Blog

  • पंजाबः जेल के ADGP बी चंदेरशेखर का हुआ तबादला, देखें लिस्ट

    पंजाबः जेल के ADGP बी चंदेरशेखर का हुआ तबादला, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ः पंजाब में मान सरकार जेलों से आ रही शिकायतों के बाद अलर्ट मोड पर आ गई है। इस दौरान जेलों में भी सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं आज जारी आदेशों के मुताबिक जेल के ADGP बी चंदेरशेखर का तबादला करके उनकी जगह पर ADGP अरुण पाल को लगाया गया। जारी आदेशों के मुताबिक अरुणपाल सिंह सोमवार को कार्यभार संभालेंगे। बताया जा रहा है कि सीए भगवंत मान जेल विभाग के कामकाज को लेकर काफी गंभीर हैं। अगले कुछ दिनों में और बड़े पैमाने पर बदलाव हो सकते हैं। लॉरेंस बिस्नोई इंटरव्यू केस में एसआईटी को चंद्रशेखर लीड कर रहे थे।

  • पंजाबः सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव, देखें वी़डियो

    पंजाबः सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव, देखें वी़डियो

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार ने सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव को लेकर आदेश जारी कर दिए है। जारी आदेशों के मुताबिक 2 मई से सुबह 7.30 बजे से दफ्तर खुलेंगे और दोपहर 2 बजे बंद होंगे। जारी किए गए आदेश 2 मई से 15 जुलाई तक रहेंगे। इस दौरान सीएम मान ने कहा इससे बिजली की बचत होगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि इस फैसले को लागू करने से पहले कई लोगों से राय ली गई है और उन्होंने इस फैसले का स्वागत किया है। साथ ही कर्मचारियों ने यह भी कहा कि समय से घर आने पर उन्हें बच्चे के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही बिजली बोर्ड ने कहा कि दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बोर्ड का लोड चरम पर रहता है, ऐसे में अगर सरकारी कार्यालय 2 बजे बंद रहेंगे तो इससे बिजली बोर्ड पर ज्यादा बोझ नहीं पड़ेगा।

    इस दौरान सीएम मान ने कहा कि यह तरीका विदेशों में अपनाया जाता है। कनाडा-अमेरिका के लोग सूरज की रोशनी के अधिक इस्तेमाल के लिए 6-6 महीने बाद घड़ी का समय बदल कर एक घंटा पीछे कर लेते हैं। क्योंकि सूरज पहले उदय हो जाता है। सीएम मान ने कहा कि भारत में पहली बार इस प्रकार का अनुभव किया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे सभी खुश होंगे। यदि सरकारी कर्मचारियों को अपने किन्हीं पारिवारिक आयोजन/निजी कार्यों पर जाना हो तो वह आसानी से निश्चिंत होकर उनमें शामिल हो सकेंगे। मान ने कहा कि वह भी अपने दफ्तर सुबह 7.30 बजे पहुंचेंगे। उन्होंने इस अनुभव से आगामी समय में अधिक फायदा लेने की बात कही।

  • जालंधरः दिवगंत संतोख चौधरी के परिवार से मिलने पहुंचे नवजोत सिद्धू, देखें वीडियो

    जालंधरः दिवगंत संतोख चौधरी के परिवार से मिलने पहुंचे नवजोत सिद्धू, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू आज दिवगंत सासंद संतोख चौधरी के घर पहुंचे। जहां उन्होंने चौधरी परिवार से मुलाकात की और संतोख चौधरी के निधन का दुख सांझा किया। इस दौरान उनके साथ इस मौके सिद्धू के साथ राजिंदर बेरी, परगट सिंह व अन्य कांग्रेस वर्कर भी मौजूद रहे।

    गौरतलब है कि संतोख चौधरी की भारता जोड़ो यात्रा के दौरान दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। उस समय नवजोत सिंह सिद्धू रोडरेज केस में पटियाला जेल में बंद थे। इसलिए जेल से छुटने के बाद वह अब उनके परिवार वालों से मिलने पहुंचे हैं। आपको बता दें गत दिनों सिद्धू दिल्ली राहुल व प्रियंका गांधी से मिलने पहुंचे थे। आज वह संतोख चौधरी के परिवार वालों से मिलने के बाद अपने घर अमृतसर पहुंचेगे। 

    सांसद संतोख सिंह चौधरी मौत के बाद से जालंधर लोकसभा उप चुनावों का सिलसिला शुरू हो चुका है। कांग्रेस ने जहां संतोख चौधरी की पत्नी को अपने उम्मीदवार घोषित कर टिकट दिया है। वहीं सीएम मान ने कांग्रेस छोड़ आप पार्टी में गए सुशील रिंकू को उम्मीदवार घोषित किया है। हालांकि कहा जा रहा है कि आज अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल भी अपने उम्मीदवार का ऐलान कर सकते है।

  • जालंधरः नशे में धुत तेज रफ्तार कार चालक ने खड़ी गाड़ी में मारी टक्कर, फटा टायर, देखें CCTV

    जालंधरः नशे में धुत तेज रफ्तार कार चालक ने खड़ी गाड़ी में मारी टक्कर, फटा टायर, देखें CCTV

    जालंधर/वरुणः थाना बस्ती बावा खेल के सामने डीसी पैट्रोल पंप के पास से सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां जिम के बाहर खड़ी गाड़ी में तेज रफ्तार कार चालक ने टक्कर मार दी। मामले की जानकारी देते हुए जिम मालिक ने बताया कि उसके जिम में व्यक्ति आया था। इस दौरान जिम के बाहर गाड़ी खड़ी की थी। शराब के नशे में धुत व्यक्ति ने खड़ी गाड़ी में टक्कर मार दी। जिम मालिक का कहना है कि उक्त कार चालक नशे में धुत था और जब उससे नुकसान को लेकर बात की गई तो उक्त कार चालक उन्हें धमकी देते हुए कहने लगा कि जो करना है कर लो। जिम मालिक ने बताया कि गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसके जिम के बाहर खड़ी स्विफ्ट कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

    उन्होंने बताया गाड़ी का चंडीगढ़ का नंबर है और वह पीछे भी किसी गाड़ी को टक्कर मारकर आया है। उन्होंने कहा कि गाड़ी का टायर फटने के कारण ही उसे स्थानीय लोगों की मदद से काबू किया गया है। जिम मालिक ने बताया कि उक्त कार चालक के पिता और स्विफ्ट कार चालक के पिता एजेंसी में गाड़ी के नुकसान का जायजा लेने गए है। जिम मालिक ने बताया कि उक्त युवक की नशे में हालत इतनी खराब है कि वह सही से खड़ा भी नहीं हो पा रहा। उन्होने कहा कि एजेंसी से गाड़ी के नुकसान का जायजा लेने के बाद ही वह थाने में उक्त कार चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाएंगे।

  • पंजाबः सीएम मान के हलके में जहरीली शराब से 3 की मौत

    पंजाबः सीएम मान के हलके में जहरीली शराब से 3 की मौत

    संगरूरः पंजाब के सीएम भगवंत मान के हलके से बड़ी खबर सामने आई है। जहां नमोल गांव में जहरीली शराब पीने से 3 मजदूरों की मौत हो गई। मृतकों के परिवार का आरोप है कि गांव का ही एक शख्स नकली शराब तैयार कर बेचता है। गत रात 3 मजदूरों ने उसी से लेकर साथ शराब पी थी, इसके बाद उनकी हालत खराब हो गई और तीनों ने दम तोड़ दिया। इस घटना की शिकायत पुलिस को दे दी गई। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है।  बता दें कि इससे पहले भी राज्य में नकली शराब कई जिंदगियों की जान ले चुकी है। 

  • जालंधरः कोट सदीक में कोलोनाइजर के खिलाफ लोगों में भारी रोष, देखें वीडियो 

    जालंधरः कोट सदीक में कोलोनाइजर के खिलाफ लोगों में भारी रोष, देखें वीडियो 

    जालंधर/वरुणः कोट सदीक में भारी हंगामा होने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी देते हुए स्थानीय निवासी अमरीक सिंह ने बताया कि उनके हलके कोट सदीक में एक कालोनी काटी गई है। उन्हें नहीं जानकारी यह वैध है या अवैध। लेकिन इस दौरान उनके मोहल्ले में एक घर के बाहर गली बनी हुई है जो घर वालों ने काफी समय पहले ही प्रशासन को पैसे देकर अपने नाम पर करवाई थी। वहीं इस मामले को लेकर स्थानीय घर के मालिक सहित मोहल्ला निवासियों ने कहा कि उनके हलके में जिन्होंने कालोनी काटी है कि वह उन्हें काफी समय से परेशान कर रहे है। इस दौरान उक्त कोलोनाइजर नारंग नाम का व्यक्ति है जिसने उनकी खरीदी हुई गली में पाइप डाल दी।

    जिसको लेकर पहले तो उक्त मोहल्ला निवासियों ने कुछ नहीं कहा, लेकिन अब उक्त कालोनी की देखभाल कर रहे कुछ लोग उन्हें काफी परेशान कर रहे है। जिसके बाद आज मोहल्ला निवासियों में उक्त कालोनी चालक के खिलाफ भारी रोष पाया जा रहा है। उनका कहना है कि उक्त कालोनी की देखभाल के लिए वहां पर जो लोग रहते है वह इलाके की महिलाओं को जाति सूचक शब्द बोलते है। जोकि इलाका निवासी कतई बर्दाशत नहीं करेंगे।

    उनका कहना है कि इस मामले को लेकर थाना भार्गव कैंप की पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है, लेकिन अभी तक कोई भी पुलिस अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। वहीं घर के बाहर लगे कैमरे के मुद्दे को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने उक्त घर के लोगों द्वारा जो कैमरे लगाए गए है वही किसी गली को कवर नहीं कर रहे बल्कि सामने घर को कवर कर रहे। जिसमें देखा जा सकता है कि उनके घर के सामने जो घर है उनके अंदर का सारा दृश्य़ कैमरों में दिखाई देता है। 

  • खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, एक की मौत, 22 घायल 

    खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, एक की मौत, 22 घायल 

    पुणे : महाराष्ट्र के पुणे में शनिवार तड़के एक बस के फिसलकर एक खाई में गिर जाने से उसमें सवार एक यात्री की मौत हो गई और 22 अन्य घायल हो गए। दौंड थाने के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना तड़के साढ़े पांच बजे जिले की बारामती तालुका के मलाड गांव के पास हुई। उन्होंने कहा, “निजी बस में 50 यात्री सवार थे और यह तुलजापुर से आ रही थी, तभी चालक गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा और बस फिसलकर खाई में जा गिरी। हादसे में एक शख्स की मौत हुई है और 22 अन्य जख्मी हुए हैं।” अधिकारी ने बताया कि 16 घायलों को पिरामिड ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है और छह अन्य भिगवान आईसीयू अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि बस कोल्हापुर, पंढरपुर आदि की तीर्थयात्रा पर थी और इसमें सवार ज्यादातर यात्री भवानी पेठ के निवासी हैं।

  • पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

    पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

    फिरोजपुरः पंजाब में जलालाबाद-फाजिल्का फिरोजपुर रोड पर एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि जलालाबाद के पालीवाला गांव के एक फौजी सुरिंदर सिंह का परिवार अपने रिश्तेदारों की शादी समारोह में शामिल होने फाजिल्का आया हुआ था। जब परिवार रात में अपने गांव वापस जा रहा था, तभी अचानक उनकी कार का संतुलन बिगड़ गया और वह एक ट्रॉले से टकरा गई। कार फौजी चला रहा था।

    हादसे में उसकी पत्नी मोनिका, बच्चे गविश और मां प्रकाश कौर की मौत हो गई। इस हादसे में फौजी सुरिंदर सिंह और उसके पिता मुख्तयार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस मामले में पुलिस मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर रही है।

  • पंजाबः लुटेरा SBI बैंक के बाहर से अधिकारी की एक्टिवा लेकर हुआ फरार, देखें CCTV फुटेज

    पंजाबः लुटेरा SBI बैंक के बाहर से अधिकारी की एक्टिवा लेकर हुआ फरार, देखें CCTV फुटेज

    लुधियानाः जिले में लूटपाट और चोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। वहीं ताजा मामला थाना डिवीजन नंबर 6 के अधीन इलाका मिल्लरगंज से सामने आया है। जहां स्टेट बैंक आफ इंडिया के बाहर से पार्किंग स्थल में खड़ी एक्टिवा को लुटेरा लेकर फरार हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि चोर ने मास्टर चाबी के साथ वाहन चुराया है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित संतोश कुमार निवासी अशोक नगर ने बताया कि वह स्टेट बैंक आफ इंडिया की शाखा में अधिकारी है। वह घर से स्कूटी लेकर बैंक पहुंचे थे। सुबह उन्होंने स्कूटी पार्किंग स्थल पर लगाई। जैसे ही शाम को घर जाने लगे तो देखा स्कूटी गायब थी।

    बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरें देखे तो मामला साफ हुआ। आरोपी चोर पहले बैंक के गेट में दाखिल होता है फिर पार्किंग की तरफ जाता है और वहीं खड़े अन्य वाहनों पर भी मास्टर चाबी लगाता है। वाहन जब नहीं खुलते तो वो एक्टिवा पर चाबी लगाकर देखता है। स्कूटी का लाक खुलने के बाद तुरंत बदमाश स्कूटी लेकर फरार हो गया। थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। इलाके में पुलिस की गश्त न होने के कारण बैंकों के बाहर से वाहन चोरी हो रहे है।

  • पंजाबः जहरीली चीज निगलने से 11 वर्षीय छात्र की मौत

    पंजाबः जहरीली चीज निगलने से 11 वर्षीय छात्र की मौत

    अमृतसर: जहरीली चीज निगलने से एक छात्र की मौत हो गई है। मृतक की पहचान अनुराग के रूप में हुई है। अनुराग 6वीं कक्षा का छात्र था। जानकारी के मुताबिक उसने कल स्कूल में जहर खा लिया था। अनुराग का बीती रात से अमृतसर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। अनुराग का आज पोस्टमार्टम किया जाएगा। अनुराग के भाई ने उनके निधन की पुष्टि की है। बेटे की मौत की खबर पाकर परिजनों में कोहराम मच गया है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

    बता दें कि बीते दिन सुबह स्कूल जाने के डेढ़ 2 घंटे बाद उसकी तबीयत खराब हो गई थी। जिसके बाद स्कूल प्रशासन ने बच्चे के परिजनों को सूचित किया और उसके बाद उसे एस्कोट अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे ने जहरीला पदार्थ निगल लिया है। वहीं इस मामले को लेकर परिवारिक मैंबरों ने स्कूल में काफी हंगामा भी किया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर परिवार को आश्वासन भी दिलाया था कि इस मामले में निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई की जाएगी और उन्हें इंसाफ दिया जाएगा।  

    इस मामले को लेकर स्कूल प्रशासन पर भी सवाल उठने शुरू हो गए थे। इस संबंध में जब स्कूल की प्रिंसिपल नीतू शर्मा से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि छात्र रोज की तरह सुबह स्कूल आया था और क्लास के दूसरे पीरियड में उसकी हालत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उसने परिजनों को सूचना दे दी गई थी।