Blog

  • पंजाबः खिलाड़ी से 2 करोड़ मांगने के मामले में CM मान ने पूर्व CM चन्नी को लेकर किया बड़ा खुलासा, देखें Live

    पंजाबः खिलाड़ी से 2 करोड़ मांगने के मामले में CM मान ने पूर्व CM चन्नी को लेकर किया बड़ा खुलासा, देखें Live

    चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को दी डेडलाइन आज खत्म होने के बाद सीएम मान ने प्रेस वार्ता की। सीएम मान ने खिलाड़ी को नौकरी देने के नाम पर 2 करोड़ मांगने के मामले में बड़ा खुलासा किया है। सीएम मान ने बताया कि उक्त खिलाड़ी किंग्स इलेवन पंजाब का खिलाड़ी है। हालांकि प्लेइंग इलेवन में उसका नाम नहीं आया। लेकिन उक्त खिलाड़ी से नौकरी दिलवाने के मामले में रिश्वत मांगी गई थी। जिसमें उन्होंने इस मामले को लेकर पूर्वी सीएम चन्नी के भतीजे के खिलाफ सबूत भी पेश किये है। जसइंदर सिंह खिलाड़ी का नाम है। जिससे नौकरी दिलवाने के लिए रिश्वत मांगी गई है। सीएम मान ने कहा कि सीएम मान ने इस दौरान खिलाड़ी जसइंदर सिंह का रिकॉर्ड भी पेश किया।

    जिसके बाद उन्होंने रिश्वत को लेकर आज खुलासा किया। मान ने बताया कि जशन ने उक्त खिलाड़ी के कागज देखे थे। जिसके खिलाड़ी को नौकरी दिलवाने के लिए अगले दिन बुलाया और गाड़ी में बैठने को कहा। उक्त खिलाड़ी के पिता ने जशन पर पैसे मांगने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर उनसे अपशब्द भी कहे गए। हालांकि इससे पहले सीएम मान ने पूर्व सीएम चन्नी को 31 मई तक का समय दिया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि वह अपने भतीजे से बात करके खुद ही बता दें कि उन्होंने नौकरी के नाम पर पैसे लिए हैं। अगर ऐसा नहीं हुआ तो उन्होंने खिलाड़ी को खुद पेश करने की बात कही थी।

    सीएम ने कहा कि वह जो भी कहते हैं, तथ्यों के आधार पर कहते हैं। अब चन्नी को सामने आकर जवाब देना चाहिए। मान ने मीडिया को क्रिकेटर जस इंदर और चन्नी की मुलाकात की फोटो दिखाते हुए कहा कि अब चन्नी खुद फैसला कर लें कि ये वही हैं या कोई और है? मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने पहली बार जब ये मामला उठाया तो चन्नी ने गुरुद्वारे जाकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सामने सफाई दी और फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दावा किया था कि वह कभी किसी खिलाड़ी या उसके परिवार से नहीं मिले। इन फोटोज ने चन्नी के झूठ की पोल खोल दी है।

    प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री के साथ मौजूद क्रिकेटर जस इंदर के पिता मनजिंदर सिंह ने कहा कि उनकी मोहाली में 9 नवंबर 2021 को तत्कालीन मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी से 10 मिनट मुलाकात हुई थी। तब चन्नी के साथ तत्कालीन डिप्टी सीएम ओपी सोनी और पूर्व मंत्री बलबीर सिद्धू भी थे। भगवंत मान ने मनजिंदर सिंह और चन्नी की मुलाकात की फोटो के अलावा उस दिन के प्रोग्राम का इन्विटेशन लेटर भी मीडिया को दिखाया।

  • दर्दनाक हादसाः कार में लगी आग, जिंदा जले 4 लोग, देखें वीडियो

    दर्दनाक हादसाः कार में लगी आग, जिंदा जले 4 लोग, देखें वीडियो

    हरदाः मध्य प्रदेश में हरदा जिले के टिमरनी थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह भीषण हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। एक बेकाबू कार के पेड़ से टकराने के बाद उसमें आग लग गई। कार में बैठे चारों लोग जिंदा जल गए। घटना नौसर गांव के नजदीक बुधवार सुबह करीब सात बजे हुई। मृतकों में पति-पत्‍नी समेत एक ही परिवार के तीन लोग शामिल हैं।

    जानकारी के मुताबिक कार की स्पीड काफी ज्यादा थी। अचानक उसका टायर फट गया और अनियंत्रित कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। पेड़ से टकराते ही कार में आग लग गई। कार में सवार चार लोग जिंदा जल गए। सब कुछ इतनी जल्दी हुआ कि कार में बैठे लोगों को बाहर निकलने का मौका भी नहीं मिला। सभी मृतक 25 से 30 वर्ष की उम्र के हैं। इनमें एक महिला भी शामिल है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। पुलिस के अनुसार कार में बैठे लोग हरदा जिले के बरकला चारखेड़ा गांव के निवासी थे। वे बुधवार की सुबह अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए।

  • जालंधरः इस बाजार में पहुंची नगर निगम की तहबाजारी टीम, देखें वीडियो

    जालंधरः इस बाजार में पहुंची नगर निगम की तहबाजारी टीम, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्षः नगर निगम की तहबाजारी टीम ने वाल्मीकी चौक (ज्योति चौक) के पास रैनक बाजार में रूटीन चैकिंग की। इस दौरान तहबाजारी टीम को देखकर कुछ दुकानदारों ने पहले ही दुकानों के बाहर रखा सामान उठाकर अंदर करना शुरू कर दिया। निगम की ओर से कई दुकानदारों का सामान जब्त किया गया व कईयो को चेतावनी दी गई। इस दौरान दुकानदारों में अफरा-तफरी का माहौल भी देखने को मिला। दुकानदार अपना सामान फटाफट समेटते नजर आए। राकेश हंस तहबाजारी अधिकारी ने कहा कि निगम कमिश्नर के आदेशों पर यह कार्रवाई की गई है। तहबाजारी विभाग के अधीक्षक के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान दुकानदारों एवं फड़ी वालों द्वारा सड़कों पर लगाई गई मार्केट को लेकर हटवाने की चेतावनी दी।

    इस दौरान पुलिस टीम भी साथ रही। निगम के अधिकारियों ने बताया कि ज्योति चौक के आसपास के इलाके में लोगों ने सड़क किनारे अतिक्रमण कर दुकानें लगा ली थीं। जिसके कारण वह वह रूटीन चैकिंग करने के लिए वहां पहुंचे। हालांकि उन्होंने इस दौरान किसी का सामान जब्त नहीं किया। उन्होंने दुकानदारों को दुकानों के बाहर सामान रखने को लेकर चेतावनी दी है। 

  • पंजाबः कैबिनेट में फेरदबल, इन 5 मंत्रियों को सौंपे नए विभाग, देखें लिस्ट

    पंजाबः कैबिनेट में फेरदबल, इन 5 मंत्रियों को सौंपे नए विभाग, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ : पंजाब कैबिनेट में आज 2 नए मंत्रियों को शामिल किया गया। जिनमें गुरमीत खुडियां और बलकार सिंह का नाम शामिल है। इस दौरान उनके विभागों का भी बटवारा कर दिया गया। 2 नए मंत्रियों के शपथ दौरान 3 मंत्रियों के विभाग बदले गए। इस दौरान कुल 5 मंत्रियों को नए विभाग सौंपे गए है। जिनमें इन दोनों के साथ 3 पुराने मंत्रियों के विभाग भी बदले गए हैं। कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल से दो अहम खेतीबाड़ी व पंचायती विभाग वापिसले लिए गए हैं और उन्हें अब एनआरआई अफेयर और प्रशासिक सुधार विभाग सौंपा गया है। 

    इसके साथ ही बलकार सिंह को लोकल बॉडी विभाग, गुरमीत सिंह खुडियां को खेतीबाड़ी विभाग और लालजीत सिंह भुल्लर को ग्रामीण विकास व पंचायत विभाग जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर को जल संसाधन, स्पोर्ट्स एंड यूथ सर्विस, कन्सेर्वटिव ऑफ लैंड एंड वाटर, माइनिंग व जियोलॉजी, विभाग सौंपा गया है। विभागों का बटवारा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नए मंत्रियों को दी गई जिम्मेदारी के लिए उन्हें बधाई दी है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि वह लोगों की उम्मीदों के मुताबिक अपना कर्तव्य ईमानदारी से निभाएंगे।

  • जालंधरः अवतार नगर में गाड़ियों के शीशे तोड़कर और टायर उताकर चोर हुए फरार, देखें Live

    जालंधरः अवतार नगर में गाड़ियों के शीशे तोड़कर और टायर उताकर चोर हुए फरार, देखें Live

    जालंधर, वरुण/ हर्षः शहर में लूटपाट और चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही है। वहीं अवतार नगर से चोरी की वारदात का मामला सामने आया है। जहां देर रात चोरों द्वारा गाड़ियों के शीशे तोड़े गए। जिसके बाद गाड़ियों के टायर लेकर चोर फरार हो गए। घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित ने बताया कि उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। पीड़ित का कहना है कि गाड़ी के अंदर से म्यूजिक सिस्टम और बूफर भी साथ ले गए। लोगों का कहना है कि अवतार नगर के पार्क के पास अक्सर नशेड़ी घूमते रहते है और यहां पर आए दिन वारदातों के मामले भी सामने आते रहते है। उन्होंने पुलिस से अपील की है कि उक्त पार्क के पास पुलिस प्रशासन को गश्त बढ़ानी चाहिए ताकि वारदातों पर अंकुश लगाया जा सके। हालांकि इस घटना के बाद उक्त कार के मालिक ने आज दोबारा से गाड़ी को रिपेयर करवाया है। लेकिन इस घटना के चलते उनका काफी नुकसान हो गया है। 

  • दर्दनाक हादसाः 100 मीटर तक स्कूटी सवार को घसीटकर ले गया स्कॉर्पियो चालक, 2 बच्चों सहित 4 की मौत

    दर्दनाक हादसाः 100 मीटर तक स्कूटी सवार को घसीटकर ले गया स्कॉर्पियो चालक, 2 बच्चों सहित 4 की मौत

    लखनऊः राजधानी लखनऊ में मंगलवार देर रात विकास नगर स्थित गुलचीन मंदिर के पास हुए भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी और दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई। तेज रफ़्तार स्कॉर्पियो गाड़ी ने स्कूटी सवार पति-पत्नी और दो बच्चों को पहले तो टक्कर मारी फिर, 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। खंभे से टकराने के बाद स्कॉर्पियो रुकी। इस हादसे में पूरे परिवार की मौत हो गई।

    हादसे के बाद सड़क किनारे सो रहे लोगों में भगदड़ मच गई। हादसे की सूचना पर इंस्पेक्टर विकासनगर शिवानंद मिश्रा पुलिस बल के साथ पहुंचे। आनन-फानन स्कूटी के नीचे फंसे दंपति और दोनों बच्चों को निकाला और उन्हें केजीएमयू के ट्रामा सेंटर भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। स्कूटी नंबर के आधार पर पुलिस ने शिनाख्त किया। मृतक स्कूटी चालक की पहचान सीतापुर निवासी राम सिंह, उनकी पत्नी और दो बच्चों के रूप में हुई है।

    प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टेढ़ी पुलिया की तरफ से आ रही स्कॉर्पियो ने गुलचीन मंदिर से 100 मीटर तक पहले स्कूटी सवार को घसीटता ले गया। जिसके बाद खंभे में गाड़ी लगने से स्कूटी समेत सभी स्कॉर्पियो के नीचे फंस गए। ड्राइवर ने गाड़ी रोकनी की वजाय और तेजी से भगा दिया। करीब 100 मीटर घसीटने के बाद खंभे से टकराकर स्कॉर्पियो रुकी। इस दौरान स्कूटी के घसीटने से चिंगारी निकल रही थी। उधर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में हुए सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

  • NIA का बड़ा एक्शन, 25 ठिकानों पर की छापेमारी

    NIA का बड़ा एक्शन, 25 ठिकानों पर की छापेमारी

    नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने आज तड़के प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के लोगों पर बड़े पैमाने की छापेमारी शुरू की है। सूत्रों के मुताबिक कर्नाटक, केरल और बिहार में 25 जगह एनआईए ने छापे मारे हैं। ये छापे बिहार के फुलवारी शरीफ केस के सिलसिले में एनआईए ने मारे हैं। बिहार पुलिस ने 2022 में फुलवारी शरीफ में पीएफआई के दफ्तर पर छापा मारा था। पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया था। फुलवारी शरीफ में पीएफआई के दफ्तर से 8 पेज का एक दस्तावेज मिला था। इससे कट्टरपंथी पीएफआई की असली साजिश का खुलासा हुआ था।

    दस्तावेज से पता चला था कि पीएफआई ने साल 2047 तक भारत को इस्लामी राष्ट्र बनाने की साजिश रची थी। इसके लिए पीएफआई अपने सदस्यों को हथियारों की ट्रेनिंग भी दे रहा था। पीएफआई के दस्तावेज से ये खुलासा भी हुआ था कि कट्टरपंथी इस्लामी संगठन ने समाज में विभेद पैदा करने की साजिश भी रची थी। पीएफआई का इरादा पिछड़ों और दलितों का साथ लेना था। पीएफआई इसके अलावा चुनावों के जरिए संसद और विधानसभाओं में बहुमत हासिल करने की फिराक में भी थी। ताकि देश के संवैधानिक संस्थाओं पर अपने लोगों को बिठा सके।

    इनके जरिए ही भारत को पूरी तरह इस्लामी राष्ट्र बनाने की साजिश पीएफआई ने रची थी।  फुलवारी शरीफ में पीएफआई की साजिश वाला दस्तावेज सामने आने के बाद केंद्र सरकार के निर्देश पर एनआईए ने देशभर में पीएफआई के नेताओं और सदस्यों के ठिकानों पर दो बार ताबड़तोड़ छापे मारे थे। इन छापों में पीएफआई के नेता और सदस्य गिरफ्तार किए गए थे। एनआईए के हाथ पीएफआई की साजिश के और दस्तावेज भी आ गए थे। जिनमें इस्लामी संगठन का हाथ होने का पता चला था। इसके बाद केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी कर पीएफआई पर बैन लगा दिया था।

  • पंजाब सहित इन राज्यों के 150 मेडिकल कॉलेजों की रद्द हो सकती है मान्यता

    पंजाब सहित इन राज्यों के 150 मेडिकल कॉलेजों की रद्द हो सकती है मान्यता

    नई दिल्ली: देश के करीब 150 मेडिकल कॉलेजों पर मान्यता रद्द होने की तलवार लटक रही है। अपर्याप्त फैकल्टी और नियमों का पालन न करने के कारण इनकी राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग की मान्यता खत्म हो सकती है। मालूम हो कि नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) देश की चिकित्सा शिक्षा और चिकित्सा पेशेवरों के लिए नियामक संस्था है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, पहले ही 40 मेडिकल कॉलेज अपनी मान्यता खो चुके हैं।

    अब उन्हें एनएमसी को दिखाना चाहिए कि वे निर्धारित मानकों का पालन कर रहे हैं। एनएमसी के रडार पर आए मेडिकल कॉलेजों की लिस्ट तैयार हुई है। इसमें गुजरात, असम, पुडुचेरी, तमिलनाडु, पंजाब, आंध्र प्रदेश, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल के कॉलेज शामिल हैं। आयोग के अंडरग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन बोर्ड की ओर से एक महीने से अधिक समय तक निरीक्षण किया गया। इस दौरान कई तरह की कमियां सामने आईं, जिसमें सीसीटीवी कैमरों, आधार से जुड़ी बायोमेट्रिक अटेंडेंस प्रक्रिया और फैकल्टी रोल में खामियां मिलीं।

    सूत्रों ने कहा कि मेडिकल कॉलेज चलाने के लिए कॉलेज कैमरे लगाने और तय मानदंडों का पालन नहीं कर रहे थे। कई जगहों पर बायोमेट्रिक फैसिलिटी ठीक से काम नहीं कर रही थी। इंस्पेक्शन के दौरान फैकल्टी में भी कई पद खाली पाए गए। सूत्रों ने बताया कि मेडिकल कॉलेजों के पास अपील करने का विकल्प रहेगा। इसे लेकर एनएमसी में 30 दिनों के भीतर पहली अपील की जा सकती है। अगर यहां से अपील खारिज होती है तो केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से संपर्क करना पड़ेगा।

  • जालंधरः शिव सेना नेता सुभाष गोरियां को धमकियां देने के मामले में हुआ बड़ा खुलासा, ऑडियो आई सामने 

    जालंधरः शिव सेना नेता सुभाष गोरियां को धमकियां देने के मामले में हुआ बड़ा खुलासा, ऑडियो आई सामने 

    जालंधर/वरुणः वेस्ट हलके में शिव सेना नेता सुभाष गोरियां को धमकियां के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल शिव सेना नेता को धमकियां देने वाले कोई ओर नहीं बल्कि शिव सेना नेता ही निकले। इस बात का खुलासा खुद सुभाष गोरियां ने किया है। मामले की जानकारी देते हुए शिव सेना नेता सुभाष गोरियां ने बताया कि उनको पिछले दिनों से खालिस्तान के नाम पर जान से मारने की धमकियां मिल रही थी। इस मामले को लेकर काफी हंगामा भी हुआ था। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति ने खालिस्तान के नाम से उन्हें धमकियां दी थी।

    उस व्यक्ति ने उन्हें दोबारा फ़ोन किया और साफ़ कहा कि उनसे धमकियां जालंधर के शिव सेना नेता ही दिलवा रहे थे। जिनकी रिकार्डिंग भी गोरियां के हाथ लगी है और उन्होंने वह रिकॉर्डिंग मीडिया को भेजी है। गोरियां ने दावा किया कि उन्हें धमकियां देने वाले जालंधर के शिव सेना सहित एक अकाली नेता का भाई भी है। गोरियां ने धमकी देने वालों के नाम का खुलासा भी किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें शिव सेना नेता विनय कपूर, पूर्व गौ सेवा कमिशन बोर्ड के चेयरमैन का भाई सोनू भगत खालिस्तान के नाम पर व्यक्ति से धमकियां दिलवाते थे। इस दौरान उक्त व्यक्ति ने रोहित और इंशात शर्मा के बारे में कहा कि दोनों इकट्टे ही है। हालांकि गोरियां ने रिकॉर्डिंग में कहा कि दोनों की आपस में बनती नहीं है। गोरियां ने कहा कि वह इस मामले को लेकर पुलिस कमिश्नर को शिकायत देने जा रहे है। 

  • पंजाबः Holy Heart School की पलटी बस, टीचर सहित कई बच्चे घायल, देखें वीडियो

    पंजाबः Holy Heart School की पलटी बस, टीचर सहित कई बच्चे घायल, देखें वीडियो

    अजनालाः सीमावर्ती क्षेत्र राजियां गांव के पास Holy Heart School की बस पलटने का मामला सामने आया है। इस हादसे में एक महिला टीचर सहित कई बच्चें घायल हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक बारिश होने के कारण स्कूल बस पलट गई। वहीं बस पलटने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने बच्चों को बस से बाहर निकाला। लोगों ने बताया कि आज सुबह हो रही बारिश के कारण गांव राजियां के पास दूसरी बस को रास्ता देने के चलते होली हार्ट स्कूल की बस चालक से स्लीप होने के बाद वहीं पलट गई। इस घटना दौरान बस में सवार महिला टीचर सहित बच्चों को मामूली चोटें आई है।

    बच्चों की चीख पुखार सुनकर लोगों ने तुरंत बस में से बच्चों को बाहर निकाला। इस मौके पर गांव के लोगों ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि एक सड़क छोटी है और उस पर मिट्टी पड़ी हुई है। लोगों ने कहा कि मिनी बस चालक बहुत तेज गति से गुजरते है।जिससे चलते यह स्कूल बस पलट गई। लोगों ने कहा कि ट्राली वाले साइड से मिट्टी उखाड़कर ले जाते है। जिसके कारण उक्त सड़क काफी छोटी हो गई है।

    इस दौरान लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि इस रास्ते को दोबारा से चौड़ा किया जाए ताकि दोबारा यहां पर ऐसे हादसे होने से बचाया जा सके। वहां मौजूद स्कूली बच्चे ने बताया कि बस दूसरी तरफ से आ रही थी और सड़क पर फिसलन होने के कारण बस पलट गई। उन्होंने कहा कि दो-तीन बच्चों को मामूली चोटें आईं लेकिन वे बच गए। जिन्हें नजदीक ही इलाज के लिए डॉक्टर के पास भेजा गया है।