Blog

  • ਪੰਜਾਬ: ਫੈਕਟਰੀ ਚ ਹੋਇਆ ਭਿਆਨਕ ਹਾਦਸਾ, ਮਹਿਲਾ ਦੀ ਉਤਰੀ ਖੋਪੜੀ

    ਪੰਜਾਬ: ਫੈਕਟਰੀ ਚ ਹੋਇਆ ਭਿਆਨਕ ਹਾਦਸਾ, ਮਹਿਲਾ ਦੀ ਉਤਰੀ ਖੋਪੜੀ

    ਬਟਾਲਾ: ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਰੋਡ ਤੇ ਇਕ ਫੈਕਟਰੀ ਚ ਦਰਦਨਾਕ ਹਾਦਸਾ ਹੋਣ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਇਸ ਹਾਦਸੇ ਦੌਰਾਨ ਮਹਿਲਾ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਮੁਤਾਬਿਕ ਇਹ ਹਾਦਸਾ ਅਮ੍ਰਿਤਸਰ ਰੋਡ ਤੇ ਸੰਦੀਪ ਵਾਲੀ ਗਲੀ ਵਿਚ ਬਰਤਨ ਬਣਾਉਣ ਵਾਲੀ ਅਮਿਤ ਹੋਮ ਫੈਕਟਰੀ ਵਿਚ ਵਾਪਰਿਆ ਹੈ। ਜਿਥੇ ਮਸ਼ੀਨ ਤੇ ਕੰਮ ਕਰ ਰਹੀ  25 ਸਾਲਾਂ ਦੀ ਪ੍ਰਵਾਸੀ ਮਹਿਲਾ ਅਨੁਸ਼ਕਾ ਦੀ ਹੋਈ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ ਅਤੇ ਉਹ ਇਕ ਬੱਚੀ ਦੀ ਮਾਂ ਸੀ। ਮਸ਼ੀਨ ਵਿੱਚ ਵਾਲ ਆਉਣ ਨਾਲ ਮ੍ਰਿਤਕ ਮਹਿਲਾ ਦੀ ਖੋਪੜੀ ਉਤਾਰ ਗਈ ਅਤੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਹੀ ਉਸਨੇ ਦਮ ਤੋੜ ਦਿਤਾ। ਪੁਲਿਸ ਮਾਮਲੇ ਦਿਉ ਜਾਂਚ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ।

  • भारत जोड़ो यात्रा देश में लाएगी नया बदलाव: चौ. राम कुमार

    भारत जोड़ो यात्रा देश में लाएगी नया बदलाव: चौ. राम कुमार

    भारत जोड़ो यात्रा का एक साल पूरा होने पर सीपीएस राम कुमार ने देश को बधाई
    सांसद सुरेश कश्यप पर भी साधा निशाना, कहा आपदा में नहीं दी फूटी कौड़ी 
    बददी/सचिन बैंसल: भारत जोड़ो यात्रा आज़ादी के बाद देश की सबसे बड़ी यात्रा थी जिसने कन्याकुमारी से कश्मीर तक पूरे देश को एक सूत्र में बांधा। भारत जोड़ो यात्रा देश में एक नया बदलाव लेकर आएगी और 2024 में इस यात्रा के सार्थक परिणाम देश में देखने को मिलेंगे। सीपीएस एवं दून विधायक राम कुमार चौधरी ने बद्दी में पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कहा के कांग्रेस के फायर ब्रांड नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा से पूरे देश में एक अलग संदेश दिया और देश को एकता का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि रोज की 30 किलोमीटर यात्रा में लोग राहुल गांधी के स्वागत में दिल से साथ चलते थे। उन्होंने यात्रा का एक साल पूरा होने पर देश को बधाई दी। 
    राम कुमार चौधरी ने इस दौरान सांसद सुरेश कश्यप पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा के हिमाचल से 4 सांसद लोगों ने चुनकर यहां के हितों की बात उठाने भेजे थे। लेकिन बड़े शर्म की बात है प्रदेश में इतनी बड़ी आपदा ओर दून में हुए भारी नुकसान के बाबजूद भी सांसद सुरेश कश्यप ने फूटी कौड़ी नहीं दी। सांसद महोदय रात के अंधेरे में मुंह छुपाते हुए दौरे कर रहे हैं और सिर्फ अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं की सुध ले रहे हैं। क्योंकि जनता के बीच जाने की उनकी हिम्मत नहीं हो रही न ही उनसे सांसद निधी से 1 रुपया भी आपदा प्रभावित लोगों को दिया गया। 
    इस मौके पर राम कुमार चौधरी के साथ दून ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष कुलतार मेहता, जिला उपाध्यक्ष भाग चंद शर्मा, नप अध्यक्ष तरसेम चौधरी, बीबीएन इंटक अध्यक्ष संजीव कुंडल्स, बीडीसी राम रत्न चौधरी, जिला उपाध्यक्ष अच्छर पाल कौशल, निर्मल सिंह, उपप्रधान हितेंद्र सोनू, मनोनीत पार्षद राहुल, जोगा सिंह, महेंद्र सिंह राणा, राकेश धीमान, गुरनाम सिंह, बबलू चौधरी, विनोद शर्मा, बिंदर चौधरी, मक्खन चौधरी, अच्छर सिंह, मनीष संधू, कुलबंत चौधरी, दारा चौधरी समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 
  • जाम व अन्य मुददों को लेकर रोड सेफटी क्लब बददी एस. पी से मिला 

    जाम व अन्य मुददों को लेकर रोड सेफटी क्लब बददी एस. पी से मिला 

    जाम से हर कोई दुखी न कर्मचारी समय पर पहुंच रहे न कच्चा माल

    जाम व अवैध पार्किंग को लेकर पुलिस कोई विशेष नीति बनाए
    बददी/सचिन बैंसल: रोड सेफटी क्लब बददी के पदाधिकारी जाम व अन्य समस्याओं को लेकर क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार शर्मा की अध्यक्षता में एस.एस.पी बददी को मिले। क्लब ने एस.पी को बाढ व आपदा से उत्पन्न हुए हालातों के बाद की स्थिति पर चर्चा की और बताया कि एकमात्र रोड बददी बरोटीवाला ही बचा है और इस छह किमी के सफर में तीन घंटे का समा लग रहा है। पदाधिकारियों ने एस.पी को आग्रह किया वो नेशनल हाईवे बनाने वाली कंपनी से मिलकर वैकल्पिक रोड बनाने की दिशा में अहम भूमिका अदा करे। क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चिंतन कुमार व उपाध्यक्ष मोहन लाल कुँडलस ने कहा कि नेशनल हाईवे आथोरिटी आफ इंडिया के अधिकारी वैकल्पि रोड के प्रति गंभीर नहीं है और तीन सप्ताह के बाद भी यह रोड नहीं बना पाई। इसके कारण पूरे बी.बी.एन के लोगों व उद्योग जगत , ट्रक संचालकों को भारी घाटा उठाना पड रहा है। ट्रकों, जे.सी.बी, टैंपो व अन्य भारी वाहनों के लिए सुबह शाम तीन तीन घंटे नो एंट्री है और लोगों को किश्तें देना भी मुश्किल हो रहा है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष चिंतन कुमार ने कहा कि उनके गांव शीतलपुर को जाने वाला रास्ता एक साल से ट्रक व टैंकरों की अवैध पार्किंग का गढ़ बन चुका है। मोहन लाल ने कहा कि संडोली बाईवास पर ट्रकों की अवैध पार्किंग से रोजाना हादसे भी हो रहे हैं साथ में जाम भी लगता है।
    सुषमा ठाकुर ने कहा कि चक्कां रोड बददी की स्थिति भी दयनीय है। वहां पर जो पुलिया बननी थी वो नहीं बनी वहीं रेहडी फहडी व अवैध पार्किंग से सुबह शाम चक्कां रोड जाम रहता है और लोगों को घर पहुंचना तक मुश्किल हो जाता है। लघु उद्योग संघ के राज्य संयोजक विचित्र सिंह पटियाल सुबह शाम नो एंट्री का समय भी कुछ कम करने का आग्रह किया गया ताकि बडे वाहनों की कतारें कम लगें और जाम के कारण न कर्मचारी समय पर पहुंच रहे न कच्चा माल। ज्ञापन प्राप्त करने के बाद एस.एस.पी बददी मोहित चावला ने कहा कि रोड सेफटी क्लब बददी के पदाधिकारियों ने जो मुददे बताए व उठाएं है उनके उपर चरणबद्व तरीके से यथासंभव कार्यवाही की जाएगी। उन्होने कहा कि बाल्द पुल पर वैकल्पिक पुल जल्दी बनी इसलिए यह मुददा एनएचएआई के समक्ष उठाया जाएगा। बददी पुलिस शिददत से काम कर रही है और बाकी का काम प्रशासनिक अधिकारियों व एनएचएआई का है। प्रतिनिधिमंडल में क्लब के सचिव सतीश कुमार ढूंडवा, कानूनी सलाहकार एडवोकेट संदीप कुमार सचदेवा, हरिओम सिंह त्रिदेव, सुषमा ठाकुर, विचित्र पटियाल व जसवीर ठाकुर कुलाडीवाला सहित सदस्य शामिल थे।
  • गुलाम शाह को बाप मानने वाले पुजारियों के नाम सार्वजनिक किए जाएं: *यति सत्यदेवानंद सरस्वती महाराज

    गुलाम शाह को बाप मानने वाले पुजारियों के नाम सार्वजनिक किए जाएं: *यति सत्यदेवानंद सरस्वती महाराज

    मन्दिर के पुजारियों को मोo गौरी का इतिहास नही भूलना चाहिए: बाल बाबा योगी ज्ञान नाथ
    ऊना/ सुशील पंडित: मास्टर सलीम के विरुद्ध संत समाज का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। संत समाज अब सलीम के जागरणों का हिमाचल प्रदेश में आयोजन नहीं होने देगा। मास्टर सलीम ने माता चिंतपूर्णी के ऊपर एक अभद्र टिप्पणी की थी। कुछ पुजारियों का उल्लेख किया था जिन्होंने स्वयं माता चिंतपूर्णी का नाम किसी गुलाम शाह के साथ जोड़ा था।
    जब विरोध हुआ तो मंदिर जाकर माफी मांग ली और पुजारियों ने ही इस माफी के ड्रामे को पूरा किया। वीरवार को बाल योगी बाबा ज्ञाननाथ जी महाराज थानाकलां वाले, डासना के संत यति सत्यदेवानंद सरस्वती महाराज ने मोहम्मद सलीम खान द्वारा मां चिंतपूर्णी पर अभद्र टिप्पणी के विषय पर ऊना में एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। 
    बालयोगी ने कहा कि “मन्दिर के पुजारियों ने विषय की गहराई में गए बिना ही सलीम को मंदिर में दाखिल करवाया और बाद में पुजारियों द्वारा उससे माफी मंगवा ली गई। इस तरह की माफी निंदनीय है। मां चिंतपूर्णी के पुजारियों को मोहम्मद गौरी का इतिहास याद करने की आवश्यकता है। कैसे उसने पकड़े जाने के बाद 17 बार माफी मांगी थी और 18 वीं बार कैसे पृथ्वीराज चौहान की दोनों आंखों को फोड़ा था। लेकिन फिर भी पुजारियों को यह लगता है कि उसे माफ कर देना चाहिए तो एक बार उनके किसी नबी या पैगम्बर पर टिप्पणी करके देख लें। भाईचारे का पता चल जायेगा। अखिल भारतीय सन्त परिषद् अपने स्तर पर उस सनातन धर्म के द्रोही पर एक्शन लेगी। हम हिमाचल प्रदेश में कहीं भी उसका जागरण नहीं होने देंगें। पत्रकारों को संबोधित करते हुए यति ने कहा कि ” सलीम को माफी देने का अधिकार उन पुजारियों को कैसे हो सकता है जिन्होंने किसी इस्लामिक पीर गुलाम शाह को माता जी के साथ जोड़ा था।
    मास्टर सलीम ने माता की भेंटे गाकर  करोड़ों का साम्राज्य स्थापित किया है। इसलिए उससे पूछना चाहिए कि वह किस दिन की बात कर रहा है। चिंतपूर्णी मंदिर में अगर कोई हिंदू पुजारी बचा है तो उसे जांच की जिम्मेदारी उठानी चाहिए कि किन किन पुजारियों को लगता है कि गुलाम शाह अथवा मुराद शाह उनका बाप है। उन्हें तत्काल प्रभाव से मंदिर से बाहर निकाला जाए ?
    बालयोगी बाबा ज्ञान नाथ ने कहा कि हम हिंदुओं को बार बार कह चुके हैं कि सलीम को अपने मंदिरों और जगरातों में मत बुलाया करो। वह सिर्फ एक कव्वाल है जो हमारी भजन पद्धति और शास्त्रीय संगीत को दूषित कर रहा है। मास्टर सलीम अगर मां चिंतपूर्णी को अपनी माता समझता है तो वह किसी गुलाम शाह को पिता नहीं मान सकता।
    हिंदू समाज इस बात को समझ नहीं रहा है कि मास्टर सलीम जैसे लोग हिंदू संस्कृति को दूषित करने में लगे हैं। वे धीरे धीरे इस्लामिक पीरों, इस्लामिक सोच को हिंदुओं के अवचेतन मन में डालते जा रहे हैं। इससे इस्लामिक जिहादियों को हिंदुओं के भीतर पैठ बनाना आसान हो जाता है। ऐसे कव्वालों से सावधान रहें। उन्हें किसी भी कार्यक्रम, जागरण, पार्टी या रैली में न बुलाएं। 
  • देशभर से मिट्टी एकत्रित कर नई दिल्ली में अमृत वाटिका का निर्माण किया जाएगा: सत्ती

    देशभर से मिट्टी एकत्रित कर नई दिल्ली में अमृत वाटिका का निर्माण किया जाएगा: सत्ती

    विभिन्न बूथों से मिट्टी के कलश एकत्रित किए 
    ऊना/सुशील पंडित: देश की राजधानी दिल्ली में बनने वाली अमृत वाटिका के निर्माण के लिए देशभर से मिट्टी जुटाने का काम शुरू कर दिया गया है। इसी श्रृंखला के तहत वीरवार को भारतीय जनता पार्टी ऊना मंडल ने भी इस अभियान का शुभारंभ करते हुए जिला मुख्यालय से साथ लगते गांव लालसिंगी से मिट्टी जुटाने का काम शुरू किया। भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल की अध्यक्षता में लालसिंगी के बाद भाजपा विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ विभिन्न बूथों से मिट्टी के कलश एकत्रित किये। ऊना विधानसभा क्षेत्र में अभियान का शुभारंभ करते हुए विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि देशभर से मिट्टी एकत्रित करते हुए नई दिल्ली में अमृत वाटिका का निर्माण किया जाएगा और यह वाटिका देश की एकता का बड़ा प्रतीक बनकर उभरेगी।
    न्होंने कहा कि देश भर से आने वाले तमाम नागरिक जब इस वाटिका में पहुंचेंगे तो उन्हें अपने क्षेत्र की मिट्टी से बने इस अद्भुत स्मारक में पहुंचकर गौरव अनुभव होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को एकता को एक सूत्र में पिरोने का काम किया है और उसी के तहत एक तरफ जहां देश के नागरिकों के लिए समान योजनाएं लागू की है वही ऐसे स्मारक भी देश को समर्पित किया जा रहे हैं जो आगे चलकर विश्व भर में देश की बड़ी पहचान बनेंगे।जिला महामंत्री राजकुमार पठानिया मंडल महामंत्री अशोक धीमान लाल सिंह उप प्रधान हरबंस लाल, पूर्व प्रधान हंसराज, प्रिंस रायजादा, विजय रायजादा, बख्शी राम, पवन कपिlला, जसविंदर सिंह मोनू ,नगर परिषद अध्यक्ष पुष्पा देवी ,उपाध्यक्ष विनोद पुरी ,शहरी अध्यक्ष जनक राज खजांची, महिला मोर्चा शहरी अध्यक्ष रितु आसोतरा, ममता कश्यप, सीमा दत्ता ,उर्मिला चौधरी, विजय साहनी खामोश जैतिक, नवीन पुरी ,बाबा बलविंदर सिंह,कैप्टन चरण दास, मोहित बेदी ,ऋषभ कपिला,शुभम ओहरी वा भाजपा कार्यकर्ता इसमें मौजूद रहे।
  • कपूरथला: DSP दफ्तर के बाहर 3 महिलाओं ने धरना लगाकर पुलिस पर लगाए गंभीर रूप, देखें वीडियो

    कपूरथला: DSP दफ्तर के बाहर 3 महिलाओं ने धरना लगाकर पुलिस पर लगाए गंभीर रूप, देखें वीडियो

    कपूरथला: कपूरथला में तीन महिलाओ ने DSP दफ्तर के बाहर धरना लगा कर पुलिस पर गंभीर लगाए है। उनका आरोप है कि थाना सिटी पुलिस अधिकारिओ ने तंग परेशान किया है। और उनकी शिकायत पर सुनवाई भी नहीं हो रही है। फिलहाल DSP हरप्रीत सिंह ने प्रदर्शन कर रही महिलाओं को उनकी शिकायत पर जांच के उपरांत उचित कार्रवाई करने की बात कही है। 

    वहीँ धरने पर बैठी एक महिला ने बताया कि उसने अपनी एक सहेली को अपने घर रखा और क्षेत्र में नशा तस्करो के खिलाफ कार्यवाही करने की शिकायत दी थी। और पुलिस ने उनकी पहचान गुप्त रखने की बात कही थी। लेकिन सिटी थाना के जाँच अधिकारी ASI कमलजीत थाना में बैठी हुई हमारी फोटो खींच कर जिनके खिलाफ शिकायत थी उनको भेज दी। और उन्हें धमकाया भी गया। इतना ही नहीं उसकी सहेली के गायब होने के बाद अब पुलिस उसे ही सारे मामले में पुलिस दोषी ठहराते हुए उसे मास्टर माइंड बता रही है।  

    महिला ने यह भी बताया कि वह डिप्रेशन की शिकार हो गई है। अगर उसे कुछ भी होता तो उसके लिए सिटी पुलिस अधिकारी जिमेवार होंगे। हीं दूसरी तरफ DSP हरप्रीत सिंह ने बताया कि उक्त महिलाओं के सभी आरोप बेबुनियाद है। उक्त महिलाओं को आश्वासन दिया है कि उनकी शिकायत पर जांच के उपरांत उचित कार्रवाई की जाएगी

  • जालंधर सहित 19 पटवारियों ने दिया इस्तीफा

    जालंधर सहित 19 पटवारियों ने दिया इस्तीफा

    अमृतसर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और पटवारियों के बीच चल रहे विवाद विवाद में अब इस्तीफे होने भी शुरू हो गए हैं। जालंधर और अमृतसर के कुल 19 पटवारियों ने इस्तीफा देकर अपनी नौकरी छोड़ने का ऐलान किया है।  राजस्व पटवार यूनियन पंजाब के अध्यक्ष हरवीर सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि जालंधर के 17 पटवार सर्कलों और अमृतसर के 2 पटवार सर्कलों के सेवानिवृत्त पटवारियों ने ठेके पर काम करने से मना कर दिया है और अपने इस्तीफे संबंधित अधिकारियों को भेज दिए हैं।

    हालांकि जिला जालंधर जिला प्रशासन पटवारियों के नौकरी छोड़ने की बात को सिरे से नकारा है। डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने कहा कि जिला प्रशासन को अभी तक किसी भी सेवानिवृत्त पटवारी का इस्तीफा नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले जिला प्रशासन द्वारा 59 सेवानिवृत्त पटवारियों को ठेके पर नियुक्त किया गया था।

    उन्होंने कहा कि इन पटवारियों के कार्यभार को कम करने और उनकी मदद के लिए प्रशासन ने उनके साथ 80 नए प्रशिक्षु पटवारियों को नियुक्त किया है। सेवानिवृत्त कानूनगो एवं पटवारी वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव मक्खन सिंह मान ने यह भी दावा किया है कि एसोसिएशन के किसी भी सदस्य द्वारा कोई इस्तीफा नहीं दिया गया है और उनकी एसोसिएशन ने इस संबंध में सुबह एक बैठक भी बुलाई है।

    बता दें कि जिन पटवारियों के इस्तीफे देने के ऐलान का दावा किया जा रहा है यह वो हैं जो सरकार ने खाली पटवार सर्कल चलाने के लिए रिटायरमेंट के बाद ठेके पर भर्ती किए थे। यूनियन का कहना है कि इन्होंने सरकार के ESMA एक्ट लागू करने फैसले और मुख्यमंत्री द्वारा पटवारियों-कानूनगो को भ्रष्ट कहने के विरोध में नौकरी छोड़ने का ऐलान किया है।

  • बद्दी में आयोजत हिमाचल डासिंग सुपर स्टार प्रतियोगता का आयोजन

    बद्दी में आयोजत हिमाचल डासिंग सुपर स्टार प्रतियोगता का आयोजन

    ग्रुप डांस में द बूम गर्ल्स क्रियू ने जीता पहला पुरस्कार
    जूनियर वर्ग में कोमल व पावनी रही अव्वल
    बददी/सचिन बैंसल: लक्की डांस स्टुडियों की ओर से बद्दी के होम लेंड सिटी माल में नृत्य प्रतियोगता हिमाचल डांसिंग सुपर स्टार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस  प्रतियोगिता को सफल बनाने में सकायला और खालसा इंडस्ट्रीज का भी सहयोग रहा। 
    प्रतियोगता में पंचाब के लुधियाना, मोगा, यूपी के गोरखपुर, चंडीगढ़ व हिमाचल के ड्रांस एकाडमियों के सौ से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस में डांस स्टार सोनू जेक्शन ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में ग्रुप डांस प्रतियोगिता में द बूम गर्ल्स  क्रियू ने पहला, ऐंजल ग्रुप लक्की डांस  स्टूडियों ने दूसरा और  कूट कूट गर्ल्स ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में कोमल व पावनी ने पहला, कृतिका झा व  राखी ने दूसरा और  न्यासा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर वर्ग में माधवी बंसल विजेता और सृष्टि उप विजेता बनी। समारोह के मुख्य अतिथि सोनू  जेक्शन और विशेष अथिति चाईल आर्टिस्ट आरव ने विजेता और उपिवजेता रहे डांसरों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर लक्की डांस स्टुडियो के लक्की चौधरी भी उपिस्थत रहे। 
  • लुधियाना के व्यापारी इस्तेमाल तलमेहडा की मानसी राणा को करेंगे सम्मानित

    लुधियाना के व्यापारी इस्तेमाल तलमेहडा की मानसी राणा को करेंगे सम्मानित

    ऊना/ सुशील पंडित: जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तलमेहड़ा स्कूल की स्काउट एवं गाइड की छात्रा मानसी राणा को उत्कृष्ट कार्य करने पर बाबा नानक ट्रेडिंग कंपनी के प्रबंधक व थ्रो बाल एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के चेयरमैन अजय ठाकुर सम्मानित करेंगे।
    उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि मानसी राणा ने शिक्षा के साथ साथ समाजसेवा व स्काउट एवं गाइड में क्षेत्र का नाम रोशन कर रही है। ज्ञात रहे कि मानसी राणा ने कोरोना काल में भी पहल करते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष में अपनी गुलक दान कर एक संदेश दिया था।बहीं पर पिछले दिनों हिमाचल प्रदेश में आई आपदा की घड़ी में भी इसी स्कूली छात्रा ने पहल करते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष में अपनी गुलक दान कर दी थी। इसके अलावा भी मानसी राणा हर वर्ष अपने जन्मदिन के मौके पर मुख्यमंत्री राहत कोष में अपनी गुलक दान करती चली आ रही है। इसके अलावा भी मानसी राणा इंडियन हैल्पिंग हैंड्स संस्था हिमाचल हैल्पिंग हैंड्स संस्था सहित अन्य समाजसेवी संस्थाओं को थोड़ा थोड़ा सहयोग करती चली आ रही है। इसके अलावा अन्य गतिविधियों में बढ़िया प्रदर्शन कर यह वेटी जिला प्रदेश,व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में बढ़िया प्रदर्शन कर जिला ऊना के साथ साथ हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन कर रही है।मानसी राणा के इस उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए इसे जल्द ही हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना पहुंचकर सम्मानित किया जाएगा।
  • बद्दी के नंबरदारों ने मुख्यमत्री राहत कोष में दिए 56 हजार 900 रुपये

    बद्दी के नंबरदारों ने मुख्यमत्री राहत कोष में दिए 56 हजार 900 रुपये

    नंबरादारों ने तहसीलदार के माध्यम से भेजी रकम
    बददी/सचिन बैंसल: नंबरदार संघ की बद्दी इकाई ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 56 हजार 9 सौ रुपये दिए। इकाई के पदाधिकारियों ने तहसीलदार राजेश जरियाल के माध्यम से यह राशि मुख्यमंत्री को भेजी। इससे पूर्व बद्दी के तहसील कार्यालय परिसर में नंबदर संघ की बैठक हुई। जिसमें सभी नंबरदारों ने आपदा की इस घड़ी में सरकार को सहयोग करने का फैसला लिया। इकाई के अध्यक्ष कर्मचंद ने कहा कि वह इस घड़ी ने नुकसान की भरपाई तो नहीं कर सकते है लेकिन सरकार को अपनी ओर से कुछ सहयोग कर सकते है। सभी नंबरदारों ने सहयोग राशि जमा कराई। और तहसीसदार के माध्यम से मुख्यमंत्री राहत कोष में भेजी गई।  
    बैठक में प्रधान कर्मचंद चौधरी, शम्मी मोहम्मद,  बाबू राम, रामजी दास, मुख्य सलाहकार चरणदास, बाबू राम भगत, सुच्चा सिंह, लेख राम, प्रवेश कुमार, अमरचंद, कमल सिंह, रणबीर सिंह, बीर सिंह ठाकुर, रामचरण, कुंज बिहारी लाल, गुरदेव शर्मा, जसविंद्र, लक्षम्ण दास, भगत राम, गंगा सागर, रामनाथ, देवराज, ठाकुर, दास, बालक राम, दिला राम, रोहित ठाकुर, अमर चंद, कुलदीप सिंह उपिस्थत रहे।