Hisar-Jaipur Flight आज से होगी शुरू, CM Saini करेंगे शुभारंभ

हरियाणाः हिसार के महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से आज जयपुर के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वर्चुअली हिसार-जयपुर फ्लाइट का शुभारंभ करेंगे। हिसार से विमान हर शुक्रवार शाम 5:35 बजे उड़ान भरकर करीब एक घंटे बाद शाम 6:40 बजे जयपुर पहुंचेगा।

इस उड़ान का किराया टैक्स सहित लगभग 2300 रुपए होगा, जबकि सीट बुकिंग का चार्ज अलग से लिया जाएगा। इससे पहले हिसार से दिल्ली, अयोध्या और चंडीगढ़ के लिए भी उड़ान सेवाएं शुरू हो चुकी हैं। सिविल एविएशन मंत्री विपुल गोयल का कहना है कि हिसार से जयपुर के बाद जल्द ही जम्मू और कोलकाता के लिए फ्लाइट शुरू की जाएगी।

हिसार से जयपुर की सड़क से दूरी लगभग 350 किलोमीटर है, जिसे तय करने में लगभग 5 घंटे लगते हैं। वहीं, ट्रेन से यह सफर और भी लंबा हो जाता है। ऐसे में हवाई यात्रा शुरू होने से यह सफर लगभग एक घंटे में पूरा हो सकेगा। हिसार से जयपुर हजारों यात्री ट्रेन और निजी वाहनों से जाते हैं। जयपुर में इलाज करवाने और व्यवसायिक कार्यों के लिए लोगों का आना-जाना लगा रहता है।

Related Articles

spot_img

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...