Blog

  • वार्षिक समारोह वर्ष भर की उपब्धियों का उत्सव है: सत्ती

    वार्षिक समारोह वर्ष भर की उपब्धियों का उत्सव है: सत्ती

    ऊना/सुशील पंडित : वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह पूरे वर्ष बच्चों की उपलब्धियों का उत्सव है। इस दिन उत्कृष्ट छात्रों, अकादमिक विषयों के साथ-साथ खेल, विद्यालयों में होने वाली प्रतियोगिताओं के विजेताओं और हाउस गतिविधियों के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। यह बात छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बडैहर और सासन में आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान कही। उन्होंने शैक्षणिक सत्र के दौरान शिक्षा, खेल सहित सांस्कृतिक गतिविधियों में अव्वल स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
    सतपाल सत्ती ने कहा कि बडैहर स्कूल को साढ़े तीन लाख रुपए के कबड्डी के मेट्स भी प्रदान किए। उन्होंने कहा कि सासन स्कूल में 50 लाख रूपए से 4 बड़े हॉल भी  बनाए गए है। इसी के साथ बेडमिंटन का कोर्ट भी बनाया गया है, जिस पर लगभग 1.50 लाख की राशि खर्च की गई है तथा बास्केटबाल कोर्ट के लिए जल्द राशि उपलब्ध हो जायेगी।

    उन्होंने कहा की 1.50 लाख रूपए से बडैहर स्कूल में ड्रैनेज का कार्य शुरू हो चूका है और 10 लाख रूपए से स्कूल की चारदीवारी की गई है। इसके अलावा 1 लाख रुपए से स्कूल में बैडमिंटन का कोर्ट बनाया गया है।

    इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्षा नीलम कुमारी, मंडलाध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, प्रधान सासन अर्पणा देवी, प्रधान बडैहर अवतार, उप प्रधान बडैहर ओमकार सिंह, डिप्टी डायरेक्टर हायर एजुकेशन जनक सिंह, डिप्टी डायरेक्टर एलिमेंट्री एजुकेशन देवेंद्र चंदेल, खादी बोर्ड के डॉयरेक्टर सागर दत्त भारद्वाज, डाइट के प्रधानाचार्य देवेंद्र चैहान, प्रधानाचार्य जीएसएस सासन वजिंदर सिंह, प्रधानाचार्य बडैहर रामजी दास, पूर्व बीडीसी बडैहर पिशौरी लाल, सभी वार्ड सदस्य सहित स्कूल का समस्त स्टाफ व अन्य उपस्थित रहे।

  • फिर छिड़ा एसवाईएल विवाद, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय से मांगी रिपोर्ट

    फिर छिड़ा एसवाईएल विवाद, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय से मांगी रिपोर्ट

    नई दिल्लीः सतलुज-यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर को लेकर पंजाब और हरियाणा के बीच हुए विवाद ने राजनीतिक विवाद को जन्म दे दिया है। इस मामले पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। जिसमें केंद्र सरकार ने पंजाब सरकार पर आरोप लगाया कि पंजाब इसमें सहयोग नहीं कर रहा है। 

    इस संबंध में अप्रैल माह में पंजाब के मुख्यमंत्री को पत्र भी भेजा गया था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय को एक महीने के भीतर इस मुद्दे पर पंजाब और हरियाणा के साथ बैठक करने को कहा है। जिसमें समस्या के समाधान पर विचार किया जाएगा। इसकी एक रिपोर्ट तैयार कर सुप्रीम कोर्ट में जमा की करवाई जाए। इसकी अगली सुनवाई 19 जनवरी 2023 को होगी।

  • गोदाम में लगी भीषण आग, 3 बसें जलकर राख

    गोदाम में लगी भीषण आग, 3 बसें जलकर राख

    गुरुग्रामः देश की राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है, इसमें तीन बसों को भी नुकसान हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुग्राम के शीतला माता रोड स्थित सीआरपीएफ चौक के समीप खाली जगह पर बने पानी की टंकी के गोदाम में मंगलवार को भीषण आग लग गई।

    कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और इसके बगल में वर्कशॉप में खड़ी तीन बसें भी इस आग चपेट में आ गईं, जो कुछ ही देर में पूरी तरह से जलकर राख हो गईं। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक लाखों को नुकसान हो गया। 

    उधर, गोदाम मालिक राजकुमार सैनी का कहना है कि तकरीबन 30 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग इतनी विकराल हो गई कि नजदीक बने वर्कशॉप में खड़ी तीन बसें भी आग की चपेट में आ गईं। वहीं, सूचना पर मौके पर पहुंचीं दमकल की तीन गाड़ियां ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

    वहीं, इससे पहले सोमवार को दिल्ली चांदनी चौक के कपड़ों के प्रसिद्ध बाजार कूचा नटवा में बीती रात भीषण आग लग गईं। आग के कारण अब तक 60 से अधिक दुकानें जलकर खाक हो चुकी है। इसके साथ ही एक इमारत पूरी तरह से ढह गई है, जबकि दो इमारतों को काफी नुकसान पहुंचा है।

  • राजस्व अधिकारी प्राथमिकता पर कोर्ट लगाकर करें मामलों का निपटारा: डीसी

    राजस्व अधिकारी प्राथमिकता पर कोर्ट लगाकर करें मामलों का निपटारा: डीसी

    उपायुक्त राघव शर्मा ने राजस्व अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की 

    ऊना/सुशील पंडित : उपायुक्त राघव शर्मा ने सभी एसडीएम, तहसीलदारों तथा नायब तहसीलदारों को प्राथमिकता के आधार पर कोर्ट लगाकर मामलों का निपटारा करने के निर्देश दिए हैं। आज जिला परिषद सभागार में आयोजित राजस्व अधिकारियों की बैठक में राघव शर्मा ने कहा कि निशानदेही, इंतकाल, तकसीम, दुरुस्ती तथा ऑडिट पैरा, इंतकाल सत्यापन के अलावा राजस्व से संबंधित अन्य मामलों का त्वरित निपटारा किया जाना चाहिए तथा लंबित केसों पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम, तहसीलदार तथा नायब तहसीलदार नियमित रूप से पटवार सर्किल का निरीक्षण करें। डीसी ने कहा कि इलेक्शन अपील का भी एसडीएम समय पर निपटारा करें। इसके अलावा उन्होंने ई-केवाईसी तथा रिकवरी के मुद्दे पर भी विस्तार से चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि इस कार्य में राजस्व अधिकारियों के साथ-साथ बीडीओ तथा पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से प्रमाण पत्रों बनाने का कार्य भी विशेष ध्यान दें, ताकि लोगों को अपने प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बेवजह दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़े।

    बैठक में एसडीएम गगरेट मदन कुमार, एसडीएम बंगाना योग राज धीमान, एसडीएम गगरेट सोमिल गौतम, एसडीएम हरोली विकास शर्मा, ई-जिला प्रबंधक साहिल शर्मा, जिला राजस्व अधिकारी जोगिंदर पटियाल सहित राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।

  • पंजाबः पुलिस ने दो माह में 562 बड़े तस्करों को किया काबू, भारी मात्रा में नशा बरामद

    पंजाबः पुलिस ने दो माह में 562 बड़े तस्करों को किया काबू, भारी मात्रा में नशा बरामद

    चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा प्रदेश में नशे को जड़ से खत्म करने के लिए शुरू किए गए विशेष अभियान के दो महीने पूरे होते ही पंजाब पुलिस ने 5 जुलाई, 2022 से अब तक का पूरा विवरण जनता के सामने प्रस्तुत किया है। इसमें 4223 नशा तस्करों की गिरफ्तारी सहित 3236 एफआईआर दर्ज की गई हैं। 

    आईजी सुखचैन सिंह गिल ने आज साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस ने बताया कि पुलिस टीमों ने राज्य भर में बीते सप्ताह 175 किलो हेरोइन बरामद की है। पंजाब पुलिस ने गुजरात और महाराष्ट्र की बंदरगाहों से 147.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद की, जिससे केवल दो महीनों में हेरोइन की कुल प्रभावी वसूली 322.5 किलोग्राम हो गई। पुलिस ने 2 माह में 562 बड़े नशा तस्करों को काबू किया है।

    तस्करों से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद

    इसके साथ ही पुलिस ने भारी मात्रा में राज्य भर से 167 किलो अफीम, 145 किलो गांजा, 222 क्विंटल चूरा पोस्त और 16.90 लाख टैबलेट/कैप्सूल/इंजेक्शन/फार्मा ओपिओइड की शीशियां भी बरामद की हैं। जिनकी कीमत करीब 2.73 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

    एक सप्ताह में 418 नशा तस्कर किए गिरफ्तार

    आईजी ने बताया कि बीते सप्ताह पुलिस ने 418 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया था। इसके साथ ही 13.78 लाख रुपए ड्रग मनी भी वसूली गई है। वहीं इस सप्ताह एनडीपीएस मामलों में 16 और पीओ की गिरफ्तारी सहित कुल गिरफ्तारियां 263 तक पहुंच गई हैं।

  • पंजाबः 30 साल के हवालाती ने थाने में की आत्महत्या

    पंजाबः 30 साल के हवालाती ने थाने में की आत्महत्या

    पटियालाः नाभा के सदर थाने में रिमांड पर चल रहे 30 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान बूटा सिंह के रूप में हुई है। बूटा सिंह को नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में गिरफ्तार किया गया था। सदर थाना पुलिस ने 376 का मामला दर्ज कर युवक को गिरफ्तार किया था। युवक को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस ने रिमांड पर लिया था। हवालात में युवक ने अपने ही पर्ने से खुदकुशी कर ली।

    मामले की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत युवक को नाभा के सरकारी अस्पताल ले गई। लेकिन वह पहले ही मर चुका था। इस संबंध में डीएसपी नाभा देविंदर अत्री ने बताया कि इस युवक के खिलाफ धारा 376 का मामला दर्ज गया था। मृतक नाबालिग लड़की को भगाकर ले गया था। आज मृतक द्वारा यह कदम उठाया गया है। मृतक के परिवार वालों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

  • 1200 करोड़ की ड्रग के साथ 2 अफगानी नागरिक गिरफ्तार

    1200 करोड़ की ड्रग के साथ 2 अफगानी नागरिक गिरफ्तार

    नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलत मिली है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दो अफगान नागरिकों को 1200 करोड़ रुपए से अधिक का ड्रग्स दो अफगानी नागरिकों से जब्त की है। जब्त की गई ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1200 करोड़ रुपए से अधिक है।

    न्यूज एजेंसी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दो अफगान नागरिकों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 312.5 किलोग्राम मेथामफेटामाइन दवा और 10 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है। जब्त की गई कुल दवा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1200 करोड़ रुपए से अधिक है। 

  • बाढ़ से बचने लिए मीठे पानी की झील मचार को तोड़ना पड़ा

    बाढ़ से बचने लिए मीठे पानी की झील मचार को तोड़ना पड़ा

    पाकिस्तान :  बाढ़ ने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान पाकिस्तान  में आफत मचा रखी है. अब तक यहां 1300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और लाखों लोग बेघर हो चुके हैं. पाकिस्तान की मुसीबतें कम होने की बजाए बढ़ती दिख रही हैं. देश की सबसे बड़ी झील मंचार झील को तोड़ना पड़ा है. इस झील में इतना ज्यादा पानी भर गया था कि उस पर किनारे फटने का खतरा पैदा हो गया था। 

    झील का जलस्तर खतरनाक स्तर को पार करने से दक्षिणी सिंध के 50 लाख लोगों पर खतरा मंडरा रहा था. झील तोड़ने के कारण इसका पानी रिहायशी इलाकों में फैल गया. इस वजह से एक लाख लोग विस्थापित हो गए हैं. विस्थापित लोगों को शिविरों में रखा गया है. सिंचाई मंत्री जम खान शोरो के मुताबिक झील तोड़ने से ज्यादा आबादी वाले इलाकों में खतरा टल गया है।

    पाकिस्तान के इंजीनियरों ने तोड़ी मीठे पानी की झील

    अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि इजीनियरों ने पाकिस्तान की सबसे बड़ी ताजे पानी की झील को तोड़ दिया है, जिससे आसपास के शहरों से पानी की निकासी की जा सके. सिंध प्रांत के सूचना मंत्री शारजील इनाम मेमन ने समाचार एजेंसी एएफपी के बताया कि इंजीनियरों को पानी निकालने के लिए मंचार झील के एक नाले को काटना पड़ा है. इससे सहवान और भान सईदाबाद के शहरों को बहुत अधिक खतरा था।

    80 हजार करोड़ का खर्चा

    अधिकारियों ने बताया कि देश के इतिहास में इस तरह की बाढ़ कभी नहीं आई थी। बाढ़ के पानी को डायवर्ट तो कर दिया गया है लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। छोटी बस्तियों से अभी भी हजारों लोगों को निकालना बाकी है. इसके अलावा अधिकारियों का ये भी कहना है कि अस त्रासदी से उबारने के लिए पाकिस्तान सरकार को करीब 80 हजार करोड़ रुपयों का खर्चा आएगा. मॉनसून खत्म होने के बाद सर्दियां दस्तक देंगी तो ऐसे में बेघर लोगों को घर मुहैया कराना भी एक समस्या है।

  • पंजाबः बम बलास्ट मामले में NIA ने हैप्पी मलेशिया को किया भगौड़ा करार, रखा लाखों का इनाम

    पंजाबः बम बलास्ट मामले में NIA ने हैप्पी मलेशिया को किया भगौड़ा करार, रखा लाखों का इनाम

    लुधियानाः कोर्ट कांप्लेक्स में बम ब्लास्ट मामले के आरोपी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी मलेशिया को एनआइए ने भगोड़ा करार दे दिया है। एनआइए ने हैप्पी मलेशिया के पोस्टर छपा कर दीवारों पर चिपका दिए है। इन पोस्टरों में एनआइए के अधिकारियों के वाट्एप्प नंबर हैं।

    पोस्टर पर लिखा है कि आरोपित हरप्रीत सिंह हैप्पी मलेशिया के बारे जानकारी देने वाले व्यक्ति को 10 लाख रुपये इनाम दिया जाएगा। वहीं सूचना देने वाले का नाम भी सार्वजनिक नहीं होने दिया जाएगा। आरोपी हैप्पी अमृतसर के अजनाला स्थित गांव मिआदी कलां का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि इन दिनों वह मलेशिया में है।

    बता दें कि 23 दिसंबर की दोपहर 12.25 बजे हुए बम ब्लास्ट में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आइईडी) का इस्तेमाल किया गया था। इस धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जबकि 6 अन्य घायल हो गए थे। ब्लास्ट की जांच के लिए दिल्ली से एनएचजी, एनआईजी और नेशनल बम डाटा सेंटर की टीमें मौके पर पहुंची थी। ब्लास्ट के 10 घंटे बाद, रात 10.15 बजे एनएचजी टीम ने मलबे में दबे शव को बाहर निकाला था।

  • दिल्ली सरकार की शराब नीति को लेकर पंजाब के एक्साइज जॉइंट कमिश्नर के घर पर ED की रेड

    दिल्ली सरकार की शराब नीति को लेकर पंजाब के एक्साइज जॉइंट कमिश्नर के घर पर ED की रेड

    पंचकूला : दिल्ली सरकार की शराब नीति पर जांच कर रही केंद्रीय आर्थिक एजेंसी ईडी आज मंगलवार को पंचकूला पहुंची। जहां सेक्टर-8 में स्थित दुग्गल हाउस पर रेड की। यह रेड पंजाब सरकार के जॉइंट कमिश्नर एक्साइज एंड टेक्टेशन नरेश दुबे के आवास पर चल रही है। गौरतलब है कि दिल्ली की नई आबकारी नीति के मामले में ईडी ने 30 जगहों पर छापेमारी की है। ईडी ने दिल्ली, गुरुग्राम, लखनऊ, हैदराबाद, मुंबई और बेंगलुरू में छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि देश के करीब 30 जगहों पर शराब कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी हुई है।

    छापेमारी के बीच दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, ‘पहले इन्होंने सीबीआई के छापे मारे, कुछ नहीं मिला, अभी ईडी के छापे मारेंगे। इसमें कुछ नहीं निकलेगा। देश में जो शिक्षा का माहौल बना हुआ है, अरविंद केजरीवाल जो काम कर रहे हैं, उसे रोकने का काम हो रहा है। लेकिन उसे रोक नहीं पाएंगे। यह सीबीआई यूज कर लें, ये ईडी यूज कर लें, उसे रोक नहीं पाएंगे। शिक्षा के काम को रोक नहीं पाएंगे। मेरे पास ज्यादा सूचना नहीं है, मैंने ईमानदारी से काम किया है, 4 स्कूलों के नक्शे और उन्हें मिल जाएंगे।’