओं से दूर रहें और कोई भी व्यक्ति बिना जान-पहचान के उन्हें के अंदर ना आने दें। 

  • पंजाबः Mango Shake को लेकर हुआ विवाद, पति सहित परिवार पर महिला ने लगाए मारपीट के आरोप, देखें वीडियो

    पंजाबः Mango Shake को लेकर हुआ विवाद, पति सहित परिवार पर महिला ने लगाए मारपीट के आरोप, देखें वीडियो

    होशियारपुरः दसूहा से अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जहां विवाहिता को मैंगो शेक देरी से पीना महंगा साबित हुआ। दरअसल, गुस्साए पति सहित उसके परिवार ने विवाहिता के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी और डेढ़ घंटा टार्चर करने के बाद उसे मायके परिवार छोड़ आए। जिसके बाद मायके परिवार ने उसे दसूहा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। पिछले चार दिनों विवाहिता अपनी डेढ़ वर्ष की बेटी के साथ अस्पताल में उपचाराधीन है। इस मामले में वह लगातार प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगा रही है।

    वहीं पुलिस का कहना है कि पीड़िता अब तक थाने नहीं पहुंची है। इस मामले में मीडिया के हस्तक्षेप के बाद पुलिस कार्रवाई करने का अश्वासन दे रही है। पीड़ित विवाहिता रुपिंदर कौर निवासी गांव कोलपुर ने बताया कि 2 वर्ष पहले उसकी शादी टांडा उड़मुड में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही मेरे मायके परिवार के गरीब होने के कारण मुझे अक्सर टार्चर किया जाता रहा। बीती 8 मई को शाम तकरीबन 5 बजे घर में सभी बैठे जूस पी रहे थे। तभी मेरी सास ने मुझे जूस जल्दी पीने को कहा और साथ-साथ गाली गलौच करना शुरू कर दिया। इसके बाद पति और ससुर ने बोलना शुरू कर दिया। जिसके बाद मेरे पति द्वारा मुझे एक कमरे में ले जाकर मारपीट करनी शुरू का दी और बाकी के परिवार ने भी शरीर के कई हिस्सों में वार किए।

    आवाज घर से बाहर न निकले इसके लिए मेरे पति द्वारा मेरे मुंह में जुराब ठूंस दी गई। मैं कमरे से भागने की कोशिश करती रही लेकिन इनका बार बार मुझे टॉर्चर करना जारी रहा। इस घटना में मेरी डेढ़ वर्ष की बेटी की टांगों पर भी चोटे आई। वहीं उन्होंने बताया की इस घटना में मेरे एक माह की प्रग्नेंसी पर भी असर पड़ा है। मेरा मिस केरज हो गया। मोहल्ले में बदनामी ओर मेरी चीखों की आवाज पड़ोसियों को सुनाई न दे इसके लिए उन्होंने मुझे डेढ़ घंटा स्टोर रूम में बंद रखा। स्टोर रूम से निकालने ओर शोर न मचाने की शर्त पर इनके द्वारा मुझे बाहर निकाला। जिसक बाद मेरे ससुर और सास ने मुझे गाड़ी में बिठाया और मायके परिवार छोड़ आए। उपरांत मेरे शरीर पर चोटों के निशान देखते हुए परिवार ने मुझे दसूहा के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया।

  • पंजाब : नहर में गिरी New Thar, ड्राइवर लापता, सर्च ऑपरेशन जारी, देखें वीडियो

    पंजाब : नहर में गिरी New Thar, ड्राइवर लापता, सर्च ऑपरेशन जारी, देखें वीडियो

    श्री आनंदपुर साहिब/संदीप शर्मा : कीरतपुर साहिब की भाखड़ा नहर में नई थार गाड़ी गिरने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक थार गाड़ी कुछ दूर तक पानी पर तैरती रही। लेकिन जैसे ही गाड़ी में पानी भरा तो वह डूब गई। मिली जानकारी के मुताबिक ड्राइवर भी पानी में डूब गया है। राहगीरों ने पूरी कोशिश की, लेकिन काली थार नहर में समा गई। पुलिस ने  

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और पुलिस टीम व गोताखोरों की टीम द्वारा ड्राइवर की सर्च शुरू कर दी गई। बताया जा रहा हैकि गोताखोरों की टीम ने बताया कि नहर में सर्च ऑपरेशन जारी है। उन्होंने बताया कि ड्राइवर और गाड़ी को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। चालक का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि थार में उसके अलावा कितने लोग सवार थे। 

  • पंजाब : कैंटर और मोटरसाइकिल में हुई भीषण टक्कर,मौ’त, देखें वीडियो

    पंजाब : कैंटर और मोटरसाइकिल में हुई भीषण टक्कर,मौ’त, देखें वीडियो

    नंगल : जिले में अजोली मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पंकज निवासी गांव भिबोर के तौर पर हुई है। जानकारी के मुताबिक मृतक पंकज एनएफएल में पैकिंग का काम करता था।

    जो काम खत्म कर अजौली मोड़ की ओर जा रहा था कि अचानक पीएसीएल चौंक के पास पीछे से आ रहे कैंटर की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और मददगार मौके पर पहुंचे और उसकी पहचान की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही पता चलेगा कि ये दर्दनाक सड़क हादसा कैसे हुआ।

  • पंजाबः भाजपा को बड़ा झटका, दिग्गज नेता को सीएम मान ने किया आप में शामिल

    गुरदासपुरः लोकसभा चुनावों से पहले आप पार्टी ने भाजपा को बड़ा झटका दिया है। दरअसल, सीएम भगवंत मान की मौजूगदी में भाजपा के सीनियर नेता स्वर्ण सलारिया आप पार्टी में शामिल हो गए हैं। सलारियां का आप पार्टी में शामिल होना भाजपा के लिए झटका भी माना जा रहा है। क्योंकि वह काफी समय से इलाके में सक्रिय थे। वहीं, बीजेपी के स्टेट एग्जीक्यूटिव कमेटी के मेंबर रह चुके हैं। इसके अलावा गुरदासपुर से लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं।

    वहीं, वह स्वतंत्रता सेनानी निधन सिंह सलारिया के बेटे हैं। हालांकि इस बार वह काफी समय से शांत थे। स्वर्ण सलारिया को इस बार भाजपा की की तरफ से टिकट नहीं दी गई थी। इसके बाद उन्होंने आजाद चुनाव लड़ने से मना कर दिया था। साथ ही उन्होंने कहा था कि 13 अप्रैल तक साफ कर देंगे कि उनका राजनीतिक करियर क्या होगा। हालांकि इसके बाद वह शांत बने हुए थे। बीच में यह भी चर्चा चली थी कि वह कांग्रेस ज्वाइन करेंगे।

    सलारिया ने साल 2017 में गुरदासपुर के भाजपा सांसद विनोद खन्ना की मौत के बाद लोकसभा का चुनाव लड़ा था, लेकिन इस चुनाव में किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया था। उन्हें उस समय सुनील जाखड़ ने करारी शिकस्त दी थी। उस समय सुनील जाखड़ कांग्रेस के नेता थे। वहीं, इस बार टिकट न मिलने से सलारिया नाराज थे। उनका कहना था कि वह गत 20 सालों से इलाके में सक्रिय है। वहीं, उन्होंने दावा किया था कि वह 2.50 लाख वोटों के अंतर से जीतेंगे।

  • जालंधरः बीबी जागीर कौर मामले में विवादों में घिरे चन्नी, अब बिक्रम चौधरी ने किया पत्र जारी

    जालंधरः बीबी जागीर कौर मामले में विवादों में घिरे चन्नी, अब बिक्रम चौधरी ने किया पत्र जारी

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनाव को लेकर नामाकंन भरने के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की एक वीडियो वायरल हुई थी, जिसमें चन्नी बीबी जागीर कौर की ठुड्डी छूकर मजाकर कर रहे थे। इस मामले में चन्नी की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल, वीडियो के वायरल होने के बाद आज महिला आयोग ने चन्नी को नोटिस जारी किया। जिसके बाद अब इस मामले में बिक्रम चौधरी ने पत्र जारी कर चन्नी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

    बिक्रम चौधरी ने पत्र में लिखा हैकि चन्नी ने बीबी जागीर कौर के साथ मिलने के दौरान जो शर्मनाक हरकत की है। उसको लेकर समूचे सिख भाईचारे की भावनाओं को ठेस पहुंची है और सिख संगत में रोष पाया जा रहा है। बिक्रम चौधरी ने आगे लिखा कि बीबी जागीर कौर अमृतधारी औरत है। उन्होंने 3 बार शिरोमणि प्रबंधक कमेटी के प्रधान के रूप में पंथ की सेवा की है। उन्होंने सिख भावनाओं को ठेस पहुुंचाने के मामले में अकाल तख्त से अपील की है कि वह इस मामले में उन्हें तलब करे और उन्हें सजा दें।

  • पंजाब : लापता 3 नाबालिग लड़कियों को सोंपा परिजनों के हवाले, देखें वीडियो

    पंजाब : लापता 3 नाबालिग लड़कियों को सोंपा परिजनों के हवाले, देखें वीडियो

    तरनतारन : माननीय श्री अस्वनी कपूर वरिष्ठ पुलिस कप्तान तरनतारन द्वारा जयराज सिंह पीपीएस तरनतारन द्वारा कानून व्यवस्था बहाल करने के लिए चलाए गए विशेष अभियान के तहत भैणी मस्सा सिंह की 3 लापता लड़कियों को बरामद कर उनको परिवार के सुपुर्द कर दिया है।

    इस संबंध में डीएसपी प्रीतइंदर सिंह और थाना खालड़ा के मुख्य अधिकारी इंस्पेक्टर विनोद शर्मा ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि हाल ही में पुलिस टीम को सूचना मिली कि 9 मई 2024 को 3 नाबालिग लड़कियां गीता कौर उम्र 13 वर्ष, जैस्मीन कौर पुत्री बलवीर सिंह मारे गए भैणी मस्सा सिंह उम्र करीब 12 साल और बेबी पुत्री जतिंदर सिंह निवासी भैणी मस्सा सिंह उम्र 13 साल जो सरकारी स्कूल भैणी मस्सा सिंह में 7वीं कक्षा की छात्राएं है।

    जो दोपहर 12.30 बजे स्कूल से चली गई है और अब तक घर लौटकर नही आई है। जिस पर मुकदमा नंबर 60 दिनांक 10.5.24 अपराध 346 थाना खालड़ा में सुखदेव सिंह पुत्र बलवंत सिंह निवासी माखी कला हाल निवासी भैणे मस्सा सिंह के बयान पर दर्ज कर प्रारंभिक जांच की गई। जांच के दौरान अलग-अलग पुलिस पार्टियां बनाकर इलाके की तलाशी ली गई और सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए।

    ये लड़कियां स्कूल से छुट्टी लेकर अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब गई। जहां वे दो दिन रुकीं और फिर वे एक रिश्तेदार के घर जाकर रही थीं। जिसके बाद पुलिस ने इन लड़कियों को 12.05.2024 को अड्डा भिखीविंड से सही सलामत बरामद कर, कोर्ट ले गई और बयान दर्ज करवाए गए। जिसके बाद इन लड़कियों को उनके परिवारों को सौंप दिया गया।

  • जालंधरः इस Hotel के बाहर डिजायर कार और बोलैरो में हुई भीष्ण टक्कर, देखें Live

    जालंधरः इस Hotel के बाहर डिजायर कार और बोलैरो में हुई भीष्ण टक्कर, देखें Live

    जालंधर, ENS: Mariton Hotel के पास सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां स्वीफ्ट कार और बोलैरो चालक में टक्कर हो गई। इस हादसे में स्वीफ्ट कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के दौरान गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार बौलेरो मैक्सी ट्रक करतारपुर से फगवाड़ा जा रहा है।

    पीड़ित विवेक ने बताया कि वह गाड़ी नंबर पीबी 08 ईएम 5087 में सवार होकर फगवाड़ा जा रहा था। वहीं स्वीफ्ट कार चालक रजत ने बताया कि वह गाड़ी नंबर एमपी 07 सीडी 7976 में सवार होकर चंडीगढ़ की ओर जा रहा था। इस दौरान ओवरटेक करने के चक्कर में बोलैरो सवार ने गाड़ी में टक्कर मार दी। रजत शर्मा ने कहा कि वह काटू नंगल से आ रहे थे। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाए कि बोलैरो चालक ने इतनी तेजी से उनकी गाड़ी में टक्कर मारी।

    हादसे में उनकी गाड़ी सड़क पर घूमकर गाड़ी का मुंह दूसरी ओर हो गया। वहीं बोलैरो चालक ने कहा कि स्वीफ्ट कार सवार ने बिना देखे गाड़ी घूमा दी, जिसके चलते यह हादसा हो गया। हादसे के दौरान परिवार बाल-बाल बच गया। वहीं गाड़ी चालक पर रजन ने नशा करने के आरोप लगाए। हालांकि विवेक ने कहा कि उसने नशा नहीं किया है, नींद पूरी ना होने के कारण उनकी आंखे बंद हो रही है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है। काफी देर तक हंगामा होे के बाद पुलिस ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि दूसरी पार्टी ने गाड़ी की भरपाई भरने के लिए कह दिया है, जिसके चलते उन्होंने कार्रवाई करने से मना कर दिया।

  • जालंधरः आतंकी पन्नू के साथ AAP के लिंक के मामले में पवन टीनू ने किया चन्नी पर पलटवार, देखें वीडियो

    जालंधरः आतंकी पन्नू के साथ AAP के लिंक के मामले में पवन टीनू ने किया चन्नी पर पलटवार, देखें वीडियो

    चन्नी किसी 10 बंदों के गिना दे नाम, उनके परिवार और खुद की नहीं जालंधर में वोटः टीनू

    जालंधर, ENS: पूर्व सीएम कांग्रेस प्रत्याशी चरणजीत सिंह चन्नी ने आप पार्टी पर फंडिंग को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे। दरअसल, एक चुनावी कार्यक्रम में चन्नी ने आरोप लगाया कि आप पार्टी के लिंक खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के साथ हैं। जिसके बाद सियासी माहौल गरमा गया। वहीं इस मामले को लेकर आप पार्टी के प्रत्याशी पवन टीनू ने चन्नी के बयान पर पलटवार करते हुए उसका जवाब दिया है। इस मामले को लेकर उन्होंने कहा कि वह अपसेट हो गए है। टीनू ने कहा कि जब से चन्नी ने बीबी जागीर कौर के साथ गलत हरकत की है, तभी से वह काफी ट्रोल हो रहे है। टीनू ने आगे कहा कि लोग उन्हें काफी भला-बुरा कह रहे है। टीनू ने कहा कि लोगों को अपने सभ्याचार को नहीं भूलना चाहिए।

    टीनू ने कहाकि इससे पहले आईएएस अफसर को लेकर विवादों में आने के बाद उन्हें भी चन्नी ने बहन कहा था। वहीं अब बीबी जागीर कौर के साथ ट्रोल होने के बाद वह कह रहे है कि बीबी जागीर कौर उनकी बहन है। उन्होंने कहा कि वह जो मर्जी कह रहे, उन्हें धूप लग गई है। वहीं पवन टीनू ने कहा कि चन्नी साहब को जालंधर के अभी तक रास्ते ही नहीं पता है। उन्होंने कहा कि चन्नी किसी 10 बंदों का नाम नहीं ले सकते। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर किसी जालंधरवासी को कोई काम पढ़ गया तो क्या वह 160 किलोमीटर का सफर तय करके चन्नी के पास जाएंगे। वहीं उन्होंने कहा कि पिछले चुनावों में 2 सीटों से उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

    वहां के लोगों को चन्नी के बारे में पता लग गया था। जिसके चलते अब वह जालंधर सीट पर चुनाव लड़ने के लिए आ गए। इस दौरान उन्होंने कहाकि चन्नी साहब की जालंधर में वोट ही नहीं बनी हुई है और ना ही उनके परिवार के किसी सदस्य की वोट बनी हुई है। उन्होंने कहा कि वह 1 जून को शाम 4 बजे तक ही जालंधर में रहेंगे। वहीं उन्होंने कहा कि चन्नी के बेटे और बहू की वोट भी यहां पर नहीं है, जिसके चलते वह चन्नी को वोट नहीं बल्कि अपने हलके में किसी को वोट डालेंगे। टीनू ने कहा कि जब उनकी पत्नी और परिवार चन्नी को वोट नहीं डालेंगे तो जालंधरवासी उन्हें वोट क्यों देंगे।