होशियारपुरः जिले के नजदीक साहरी गांव से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक शख्स का कत्ल किया गया। मिली जानकारी के अनुसार इस वारदात को लूट के इरादे से अंजाम दिया गया। हादसे में शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी अस्पताल में ईलाज दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान सुखविंदर सिंह काका के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह लूट की नीयत से गांव मे आया था और गांव ने वह भैंसें चुरा ले गया। जिसको लेकर उसके काबू करके पिटाई की गई। इस घटना में सुखविंदर की मौत हो गई। वहीं सुखविंदर की मौत की खबर को लेकरपुलिस अभी कुछ भी कहने को तैयार नहीं है।
Blog
-

पंजाबः गुरुद्वारा साहिब में अनाउंसमेंट करके स्कॉर्पियों में आए नकली बाबे ने साथियों सहित दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो
तरनतारनः जिले के गांव ढोलन से हैरानी करने वाली घटना सामने आई है। जहां पटियाला के पिंगलवाड़ा नामक स्कॉर्पियों में सवार होकर नकली बाबा अपने 4 साथियों सहित गांव में आया। इस दौरान नकली बाबे ने गुरुद्वारा ने दान देने के लिए अनाउंसमेंट करवाई। जिसके बाद उन्होंने गां में घटना को अंजाम दिया। इस घटना से गांव वासियों को सोचने पर नकली बाबे ने मजबूर कर दिया। दरअसल, गांव ढोलन में एक स्कॉर्पियो गाड़ी पर सवार होकर आए नकली बाबे ने साथियों सहित गांव के गुरुद्वारे से निकलकर पिंगलवाड़ा ब्रांच पटियाला के नाम पर चंदा इकट्ठा करने के लिए घरों में गए। इस दौरान उन्होंने ऐसी हरकत कर दी कि हर कोई सोचने पर मजबूर हो गया। इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए निशान सिंह ने बताया कि वह स्कूल बस चलाता है।
जिसके कारण वह घटना के दौरान घर पर नहीं था। इस दौरान कुछ लोग हमारे घर आए और चंदे के लिए मदद मांगने लगे। वहीं उक्त लोगों ने उनके परिवार के तीनों सदस्यों को कुछ जहरीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। जिसके बाद वह घर से 5 हजार रुपये और 3 बोरी गेहूं के लेकर फरार हो गए। निशान सिंह ने कहा कि उसे भिखीविंड में घटना को लेकर फोन आया, जिसके बाद वह घर पर आया और देखा परिवार के सदस्य बेहोश पड़े है। इस घटना के बाद गुरुद्वारा कमेटी ने चंडीगढ़ में पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद पुलिस ने सभी टोल प्लाजा और नाकों पर अलर्ट जारी कर दिया। इस दौरान पुलिस ने कुछ घंटों में स्कॉर्पियों सवार नकली बाबे और उसके साथियों को हरिके पतन से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
-

पंजाबः कांग्रेस को झटका, हलका इंचार्ज आप पार्टी में हुआ शामिल, देखें वीडियो
अमृतसरः लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर लगातार सियासत गरमाई हुई है और पंजाब में जोड़-तोड़ की राजनीति जारी है। वहीं लोकसभा हलका अटारी से कांग्रेस के प्रभारी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता तरसेम सिंह सियालका भी आज कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। इस दौरान कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने तरसेम सिंह सियालका को आम आदमी पार्टी में शामिल किया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि तरसेम सिंह सियालका का आम आदमी पार्टी में शामिल होने से मजीठा और अटारी विधानसभा क्षेत्रों से आम आदमी पार्टी को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहाकि ऐसा लग रहा है कि आम आदमी पार्टी की जीत अब 100 फीसदी पक्की है और 13-0 के साथ आम आदमी पार्टी पंजाब में चुनाव जीतेगी।
इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए तरसेम सिंह सियालका ने कहा कि पिछले काफी समय से उन्हें कांग्रेस में उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा था, जिसके चलते उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़ी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से पहले वह अकाली दल में भी थे और अकाली दल में भी उन्हें काफी उत्पीड़न का सामना करना पड़ा था। जिसके चलते वह कांग्रेस में आ गए और जब कांग्रेस से भी जलालत देखी तो उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी और आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी के पास आया सारा पार्टी फंड अमृतसर के सांसद गुरजीत सिंह औजला ने रख लिया है और लगातार गुरजीत सिंह औजला की ओर से उनसे पैसों की मांग की जा रही थी। जिसके चलते उन्होंने कांग्रेस को अलविदा कह दिया और आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।
-

जालंधर के युवक की विदेश में तेजधार हथियार से ह’त्या, देखें वीडियो
जालंधर,ENS : कैंट से सटे जमशेर खास की पत्ती सेखों के रहने वाले युवक की दुबई में हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान पंकज डौल(34) पुत्र बलविंदर के तौर पर हुई है। पंकज के साथ काम करने वाले साथियों ने रात करीब साढ़े 9 बजे इसकी जानकारी छोटे भाई गुरप्रीत डौल उर्फ गोपी को दी थी। पंकज की मौत के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर है।
जानकारी के अनुसार पंकज डौल दुबई के अलकोज में स्थित एक गुरुद्वारा से माथा टेककर वापस लौट रहा था। इस दौरान कुछ पगड़ीधारी युवकों का पंकज के साथ मामूली विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि उक्त युवकों ने पंकज पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए थे। खून से लथपथ पंकज तड़फता रहा। कुछ देर बाद उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया था।
वहीं पीछे आ रहे पंकड के साथियों ने उक्त आरोपियों को रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपी वहां से फरार हो गए थे। जिसके बाद जांच के लिए मौके पर अलकोज सिटी पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी थी। कुछ देर बाद पुलिस ने उक्त हत्यारों को सिटी से गिरफ्तार कर लिया गया। गोपी ने बताया कि पंकज करीब 13 साल पहले दुबई गया था। वह एक निजी कंपनी में बातौर फोरमैन काम करता था।
-
पंजाबः बिल्डिंग की पाइप के साथ लटकी मिली बच्चे की ला+श, मचा हड़कंप
फिरोजपुरः गुरुहरसहाय शहर के साथ लगते गांव विरक खुर्द करकादी के गांव से बड़ी खबर सामने आई है। जहां गांव में बने वाटर बॉक्स की बिल्डिंग की पाइप के साथ लटकी हुई छोटे बच्चे की लाश बरामद हुई है, जिससे गांव में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी अनुसार शहर के साथ लगते गांव विरक खुर्द करकादी के बाहर बने वाटर बॉक्स की बिल्डिंग की पाइप के साथ लटकती हुई 8 से 10 साल बच्चे की लाश बरामद हुई है फिलहाल मृतक बच्चे की पहचान नहीं हो सकी। गांव वासियों ने बताया कि मृतक बच्चा उनके गांव का नहीं है। घटना वाली स्थान पर पहुंची पुलिस ने बच्चे की लाश को कब्जे में लेकर फिरोजपुर के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पहचान के लिए रखवा दिया है। पुलिस इस मामले की जांच बारीकी से कर रही है।
-

पंजाब : इलाके में सरेआम नशा बिकने के मामले में लोगों में रोष, लगाया धरना, देखें वीडियो
बठिंडा : पंजाब नशे के गढ़ बनता जा रहा है। नशे के कारण कई लोगों की जिंदगी बर्बाद हो चुकी है। प्रशासन के लाख दावों के बावजूद नशा सरेआम बिक रहा है। नशा खरीदना और बेचना अब आम बात है। ऐसा ही मामला बठिंडा से सामने आया है। यहां मोहल्ले की दीवारों पर पोस्टर लगाए हुए है, जिसमें लिखा है कि यहां चिट्टा मिलता है।
जहां पोस्टर लगाए है, वहां से एक किलोमीटर दूरी पर ही बस स्टैंड और पुलिस स्टेशन है। नशा बेचने वालों को अब तो पुलिस का डर भी नही है। वह सरेआम नशा बेच रहे है। मोहल्ला निवासियों ने आरोप लगाया कि मोहल्ले में कुछ लोग सरेआम चिट्टा बेच रहे है।जिस कारम नोजवान पीढ़ी पर बुरा असर पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। मोहल्ला निवासियों ने कहा कि जब हम चिट्टा बेचने वालों को रोकते हैं तो वह हमारे साथ मारपीट करते है। जिसके कारण हमने मोहल्ले में रोष प्रदर्शन किया है।
-
पंजाब: बीमारी के चलते Amritpal Singh की हुई मौ+त
अमृतसरः बीमारी के कारण कस्बा चमायारी के युवक अमृतपाल सिंह की इंग्लैंड में मौत की दुखद खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मृतक अमृतपाल सिंह के पिता अंग्रेज सिंह ने रोते हुए बताया कि 8 महीने पहले ही उन्होंने अपने परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार की उम्मीद से जमीन गहने रखकर अपने बेटे को इंग्लैंड पढ़ने के लिए भेजा था।

उन्होंने बताया कि एक हफ्ते पहले उनकी अपने बेटे से एक सप्ताह पहले देर रात हुई थी और उसने कहा था कि वह थोड़ी देर बाद बात करेगा, इसके बाद उसने मैसेज भेजा कि वह सुबह बात करेगा जिसके बाद उन्हें परेशानी हो गई और उसके मकान मालिक का फोन आया कि अमृतपाल की तबीयत ठीक नहीं है, मैं उसे अस्पताल ले जा रहा हूं और आज एक हफ्ते बाद उसकी मौत का संदेश आया है।
अब पीड़ित परिवार पंजाब सरकार से मांग कर रहा है कि बच्चे के शव को भारत लाया जाए। पंजाब सरकार से मांग की है कि पीड़ित परिवा ने अपनी जमीन गहने पर रखकर बच्चे को 20 लाख रुपए लगाकर इंग्लैंड पढ़ने के लिए भेजा था। जिसके चलते अब घर के हालात काफी ज्यादा खराब हो गए है। परिवार ने पंजाब से आर्थिक मदद करने की मांग भी की है। मृतक लड़के अमृत पाल की मां ने भी रोते हुए कहा कि एक हफ्ते पहले उनकी अपने बेटे से बात हुई थी और उसके बाद कोई बातचीत नहीं हुई और फोन आया है कि उसकी मौत हो गई है कि उनके बेटे का शव जल्द से जल्द उनके पास लाया जाए, ताकि वे उसका अंतिम संस्कार पूरा कर सकें।
-

इन राज्यों में बदलेगा मौसम का मिजाज, होगी बारिश
नई दिल्लीः भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर सामने आई है। देश के कुछ राज्यों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप है तो वहीं देश के कुछ इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावनाएं बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार 7 मई को पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वी मध्य प्रदेश, झारखंड और विदर्भ के कुछ हिस्सों में गर्मी से राहत मिलने की आशंका है।
वहीं राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, गुजरात, विदर्भ, तमिलनाडु, तेलंगाना और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हीटवेव का दौर जारी रहेगा। इसके अलावा गंगीय पश्चिम बंगाल में आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। दिल्ली में आज 42 डिग्री के टॉर्चर के बीच आंधी या धूल भरी तेज हवाएं चलने की संभावना है। हालांकि, 11 और 12 मई को दिल्ली में गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं।
-

ट्रैफिक नियमों में हुआ बदलाव, नियम तोड़ने पर होगी अनोखी कार्रवाई
चंडीगढ़ः सिटी ब्यूटीफुल में अब ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं। चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने एक नया फॉर्मूला जारी किया है। अब अगर किसी को बिना हेलमेट या ओवर स्पीड या खतरनाक ड्राइविंग या मोबाइल सुनने पर चालान मिलता है और उसका लाइसेंस सस्पेंड हो जाता है तो उसे क्लास के बाद टेस्ट देना होगा। यह पेपर 30 अंकों का होगा और इसमें 24 अंक लाना जरूरी है। ये कक्षाएं सेक्टर 23 के ट्रैफिक पार्क में होनी हैं। इसी तरह, अब उल्लंघन करने वाले का लाइसेंस निलंबित कर दिया जाएगा, उसे 30 अंकों की परीक्षा पास करनी होगी और उसके बाद उसे एक प्रमाणपत्र मिलेगा। इसके बाद ही उनका लाइसेंस जारी किया जाएगा।
मीडिया की टीम चंडीगढ़ में उस क्लास में पहुंची, जहां लोग 30 नंबर का पेपर दे रहे थे, जिसमें आपको 4 विकल्प मिलेंगे, जिनमें से आपको सही जवाब देना होगा। यदि आप फेल हो गए तो दोबारा क्लास होगी और दोबारा परीक्षा होगी तभी आपको लाइसेंस मिलेगा। चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ऑफिसर भूपिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अगर आपका लाइसेंस सस्पेंड हो गया है और आप फिर भी गाड़ी चला रहे हैं तो आपको भारी जुर्माना और अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
भूपिंदर सिंह ने आगे कहा कि ज्यादातर ऑनलाइन चालान काटने वालों ने कक्षाएं शुरू कर दी हैं, पहले वे कक्षाएं लेंगे, फिर परीक्षा होगी, उसके बाद उन्हें एक प्रमाण पत्र मिलेगा और उसके बाद ही उनका लाइसेंस उन्हें सौंपा जाएगा। मकसद यह है कि वे दोबारा ऐसी गलती न करें क्योंकि उनकी कक्षाएं सुबह से शाम तक चलती हैं। कभी-कभी लोग कहते हैं कि उन्हें केवल पैसे देने होंगे लेकिन उन्हें यह भी एहसास करना होगा कि नियमों का उल्लंघन करने से कितना नुकसान होगा।
-

अस्पताल से 70 यूनिट प्लाज्मा चोरी होने पर मचा हड़कंप, FIR दर्ज, जांच कमेटी गठित
जयपुरः राजधानी जयपुर में स्थित जेके लॉन अस्पताल से 70 यूनिट प्लाज्मा चोरी हो गया। प्लाजमा चोरी होने की वारदात सामने आते ही अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। अस्पताल प्रबंधन में इस संबंध में एमएमएस पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। वहीं मामले की जांच के लिए कमेटी भी गठित कर दी गई है। इसके अलावा ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. सतेंद्र सिंह का तबादला कर दिया गया है। बहरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज से अटैच जेके लॉन अस्पताल के ब्लड बैंक से 70 यूनिट प्लाज्मा चोरी हो गया। रात को इस घटना का पता चला। प्लाज्मा चोरी की घटना सामने आते ही अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया।
मामले की अस्पताल प्रशासन के स्तर पर ही जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। इस मामले में ब्लड बैंक के एक टेक्नीशियन किशन सहाय पर प्लाज्मा चोरी का आरोप लगा है। पुलिस केस की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार अस्पताल प्रशासन की ओर से प्लाज्मा को टेंडर करके फेक्सीनेशन यूनिट को बेचा जाता है। फेक्सीनेशन यूनिट प्लाज्मा से प्रोटीन निकालती है। हर साल एसएसएस मेडिकल कॉलेज से करीब चार करोड़ रुपये का प्लाज्मा बेचा जाता है। एक लीटर प्लाज्मा की कीमत करीब 3900 रुपये होती है। प्लाज्मा चोरी के मामले की गंभीरता को देखते हुए इस संबंध में उच्च स्तर पर अवगत कराया गया।
उसके बाद इस संबंध में पुलिस में एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग के एसीएस के निर्देश पर इंटरनल जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। डॉ. सुशील परमार, डॉ. केसरी सिंह शेखावत, वित्तीय सलाहकार सुरेश जैन और ड्रग कंट्रोलर अजय फाटक को इस कमेटी का सदस्य बनाया गया है। मामले की जांच पूरी होने तक ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. सतेन्द्र सिंह का तबादला कर दिया गया है। आरोपी टेक्नीशियन किशन सहाय को सस्पेंड किया गया है।