Blog

  • Jalandhar News: 2 अलग-अलग जगहों पर लगी आग, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 2 अलग-अलग जगहों पर लगी आग, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में 2 अलग-अलग जगहों पर देर रात आग लगने की घटनाएं सामने आई है। जिसमें से एक आग की घटना माई हीरा गेट में स्थित रमन स्पोर्ट्स की दुकान में लगी और दूसरी घटना लैदर कॉप्लैक्स में रत्न ब्रदर्स की फैक्टरी में लगी। हालांकि दोनों घटनाओं पर समय रहते आग पर काबू पा लिया गया दोनों घटनाओं को लेकर लोगों में हड़कंप मच गया था। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। वहीं माई हीरां गेट में दुकान में आग लगने की घटना के बारे में लोगों ने दुकान मालिक को सूचना दी।

    जिसके बाद लोगों ने दुकान के ताले तोड़कर और कड़ी में मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। मामले की जानकारी देते हुए दमकल विभाग के अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि उन्हें 10.25 बजे भारत की दुकान में आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद दो गाड़ियां लेकर घटना स्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक लोगों द्वारा आग पर काबू पा लिया गया था।

    अधिकारी ने बताया कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट का पता चला है। घटना के दौरान दुकान बंद थी और ताले तोड़कर दुकान को खोला गया। हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। दमकल कर्मी ने बताया कि जिसके बाद उन्हें दूसरी घटना की सूचना लैदर कॉप्लैक्स में फैक्टरी में आग लगने की मिली। जिसके बाद तुरंत घटना स्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया। दमकल कर्मी ने बताया कि दोनों घटनाएं शार्ट सर्किट के कारण हुई है। गनीमत यह रही कि दोनों घटनाओं में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।

     

     

  • आज का राशिफल, 11 अप्रैल 2026

    आज का राशिफल, 11 अप्रैल 2026

    आज वैशाख कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और शनिवार का दिन है। नवमी तिथि आज रात 12 बजकर 38 मिनट तक रहेगी। आज शाम 6 बजकर 39 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 1 बजकर 40 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा बीती देर रात 1 बजकर 12 मिनट पर बुध मीन राशि में गोचर कर चुके हैं। आज का दिन ग्रह-नक्षत्रों की खास चाल के कारण सभी राशियों के लिए अलग-अलग प्रभाव लेकर आया है। कुछ राशियों को आज सफलता और लाभ के अवसर मिलेंगे, तो कुछ को संभलकर चलने की जरूरत है। जानिए आज का दिन आपके लिए क्या संकेत दे रहा है। यहां विस्तार से पढ़िए आज का राशिफल।

     

    मेष राशि: मेष राशि वालों आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम करने की कोशिश करेंगे। आपको किसी समारोह में शामिल होने का मौका मिल सकता है। असंभव सा लगने में किसी काम में सफलता मिलेगी। इस राशि के कॉलेज के स्टूडेंट्स को कुछ नयी गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिल सकता है। बड़ों का सहयोग भी प्राप्त हो सकता है। आज अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को अच्छे से निभायेंगे। दोस्तों की सलाह आज आपके बहुत काम आ सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।

    वृष राशि: वृष राशि वालों आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। बच्चे आज आपको शुभ समाचार देंगे, जिससे परिवार के सभी सदस्य खुश होंगे। सेहत के मामले में आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। किसी रचनात्मक कार्य में आपका नाम होगा। आपको प्रसिद्धि मिलेगी। आपके मन की इच्छा पूरी होगी। आपको आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे, जिसमें आप सफल भी होंगे। आपकी सकारात्मक सोच आपको लाभ दिलायेगी।

    मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आप अपने खर्चे पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स को शिक्षकों का स्पोर्ट मिल सकता है। आने वाले समय में आपकी महत्वकांक्षाएं बढ़ सकती है। लोग आज आपकी बातों से प्रभावित होंगे, जल्द ही कुछ नई जिम्मेदारियां आपको मिल सकती हैं। आपको अपनी मनपसंद कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है। आप धार्मिक कार्यों में रूचि ले सकते हैं। साथ ही किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा भी बन सकते हैं। खुद को फिट रखने के लिए आपको नियमित योग और एक्सरसाइज़ करना लाभदायक रहेगा।

    कर्क राशि: कर्क राशि वालों आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। व्यस्तता होने के बावजूद भी आप फॅमिली के लिए समय निकालेंगे। आज आपके लिए कुछ फैसला करना कठिन हो सकता है। रुक हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। ऑफिस में काम बढ़ने से किसी काम में अनुमान से अधिक मेहनत लग सकती है। आज आपको उन लोगों से सावधान रहने की जरूरत है, जो आपको गलत राह पर ले जाने की सोचते हैं। इस राशि के बच्चे पढ़ाई के प्रति कुछ कम रूचि लेंगे, बच्चों को उत्साहवर्धन करने का प्रयास करें। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे।

    सिंह राशि: सिंह राशि वालों आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। घर पर अचानक किसी करीबी रिश्तेदार के आने से घर के माहौल में कुछ अच्छे बदलाव होंगे। आज आपको किसी भी वाद-विवाद में पड़ने से बचना चाहिए। किसी से बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी पर संयम रखने का प्रयास करें। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद हो सकता है, उन्हें किसी बड़ी कंपनी से नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। बच्चों की सफलता से आपको गर्व की अनुभूति होगी। लवमेट शाम में डिनर पर जा सकते हैं।

    कन्या राशि: कन्या राशि वालों आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपको परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ेंगी, जो कि आप अच्छे से संभाल लेंगे। दोस्तों की मदद से आपके काम की प्लानिंग सफल होगी। अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। साथ ही आज का दिन कम मेहनत में ज्यादा फल दिलाने वाला रहेगा। ऑफिस में बहुत दिनों से रुके हुये कामों को आप आसानी से निपटा लेंगे। साथ ही आपको बॉस का पूरा-पूरा सहयोग भी प्राप्त होगा। महिलाएं आज शॉपिंग पर जायेंगी, जहां वह अधिक पैसा खर्च कर सकती हैं।

    तुला राशि: तुला राशि वालों आज आपका दिन सामान्य रहेगा। यदि आज आप शांतचित्त होकर कार्य करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। इससे आपका काम आसानी से पूरा होगा। पैसों से जुड़े बड़े फैसले आपको सोच-समझकर लें। किसी पुरानी बात को लेकर आप उलझन की स्थिति में आ सकते हैं। घरवालों के साथ कहीं बाहर घूमने जाना आपके लिये अच्छा रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से ही सलाह लेनी चाहिए। छात्रों के लिये दिन काफी ज्ञानवर्धक रहेगा। आपको अपनी मेहनत का सार्थक परिणाम मिलेगा। बिजनेस करने वाले लोगों को आज नया इन्वेस्टर मिल सकता है, इससे उन्हें काफी फायदा होगा।

    वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वालों आज आपका दिन उत्तम रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को कुछ नई उपलब्धियां प्राप्त होंगी, दिन यादगार रहेगा। किसी कॉम्पिटिटिव एग्जाम से रिलेटिड शुभ समाचार मिल सकता है। कारोबार में मनापेक्षित लाभ मिलने के आसार हैं। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। आप दोस्तों के साथ कुछ खुशी के पल बिता सकते हैं। अचानक कहीं बाहर जाने के योग बन रहे हैं। जो लोग मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनके कामों की आज प्रशंसा हो सकती है। किसी खास व्यक्ति का सहयोग आपको मिल सकता है। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करने की योजना बनाएंगे। आपकी पुरानी इच्छा पूरी होगी।

    धनु राशि: धनु राशि वालों आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। किसी व्यक्ति से आपको उम्मीद से अधिक फायदा होगा। घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। थोड़ी मेहनत से किसी बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आज किसी बड़ी कंपनी में जॉब मिल सकती है। महिलाएं अगर कोई घरेलू उद्योग लगानी चाहती हैं, तो आज का दिन शुभ रहेगा। आज थोड़ी मेहनत से ही आपको किसी बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। आपकी फाइनेंशियल स्थिति बढ़िया होगी।

    मकर राशि: मकर राशि वालों आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप अपने व्यवहार को निखारने की कोशिश करेंगे। घर में व्यवस्था बनाए रखने तथा रखरखाव संबंधी कार्यों में भी व्यस्तता रहेगी। किसी नजदीकी व्यक्ति की मुसीबत में उसका सहयोग करने से आत्मिक खुशी मिलेगी। आपके कुछ कामों में अधिक समय लग सकता है, जिससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। ऑफिस में आपको कुछ लोगों से मदद भी मिल सकती है। इस राशि वाले छात्रों को आज पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। बिजनेस के सिलसिले में यात्रा करना पड़ सकता है, आपकी यात्रा फायदेमंद होगी। आपके काम से कुछ नये लोग जुड़ सकते हैं। समाज में आपका दायरा बढ़ेगा।

    कुंभ राशि: कुंभ राशि वालों आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। किसी भी कार्य में दूसरों से मदद की उम्मीद ना करें तथा अपनी योग्यता पर ही विश्वास रखें, आपको निश्चित फायदा होगा। आज वित्तीय मामलों को लेकर लिया गया निर्णय फायदेमंद साबित होगा तथा रुके हुए कई कार्य पूर्ण होंगे। परिवार में आपसी सामंजस्य द्वारा आपकी किसी समस्या का हल निकल सकता है। आज आप लोगों को अपनी योजनाओं से सहमत कर लेंगे। आपको सबका पूरा साथ मिलेगा। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। माता-पिता आपको बड़ा गिफ्ट दे सकते हैं।

    मीन राशि: मीन राशि वालों आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज आपका दिन घूमने-फिरने में अधिक बीत सकता है। परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं दूर ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक बड़ा धन लाभ हो सकता है। तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। आप किसी नई तकनीक को सीखने की भी कोशिश कर सकते हैं। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत हो सकता है। धन प्राप्ति के मामले में बड़े बदलाव होने की संभावना है। आपके काम से आपका जीवनसाथी प्रसन्न रहेगा। आज शाम तक शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बन सकता है।

  • Punjab News : नाव हादसे में हुई 10 की मौत को लेकर कमेटी प्रेजीडेंट का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News : नाव हादसे में हुई 10 की मौत को लेकर कमेटी प्रेजीडेंट का आया बयान, देखें वीडियो

    लुधियानाः उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के वृंदावन में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यमुना नदी में नाव पलटने से 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। मरने वालों में 7 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं। मृतकों में पति-पत्नी और पिता-बेटी भी शामिल हैं, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि हादसे में मृतकों में से एक ही परिवार के 7 सदस्य शामिल हैं। जगराओं से 130 श्रद्धालु गए थे यात्रा पर जानकारी के अनुसार लुधियाना के जगराओं से श्री बांके बिहारी क्लब द्वारा 2 बसों में करीब 130 श्रद्धालुओं को वृंदावन दर्शन के लिए ले जाया गया था। इनमें से 90 श्रद्धालु जगराओं से थे। बाकी श्रद्धालु अन्य शहरों से शामिल हुए थे । यह 4 दिन की धार्मिक यात्रा थी। कैसे हुआ हादसा शुक्रवार सुबह श्रद्धालुओं ने श्री बांके बिहारी मंदिर के दर्शन किए। इसके बाद वे यमुना पार कर दूसरे मंदिरों के दर्शन के लिए नाव में सवार हुए। जिस नाव में हादसा हुआ, उसमें जगराओं के करीब 30 लोग सवार थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक, यमुना में पहले पीपों (लोहे के ड्रम) का अस्थायी पुल बनाया गया था। जलस्तर बढ़ने के कारण इसे खोल दिया गया था, जिससे पीपे नदी में बहने लगे। बताया जा रहा है कि नाव इन बहते पीपों से टकरा गई, जिसके कारण नाव पलट गई और बड़ा हादसा हो गया। कमेटी और पूर्व विधायक का आया बयान श्री बांके बिहारी क्लब के कमेटी प्रेजीडेंट ने बताया कि सभी श्रद्धालु धार्मिक यात्रा पर गए थे और यह हादसा अचानक हुआ। वहीं, पूर्व विधायक एस.आर. कलेर ने कहा जगराओं में 6 दिन तक कीर्तन का आयोजन हुआ। था। इसके बाद श्रद्धालु वृंदावन के लिए रवाना हुए। शुक्रवार शाम करीब 4 बजे हादसे की सूचना मिली। उन्होंने तुरंत वहां के स्थानीय विधायक से बात की, जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया । हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालु
    • कविता बहल (पत्नी विजय कुमार), गीता कॉलोनी, जगराओं
    • राकेश गुलाटी और उनकी पत्नी अंजू गुलाटी, फेज-2 दुगरी, लुधियाना
    • चरनजीत, जगराओं
    •  पिंकी बहल पुत्री चरनजीत
    • आशा रानी (पत्नी अर्जुन दास मीणा), हिसार
    • मीनू बंसल फेज-2 दुगरी, लुधियाना
    • सपना हंस
    • मधुर बहल (पुत्र विजय कुमार), गीता कॉलोनी, जगराओं
    • इशान कटारिया
    • अंजू गुलाटी
    रेस्क्यू ऑपरेशन जारी हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंच गए और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। इलाके में शोक की लहर इस हादसे के बाद जगराओं और आसपास के इलाकों में शोक का माहौल है। एक साथ इतने लोगों की मौत से परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।  
  • वैराग्य मानव को ज्ञानी बनाता है: स्वामी भागवत शरण जी महाराज 

    वैराग्य मानव को ज्ञानी बनाता है: स्वामी भागवत शरण जी महाराज 

    बदोली में भागवत कथा के तीसरे दिन विभिन्न प्रसंगों पर किए प्रवचन
    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के अंतर्गत आते गांव बदोली के ठाकुर द्वारा मंदिर प्रांगण में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के दौरान वृंदावन से पधारे कथा व्यास श्री भगवत शरण जी महाराज ने विभिन्न प्रसंगों पर प्रवचन किए। कथा व्यास ने कहा कि मनुष्य जीवन में जाने अनजाने प्रतिदिन कई पाप होते है। उनका ईश्वर के समक्ष प्रायश्चित करना ही एक मात्र मुक्ति पाने का उपाय है। उन्होंने ईश्वर आराधना के साथ अच्छे कर्म करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मनुष्य जीवन में जाने अनजाने प्रतिदिन कई पाप होते है। उनका ईश्वर के समक्ष प्रायश्चित करना ही एक मात्र मुक्ति पाने का उपाय है। उन्होंने ईश्वर आराधना के साथ अच्छे कर्म करने का आह्वान किया। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन कथा में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने जीवन में सत्संग व शास्त्रों में बताए आदर्शों का श्रवण करने का आह्वान करते हुए कहा कि सत्संग में वह शक्ति है, जो व्यक्ति के जीवन को बदल देती है। उन्होंने कहा कि व्यक्तियों को अपने जीवन में क्रोध, लोभ, मोह, हिंसा, संग्रह आदि का त्यागकर विवेक के साथ श्रेष्ठ कर्म करने चाहिए। स्वामी भागवत शरण जी महाराज ने भागवत कथा के दौरान कपिल चरित्र, सती चरित्र, धु्रव चरित्र, जड़ भरत चरित्र, नृसिंह अवतार आदि प्रसंगों पर प्रवचन करते हुए कहा कि भगवान के नाम मात्र से ही व्यक्ति भवसागर से पार उतर जाता है। उन्होंने भगवत कीर्तन करने, ज्ञानी पुरुषों के साथ सत्संग कर ज्ञान प्राप्त करने व अपने जीवन को सार्थक करने का आह्वान किया। श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन स्वामी जी महाराज ने कहा कि वैराग्य मानव को ज्ञानी बनाता है। वैराग्य में मानव संसार में रहते हुए भी सांसारिक मोहमाया से दूूर रहता है। उन्होंने वाराह अवतार सहित अन्य प्रसंगों पर प्रवचन किए।
  • ऊर्जा मंत्री अनिल विज के सख्त निर्देश- हरियाणा में निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज के सख्त निर्देश- हरियाणा में निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी

    चण्डीगढ़: हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने राज्य को ऊर्जा क्षेत्र में अग्रणी बनाने के उद्देश्य से ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशानिर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिया कि इनका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति प्रदान की जाए। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि सरकारी भवनों में सोलर सिस्टम तथा पीएम सूर्य घर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर आने वाले सर्कल को अवार्ड दिया जाएगा।

    अनिल विज आज चण्डीगढ़ में ऊर्जा विभाग के राज्यभर से आए वरिष्ठ अधिकारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में ऊर्जा विभाग की आयुक्त एवं सचिव  आशिमा बराड़ तथा उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह भी उपस्थित रहे। बैठक के आरंभ में अनिल विज ने विभागीय अधिकारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि अतिरिक्त मुख्य सचिव का पद लंबे समय से रिक्त रहने के बावजूद विभागीय कार्यों में कोई बड़ी बाधा नहीं आई और कार्य सुचारू रूप से चलते रहे।

    शहरी क्षेत्रों में अधिकतम दो घंटे तथा ग्रामीण क्षेत्रों में चार घंटे से अधिक बिजली बाधित नहीं होनी चाहिए – विज

    पिछले छह महीनों में बिजली आपूर्ति में व्यवधान की समीक्षा करते हुए उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि शहरी क्षेत्रों में अधिकतम दो घंटे तथा ग्रामीण क्षेत्रों में चार घंटे से अधिक बिजली बाधित नहीं होनी चाहिए। इससे अधिक अवधि होने पर संबंधित अधिकारियों, विशेषकर एसई, के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा गंभीर मामलों में निलंबन तक की कार्रवाई संभव होगी।

    मरम्मत कार्यों के दौरान मेंटेनेंस स्टाफ के पास आवश्यक उपकरण हों- विज

    उन्होंने ट्रांसफार्मरों के त्वरित प्रतिस्थापन पर बल देते हुए निर्देश दिया कि मरम्मत कार्यों के दौरान मेंटेनेंस स्टाफ के पास आवश्यक उपकरण, सुरक्षा साधन एवं ट्रांसफार्मर ट्रॉली उपलब्ध होनी चाहिए। इस पर आयुक्त एवं सचिव ने आश्वासन दिया कि दो दिनों के भीतर सभी कर्मचारियों को आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

    सबस्टेशनों के रख-रखाव एवं अपग्रेडेशन के लिए भी निर्देश – विज

    अनिल विज ने यह भी निर्देश दिया कि भविष्य में स्थापित होने वाले सभी बिजली सबस्टेशन जलभराव वाले क्षेत्रों में न बनाए जाएं अथवा उन्हें संभावित जलस्तर से कम से कम दो फुट ऊंचाई पर स्थापित किया जाए। इसके लिए संबंधित विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) लेना भी अनिवार्य होगा। साथ ही, उन्होंने सबस्टेशनों के रख-रखाव एवं अपग्रेडेशन के लिए भी निर्देश जारी किए। वर्षा ऋतु से पूर्व बिजली लाइनों के समीप स्थित पेड़ों की छंटाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए, ताकि आंधी-तूफान के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित न हो।

    उपकरणों की खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता और समन्वय बढ़ाने के लिए समर्पित ऑनलाइन पोर्टल होगा- विज

    उपकरणों की खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता और समन्वय बढ़ाने के लिए अनिल विज ने एक समर्पित ऑनलाइन पोर्टल विकसित करने के निर्देश दिए। इस पोर्टल पर पूरे राज्य में उपयोग होने वाले उपकरणों का विवरण उपलब्ध रहेगा, जिससे अनावश्यक दोहराव रोका जा सकेगा और आवश्यकतानुसार संसाधनों का बेहतर उपयोग किया जा सकेगा। पोर्टल में एडमिन डैशबोर्ड की व्यवस्था भी होगी, जिससे वरिष्ठ अधिकारी मांग एवं खरीद की योजना की निगरानी कर सकेंगे।

    बिजली चोरी के सभी मामले तीन माह में न्यायालय में हों प्रस्तुत- विज

    बिजली चोरी के मामलों की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि अगले तीन महीनों में सभी लंबित मामलों को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने बताया कि चालू वर्ष में 179 लोगों को बिजली चोरी के मामलों में गिरफ्तार किया गया है। वर्ष 2024-25 में 39,529 तथा 2025-26 में 56,953 एफआईआर दर्ज की गई हैं। विजिलेंस विंग ने आश्वासन दिया कि सभी मामलों को शीघ्र न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

    नियम-8 के तहत दर्ज होगी चार्जशीट- विज

    अनिल विज ने यह भी कहा कि जिन उपभोक्ताओं पर बकाया राशि लंबित है और उन्होंने उसी संपत्ति पर नया बिजली कनेक्शन ले लिया है,  ऐसे कनैक्शन देने वाले संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध नियम-8 के तहत कार्रवाई कर चार्जशीट दाखिल की जाएगी। ऐसे कुल 3,224 मामलों की पहचान की गई है, जिनमें 202 उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम तथा 3022 दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के है। इसके लिए तीन सदस्यीय टीमों का गठन किया जाएगा, जो तीन माह के भीतर कार्रवाई पूर्ण करेंगी।

    सरकारी भवनों पर 585 करोड़ बकाया, जबकि डिफाल्टर उपभोक्ताओं के लगभग 8247 करोड़ रूपए बकाया- विज

    डिफॉल्टर उपभोक्ताओं से लगभग 8,247 करोड़ रुपये की वसूली की जानी है। इसमें उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा 3,573 करोड़ रुपये तथा दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा 4,674 करोड़ रुपये की रिकवरी शामिल है। सरकारी विभागों से भी लगभग 585 करोड़ रुपये की वसूली की जानी है, जिसके तहत उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा 319 करोड रूपए और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा 266 करोड रूपए की रिकवरी की जानी है। उन्होंने सभी अधिकारियों को वसूली प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए।

    अगले एक वर्ष के भीतर राज्य के सभी सरकारी भवनों पर सोलर सिस्टम स्थापित करने के निर्देश- विज

    ऊर्जा मंत्री ने निर्देश दिया कि अगले एक वर्ष के भीतर राज्य के सभी सरकारी भवनों पर सोलर सिस्टम स्थापित किए जाएं, ताकि हरियाणा इस क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बन सके। उन्होंने इसे राज्य सरकार का फ्लैगशिप कार्यक्रम बताते हुए गहनता से क्रियान्वयन पर जोर दिया। इसके साथ ही, पीएम सूर्य घर योजना के तहत अधिकतम पात्र परिवारों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए गए। इस योजना के लिए 200 करोड़ रुपये का रिवॉल्विंग फंड भी स्थापित किया गया है। उन्होंने घोषणा की कि अपने सर्कल में सर्वाधिक सोलर सिस्टम स्थापित करवाने वाले अधिकारी को सम्मानित किया जाएगा।

    लैंड रिकवरी एक्ट के तहत डिफॉल्टर उपभोक्ताओं से वसूली में ढिलाई बरतने पर उन्होंने कैथल, कुरुक्षेत्र, पंचकूला और यमुनानगर के अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में बिजली वितरण अवसंरचना सुदृढ़ीकरण, मेंटेनेंस स्टाफ की तैनाती, शिकायत निवारण तंत्र और परिचालन दक्षता जैसे विषयों पर भी विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर राज्यभर से आए मुख्य अभियंता, अधीक्षक अभियंता, कार्यकारी अभियंता सहित ऊर्जा विभाग के अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

  • इनर व्हील क्लब ऊना द्वारा बैसाखी पर्व बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया

    इनर व्हील क्लब ऊना द्वारा बैसाखी पर्व बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया

    ऊना/सुशील पंडित: सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय इनर व्हील क्लब ऊना द्वारा बैसाखी पर्व बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। यह आयोजन स्थानीय होटल जेएस प्लाज़ा में आयोजित किया गया, जिसमें क्लब की सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पंजाबी संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब की अध्यक्ष शोभा सोनी ने की। इस अवसर पर उन्होंने सभी सदस्यों को बैसाखी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन आपसी भाईचारे, सांस्कृतिक एकता और सामाजिक जुड़ाव को मजबूत करते हैं। उन्होंने क्लब की गतिविधियों पर भी प्रकाश डाला और भविष्य में समाजसेवा के और अधिक कार्य करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में सचिव अमरजीत बबली और कोषाध्यक्ष निरूपमा ने भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। इस दौरान सीमा वशिष्ठ, रमा कंवर, रमा कालिया, अनुपा ठाकुर, उपाध्यक्ष सुनीता शर्मा, रंजना बख्शी, तेजिंदर कौर अरोड़ा, रेखा शर्मा, कमला कंवर और रंजना जसवाल सहित अन्य सदस्याएं भी उपस्थित रहीं। बैसाखी के इस विशेष अवसर पर पारंपरिक परिधानों में सजी सदस्यों ने लोकगीतों और नृत्य के माध्यम से माहौल को खुशनुमा बना दिया। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, आपसी संवाद और उत्सव की खुशी ने सभी को एक सूत्र में बांध दिया। अंत में सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को बैसाखी की बधाई दी और ऐसे आयोजनों को भविष्य में भी जारी रखने का संकल्प लिया। यह आयोजन न केवल सांस्कृतिक विरासत को संजोने का माध्यम बना, बल्कि क्लब के सदस्यों के बीच आपसी सौहार्द को भी मजबूत करने में सफल रहा।
  • ऊर्जा मंत्री अनिल विज के सख्त निर्देश- हरियाणा में निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज के सख्त निर्देश- हरियाणा में निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी

    चण्डीगढ़: हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने राज्य को ऊर्जा क्षेत्र में अग्रणी बनाने के उद्देश्य से ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशानिर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिया कि इनका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति प्रदान की जाए। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि सरकारी भवनों में सोलर सिस्टम तथा पीएम सूर्य घर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर आने वाले सर्कल को अवार्ड दिया जाएगा।

    अनिल विज आज चण्डीगढ़ में ऊर्जा विभाग के राज्यभर से आए वरिष्ठ अधिकारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में ऊर्जा विभाग की आयुक्त एवं सचिव आशिमा बराड़ तथा उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह भी उपस्थित रहे। बैठक के आरंभ में अनिल विज ने विभागीय अधिकारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि अतिरिक्त मुख्य सचिव का पद लंबे समय से रिक्त रहने के बावजूद विभागीय कार्यों में कोई बड़ी बाधा नहीं आई और कार्य सुचारू रूप से चलते रहे।

    शहरी क्षेत्रों में अधिकतम दो घंटे तथा ग्रामीण क्षेत्रों में चार घंटे से अधिक बिजली बाधित नहीं होनी चाहिए – विज

    पिछले छह महीनों में बिजली आपूर्ति में व्यवधान की समीक्षा करते हुए उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि शहरी क्षेत्रों में अधिकतम दो घंटे तथा ग्रामीण क्षेत्रों में चार घंटे से अधिक बिजली बाधित नहीं होनी चाहिए। इससे अधिक अवधि होने पर संबंधित अधिकारियों, विशेषकर एसई, के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा गंभीर मामलों में निलंबन तक की कार्रवाई संभव होगी।

    मरम्मत कार्यों के दौरान मेंटेनेंस स्टाफ के पास आवश्यक उपकरण हों- विज

    उन्होंने ट्रांसफार्मरों के त्वरित प्रतिस्थापन पर बल देते हुए निर्देश दिया कि मरम्मत कार्यों के दौरान मेंटेनेंस स्टाफ के पास आवश्यक उपकरण, सुरक्षा साधन एवं ट्रांसफार्मर ट्रॉली उपलब्ध होनी चाहिए। इस पर आयुक्त एवं सचिव ने आश्वासन दिया कि दो दिनों के भीतर सभी कर्मचारियों को आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

    सबस्टेशनों के रख-रखाव एवं अपग्रेडेशन के लिए भी निर्देश – विज

    अनिल विज ने यह भी निर्देश दिया कि भविष्य में स्थापित होने वाले सभी बिजली सबस्टेशन जलभराव वाले क्षेत्रों में न बनाए जाएं अथवा उन्हें संभावित जलस्तर से कम से कम दो फुट ऊंचाई पर स्थापित किया जाए। इसके लिए संबंधित विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) लेना भी अनिवार्य होगा। साथ ही, उन्होंने सबस्टेशनों के रख-रखाव एवं अपग्रेडेशन के लिए भी निर्देश जारी किए। वर्षा ऋतु से पूर्व बिजली लाइनों के समीप स्थित पेड़ों की छंटाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए, ताकि आंधी-तूफान के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित न हो।

    उपकरणों की खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता और समन्वय बढ़ाने के लिए समर्पित ऑनलाइन पोर्टल होगा- विज

    उपकरणों की खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता और समन्वय बढ़ाने के लिए अनिल विज ने एक समर्पित ऑनलाइन पोर्टल विकसित करने के निर्देश दिए। इस पोर्टल पर पूरे राज्य में उपयोग होने वाले उपकरणों का विवरण उपलब्ध रहेगा, जिससे अनावश्यक दोहराव रोका जा सकेगा और आवश्यकतानुसार संसाधनों का बेहतर उपयोग किया जा सकेगा। पोर्टल में एडमिन डैशबोर्ड की व्यवस्था भी होगी, जिससे वरिष्ठ अधिकारी मांग एवं खरीद की योजना की निगरानी कर सकेंगे।

    बिजली चोरी के सभी मामले तीन माह में न्यायालय में हों प्रस्तुत- विज

    बिजली चोरी के मामलों की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि अगले तीन महीनों में सभी लंबित मामलों को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने बताया कि चालू वर्ष में 179 लोगों को बिजली चोरी के मामलों में गिरफ्तार किया गया है। वर्ष 2024-25 में 39,529 तथा 2025-26 में 56,953 एफआईआर दर्ज की गई हैं। विजिलेंस विंग ने आश्वासन दिया कि सभी मामलों को शीघ्र न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

    सरकारी भवनों पर 585 करोड बकाया, जबकि डिफाल्टर उपभोक्ताओं के लगभग 8247 करोड रूपए बकाया- विज

    डिफॉल्टर उपभोक्ताओं से लगभग 8,247 करोड़ रुपये की वसूली की जानी है। इसमें उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा 3,573 करोड़ रुपये तथा दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा 4,674 करोड़ रुपये की रिकवरी शामिल है। सरकारी विभागों से भी लगभग 585 करोड़ रुपये की वसूली की जानी है, जिसके तहत उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा 319 करोड रूपए और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा 266 करोड रूपए की रिकवरी की जानी है। उन्होंने सभी अधिकारियों को वसूली प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए।

    अगले एक वर्ष के भीतर राज्य के सभी सरकारी भवनों पर सोलर सिस्टम स्थापित करने के निर्देश- विज

    ऊर्जा मंत्री ने निर्देश दिया कि अगले एक वर्ष के भीतर राज्य के सभी सरकारी भवनों पर सोलर सिस्टम स्थापित किए जाएं, ताकि हरियाणा इस क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बन सके। उन्होंने इसे राज्य सरकार का फ्लैगशिप कार्यक्रम बताते हुए गहनता से क्रियान्वयन पर जोर दिया। इसके साथ ही, पीएम सूर्य घर योजना के तहत अधिकतम पात्र परिवारों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए गए। इस योजना के लिए 200 करोड़ रुपये का रिवॉल्विंग फंड भी स्थापित किया गया है। उन्होंने घोषणा की कि अपने सर्कल में सर्वाधिक सोलर सिस्टम स्थापित करवाने वाले अधिकारी को सम्मानित किया जाएगा।

    लैंड रिकवरी एक्ट के तहत डिफॉल्टर उपभोक्ताओं से वसूली में ढिलाई बरतने पर उन्होंने कैथल, कुरुक्षेत्र, पंचकूला और यमुनानगर के अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में बिजली वितरण अवसंरचना सुदृढ़ीकरण, मेंटेनेंस स्टाफ की तैनाती, शिकायत निवारण तंत्र और परिचालन दक्षता जैसे विषयों पर भी विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर राज्यभर से आए मुख्य अभियंता, अधीक्षक अभियंता, कार्यकारी अभियंता सहित ऊर्जा विभाग के अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

  • मुख्यमंत्री बल्क ड्रग पार्क के 250 करोड़ के साइट विकास कार्यों का करेंगे शिलान्यास

    मुख्यमंत्री बल्क ड्रग पार्क के 250 करोड़ के साइट विकास कार्यों का करेंगे शिलान्यास

    वर्किंग महिला होस्टल की भी रखेंगे आधारशिला, राज्य स्तरीय हरोली उत्सव का करेंगे शुभारंभ

    ऊना/सुशील पंडित: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू 11 अप्रैल को अपने ऊना जिला के प्रवास के दौरान राष्ट्रीय महत्व की बल्क ड्रग पार्क परियोजना के 250 करोड़ रुपये के साइट विकास और अवसंरचना कार्यों का नींवपत्थर रखेंगे। वे शनिवार को दोपहर बाद साढे़ 3 बजे हरोली उपमंडल के तहत पोलियां में इन कार्यों का शिलान्यास करने के अलावा पंजुआना में 8 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले वर्किंग महिला होस्टल का भी शिलान्यास करेंगे।

    इस मौके पर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री तथा उद्योग एवं संसदीय मामले मंत्री हर्षवर्धन भी उनके साथ मौजूद रहेंगे। यह जानकारी उद्योग विभाग के संयुक्त सचिव अंशुल धीमान ने दी। बता दें, मुख्यमंत्री इसके उपरांत 11 अप्रैल से आरंभ हो रहे चार दिवसीय राज्य स्तरीय हरोली उत्सव 2026 का विधिवत रूप से शुभारंभ करेंगै। गौरतलब है कि 2000 करोड़ रुपये की लागत से विकसित हो रहा यह 1405 एकड़ में विस्तारित औद्योगिक परिसर एक्टिव फार्मास्यूटिकल इंग्रेडिएंट्स के निर्माण में भारत को वैश्विक मंच पर सशक्त करेगा।

    अब तक दवाइयों के कच्चे माल के लिए भारत को अन्य देशों, विशेषतः चीन पर निर्भर रहना पड़ता था। ऐसे में यह परियोजना भारत की फार्मा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता का बुनियादी आधार बनेगी। वर्तमान में पूरे देश में केवल तीन बल्क ड्रग पार्क परियोजनाएं स्थापित की जा रही हैं। जिनमें से एक हिमाचल के हरोली में आकार ले रही है। यह प्रदेशवासियों के लिए गौरव का विषय है। इस परियोजना से लगभग 15,000 लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार मिलने का अनुमान है।

    नीतिगत दृढ़ता और जनसरोकार की प्रतिबद्धता

    इस परियोजना की मूल अवधारणा केंद्र सरकार द्वारा निजी क्षेत्र की भागीदारी के साथ प्रस्तावित थी, परंतु वर्तमान प्रदेश सरकार ने इसे जनहित प्रथम की भावना से स्वयं संचालित करने का साहसिक निर्णय लिया। राज्य सरकार और केंद्र सरकार इस परियोजना में 1000-1000 करोड़ रुपये का समान निवेश कर साझेदार के रूप में कार्य कर रही हैं। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के सशक्त नेतृत्व में यह परियोजना तीव्र गति से आगे बढ़ रही है।

    इस परियोजना से जुड़ी 66 करोड़ की जल शक्ति विभाग की पेयजल योजनाओं के कार्य पूर्ण हो चुके हैं। इसके साथ ही 3400 करोड़ की लागत से 5 किमी लंबी रेलवे लाइन का निर्माण भी प्रस्तावित है जो इस पार्क को देश के राष्ट्रीय रेल नेटवर्क से जोड़कर निवेश और आपूर्ति श्रृखंला को सुदृढ़ बनाएगी। वहीं, 500 करोड़ से संतोषगढ़-जैजों सड़क के स्तरोन्यन की कार्य योजना पर भी कार्य किया जा रहा है, जो बल्क ड्रग पार्क योजना के लिए बेहतर सड़क कनेक्टिविटी का आधार बनेगी।

    योजना क्रियान्वयन के प्रत्येक चरण में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, तथा केंद्र एवं राज्य सरकारों के समस्त दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया गया है। जल सरक्षण, भू-जल पुनर्भरण, वनरोपण और प्रदूषण नियंत्रण के लिए समर्पित योजनाएं बनाई गई हैं।

     

  • नई औद्योगिक नीति 2026 से उद्योगों को मिलेगी बड़ी राहत – मंत्री संजीव अरोड़ा

    नई औद्योगिक नीति 2026 से उद्योगों को मिलेगी बड़ी राहत – मंत्री संजीव अरोड़ा

    चंडीगढ़: पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन, स्थानीय सरकार और बिजली मंत्री संजीव अरोड़ा ने पटियाला में आयोजित एमएसएमई की जिला स्तरीय बैठक के दौरान उद्योगपतियों के साथ बातचीत की। बैठक के दौरान उन्होंने विभिन्न जिलों से आए उद्यमियों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया। इस अवसर पर पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह भी मौजूद थे। स्थानीय सरकार विभाग को निर्देश जारी करते हुए मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि शहरों में सफाई और सीवरेज व्यवस्था में सुधार पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि लोगों को बुनियादी नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। इस संदर्भ में उन्होंने घोषणा की कि मई माह के अंत तक पंजाब के शहरी क्षेत्रों में ₹1300 करोड़ की लागत से 2120 किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अलग योजना तैयार की गई है।

    संजिव अरोड़ा ने यह भी घोषणा की कि पंजाब सरकार एक महीने के भीतर नई इंडस्ट्रियल पार्क नीति लागू करेगी, जिसके तहत राज्य में कम से कम 25 एकड़ क्षेत्र में फैले बड़े औद्योगिक पार्क विकसित किए जाएंगे। इन पार्कों के विकास में उद्योगपति और रियल एस्टेट डेवलपर संयुक्त रूप से भाग लेंगे, जबकि निवेशक इन परियोजनाओं में निवेश के लिए पंजीकरण कर आवश्यक अनुमतियां प्राप्त कर सकेंगे। औद्योगिक विकास को और गति देने के लिए मंत्री ने कहा कि सरकार नई इंडस्ट्रियल पार्क नीति तैयार कर रही है, जो निजी क्षेत्र को औद्योगिक पार्क विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करेगी। इन पार्कों में बड़े और छोटे दोनों प्रकार के प्लॉट उपलब्ध होंगे। बैठक के दौरान उद्योग विभाग के अधिकारियों ने सरकार की नई नीतियों की सराहना की और उद्योगपतियों ने भी संतोष व्यक्त किया।

    संजिव अरोड़ा ने कहा कि सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। चाहे फसलों को नुकसान हो या प्राकृतिक आपदाओं के कारण किसानों को हानि उठानी पड़े, सरकार हर संभव सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने नकली बीज बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी। बिजली क्षेत्र के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि पहले सोलर प्रोजेक्ट्स के लिए 100 प्रतिशत आवंटन किया जाता था, लेकिन अब बिजली बोर्ड स्वयं टेंडर जारी कर रहा है और इसमें काफी सफलता मिल रही है। मंत्री ने आगे कहा कि नई औद्योगिक नीति 2026 के तहत फिल्म स्टूडियो, अस्पताल और होटल जैसे कई नए क्षेत्रों को भी शामिल किया गया है। विशेष रूप से एमएसएमई क्षेत्र को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया है क्योंकि यह औद्योगिक विकास की रीढ़ है।

    इस अवसर पर समाना के विधायक चेतन सिंह जौड़ा माजरा, पटियाला शहरी के विधायक अजीतपाल सिंह कोहली, मेयर कुंदन गोगिया, डिप्टी मेयर हरिंदर कोहली, राज्य सचिव जगदीप जग्गा, नगर निगम आयुक्त परमजीत सिंह, एडीसी (शहरी विकास) नवरीत कौर सेखों, निदेशक उद्योग जसप्रीत सिंह, पंजाब राज्य सूचना आयुक्त वीरेंद्र जीत सिंह, जीएम डीआईसी पटियाला अर्शदीप सहित विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

  • हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने टाईकाॅन चंडीगढ़-2026 की दो दिवसीय कान्फ्रेंस का किया शुभारंभ

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने टाईकाॅन चंडीगढ़-2026 की दो दिवसीय कान्फ्रेंस का किया शुभारंभ

    चंडीगढ़: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने कहा कि आज भारत का स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र नवाचार-आधारित विकास की शक्ति का प्रमाण है जिसमें 1 लाख 20 हजार से अधिक मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स हैं जिनसे 12 लाख से अधिक रोजगार सृजित हुए हैं।राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने यह बात आज चंडीगढ़ स्थित हयात रिजेंसी में टाईकाॅन चंडीगढ़-2026 की दो दिवसीय काॅन्फ्रेंस के उद्घाटन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थितगण को संबोधित करते हुए कही। उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के लिए आयोजित इस काॅन्फ्रेंस की सराहना करते हुए उन्होंने आयोजकों को बधाई व शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारत के युवाओं को रोजगार मांगने की नहीं बल्कि रोजगार देने की सोच के साथ नवाचार की ओर प्रवृत्त होना चाहिए। ऐसा करके हम माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों के अनुरूप विकसित भारत बनाने के यज्ञ में अपनी आहुति डाल सकते हैं।

    राज्यपाल प्रो. घोष ने कहा कि भारत देश में विशाल मध्यम वर्ग है जिनकी जरूरतों को ध्यान में रखकर यदि आधुनिक तकनीक के साथ नए प्रयोग किए जाएं तो युवा वर्ग के सामने रोजगार की कोई कमी नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि देश में खाद्य प्रौद्योगिकी जैसे अनेक क्षेत्रों में नवीन प्रयोग करने की असीम संभावनाएं हैं, क्योंकि देश में इसके लिए कच्चा माल प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है।राज्यपाल प्रो. घोष ने कहा कि यह खुशी और गर्व की बात है कि हरियाणा राज्य 7000 से अधिक स्टार्टअप्स के साथ एक महत्वपूर्ण योगदान कर्ता के रूप में उभरा है। उन्होंने हरियाणा की स्टार्टअप नीति की सराहना करते हुए इसे उद्यमियों के अनुकूल बताया।

    हरियाणा के गुरुग्राम ने खुद को एक वैश्विक स्टार्टअप और प्रौद्योगिकी केंद्र के रूप में स्थापित कर लिया है। उन्होंने कहा कि टाईकाॅन चंडीगढ़ उत्तर भारत के नवाचार और उद्यमिता पारिस्थितिकी तंत्र का एक महत्वपूर्ण स्तंभ बन चुका है। उन्होंने कहा कि यह बहुत उत्साहजनक है कि पंचकूला एक उभरते हुए विकास केंद्र के रूप में सामने आ रहा है। अपनी सुनियोजित अवसंरचना, रणनीतिक कनेक्टिविटी और चंडीगढ़ के निकट होने के कारण, पंचकूला अगली पीढ़ी के स्टार्टअप्स, आईटी कंपनियों और नवाचार-आधारित निवेश को आकर्षित करने के लिए अच्छी स्थिति में है।

    मुझे यह जानकर प्रसन्नता हुई कि टाई चंडीगढ़ 23 देशों में फैले 67 से अधिक चैप्टर्स वाले वैश्विक टाई नेटवर्क का हिस्सा है और यह सबसे सक्रिय और प्रभावशाली इकाइयों में से एक है। 450 से अधिक चार्टर सदस्यों और उद्यमियों के मजबूत समुदाय के साथ, इसने पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ और अन्य क्षेत्रों में सैकड़ों स्टार्टअप्स को मार्गदर्शन और समर्थन प्रदान किया है। इसके प्रमुख कार्यक्रम, टाई वुमैन, टाई यूनिवर्सिटी और टाई यंग एंटरप्रोन्योर सभी स्तरों पर प्रतिभा को विकसित कर रहे हैं जो हर वर्ष 300 से अधिक प्रतिभागियों को जोड़ते हुए भविष्य के उद्यमियों की मजबूत आधारशिला तैयार कर रहे हैं।

    उन्होंने खुशी जताई कि टाई चंडीगढ़-2026 में 2000 से अधिक प्रतिनिधि, 50 से अधिक निवेशक, 80 से अधिक वक्ता और 50 से अधिक स्टार्टअप्स शामिल हैं, उन्होंने इसे पारिस्थितिकी तंत्र के विस्तार और ऊर्जा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के स्वप्न को साकार करने के लिए यह आवश्यक है कि हम सहयोग, नवाचार और समावेशन के माध्यम से इस पारिस्थितिकी तंत्र को और मजबूत बनाते रहें। इस अवसर पर लेडी गवर्नर  मित्रा घोष, टाई चंडीगढ़ के अध्यक्ष पुनीत वर्मा, पूर्व अध्यक्ष मुरली बुक्कापटनम, ब्रह्म अलरेजा, रवि शर्मा, विशाल केडिया, सुमेध सचदेव, आशु शर्मा, ऋतिका सिंह, पूजा नायर, जेबी सिंह, अजय तिवारी, हिरदेश मदान, सतीश के. अरोड़ा व हरित मोहन सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।